Thursday, 22 Oct 2026 | 12:49 AM

Trending :

IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज:जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में

IPL 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में हैं। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें SRH ने 13 और DC ने 11 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा। इसे दिल्ली ने जीता। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पैट कमिंस की कमी खलेगी, युवा गेंदबाजों ने संभाली कमान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान पैट कमिंस की अनुपलब्धता है। कमिंस स्क्वॉड के साथ जुड़ तो गए हैं, लेकिन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी यूनिट कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन पिछले दो मैचों में प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में बेहतरीन बॉलिंग कर टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर फेल, क्लासन पर बढ़ रहा दबाव गेंदबाजी में सुधार के बावजूद हैदराबाद की बल्लेबाजी अब भी संघर्ष कर रही है। ओपनर ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और कप्तान ईशान किशन अब तक एक साथ बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे हैं। टीम का ‘हाई-रिस्क’ एप्रोच कई बार उल्टा पड़ रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर जल्दी एक्सपोज हो जाता है। इसका खामियाजा हेनरिक क्लासन को भुगतना पड़ रहा है। क्लासन को जल्दी विकेट गिरने की वजह से संभलकर खेलना पड़ रहा है, जिससे वे अपनी स्वाभाविक आक्रामक पारी नहीं खेल पा रहे हैं। हालांकि, वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144.38 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव की फॉर्म बनी चिंता, एनगिडी कर रहे लीड दिल्ली के गेंदबाजी विभाग में वैरायटी तो है, लेकिन धार की कमी दिख रही है। मिचेल स्टार्क की अनुपलब्धता में साउथ अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी अटैक को लीड कर रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। कप्तान अक्षर पटेल बीच के ओवरों में रनों पर अंकुश लगा रहे हैं, लेकिन स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब तक उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं निकाल पाए हैं। मुकेश कुमार और टी. नटराजन ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन डेथ ओवरों में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हैदराबाद में सीजन का चौथा मैच खेला जाएगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 86 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 37 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 3 मैच खेले, दो जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं हैदराबाद में 21 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप रहेगा। यहां का टेम्परेचर 36 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी। —————————————— तिलक का 45 गेंद में शतक, जयसूर्या की बराबरी की:बुमराह को पहली बॉल पर विकेट, रबाडा ने सूर्या को बोल्ड किया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक लगाकर सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह इस सीजन की सबसे तेज सेंचुरी भी रही। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 10, 2026/
8:40 pm

काफी लोगों को छोले-भटूरे, राजमा-चावल खाना बहुत अच्छा लगता है. जगह-जगह आपको राजमा-चावल, छोले भटूरे वाले ठेले मिल जाएंगे. लोग...

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 188 की मौत:1500 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- 39,000 लोग लापता, मलबे के नीचे से आ रही आवाजें

June 26, 2026/
1:45 am

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो भूकंप में अब तक 188 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।...

donald Trumps Gold Card Visa Flops Only One Approved So Far

April 25, 2026/
1:36 am

वाशिंगटन59 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रम्प गोल्ड कार्ड व्यक्ति को अमेरिका में अनलिमिटेड रेसीडेंसी (हमेशा रहने) का अधिकार देगा। अमेरिका...

Rajkot AIIMS Intern Doctor Suicide

March 14, 2026/
12:05 pm

जैसलमेर के रहने वाले MBBS स्टूडेंट ने शनिवार सुबह गुजरात में सुसाइड कर लिया। जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट...

भूत बंगला प्रमोट करने में हुई अक्षय कुमार की किरकिरी:नागिन 7 में की शूटिंग में टेली प्रॉम्पटर से डायलॉग पढ़ते दिखे, वीडियो वायरल; जमकर हुए ट्रोल

April 15, 2026/
1:20 pm

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। एक्टर फिल्म प्रमोट...

घर में नहीं है AC, तो गर्मी से कैसे मिलेगी राहत? हिट वेव से अंत में जुड़ेंगे ये देसी जुगाड़

July 1, 2026/
11:17 pm

गर्मी बहुत खतरनाक हो सकती है, विशेषकर जब आर्द्रता (आर्द्रता) अधिक हो। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग इससे सबसे ज्यादा...

LPG Gas Cylinder

March 6, 2026/
2:05 pm

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 14:05 IST विकास पर प्रतिक्रिया देते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि भारत की विदेश नीति...

राजनीति

IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज:जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में

IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज:जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में

IPL 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में हैं। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें SRH ने 13 और DC ने 11 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा। इसे दिल्ली ने जीता। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पैट कमिंस की कमी खलेगी, युवा गेंदबाजों ने संभाली कमान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान पैट कमिंस की अनुपलब्धता है। कमिंस स्क्वॉड के साथ जुड़ तो गए हैं, लेकिन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी यूनिट कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन पिछले दो मैचों में प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में बेहतरीन बॉलिंग कर टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर फेल, क्लासन पर बढ़ रहा दबाव गेंदबाजी में सुधार के बावजूद हैदराबाद की बल्लेबाजी अब भी संघर्ष कर रही है। ओपनर ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और कप्तान ईशान किशन अब तक एक साथ बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे हैं। टीम का ‘हाई-रिस्क’ एप्रोच कई बार उल्टा पड़ रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर जल्दी एक्सपोज हो जाता है। इसका खामियाजा हेनरिक क्लासन को भुगतना पड़ रहा है। क्लासन को जल्दी विकेट गिरने की वजह से संभलकर खेलना पड़ रहा है, जिससे वे अपनी स्वाभाविक आक्रामक पारी नहीं खेल पा रहे हैं। हालांकि, वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144.38 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव की फॉर्म बनी चिंता, एनगिडी कर रहे लीड दिल्ली के गेंदबाजी विभाग में वैरायटी तो है, लेकिन धार की कमी दिख रही है। मिचेल स्टार्क की अनुपलब्धता में साउथ अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी अटैक को लीड कर रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। कप्तान अक्षर पटेल बीच के ओवरों में रनों पर अंकुश लगा रहे हैं, लेकिन स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब तक उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं निकाल पाए हैं। मुकेश कुमार और टी. नटराजन ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन डेथ ओवरों में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हैदराबाद में सीजन का चौथा मैच खेला जाएगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 86 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 37 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 3 मैच खेले, दो जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं हैदराबाद में 21 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप रहेगा। यहां का टेम्परेचर 36 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी। —————————————— तिलक का 45 गेंद में शतक, जयसूर्या की बराबरी की:बुमराह को पहली बॉल पर विकेट, रबाडा ने सूर्या को बोल्ड किया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक लगाकर सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह इस सीजन की सबसे तेज सेंचुरी भी रही। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket