आज KKR-MI की भिड़ंत, बिहार के 3 खिलाड़ियों को मौका:पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन कर सकते हैं डेब्यू, चोट के कारण आकाशदीप सीजन से बाहर

आज IPL में दूसरे दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इन दोनों टीम में बिहार के चार खिलाड़ी शामिल हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन, तेज गेंदबाज आकाशदीप और अनुकूल राय शामिल है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम ने सुपौल के मोहम्मद इजहार को इस सीजन के ऑक्शन में खरीदा था। हालांकि, गंभीर चोट के कारण आकाशदीप इस सीजन के आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इस कारण अब बिहार के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही आज के आईपीएल मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं। पीठ की चोट के कारण आकाशदीप नहीं खेल पाएंगे आईपीएल रोहतास के आकाशदीप पीठ की गंभीर चोट (लोअर बैक स्ट्रेस रिएक्शन) के कारण तेज गेंदबाज आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन नहीं खेलेंगे। उनकी जगह सौरभ दुबे को शामिल किया गया है। आकाश दीप रिहैब के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रहेंगे। आकाशदीप को ठीक होने में काम से कम 8 से 12 सप्ताह तक लग सकता है। आज पप्पू यादव के बेटे आईपीएल में कर सकते डेब्यू पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन आज चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। आज वह आईपीएल में अपना डेब्यू कर सकते हैं। IPL ऑक्शन में सार्थक रंजन को KKR ने 30 लाख में खरीदा है। सार्थक दिल्ली के लिए रणजी खेलते हैं। वे एक ओपनिंग बैट्समैन हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में सार्थक रंजन ने 9 मैच में करीब 448 रन बना दिए थे। दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलने वाले सार्थक रंजन ने 58 गेंदों पर शतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के मारे थे। उन्होंने 8 मुकाबलों में 49.86 की औसत के साथ 349 रन बनाए थे, जिसमें 14 छक्के और 37 चौके शामिल थे। ऑक्शन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उन्हें 12 लाख रुपए से ज्यादा की रकम में खरीदा था। इस लीग में अपनी बल्लेबाजी से सार्थक ने सभी को प्रभावित किया है। तब से ही उनकी IPL में खेलने की चर्चा तेज थी। 2022 से KKR की टीम में शामिल अनुकूल रॉय अनुकूल रॉय 2018 से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। उन्हें 2018 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और 2021 तक वह इसी फ्रेंचाइजी के साथ थे। बाद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने खरीद लिया और तब से वह उन्हीं के साथ हैं। रॉय 2018 से आईपीएल टीमों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन आठ वर्षों में उन्होंने केवल 12 मैच खेले हैं, जिनमें से एक सीज़न में अधिकतम चार मैच- 2023 और 2024 दोनों में ही खेले हैं। अनुकुल रॉय 2018 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। 2025-26 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रॉय का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन्होंने 18 विकेट लिए और 303 रन बनाए।इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने झारखंड क्रिकेट टीम को पहली बार खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद है कि इस साल वह टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। मो. इजहार को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था वहीं, मोहम्मद इजहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। मोहम्मद इजहार को मुंबई इंडियंस (MI) ने 30 लाख खर्च कर अपने दल में शामिल किया था। इजहार ने बिहार की टीम से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लिया था। वे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज रह चुके हैं। 21 साल के मोहम्मद इजहार ने हाल ही में SMAT में छत्तीसगढ़ के खिलाफ डेब्यू करते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट चटका दिए थे। वो सुपौल के छातापुर के ठुठी गांव के रहने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर तथा महाराष्ट्र के खिलाफ भी उन्होंने दो-दो विकेट लिए थे। शुरुआत इजहार को परिवार ने क्रिकेट खेलने से मना किया जाता था। उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने को कहा जाता था। मगर इजहार ने अपना पैशन नहीं छोड़ा और 2019-2020 में बिहार की सीनियर टीम में एंट्री कर ली।
RCB Wins IPL 2026 Opener! Virat Kohlis Flying Kiss to Anushka Sharma

57 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को मैच में जीत के बाद पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ IPL 2026 के पहले मैच में RCB ने छह विकेट से मैच जीता, जिसमें कोहली ने शानदार पारी खेली और जीत के बाद जब वह डगआउट की तरफ लौट रहे थे, तो उन्होंने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा पर प्यार जताया। मैच की बात करें तो RCB ने 202 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने यह लक्ष्य 26 गेंद शेष रहते हासिल किया, जो टूर्नामेंट के सबसे तेज 200 से अधिक रन के सफल चेज में से एक है। मुकाबला खत्म होने के बाद विराट सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन से गले भी मिले। कोहली ने 69 रन बनाए कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल रहे। उन्होंने पारी को संभालते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। देवदत्त पडिक्कल ने भी इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। फिल सॉल्ट ने पारी की शुरुआत में कुछ बाउंड्री लगाईं, लेकिन वह जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कोहली ने पारी को स्थिर किया और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस मैच के साथ RCB ने IPL 2026 सीजन में जीत के साथ शुरुआत की। कोहली IPL में रन चेज के दौरान 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bank Holidays April 2026 India: 14 Days Closed

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक अगले महीने यानी अप्रैल में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को छुट्टी से होगी। पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं हो पाएगा। यहां देखें अप्रैल 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। अप्रैल में शेयर बाजार में 10 दिन कारोबार नहीं अप्रैल 2026 में शेयर बाजार में 10 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती पर भी बंद रहेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
फ़ेशियल छोड़ो, मॅलाइक अरोड़ा का रहस्य एबीसी सबफ़्लोर लुक; स्किन खुद-ब-खुद गुलाबी हो जाएगी

एबीसी जूस के फायदे: हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा चमकदार, तैसा और जवान दिखे। लेकिन फार्मास्यूटिकल्स और क्रीम्स पर हर महीने हजारों रुपए खर्च करना हर किसी की बस की बात नहीं, ऐसे में एक घरेलू और सस्ता उपाय है। जो आप अपने कर सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एबीसी साउ की। यह साबुत सेब (सेब), चुकंदर (चुकंदर) और गाजर (गाजर) से बनता है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (51 साल) भी हैं ये साउ पीती। शायद इसलिए वो अपनी उम्र से 20 साल छोटी नजर आती हैं। वो इस उत्पाद को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करते हैं। एबीसी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्किन कोल बन में सहायता करते हैं, जिसमें स्किन टिट और चमकदार रहती है। नियमित सेवन से त्वचा पर और थोक ग्लोब दिखाई देता है, डार्क स्पॉट कम होते हैं गालों पर गुलाबी रंग दिखता है। यह रक्त सार्क संरचना सुधार है और लिवर को साफ करता है, जिसका सीधा असर त्वचा पर होता है। रोज़ एक पेंसिल एबीसी साबुत पेय से 21 से 30 दिनों में त्वचा में साफ बदलाव दिख सकते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन शक्ति और ऊर्जा देने में भी कमाल है। सुबह-सुबह के बाद या दिन में एक बार यह स्थापत्य सबसे अच्छा रहता है। यह ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या दवा चल रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन रक्त को प्रभावित कर सकता है। एबीसी उपकरण कोई जादू नहीं है, लेकिन सही खान-पान और जीवनशैली के साथ यह त्वचा की चमक बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। (टैग्सटूट्रांसलेट)एबीसी जूस के फायदे(टी)त्वचा के लिए चुकंदर गाजर सेब का जूस(टी)चमकती त्वचा के लिए प्राकृतिक जूस(टी)मलाइका अरोड़ा एबीसी जूस(टी)गुलाबी गालों के लिए डिटॉक्स जूस
छतरपुर में युवक को गोली मारी:20 साल पुराने विवाद में राजीनामा के दबाव का आरोप, आरोपी फरार

छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गहवरा गांव में चार आरोपियों ने 24 वर्षीय नितिन प्यासी के पैर में गोली मार दी। यह घटना पुराने विवाद में राजीनामा का दबाव बनाने को लेकर हुई। जानकारी के अनुसार, नितिन प्यासी बीती रात करीब 2 बजे अपने भाई चंद्रहास प्यासी के साथ खेत पर लगे बोर का पानी देखने गए थे। वापस लौटते समय गांव के नीरज मिश्रा, धीरज मिश्रा, बद्री और रामसुहावन ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि नितिन के पिता श्रीराम प्यासी के साथ करीब 20 साल पहले मारपीट की एक गंभीर घटना हुई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वे जेल भी जा चुके हैं। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने नितिन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया। जब नितिन ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और खेत में घेरकर अवैध हथियार से फायर कर दिया। गोली नितिन के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल नितिन को तत्काल गौरिहार उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गौरिहार थाना प्रभारी रूपनाथ पटेल ने बताया कि गनशॉट हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है और जांच उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
दो ट्रेलर में चुनावी लड़ाई में अभिनेताओं की जीत, किचेन के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अभिनेताओं और टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई में डेनमार्क की सूची जारी की है। इस बीच खुद विजय 2 प्राइमरी से चुनावी लड़ाई वाले हैं, जिसमें त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर (चेन्नई) शामिल हैं। विजय ने यह भी कहा कि वह हर जगह खुद को बढ़ावा नहीं देगी। इसी वजह से उन्होंने ऐसे प्यारे को चुना है जिन पर उन्हें पूरा भरोसा है और जो पार्टी के काम को सही तरीके से आगे बढ़ाते हैं। विजय ने यह भी साफ किया कि चुनाव में उनका नाम सी जोसेफ विजय (सी जोसेफ विजय) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। विजय ने चुनाव से पहले अपनी तैयारी दिखा दी है और अपनी टीम के साथ मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होने वाले हैं। इसके नतीजे 4 मई को जारी होंगे। बताएं कि तमिल की कुल 234 सीटें हैं। तमिलनाडु में कुल करीब 5.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें लगभग 2.7 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.8 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 7617 स्टैड जेंडर वोटर भी हैं, जो इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएंगे। तमिल की राजनीति लंबे समय से दो बड़े समर्थकों के बीच ही घूमती रही है। इनमें एआईएडीएमके और डीएमके शामिल हैं। इन दोनों का राज्य की राजनीति में लंबे समय से इंटरव्यू चल रहा है और ज्यादातर चुनावी नतीजों के बीच मुकाबला देखने को मिलता है। #घड़ी | चेन्नई, तमिलनाडु: अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय ने आज 2026 विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। विजय 2 निर्वाचन क्षेत्रों- त्रिची पूर्व और पेरम्बूर (चेन्नई) से चुनाव लड़ रहे हैं। (स्रोत: टीवीके) pic.twitter.com/20Ga9CvY5Z – एएनआई (@ANI) 29 मार्च 2026 विजय का राजनीतिक इतिहास विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चन्द्रशेखर है। वह तमिल फिल्म उद्योग के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और लोग उन्हें प्यार से थलापति विजय कहते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और उनकी पसंद सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग उन्हें एक मजबूत और प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में भी देखते हैं। विजय ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) बनाई थी, जिसकी शुरुआत साल 2024 में हुई थी। विजय ने राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होने का फैसला लिया है. उनकी सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है। ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध: ‘बहकावे में न लक्ष्य…’, मध्य पूर्व संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा? (टैग्सटूट्रांसलेट)ब्रेकिंग न्यूज(टी)एबीपी न्यूज(टी)टीएन चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव(टी)तमिलनाडु चुनाव 2026(टी)विजय चुनाव 2026(टी)टीवीके उम्मीदवार सूची(टी)तमिलनाडु चुनाव समाचार(टी)पेराम्बुर त्रिची पूर्व सीट(टी)जोसेफ विजय राजनीति(टी)ब्रेकिंग न्यूज(टी)एबीपी न्यूज(टी)टीएन इलेक्शन 2026(टी)तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन(टी)तमिलनाडु इलेक्शन 2026(टी)विजय इलेक्शन 2026(टी)टीवीके कैसीनो लिस्ट(टी)तमिलनाडु इलेक्शन न्यूज(टी)पेरंबूर त्रिची ईस्ट सीट(टी)जोसेफ विजय पॉलिटिक्स
मिशिका कंबोज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:रणवीर सिंह-संजय दत्त साथ नजर आए; अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शाहरुख दिखे

मुंबई में बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कांबोज की बेटी मिशका कांबोज के 16वें बर्थडे सेलिब्रेशन में शनिवार को रणवीर सिंह, संजय दत्त और शाहरुख खान समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। कार्यक्रम में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी नजर आए। यह सेलिब्रेशन मुंबई के एक होटल में हुआ। फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बीच रणवीर सिंह और संजय दत्त पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में साथ दिखाई दिए। इवेंट के दौरान रणवीर ने फिल्म के टाइटल ट्रैक पर मंच पर परफॉर्म किया। जबकि संजय दत्त उन्हें चीयर करते दिखे। देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें-
मिशिका कंबोज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:रणवीर सिंह-संजय दत्त साथ नजर आए; अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शाहरुख दिखे

मुंबई में बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कांबोज की बेटी मिशका कांबोज के 16वें बर्थडे सेलिब्रेशन में शनिवार को रणवीर सिंह, संजय दत्त और शाहरुख खान समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। कार्यक्रम में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी नजर आए। यह सेलिब्रेशन मुंबई के एक होटल में हुआ। फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह और संजय दत्त पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में साथ दिखाई दिए। इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म के टाइटल ट्रैक पर मंच पर परफॉर्म किया। जबकि संजय दत्त उन्हें चीयर करते दिखे। देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें-
पंजाबी सिंगर करण औजला को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

पंजाबी सिंगर करण औजला आज बेंगलुरु में होने वाले शो में अपने 6 गाने नहीं गा सकेंगे। चंडीगढ़ के प्रो. पंडित राव धरेन्नवर की ओर से भेजी गई शिकायत के बाद डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, बेंगलुरु ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस को इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘गैंगस्टा’ (Gangsta) गाने को किसी भी हाल में गाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह निर्देश बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा और उन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। प्रोफसर राव ने अपनी शिकायत में उठाए थे यह चार सवाल इन गानों पर रोक लगाने की मांग थी करण औजला को उनके कुछ खास गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘अल्कोहल 2’, ‘फ्यू डेज’ (तड़के उठ के खादे फीम कुड़े), ‘बंदूक’ और विशेष रूप से ‘गैंगस्टा’ (Gangsta) गाने की अनुमति न दी जाए। नशा और हथियार संस्कृति – शिकायत में आरोप लगाया गया कि ये गाने शराब, ड्रग्स (नशीले पदार्थों) और बंदूक संस्कृति (गन कल्चर) का महिमामंडन करते हैं। बच्चों पर बुरा प्रभाव – राव का तर्क था कि इस तरह के गानों का प्रभाव कोमल मन वाले बच्चों (विशेषकर 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों, जिन्हें शो में अनुमति दी गई थी) के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा पड़ता है। अदालत का हवाला – अपनी शिकायत में उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक पुराने आर्डर का (PIL CWP/27011/2016) हवाला भी दिया ाा, जिसमें अदालत ने माना था कि ऐसे गाने कम उम्र के बच्चों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। इसके बाद यह आदेश हुए जारी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस अधीक्षक (SP), बेंगलुरु को एक आधिकारिक निर्देश जारी किया है। इकाई ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कार्यक्रम के दौरान इन गानों के गायन पर रोक लगाई जाए। अपनी कार्रवाई के समर्थन में इकाई ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के उस अवलोकन का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया था कि ऐसे गाने कम उम्र के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। यह कदम पूरी तरह से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पाकिस्तानियों ने धुरंधर 2 की कमाई में हिस्सा मांगा:बोले- ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दे दो, पैसों से इलाके की सड़कें बनेंगी

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 कमाई के रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के दस दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपए पहुंच गया है। अब पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के कुछ लोगों ने फिल्म की कमाई में हिस्सा मांगा है। यह मांग एक वायरल वीडियो में सामने आई, जहां स्थानीय लोगों ने फिल्म की कमाई से अपने इलाके के विकास और सड़कों के निर्माण की बात कही है। ‘कंपैरिजन टीवी’ नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ स्थानीय लोग फिल्म की सक्सेस पर रिएक्शन देते नजर आए। लोगों ने कहा कि अगर फिल्म ने हजारों करोड़ कमाए हैं, तो उसका बड़ा हिस्सा ल्यारी के विकास में लगाया जाना चाहिए। वीडियो में कुछ लोगों ने 500 करोड़ रुपए या कुछ लोगों ने कुल कमाई का 70-80% हिस्सा देने की मांग रखी। उनका कहना था कि इलाके की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है। फिल्म से हुई कमाई का उपयोग सुधार के लिए होना चाहिए। धुरंधर 2 बनी 6वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म, KGF चैप्टर 2 और जवान को पीछे छोड़ा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपए पहुंच गया है और इसने KGF चैप्टर 2 (1,215 करोड़ रुपए) व जवान (1,160 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के दसवें दिन (शनिवार) फिल्म ने भारत में 62.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म ने 296.00 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,226.44 करोड़ रुपए पहुंच गया। दसवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 58 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3 करोड़ रुपए, तमिल में 1.40 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.30 करोड़ रुपए और मलयालम में 0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शानदार सफलता मिली। साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…









