Friday, 05 Jun 2026 | 08:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

समय रैना के नाना को मारने की धमकी मिली थी:आतंकियों की हिट लिस्ट में थे, स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों ने जान बचाई थी

समय रैना के नाना को मारने की धमकी मिली थी:आतंकियों की हिट लिस्ट में थे, स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों ने जान बचाई थी

कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में बताया कि 1990 के दशक में कश्मीर में उग्रवाद के दौरान उनके नाना को जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों की मदद के चलते उनकी जान बच गई थी। समय ने ‘दॉस्टकास्ट’ यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कश्मीर में उग्रवाद और कश्मीरी पंडितों के पलायन के प्रभाव पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को भी रातोंरात कश्मीर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। कॉमेडियन ने बताया, उनके नाना सोमनाथ कौल एक जाने-माने डॉक्टर थे और उनका नाम आतंकियों की हिट लिस्ट में था। उन्हें जान से मारने के लिए चिट्ठी जारी की गई थी। चिट्ठी में लिखा गया था- ‘यहां से चले जाओ, नहीं तो कल जान ले लेंगे।’ इस घटना के बाद समय का परिवार बहुत डर गया था। हालांकि, समय ने यह भी बताया कि उनके नाना की इलाके में बहुत इज्जत थी। वो कई लोगों का मुफ्त इलाज करते थे, इसलिए लोग उन्हें बहुत मानते थे। इसलिए वहां के कश्मीरी मुसलमानों ने उनके नाना को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने आतंकियों को कहा था कि वह उनके साथ ऐसा नहीं कर सकते। लेकिन आतंकवादियों ने समय के परिवार को तुरंत कश्मीर छोड़ने के लिए कहा। जिसके बाद रातों-रात सबने अपना सामान एक वैन में रखा और घर छोड़ दिया। उन्होंने अपने बचपन पर पड़े असर का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने उनकी पहचान और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी आज भी कश्मीर जाने में डर महसूस करती है। रैना ने यह भी बताया कि उनकी मां जब कई साल बाद कश्मीर गईं, तो वहां की बदली परिस्थितियां देखकर इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं।

Health Secret: घंटों नहाना भी बेकार! क्या आप जानते हैं शरीर का सबसे गंदा हिस्सा कौन सा है? जवाब जानकर नहीं करेंगे यकीन

ask search icon

Last Updated:April 19, 2026, 10:51 IST Health Secret: हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जिसे सबसे गंदा और सबसे बदबूदार माना जाता है. शरीर का यह हिस्सा लाखों बैक्टीरिया का घर है, और इसे साफ़ रखना लगभग नामुमकिन है. अगर इसे साफ़ कर भी दिया जाए, तो भी यह कभी पूरी तरह से साफ़ नहीं रहता क्या आप हर दिन नहाने में घंटों बिताते हैं? क्या आप अपने पूरे शरीर को रगड़कर साफ़ करने के लिए महंगे साबुन और शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो यह सुनकर आप हैरान रह जाएंगे! आप चाहे कितनी भी ज़ोर से क्यों न रगड़ें, आपके शरीर का एक हिस्सा ऐसा है जहां हज़ारों बैक्टीरिया हमेशा मौजूद रहते हैं. वैज्ञानिक शोध से सामने आई सच्चाई जानने के बाद, आपको लग सकता है कि अब तक नहाने की आपकी सारी मेहनत बेकार गई है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे शरीर का कौन सा हिस्सा सबसे ज़्यादा गंदा और छिपा हुआ है, और वहाँ कितने अलग-अलग तरह के कीटाणु छिपे रहते हैं। हम आम तौर पर यही मानते हैं कि हमारे पैर या कांख (underarms) शरीर के सबसे गंदे हिस्से होते हैं; लेकिन, विज्ञान के अनुसार, हमारे शरीर का सबसे गंदा हिस्सा असल में हमारी ‘नाभि’ है. रिसर्च के मुताबिक इंसान की नाभि में करीब 1,400 से ज्यादा तरह के बैक्टीरिया होते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि इनमें कई ऐसे नए वायरस भी हो सकते हैं जिनके बारे में हमें पता नहीं है. नाभि के अंदर सिलवटें होने की वजह से वहां नमी, पसीना और त्वचा के कण जमा हो जाते हैं. ये जगह बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए बहुत सही होती है. हम नहाते वक्त पूरे शरीर को रगड़ते हैं लेकिन नाभि के अंदर की सफाई करना भूल जाते हैं. इससे वहां सालों तक गंदगी जमा हो जाती है और सख्त हो जाती है. दूसरा सबसे गंदा हिस्सा कौन सा है? नाभि के बाद हमारा ‘मुंह’ सबसे ज्यादा गंदा होता है. हमारे मुंह में करोड़ों बैक्टीरिया रहते हैं. इसलिए दिन में दो बार ब्रश करना बहुत जरूरी है. Add News18 as Preferred Source on Google अगर नाभि को साफ नहीं किया जाए तो इंफेक्शन का खतरा रहता है. नहाते समय एक छोटा कॉटन बड या मुलायम कपड़े से नाभि के अंदरूनी हिस्से को धीरे से साफ करना चाहिए. डॉक्टरों की चेतावनी, अगर कभी नाभि में खुजली हो, नाभि लाल हो जाए, दर्द हो या बदबू आए तो सावधान रहें. तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है. यहां लिखी गई जानकारी के लिए न्यूज़ 18 तेलुगु जिम्मेदार नहीं है. सही परिणाम पाने के लिए संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. First Published : April 19, 2026, 10:51 IST

गर्मियों में बादाम खाने चाहिए या नहीं? अधिकतर लोगों के मन में होता है यह सवाल, एक्सपर्ट से जानिए सही जवाब

authorimg

Last Updated:April 19, 2026, 10:31 IST Almonds in Summer: बादाम की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से लोग इसे गर्मी के मौसम में अवॉइड करते हैं. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने बताया कि गर्मियों में बादाम खाना सुरक्षित है, लेकिन सही मात्रा और तरीके का ध्यान रखना जरूरी है. भीगे हुए बादाम सीमित मात्रा में खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और गर्मी का असर भी कम होता है. गर्मियों में रातभर पानी में भिगोकर बादाम का सेवन किया जा सकता है. Right Way to Eat Almonds in Summer: गर्मी के मौसम में लोगों का मन ठंडी चीजें खाने का करता है. सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग खानपान में काफी बदलाव कर लेते हैं. माना जाता है कि गर्मियों में उन फूड्स को अवॉइड करना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म होती है. ऐसी चीजों का सेवन करने से तबीयत बिगड़ सकती है. ड्राई फ्रूट्स के शौकीन लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या गर्मी में बादाम खाना सही है? लोगों को लगता है कि बादाम गर्म तासीर वाला होता है, इसलिए इसे गर्मियों में नहीं खाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में भी बादाम का सेवन किया जा सकता है, लेकिन इसका तरीका सही होना चाहिए. ज्यादा मात्रा में बादाम का सेवन करने से नुकसान हो सकता है. नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि बादाम सेहत के लिए एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है. इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन E और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और दिमाग को तेज रखने में मदद करते हैं. गर्मियों में भी शरीर को इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इस वजह से गर्मी के मौसम में भी बादाम खा सकते हैं. हालांकि गर्मियों में बादाम खाने का तरीका बदलना जरूरी होता है. सूखे बादाम खाने के बजाय उन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह छिलका हटाकर खाना बेहतर होता है. भिगोने से बादाम की गर्म तासीर कम हो जाती है और यह पचने में भी आसान हो जाता है. इससे शरीर में गर्मी बढ़ने की आशंका कम रहती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डाइटिशियन ने बताया कि गर्मी में बादाम की मात्रा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. गर्मियों में रोज 4 से 6 भीगे हुए बादाम खाना पर्याप्त माना जाता है. ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी, एसिडिटी या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए संतुलन बनाए रखना ही सबसे जरूरी है. अगर आप बादाम को ठंडे फूड्स जैसे दूध, स्मूदी या सलाद में मिलाकर खाएंगे, तो इसका असर और भी संतुलित हो जाता है. यह शरीर को ठंडक बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही जरूरी पोषण भी देता है. खासकर बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए यह एक अच्छा एनर्जी बूस्टर हो सकता है. एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में बादाम खाना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इसे सही तरीके और सीमित मात्रा में लेना चाहिए. बादाम खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और कई फायदे मिलते हैं. हर मौसम में बादाम का सेवन लिमिट में ही करना चाहिए. इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें. सही जानकारी और संतुलित आहार के साथ आप हर मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 19, 2026, 10:31 IST

इंदौर में कारीगर पर हमला, चाकू मारकर लूट:नंदबाग में हुई घटना; तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना

इंदौर में कारीगर पर हमला, चाकू मारकर लूट:नंदबाग में हुई घटना; तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना

इंदौर के नंदबाग इलाके में शनिवार रात फर्नीचर कारीगर के साथ लूट की वारदात हुई। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 4-5 बदमाशों ने चाकू मारकर घायल किया और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। धर्मेंद्र शर्मा (34) रात करीब 10 बजे नंदबाग कचरा प्लाट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा। तभी 4-5 बदमाश मदद के बहाने पहुंचे और मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू मार दिया और जेब से करीब 8 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घायल हालत में अस्पताल पहुंचा पीड़ित घटना के बाद धर्मेंद्र करीब एक घंटे तक मौके पर घायल पड़ा रहा। होश आने पर वह अनमोल नर्सिंग होम पहुंचा, जहां से परिजनों को सूचना दी गई। हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। धर्मेंद्र की पत्नी ने बताया कि वह बाणगंगा में अपनी बहन के घर थी। पति उसे लेने जा रहे थे। धर्मेंद्र फर्नीचर का काम करता है और उसके दो बच्चे हैं। तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना तिलक नगर के स्कीम नंबर 140 में एक युवक से मोबाइल झपटमारी की घटना हुई। कमल भंडारी सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे, तभी नकाबपोश बदमाश ने बाइक से आकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इटली में गुरुद्वारे के बाहर 2 सिखों की हत्या:नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं, कार में आए हमलावर, 10 गोलियां मारीं

इटली में गुरुद्वारे के बाहर 2 सिखों की हत्या:नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं, कार में आए हमलावर, 10 गोलियां मारीं

इटली के कोवो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर 2 सिख सेवादारों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आरोपियों ने उन पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। तीनों को घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का अभी इलाज चल रहा है। इटली पुलिस अभी गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के रूप में जुड़े हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर भारतीय मूल का ही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं जानकारी के अनुसार, राजिंदर सिंह (48) कोवो में रहता है, उनके तीन बच्चे हैं, जबकि गुरमीत सिंह (48) अग्नाडेल्लो-क्रीमोना में रहते हैं, उनके दो बच्चे हैं। गुरुद्वारा में वैसाखी (खालसा पंथ के साजना दिवस) के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11:50 बजे के आसपास जब संगत गुरुद्वारे से निकल रही थी, तब एक कार में आए हमलावर ने गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी कर दी। दोनों सेवादार गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमलावरों ने 10 गोलियां चलाई इस दौरान एक तीसरा व्यक्ति को भी गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने करीब 10 गोलियां चलाई । इसके बाद हमलावर मौके से कार में सवार होकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। नगर कीर्तन कैंसिल हुआ घटना के बाद कोवो में होने वाले नगर कीर्तन को भी कैंसिल कर दिया गया है। गुरुद्वारा के पास वैशाखी के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन होना था। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। ***************** ये खबर भी पढ़ें: कनाडा की क्रिकेट में लॉरेंस गैंग की एंट्री:गुरदासपुर के दिलप्रीत बाजवा को कैप्टन बनाने का डाला प्रेशर, प्लेयर्स को जान से मारने की धमकी कनाडा के क्राइम ब्यूरो (CBC) ने अपनी रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग को लेकर कई खुलासे किए। 17 अप्रैल को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि है कि गैंग कनाडा की क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को जान से मारने की धमकी दे रही है। इसका कारण पंजाबी मूल के दिलप्रीत बाजवा को कैप्टन न बनाना है। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब ‌BJP के प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन:दिल्ली में ली आखिरी सांस; राज्यसभा के रह चुके सांसद; गुरदासपुर में हुआ था जन्म

पंजाब ‌BJP के प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन:दिल्ली में ली आखिरी सांस; राज्यसभा के रह चुके सांसद; गुरदासपुर में हुआ था जन्म

सीनियर भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार बलबीर पुंज का देहांत हो गया है। उन्होंने शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 76 वर्ष के थे। बलबीर पुंज नोएडा के सेक्टर-17 में रहते थे। उनकी एक बेटी विदेश में रहती है, जबकि दूसरी दिल्ली में रहती है। हालांकि वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। अक्सर पंजाब आते रहते थे। उनकी रचनाएं कई मैगजीन व न्यूज पेपर में प्रकाशित होती थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शोक जताया है। पंजाब भाजपा प्रभारी भी रहे बलबीर पुंज का जन्म 2 अक्टूबर 1949 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के लालोवाल में हुआ था। लेकिन उन्होंने कभी पंजाब से चुनाव नहीं लड़ा। पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। वर्ष 1971 में उन्होंने द मदरलैंड अखबार से काम शुरू किया और 1974 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस से जुड़ गए। वह कई पदों पर रहे। इसके बाद 1990 के दशक के अंत में वे सक्रिय राजनीति में आए और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए। पार्टी में उन्होंने बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में करीब 10 वर्षों तक काम किया। साथ ही वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, कई राज्यों पंजाब, गुजरात, केरल और हिमाचल प्रदेशके प्रभारी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। वर्ष 2013 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, उन्होंने पंजाब में कभी चुनाव नहीं लड़ा। अयोध्या से संवाद’ पुस्तक भी लिखी ‘अयोध्या से संवाद’ उनकी सबसे चर्चित किताबों में से एक है। इस पुस्तक में उन्होंने अयोध्या विवाद के इतिहास को सरल तरीके से समझाया है। साथ ही उन्होंने यह बताया है कि भारत को अपनी सोच और नजरिए को औपनिवेशिक प्रभाव (विदेशी शासन की मानसिकता) से बाहर निकालकर अपनी असली पहचान को समझने की जरूरत है।

बुजुर्गों के लिए संजीवनी बनी फिजियोथेरेपी; बिना दवा कमर और घुटनों के दर्द से पाएं छुटकारा, जानें डॉक्टर की राय – News18 हिंदी

arw img

X बुजुर्गों के लिए फिजियोथेरेपी क्यों है सबसे बेहतर इलाज? देखिए डॉक्टर की सलाह   Physiotherapy Benefits for Seniors Health Video: बुजुर्गों में बढ़ती शारीरिक जकड़न और जोड़ों के दर्द के लिए फिजियोथेरेपी एक सुरक्षित और बिना दवा वाला समाधान बनकर उभरी है. डॉक्टर हरीश के अनुसार, नियमित फिजियोथेरेपी और सरल एक्सरसाइज से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है. इससे न केवल घुटनों और कमर दर्द में राहत मिलती है, बल्कि बुजुर्गों की सक्रियता भी वापस लौटती है. सही मार्गदर्शन के साथ अपनाई गई यह पद्धति बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है.

Dhurandhar 2 Beats Pushpa 2; 3rd Highest Grossing Indian Film

Dhurandhar 2 Beats Pushpa 2; 3rd Highest Grossing Indian Film

25 मिनट पहले कॉपी लिंक धुरंधर 2 दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म की दुनिया भर में कमाई 1,748.91 करोड़ रुपए हो गई। इसने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली 2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन भारत में 4.65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 1,110.47 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,329.31 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म ने 31वें दिन 1.10 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 419.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1,748.91 करोड़ रुपए हो चुका है। 19 मार्च (गुरुवार) को धुरंधर 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कमाई में पांचवें हफ्ते में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन वीकेंड पर इसमें हल्की बढ़त हुई। 30वें दिन जहां फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था, वहीं 31वें दिन यह बढ़कर 4.65 करोड़ रुपए हो गया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 31वें दिन 4.50 करोड़ रुपए का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया, जबकि तमिल में 6 लाख रुपए, तेलुगु में 7 लाख रुपए और कन्नड़ में 2 लाख रुपए का नेट कलेक्शन हुआ। धुरंधर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल प्ले किया है। जबकि दोनों ही पार्ट का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। ——————— धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

लुधियाना में पुल पर रील बनाकर फंसी युवती:वेस्टर्न ड्रेस में मॉडलिंग करते VIDEO शूट कराया, पंजाबी गाना लगा डांस मूव्स दिखाए

लुधियाना में पुल पर रील बनाकर फंसी युवती:वेस्टर्न ड्रेस में मॉडलिंग करते VIDEO शूट कराया, पंजाबी गाना लगा डांस मूव्स दिखाए

लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बने एलीवेटिड पुल पर चलते ट्रैफिक के दौरान वेस्टर्न ड्रेस पहनकर रील बनाने वाली युवती और उसके कैमरामैन साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने बैकग्राउंड में पंजाब गाना लगाकर मूव्स दिखाए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल रील के आधार पर की है। हालांकि, पुलिस अब तक यह पहचान नहीं कर पाई है कि रील बनाने वाले युवती और युवक कौन हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान के लिए साइबर और टेक टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा। पुलिस ने पब्लिक प्लेस में अश्लील कृत्य करने, अव्यवस्था फैलाने, आम लोगों के लिए असुविधा पैदा करने और आम लोगों के लिए खतरा पैदा करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ASI ने यह शिकायत देकर केस कराया थाना डिवीजन नंबर 8 के जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने शिकायत में लिखवाया है कि 18 अप्रैल 2026 को वह पुलिस टीम के साथ फव्वारा चौक के पास गश्त पर थे। इसी दौरान खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक अज्ञात युवती ने अपने साथी के साथ एलिवेटेड पुल पर होटल पार्क प्लाजा के सामने सड़क पर वीडियो बनाई है। इसका तुरंत संज्ञान लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल रील की जांच की गई। इस रील को कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी आपत्तिजनक बताकर शेयर किया था। इसके बाद युवती और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। ASI परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। युवती के सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले जा रहे हैं। उससे युवती का पता लगाने में पुलिस की साइबर और टेक टीमों की मदद ली जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। दोनों वायरल वीडियो में क्या दिख रहा… इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स युवती के इंस्टाग्राम पर 1.30 लाख फॉलोअर्स हैं। जबकि, वह अब तक 255 पोस्ट शेयर कर चुकी है। युवती ने अपनी प्रोफाइल में खुद को ब्लॉगर बताया हुआ है। उसके प्रोफाइल बायो में उसने लिखा है- डोंट बी ए वुमन दैट नीड्स ए मैन…बी ए वुमन ए मैन नीड्स (वह महिला मत बनो जिसे एक पुरुष की जरूर है, वह महिला बनो जिसकी पुरुष को जरूरत हो)। युवती ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए और पंजाबी सूट पहनकर भी कई रील पोस्ट कर रखे हैं। वहीं, कुछ वीडियो में वह हुक्का पीते हुए भी नजर आई है।

इंदौर में छात्रा से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का आरोप:खजराना थाने में मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में लिया गया

इंदौर में छात्रा से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का आरोप:खजराना थाने में मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में लिया गया

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में किराए से रहकर निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर खजराना थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से स्कीम नंबर 78 क्षेत्र में हुई थी। आरोपी ने अपना नाम राहुल बताया और बातचीत शुरू हुई। बाद में उसने शादी का प्रस्ताव रखा। जून 2025 में घर बुलाकर बनाए संबंध छात्रा के अनुसार, जून 2025 में आरोपी ने उसे घर बुलाया, जहां उसके माता-पिता मौजूद नहीं थे। वहां उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल अजीज पठान बताया और कहा कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना होगा। वीडियो वायरल करने की धमकी छात्रा ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार दबाव बनाकर शोषण करता रहा। परिवार को बताने के बाद दर्ज हुई शिकायत घटना से परेशान होकर छात्रा छिंदवाड़ा चली गई। परिजनों को जानकारी देने के बाद वह इंदौर लौटी और करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोपी पर जबरन बुर्का पहनाने, नशा कराने और धार्मिक गतिविधियों के लिए मजबूर करने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने फिलहाल दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों में मामला दर्ज किया है। आरोपी हिरासत में, जांच जारी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।