Thursday, 28 May 2026 | 12:14 PM

Trending :

EXCLUSIVE

शाजापुर में मेगा विधिक जागरूकता शिविर:सैकड़ों नागरिकों को योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिली

शाजापुर में मेगा विधिक जागरूकता शिविर:सैकड़ों नागरिकों को योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिली

शाजापुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रविवार को एक दिवसीय ‘मेगा विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर’ का आयोजन किया। यह शिविर मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर गायत्री मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य और सचिव नमिता बौरासी के निर्देशन में आयोजित किया गया था। शिविर में जिला न्यायाधीश जितेंद्र कुमार पाराशर, दिनेश नोटिया, प्रेमलता जितेंद्र गोयल और जिला विधिक सहायता अधिकारी शिखा शर्मा भी उपस्थित थे। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाए, जहाँ नागरिकों को मौके पर ही पंजीकरण और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा मिली। इस दौरान ‘मध्यस्थता 2.0 अभियान’ और ‘सामुदायिक मध्यस्थता’ के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। निशुल्क न्याय तक पहुंच जरूरी मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति तक सरल और निःशुल्क न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। शिविर के समापन पर एक सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रमाण-पत्र और लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। अंत में, सचिव नमिता बौरासी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

बिग-बॉस फेम रजत दलाल ने अचानक शादी की:इंस्टाग्राम पर शेयर कीं दुल्हन के साथ तस्वीरें; बोले- ये जीवन के नए पहलू की शुरुआत

बिग-बॉस फेम रजत दलाल ने अचानक शादी की:इंस्टाग्राम पर शेयर कीं दुल्हन के साथ तस्वीरें; बोले- ये जीवन के नए पहलू की शुरुआत

बिग बॉस 18 और ‘द 50’ फेम रजत दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को चौंका दिया। रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फेरे लिए हैं, हालांकि उन्होंने फिलहाल अपनी पत्नी की पहचान और चेहरा दुनिया से छिपाकर रखा है। नदी किनारे हुई वेडिंग सेरेमनी रजत ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ बेहद सुंदर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कपल ट्रेडिशनल वेडिंग ड्रेस में नजर आ रहा है। फोटोज के बैकग्राउंड में एक शांत नदी और सुंदर नजारा दिख रहा है, जिससे पूरी सेरेमनी किसी फेयरीटेल जैसी लग रही है। रजत ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- “जीवन के एक नए चरण की शुरुआत।” वीडियो मैसेज में मांगा फैंस का आशीर्वाद फोटोज के अलावा रजत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो मैसेज भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। रजत ने कहा, “जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा हूं। जिस हिसाब से आप सब ने प्यार दिया है, साथ दिया है और जिंदगी में यहां तक लेकर आए हो। सभी छोटे भाई, बड़े भाई, मुझे आशीर्वाद देना।” निक्की तंबोली और फैजू ने दी बधाई रजत की शादी की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। रियलिटी शो ‘द 50’ में उनके को-कंटेस्टेंट रही निक्की तंबोली ने लिखा, “रजत तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, गॉड ब्लेस यू।” वहीं मिस्टर फैजू (फैसल शेख) और उर्वशी ढोलकिया ने भी कपल को मुबारकबाद दी। बिग बॉस फेम कशिश कपूर ने हैरानी जताते हुए कमेंट किया, “क्या? तुम्हारी शादी हो गई! ओएमजी बधाई हो।” कौन हैं रजत की पत्नी रजत की पत्नी कौन हैं, यह अब भी एक राज बना हुआ है। हालांकि, कुछ दिन पहले ही ‘फिल्म विंडो’ को दिए एक इंटरव्यू में रजत ने अपनी रिलेशनशिप पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह एक सीरियस रिलेशन में हैं और उनकी गर्लफ्रेंड जल्द ही उनकी पत्नी बन सकती है। तब रजत ने इसे एक मजाक की तरह पेश किया था।

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद 'महाकाली' फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद 'महाकाली' फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद अब अक्षय खन्ना साउथ सिनेमा में दिखाई देंगे। वे निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के सेट से अक्षय खन्ना की एक बिहाइंड-द-सीन (BTS) फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसे खुद निर्देशक प्रशांत वर्मा ने शेयर किया है। फोटो के साथ उन्होंने अक्षय खन्ना के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। ‘असुर गुरु शुक्राचार्य’ के रोल में दिखेंगे अक्षय फिल्म ‘महाकाली’ के जरिए अक्षय खन्ना तेलुगू सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म प्रशांत वर्मा के ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ (PVCU) का एक अहम हिस्सा होगी। इससे पहले फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें अक्षय खन्ना ‘असुर गुरु शुक्राचार्य’ के रहस्यमयी किरदार में नजर आए थे। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने लिखा इमोशनल नोट प्रशांत वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्षय खन्ना के साथ फोटो शेयर करते हुए एक्टर की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “एक सच्चे अभिनेता यह साबित करते हैं कि असली टैलेंट को दिखावे की जरूरत नहीं होती। अक्षय की पर्दे पर मौजूदगी, दमदार अभिनय और उनका क्लास हमेशा अलग दिखता है। आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।” प्रशांत ने आगे बताया कि वे दुनिया को यह दिखाने के लिए बेताब हैं कि उन्होंने साथ मिलकर क्या बनाया है। उन्होंने पोस्ट में ‘महाकाली’ और ‘जय हनुमान’ जैसे हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया। 30 साल बाद सनी देओल के साथ दिखेंगे साउथ के साथ-साथ अक्षय खन्ना बॉलीवुड में भी एक बड़े प्रोजेक्ट ‘इक्का’ का हिस्सा हैं। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में वे सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म के टीजर में सनी देओल एक वकील के किरदार में दिख रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना की एंट्री पुलिस वालों के साथ होती है। बता दें कि अक्षय खन्ना और सनी देओल आखिरी बार साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ नजर आए थे। करीब 30 साल बाद इन दोनों एक्टर्स अब साथ दिखेंगे।

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद 'महाकाली' फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद 'महाकाली' फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद अब अक्षय खन्ना साउथ सिनेमा में दिखाई देंगे। वे निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के सेट से अक्षय खन्ना की एक बिहाइंड-द-सीन (BTS) फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसे खुद निर्देशक प्रशांत वर्मा ने शेयर किया है। फोटो के साथ उन्होंने अक्षय खन्ना के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। ‘असुर गुरु शुक्राचार्य’ के रोल में दिखेंगे अक्षय फिल्म ‘महाकाली’ के जरिए अक्षय खन्ना तेलुगू सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म प्रशांत वर्मा के ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ (PVCU) का एक अहम हिस्सा होगी। इससे पहले फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें अक्षय खन्ना ‘असुर गुरु शुक्राचार्य’ के रहस्यमयी किरदार में नजर आए थे। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने लिखा इमोशनल नोट प्रशांत वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्षय खन्ना के साथ फोटो शेयर करते हुए एक्टर की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “एक सच्चे अभिनेता यह साबित करते हैं कि असली टैलेंट को दिखावे की जरूरत नहीं होती। अक्षय की पर्दे पर मौजूदगी, दमदार अभिनय और उनका क्लास हमेशा अलग दिखता है। आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।” प्रशांत ने आगे बताया कि वे दुनिया को यह दिखाने के लिए बेताब हैं कि उन्होंने साथ मिलकर क्या बनाया है। उन्होंने पोस्ट में ‘महाकाली’ और ‘जय हनुमान’ जैसे हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया। 30 साल बाद सनी देओल के साथ दिखेंगे साउथ के साथ-साथ अक्षय खन्ना बॉलीवुड में भी एक बड़े प्रोजेक्ट ‘इक्का’ का हिस्सा हैं। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में वे सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म के टीजर में सनी देओल एक वकील के किरदार में दिख रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना की एंट्री पुलिस वालों के साथ होती है। बता दें कि अक्षय खन्ना और सनी देओल आखिरी बार साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ नजर आए थे। करीब 30 साल बाद इन दोनों एक्टर्स अब साथ दिखेंगे।

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पद संभालते ही बड़ा फैसला लिया है। सितंबर 2025 के प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही यह निर्णय लिया गया। इसके तुरंत बाद ऊर्जा मंत्रालय के तहत नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। अथॉरिटी ने नोटिस जारी कर मृत छात्रों और उनके परिवार के चयनित सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, हर मृत छात्र के परिवार से एक सदस्य को उनके ही जिले में नौकरी दी जाएगी। नियुक्ति योग्यता और स्किल के आधार पर होगी। परिवारों को 35 दिनों के भीतर अपने संबंधों का सत्यापन कर नियुक्ति पत्र लेना होगा। 8 सितंबर 2025 को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 19 छात्रों की मौके पर मौत हुई थी, जबकि 8 अन्य ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ा। यह आंदोलन शुरुआत में सोशल मीडिया बैन के विरोध में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट के खिलाफ व्यापक विरोध में बदल गया। प्रदर्शन के दौरान देशभर में हिंसा फैल गई, जिसमें कुल 77 लोगों की जान गई। संसद और कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई और नए चुनाव हुए, जिनमें बालेंद्र शाह सत्ता में आए। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… रूस के दागिस्तान में बाढ़ के बाद इमरजेंसी घोषित, 3.27 लाख लोग प्रभावित रूस के दागिस्तान प्रांत की राजधानी मखाचकाला में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बाढ़ और बिजली कटौती के बाद प्रशासन ने शनिवार को इमरजेंसी घोषित कर दी। प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं और लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रही हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, करीब 3.27 लाख लोग अभी भी बिजली के बिना हैं, जिनमें लगभग 89 हजार बच्चे भी शामिल हैं। यह लोग 283 अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। दागिस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि हालात उम्मीद से ज्यादा खराब हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से शहर में एक रेलवे पुल का हिस्सा टूट गया है, जिससे ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश रविवार तक जारी रह सकती है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च:3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ हुए ‘नो किंग्स रैली’ में 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि अक्टूबर में हुए पिछले नो किंग्स प्रदर्शनों की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए और लगभग 600 ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरी खबर पढ़ें…

जहर या दवा? रीवा के एक्सपर्ट ने बताया धतूरा का सही उपयोग और नुकसान

authorimg

Rewa News : कोई भी महीना हो और धतूरे का फूल न चढाया भोलेनाथ को, ऐसा हो ही नहीं सकता, क्योंकि धतूरा बाबा भोलेनाथ का पसंदीदा फल है. वैसे तो धतूरे का फल काफी जहरीला माना जाता है. इसका इस्तेमाल आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि धतूरे का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है, आइए जानते हैं फायदे और नुकसान रीवा के आयुर्वेदाचार्य (MD) डाॅ. दीपक कुलश्रेष्ठ से. धतूरे की 9 अलग-अलग प्रजातियांडॉ. कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि धतूरा एक खरपतवार है, जिसके सुंदर फूल देखकर आप आकर्षित हो सकते हैं. लेकिन सावधान रहें, क्योंकि धतूरे की 9 अलग-अलग प्रजातियां होती हैं, जिनमें से कुछ जहरीली भी होती हैं. पारंपरिक रूप से धतूरे का इस्तेमाल नशीली दवाएं बनाने में किया जाता है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल कैनाबिस (स्मोक्ड) के साथ किया जाता है या शराब में भी इसका इस्तेमाल करते हैं. धतूरा एक खरपतवार है जो सामान्य रूप से उस जगह आसानी से मिल जाता है जहां कचरा या कूड़ा एकत्र किया जाता है. धतूरा को अलग-अलग स्थानों पर कई नामों से जाना जाता है. जैसे कि मदन, उन्मत्त, शिवप्रिय, महामोही, कृष्ण धतूरा, खरदूषण, शिव शेखर, सविष, धतूरा, सादा धतूरा, धोत्रा ततूर, दतुरम. इसकी कई प्रजातियां हैं लेकिन कुछ प्रजातियों का ही औषधीय उपयोग किया जाता है. क्योंकि कुछ प्रजातियां बेहद जहरीली होती हैं. धतूरा का पौधा मध्यम आकार का पौधा होता है. इसके पत्ते बड़े डंठल वाले नोकदार और अंडाकार जैसे होते हैं. धतूरे के फूल किसी घंटी की तरह दिखाई देते हैं. इसके फूल में 5 पंखुड़ियां होती हैं. हालांकि प्रजाति के अनुसार धतूरे के फूलों के रंग अलग-अलग होते हैं. धतूरा का फल गोल और कांटेदार होता है. धतूरे के पत्ते और फलों के सूखे बीजों का औषधीय उपयोग किया जाता है, धतूरे के बीज काले भूरे रंग के होते हैं. बुखार के लक्षणों को कम करने के लिए धतूरा के फल का इस्तेमालआयुर्वेद में बुखार के लक्षणों को कम करने के लिए धतूरा के फल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि धतूरा के औषधीय गुण बुखार के लक्षणों को कम कर सकते हैं.यह मलेरिया के असर को कम करने में इस्तेमाल किया जाता है. मलेरिया का इलाज करने के लिए आप धतूरे के फल को आग में जलाए और बहुत ही कम मात्रा में इसका इस्तेमाल करें. धतूरा एक विषैला फल है इसलिए पहले किसी आयुर्वेद जानकार से सलाह जरूर लें. धतूरे के बीज दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, यह हृदय प्रणाली को भी आराम दिलाने में सहायक होते हैं. दिल के मरीजों के लिए धतूरा फायदेमंद होता है. जिन लोगों की हार्ट बीट अचानक तेज या धीमी हो जाती है उनके लिए यह एक असरदार औषधि है.इसके इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है. जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक की संभावना कम होती है. दिल के मरीजों के लिए धतूरा भले ही फायदेमंद होता है, मगर इसका ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए धतूरे के बीजों का इस्तेमाल प्राचीन समय से किया जा रहा है. इसके इस्तेमाल से यौन ऊर्जा, कामेच्छा और प्रजनन क्षमता को बढ़ावा मिलता है। हालांकि इसके वैज्ञानिक सबूत नहीं हैं. धतूरा के बीजों को दूध या पानी के साथ लेने से प्रजनन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे यौन शक्ति मजबूत होती है. झड़ते हुए बाल से परेशान हैं तो धतूरा के बीज का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. धतूरे का तेल नहीं है तो सबसे अच्छा है कि आप धतूरे के बीजों को पीस कर पाउडर बना लें. फिर इस पाउडर को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और अपने सिर पर लगाएं. प्रेग्नेंसी में भी धतूरे के फायदे होते हैं, लेकिन इसे खाना नहीं है. दर्दनाक प्रेग्नेंसी या डिलीवरी पेन से परेशान हैं, तो धतूरे के धुएं का इस्तेमाल बहुत उपयोगी हो सकता है. धतूरा डिलीवरी पेन को कम करने में मदद करता है. इस दौरान दर्द और तनाव से राहत पाने के लिए धतूरा के फल का धुंआ भी लिया जा सकता है. इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए धतूरे का इस्तेमाल कर सकते हैं. धतूरे में एस्कॉर्बिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है. जिसकी वजह से यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता हैं. इसमें मौजूद औषधीय गुण ब्लड की व्हाइट ब्लड सेल्स को बनाते हैं.जो इंफेक्शन को दूर रखती है, इस तरह धतूरे के इस्तेमाल से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं. धतूरा अनिद्रा की समस्या से निजात दिला सकते हैं, इसमें मौजूद शामक गुण अच्छी नींद लेने में सहायक होते हैं. धतूरे से होने वाले नुकसान- धतूरा एक जहरीला पौधा है, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. स्कॉच वाइन और एट्रोपीन जैसे धतूरे में पाए जाने वाले केमिकल को जहर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. त्वचा पर धतूरा लगाने से खुजली जैसी समस्या हो सकती हैं क्योंकि इनमें एंटीकोलिनर्जिक नाम का रसायन होता है। धतूरे का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से धुंधला दिखाई देता है. जी मिचलाना, हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है. धतूरे के पत्तों का रस आंखों के लिए बहुत ही हानिकारक है. दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना और सुझाव के रूप में लें. धतूरा एक जहरीला पौधा है, इनका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें.

इस मीठे फल के पत्ती-छाल में भी छिपे हैं औषधीय गुण, विटामिन-सी और आयरन से भरपूर, गर्मियों में बेहद फायदेमंद

authorimg

Last Updated:March 29, 2026, 14:35 IST Summer Health Tips: गर्मियों में शरीर को सेहतमंद और रोगों से सही रखने के लिए शहतूत का फल काफी फायदेमंद होता है. इसके फल ही नहीं. पत्ती और छाल में भी आयुर्वेदिक गुण होते हैं. आइए जानते हैं कि शहतूत के क्या-क्या फायदे होते हैं. फिरोजाबाद: गर्मियों के सीजन में वैसे तो कई तरह के फल खाए जाते हैं, लेकिन शहतूत का फल खाने के कई फायदे हैं. ये फल मीठे होने के साथ-साथ हमारे हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार, गर्मियों के इनका सेवन जरूर करना चाहिए. इससे हमारी स्किन को भी फायदा होता है. ये फल आमतौर पर गांव देहात इलाके में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन बेहद कम समय के लिए ही शहतूत के फल देखने को मिलते हैं. गर्मियों में खाने से होते हैं कई फायदे फिरोजाबाद आयुष विंग हॉस्पिटल की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कविता महेश्वरी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि गर्मियों में शहतूत के फल खूब खाए जाते हैं. आमतौर पर ग्रामीण इलाकों में इनके पेड़ भी देखने को मिलते हैं. शहतूत का फल मधुर शीत गुण से भरपूर होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. वही अगर कोई व्यक्ति इस फल का गर्मियों में रोजाना सेवन करता है, तो उसकी कमजोरी भी दूर भागती है. वही इस फल की कई वैरायटी भी होती है. वैसे तो हरे, काले और लाल रंग के शहतूत ही देखने को मिलते हैं. लेकिन और भी तरह की वैरायटी इसमें देखने को मिलती है. गर्मियों में इन्हें खाने का अलग ही आनंद मिलता है. पत्तियां और छाल से भी दूर होती है बीमारियां आयुर्वेदिक चिकित्सक ने कहा कि शहतूत का फल खाने में मीठा लगता है. इसलिए लोग इसे खाते है, लेकिन इसका जूस पीने से कई तरह के फायदे होते हैं. जैसे कब्ज या गले के सूजन में इसका जूस बहुत असरदार होता है. वही फंगल इन्फेक्शन होने पर इनके पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. गर्मियों में हाथ और पैर में जलन होने पर इसका जूस पीना चाहिए. इससे शरीर को ठंडक मिलती है. शहतूत के फल खाने के बहुत फायदे हैं. About the Author आर्यन सेठ आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए. Location : Firozabad,Uttar Pradesh First Published : March 29, 2026, 14:35 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च:3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग

अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च:3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग

अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ हुए ‘नो किंग्स रैली’ में 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि अक्टूबर में हुए पिछले नो किंग्स प्रदर्शनों की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए और लगभग 600 ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे ट्रम्प सरकार की कई नीतियों से नाराज हैं। उनका गुस्सा खास तौर पर ईरान के साथ बढ़ते तनाव, सख्त इमिग्रेशन कार्रवाई और बढ़ती महंगाई को लेकर है। कई जगहों पर लोगों ने ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के खिलाफ पोस्टर दिखाए और उन्हें पद से हटाने की मांग की। ट्रम्प के खिलाफ अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 3 बार नो किंग्स प्रदर्शन हो चुके हैं। पहला बड़ा प्रदर्शन जून 2025 में आयोजित किया गया। इसके बाद अक्टूबर 2025 में दूसरा प्रोटेस्ट हुआ। जबकि तीसरा प्रोटेस्ट 28 मार्च यानी कल हुआ। अमेरिका के बाहर ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन की तस्वीरें ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन करते नेता और सेलिब्रिटी व्हाइट हाउस बोला- प्रदर्शन से लोगों को फर्क नहीं पड़ता व्हाइट हाउस ने इन प्रदर्शनों को ‘थेरेपी सेशन’ बताते हुए कहा कि आम लोगों को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वहीं ट्रम्प का कहना है कि उनके फैसले देश को मजबूत बनाने के लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे ‘राजा’ नहीं हैं और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी ट्रम्प के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली है। पेरिस, लंदन और लिस्बन जैसे शहरों में भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्हें पद से हटाने की मांग की। ————– यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने ईरान पर 850 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं:2 साल में बनता है 34 करोड़ का यह हथियार, जंग खिंची तो स्टॉक खत्म होने की आशंका ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका ने बड़े पैमाने पर टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इसे अमेरिकी हथियारों के जखीरे का अहम हथियार माना जाता है। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक चार हफ्तों में 850 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं। अनुमान है कि अमेरिकी नौसेना के पास लगभग 4,000 टॉमहॉक मिसाइलें थीं। पढ़ें पूरी खबर…

पीयूष मिश्रा बोले- धुरंधर 2 प्रोपेगैंडा फिल्म नहीं है:आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर की तारीफ की, बोमन ईरानी ने कहा- सक्सेस सेलिब्रेट होनी चाहिए

पीयूष मिश्रा बोले- धुरंधर 2 प्रोपेगैंडा फिल्म नहीं है:आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर की तारीफ की, बोमन ईरानी ने कहा- सक्सेस सेलिब्रेट होनी चाहिए

एक्टर पीयूष मिश्रा ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगैंडा कहे जाने के दावों को खारिज किया और इसे वास्तविक सिनेमा बताया। दिल्ली में आयोजित फिल्म महोत्सव के दौरान पीयूष मिश्रा ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ पर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि सिनेमा और प्रोपेगैंडा के बीच एक पतली रेखा होती है। धुरंधर उन्हें बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत मजबूत है और इसे केवल प्रोपेगैंडा कहना सही नहीं है। वहीं बोमन ईरानी ने फिल्म को लेकर कहा कि उन्होंने अभी तक इसे नहीं देखा है, लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। उनके अनुसार, “सक्सेस को सेलिब्रेट किया जाना चाहिए।” आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर की तारीफ की शुक्रवार को दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) में शामिल हुए आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर और फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की। उन्होंने कहा, “फिल्म शानदार कमाई कर रही है और सबसे खास बात यह है कि धुरंधर ने फिल्ममेकिंग को एक नए लेवल पर पहुंचाया है। यह सेलिब्रेट करने वाली बात है। मेरे लिए सबसे मोटिवेशनल यह है कि इतने सालों की मेहनत के बाद आदित्य धर इस मुकाम तक पहुंचे हैं, उन्हें सलाम। बहुत शानदार।” एक्टर ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। बता दें कि कई सेलेब्स ने धुरंधर 2 की तारीफ की है, जिसमें रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, राम चरण, आलिया भट्ट और महेश बाबू शामिल हैं। वहीं, एक्ट्रेस रम्या समेत कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बताया।

गर्मी में खूब बिक रही मिट्टी की सुराही! घंटों तक रखती पानी को ठंडा, तापमान के साथ बढ़ने लगी डिमांड

authorimg

Last Updated:March 29, 2026, 14:15 IST Surahi Pani Benefits: चरकी प्रजापति ने लोकल 18 से कहा कि सुराही में रखा पानी मिट्टी के संपर्क में आकर ठंडा होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद हो जाता है. यह पानी गले को आराम देता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों में भी राहत पहुंचाता है. सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चिलचिलाती गर्मी के बीच मिट्टी की सुराही की मांग तेजी से बढ़ गई है. कलेक्ट्रेट चौराहे पर अलग-अलग डिजाइन की सुराहियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं. शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे कुम्हार और विक्रेता बड़ी संख्या में सुराही बेच रहे हैं. गर्मी बढ़ने के साथ इनकी बिक्री में लगातार तेजी देखी जा रही है. भले ही आधुनिक समय में घर-घर फ्रिज पहुंच चुका है लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुराही का पानी पीना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. सुराही का पानी न सिर्फ प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. मिट्टी के संपर्क में आने से पानी में हल्की सोंधी खुशबू आ जाती है, जो पीने में एक अलग ही स्वाद और ताजगी का अनुभव कराती है. कलेक्ट्रेट चौराहे पर सुराही बेचने वाली विक्रेता चरकी प्रजापति ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि इस साल सुराही की मांग पिछले वर्षों की तुलना में काफी बढ़ी है. अब हर वर्ग के लोग सुराही खरीद रहे हैं. सुराही की खास बनावट लंबी और संकरी गर्दन तथा गोल आधार पानी को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखती है. पहले के समय में जब फ्रिज का प्रचलन नहीं था, तब लोग गर्मियों में सुराही का ही इस्तेमाल करते थे. स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सुराही का पानीचरकी प्रजापति के अनुसार, सुराही में रखा पानी मिट्टी के संपर्क में आकर ठंडा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी बन जाता है. यह पानी गले को आराम देता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है. इसके विपरीत फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी कई बार गले और दांतों के लिए नुकसानदायक साबित होता है. बुजुर्गों को पसंद सुराही का पानीमटका खरीदने आईं निशा तिवारी ने लोकल 18 से कहा कि जहां बच्चों को फ्रिज का ठंडा पानी पसंद आता है, वहीं घर के बुजुर्ग आज भी सुराही का पानी ही बेहतर मानते हैं. फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दांतों में झनझनाहट होती है जबकि सुराही का पानी संतुलित ठंडक देता है और पीने में आरामदायक होता है. डॉक्टर भी जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचने की सलाह देते हैं. 110 रुपये से शुरू सुराही की कीमतकीमत की बात करें, तो बाजार में साधारण सुराही करीब 110 रुपए में मिल रही है जबकि डिजाइनर और बड़े आकार की सुराही 110 से 150 रुपये तक बिक रही है. शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सोन नदी की मिट्टी से बनी सुराहियां उपलब्ध हैं. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. Location : Sidhi,Madhya Pradesh First Published : March 29, 2026, 14:15 IST