Thursday, 10 Sep 2026 | 02:57 PM

Trending :

EXCLUSIVE

SC: Borrower Notice & Chance to Reply Sufficient for Bank Fraud

SC: Borrower Notice & Chance to Reply Sufficient for Bank Fraud

Hindi News National SC: Borrower Notice & Chance To Reply Sufficient For Bank Fraud | Hearing Not Mandatory नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि अगर बैंक किसी खाते को फ्रॉड घोषित करता है, तो उससे पहले उधार लेने वाले को आमने-सामने (पर्सनल) सुनवाई का मौका देना जरूरी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि नोटिस देना और जवाब का मौका देना ही काफी है। जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने यह फैसला देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने बैंक से कहा था कि उधार लेने वाले के खाते को फ्रॉड घोषित करने से पहले मौखिक सुनवाई का मौका दिया जाए। ऑडिट रिपोर्ट की कॉपी देना जरूरी कोर्ट ने कहा कि अगर बैंक ऑडिट रिपोर्ट, खासकर फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर फैसला ले रहा है, तो उसकी कॉपी उधार लेने वाले को देना जरूरी है। साथ ही, उस पर उधार लेने वाले का जवाब भी लिया जाना चाहिए। बेंच के मुताबिक RBI के नियमों में जो प्रक्रिया बताई गई है उसे अपनाना चाहिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि मामला किस तरह का है और कानून क्या कहता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में फैसले ज्यादातर कागजों, लेन-देन और ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर लिए जाते हैं। पर्सनल सुनवाई से प्रक्रिया धीमी होगी कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर हर केस में पर्सनल सुनवाई जरूरी कर दी जाए, तो प्रक्रिया धीमी हो जाएगी। इससे फ्रॉड पकड़ने में देरी हो सकती है और उधारकर्ता अपने पैसे या संपत्ति छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। बेंच ने साफ किया कि पहले के फैसलों, खासकर SBI बनाम राजेश अग्रवाल केस में भी पर्सनल सुनवाई को अनिवार्य नहीं बताया गया था। उसमें सिर्फ नोटिस देने और जवाब का मौका देने की बात कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने RBI के पक्ष से सहमति जताई और कहा कि तय प्रक्रिया का पालन करने से न्याय भी होगा और गलत फैसले की संभावना भी कम होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि बैंकिंग सिस्टम और जनता के पैसे की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि फ्रॉड के मामलों में जल्दी और सही कार्रवाई हो। —————————— ये खबर भी पढ़ें: केवल हिंदू-बौद्ध-सिख ही अनुसूचित जाति का दावा कर सकते हैं:सुप्रीम कोर्ट का फैसला- धर्म बदला तो अनुसूचित जाति का दर्जा भी खत्म हो जाता है द कॉन्स्टिट्यूशन शेड्यूल कास्ट ऑर्डर 1950 के तहत अनुसूचित जाति का दर्जा केवल हिंदू धर्म तक सीमित था, 1956 में सिख और 1990 में बौद्ध धर्म जोड़ा गया- फोटो AI जनरेटेड सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म से जुड़े लोग ही अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोई ईसाई या किसी और धर्म में धर्मांतरण करता है तो वह अनुसूचित जाति का दर्जा खो देगा। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

SC: Borrower Notice & Chance to Reply Sufficient for Bank Fraud

SC: Borrower Notice & Chance to Reply Sufficient for Bank Fraud

Hindi News National SC: Borrower Notice & Chance To Reply Sufficient For Bank Fraud | Hearing Not Mandatory नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि अगर बैंक किसी खाते को फ्रॉड घोषित करता है, तो उससे पहले उधार लेने वाले को आमने-सामने (पर्सनल) सुनवाई का मौका देना जरूरी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि नोटिस देना और जवाब का मौका देना ही काफी है। जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने यह फैसला देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने बैंक से कहा था कि उधार लेने वाले के खाते को फ्रॉड घोषित करने से पहले मौखिक सुनवाई का मौका दिया जाए। ऑडिट रिपोर्ट की कॉपी देना जरूरी कोर्ट ने कहा कि अगर बैंक ऑडिट रिपोर्ट, खासकर फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर फैसला ले रहा है, तो उसकी कॉपी उधार लेने वाले को देना जरूरी है। साथ ही, उस पर उधार लेने वाले का जवाब भी लिया जाना चाहिए। बेंच के मुताबिक RBI के नियमों में जो प्रक्रिया बताई गई है उसे अपनाना चाहिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि मामला किस तरह का है और कानून क्या कहता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में फैसले ज्यादातर कागजों, लेन-देन और ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर लिए जाते हैं। पर्सनल सुनवाई से प्रक्रिया धीमी होगी कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर हर केस में पर्सनल सुनवाई जरूरी कर दी जाए, तो प्रक्रिया धीमी हो जाएगी। इससे फ्रॉड पकड़ने में देरी हो सकती है और उधारकर्ता अपने पैसे या संपत्ति छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। बेंच ने साफ किया कि पहले के फैसलों, खासकर SBI बनाम राजेश अग्रवाल केस में भी पर्सनल सुनवाई को अनिवार्य नहीं बताया गया था। उसमें सिर्फ नोटिस देने और जवाब का मौका देने की बात कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने RBI के पक्ष से सहमति जताई और कहा कि तय प्रक्रिया का पालन करने से न्याय भी होगा और गलत फैसले की संभावना भी कम होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि बैंकिंग सिस्टम और जनता के पैसे की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि फ्रॉड के मामलों में जल्दी और सही कार्रवाई हो। खाते को फ्रॉड घोषित करने के लिए RBI की प्रक्रिया 1. सबसे पहले जांच और ऑडिट बैंक को शक होने पर अकाउंट की जांच की जाती है। अक्सर फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाता है, इसमें ट्रांजेक्शन, फंड फ्लो और दस्तावेजों की पड़ताल होती है 2. नोटिस दिया जाता है बैंक सीधे फ्रॉड घोषित नहीं कर सकता, उधार लेने वाले को लिखित नोटिस दिया जाता है। इसमें आरोप और आधार स्पष्ट बताना होता है। जिस आधार पर फैसला लिया जा रहा है ,जैसे फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट आदि की कॉपी देना जरूरी है। इसके बाद उधार लेने वाले को अपनी सफाई देने का मौका मिलता है। वह दस्तावेज, स्पष्टीकरण या आपत्ति दे सकता है। 5. बैंक का अंतिम फैसला जवाब और रिकॉर्ड देखने के बाद बैंक निर्णय लेता है। अगर आरोप सही लगे, तो अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया जाता है। 6.RBI को रिपोर्ट भेजी जाती है RBI को रिपोर्ट भेजी जाती है। CBI/ED जैसी एजेंसियों को मामला भेजा जा सकता है। उधार लेने वाले का नाम ‘फ्रॉड लिस्ट’ में डाल दिया जाता है। इसके बाद उसे भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो जाता है। —————————— ये खबर भी पढ़ें: केवल हिंदू-बौद्ध-सिख ही अनुसूचित जाति का दावा कर सकते हैं:सुप्रीम कोर्ट का फैसला- धर्म बदला तो अनुसूचित जाति का दर्जा भी खत्म हो जाता है द कॉन्स्टिट्यूशन शेड्यूल कास्ट ऑर्डर 1950 के तहत अनुसूचित जाति का दर्जा केवल हिंदू धर्म तक सीमित था, 1956 में सिख और 1990 में बौद्ध धर्म जोड़ा गया- फोटो AI जनरेटेड सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म से जुड़े लोग ही अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोई ईसाई या किसी और धर्म में धर्मांतरण करता है तो वह अनुसूचित जाति का दर्जा खो देगा। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

शिवपुरी पुलिस ने 10.50 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया:चोरी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, खेत में छुपा हुआ था तभी पहुंची पुलिस

शिवपुरी पुलिस ने 10.50 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया:चोरी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, खेत में छुपा हुआ था तभी पहुंची पुलिस

शिवपुरी जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने ट्रॉली चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख 50 हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को ग्राम जामखो निवासी विनोद चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 5 अप्रैल की रात उनकी नीले रंग की ट्रॉली, जो झिरी खोरघार रोड पर उनके भाई के घर के बाहर खड़ी थी, अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस ट्रॉली की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार दबिश दी। दबिश देकर आरोपी को पकड़ा जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की ट्रॉली के साथ एक व्यक्ति ग्राम खोरघार के खेत में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और वीरेंद्र रावत (35) निवासी ग्राम रतनपुर, थाना सबलगढ़, जिला मुरैना को ट्रॉली के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र रावत ने 5-6 अप्रैल की रात अपने स्वराज ट्रैक्टर का उपयोग कर ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर (लगभग 8 लाख रुपये कीमत) और चोरी की ट्रॉली (लगभग ढाई लाख रुपये कीमत) बरामद की। कुल बरामद माल की कीमत 10 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे शिवपुरी जेल भेज दिया गया है।

सलमान के बाद मीका भी राजपाल के सपोर्ट में उतरे:कहा- किसी के बुरे वक्त का मजाक उड़ाना गलत; सिने एसोसिएशन बोला- ये मजाक नहीं अपमान

सलमान के बाद मीका भी राजपाल के सपोर्ट में उतरे:कहा- किसी के बुरे वक्त का मजाक उड़ाना गलत; सिने एसोसिएशन बोला- ये मजाक नहीं अपमान

एक्टर राजपाल यादव का स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के दौरान मजाक उड़ाए जाने का मामला अब तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। सलमान खान के बाद अब सिंगर मीका सिंह भी राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने वार्ड शो के मंच पर राजपाल के कर्ज और उनकी निजी जिंदगी को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। सलमान खान ने भी पहले कहा था कि राजपाल 30 साल से काम कर रहे हैं और वे इंडस्ट्री के लिए एक ‘वैल्यू’ लेकर आते हैं। दरअसल, अवॉर्ड सेरेमनी में राजपाल यादव ने डॉलर के रेट बढ़ने पर बात की थी, जिस समय अवॉर्ड होस्ट कर रहे जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के चेक बाउंस केस पर तंज कसा और कहा कि डॉलर के रेट बढ़ें या घटें उन्हें उतनी उधार चुकानी ही पड़ेगी, जितनी ली है। पर्सनल लाइफ को निशाना बनाना गलत सिंगर मीका सिंह ने कहा कि स्क्रीन अवार्ड्स एक सम्मानित मंच है और वहां किसी की निजी जिंदगी का अपमान नहीं होना चाहिए। मीका ने कहा, “मैं राजपाल यादव जी के साथ खड़ा हूं। जब भी हमारे पसंदीदा कलाकार मुश्किल समय का सामना करते हैं, मैं उनके साथ रहूंगा। किसी भी मंच पर सम्मान और गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए।” AICWA ने कहा- यह हास्य नहीं, अपमान है वहीं ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर इस घटना की निंदा की है। एसोसिएशन ने कहा कि राजपाल यादव एक सम्मानित कलाकार हैं और सार्वजनिक मंच पर उनके साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। बयान में कहा गया, “अवार्ड शो में यह कहना कि ‘डॉलर-रुपए में चाहे उतार-चढ़ाव आए, आपको कर्ज तो चुकाना ही होगा’यह कॉमेडी नहीं बल्कि अपमान है। हर व्यक्ति की अपनी गरिमा होती है।” अमिताभ बच्चन के कठिन दौर का दिया उदाहरण AICWA ने अपने बयान में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों का उदाहरण देते हुए कहा कि हर कलाकार के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। एसोसिएशन ने कहा, “सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई बड़े सितारों ने कठिन दौर देखा है, लेकिन उनका सम्मान कभी कम नहीं हुआ। राजपाल यादव ने अपनी एक्टिंग से सालों तक देश को हंसाया है। आज अगर वे मुश्किल में हैं, तो उनका साथ देने के बजाय मजाक उड़ाना गलत है।” क्या है पूरा विवाद? 5 अप्रैल को मुंबई में स्क्रीन अवॉर्ड आयोजित किया गया था।जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी और कॉमेडियन जाकिर खान ने अवॉर्ड का एक हिस्सा होस्ट किया। इस दौरान राजपाल यादव से बात करते हुए सौरभ द्विवेदी ने उनके चेक बाउंस केस का मजाक उड़ाया। राजपाल यादव माइक पर डॉलर के रेट बढ़ने-घटने और यूथ पर एक बयान दे रहे थे। तभी सौरभ द्विवेदी ने तंज कंसने के अंदाज में कहा, ‘डॉलर का रेट चाहे बढ़े या घटे, आपको उतने ही पैसे लौटाने हैं जितने आपने उधार लिए थे।’ कर्ज और कानूनी विवादों में घिरे हैं राजपाल राजपाल यादव पिछले काफी समय से वित्तीय और कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन पर एक पुरानी फिल्म के निर्माण के लिए लिए गए कर्ज को न चुकाने का आरोप है। हाल ही में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में वे इसी साल जेल भी जा चुके हैं। इसी बैकग्राउंड को लेकर अवॉर्ड शो में उन पर तंज कसा गया था।

UPSSSC 722 Recruitment Notification Out; Govt Jobs Apply From June 4

UPSSSC 722 Recruitment Notification Out; Govt Jobs Apply From June 4

Hindi News Career UPSSSC 722 Recruitment Notification Out; Govt Jobs Apply From June 4 27 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSSSC ने 722 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 4 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। साथ ही दयाल सिंह कॉलेज, डीयू में 33 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आवेदन 11 अप्रैल से शुरू होंगे। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. UPSSSC ने 722 भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, 4 जून से आवेदन शुरू उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 6 अप्रैल को जारी किया गया है। फीस जमा करने और फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 1 जुलाई तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 292 ओबीसी 215 एससी 142 ईडब्ल्यूएस 61 एसटी 12 टोटल 722 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 12वीं या सरकार द्वारा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा पास की हो। वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पीईटी – 2025 एग्जाम पास की हो। उम्मीदवारों को नॉर्मलाइज्ड स्कोर के बेसिस पर मेन एग्जाम में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शारीरिक योग्यता : पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई : 167.6 सेमी सामान्य वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई : 152 सेमी पुरुषों का सीना : न्यूनतम 80 सेमी (बिना फुलाए) और 85 सेंटीमीटर फुलाने पर हो। महिलाओं का वजन 45 किलो तक होना चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस : मेन्स रिटन एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 2 घंटा क्वेश्चन टाइप : एमसीक्यू निगेटिव मार्किंग : एक चौथाई अंक पार्ट्स सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर पार्ट – 1 हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड इंडियन नेशनल मूवमेंट जियोग्राफी ऑफ इंडिया एंड द वर्ल्ड इकोनॉमिक एंड सोशल डेवलपमेंट ऑफ इंडिया इंडियन पॉलिटी एंड इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी एनवायरोमेंटल इकोलॉजी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट करेंट इवेंट्स ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल इम्पॉर्टेंस डाटा इंटरप्रिटेशन इम्पोर्टेंट लीगल प्रोविजन्स एंड पॉलिसिज रिलेटेड टू एक्ससाइज इन यूपी टोटल मार्क्स 65 पार्ट – 2 कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – कॉन्सेप्ट्स, डेवलपमेंट एंड इन्नोवेशन्स 15 पार्ट – 3 जनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू द स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश 20 टोटल 100 फीस : सभी कैटेगरी के लिए : 25 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें। PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी, 20 अप्रैल से करें अप्लाई सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की यूनिट करेंसी नोट प्रेस, नासिक, बीएनपीडी (देवास) और एसपीपीएच (हैदराबाद) के लिए 534 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 अप्रैल से 19 मई तय की गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 11 से 17 अप्रैल 2026 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, सोशल वर्क या संबंधित क्षेत्र में डिग्री, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी में डिप्लोमा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : सुपरवाइजर एंड असिस्टेंट : 18 – 30 साल क्लेरिकल पोस्ट : 18 – 28 साल जूनियर टेक्नीशियन : 18 – 25 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 200 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : वेलफेयर ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर : 29,740 – 1,3,000 रुपए प्रतिमाह सुपरवाइजर (सभी डिसिप्लिन) : 27,600 – 95,910 रुपए प्रतिमाह सेक्रेटेरियेट असिस्टेंट, आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइन) : 23,910 – 85,570 रुपए प्रतिमाह जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : 21,540 – 77,160 रुपए प्रतिमाह जूनियर टेक्नीशियन(सभी ट्रेड्स के लिए) : 18,780 – 67,390 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ग्रेजुएशन की मार्कशीट उम्मीदवार का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पासपोर्ट साइज फोटो ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाएं। “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. दयाल सिंह कॉलेज, डीयू में 33 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, दयाल सिंह कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की तरफ से नॉन-टीचिंग पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 11 अप्रैल से होगी। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 11 से 17 अप्रैल से रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर असिस्टेंट 1 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 1 असिस्टेंट 1 जूनियर असिस्टेंट 3 लैबोरेटरी असिस्टेंट 1 लैबोरेटरी अटेंडेंट 17 लाइब्रेरी अटेंडेट 9 कुल पदों की संख्या 33 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट : ग्रेजुएशन की डिग्री जूनियर असिस्टेंट : 12वीं पास, कंप्यूटर नॉलेज लैबोरेटरी और लाइब्रेरी अटेंडेंट : 10वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : पे लेवल – 1 से पे लेवल – 6 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.dsce.du.ac.in पर जाएं। फॉर्म डाउनलोड करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसे भरकर इस पते पर भेजें :दयाल सिंह

‘सर देश की सुरक्षा जरूरी, बीजेपी से कोई संबंध नहीं’, पश्चिम बंगाल में बोले केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

'सर देश की सुरक्षा जरूरी, बीजेपी से कोई संबंध नहीं', पश्चिम बंगाल में बोले केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जारी कलाकारों की सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है। जहां एस. एस दरभंगा को लेकर क्या बोले सुकांता मजूमदार? केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार ने मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में एक नामांकन रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में एस अब्दुल्ला को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई संबंध नहीं है। यह प्रक्रिया देश की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।’ वीडियो | पश्चिम बंगाल चुनाव: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार (@DrSukantaभाजपा) एसआईआर पर कहते हैं, “मुझे लगता है कि एसआईआर का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है। यह देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम में कहा गया है कि केवल देश के नागरिकों को… pic.twitter.com/UjrAjUVG37 – प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 7 अप्रैल 2026 उन्होंने कहा, ‘पीपल अधिनियम के अनुसार देश के नागरिकों को ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के अधिकार का अधिकार है।’ इसलिए यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे मतदाता सूची तैयार करे जो किसी भी घुसपैठिए से मुक्त हो।’ ममता बनर्जी का एसोसियेटर को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में जारी सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने नादिया जिले के चकदाहा में आयोजित एक रैली में कहा, ‘पश्चिम बंगाल में मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मिलाकर सर के बाद वोटर लिस्ट से उनका नाम निकाला जा रहा था।’ लोकप्रिय कांग्रेस (टीएमसी) उन सभी लोगों के साथ जुड़े रहे, स्थान का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। ‘हम ट्रिब्यूनल्स में इसके लिए कानूनी लड़ाई ‘शैवेजरियन’ है।’ यह भी पढ़ें: ‘हम उन सभी के साथ जुड़े हुए हैं नाम…’, सीएम ममता बनर्जी के एसआईआर ने चुनाव आयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा- ’91 लाख नाम उजागर किए गए’ (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026(टी)सुकांत मजूमदार(टी)एसआईआर(टी)ममता बनर्जी(टी)बीजेपी(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026(टी)सुकांत मजूमदार(टी) असिआर(टी)ममता बनर्जी(टी)भाजपा

'टटीरी' सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी:NCW के सामने पेश हुए; बोले- 50 बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे, कभी नहीं गाएंगे ऐसे गाने

'टटीरी' सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी:NCW के सामने पेश हुए; बोले- 50 बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे, कभी नहीं गाएंगे ऐसे गाने

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बदशाह ने टटीरी सांन्ग पर चल रही कंट्रोवर्सी में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर माफी मांग ली है। मंगलवार को दिल्ली में आयोग के सामने सिंगर के अलावा निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह के साथ-साथ निर्माता हितेन भी पेश हुए। मामले की सुनवाई आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने की। आयोग ने गीत के बोल और प्रेजेंटेशन को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद बादशाह और उनकी टीम ने बिना शर्त माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बादशाह ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने, 4 महीनों के भीतर एक पॉजीटिव सॉन्ग बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का भी वादा किया। यहां जानिए कब रिलीज हुआ सॉन्ग और क्यों था विवाद… बादशाह ने वीडियो शेयर कर मांगी थी माफी जब गाने को लेकर विवाद हुआ था तो बादशाह ने वीडियो बनाकर माफी मांगी थी. उन्होंने वीडियो में कहा था, ‘मेरा टरीरी गाना जब से रिलीज हुआ है तब से इसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स को और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसज गया उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची. मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं. मेरी पहचान हरियाणा से है. मेरा इरादा नहीं था कि मैं किसी बच्चे या महिला के बारे में बेहुदी बात करूं. वो शब्द कभी भी किसी महिला या बच्चे के लिए नहीं थे. मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे.’ अब जानिए राष्ट्रीय महिला आयोग में सिंगर ने क्या कहा, 2 पॉइंट… क्या है टटीरी सॉन्ग, 2 पॉइंट में जानिए… सिमरन ने तीन साल पहले गाया: टटीरी सॉन्ग में फीमेल वोकल देने वाली 20 वर्षीय सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्‌टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन ने करीब तीन साल पहले टटीरी सॉन्ग गाया था। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई तो दोबारा रिकॉर्डिंग कर मंगाया। इसी के बाद बादशाह ने टटीरी को नए ढंग से पेश किया, जिसमें फीमेल वोकल रिमरन ने दी। जींद में हुई थी गाने की शूटिंग: इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई थी। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। सॉन्ग के यूट्यूब से हटाए जाने के बाद मुंबई शो भी कैंसिल कर दिया गया। —————— टटीरी सॉन्ग विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… हरियाणवी सिंगर ने गाया- ऐसी ना थी,जैसी तनै बनाई ‘टटीरी’: बादशाह का नाम लेकर ‘तेरे घर में बहन-बेटी ना’ लिरिक्स गाए; सिमरन का न्यू सॉन्ग रिलीज रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी: पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ का रैप वर्जन लाए सिंगर बादशाह: सोनीपत में सरपंचों के वेलकम पर बोले- मासूम शर्मा वाली वीडियो देखी है; साग-मक्के की रोटी खाई

बालाघाट में 9 दिन तक बिजली कटौती:8 से 19 अप्रैल तक, ग्रीष्मकालीन रखरखाव के लिए जारी हुआ प्लान

बालाघाट में 9 दिन तक बिजली कटौती:8 से 19 अप्रैल तक, ग्रीष्मकालीन रखरखाव के लिए जारी हुआ प्लान

बालाघाट शहरी विद्युत कार्यालय ने शहर में 9 दिनों के लिए बिजली कटौती का प्लान जारी किया है। यह कटौती 8 अप्रैल से 19 अप्रैल तक सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। इसका उद्देश्य 33/11 के.व्ही. उपकेंद्रों से निकलने वाली 11 के.व्ही. लाइनों का ग्रीष्मकालीन रखरखाव कार्य करना है। हालांकि, 12 और 14 अप्रैल को कटौती से मुक्त रखा गया है। 8 अप्रैल को 33/11 के.व्ही. सब स्टेशन से इंद्रा नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुमार फर्नीचर, जागपुर रोड, हरिओम नगर, गायखुरी स्कूल, गायखुरी बस्ती, पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, निर्मल नगर, पंवार ले-आउट, कावरे गार्डन, अवधपुरी, प्रभुत्तम नगर, मांटेसरी स्कूल, टेलीफोन एक्सचेंज, सरस्वती नगर, नर्मदा नगर, जैन बेकरी और एच.टी. उपभोक्ता रिलायंस की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके बाद, 9 अप्रैल को 33 के.व्ही. सब स्टेशन मोतीनगर के 11 के.व्ही. निर्मल नगर फीडर में कटौती होगी। 10 अप्रैल को मोतीनगर फीडर, 11 अप्रैल को टाउन-2 फीडर, 13 अप्रैल को बूढ़ी फीडर, 15 अप्रैल को भटेरा फीडर, 16 अप्रैल को टाउन-3 फीडर, 17 अप्रैल को रेलवे स्टेशन फीडर, 18 अप्रैल को टाउन-1 फीडर और 19 अप्रैल को टाउन-4 फीडर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शहर बिजली कार्यालय के अभियंता ने बताया कि इस कटौती की समयावधि बढ़ाई भी जा सकती है।

Indias Miracle Archer Payal Wins Gold

Indias Miracle Archer Payal Wins Gold

Hindi News Career Indias Miracle Archer Payal Wins Gold | Asian Championship Champ 5 मिनट पहले कॉपी लिंक 18 साल की पैरा आर्चर पायल नाग ने पहले ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वे दुनिया की पहली क्वाड्रपल एम्प्युटी आर्चर हैं यानी बिना हाथ और पैर की आर्चर पायल मुंह से पकड़कर धनुष चलाती हैं। मुंह‍ से पेंटिंग के लिए वायरल हुईं पायल अब आर्चरी में नए रिकॉर्ड बना रही हैं। जानते हैं उनके जुनून और जज्बे की पूरी कहानी… 4 अप्रैल को पायल ने बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में अपनी आइडल वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को 139-136 से हराकर गोल्ड जीता और वर्ल्ड चैंपियन बनीं। अपने पहले ही नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में गोल्ड जीतने वाली पायल का तीरंदाजी में निशाना जितनी आसानी से लगता है, तीरंदाजी तक का उनका सफर उतना ही मुश्किल रहा है। बचपन में हुए हादसे में दोनों हाथ-पैर गंवाए अप्रैल 2015 की बात है। माता-पिता काम पर थे। तीसरी क्लास में पढ़ रही पायल जब रायपुर में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर छोटे भाई के साथ खेल रही थीं, तभी एक 11 हजार वोल्ट के तार पर उनका पैर पड़ गया। इलेक्ट्रिक शॉक से वे बुरी तरह झुलस गईं। डॉक्टर्स को उनकी जान बचाने के लिए उनके दोनों हाथ और पैर काटने पड़े। मां ने मुंह में पेन पकड़ाकर कहा, ‘अब यही तुम्हारा हाथ है’ हादसे के पांच महीने बाद परिवार वापस अपने गांव जमुनाबहाल, ओडिशा लौटा। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने मां जनता और पिता बिजय नाग से कहा, ‘अब ये बच्ची क्या ही कर पाएगी। इसे जहर देकर मार क्यों नहीं देती!’ इन कड़वी बातों ने पायल को तोड़ने की बजाय उन्हें और मजबूत बना दिया, उनमें कुछ कर दिखाने का जुनून भर दिया। उनका पढ़ने में मन लगता तो मां ने एक दिन मुंह में पेन पकड़ाकर कहा, ‘अब यही तुम्हारा हाथ है।’ उनके पिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि पायल घर पर ही पढ़ती और अपने गांव के नदी-पहाड़ तो कभी सीनरी बनाती। ऐसे उन्होंने स्केचिंग सीखी। जब स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने परिवार को मुआवजा दिया। पायल घर पर रहकर पढ़तीं, पर परिवार के लिए पायल की देखरेख करना मुश्किल होता जा रहा था। पेंटिंग के लिए स्टेट लेवल गोल्ड जीता 2019 में बलांगिर प्रशासन ने पायल को परबतीगिरी बालनिकेतन अनाथालय में भेज दिया, ताकि उसकी पढ़ाई और देखभाल अच्छे से हो सके। अनाथालय में काफी समय स्केचिंग करती बिताती। उन्हें रंगों से और लगाव हो गया। वे अपनी जिंदगी के खाली कैनवास में रंग भरने लगीं। पायल को गुड़ीघाट हाई स्कूल में दाखिला मिला था, जहां उन्हें स्कूल जाने-आने में परेशानी होती थी। इसलिए 2021 में स्कूल से ड्रॉपआउट लेना पड़ा। बाद में सादेईपाली पल्लीश्री हाई स्कूल में 9वीं क्लास में दाखिला मिला। वे स्कूल में पेंटिंग कॉम्पिटिशंस में पार्टिसिपेट करने लगीं। धीरे-धीरे उन कॉम्पिटिशंस में जीतने लगीं। 2022 में उन्होंने स्वच्छता और शिक्षा थीम पर ब्लॉक लेवल पेंटिंग कॉम्पिटिशन में फर्स्ट प्राइज जीता। वहीं डिस्ट्रिक्ट लेवल कॉम्पिटिशन में सेकेंड प्राइज जीतीं। पेंटिंग कॉम्पिटिशन में स्टेट लेवल पर गोल्ड जीत चुकीं हैं। पायल माउथ-पेंटिंग में स्टेट लेवल पर गोल्ड जीत चुकी हैं। तस्वीर वायरल हुई तो कोच कुलदीप वेदवान ने ढूंढ़ा पेंटिंग के प्रति पायल के लगाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने उनके हुनर को निखारने के लिए एक आर्ट ट्यूटर भी दिया। अप्रैल 2023 में उन्होंने तब डेवलपमेंट कमीश्नर रहीं अनु अग्रवाल की पेंटिंग बनाकर उन्हें गिफ्ट की थी। इसी साल सोशल मीडिया पर पायल की मुंह से पेंटिंग करती हुई तस्वीर वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पैरा आर्चरी कोच कुलदीप वेदवान ने देखी, उन्हें पायल में पोटेंशियल दिखा। कुलदीप वेदवान पायल को ट्रेनिंग के लिए अपने एकेडमी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB), कटरा, जम्मू ले आए। ये वही एकेडमी और कोच है जहां से शीतल ने तीरंदाजी की ट्रेनिंग ली थी। शीतल के वीडियो देख अपना आइडल बनाया पायल को इससे पहले आर्चरी के बारे में कुछ भी नहीं पता था। उन्होंने पैरा आर्चर शीतल की आर्चरी की कई वीडियोज देखी थीं। उनकी आर्चरी में दिलचस्पी बढ़ी तो शीतल उनकी आइडल बन गईं। शीतल को देख उनमें आत्मविश्वास जगा और कोच कुलदीप ने भी भरोसा दिलाया कि वो कर सकती हैं। पायल ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘जब मैं पहला बार एकेडमी गई तो मैंने देखा सबके हाथ-पैर थे। बच्चे हाथ से धनुष पकड़ रहे थे। मुझे लगा मैं ये कैसे कर पाउंगी। पर मेरे गुरु ने भरोसा दिलाया कि मैं ये कर सकती हूं।’ पहले भी नेशनल में शीतल को हराकर नेशनल चैंपियन बनी थी पायल ने कुछ वक्त तक SMVDSB एकेडमी में शीतल के साथ ट्रेनिंग की। दो साल की ट्रेनिंग के बाद 2025 में पहले नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट में भाग लिया। अपने पहले ही नेशनल टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर वन पैरा आर्चर शीतल देवी और पैरालंपियन ज्योति बालियान जैसे पैरा आर्चरी के दिग्गजों को हराकर गोल्ड जीतीं। तो ये पहली बार नहीं जब उन्होंने अपनी आइडल को हराया है। इससे पहले भी वे जयपुर में आयोजित नेशनल पैरा ओलंपिक में शीतल देवी को हराकर नेशनल चैंपियन बनी थीं। इससे पहले वे दो बार शीतल से हार भी चुकी हैं। मार्च 2025 में खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG) और जनवरी-फरवरी 2026 NTPC पैरा आर्चरी नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर जीता था। ‘इंडियाज मिरेकल आर्चर’ नाम मिला वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 में भी शीतल और पायल पहले एक साथ टीम में खेलीं, फिर एक-दूसरे के खिलाफ। पहले उन्होंने टीम में साथ जीता फिर शीतल को हराकर पायल ने गोल्ड जीता। पायल के इस जज्बे और उनकी परफॉर्मेंस को देखते शीतल देवी ने उन्हें ‘इंडियाज मिरेकल आर्चर’ उपनाम दिया। पायल प्रोस्थेटिक लेग्स से धनुष को पकड़कर, कंधे के सहारे तीर रखकर मुंह से स्ट्रिंग खिंचती हैं। कोच के स्पेशल डिवाइस ने गोल्ड जिताया पायल पहले धनुष को दोनों पैरों से पकड़कर ही तीर छोड़ती थीं। हालांकि इंटरनेशनल आर्चरी के नॉर्म के हिसाब से आप दोनों पैर की मदद से तीर नहीं छोड़ सकते। इसलिए कोच कुलदीप ने पायल के लिए स्पेशल धनुष बनाया। कुलदीप बताते हैं, ‘मैंने एक दूसरा डिवाइस बनाया जिसे पायल एक पैर से

असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी:हिमंता बोले- पाताल से निकालेंगे; खेड़ा ने कहा था- CM की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट

असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी:हिमंता बोले- पाताल से निकालेंगे; खेड़ा ने कहा था- CM की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाने के दो दिन बाद मंगलवार को असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के घर छापा मारा। हिमंता की पत्नी की FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि छापेमारी के वक्त पवन घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घर से कुछ डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रिक डिवाइस सीज कीं। पवन के घर पर मौजूद नहीं होने पर हिमंता ने कहा कि गिरफ्तारी की चुनौती देने वाले खेड़ा अब हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा। हम खेड़ा को पाताल से ढूंढकर ले आएंगे और पता करेंगे कि उन्हें फर्जी दस्तावेज किसने दिए। मुझे लगता है कि ये डॉक्यूमेंट्स शायद राहुल गांधी ने पवन खेड़ा को दिए होंगे। 5 अप्रैल को पवन ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाया था कि उनके पास मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। हिमंता और उनकी पत्नी ने आरोपों से इनकार किया। 5 अप्रैल- खेड़ा के 2 आरोप, पूछा- ₹52 हजार करोड़, तीन पासपोर्ट कहां से आए 6 अप्रैल: हिमंता बोले- हमने प्रापर्टी के असली मालिक का पता लगाया हिमंता ने सोमवार को दुबई में फ्लैट होने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि हमने उन दो दुबई अपार्टमेंट के असली मालिकों का पता लगा लिया है, जिनका जिक्र कांग्रेस ने किया है। ये फ्लैट मोहम्मद अहमद और फातिमा सुलेमान के हैं। कांग्रेस ने ये दस्तावेज एक वेबसाइट Scribd से चुराए थे। हमने इस तरह इनका पता लगाया है। आप भी फोन पर देख सकते हैं। इससे पहले पांच अप्रैल को हिमंता ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया था कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं। इन मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर झूठ फैलाने के लिए पवन खेड़ा को जेल जाना होगा और सच्चाई की जीत होगी। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने:बंगाल में नजर डाली तो बुरा नतीजा होगा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमला करने की धमकी पर जवाब दिया। राजनाथ ने कहा कि आसिफ को इस तरह का भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए था। पूरी खबर पढ़ें…