Tuesday, 15 Sep 2026 | 03:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अयोध्या में मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल में लगी आग:राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख

अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। एक एकड़ में फैला यज्ञ स्थल कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त यज्ञशाला खाली थी। करीब डेढ़ घंटे पहले ही मंत्री का 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ पूर्ण हुआ था। उस वक्त करीब 50 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। यज्ञ स्थल, राम मंदिर से 800 मीटर दूर है। बताया जा रहा है कि यज्ञ के पूर्ण होने के बाद एक नारियल फूटने से चिंगारी निकली, जिससे कपड़े से बने पंडाल में आग लग गई। परिवहन मंत्री ने कहा- फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद था। उसने तुरंत आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है। सब नियंत्रित है। यज्ञशाला में आग की घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। ट्वीट कर लिखा कि यज्ञ के नाम पर बड़े पैमाने पर वसूली हुई लेकिन पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ। तस्वीरें देखिए… यज्ञशाला खाली नहीं होती तो बड़ा हादसा हो जाता
यज्ञ में शामिल एक व्यक्ति ने बताया- मंत्री के 9 दिवसीय महायज्ञ के लिए यज्ञशाला में 1,251 हवन कुंड बने थे। शनिवार को आखिरी दिन यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच 5 हजार से अधिक यजमानों ने आहुति दी। इसके बाद लोग घर चले गए, तभी हादसा हो गया। संयोग अच्छा था कि यज्ञ समाप्त हो चुका था और पूरा पंडाल खाली था। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। मुख्य अग्निशमन अधिकारी MP सिंह ने बताया- आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं थीं। करीब 10 गाड़ियों ने 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। अखिलेश बोले- यज्ञ के नाम पर विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई उधर, यज्ञशाला में आग लगने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने लिखा- अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे। इस बात की जांच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था। जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ। ——————————–
ये खबर भी पढ़ें…
8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। पढ़िए पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

May 13, 2026/
7:04 pm

सामग्री: 250 कच्ची ग्राम कटहल, 2 बड़ी काली मिर्च, 1 बड़ा काली मिर्च पाउडर, 1 छोटी काली मिर्च पाउडर, 2...

गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां राज्य बनाने की तैयारी में पाकिस्तान:विधानसभा में प्रस्ताव पास, संसद से संविधान संशोधन की मांग

July 17, 2026/
4:49 pm

पाकिस्तान ने अपने अवैध कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान को देश का पांचवां प्रांत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार...

TET परीक्षा के लिए नए सिरे से आदेश जारी होंगे:किन शिक्षकों को परीक्षा देना जरूरी यह तय करेगा विभाग; सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पर भी मंथन

April 14, 2026/
10:12 am

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों की नौकरी पर असर डालने वाली TET परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग नया आदेश...

बाउंड्री विवाद में मारपीट, दंपति सहित 3 घायल:गंभीर हालत में पति-पत्नी रीवा रेफर; बहस के बाद मारपीट

April 5, 2026/
12:37 pm

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक दंपती सहित तीन लोग घायल हो...

ब्रिटेन में मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेचने पर विवाद:हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई; नीलामी की प्रक्रिया गलत होने का आरोप

July 14, 2026/
4:06 am

लंदन से 120 किमी दूर पीटरबरो में 40 साल पुराने मंदिर और कम्युनिटी सेंटर की बिक्री को पर विवाद हो...

पत्नी ने बात बंद की पति पटरी पर लेट गया:मायके चले जाने पर आत्महत्या की कोशिश, डायल 112 ने बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू

April 15, 2026/
7:36 pm

सीहोर में पत्नी के बात बंद करने पर युवक पटरी पर लेट गया। युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की जानकारी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अयोध्या में मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल में लगी आग:राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख

अयोध्या में मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल में लगी आग:राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख

अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। एक एकड़ में फैला यज्ञ स्थल कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त यज्ञशाला खाली थी। करीब डेढ़ घंटे पहले ही मंत्री का 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ पूर्ण हुआ था। उस वक्त करीब 50 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। यज्ञ स्थल, राम मंदिर से 800 मीटर दूर है। बताया जा रहा है कि यज्ञ के पूर्ण होने के बाद एक नारियल फूटने से चिंगारी निकली, जिससे कपड़े से बने पंडाल में आग लग गई। परिवहन मंत्री ने कहा- फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद था। उसने तुरंत आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है। सब नियंत्रित है। यज्ञशाला में आग की घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। ट्वीट कर लिखा कि यज्ञ के नाम पर बड़े पैमाने पर वसूली हुई लेकिन पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ। तस्वीरें देखिए… यज्ञशाला खाली नहीं होती तो बड़ा हादसा हो जाता
यज्ञ में शामिल एक व्यक्ति ने बताया- मंत्री के 9 दिवसीय महायज्ञ के लिए यज्ञशाला में 1,251 हवन कुंड बने थे। शनिवार को आखिरी दिन यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच 5 हजार से अधिक यजमानों ने आहुति दी। इसके बाद लोग घर चले गए, तभी हादसा हो गया। संयोग अच्छा था कि यज्ञ समाप्त हो चुका था और पूरा पंडाल खाली था। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। मुख्य अग्निशमन अधिकारी MP सिंह ने बताया- आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं थीं। करीब 10 गाड़ियों ने 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। अखिलेश बोले- यज्ञ के नाम पर विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई उधर, यज्ञशाला में आग लगने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने लिखा- अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे। इस बात की जांच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था। जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ। ——————————–
ये खबर भी पढ़ें…
8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। पढ़िए पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket