Thursday, 27 Aug 2026 | 12:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नर्मदापुरम में 4.22 करोड़ की मूंग चोरी का मामला:पुलिस मंडी बोर्ड को लिखेगी पत्र; बालाजी इंडस्ट्रीज पर टैक्स चोरी का केस भी चलेगा

नर्मदापुरम में 4.22 करोड़ की मूंग चोरी का मामला:पुलिस मंडी बोर्ड को लिखेगी पत्र; बालाजी इंडस्ट्रीज पर टैक्स चोरी का केस भी चलेगा

नर्मदापुरम के ग्राम चीलाचौन स्थित एकलव्य वेयरहाउस से गायब 4.22 करोड़ रुपए की सरकारी मूंग के मामले में पुलिस अब मंडी बोर्ड को पत्र लिखेगी। पुलिस बोर्ड से जानकारी मांगेगी कि बालाजी इंडस्ट्रीज (लोहारिया रोड) ने चोरी की मूंग खरीदने पर मंडी के पोर्टल से अनुबंध पत्रक कटवाया था या नहीं। यदि अनुबंध पत्रक नहीं भरवाया गया होगा, तो बालाजी इंडस्ट्रीज पर मंडी टैक्स चोरी का मामला भी दर्ज किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में वेयरहाउस संचालिका आरती तोमर और अभय राजावत जेल में हैं, जबकि मूंग बेचने का मास्टरमाइंड अमित तोमर पिछले डेढ़ माह से फरार है। मास्टरमाइंड बताएगा कहां बेची बाकी 3000 क्विंटल मूंग एसडीओपी संजू चौहान ने दैनिक भास्कर को बताया कि पुलिस इस मामले के हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। एकलव्य वेयरहाउस से मूंग चोरी के बाद बालाजी इंडस्ट्रीज के अलावा बाकी 3000 क्विंटल मूंग कहां-कहां बेची गई, इसकी जानकारी मुख्य आरोपी अमित तोमर की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी। आरोपी अमित तोमर वेयरहाउस संचालिका आरती तोमर का भाई है और वही मूंग बेचने के पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड है। 80 लाख के नकद भुगतान की जांच, सौदागर की तलाश पुलिस बालाजी इंडस्ट्रीज के उस अधिकारी की भी सख्ती से तलाश कर रही है, जिसने आरोपियों के साथ मूंग का सौदा किया था। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बालाजी इंडस्ट्रीज ने मूंग चोरी करने वालों को करीब 80 लाख रुपए की नकद राशि किस तरह अरेंज करके दी। जानकारों के मुताबिक, नियमानुसार 1 लाख 99 हजार रुपए से अधिक की राशि का नकद भुगतान नहीं किया जा सकता है। जनप्रतिनिधि का करीबी है इंडस्ट्रीज मालिक चोरी की गई मूंग को इटारसी की जिस बालाजी इंडस्ट्रीज में बेचा गया था, उसके मालिक पंकज अग्रवाल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अग्रवाल जिले के एक जनप्रतिनिधि के बेहद करीबी हैं और पूर्व में उनका चुनाव मैनेजमेंट भी संभाल चुके हैं। जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले भी इस इंडस्ट्रीज की जांच हुई थी। तब एक महिला अधिकारी जांच करने पहुंची थीं, लेकिन कुछ ही दिन बाद उनका तबादला कर दिया गया था।

सिवनी में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:दो युवक घायल, रविवार रात बरघाट के पास हुआ हादसा

सिवनी में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:दो युवक घायल, रविवार रात बरघाट के पास हुआ हादसा

सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंट ग्राम के समीप रविवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिर, हाथ, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल बरघाट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक मोटरसाइकिल से बरघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां लोगो व वाहनों का आवागमन अधिक होता है, घटना के समय लोगो मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश वेस ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही, घायलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

Jaipur Foreign Woman Molestation | Jaigarh Fort Incident

Jaipur Foreign Woman Molestation | Jaigarh Fort Incident

जयपुर5 मिनट पहले कॉपी लिंक दो-तीन पहले जयपुर घूमने आई जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़कानी के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। जयपुर के आमेर इलाके में जापानी महिला टूरिस्ट के साथ पांच युवकों ने छेड़छाड़ की। वह जयगढ़ किले की पहाड़ी पर घूमने गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पहाड़ी पर अकेला पाकर घेरा, गंदी हरकतें कीं आमेर थाने के SHO गौतम डोटासरा ने बताया- जापान से राजस्थान भ्रमण पर आई महिला रविवार सुबह करीब 8 बजे जयगढ़ महल देखने पहुंची थी। वह महल के पास स्थित गणेश मंदिर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में सुनसान जगह देखकर 5 लड़कों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने विदेशी महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाया तो भाग निकले आरोपी पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया और वहां से भागकर पास ही तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास पहुंची। विदेशी महिला को बदहवास हालत में देख गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला के शोर मचाने और गार्ड को आता देख पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कुछ संदिग्ध लड़के दिख रहे हैं। सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध महिला 2-3 दिन पहले जापान से राजस्थान घूमने आई थी। पुलिस को इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में पांच युवक संदिग्ध अवस्था में पहाड़ी से नीचे उतरते हुए दिखाई दिए हैं। हुलिए के आधार पर स्थानीय बदमाशों और गाइडों के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। SHO गौतम डोटासरा ने कहा- महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। — जयपुर की यह खबर भी पढ़िए… ऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला से बुलवाई गालियां, जर्मनी से जयपुर घूमने आई थी, लौटकर शेयर किया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार जयपुर में ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने विदेशी महिला से गालियां बुलवाईं। महिला ने इसका वीडियो बनाया था, जिसे उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rain, Hailstorm in 16 States; UP Deaths, Himachal-Uttarakhand Snowfall

Rain, Hailstorm in 16 States; UP Deaths, Himachal-Uttarakhand Snowfall

Hindi News National North India Weather Alert: Rain, Hailstorm In 16 States; UP Deaths, Himachal Uttarakhand Snowfall भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून16 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम समेत तीन जिलों में रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं 6 जिलो में बारिश के साथ ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के ऊंचे में भी बर्फबारी हुई है। गोंदला में 28.5 सेंटीमीटर, केलांग में 20.0 सेमी, हंसा में 5 और कुकुमसैरी बर्फ गिरी। जबकि शिमला, कुल्लू और मंडी में ओले गिरने से सेब की फसल को नुकसान हुआ। यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 72 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई। काशी, गोंडा, सल्तानपुर और कानपुर समेत 11 जिलों में रविवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। वहीं, कानपुर, मथुरा, संभल, फर्रुखाबाद और हाथरस में ओले गिरे। राजस्थान में आज नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इसके असर से 13 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार की रात बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… उत्तराखंड के उत्तरकाशी के यमुनोत्री में रविवार दोपहर बाद ताजा बर्फबारी हुई। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बारिश से कई बीघा गेहूं की फसल गिर गई। हिमाचल प्रदेश के कुमारसैन में ओले गिरने से एंटी हेल नेट क्षतिग्रस्त हो गई। एंटी हेल नेट फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाई जाती है। अगले दो दिन मौसम का हाल 5-6 अप्रैल- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम और आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना है। आंध्रप्रदेश, केरलम और पुडुचेरी में ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं, राजस्थान, बिहर और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है। पंजाब और राजस्थान में कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rain, Hailstorm in 16 States; UP Deaths, Himachal-Uttarakhand Snowfall

Rain, Hailstorm in 16 States; UP Deaths, Himachal-Uttarakhand Snowfall

Hindi News National North India Weather Alert: Rain, Hailstorm In 16 States; UP Deaths, Himachal Uttarakhand Snowfall भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून6 मिनट पहले कॉपी लिंक सिक्किम के मंगन जिले में रविवार को लाचेन-चुंगथांग रोड पर ‘तरुम चू’ के पास तेज बारिश और बर्फबारी हुई। इसके कारण लैंडस्लाइड भी हुआ और सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। घटना के कारण यहां 800 टूरिस्ट फंस गए । यहां आज सुबह से ही पर्यटकों का रेस्क्यू जारी है। इधर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम समेत 3 जिलों में रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं 6 जिलो में बारिश के साथ ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के ऊंचे में भी बर्फबारी हुई। गोंदला में 28.5 सेंटीमीटर, केलांग में 20.0 सेमी, हंसा में 5 सेमी बर्फ गिरी। जबकि शिमला, कुल्लू और मंडी में ओले गिरने से सेब की फसल को नुकसान हुआ। यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 72 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। काशी, गोंडा, सल्तानपुर और कानपुर समेत 11 जिलों में रविवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। कानपुर, मथुरा, संभल में ओले गिरे। राजस्थान में आज से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। 14 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। दिल्ली-NCR और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… उत्तराखंड के उत्तरकाशी के यमुनोत्री में बर्फबारी हुई। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बारिश से कई बीघा गेहूं की फसल खराब हो गई। हिमाचल प्रदेश के कुमारसैन में ओले गिरने से एंटी हेल नेट क्षतिग्रस्त हो गया। इसे फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाया जाती है। अगले दो दिन मौसम का हाल 5-6 अप्रैल- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम और आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना है। आंध्रप्रदेश, केरलम और पुडुचेरी में ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं, राजस्थान, बिहर और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है। पंजाब और राजस्थान में कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर समेत 24 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। टर्फ के सक्रिय होने से सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इशके कारण आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के 14 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट राजस्थान में नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव होने से आज से तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। 14 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के कुछ शहरों के तापमान में 1°C-2°C की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

शराब ठेका विवाद में ग्वालियर में गैंगवार जैसे हालात:वाइन शॉप मैनेजर को घसीटकर पीटा, FIR के बाद रिश्तेदार को मारी गोली

शराब ठेका विवाद में ग्वालियर में गैंगवार जैसे हालात:वाइन शॉप मैनेजर को घसीटकर पीटा, FIR के बाद रिश्तेदार को मारी गोली

ग्वालियर में शराब ठेका विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। पनिहार क्षेत्र में शराब दुकान के मैनेजर को दिनदहाड़े घसीटकर पीटा गया, वहीं कुछ घंटों बाद झांसी रोड इलाके में उसके रिश्तेदार को गोली मार दी गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पनिहार के नयागांव शराब ठेका पर मैनेजर कुलदीप उर्फ भोला गुर्जर (25) रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हिसाब-किताब देख रहा था। तभी स्कॉर्पियो और क्रेटा से पहुंचे अमरेश गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, बंटी गुर्जर, सतेन्द्र गुर्जर और गजेन्द्र गुर्जर ने उसे गालियां देते हुए दुकान से बाहर घसीट लिया। इसके बाद आरोपियों ने लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। मौके पर मौजूद दोस्त राहुल गुर्जर ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। झांसी रोड थाना और स्थानीय पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। FIR के बाद बौखलाए, शाम को रिश्तेदार पर फायरिंग मारपीट की घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष झांसी रोड थाना क्षेत्र में शीतला माता मंदिर रोड के पास याराना ढाबा के बाहर खड़ा था, तभी हमलावर फिर वहां पहुंच गए। गालियां देते हुए आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें मैनेजर के मामा मोहर सिंह गुर्जर (निवासी नूराबाद, मुरैना) घायल हो गए। गोली उनके हाथ में लगी है। निजी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर घायल मोहर सिंह को तुरंत मुरार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ठेका बदलने से शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से शराब ठेका बदलने के बाद पुराने कर्मचारियों को हटाकर नया स्टाफ रखा गया था। इसी बात को लेकर पुराना स्टाफ और नए मैनेजमेंट के बीच विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झड़प और फायरिंग तक पहुंच गया।

ईरान बोला- जंग में पाकिस्तान का कोई रोल नहीं:ट्रम्प की धमकी पर कहा- 47 साल में कुछ नहीं कर पाए, अब भी नहीं कर पाएंगे

ईरान बोला- जंग में पाकिस्तान का कोई रोल नहीं:ट्रम्प की धमकी पर कहा- 47 साल में कुछ नहीं कर पाए, अब भी नहीं कर पाएंगे

ईरान ने जंग में पाकिस्तान के किसी भी रोल से इनकार किया है। भारत में मौजूद ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने रविवार को कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान के जरिए बातचीत की खबरें पूरी तरह गलत हैं और इनका कोई सच नहीं है। इलाही ने कहा कि ऐसी खबरें सिर्फ तेल की कीमतों को प्रभावित करने के लिए फैलाई जा रही हैं। उन्होंने साफ किया कि इस समय कोई गंभीर बातचीत नहीं चल रही है और कुछ देश सिर्फ दिखावे के लिए बातचीत की बात कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी पर इलाही ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, अमेरिका पिछले 47 सालों में भी ईरान का कुछ नहीं कर पाया और आगे भी कुछ नहीं कर पाएगा। ट्रम्प के इस दावे पर कि अमेरिका जंग जीत चुका है, इलाही ने कहा कि इसका जवाब जंग के मैदान में दिया जाएगा। अमेरिका 3 दिन में सब खत्म करने की बात कर रहा था, लेकिन अब एक महीने से ज्यादा हो चुका है और जंग अभी भी जारी है। ट्रम्प ने ईरान को नरक जैसे हालात में पहुंचाने की धमकी दी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर बड़ा हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वो उसे नरक बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की बात कही। ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होगा यानी हमला होगा। ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोले दे, नहीं तो नरक जैसे हालात में पहुंच जाएगा। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

खुरई में नरवाई जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ FIR

Google Preferred Source CTA

सागर/ खुरई | जिले में नरवाई जलाने के मामले में किसानों के खिलाफ पहली एफआईआर खुरई क्षेत्र से दर्ज की गई है। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर खुरई तहसील में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीहर गांव के तीन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक जिन किसानों पर एफआईआर हुई है, उनमें बृजेन्द्र सिंह लोधी, निहाल सिंह लोधी और दीपेश सिंह लोधी शामिल हैं।

कल धर्मश्री और अंबेडकर वार्ड में बंद रहेगी बिजली

Google Preferred Source CTA

सागर| बिजली कंपनी मंगलवार 7 अप्रैल को धर्मश्री सबस्टेशन के साथ उससे निकलने वाले 33केवी फीडर धर्मश्री, अंबेडकर वार्ड व बीड़ी अस्पताल फीडर में सप्लाई लाइनों के रखरखाव का काम करेगी। सुबह 7 से 12 बजे तक 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे धर्मश्री, रविशंकर वार्ड, चमेली चौक, बड़ा बाजार, मॉडल स्कूल, केथवारी देवी, ग्यादीन तिराहा, बालाजी मंदिर, मछरयाई, गुलाब बाबा मंदिर, अरिहंत विहार, शीतला माता मंदिर, मंगलगिरी, महावीर नगर क्षेत्र प्रभावित होंगे।

ब्रजेश्वरी हादसे के बाद सख्ती:330 इमारतों में जांच; 60 में फायर सेफ्टी नहीं, 28 में उपकरण खराब

ब्रजेश्वरी हादसे के बाद सख्ती:330 इमारतों में जांच; 60 में फायर सेफ्टी नहीं, 28 में उपकरण खराब

ब्रजेश्वरी एनेक्स हादसे के बाद नगर निगम ने शहर की बहुमंजिला इमारतों की जांच शुरू कर दी है। निगम की टीम 10 दिनों में 330 इमारतों में निरीक्षण के लिए पहुंची, जिसमें 60 इमारतों में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं मिली, वहीं 28 इमारतों में उपकरण खराब पाए गए। निगम ने सभी 22 जोन के भवन अधिकारियों को एनओसी और फायर सेफ्टी की जांच के निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, शहर में करीब 12 हजार ऐसी इमारतें हैं, जिनकी जांच की जानी है। अभियान पूरे गर्मी सीजन में करीब चार महीने तक चलेगा। जिन इमारतों में फायर सेफ्टी व्यवस्था अधूरी या खराब मिली है, उन्हें 15 दिन में सुधार के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा इमारत को सील किया जाएगा। फायर सेफ्टी: तीन तरह की अनुमति जरूरी शहर में फायर एनओसी अब नगर निगम द्वारा स्थानीय स्तर पर जारी की जाती है। वर्ष 2022 से पहले यह एनओसी भोपाल से जारी होती थी। फायर सेफ्टी के लिए तीन तरह की अनुमति लेना जरूरी है। सबसे पहले फायर प्लान का अप्रूवल लिया जाता है। सिस्टम लगने के बाद फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। हर तीन साल में एनओसी का रिन्यूअल अनिवार्य है। रिन्यूअल के समय निगम अधिकारी जांच करते हैं। अब यह भी जांच हो रही है कि किन बिल्डिंग मालिकों ने रिन्यू नहीं कराया है। 12000 इमारतों की जांच होगी पूरे गर्मी के सीजन में। जांच में ये देखा फायर एनओसी व एक्सटिंग्विशर और उपकरणों स्थिति। एग्जिट व्यवस्था। हर फ्लोर पर स्मोक डिटेक्टर या फायर अलार्म सिस्टम। मॉक ड्रिल में संस्थानों को दी सीख गर्मी में बढ़ते अग्नि जोखिम को देखते हुए नगर निगम की फायर टीम ने शहर में मॉक ड्रिल अभियान शुरू किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा व निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के अनुसार, इस दौरान व्यावसायिक, शैक्षणिक व सार्वजनिक संस्थानों में आग से बचाव और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोगों को बताया गया कि आग लगने पर तुरंत 101 पर सूचना दें। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालें। धुएं से बचने के लिए झुककर निकलें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करें। बिजली-गैस कनेक्शन तत्काल बंद करें। संकरी गलियों के लिए खरीदे फायर रोबोट शहर के मध्य क्षेत्र के 60 फीसदी इलाकों में गलियां संकरी होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाती है। इसके समाधान के लिए निगम ने फायर रोबोट खरीदा है। निगम के पास फायर बुलेट भी है, लेकिन भीषण आग में कारगर नहीं है। 50 बेड से अधिक अस्पतालों के लिए फायर एनओसी अनिवार्य है। एनओसी नहीं होने पर कुछ अस्पतालों के पंजीयन रुके हुए हैं।