Opposition plans fresh move to remove Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, seeks 200 MP signatures |

Hindi News National Opposition Plans Fresh Move To Remove Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, Seeks 200 MP Signatures | नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष एक बार फिर कोशिश में जुटा है। सूत्रों के अनुसार, कई विपक्षी दलों के नेता आपस में बातचीत कर रहे हैं। करीब पांच सीनियर लीडर एक नए नोटिस का मसौदा तैयार करने पर काम कर रहे हैं, ताकि हटाने की कार्यवाही शुरू की जा सके। इससे पहले मार्च में विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में नोटिस दिया था। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इन नोटिसों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप उन्हें टाने के लिए आवश्यक उच्च संवैधानिक मानदंडों को पूरा नहीं करते। विपक्ष ने 200 हस्ताक्षर हासिल करने का लक्ष्य रखा नए नोटिस में विपक्ष कम से कम 200 सांसदों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है। इसकी बड़ी वजह हाल ही में लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण संशोधन बिल है। लोकसभा में शुक्रवार को संविधान में 131वां संशोधन बिल वोटिंग के बाद गिर गया। बिल के खिलाफ 230 सांसदों ने वोट डाला था। नियम के अनुसार 100 सांसदों के दस्तखत जरूरी लोकसभा में CEC को हटाने के प्रस्ताव के लिए कम से कम 100 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। राज्यसभा में इसके लिए कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। कानून के अनुसार प्रस्ताव मंजूर होने पर ही जांच समिति मुख्य चुनाव आयुक्त को उसी तरीके से हटाया जा सकता है जैसे सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है। अन्य चुनाव आयुक्तों को हटाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश जरूरी होती है। जजेज (इन्क्वायरी) एक्ट 1968 के अनुसार, अगर दोनों सदनों में एक ही दिन नोटिस दिया जाता है, तो जांच समिति तभी बनेगी जब दोनों सदनों में प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन मिलकर एक संयुक्त जांच समिति बनाएंगे। ——————— ये खबर भी पढ़ें: TMC का आरोप- चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया:SIR पर आपत्ति जताने गए थे; EC ने कहा- इस बार बंगाल में चुनाव भय मुक्त होंगे सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और चुनाव आयोग आमने-सामने आ गए हैं। डेरेक ने कहा कि हमने SIR के मुद्दे पर समय मांगा था, लेकिन मीटिंग के दौरान हमारे साथ खराब व्यवहार किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने हमें सिर्फ 5 मिनट में भगा दिया। डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई और 10:07 बजे खत्म हो गई। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
खाना खाने के बाद शरीर हो जाता है सुस्त, आती है तेज नींद? जानें कारण और उपाय

Last Updated:April 19, 2026, 15:47 IST What Cause Sleepiness After Eating: खाना खाने के बाद शरीर में सुस्ती की समस्या कॉमन है. कई लोगों को खाने के बाद तेज नींद भी आती है, जिसके कारण वो काम पर भी फोकस नहीं कर पाते हैं. लेकिन ये बॉडी के नेचुरल फंक्शन का हिस्सा नहीं है. इसलिए इसके कारण को पहचानना और उपायों करना जरूरी है. ख़बरें फटाफट खाना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को ऊर्जा देने और सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी होता है. अच्छा भोजन हमारे शरीर के विकास में भी मदद करता है. लेकिन कई लोगों को खाना खाने के बाद बहुत भारीपन महसूस होता है और उन्हें नींद आने लगती है. कुछ लोग तो इतने सुस्त हो जाते हैं कि तुरंत लेट जाते हैं या सो जाते हैं. यह आदत सही नहीं मानी जाती. आयुर्वेद के अनुसार, जब हम खाना खाते हैं तो शरीर उसे पचाने में अपनी काफी ऊर्जा लगाता है. इसी वजह से शरीर थोड़ा सुस्त महसूस करता है और काम करने का मन नहीं करता. खाना पचाने में मेहनत लगती है, इसलिए हमें लगता है कि अब आराम कर लें, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद लेटना या सोना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. करें ये उपायबचाव के लिए जरूरी है कि हम खाना अच्छी तरह चबाकर खाएं. जब हम छोटे-छोटे कौर लेकर धीरे-धीरे खाते हैं, तो पेट को खाना पचाने में कम मेहनत करनी पड़ती है. साथ ही, खाना खाने के तुरंत बाद बैठना या लेटना नहीं चाहिए. इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और सुस्ती बढ़ जाती है. बेहतर है कि खाने के बाद थोड़ा टहल लें. हल्की वॉक करने से खाना जल्दी पचता है, पेट हल्का रहता है और शरीर को पूरा पोषण मिलता है. स्ट्रेस पाचन के लिए हानिकारकज्यादा तनाव लेना भी इस समस्या का एक कारण हो सकता है. तनाव की वजह से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे खाना देर से पचता है और शरीर थका हुआ महसूस करता है. तनाव बढ़ने से शरीर में ऐसे हार्मोन बढ़ जाते हैं जो नींद और कमजोरी का कारण बनते हैं. इसलिए मानसिक रूप से शांत और खुश रहने की कोशिश करें. ओवरईटिंग से बचेंइसके अलावा, ज्यादा खाना यानी ओवरईटिंग भी सुस्ती का बड़ा कारण है. जरूरत से ज्यादा खाने पर पेट भारी हो जाता है, सुस्ती आती है और कभी-कभी उल्टी जैसा भी महसूस हो सकता है. इसलिए हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें. जितना हल्का खाना होगा, वह उतनी जल्दी पचेगा और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होंगी. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 19, 2026, 15:47 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
दादाजी धाम में मनाई गई अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन, हवन-आरती के साथ हुआ विशेष आयोजन

भोपाल में रायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में रविवार को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ मनाई गई। पूजन, अभिषेक और हवन के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। वैदिक मंत्रों के साथ हुआ पूजन कार्यक्रम की शुरुआत समस्त देवी-देवताओं के विधिवत पूजन से हुई। इसके बाद पंडित राजेन्द्र पलिया, रोहित तिवारी, अनुराग पांडे, सौरभ मिश्रा और ब्रह्मस्वरूप तिवारी (विदिशा) के सान्निध्य में भगवान परशुराम का षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया। अभिजीत मुहूर्त में विशेष पूजा शुभ अभिजीत मुहूर्त में भगवान को पुष्प अर्पित कर विशेष पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती, अभिषेक और हवन में भाग लिया। हवन के दौरान वातावरण मंत्रोच्चार और आहुति की सुगंध से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों की रही मौजूदगी इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। अक्षय तृतीया का महत्व बताया कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है, जिसमें बिना किसी विशेष मुहूर्त के विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग की शुरुआत भी इसी तिथि से मानी जाती है।
West Asia Conflict Hits Supply; Petrol-Diesel Demand Jumps 8%

Hindi News Business West Asia Conflict Hits Supply; Petrol Diesel Demand Jumps 8% | LPG Consumption Drops 13% नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। सप्लाई में आई इस कमी की मुख्य वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग का बंद होना और खाड़ी देशों से सप्लाई प्रभावित होना है। मार्च में 2.379 मिलियन टन रही खपत पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में LPG की खपत 2.379 मिलियन टन रही। यह पिछले साल इसी अवधि में हुई 2.729 मिलियन टन खपत के मुकाबले करीब 13% कम है। भले ही मार्च में खपत कम रही हो, लेकिन पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में LPG की कुल खपत 6% बढ़कर 33.212 मिलियन टन रही है। इसका मुख्य कारण सरकार द्वारा लकड़ी और अन्य प्रदूषित ईंधनों की जगह स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना है। जंग के कारण आयात में आई रुकावट भारत अपनी LPG जरूरत का करीब 60% हिस्सा आयात करता है। इसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आता है। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद यह मार्ग प्रभावी रूप से बंद हो गया है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होने वाली सप्लाई बाधित होने के बाद सरकार ने घरेलू रसोई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए होटलों और उद्योगों जैसी कॉमर्शियल संस्थाओं की सप्लाई में कटौती की है। कॉमर्शियल और घरेलू गैस बिक्री के आंकड़े PPAC डेटा के मुताबिक, मार्च में घरों को बेचे गए घरेलू LPG सिलेंडर की बिक्री में 8.1% की गिरावट आई और यह 2.219 मिलियन टन रही। वहीं नॉन-डोमेस्टिक या कॉमर्शियल यूजर्स की बिक्री में लगभग 48% की कमी आई है। थोक LPG की बिक्री में तो 75.5% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, सरकार का दावा है कि LPG की सप्लाई सामान्य है और घरेलू मांग पूरी की जा रही है, लेकिन डेटा इसके उलट स्थिति दिखा रहा है। उत्पादन बढ़ाने के लिए रिफाइनरियों को निर्देश सप्लाई की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने रिफाइनरियों को निर्देश दिए हैं कि वे पेट्रोकेमिकल उत्पादन के बजाय LPG आउटपुट बढ़ाने पर ध्यान दें। इसके चलते मार्च में घरेलू LPG उत्पादन बढ़कर 1.4 मिलियन टन हो गया, जो पिछले साल 1.1 मिलियन टन था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) के दौरान कुल LPG उत्पादन 13.1 मिलियन टन रहा, जबकि पिछले दो सालों में यह 12.8 मिलियन टन था। पेट्रोल-डीजल की डिमांड बढ़ी जंग के कारण जहां LPG और विमान ईंधन (ATF) प्रभावित हुए हैं, वहीं पेट्रोल और डीजल की बिक्री में अच्छी तेजी देखी गई है। पेट्रोल: इसकी बिक्री 7.6% बढ़कर 3.78 मिलियन टन रही। डीजल: इसकी खपत 8.1% बढ़कर 8.727 मिलियन टन तक पहुंच गई। ATF: खाड़ी देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानों के रद्द होने से जेट फ्यूल (ATF) की खपत लगभग स्थिर रही। क्या है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ और यह क्यों जरूरी है? यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच का एक संकरा जलमार्ग है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे बड़े निर्यातक इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है। यहां तनाव होने से भारत की एनर्जी सिक्योरिटी पर सीधा असर पड़ता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Asia Conflict Hits Supply; Petrol-Diesel Demand Jumps 8%

Hindi News Business West Asia Conflict Hits Supply; Petrol Diesel Demand Jumps 8% | LPG Consumption Drops 13% नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। सप्लाई में आई इस कमी की मुख्य वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग का बंद होना और खाड़ी देशों से सप्लाई प्रभावित होना है। मार्च में 2.379 मिलियन टन रही खपत पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में LPG की खपत 2.379 मिलियन टन रही। यह पिछले साल इसी अवधि में हुई 2.729 मिलियन टन खपत के मुकाबले करीब 13% कम है। भले ही मार्च में खपत कम रही हो, लेकिन पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में LPG की कुल खपत 6% बढ़कर 33.212 मिलियन टन रही है। इसका मुख्य कारण सरकार द्वारा लकड़ी और अन्य प्रदूषित ईंधनों की जगह स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना है। जंग के कारण आयात में आई रुकावट भारत अपनी LPG जरूरत का करीब 60% हिस्सा आयात करता है। इसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आता है। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद यह मार्ग प्रभावी रूप से बंद हो गया है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होने वाली सप्लाई बाधित होने के बाद सरकार ने घरेलू रसोई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए होटलों और उद्योगों जैसी कॉमर्शियल संस्थाओं की सप्लाई में कटौती की है। कॉमर्शियल और घरेलू गैस बिक्री के आंकड़े PPAC डेटा के मुताबिक, मार्च में घरों को बेचे गए घरेलू LPG सिलेंडर की बिक्री में 8.1% की गिरावट आई और यह 2.219 मिलियन टन रही। वहीं नॉन-डोमेस्टिक या कॉमर्शियल यूजर्स की बिक्री में लगभग 48% की कमी आई है। थोक LPG की बिक्री में तो 75.5% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, सरकार का दावा है कि LPG की सप्लाई सामान्य है और घरेलू मांग पूरी की जा रही है, लेकिन डेटा इसके उलट स्थिति दिखा रहा है। उत्पादन बढ़ाने के लिए रिफाइनरियों को निर्देश सप्लाई की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने रिफाइनरियों को निर्देश दिए हैं कि वे पेट्रोकेमिकल उत्पादन के बजाय LPG आउटपुट बढ़ाने पर ध्यान दें। इसके चलते मार्च में घरेलू LPG उत्पादन बढ़कर 1.4 मिलियन टन हो गया, जो पिछले साल 1.1 मिलियन टन था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) के दौरान कुल LPG उत्पादन 13.1 मिलियन टन रहा, जबकि पिछले दो सालों में यह 12.8 मिलियन टन था। पेट्रोल-डीजल की डिमांड बढ़ी जंग के कारण जहां LPG और विमान ईंधन (ATF) प्रभावित हुए हैं, वहीं पेट्रोल और डीजल की बिक्री में अच्छी तेजी देखी गई है। पेट्रोल: इसकी बिक्री 7.6% बढ़कर 3.78 मिलियन टन रही। डीजल: इसकी खपत 8.1% बढ़कर 8.727 मिलियन टन तक पहुंच गई। ATF: खाड़ी देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानों के रद्द होने से जेट फ्यूल (ATF) की खपत लगभग स्थिर रही। क्या है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ और यह क्यों जरूरी है? यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच का एक संकरा जलमार्ग है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे बड़े निर्यातक इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है। यहां तनाव होने से भारत की एनर्जी सिक्योरिटी पर सीधा असर पड़ता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
लू और डिहाइड्रेशन की न करें फिक्र, बाहर निकलने से पहले पी लें यह चमत्कारी ड्रिंक, गर्मी में शरीर रहेगा कूल-कूल

X लू-डिहाइड्रेशन की न करें फिक्र, बाहर निकलने से पहले पी लें यह चमत्कारी ड्रिंक गर्मी का मौसम शुरू होते ही लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में पानी की कमी, कमजोरी, चक्कर आना और पेट से जुड़ी परेशानियां आम हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप घर से निकलने से पहले एक खास देसी ड्रिंक पी लें, तो इन दिक्कतों से काफी हद तक बचा जा सकता है. Local 18 से बातचीत में डॉक्टर डॉ. अनिल पटेल बताते हैं कि सत्तू एक पारंपरिक और बेहद असरदार पेय है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है और लू से बचाव में भी कारगर साबित होता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और एनर्जी बनी रहती है.
अक्षय की ‘भूत बंगला’ की वर्ल्डवाइड कमाई 60 करोड़ पहुंची:धुरंधर 2 रिलीज के 31 दिन बाद भी फिल्म को टक्कर दे रही

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से चुनौती मिल रही है। रिलीज के 31वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की लगातार कमाई से अक्षय की फिल्म की रफ्तार पर असर पड़ा है। जहां ‘भूत बंगला’ ने दो दिनों में 60 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं ‘धुरंधर 2’ अब 1750 करोड़ के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने के करीब है। दूसरे दिन बढ़ी कमाई, ‘धुरंधर’ बन रही चुनौती अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद ‘भूत बंगला’ के जरिए वापस लौटी है। फिल्म ने शनिवार को करीब 19 करोड़ रुपए कमाए। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, अक्षय की फिल्म के लिए ‘धुरंधर 2’ की मौजूदगी एक बड़ी रुकावट साबित हो रही है। एक महीना पुराना होने के बावजूद रणवीर की फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। करीब 4 हजार शो पर ‘धुरंधर’ का कब्जा हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ फिलहाल देशभर में 11,513 शो के साथ चल रही है। वहीं, 31 दिन पुरानी होने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ के पास अभी भी 3,913 शो मौजूद हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जिस तरह से वापसी की है, उसने अक्षय कुमार की फिल्म के लिए रास्ता मुश्किल कर दिया है। ‘धुरंधर 2’ के चलते ‘भूत बंगला’ की स्क्रीन्स और दर्शकों की संख्या में बंटवारा हो गया है। 31वें दिन भी धुरंधर ने बनाए नए रिकॉर्ड धुरंधर 2 दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली 2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है।
अक्षय की ‘भूत बंगला’ की वर्ल्डवाइड कमाई 60 करोड़ पहुंची:धुरंधर 2 रिलीज के 31 दिन बाद भी फिल्म को टक्कर दे रही

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से चुनौती मिल रही है। रिलीज के 31वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की लगातार कमाई से अक्षय की फिल्म की रफ्तार पर असर पड़ा है। जहां ‘भूत बंगला’ ने दो दिनों में 60 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं ‘धुरंधर 2’ अब 1750 करोड़ के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने के करीब है। दूसरे दिन बढ़ी कमाई, ‘धुरंधर’ बन रही चुनौती अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद ‘भूत बंगला’ के जरिए वापस लौटी है। फिल्म ने शनिवार को करीब 19 करोड़ रुपए कमाए। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, अक्षय की फिल्म के लिए ‘धुरंधर 2’ की मौजूदगी एक बड़ी रुकावट साबित हो रही है। एक महीना पुराना होने के बावजूद रणवीर की फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। करीब 4 हजार शो पर ‘धुरंधर’ का कब्जा हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ फिलहाल देशभर में 11,513 शो के साथ चल रही है। वहीं, 31 दिन पुरानी होने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ के पास अभी भी 3,913 शो मौजूद हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जिस तरह से वापसी की है, उसने अक्षय कुमार की फिल्म के लिए रास्ता मुश्किल कर दिया है। ‘धुरंधर 2’ के चलते ‘भूत बंगला’ की स्क्रीन्स और दर्शकों की संख्या में बंटवारा हो गया है। 31वें दिन भी धुरंधर ने बनाए नए रिकॉर्ड धुरंधर 2 दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली 2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है।
रील लाइफ में देशभक्ति पर जोर:‘बॉर्डर 2’ के बाद अब 'ऑपरेशन सिंदूर' से भी वरुण बदलेंगे इमेज

वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में 22 मई में नजर आनी है। ‘बॉर्डर 2’ के बाद जहां वरुण अपनी इमेज को नए सिरे से गढ़ने के मिशन पर हैं, वहीं मृणाल लगातार स्क्रिप्ट-आधारित चुनावों से करियर को नई दिशा दे रही हैं। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक 2027 दोनों कलाकारों के लिए सिर्फ एक और साल नहीं, बल्कि निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है, जहां हर प्रोजेक्ट उनके करियर ग्राफ को नई दिशा देगा। खासतौर पर वरुण के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ काफी अहम है। प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्म, स्क्रिप्ट हुई तैयार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और साल की शुरुआत में रिलीज के लिए आगे बढ़ रही है। वहीं नाग अश्विन वाली फिल्म भी मृणाल के साथ स्क्रिप्टिंग फेज में है और 2027 के मध्य तक रिलीज विंडो देख रही है। अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्क्रिप्ट सुनने के बाद वरुण का क्या फैसला होगा। वह अगले साल के लिए सबसे बड़े नैरेटिव को दिशा दे सकता है। अश्विन के एक प्रोजेक्ट में भी दिखेंगी मृणाल वहीं मृणाल की ‘डकैत’ को काफी सराहना मिली है। नाग अश्विन जैसे निर्देशकों द्वारा मधुबाला और स्मिता पाटिल से की गई तुलना ने उनके लिए स्केल काफी ऊंचा कर दिया है। यही वजह है कि मृणाल अब बेहद सोच-समझकर प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं। वह रैंडम फिल्मों से दूरी बना रही हैं और 2027 के लिए ऐसे किरदारों पर फोकस कर रही हैं, जिनमें डेप्थ हो और उन्हें सोलो लीड के तौर पर स्थापित कर सकें, साथ ही नाग अश्विन के एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआती बातचीत भी जारी है, जिसकी शूटिंग 2027 के मध्य में शुरू हो सकती है। वरुण के लिए इम्तिहान के जैसी होगी ये फिल्म वरुण के करियर के लिए “ऑपरेशन सिंदूर’ काफी अहम मानी जा रही है। भूषण कुमार के साथ बनने वाली इस फिल्म के लिए वरुण को अप्रोच किया गया है, हालांकि वे स्क्रिप्ट और विजन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे। फिल्म को 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की प्लानिंग है। इसका विषय एक संवेदनशील सैन्य ऑपरेशन पर बेस्ड है, जो राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छेड़ सकता है। वरुण के लिए एक बार फिर से यथार्थवादी किरदार निभाने का मौका होगा, जिसे ट्रेड उनकी असल परीक्षा मान रहे हैं। ‘है जवानी तो…’ के बाद भी साथ दिख सकते हैं वरुण और मृणाल डेविड के निर्देशन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद भी वरुण और मृणाल की जोड़ी एक थ्रिलर फिल्म में साथ दिखेगी। कई प्रोडक्शन हाउस अपनी निवेश रणनीति दोनों की केमिस्ट्री पर टिका कर बैठे हैं और “है जवानी…’ की सफलता का इंतजार कर रहे हैं।
Pahalgam Terror Attack Anniversary Security Tightened Across Tourist Spots Kashmir

Hindi News National Pahalgam Terror Attack Anniversary Security Tightened Across Tourist Spots Kashmir पहलगाम20 मिनट पहले कॉपी लिंक पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से पहले कश्मीर भर के टूरिस्ट स्पॉट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे पहलगाम हमले की बरसी पर टूरिस्ट स्पॉट्स के आस-पास, किसी भी संभावित आतंकी हमले को लेकर सतर्क रहें। पहलगाम आने वाले टूरिस्टों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हर सर्विस प्रोवाइडर की जांच-पड़ताल की गई है। उन्हें रजिस्टर्ड किया है। उन्हें यूनीक QR कोड दिया गया है। इसमें व्यक्ति की निजी जानकारी और दूसरी डिटेल्स हैं। दरअसल, पिछले साल 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पहलगाम की बायसरन वैली में 26 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें 25 टूरिस्ट और एक पोनी राइडर शामिल था। हमले के कारण जम्मू-कश्मीर से टूरिस्ट ने आना बंद कर दिया था। लगभग 50 टूरिस्ट स्पॉट बंद कर दिए गए थे। बाद में सिक्योरिटी ऑडिट के बाद कुछ स्पॉट दोबारा खोले गए। पहलगाम में सुरक्षा से जुड़ी तस्वीरें… QR कोड इनीशिएटिव क्यों, इसमें क्या-क्या है J-K के बाहर से आने वाले वेंडरों का भी, जो यहां अपनी रोजी-रोटी कमाने आते हैं, पुलिस ने ठीक से वेरिफ़िकेशन और जांच-पड़ताल की है ताकि यह पक्का हो सके कि सुरक्षा में कोई चूक न हो। इसलिए यूनीक क्यूआर कोड दियाा गया है। QR कोड में सर्विस देने वाले का नाम, पिता का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, काम करने का रूट, और यह जानकारी होती है कि पुलिस ने उसका वेरिफिकेशन किया है या नहीं। पहलगाम में काम करने वाले सभी सर्विस प्रोवाइडर, जिनमें पोनी-राइड ऑपरेटर, फ़ोटोग्राफर, वेंडर और दूसरे लोग शामिल हैं, को वेरिफिकेशन के बाद ही QR कोड जारी किया गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









