Wednesday, 15 Apr 2026 | 12:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 महंगा हो सकता है:पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दाम, तेल कंपनियां नुकसान में

पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 महंगा हो सकता है:पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दाम, तेल कंपनियां नुकसान में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रूड ऑयल महंगा होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। इससे कंपनियों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद कंपनियां दाम बढ़ा सकती है। 46 दिनों में कच्चे तेल की कीमत 27 डॉलर बढ़ी हर दिन ₹1,600 करोड़ का नुकसान झेल रहीं कंपनियां कच्चा तेल महंगा होने से कंपनियों को प्रति लीटर पेट्रोल पर 18 रुपए और डीजल पर 35 रुपए का घाटा हो रहा है। पिछले महीने के पीक पर ये तीनों कंपनियां हर दिन करीब 2,400 करोड़ रुपए का नुकसान झेल रही थीं। एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती के बाद यह घाटा घटकर 1,600 करोड़ रुपए रह गया है। हर 10 डॉलर के उछाल से नुकसान करीब 6 रुपए प्रति लीटर बढ़ जाता है। भारत 88% कच्चा तेल आयात करता है भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल आयात करता है। इसमें से 45% मिडिल ईस्ट और 35% रूस से आता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें न केवल तेल कंपनियों, बल्कि देश के चालू खाता घाटे (CAD) के लिए भी खतरा हैं। अनुमान है कि 2026 की पहली तिमाही में यह घाटा बढ़कर 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। सरकार की कमाई पर दबाव सरकारी राजस्व में तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी का योगदान लगातार कम हो रहा है। वित्त वर्ष 2017 में यह 22% था, जो अब घटकर सिर्फ 8% रह गया है। अगर सरकार पूरी एक्साइज ड्यूटी हटा भी दे, तो भी मौजूदा कीमतों पर तेल कंपनियों का घाटा पूरी तरह खत्म नहीं होगा।

जंग ने 33 साल के स्ट्रैड को बनाया सबसे अमीर:चेकोस्लोवाक ग्रुप दो साल में आय 12 गुनी, अब यूरोप की नई डिफेंस दिग्गज बनने की तैयारी

जंग ने 33 साल के स्ट्रैड को बनाया सबसे अमीर:चेकोस्लोवाक ग्रुप दो साल में आय 12 गुनी, अब यूरोप की नई डिफेंस दिग्गज बनने की तैयारी

कुछ समय पहले तक मिचल स्ट्रैड को उनके देश में भी बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन आज 33 वर्षीय यह युवा उद्यमी न केवल चेक गणराज्य का सबसे अमीर व्यक्ति बन चुका है, बल्कि वैश्विक रक्षा उद्योग के नक्शे पर एक नए ‘टाइकून’ के रूप में उभरा है। हथियार बनाने वाली कंपनी ‘चेकोस्लोवाक ग्रुप’ के सीईओ और मुख्य मालिक स्ट्रैड की किस्मत यूक्रेन युद्ध और वैश्विक सैन्य जरूरतों ने बदल दी है। मिचल ने हाई स्कूल के बाद से ही अपने पिता की इस कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था। जनवरी में जब सीएसजी को लगभग 29 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर सार्वजनिक किया गया, तब दुनिया का ध्यान इस युवा अरबपति की ओर गया। साल 2021 की तुलना में 2023 में कंपनी की आय में 12 गुना की भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जो अब 6.7 अरब यूरो तक पहुंच चुकी है। यूरोप का ‘एम्युनिशन’ हब सीएसजी की सफलता के पीछे यूक्रेन युद्ध की बड़ी भूमिका है। राष्ट्रपति पेट्र पावेल की ‘चेक एम्युनिशन इनिशिएटिव’ के तहत यूक्रेन को गोलों और कारतूसों की आपूर्ति करने में इस कंपनी ने केंद्रीय भूमिका निभाई है। पिछले साल कंपनी की कुल बिक्री का 27% हिस्सा सीधे यूक्रेन से आया। यह ग्रुप अब यूरोप की शीर्ष 10 हथियार निर्माता कंपनियों में है और गोला-बारूद के मामले में जर्मनी की ‘राइनमेटाल’ के बाद महाद्वीप की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। वैश्विक विस्तार और अधिग्रहण स्ट्रैड केवल मौजूदा संसाधनों पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने आक्रामक तरीके से विस्तार की रणनीति अपनाई है। 2022 में इटली की फियोची और 2024 में अमेरिका की काइनेटिक ग्रुप का अधिग्रहण किया। हाल ही में ऑस्ट्रियाई कंपनी हिर्टनबर्गर डिफेंस सिस्टम्स में 49% हिस्सेदारी खरीदी। यूरोपीय संघ के पुनर्शस्त्रीकरण पहल के तहत स्लोवाकिया के साथ 58 अरब यूरो का सात वर्षीय करार किया। मिचल स्ट्रैड का लक्ष्य स्पष्ट है, वे सीएसजी को यूरोप की सबसे बड़ी रक्षा कंपनी बनाना चाहते हैं। ‘डिफेंस सेक्टर के एकीकरण का यही सही समय है’, उनका यह बयान उनके ऊंचे इरादों को स्पष्ट करता है। सस्ते लेबर, सप्लाई चेन का लाभ लेने के लिए कच्चे माल से उत्पादन तक पर कंट्रोल चेक गणराज्य और स्लोवाकिया में उत्पादन केंद्र होने के कारण कंपनी को पश्चिमी देशों की तुलना में सस्ते लेबर का लाभ मिलता है। साथ ही, कंपनी ने वर्टिकल इंटीग्रेशन (कच्चे माल से उत्पादन तक नियंत्रण) पर जोर दिया है। हाल ही में ग्रीस की सरकारी कंपनी के साथ टीएनटी उत्पादन के लिए किया गया संयुक्त उद्यम इसी रणनीति का हिस्सा है। भविष्य की राह में ‘हेल्सिंग’ जैसी नई ड्रोन निर्माता कंपनियां और युद्ध समाप्त होने पर मांग में संभावित गिरावट जैसी चुनौतियां भी हैं। हालांकि, स्ट्रैड अब अपनी सार्वजनिक छवि भी बदल रहे हैं। वे चेक ओलंपिक टीम के मुख्य प्रायोजक बन गए हैं और उन्होंने विक्टोरिया प्लजेन फुटबॉल क्लब भी खरीद लिया है।

Ranveer Singh Film Franchise Crosses ₹3000 Crore Globally

Ranveer Singh Film Franchise Crosses ₹3000 Crore Globally

मुंबई13 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली, जिसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं, तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 का इंडिया में नेट कलेक्शन ₹1,088.62 करोड़ और इंडिया ग्रॉस ₹1,303.37 करोड़ हो चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने ₹415.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,718.62 करोड़ पहुंच गया है। बता दें कि ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। धुरंधर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल प्ले किया है। जबकि दोनों ही पार्ट का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹3,025.97 करोड़ पहुंचा 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने दुनियाभर में करीब ₹1,307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 19 मार्च 2026 में रिलीज हुए इसके सीक्वल धुरंधर 2 ने महज 26 दिनों के भीतर लगभग ₹1,718.62 करोड़ की कमाई कर ली। इस तरह दोनों फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹3,025.97 करोड़ पहुंच गया है। खास बात यह है कि धुरंधर 2 अभी सिनेमाघरों में चल रही है। धुरंधर ने कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा की अन्य बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा की दोनों पार्ट की कुल कमाई करीब ₹2,192 करोड़ के आसपास रही थी। पुष्पा ने करीब ₹350.10 करोड़ और दूसरे पार्ट ने ₹1,742.10 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे वहीं, बाहुबली के दोनों पार्ट ने करीब ₹2,438 करोड़ का बिजनेस किया था। बाहुबली ने करीब ₹650.00 करोड़ और दूसरे पार्ट ने ₹1,788.10 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शानदार सफलता मिली। साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अशोकनगर में ट्रॉला ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत:नल-जल योजना के सृपाइप से भरे थे, पानी कैंपर बांटते थे

अशोकनगर में ट्रॉला ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत:नल-जल योजना के सृपाइप से भरे थे, पानी कैंपर बांटते थे

अशोकनगर के कोलूआ रोड पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में 41 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। नल-जल योजना के पाइप लेकर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रॉला ने नपा दुकानों के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान यादव कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय रामबाबू यादव पिता सुजान सिंह यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने ट्रॉला को रोक लिया। सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को वाहन के नीचे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रामबाबू यादव पानी के कैंपर वितरण का काम करते थे। वे अपनी गाड़ी से बस स्टैंड क्षेत्र में पानी के कैंपर देने आए थे। उनकी गाड़ी एक किनारे खड़ी थी और सड़क के किनारे से निकलते समय यह हादसा हुआ।

Hair Split Ends Tips: दिमाग खा रहे हैं दोमुंहे बाल, टेंशन खत्म कीजिए, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए इससे मुक्ति के रास्ते

perfGogleBtn

Last Updated:April 14, 2026, 12:15 IST Split Ends : अधिकांश लोग झड़ते बालों से परेशान हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दोमुंहे बाल अक्सर दिमाग खाते रहते हैं. इससे पूरी पर्सनैलिटी पर असर पड़ता है. बाल होते हुए भी अच्छे नहीं दिखते. अक्सर जब बालों के निचले हिस्से फटने लगते हैं, तो लोग केवल उन्हें ट्रिम करना ही एकमात्र रास्ता समझते हैं. लेकिन दोमुंहे बालों से मुक्ति के लिए कई ऐसे रास्ते हैं जिनकी मदद से आपको इनसे मुक्ति मिल सकती है. इसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की बताई सलाह बेहद काम की है.आइए इसे जानते हैं. कौन ऐसा है जो अपने बालों की खूबसूरती को नहीं चाहता. वास्तव में लहराती जुल्फें किसी की भी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देती है. इसलिए हर कोई चाहता है कि उसके लंबे और खूबसूरत हों. लेकिन बढ़ता प्रदूषण, भागदौड़ भरी खराब लाइफस्टाइल और केमिकल्स के इस्तेमाल से बाल दोमुंहे होने लगते हैं. इससे बालों के सिरे फटने लगते है. इसे स्प्लिट एंड्स कहा जाता है.  कई लोग आईने के सामने खड़े होकर अपने दो हिस्सों में बंटे बाल देखकर टेंशन में आ जाते हैं. दोमुंहे बालों को  कम करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम्स, हेयर मास्क और सीरम्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या सच में इन प्रोडक्ट्स को लगाने से दोमुंहे बाल फिर से जुड़ जाते हैं और सामान्य हो जाते हैं? इन पर पैसे खर्च करना सही है या नहीं? इस बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं, चलिए अब जानते हैं. हेयर रिपेयर के पीछे की सच्चाई-इस समस्या के बारे में स्किन एवेन्यू क्लिनिक की फाउंडर और मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर शिवानी यादव ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ वेबसाइट से बात करते हुए कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. मेडिकल भाषा में दोमुंहे बालों के सिरे फटने को ट्राइकोप्टिलोसिस कहा जाता है. आमतौर पर जब बालों की बाहरी क्यूटिकल लेयर खराब हो जाती है, तो अंदर का हिस्सा बाहर आ जाता है और बाल दो या तीन हिस्सों में बंट जाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google एक बार बाल दोमुंहे हो जाए या फटने लगें तो मार्केट में मिलने वाली कोई भी क्रीम, ऑयल या महंगे सैलून ट्रीटमेंट्स उन्हें ठीक नहीं कर सकते.  उन प्रोडक्ट्स में मौजूद सिलिकॉन सिर्फ कुछ घंटों के लिए डैमेज छुपाता है और बालों को सॉफ्ट बना देता है. इसका एक ही समाधान है, फटे हुए सिरों को कैंची से काट देना.  ऐसा करने से डैमेज ऊपर तक नहीं फैलता. बालों को नुकसान पहुंचने के कारण क्या हैं? अगर असली वजह पता चल जाए तो इसे पहले ही रोक सकते हैं. हमारी रोजमर्रा की कुछ गलतियां ही बालों को नुकसान पहुंचाने का बड़ा कारण हैं. बिना सही सुरक्षा के स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल बहुत खराब हो जाते हैं. बालों को बार-बार ब्लीच करना, पर्मिंग या हेयर कलरिंग जैसी केमिकल ट्रीटमेंट्स भी बाल खराब होने का एक बड़ा कारण है. इसके अलावा, शैम्पू के बाद रफ कॉटन टॉवल से बालों को जोर से रगड़ना या गीले बालों में पतली कंघी से जबरदस्ती उलझे बाल सुलझाना भी बालों को दोमुंहेपन का कारण बनता है. साथ ही, सूरज की किरणें, प्रदूषण और मौसम की नमी से बालों में प्रोटीन धीरे-धीरे कम हो जाता है और बाल डैमेज हो जाते हैं. अगर तुरंत कटवाना पसंद नहीं है तो दोमुंहे बालों को छुपाने के लिए कुछ स्मार्ट तरीके अपनाएं. सबसे पहले सल्फेट फ्री माइल्ड शैम्पू ही इस्तेमाल करें. उसके बाद बालों को सही नमी देने वाला कंडीशनर लगाएं. हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग मास्क लगाने से बाल मुलायम हो जाते हैं. नहाने के बाद तौलिये से बालों को जोर से नहीं रगड़ें, बल्कि हल्के हाथ से पानी सुखाएं. जब बाल गीले हों तो बड़ी दांतों वाली कंघी से नीचे से ऊपर धीरे-धीरे उलझे बाल सुलझाएं. आखिर में अच्छा लीव-इन कंडीशनर या सीरम लगाने से बाल टूटने से बचते हैं. लंबे समय तक बालों की सुरक्षा के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि दोमुंहे बाल से बचने के लिए रोज़ाना की देखभाल बहुत जरूरी है. डॉक्टर शिवानी कहती हैं कि हर छह से आठ हफ्ते में बालों के सिरे थोड़ा ट्रिम करवाना बहुत जरूरी है. इससे भविष्य में बाल ज्यादा खराब होने से बचते हैं. हीट स्टाइलिंग टूल्स इस्तेमाल करने से पहले हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाएं. धूप में बाहर जाते वक्त स्कार्फ या टोपी पहनें. सोते वक्त कॉटन पिलो कवर से बालों में रगड़ बढ़ जाती है और बाल टूट सकते हैं, इसलिए सिल्क या सैटिन कवर इस्तेमाल करना बेहतर है. इसके अलावा प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स से भरपूर पौष्टिक खाना खाएं. पर्याप्त पानी पिएं और तनाव कम रखें, इससे शरीर में केराटिन बनता है और बाल मजबूत और स्वस्थ बढ़ते हैं. First Published : April 14, 2026, 12:15 IST

तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय आज तमिलनाडु के तिरुपुर में होगा प्रचार, कड़ी सुरक्षा के बीच रोड शो

तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय आज तमिलनाडु के तिरुपुर में होगा प्रचार, कड़ी सुरक्षा के बीच रोड शो

तमिलनाडु चुनाव 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर अभिनेता से नेता बने विजय मंगलवार को तिरुप्पुर में अपने चुनावी प्रचार को तेज करने जा रहे हैं। वे अपनी पार्टी टीवीके के उग्रवादियों के समर्थन में आठ अहम विधानसभा सीटों पर राच्यसभा में शामिल हुए। कहां-कहां प्रचार करेंगे विजय पार्टी स्क्वाड्रन के अनुसार, विजय तिरुप्पुर नॉर्थ, तिरुप्पुर साउथ, जन्हानी, पल्लदम, कांगयम, धारापुरम, उडुमलपेट और मदाथुकुलम प्रचार करेंगे। यह हाई-एनर्जी स्टार्टअप प्रोग्राम चुनाव से पहले समर्थन मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। विजय मंगलवार सुबह चेन्नई से कोयम्बटूर मेकअप के माध्यम से उड़ान। वहाँ से वे सड़क मार्ग से अज्ञानी जायेंगे, जहाँ से उनके प्रचार अभियान की मुख्य शुरुआत होगी। दोपहर 3 बजे वे अट्टायमपालयम डिवीजन से एक विशेष रूप से तैयार किए गए इंजन वाहन पर सवार रोड शो की शुरुआत करेंगे। यह रोड शो मासूमी के पुराने और नए बस स्टैंड जैसे प्रमुख क्षेत्र गुजरात से है। इस दौरान जनता को संबोधित करेंगे और टीवी के लिए वोट की अपील करेंगे। इसके बाद उनका काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग पेरूमनलालुर अमेरिकागा में चला गया, जहां उन्होंने अपने प्रचार को आगे बढ़ाया। रोडशो के दौरान सख्त दिशा-निर्देश के साथ भारी पुलिस बल स्थापित करना रोड शो का अंतिम चरण पुलुवापट्टी तक जाएगा, जिसमें घुटनों की आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। पूरे रास्ते विजय दीक्षा, पार्टी विचारधारा और आम जनता से संवाद करेंगे। प्रशासन ने इस कार्यक्रम को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की अनुमति दी है और सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए अज्ञानी, पेरुमनल्लूर, पुलुवापट्टी और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल की स्थापना की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं.. इस बीच, एक फैसले में टीवीके ने विजय का धर्मपुरी में होने वाला प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिया, जबकि इसके लिए चुनाव आयोग से पहले ही मिलल था। इस जज से पार्टी कार्यकर्ता हैरान हैं और अभी तक इसका कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है. यह भी पढ़ें- आईपीएल 2026 एसआरएच बनाम आरआर: ‘नए खिलाड़ियों को मौका देना…’, जीत के बाद ये क्या बोले ईशान किशन

डायबिटीज के मरीज जिम में बहाएंगे पसीना तो बढ़ जाएगी शुगर? क्या है हकीकत, इस बारे में क्या है डॉक्टर राय

authorimg

Last Updated:April 14, 2026, 12:12 IST Should Diabetic Patients Avoid Gym: डायबिटीज के मरीजों के लिए जिम जाना या एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है. गंगाराम की डॉक्टर सोनिया रावत के अनुसार सही तरीके से की गई एक्सरसाइज शरीर में ग्लूकोज का उपयोग बढ़ाती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारती है. इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. हालांकि डायबिटीज के मरीजों को जिम जॉइन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए और फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में वर्कआउट करना चाहिए. डायबिटीज के मरीज सावधानी के साथ वर्कआउट कर सकते हैं. Impact of Workouts on Blood Sugar: डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना बहुत बड़ी चुनौती होती है. लाइफस्टाइल, खानपान या फिजिकल एक्टिविटी में जरा सी लापरवाही से शुगर लेवल में उछाल आ सकता है. डायबिटीज पेशेंट्स के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या जिम में वर्कआउट करने से उनका ब्लड शुगर बढ़ सकती है या फिर घटता है? कुछ लोग मानते हैं कि एक्सरसाइज करने से शरीर पर दबाव पड़ता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है. जबकि डॉक्टर्स की राय इसके बिल्कुल उलट है. उनका मानना है कि सही तरीके से की गई एक्सरसाइज डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि जब कोई व्यक्ति एक्सरसाइज करता है, तो उसका शरीर एनर्जी के लिए ब्लड में मौजूद ग्लूकोज का उपयोग करता है. इससे ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है. रेगुलर वर्कआउट करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ती है, जिससे शरीर इंसुलिन का बेहतर उपयोग करता है. यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को रोज हल्की एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है. अगर डायबिटीज के किसी मरीज का शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, तो वह सावधानी के साथ जिम में जाकर वर्कआउट कर सकता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डॉक्टर ने बताया कि कुछ विशेष कंडीशन में एक्सरसाइज के दौरान ब्लड शुगर टेंपररी तौर पर बढ़ भी सकता है. अगर कोई मरीज ज्यादा हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट कर रहा हो या शरीर पहले से तनाव में हो, तो एड्रेनालिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे शुगर लेवल कुछ समय के लिए बढ़ सकता है. हालांकि थोड़ी देर बाद शुगर लेवल फिर से सामान्य हो जाता है. डायबिटीज के मरीजों को जिम जाने से डरना नहीं चाहिए, बल्कि क्वालिफाइड फिटनेस ट्रेनर की गाइडेंस में एक्सरसाइज करनी चाहिए. वेट ट्रेनिंग, वॉकिंग, योग और साइक्लिंग जैसी एक्टिविटी उनके लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. अगर शुगर लेवल अनकंट्रोल रहता है, तब उस कंडीशन में डायबिटीज के मरीजों को जिम जॉइन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. एक्सपर्ट ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को जिम जॉइन करते वक्त कुछ सावधानी जरूर बरतनी चाहिए. वे वर्कआउट से पहले और बाद में अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर मॉनिटर करें. खाली पेट जिम जाना या हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करना जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि एक्सरसाइज से पहले हल्का स्नैक लें और शरीर को हाइड्रेट रखें. जिन मरीजों को इंसुलिन या दवाइयों की जरूरत होती है, उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह पर वर्कआउट प्लान बनाना चाहिए. इसके अलावा जिम जॉइन करते वक्त फिटनेस ट्रेनर को अपनी मेडिकल कंडीशन जरूर बता दें, ताकि वह भी आपके वर्कआउट रूटीन को जरूरत के हिसाब से मोडिफाई कर सके. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 14, 2026, 12:12 IST

ग्वालियर में हिट एंड रन, CCTV फुटेज आया सामने:सड़क क्रॉस कर रहे वृद्ध को रौंदकर घसीटता ले गया, अस्पताल में मौत

ग्वालियर में हिट एंड रन, CCTV फुटेज आया सामने:सड़क क्रॉस कर रहे वृद्ध को रौंदकर घसीटता ले गया, अस्पताल में मौत

ग्वालियर के कोतवाली क्षेत्र में गुब्बारा फाटक के पास सोमवार रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक वृद्ध को कुचल दिया और घसीटते हुए ले गया। वृद्ध गार्ड की नौकरी करता था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देर रात मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि वृद्ध अपने घर के पास गुब्बारा फाटक से जिंसी नाला की सड़क क्रॉस कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे तेज टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतक के भतीजे विक्रांत ने बताया कि टक्कर एक ऑटो ने मारी थी। ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर मारने के बाद सुरेंद्र सिंह ऑटो के बंपर में फंस गए, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वृद्ध कुछ दूर तक ऑटो में फंसकर घिसटते रहे। हादसे के बाद चालक अपना ऑटो लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र में गुब्बारा फाटक रोड पर माधव प्लाजा के पास एक अनियंत्रित वाहन ने वृद्ध सुरेंद्र सिंह राठौर (62) को तेज टक्कर मार दी। सुरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें उनके परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना घटनास्थल के सामने शराब की दुकान है। इसी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में हादसे के फुटेज कैद हुए हैं, जिसमें ऑटो टक्कर मारने के बाद वृद्ध को घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास की अन्य दुकानें बंद थीं। थाना प्रभारी मोहिनी ने बताया कि कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, लेकिन वे काफी दूर के हैं। घटना स्थल के आसपास के अन्य कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन की सलमान ने की तारीफ:प्रीति जिंटा को बधाई देते हुआ कहा- टीम बहुत अच्छा खेल रही है

पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन की सलमान ने की तारीफ:प्रीति जिंटा को बधाई देते हुआ कहा- टीम बहुत अच्छा खेल रही है

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोमवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को उनकी टीम पंजाब किंग्स (PBKS) के IPL 2026 में अब तक के शानदार प्रदर्शन को लेकर बधाई दी। बता दें कि IPL 2026 में PBKS का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। टीम फिलहाल 4 मैचों में 3 जीत और 1 बेनतीजा (No Result) मैच के साथ 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान ने लिखा, “शाबाश जिंटा! बधाई हो जिंटा, टीम बहुत अच्छा खेल रही है…।” फैंस ने पुराने ट्वीट की याद आई सलमान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। दरअसल, फैंस ने इस ट्वीट की तुलना साल 2014 में किए गए सलमान के पुराने पोस्ट से की, जिसमें उन्होंने पूछा था, “जिंटा की टीम जीती क्या?” सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे “12 साल बाद आया सबसे अच्छा सीक्वल” बताते हुए फनी रिएक्शन दिए। कुछ यूजर्स ने “टाइगर जिंटा है” जैसे कमेंट भी किए। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया सलमान खान और प्रीति जिंटा लंबे समय से दोस्त हैं और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें चोरी चोरी चुपके चुपके, जान-ए-मन, और हर दिल जो प्यार करेगा शामिल हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपकमिंग फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा एक्टर जल्द ही दिल राजू के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी और इसका डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली करेंगे। इस बीच, प्रीति जिंटा आने वाली फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने बनाया है और गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। वह “वाइब” नाम के एक प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी।

पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन की सलमान ने की तारीफ:प्रीति जिंटा को बधाई देते हुआ कहा- टीम बहुत अच्छा खेल रही है

पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन की सलमान ने की तारीफ:प्रीति जिंटा को बधाई देते हुआ कहा- टीम बहुत अच्छा खेल रही है

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोमवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को उनकी टीम पंजाब किंग्स (PBKS) के IPL 2026 में अब तक के शानदार प्रदर्शन को लेकर बधाई दी। बता दें कि IPL 2026 में PBKS का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। टीम फिलहाल 4 मैचों में 3 जीत और 1 बेनतीजा (No Result) मैच के साथ 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान ने लिखा, “शाबाश जिंटा! बधाई हो जिंटा, टीम बहुत अच्छा खेल रही है…।” फैंस ने पुराने ट्वीट की याद आई सलमान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। दरअसल, फैंस ने इस ट्वीट की तुलना साल 2014 में किए गए सलमान के पुराने पोस्ट से की, जिसमें उन्होंने पूछा था, “जिंटा की टीम जीती क्या?” सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे “12 साल बाद आया सबसे अच्छा सीक्वल” बताते हुए फनी रिएक्शन दिए। कुछ यूजर्स ने “टाइगर जिंटा है” जैसे कमेंट भी किए। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया सलमान खान और प्रीति जिंटा लंबे समय से दोस्त हैं और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें चोरी चोरी चुपके चुपके, जान-ए-मन, और हर दिल जो प्यार करेगा शामिल हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपकमिंग फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा एक्टर जल्द ही दिल राजू के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी और इसका डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली करेंगे। इस बीच, प्रीति जिंटा आने वाली फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने बनाया है और गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। वह “वाइब” नाम के एक प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी।