Wednesday, 08 Jul 2026 | 03:35 PM

Trending :

PM मोदी ने किया शाहरुख की फिल्म का जिक्र:'कुछ कुछ होता है' से समझाए भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते; करण जौहर ने जताई खुशी UK की व्हिस्की-कारें भारत में 7 दिन बाद सस्ती मिलेंगी:भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे PM मोदी ने किया शाहरुख की फिल्म का जिक्र:'कुछ कुछ होता है' से समझाए भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते; करण जौहर ने जताई खुशी सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं:इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं:इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की Wealthy individuals are hiding their wealth in luxury safes; bunker-like security.
EXCLUSIVE

छतरपुर में युवक को गोली मारी:20 साल पुराने विवाद में राजीनामा के दबाव का आरोप, आरोपी फरार

छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गहवरा गांव में चार आरोपियों ने 24 वर्षीय नितिन प्यासी के पैर में गोली मार दी। यह घटना पुराने विवाद में राजीनामा का दबाव बनाने को लेकर हुई। जानकारी के अनुसार, नितिन प्यासी बीती रात करीब 2 बजे अपने भाई चंद्रहास प्यासी के साथ खेत पर लगे बोर का पानी देखने गए थे। वापस लौटते समय गांव के नीरज मिश्रा, धीरज मिश्रा, बद्री और रामसुहावन ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि नितिन के पिता श्रीराम प्यासी के साथ करीब 20 साल पहले मारपीट की एक गंभीर घटना हुई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वे जेल भी जा चुके हैं। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने नितिन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया। जब नितिन ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और खेत में घेरकर अवैध हथियार से फायर कर दिया। गोली नितिन के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल नितिन को तत्काल गौरिहार उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गौरिहार थाना प्रभारी रूपनाथ पटेल ने बताया कि गनशॉट हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है और जांच उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चुनाव आयोग के पत्र पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-सीपीएम-टीएमसी ने सवाल उठाया तो आई ईसी की सफाई

March 23, 2026/
8:33 pm

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में अगले कुछ दिनों में वोट खराब है। इस बीच इलेक्शन कमीशन का एक पुराना...

कीड़े-मकौड़े की तरह रेंगते हुए मंत्री आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी:लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

May 18, 2026/
12:40 pm

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों आज, सोमवार को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर लेटते...

authorimg

April 19, 2026/
5:54 am

Last Updated:April 19, 2026, 05:54 IST Cow Pica Disease: बोकारो के चास पेट क्लीनिक के डॉ अनिल कुमार ने बताया...

Weight Gain, Hair Loss & Wig Use

May 27, 2026/
3:00 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी सेहत और निजी जिंदगी को लेकर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

छतरपुर में युवक को गोली मारी:20 साल पुराने विवाद में राजीनामा के दबाव का आरोप, आरोपी फरार

छतरपुर में युवक को गोली मारी:20 साल पुराने विवाद में राजीनामा के दबाव का आरोप, आरोपी फरार

छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गहवरा गांव में चार आरोपियों ने 24 वर्षीय नितिन प्यासी के पैर में गोली मार दी। यह घटना पुराने विवाद में राजीनामा का दबाव बनाने को लेकर हुई। जानकारी के अनुसार, नितिन प्यासी बीती रात करीब 2 बजे अपने भाई चंद्रहास प्यासी के साथ खेत पर लगे बोर का पानी देखने गए थे। वापस लौटते समय गांव के नीरज मिश्रा, धीरज मिश्रा, बद्री और रामसुहावन ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि नितिन के पिता श्रीराम प्यासी के साथ करीब 20 साल पहले मारपीट की एक गंभीर घटना हुई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वे जेल भी जा चुके हैं। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने नितिन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया। जब नितिन ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और खेत में घेरकर अवैध हथियार से फायर कर दिया। गोली नितिन के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल नितिन को तत्काल गौरिहार उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गौरिहार थाना प्रभारी रूपनाथ पटेल ने बताया कि गनशॉट हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है और जांच उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket