Friday, 30 Oct 2026 | 04:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मियों का सुपर फ्रूट है तरबूज, भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाए, जानें अन्य फायदे, एक दिन में कितना खाएं ये फल

authorimg

Watermelon health benefits: गर्मियों के मौसम में तरबूज खूब मिलता है. लगभग 95 प्रतिशत इस फल में पानी होता है, जो आपको भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है. इसे खाकर आप डिहाइड्रेशन से बचे रह सकते हैं. स्वाद में मीठा तरबूज बेहद हल्का होता है, जो आसानी से पच जाता है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. फाइबर और पानी होने के कारण कब्ज की समस्या नहीं होने देता है. जानते हैं तरबूज खाने के फायदे और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में यहां.

तरबूज में मौजूद पोषक तत्व

तरबूज फल में सबसे अधिक पानी की मात्रा होती है. साथ ही तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, बी6, मैग्नीशियम, थायमिन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पोषक तत्व होते हैं. इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, फैट, कैलोरी न के बराबर होती है.

तरबूज खाने से क्या-क्या सेहत लाभ होते हैं?

-गर्मियों में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो आपके शरीर को ठंडक प्रदान करे, प्यास बुझाए, डिहाइड्रेशन से बचाए. इसके लिए आप तरबूज खूब खा सकते हैं, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा लगभग 91 से 95 प्रतिशत होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-आयुर्वेद में भी तरबूज के कई फायदों के बारे में बताया गया है. इसे पित्त शामक फल की संज्ञा दी गई है. तरबूज गर्मियों का फल है, क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है. हालांकि, मौसम के अनुसार तरबूज खाने के अनगिनत फायदे हैं.

-तरबूज शरीर को हाइड्रेटेड ही नहीं रखता है, बल्कि वजन भी बढ़ने से रोकता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. पानी की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में जब आप तरबूज खाते हैं तो पेट देर तक भरे होने का अहसास होता है. इस तरह से आप बेवक्त भूख लगने से बचे रहते हैं. कुछ भी उल्टा-सीधा नहीं खाते हैं. ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.

-तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, क्योंकि तरबूज का 90 से 95 फीसदी हिस्सा पानी ही होता है. ऐसे में गर्मियों में तरबूज का सेवन लाभकारी है. यह चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने में भी मदद करता है. शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है.

-तरबूज में विटामिन सी और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे और बालों की हेल्थ के लिए लाभकारी है. विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं. इससे आप गर्मियों में होने वाली अतिसार, जी घबराने की समस्या, इंफेक्शन, शरीर में पानी की कम आदि से बचे रह सकते हैं.

-तरबूज फल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करते हैं.

-सूजन की समस्या से आप परेशान हैं तो तरबूज खा सकते हैं. पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर शरीर को मजबूती देने का काम करते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर लेवल को भी सही बनाए रखता है, इससे हार्ट की समस्या नहीं होती है.

तरबूज खाने का सही समय

गर्मियों में दोपहर के समय तरबूज खाएं. सुबह भी आप इसे खा सकते हैं, लेकिन रात में तरबूज खाने से बचना चाहिए. हो सके तो इसे काटकर ही खाएं. सलाद में भी मिक्स कर सकते हैं. फ्रूट चाट बनाकर खा सकते हैं. वैसे तो काफी लोग इस फल को काटकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप इसका जूस भी कभी-कभार पी सकते हैं. इसमें आप पुदीने को मिलाकर भी जूस बना सकते हैं. जूस पिएं तो इसे छाने नहीं.

एक दिन में कितना तरबूज खाएं?

वयस्कों को एक दिन में सौ से तीन सौ ग्राम तरबूज खाना चाहिए. इससे शरीर में प्रॉपर हाइड्रेशन बना रहेगा. इससे पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी. हां, यदि आपको डायबिटीज है तो इस फल का सेवन बहुत ही कम करें, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है. अधिक खाने से आपको दस्त, गैस, ब्लोटिंग, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. तरबूज को खाने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे अकेले ही खाएं, किसी दूसरे फल के साथ मिक्स करके न खाएं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धार में व्यस्त सड़क पर युवक का बाइक से स्टंट:स्कूल के पास बिना नंबर प्लेट बाइक से दिखाए करतब

April 19, 2026/
6:40 pm

धार शहर में रविवार को एक युवक द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

जबलपुर के पनागर जंगल में बुजुर्ग का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

March 4, 2026/
5:36 pm

जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर गांव के पास जंगल में बुधवार को एक बुजुर्ग का लहूलुहान शव...

Amit Shah has proven that while loudspeakers may still matter in elections, so does the spreadsheet. (X @AmitShah)

April 25, 2026/
7:15 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 07:15 IST दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस AAP की स्थापना ‘इंकलाब’ (क्रांति)...

ईरान ने गल्फ देशों को हमले की धमकी दी:कहा- अमेरिका ने अटैक किया तो पूरे इलाके के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाएंगे

August 6, 2026/
7:36 am

ईरान ने गल्फ देशों को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उसके ऊर्जा ढांचे पर फिर हमला किया, तो...

लिंगभेद के आरोप पर मेल नर्सिंग छात्रों की याचिका:100% महिला आरक्षण को चुनौती, 800 पदों पर हो रही है मेडिकल कालेज में नर्स भर्ती

April 9, 2026/
12:02 am

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर होने वाली 800 से अधिक पदों पर भर्ती...

राजनीति

गर्मियों का सुपर फ्रूट है तरबूज, भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाए, जानें अन्य फायदे, एक दिन में कितना खाएं ये फल

authorimg

Watermelon health benefits: गर्मियों के मौसम में तरबूज खूब मिलता है. लगभग 95 प्रतिशत इस फल में पानी होता है, जो आपको भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है. इसे खाकर आप डिहाइड्रेशन से बचे रह सकते हैं. स्वाद में मीठा तरबूज बेहद हल्का होता है, जो आसानी से पच जाता है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. फाइबर और पानी होने के कारण कब्ज की समस्या नहीं होने देता है. जानते हैं तरबूज खाने के फायदे और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में यहां.

तरबूज में मौजूद पोषक तत्व

तरबूज फल में सबसे अधिक पानी की मात्रा होती है. साथ ही तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, बी6, मैग्नीशियम, थायमिन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पोषक तत्व होते हैं. इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, फैट, कैलोरी न के बराबर होती है.

तरबूज खाने से क्या-क्या सेहत लाभ होते हैं?

-गर्मियों में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो आपके शरीर को ठंडक प्रदान करे, प्यास बुझाए, डिहाइड्रेशन से बचाए. इसके लिए आप तरबूज खूब खा सकते हैं, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा लगभग 91 से 95 प्रतिशत होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-आयुर्वेद में भी तरबूज के कई फायदों के बारे में बताया गया है. इसे पित्त शामक फल की संज्ञा दी गई है. तरबूज गर्मियों का फल है, क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है. हालांकि, मौसम के अनुसार तरबूज खाने के अनगिनत फायदे हैं.

-तरबूज शरीर को हाइड्रेटेड ही नहीं रखता है, बल्कि वजन भी बढ़ने से रोकता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. पानी की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में जब आप तरबूज खाते हैं तो पेट देर तक भरे होने का अहसास होता है. इस तरह से आप बेवक्त भूख लगने से बचे रहते हैं. कुछ भी उल्टा-सीधा नहीं खाते हैं. ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.

-तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, क्योंकि तरबूज का 90 से 95 फीसदी हिस्सा पानी ही होता है. ऐसे में गर्मियों में तरबूज का सेवन लाभकारी है. यह चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने में भी मदद करता है. शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है.

-तरबूज में विटामिन सी और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे और बालों की हेल्थ के लिए लाभकारी है. विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं. इससे आप गर्मियों में होने वाली अतिसार, जी घबराने की समस्या, इंफेक्शन, शरीर में पानी की कम आदि से बचे रह सकते हैं.

-तरबूज फल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करते हैं.

-सूजन की समस्या से आप परेशान हैं तो तरबूज खा सकते हैं. पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर शरीर को मजबूती देने का काम करते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर लेवल को भी सही बनाए रखता है, इससे हार्ट की समस्या नहीं होती है.

तरबूज खाने का सही समय

गर्मियों में दोपहर के समय तरबूज खाएं. सुबह भी आप इसे खा सकते हैं, लेकिन रात में तरबूज खाने से बचना चाहिए. हो सके तो इसे काटकर ही खाएं. सलाद में भी मिक्स कर सकते हैं. फ्रूट चाट बनाकर खा सकते हैं. वैसे तो काफी लोग इस फल को काटकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप इसका जूस भी कभी-कभार पी सकते हैं. इसमें आप पुदीने को मिलाकर भी जूस बना सकते हैं. जूस पिएं तो इसे छाने नहीं.

एक दिन में कितना तरबूज खाएं?

वयस्कों को एक दिन में सौ से तीन सौ ग्राम तरबूज खाना चाहिए. इससे शरीर में प्रॉपर हाइड्रेशन बना रहेगा. इससे पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी. हां, यदि आपको डायबिटीज है तो इस फल का सेवन बहुत ही कम करें, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है. अधिक खाने से आपको दस्त, गैस, ब्लोटिंग, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. तरबूज को खाने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे अकेले ही खाएं, किसी दूसरे फल के साथ मिक्स करके न खाएं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket