Saturday, 05 Sep 2026 | 10:49 AM

Trending :

EXCLUSIVE

श्योपुर के अमित को 10वीं में प्रदेश में 9वीं रैंक:संजना को 12वीं में 10वां स्थान; टॉपर्स सूची में बेटियों का दबदबा

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में श्योपुर जिले के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में दो स्थान प्राप्त किए हैं। इकलौद की संजना धाकड़ ने 12वीं में प्रदेश में 10वां स्थान और विजयपुर के अमित कुशवाहा ने 10वीं में प्रदेश की मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया है। आयकर अधिकारी बनना लक्ष्य शासकीय शिक्षक लेखराज धाकड़ की पुत्री संजना धाकड़ ने 12वीं में 500 में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। संजना ने अपनी सफलता का श्रेय स्वाध्याय और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। वे भविष्य में एसएससी (SSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर अधिकारी बनना चाहती हैं। 10वीं की प्रदेश मेरिट में अमित कुशवाहा चमके विजयपुर निवासी अमित कुशवाहा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 491 अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया। अमित के पिता पंचम कुशवाहा निजी कोचिंग संचालक हैं। अमित की इस उपलब्धि पर विजयपुर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। जिला स्तरीय मेरिट में तन्वी और कार्तिक प्रथम कक्षा 10वीं की जिला स्तरीय मेरिट सूची में तन्वी सप्रा और कार्तिक बंसल 489 अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर पूनम नागर, यश्वी महाजन, विष्णु और खुशी रावत (488 अंक) रहे। तृतीय स्थान प्रियंका शर्मा, हर्षा पलिया, भारती मंगल और सौरभ राठौर (487 अंक) ने प्राप्त किया। 12वीं के विभिन्न संकायों में ये रहे टॉपर विज्ञान संकाय में कुशाग्र मित्तल (481 अंक) और कला संकाय में श्रीति बंसल (479 अंक) जिले में प्रथम रहे। वाणिज्य संकाय में तनिशा जाट (475 अंक) और कृषि संकाय में कृष्णा राठौर व ज्योति माली (471 अंक) ने जिला टॉप किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बेहतर परिणाम पर प्रसन्नता जताई है। जिले का समग्र परिणाम 70 प्रतिशत के पार श्योपुर जिले में 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.06% दर्ज किया गया, जहां 4283 में से 3429 विद्यार्थी सफल हुए। वहीं 10वीं कक्षा में 71.37% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले भर के स्कूलों में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उत्साह मनाया जा रहा है।
श्योपुर के अमित को प्रदेश 9वीं रैंक, संजना को 10वीं रैंक

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
निवाड़ी में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह:सेंगुवा में बुंदेली गीतों पर झूमे लोग; नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

March 9, 2026/
6:18 pm

निवाड़ी जिले के ग्राम सेंगुवा में सोमवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।...

Hanuman Ansh Box Office Collection

September 2, 2026/
4:20 pm

9 मिनट पहले कॉपी लिंक नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस...

इंडक्शन यूजिंग टिप्स: गैस की रसोई में चूल्हे का उपयोग कैसे किया जाता है? तो जान लें ये स्मार्ट उपाय ऑलिव ग्रोथ एक्सटेंशन मुश्किल

March 19, 2026/
2:44 pm

19 मार्च 2026 को 14:44 IST पर अपडेट किया गया रसोई सुरक्षा युक्तियाँ: यदि आप भी विशेष चूल्हा यूज़ कर...

सतना में 43.6 डिग्री पर पारा, हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट:इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा संडे, ट्रेन ट्रैक की पेट्रोलिंग शुरू

April 27, 2026/
9:17 am

सतना में रविवार चालू सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम...

पैदल जा रहे दंपती को वाहन ने टक्कर मारी:मंडला में पति का पैर कटकर अलग, मौत, पत्नी गंभीर घायल; खेत से घर जा रहे थे

April 14, 2026/
10:15 pm

मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर बबैहा पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा...

पंजाबी सिंगर ने दुकानदार से माफी मांगी:₹2000 के कुर्ते को लेकर जड़ दिए थे थप्पड़; बोले- ये तैश में हो गया, उसके लिए सॉरी

February 22, 2026/
5:00 am

कपूरथाल के फगवाड़ा में कपड़ा दुकानदार को थप्पड़ मारने के बाद अब पंजाबी सिंगर गीता जैलदार ने माफी मांग ली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

श्योपुर के अमित को 10वीं में प्रदेश में 9वीं रैंक:संजना को 12वीं में 10वां स्थान; टॉपर्स सूची में बेटियों का दबदबा

श्योपुर के अमित को 10वीं में प्रदेश में 9वीं रैंक:संजना को 12वीं में 10वां स्थान; टॉपर्स सूची में बेटियों का दबदबा

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में श्योपुर जिले के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में दो स्थान प्राप्त किए हैं। इकलौद की संजना धाकड़ ने 12वीं में प्रदेश में 10वां स्थान और विजयपुर के अमित कुशवाहा ने 10वीं में प्रदेश की मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया है। आयकर अधिकारी बनना लक्ष्य शासकीय शिक्षक लेखराज धाकड़ की पुत्री संजना धाकड़ ने 12वीं में 500 में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। संजना ने अपनी सफलता का श्रेय स्वाध्याय और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। वे भविष्य में एसएससी (SSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर अधिकारी बनना चाहती हैं। 10वीं की प्रदेश मेरिट में अमित कुशवाहा चमके विजयपुर निवासी अमित कुशवाहा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 491 अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया। अमित के पिता पंचम कुशवाहा निजी कोचिंग संचालक हैं। अमित की इस उपलब्धि पर विजयपुर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। जिला स्तरीय मेरिट में तन्वी और कार्तिक प्रथम कक्षा 10वीं की जिला स्तरीय मेरिट सूची में तन्वी सप्रा और कार्तिक बंसल 489 अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर पूनम नागर, यश्वी महाजन, विष्णु और खुशी रावत (488 अंक) रहे। तृतीय स्थान प्रियंका शर्मा, हर्षा पलिया, भारती मंगल और सौरभ राठौर (487 अंक) ने प्राप्त किया। 12वीं के विभिन्न संकायों में ये रहे टॉपर विज्ञान संकाय में कुशाग्र मित्तल (481 अंक) और कला संकाय में श्रीति बंसल (479 अंक) जिले में प्रथम रहे। वाणिज्य संकाय में तनिशा जाट (475 अंक) और कृषि संकाय में कृष्णा राठौर व ज्योति माली (471 अंक) ने जिला टॉप किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बेहतर परिणाम पर प्रसन्नता जताई है। जिले का समग्र परिणाम 70 प्रतिशत के पार श्योपुर जिले में 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.06% दर्ज किया गया, जहां 4283 में से 3429 विद्यार्थी सफल हुए। वहीं 10वीं कक्षा में 71.37% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले भर के स्कूलों में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उत्साह मनाया जा रहा है।
श्योपुर के अमित को प्रदेश 9वीं रैंक, संजना को 10वीं रैंक

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket