Tuesday, 26 May 2026 | 07:45 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट, क्या ज्यादा जानलेवा? आशा भोसले की हेल्थ को लेकर आई ये बड़ी खबर

authorimg

Last Updated:April 11, 2026, 23:57 IST Asha Bhosle Health Update: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है. हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट की खबर के बाद पोती जनाई ने बताया कि आशा भोसले को चेस्ट में इंफेक्शन के कारण आईसीयू में एडमिट किया गया है. हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अंतर को लेकर लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं, ऐसे में आप यहां दोनों के बीच के अंतर और गंभीरता को समझते हैं. ख़बरें फटाफट Asha Bhosle Health Update: बॉलीवुड की दिग्गज प्लेबैक सिंगर 92 साल की आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर को हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा था. लेकिन हाल ही में आशा भोसले की पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर सिंगर का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें हार्ट प्रॉब्लम के कारण नहीं बल्कि चेस्ट इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ की वजह से आईसीयू में रखा गया है. आमतौर पर लोग दिल में उठे दर्द को हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट समझने की गलती कर बैठते हैं. लेकिन वास्तव में दोनों अलग हैं, और सांस लेने में तकलीफ इनसे जुड़ा केवल एक लक्षण मात्र होता है. वैसे तो हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट दोनों ही कंडीशन व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित होती है, लेकिन दोनों में अंतर और सर्वाइवल रेट में भी अंतर होता है. View this post on Instagram

इंदौर में आग से मर्सिडीज कार जलकर खाक:दो बाइक भी जलीं, दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को फैलने से रोका

इंदौर में आग से मर्सिडीज कार जलकर खाक:दो बाइक भी जलीं, दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को फैलने से रोका

इंदौर के भक्त प्रहलाद नगर में शनिवार रात एक घर के बाहर आगजनी की घटना हो गई। आग में मर्सिडीज कार और दो बाइक जलकर खाक हो गईं। सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोका और काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना करीब साढ़े नौ बजे के लगभग की है। यहां प्रदेश टुडे अखबार के मालिक ह्दयेश दीक्षित के घर के बाहर खड़ी उनकी मसिर्डीज कार और दो वाहन आग के हवाले हो गए। आग लगने के चलते पूरे वाहन जलकर खाक हो गए। यहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने फायर ब्रिगेड को सूचना की। जानकारी के बाद यहां पुलिस की टीम भी पहुंची। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। देखिए मर्सिडीज में आग की तस्वीरें…

बच्चों को बचाने में बाइक फिसली, युवक घायल:डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, बहुती स्कूल के सामने हादसा

बच्चों को बचाने में बाइक फिसली, युवक घायल:डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, बहुती स्कूल के सामने हादसा

मऊगंज में एक बाइक चालक बच्चों को बचाने के प्रयास में सड़क पर फिसल गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया। यह घटना शनिवार रात मऊगंज थाना क्षेत्र में बहुती ग्लोबल स्कूल के सामने हाईवे पर हुई। हनुमना निवासी बाइक चालक शैलेंद्र सिंह मऊगंज से अपने घर लौट रहे थे। बच्चों को बचाने के प्रयास में हादसा अचानक सड़क पर कुछ बच्चे आ गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में शैलेंद्र ने अपनी बाइक का संतुलन खो दिया, जिससे बाइक फिसल गई और वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल को अस्पताल भेजा घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल शैलेंद्र सिंह को प्राथमिक सहायता प्रदान की और उन्हें सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। उनका उपचार अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि चालक समय पर ब्रेक नहीं लगाता, तो बच्चों के साथ गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस ने इस मामले की जानकारी ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलेगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलेगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित आईआरसीटीसी 12 अप्रैल से शुरू होगी। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को देखते हुए रेल मंत्रालय ने मुंबई से हावड़ा (कोलकाता) के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्देश दिया है। यह दोनों अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत आने वाले मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कानों के लिए कनेक्शन प्रदान करते हैं। यह ट्रेन प्रशिक्षण पर जो लोग काम करने जा रहे हैं, जो बंगाल से मुंबई काम करने आते हैं, ताकि वो चुनाव के दौरान अपने राज्य में मतदान कर सकें। हालाँकि, रेलवे का कहना है कि समुद्र तटों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के लिए भी विशेष ट्रेन चल रही है। मुंबई से ओहियो के लिए अब्राहम स्पेशल ट्रेन LTT–हावड़ा–LTT विशेष ट्रेनें ट्रेन संख्या 01145 स्पेशल, दिन मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को रात 20:15 (08:15) बजे लोकमान्य तिलट टर्मिनस से प्रस्थान और तीसरे दिन गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को सुबह 06:00 बजे माउंट आकड़े। वहीं, ट्रेन संख्या 01146 स्पेशल, दिन गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को दोपहर 14:45 (02:45) बजे से दोपहर 12:45 बजे तक हाम्स से प्रस्थान और अगले दिन शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को रात 23:45 बजे (11:45) बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) लास्ट। कहां-कहां होगा स्पेशल रेस्तरां का स्टैंस्ट मुंबई-हावड़ा-मुंबई के बीच चलने वाली इन दोनों स्पेशल रेस्टॉरेंट के लिए बीच में 17 वें स्थान पर स्थिरता दी गई है। जिसमें ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी शामिल हैं। ट्रेन में जनरल से लेकर 2-टियर एसी बोगियां भी शामिल हैं अगर स्पेशल ट्रेन की संरचना के बारे में बात करें, तो इस स्पेस ट्रेन में दो 2-टियर एसी कोच, नौ 3-टियर एसी कोच, तीन स्लीपर क्लास, चार जनरल सेकंड क्लास, एक सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और एक पिक्चर वैन शामिल हैं। स्पेशल ट्रेन के लिए कैसे होगी कोचिंग विशेष ट्रेन संख्या 01145 के लिए शोक रविवार (12 अप्रैल, 2026) से सभी कंप्यूटरीकृत नवीन यात्रियों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। वहीं, अनारक्षित डिब्बों के लिए सामान्य भाड़े पर स्टॉक यूटीएस सिस्टम के माध्यम से जा सकता है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं और विस्तृत समय सारणी की जानकारी www.enquiry. Indianrail.gov.in पर या NTES ऐप पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: 7 साल पहले मंदबुद्धि केंद्र उपयोगिता क्षेत्र, यूआईडीएआई ने अलग यूनिट का आधार कार्ड जारी किया था

हाथों में कंपकंपी- मांसपेशियों में जकड़न, बिना देरी भागें डॉक्टर के पास, हो सकती है ये न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम

authorimg

Last Updated:April 11, 2026, 22:44 IST Parkinson Symptoms: पार्किंसन डिजीज एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो धीरे-धीरे जानलेवा बनती है. हालांकि इस बीमारी का कोई ठोस इलाज नहीं है, लेकिन शुरआती स्टेज में अगर लक्षण पहचान लिए जाएं तो मेडिकल हेल्प से इसे मैनेज करना आसान होता है. यहां आप पार्किंसन के वॉर्निंग साइन के बारे में जान सकते हैं. ख़बरें फटाफट Parkinson Symptoms: पार्किंसन एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर की गतिविधियों को प्रभावित करती है.ये न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है. इसमें ब्रेन वो कोशिकाएं प्रभावित होती हैं जो शरीर की गतिविधियों को कंट्रोल करती हैं. इस कारण शरीर में डोपामाइन नामक रसायन की कमी हो जाती है, जिससे मांसपेशियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है. शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन समय के साथ गंभीर रूप लेते हैं. पार्किंसन रोग होने का सटीक कारण अभी भी पूरी तरह से समझ में नहीं आया है. यही वजह है कि अब तक इस बीमारी का कोई ठोस इलाज नहीं है. मेडिकल हेल्प से सिर्फ इसके लक्षणों को मैनेज किया जाता है, जिससे मरीज लंबे समय तक क्वालिटी लाइफ जी सके. इसलिए इस बीमारी के संकेतों को समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है. जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 11 अप्रैल को विश्व पार्किंसन दिवस भी मनाया जाता है. किन लोगोंं में पार्किंसन का ज्यादा खतरा होता है?वैसे तो यह बीमारी आमतौर पर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह युवाओं को भी प्रभावित कर सकती है. इसके अलावा इस बीमारी का खतरा पुरषों में महिलाओं के मुकाबले ज्यादा होता है. कई मामलों में जेनेटिक कारक भी पार्किंसन होने की वजह देखे जाते हैं.  पार्किंसन के शुरुआती लक्षण पार्किंसन के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं, इसलिए लोग अक्सर इन्हें सामान्य कमजोरी या बढ़ती उम्र का असर मान लेते हैं. लेकिन कुछ संकेत ऐसे हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है- हाथों या पैरों में कंपकंपी मांसपेशियों में जकड़न और अकड़न चलने-फिरने में धीमापन या असंतुलन उठने-बैठने में दिक्कत लिखने में परेशानी शरीर का एक तरफ झुकना आंखों का कम झपकना या चेहरे के भाव कम होना समय पर इलाज क्यों है जरूरी?अगर पार्किंसन के लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए, तो इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. दवाइयों, फिजियोथेरेपी और स्वस्थ जीवनशैली की मदद से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं. ऐसे में अगर आपको या आपके परिवार में किसी को ऊपर बताए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श करें. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 11, 2026, 22:44 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

इंदौर में युवक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या:शराब दुकान के पास मैदान में गंभीर हालत में मिला था, इलाज के दौरान मौत

इंदौर में युवक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या:शराब दुकान के पास मैदान में गंभीर हालत में मिला था, इलाज के दौरान मौत

इंदौर के केट रोड पर शनिवार रात एक युवक की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। युवक कुंदन नगर स्थित शराब दुकान के पास मैदान में गंभीर हालत में मिला था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस की एफआरवी 112 को सूचना मिली थी कि कुंदन नगर शराब दुकान के पास करीब 30 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ खाली मैदान में शराब पी रहा था। इसी दौरान विवाद हुआ और आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस शराब दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा मामले की जांच कर रही है।

फ्री में मिलने वाली ये हरी पत्तियां हैं सेहत के लिए अनमोल, खून करे साफ, कमजोर इम्यूनिटी करे मजबूत, कई रोगों से बचाए

authorimg

Last Updated:April 11, 2026, 22:29 IST How to consume coriander leaves in summer: धनिया पत्ती आप अक्सर सब्जी वाले से फ्री में मांग लेते होंगे. ताजी हरी धनिया पत्ती जिस व्यंजन में डाल दें, उसकी खुशबू और स्वाद डबल हो जाता है. धनिया पत्ती स्वाद के साथ ही सेहत भी बनाती है. गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि ये सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. जानिए, हरी धनिया पत्ती के स्वास्थ्य लाभ. गर्मियों में हरे धनिए के सेवन के फायदे. How to consume coriander leaves in summer: सर्दियों से लेकर गर्मियों में हरा धनिया अच्छी मात्रा में मिल जाता है और इसके बिना दाल-सब्जी का स्वाद भी अधूरा है. भारतीय खाने में धनिए को सजावटी तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह मात्र दाल या सब्जी को गार्निश करने का साधन नहीं, बल्कि गुणों का खजाना है. आयुर्वेद हरे धनिये को ‘दोष-संतुलक,’ ‘रक्त-शोधक,’ और ‘पाचन-उत्तेजक’ मानता है. यह थायरॉयड में सबसे ज्यादा उपयोगी होता है. हरे धनिए में विटामिन ए, सी, के और पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन समेत कई मिनरल्स मिल जाते हैं. इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. यही कारण है कि आयुर्वेद में हरे धनिए को गुणों की खान माना जाता है लेकिन आज भी भारतीय थाली में इसका इस्तेमाल गलत तरीके से होता आ रहा है. आज हम आयुर्वेद के नजरिए से हरे धनिए के सेवन के बारे में जानेंगे. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. अक्सर भारतीय थाली में धनिए को गर्म सब्जी के साथ पका दिया जाता है, लेकिन यह गलत है. धनिए को कभी भी पकाकर नहीं खाना चाहिए, बल्कि इसका सेवन कच्चा ही करना चाहिए. पकाने से धनिए से विटामिन नष्ट हो जाते हैं और मिनरल्स की संख्या में भी कमी आती है. इसके साथ ही कोशिश करें कि धनिए को नींबू के साथ लें. ऐसा करने से शरीर में आयरन की अवशोषणता बढ़ जाती है. इसलिए दाल में कच्चे हरे धनिए के साथ नींबू की कुछ बूंदें जरूर डालें. हरे धनिए के साथ काला नमक जरूर लें. इससे भोजन अच्छे से पचता है और मंद पड़ी पाचन अग्नि तेज होती है. पाचन अग्नि में सुधार लाने के लिए हरा धनिया और काले नमक का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा बेहतरीन है. इसके साथ ही अगर सुबह के वक्त खाली पेट हरे धनिए को पानी में उबालकर और छानकर पी लिया जाए तो यह लिवर के लिए डिटॉक्स वाटर की तरह काम करता है और लिवर के टॉक्सिन को कम करने का काम करता है. ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि जिन लोगों को बहुत जल्दी ठंड लग जाती है, उन्हें सीमित मात्रा में धनिए का सेवन करना चाहिए क्योंकि हरे धनिए की तासीर ठंडी होती है और इससे छींक आने की परेशानी और जुकाम हो सकता है. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 11, 2026, 22:29 IST

Jack Fruit: कटहल बन सकता है इन लोगों के लिए जहर, खाने से पहले हो जाएं सावधान

ask search icon

Last Updated:April 11, 2026, 22:24 IST These People Should Not Eat Jack Fruit: कटहल भले ही स्वादिष्ट और पोषक फल हो, लेकिन हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता. कुछ लोगों को इसे खाने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. खासकर जिनकी सेहत पहले से कमजोर है, उन्हें कटहल खाने से पहले सावधानी बरतनी जरूरी है. जानिए किन लोगों को इससे दूर रहना चाहिए. कटहल एक ऐसा फल है जिसकी खुशबू और स्वाद लोगों को तुरंत आकर्षित कर लेते हैं. गर्मियों में मिलने वाला यह फल देखते ही खाने का मन करता है और बच्चे से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं. इसका मीठा गूदा और अनोखा स्वाद इसे खास बनाता है. हालांकि कुछ लोग इसकी तेज महक या पाचन से जुड़ी समस्याओं के डर से इसे खाने से बचते हैं, लेकिन सही तरीके से और सही मात्रा में खाया जाए तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है. कटहल हमारे देश में लंबे समय से खाया जाता रहा है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें अच्छी मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्युनिटी को मजबूत करते हैं. खास बात यह है कि कटहल का सिर्फ गूदा ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी पोषण से भरपूर होते हैं और कई तरह से सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि कटहल पुरुषों की सेहत के लिए खासतौर पर फायदेमंद होता है. कहा जाता है कि यह शरीर को ताकत देता है और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके अलावा यह त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है. कटहल में मौजूद पोषक तत्व खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं, जिससे ओवरऑल हेल्थ बेहतर होती है. Add News18 as Preferred Source on Google हालांकि हर फायदेमंद चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती, और कटहल भी इसका अपवाद नहीं है. कुछ लोगों को इसे खाने के बाद अपच, गैस या पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से ही पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें कटहल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए. ज्यादा मात्रा में खाने से यह समस्या और बढ़ सकती है. मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों को भी कटहल खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. इसमें प्राकृतिक शर्करा की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. इसलिए ऐसे लोगों को इसे बहुत सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. इसी तरह गर्भवती महिलाओं को भी कटहल खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, खासकर अगर उनका शुगर लेवल पहले से ही हाई रहता हो. इसके अलावा जिन लोगों को खून के थक्के जमने से जुड़ी समस्या होती है, उन्हें भी कटहल खाने से बचना चाहिए. कुल मिलाकर कटहल स्वादिष्ट और पोषक फल है, लेकिन इसे अपनी सेहत के अनुसार ही खाना जरूरी है. सही मात्रा में सेवन करने पर यह शरीर को कई फायदे देता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा या गलत स्थिति में खाने पर परेशानी भी पैदा कर सकता है. इसलिए संतुलित मात्रा और सही जानकारी के साथ ही इसका सेवन करना सबसे बेहतर माना जाता है. First Published : April 11, 2026, 22:23 IST

एसपी दिलीप सोनी ने नईगढ़ी थाने का निरीक्षण किया:अवैध कारोबार पर सख्ती, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश

एसपी दिलीप सोनी ने नईगढ़ी थाने का निरीक्षण किया:अवैध कारोबार पर सख्ती, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश

मऊगंज जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने शनिवार रात नईगढ़ी थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सोनी शनिवार रात करीब 8:30 बजे नईगढ़ी थाना पहुंचे। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड और लंबित प्रकरणों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा के भीतर संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए और शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाए। पुलिस अधीक्षक सोनी ने थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, अवैध कारोबार पर पूर्ण सख्ती बरतने और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नाबालिगों की बरामदगी के मामलों में अलग-अलग टीमों के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, साइबर टीम की मदद से तकनीकी जानकारी जुटाने पर भी बल दिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच विश्वास बढ़ाना और बेहतर कानून-व्यवस्था स्थापित करना है। इसके लिए सभी स्तरों पर सक्रियता बनाए रखना आवश्यक है।

MP Police Band Recruitment 2026

MP Police Band Recruitment 2026

बुरहानपुर में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में शनिवार रात कमल चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के लिए युवाओं को अधिक स . कार्यक्रम के दौरान प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के पुलिस बैंड दल ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं। इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) गौरव पाटिल ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने का आग्रह किया। भर्ती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 19 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार MP Online पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी, यातायात थाना प्रभारी राजेश बारवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आमजन और प्रथम पुलिस बैंड के सदस्य उपस्थित रहे। बुरहानपुर पुलिस ने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।