Saturday, 13 Jun 2026 | 03:17 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर बढ़ाया:ट्रम्प बोले- ईरान में एकजुटता नहीं इसलिए वक्त लग रहा, अभी वहां हमले नहीं करेंगे

अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर बढ़ाया:ट्रम्प बोले- ईरान में एकजुटता नहीं इसलिए वक्त लग रहा, अभी वहां हमले नहीं करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के अंदर इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे वक्त में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ ने उनसे ईराम पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की, ताकि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके। ट्रम्प ने कहा कि इस अपील को मानते हुए उन्होंने अमेरिकी सेना को फिलहाल हमला रोकने का आदेश दिया है। हालांकि, सेना को पूरी तरह तैयार रहने को भी कहा गया है और ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी (ब्लॉकेड) जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान अपनी ओर से एक ठोस और एकजुट प्रस्ताव नहीं दे देता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती, चाहे उसका नतीजा कुछ भी निकले। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…

दूल्हा-दुल्हन से बोले मंत्री- अपने पार्टनर के साथ ही जाना:लेडी टीआई और महापौर में तू-तू मैं-मैं; पूर्व मंत्री बोले- मंत्री मनमानी कर रहीं

दूल्हा-दुल्हन से बोले मंत्री- अपने पार्टनर के साथ ही जाना:लेडी टीआई और महापौर में तू-तू मैं-मैं; पूर्व मंत्री बोले- मंत्री मनमानी कर रहीं

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। नवविवाहित जोड़ों को मंत्री की अनोखी सलाह नरसिंहपुर जिले के करेली में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को एक अलग ही अंदाज में सलाह दे डाली। मंच से उन्होंने कहा कि यहां करीब 200 शादियां हुई हैं, ऐसे में पहचान का संकट हो सकता है। विदाई के समय अपने-अपने जोड़े के साथ ही जाएं। कहीं ऐसा न हो कि भूलवश अगल-बगल वाले के साथ ही निकल पड़ें। मंत्री ने यह बात भले ही मजाकिया लहजे में कही, लेकिन अब उनके इस बयान पर लोग खूब चटकारे ले रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि मंत्री जी ने पहले ही चेतावनी दे दी है, अब कोई गड़बड़ी न हो। अपने-अपने पार्टनर के साथ ही जाएं। बाद में ये मत कहना कि बताया नहीं। उधर, जैसे ही बात आगे बढ़ी, सियासत भी गर्मा गई। विपक्ष ने मंत्री के बयान को हाथों-हाथ लेते हुए इसे मंच की गरिमा के खिलाफ और आपत्तिजनक बताया। साथ ही इसे नवविवाहित जोड़ों का अपमान भी करार दिया। महापौर और महिला टीआई के बीच नोकझोंक मुरैना में महापौर शारदा सोलंकी और एक महिला टीआई के बीच हुई बहस का मामला चर्चा में है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महापौर नाराजगी जताते हुए पुलिसकर्मियों से बहस करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के घर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसी दौरान महापौर शारदा सोलंकी भी वहां पहुंचीं। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस बात पर उनकी सबलगढ़ थाना प्रभारी (टीआई) राजकुमारी परमार से कहासुनी हो गई। टीआई ने महापौर से कहा कि ये किसी का घर है, मैडम। इस पर महापौर ने आपत्ति जताते हुए कहा- ये मेरा भी घर है। मैं नगर की प्रथम नागरिक हूं, भाजपा की वरिष्ठ नेता हूं। मंत्री से मेरे पारिवारिक संबंध हैं और प्रदेश के मुखिया आए हैं, ऐसे में प्रोटोकॉल के तहत मुझे वहां होना चाहिए। बाद में अन्य नेताओं के हस्तक्षेप के बाद महापौर को अंदर जाने की अनुमति दे दी गई। हालांकि, इस दौरान महापौर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- मजाक बना रखा है इन लोगों ने, मैं एक घंटे से खड़ी हूं। वहीं, टीआई राजकुमारी परमार ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी के साथ अभद्रता या बहस नहीं की, बल्कि सिर्फ अपनी ड्यूटी निभाई। महापौर के एक घंटे इंतजार वाले बयान पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा- एक घंटा तो मुख्यमंत्री जिले में भी नहीं रुके। पूर्व मंत्री का मंच से निशाना, भाजपा में खींचतान मंडला जिले की राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। पूर्व मंत्री देव सिंह सैयाम ने बिना नाम लिए मंत्री संपतिया उईके पर तीखा हमला बोल दिया। उनके बयान से यह संकेत मिल रहा है कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। दरअसल, सैयाम नैनपुर में आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से ही मंत्री और स्थानीय विधायक पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई। पूर्व मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और भेदभाव किसी भी सरकारी कार्यक्रम में ठीक नहीं है। सभी को सम्मान मिलना चाहिए और इस तरह का रवैया लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने एक साल पहले हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय मुख्यमंत्री भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें मंच पर जगह नहीं दी गई। सैयाम ने कहा कि मंत्री रहते हुए उन्होंने ही इस योजना की शुरुआत की थी, इसके बावजूद उन्हें मंच से दूर रखा गया, जो अनुचित है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस कार्यक्रम में सरपंच तक मंच पर मौजूद थे, लेकिन पूर्व मंत्री होने के बावजूद उन्हें मंच पर नहीं जाने दिया गया। गौरतलब है कि जिस सरपंच का जिक्र किया जा रहा है, वह मंत्री संपतिया उईके की बेटी हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम को लोग भाजपा के अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि कम से कम मंडला में तो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का भाजपा का नारा पूरी तरह से जमीन पर उतरता नजर नहीं आ रहा। जब भाजपा पार्षद को खुद उठाना पड़ा कचरा भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि यहां भाजपा पार्षद को ही खुद कचरा उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल, एक शादी समारोह के बाद इलाके में कचरे का बड़ा ढेर लग गया था, जिससे लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों ने भी परेशानी जताई। इस पर भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई दरोगा को कई बार फोन कर कचरा उठाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि वे सुबह से लगातार संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जब दोपहर तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्षद ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया और कचरा उठाना शुरू कर दिया। इसी दौरान नगर निगम का कचरा वाहन मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद पार्षद ने कचरा उसमें डाल दिया। यह घटना न सिर्फ सफाई व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कभी-कभी जनप्रतिनिधियों को खुद ही मैदान में उतरना पड़ता है। इनपुट सहयोग – आकाश कौरव (नरसिंहपुर), दुष्यंत सिकरवार (मुरैना), विवेक अग्निहोत्री (मंडला), ईश्वर परमार (भोपाल) ये भी पढ़ें – भाजपा विधायक की धमकी- SDOP का बंगला गोबर से भर दूंगा: मंत्री के लिए महिला नेताओं को छोड़नी पड़ी कुर्सी शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने एक्टर सनी देओल को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मुक्का पहले ढाई किलो का था, अब यह ढाई सौ किलो

चंडीगढ़ पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं मधु किश्वर:मिसलीडिंग VIDEO केस में होनी थी पूछताछ, घर जाकर थमाया गया था नोटिस

चंडीगढ़ पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं मधु किश्वर:मिसलीडिंग VIDEO केस में होनी थी पूछताछ, घर जाकर थमाया गया था नोटिस

फेमस राइटर मधु किश्वर आज चंडीगढ़ पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली में राइटर घर जाकर जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था। राइटर मधु किश्वर के मुताबिक, पुलिस टीम ने 20 अप्रैल की रात उनको नोटिस दिया। दो महिला पुलिसकर्मी समेत पांच पुलिसकर्मी उनके आवास स्थित ऑफिस पहुंचे थे। राइटर ने कहा- मैं उस समय एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, इसलिए मैंने उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा। हालांकि, इतनी रात को पुलिस का आना अच्छे संकेत नहीं देता। दरअसल, मधु किश्वर समेत अन्य लोगों पर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाने में 20 अप्रैल को ही एक शिकायत पर FIR दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। चंडीगढ़ पुलिस रात में दिल्ली पहुंची दिल्ली में मधु किश्वर के दफ्तर में उनके और पुलिस अधिकारियों के बीच बात हुई। इस दौरान मधु किश्वर ने कहा कि न उनकी तरफ से कोई दुर्भावना थी और न दूसरी तरफ से। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से पूछा कि क्या वह स्थानीय पुलिस के साथ नहीं आए हैं? इस पर चंडीगढ़ से आई महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम साथ आई है। मधु किश्वर ने इस टीम को कानून का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के घर पर सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले पुलिस न तो आ सकती है और न ही उन्हें अरेस्ट कर सकती है। उन्होंने इस मुद्दे पर पुलिस टीम के सीनियर अधिकारी से भी बात की तो उसने बताया कि ये टीम चंडीगढ़ में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में सिर्फ नोटिस देने आई है। इस पर उन्होंने कहा कि कानून का पालन करते हुए दिन में आना चाहिए। मधु किश्वर के मुताबिक, दोनों पक्षों ने शालीनता और शिष्टाचार बनाए रखा। जैसे ही उन्हें एफआईआर की कॉपी मिलेगी, वह चंडीगढ़ में दर्ज इस केस में शामिल होंगी। 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला

पंजाबी महिला अमेरिका की जेल में कैद:35 साल बाद अचानक गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर हथकड़ी लगाई; बेटा US आर्मी में अफसर

पंजाबी महिला अमेरिका की जेल में कैद:35 साल बाद अचानक गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर हथकड़ी लगाई; बेटा US आर्मी में अफसर

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली पंजाबी मूल की कोर्ट इंटरप्रेटर मीनू बत्रा को 35 साल बाद अचानक गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकन इमिग्रेशन एजेंसी ने उन्हें एयरपोर्ट पर हथकड़ी लगाकर हिरासत में लिया और जेल भेज दिया। मीनू पर इमिग्रेशन कानून का उल्लंघन कर अमेरिका में रहने का आरोप है, जिसके चलते अब उनके डिपोर्टेशन की तैयारी की जा रही है। हालांकि उनके वकीलों का दावा है कि मीनू को ‘विदहोल्डिंग ऑफ रिमूवल’ की कानूनी सुरक्षा मिली हुई है और कोर्ट पहले ही उन्हें भारत न भेजने की बात स्पष्ट कर चुका है। हालांकि कोर्ट ने अभी तक उनके डिपोर्टेशन को लेकर कोई अंतिम आदेश जारी नहीं किया है। मीनू टेक्सास कोर्ट में पंजाबी, हिंदी और उर्दू की इंटरप्रेटर हैं और उनका बड़ा बेटा अमेरिकी सेना में अधिकारी है। कब क्या हुआ और क्यों फंसीं मीनू, सिलसिलेवार जानिए… सोशल मीडिया के लिए खिंचवाई फोटो मीनू बत्रा के वकील दीपक आहलूवालिया ने कहा कि अधिकारियों ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। उन्होंने जबरन मीनू के हाथ पीछे करवाकर फोटो खिंचवाई ताकि वह अपराधी लगें और कहा कि यह सोशल मीडिया के लिए है। जेल के अंदर मीनू अब अन्य महिलाओं की मदद कर रही हैं, जो अंग्रेजी नहीं जानतीं। वे बताती हैं कि वहां लोग डिप्रेशन में हैं और कई ने आत्महत्या की कोशिश भी की है। सरकार का तर्क, मीनू के पास नहीं है नागरिकता कोर्ट में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) का कहना है कि मीनू के पास 2000 का फाइनल रिमूवल ऑर्डर है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्क परमिट होने का मतलब यह नहीं है कि कोई अमेरिका में कानूनी रूप से हमेशा रह सकता है। सरकार अब प्रवासियों को सेल्फ डिपोर्ट के लिए कह रही है। कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया दीपक आहलूवालिया का कहना है कि विदहोल्डिंग ऑफ रिमूवल मिलने के बाद इसे दो तरीकों से ही वापस लिया जा सकता है। यदि किसी ने अपराध किया हो तो आईसीई यह मोशन फाइल कर सकती है कि इसे वापस लिया जाए। दूसरा है ‘कंट्री कंडीशन’ फाइल किया जाना, जिसमें कहा जाता है कि हालात अब बदल गए हैं और मीनू को अपने मूल देश में कोई खतरा नहीं है। उनका कहना है कि इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा ऐसा कोई भी मोशन फाइल नहीं किया गया और न ही 26 वर्षों के दौरान आईसीई द्वारा उन्हें कोई नोटिस भेजा गया। मीनू बत्रा के पक्ष में आए ये लोग अमेरिकन ट्रांसलेटर्स एसोसिएशन पर मौजूद मीनू बत्रा की प्रोफाइल के मुताबिक उनके पास टेक्सास स्टेट से मास्टर लेवल कोर्ट इंटरप्रेटर का लाइसेंस मौजूद है। स्थानीय राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अनुवादकों के संगठनों ने भी मीनू को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है। मीनू बत्रा टेक्सास एसोसिएशन ऑफ ज्यूडिशियरी इंटरप्रेटर्स एंड ट्रांसलेटर्स’ (TAJIT) की बोर्ड मेंबर भी रह चुकी हैं।

Sarabjit Kaur Welcomes Indian Devotees in Pakistan, Calls Both Punjabs One

Sarabjit Kaur Welcomes Indian Devotees in Pakistan, Calls Both Punjabs One

सरबजीत कौर ने कहा कि लोग पाकिस्तान आएं। सबका स्वागत है। भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने सिखों पर विवादित टिप्पणी के बाद यू-टर्न लिया है। उसका नया वीडियो समाने आया है। जिसमें उनसे कहा कि जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन क . सरबजीत ने आगे कहा कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन जैसी कोई स्थिति नहीं है। इससे पहले सरबजीत ने पंजाब से आने वाले लोगों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। उसने कहा था कि यहां क्या करने आते हो। अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए। वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है। सरबजीत ने 1 मिनट 31 सेकेंड का वीडियो बनाकर शेयर किया है। सरबजीत ने नए वीडियो में क्या कहा ननकाना साहिब आने वालों का मैं स्वागत करती हूं: सरबजीत कौर ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर 1 मिनट 31 सेकेंड का वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने कहा है- मैं अपने सभी चढ़दे पंजाब वालों का दिल से स्वागत करती हूं। जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करने आते हैं, उनका मैं हार्दिक स्वागत करती हू। अधिक से अधिक गुरुद्वारों के दर्शन करें: सरबजीत ने आगे कहा कि मैं सभी से कहना चाहती हूं कि आप अधिक से अधिक गुरुद्वारों के दर्शन करें। हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और हम चढ़दे पंजाब के लोगों का पाकिस्तान की तरफ से स्वागत करते हैं। चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही है: मैं सभी का स्वागत करती हू और यह भी कहना चाहती हूं कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। इसके साथ ही सरबजीत ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान में ऐसा कोई माहौल नहीं है, जहां किसी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाए। जबरदस्ती इस्लाम कबूल नहीं करवाया जाता है। जो लोग चाहें, वे अपनी मर्जी से धर्म बदल सकते हैं। टिकटॉक के लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर, इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति भी पीछे बैठा हुआ है। पहले सरबजीत ने सिखों को लेकर क्या कहा था, 4 पॉइंट में पढ़िए पाकिस्तान मुसलमानों का हैं: करीब एक महीने पहले सरबजीत अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ टिकटॉक पर लाइव आई थी। इसमें सरबजीत ने कहा था कि अगर इस्लाम वाले एक हो जाएं ना, तो इनका रोटी-पानी बंद हो जाएगा। हमने इनसे कुछ लेकर खाना है क्या? अगर सरदार होंगे तो अपने घर में होंगे। ये तो मेरी @$%# के बराबर हैं — मेरी टूटी @$%# , जिसे मैंने कूड़े में फेंक दिया है। इसके बाद वह आगे कहती है- ये लोग पाकिस्तान क्यों आते हैं? पाकिस्तान तो हमारा है, मुसलमानों का है। मैं यहां अपना घर बसाने के लिए आई हूं ऐश करने के लिए नहीं। पति बोला- और हों तो भेज दो: लाइव में व्यक्ति इस दौरान लाइव में एक व्यक्ति कमेंट करता है- स्वाद लेते-लेते लाहौर पहुंच गई। इतने में सरबजीत का पाकिस्तानी पति तंज भरे लहजे में बोलता है, अगर कोई और भी है, तो उसे भी इधर भेज देना। इसके बाद उनके लाइव में जुड़ा एक व्यक्ति कहता है- यहां 200 लोग देख रहे हैं, नीचे कमेंट कर दो कि इसने सही किया या गलत, लोग जवाब देंगे। दूसरा व्यक्ति सरबजीत के पक्ष में कहता है- इसमें गलत क्या है? यह उसकी निजी जिंदगी है। क्या वह लोगों से पूछकर अपनी जिंदगी गुजारेगी?। फिर पहले वाला व्यक्ति पूछता है- जो इसके भारत में बच्चे हैं, उनका क्या? लाइव में सरबजीत ने गालियां दी: इस पर सरबजीत भड़क जाती है, वह कहती है- तू कौन होता है मुझे बोलने वाला? इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति नासिर उसे चुप कराने की कोशिश करता है, लेकिन सरबजीत इतनी गुस्से में आ जाती है कि उस व्यक्ति को मां-बहन की गालियां देने लगती है। सरबजीत बोली- पाकिस्तान क्यों आते हो: इसके बाद सरबजीत गुस्से में कहती हैं, आप लोग लाहौर, पाकिस्तान क्यों आते हो? ननकाना साहिब गुरुद्वारा में क्या करने आते हो? तब तो मिन्नतें करते हो कि हमारा वीजा लगवा दो। आखिर में वह धमकी देते हुए कहती है कि अब अगर पाकिस्तान आए ना, तो इनकी लाशें ही भारत जाएंगी। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो में कही बातों की पुष्टि नहीं करता। इस समय सरबजीत कौर पाकिस्तान में है। वह नासिर हुसैन से शादी कर नूर फातिमा बन गई है। – फाइल फोटो पाकिस्तान पहुंचने की पूरी कहानी पढ़िए सिख श्रद्धालुओं के साथ गई, वापस नहीं आई सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की। निकाहनामा वायरल होने से खुलासा हुआ इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया। पाकिस्तान पुलिस ने कस्टडी में लिया, फिर छोड़ दिया पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद सरबजीत इस तरह से नजर आई थी। ——— ये खबर भी पढ़ें…. सरबजीत बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार,

केदारनाथ में खच्चरों के गोबर से तैयार होंगे फ्यूल पैलेट्स:होटलों में कोयले की जगह इस्तेमाल होगा-गंदगी कम होगी; पिरूल मिलाकर बनाने का प्लान

केदारनाथ में खच्चरों के गोबर से तैयार होंगे फ्यूल पैलेट्स:होटलों में कोयले की जगह इस्तेमाल होगा-गंदगी कम होगी; पिरूल मिलाकर बनाने का प्लान

केदारनाथ में खच्चरों के गोबर से अब चूल्हा जलेगा। गैस संकट के बीच उत्तराखंड सरकार ने ऐसा मास्टरस्ट्रोक चलाया है, जिससे एक साथ चार बड़ी समस्याओं एलपीजी की किल्लत, प्रदूषण, गंदगी और जंगल की आग का समाधान किया जाएगा। चारधाम यात्रा शुरू होते ही केदारनाथ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी से होटल-ढाबा संचालक परेशान हैं और मजबूरी में डीजल-कोयले का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस स्थिति से राहत देने के लिए सरकार ने केदारनाथ ट्रेक रूट पर खच्चरों के गोबर और चीड़ की पत्तियों से ‘फ्यूल पेलेट्स’ बनाने की योजना चलाने जा रही है। इन पेलेट्स से चलने वाले चूल्हे दिए जाएंगे, जिससे गैस पर निर्भरता घटेगी और साथ ही प्रदूषण, गंदगी व जंगल की आग जैसी समस्याओं पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। 3 पॉइंट्स में जानिए ‘पूप पावर’ मॉडल 1. गोबर का कलेक्शन और वैज्ञानिक ट्रीटमेंट केदारनाथ ट्रेक रूट पर चलने वाले 8 से 12 हजार खच्चरों के गोबर को व्यवस्थित तरीके से इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद मशीनों से इसका तरल हिस्सा अलग कर वैज्ञानिक तरीके से ट्रीट किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो और सुरक्षित रूप से इसका उपयोग किया जा सके। 2. पिरुल के साथ 50:50 अनुपात में प्रोसेसिंग ट्रीटमेंट के बाद सूखे गोबर को जंगलों से लाई गई चीड़ की सूखी पत्तियों (पिरुल) के साथ 50:50 अनुपात में मिलाया जाएगा। इससे ईंधन की गुणवत्ता और उसकी जलने की क्षमता बढ़ेगी। 3. फ्यूल पेलेट्स बनेंगे, चूल्हे-बॉयलर में इस्तेमाल तैयार मिश्रण को मशीनों के जरिए प्रोसेस कर ‘फ्यूल पेलेट्स’ बनाए जाएंगे। इन पेलेट्स का इस्तेमाल खास डिजाइन वाले चूल्हों और बॉयलरों में होगा, जिससे खाना पकाने और पानी गर्म करने जैसी जरूरतें पूरी होंगी। अब जानिए प्रोजेक्ट के चार बड़े फायदे 1. नदियां होंगी साफ, प्रदूषण पर लगेगा ब्रेक अब तक खच्चरों का गोबर सीधे मंदाकिनी समेत अन्य नदियों में बह जाता था, जिस पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) भी सख्त आपत्ति जता चुका है। इस प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद गोबर का 100% निस्तारण प्लांट में ही होगा, जिससे नदियों में जाने वाला कचरा रुकेगा और जल प्रदूषण में बड़ी कमी आएगी। 2. यात्रियों को मिलेगा साफ और आरामदायक ट्रेक केदारनाथ ट्रेक रूट पर गोबर के कारण बदबू, गंदगी और फिसलन आम समस्या रही है। बारिश के दौरान यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ता है। गोबर हटने से ट्रेक साफ होगा, फिसलन कम होगी और यात्रियों के लिए सफर ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा। 3. जंगल में लगने वाली आग पर मिलेगा कंट्रोल उत्तराखंड में गर्मियों में लगने वाली जंगल की आग का बड़ा कारण चीड़ की सूखी पत्तियां यानी पिरुल हैं। इस प्रोजेक्ट में पिरुल की बड़ी मात्रा में खपत होगी, जिससे जंगलों में ज्वलनशील कचरा कम होगा और आग लगने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण मिल सकेगा। 4. कड़ाके की ठंड में भी मिलेगा 24 घंटे गर्म पानी केदारनाथ में तापमान अक्सर शून्य के आसपास रहता है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। अब इसी ‘फ्यूल पेलेट’ से बॉयलर चलाए जाएंगे, जिससे पीने और हाथ-मुंह धोने के लिए 24 घंटे गर्म पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। महिलाओं के लिए कमाई का बड़ा मौका इस योजना का सबसे मजबूत पहलू इसका आर्थिक मॉडल है, जो स्थानीय लोगों खासकर महिलाओं के लिए कमाई का बड़ा जरिया बनकर सामने आ रहा है। पिरुल (चीड़ की सूखी पत्तियां) इकट्ठा करने वाले लोगों को सरकार पहले से 10 रुपए प्रति किलो देती है, वहीं अब इस योजना के तहत उन्हें 2 रुपए प्रति किलो का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। पूरे प्रोजेक्ट के संचालन में स्वयं सहायता समूहों की अहम भूमिका होगी। ये समूह गोबर इकट्ठा करने से लेकर फ्यूल पेलेट्स बनाने तक की प्रक्रिया को संभालेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस मॉडल की सफलता का उदाहरण पौड़ी जिले के नैनी डांडा में पहले से देखा जा चुका है, जहां महिलाओं द्वारा संचालित एक प्लांट का सालाना टर्नओवर करीब 1.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अब इसी मॉडल को जखोली और सोनप्रयाग जैसे क्षेत्रों में बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है, जिससे रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों में महिलाओं और युवाओं के लिए स्थायी आय के नए रास्ते खुलेंगे। देश में पहली बार ऐसा प्रयोग हालांकि वैष्णो देवी में कुछ प्रयोग हुए हैं, लेकिन खच्चर के गोबर और पिरुल का 50:50 फॉर्मूला देश में पहली बार उत्तराखंड में लागू हो रहा है। कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। अगर यह पायलट सफल रहा, तो अगले साल इसे यमुनोत्री समेत अन्य तीर्थ मार्गों पर भी लागू किया जाएगा। ——————- ये खबर भी पढ़ें : चारधाम यात्रा रूट पर 16 सुविधा केंद्र बने खंडहर:खिड़कियों के कांच टूटे, गेट पर झाड़ियां उगी; स्टे नहीं, कूड़ा डंप करने पहुंच रहे लोग उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए 2000-2005 के बीच चारधाम रूट पर बनाए गए पर्यटन सूचना और सुविधा केंद्रों की हालत खराब है। गढ़वाल मंडल में बने 21 केंद्रों में से 16 पूरी तरह बंद हैं और कई जगहों पर अब इन भवनों में कूड़ा, झाड़ियां और आवारा कुत्ते नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Kedarnath Temple Opening 2026 | Kapat Opening, Rules, Bhairav Temple Update

Kedarnath Temple Opening 2026 | Kapat Opening, Rules, Bhairav Temple Update

बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए इस बार बीकेटीसी ने नए नियम तय किए हैं। चारधाम यात्रा के चौथे दिन बुधवार सुबह 8 बजे केदारनाथ के कपाट विधिवत खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया, मुख्य पुजारी के साथ रावल और हक-हकूकधारियों ने मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू करदी है। . इस प्रक्रिया के तहत कपाट बंद होने से पहले ज्योतिर्लिंग पर सर्दियों में लगाई गई भस्म को हटाया जाता है। यही पवित्र भस्म श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दी जाती है। कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। पहले दिन 8 से 10 हजार भक्तों के दर्शन करने का अनुमान जताया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम में मौजूद हैं। वह यहां पर पीएम के नाम की पहली पूजा करेंगे। इस बार यात्रा में नियमों को लेकर ज्यादा सख्ती देखने को मिल रही है। मंदिर समिति ने साफ किया है कि मंदिर परिसर से 50 से 60 मीटर के एरिया में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की परमिशन नहीं है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए धाम में अलग से तय स्थान बनाए गए हैं, मोबाइल वहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्य मंदिर परिसर में रील बनाना, फोटो खींचना और वीडियो बनाना पूरी तरह बैन है। केदारनाथ धाम की PHOTOS देखिए… पूर्व दिशा में स्थित इसी द्वार को अभी खोला गया है। अभी आम लोगों को मंदिर परिसर में एंट्री नहीं दी जा रही है। पूरे मंदिर की सजावट के लिए टीम गुजरात से बुलाई गई है। पूर्व द्वार से शुरू होगी पूजा, प्रसाद में मिलेगा भस्म सुबह 8 बजे सबसे पहले मंदिर के पूर्व दिशा के द्वार को खोला जाएगा। इसके बाद मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग, हक-हकूकधारी, वेदपाठी और प्रशासनिक अधिकारी मंदिर में प्रवेश करेंगे, फिर भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और वेद पाठ करेंगे। इसके बाद कपाट बंद करते समय केदारनाथ के ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाया जाएगा और यही भस्म श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दी जाएगी। पूजा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मुख्य द्वार खोला जाएगा, जिससे आम श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड, केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Neemuch Power Cut | 11kV Line Maintenance April 22

Neemuch Power Cut | 11kV Line Maintenance April 22

नीमच शहर के बघाना फीडर पर बुधवार, 22 अप्रैल को बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इसकी वजह से इलाके में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक, यानी कुल चार घंटे बिजली बंद रहेगी। इस कटौती से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। . बिजली कंपनी सहायक यंत्री महेश ठाकुर ने बताया कि 11 केवी लाइन पर जरूरी काम किया जाना है। इस शटडाउन के कारण बघाना क्षेत्र के अलावा नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना और किलेश्वर मंदिर जैसे इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी। बदल सकता है समय कंपनी के मुताबिक, काम समय पर शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, अगर काम ज्यादा निकला या कोई तकनीकी समस्या आई, तो बिजली कटौती का यह समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम बिजली कटौती से पहले या बाद के लिए तय कर लें।

Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने ज्यादा मैच जीते लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी। मार्करम ने LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अब तक उनके बल्ले से कोई फिफ्टी या सेंचुरी नहीं आई है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने LSG के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे बड़ा मैच-विनर बना दिया है। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। उनके नाम इस सीजन में 2 अर्धशतक भी हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं और 4/41 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 9.50 की इकोनॉमी के बावजूद बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पिच रिपोर्ट इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है। वेदर रिपोर्ट लखनऊ स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म लेकिन साफ रहने वाला है। तापमान दोपहर में करीब 35°C तक जा सकता है, जो शाम के मैच के समय घटकर लगभग 28°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी पूरा 40 ओवर का मुकाबला बिना रुकावट के खेला जाएगा। मौसम साफ और ड्राई रहेगा, हालांकि ह्यूमिडिटी कम (करीब 12-18%) होने के कारण खिलाड़ियों को ज्यादा पसीना आएगा और हाइड्रेशन अहम रहेगा। दूसरी पारी में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंद पर पकड़ थोड़ी मुश्किल हो सकती है और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। कुल मिलाकर, मौसम कंडीशंस मैच के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम ड्यू को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने ज्यादा मैच जीते लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी। मार्करम ने LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अब तक उनके बल्ले से कोई फिफ्टी या सेंचुरी नहीं आई है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने LSG के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे बड़ा मैच-विनर बना दिया है। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। उनके नाम इस सीजन में 2 अर्धशतक भी हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं और 4/41 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 9.50 की इकोनॉमी के बावजूद बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पिच रिपोर्ट इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है। वेदर रिपोर्ट लखनऊ स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म लेकिन साफ रहने वाला है। तापमान दोपहर में करीब 35°C तक जा सकता है, जो शाम के मैच के समय घटकर लगभग 28°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी पूरा 40 ओवर का मुकाबला बिना रुकावट के खेला जाएगा। मौसम साफ और ड्राई रहेगा, हालांकि ह्यूमिडिटी कम (करीब 12-18%) होने के कारण खिलाड़ियों को ज्यादा पसीना आएगा और हाइड्रेशन अहम रहेगा। दूसरी पारी में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंद पर पकड़ थोड़ी मुश्किल हो सकती है और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। कुल मिलाकर, मौसम कंडीशंस मैच के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम ड्यू को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…