एसी कूलिंग टिप्स: एसी की वजह से क्यों बढ़ रहा है बिजली का बिल? करें ये 5 काम, विश्वास जैसे ठंडी-ठंडी हवा के साथ बचेंगे पैसे

प्रभावकारिता की सफाई: सैमसंग एयर फिल्टर एसी की कूलिंग पर 15% तक का डिस्काउंट मिलता है। जब फिल्टर में डस्ट जाम हो जाता है, तो एसी को हवा खींचने के लिए सबसे ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे बिजली के घरों में बढ़ोतरी होती है। छवि: फ्रीपिक हर 15 दिन में एसी का फिल्टर उसे पानी से साफ कराएं। यह काम आप खुद घर पर 5 मिनट में कर सकते हैं। छवि: फ्रीपिक सही न्यूनतम मूल्य का चुनाव: कई लोग घर पर ही एसी 16°C या 18°C पर सेट कर देते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। छवि: फ्रीपिक एसी समान ही तेजी से ठंडा हो जाएगा, लेकिन वह स्तर पर बिजली की आपूर्ति बढ़ जाएगी। छवि: एआई 24°C पर चलने वाला AC सबसे अच्छा है। इससे आपको आरामदायक ठंडक भी मिलेगी और बिजली के बिल में भी भारी गिरावट आएगी। छवि: फ्रीपिक एसी का उपयोग: एसी के साथ पंखा चलाना बहुत ही आकर्षक है। पंखा एसी की अवांछित हवा को कमरे के हर कोने में तेजी से फैला हुआ है। छवि: एआई रिकॉल और एरियल की लाइकेज रोकें: अगर आपके कमरे की ए.सी. को पूरी तरह से ठंडा नहीं किया जा सकता है। छवि: एआई सेवा में कंजूसी न करें: समय के साथ-साथ पाठ्यपुस्तक इकाई में मिट्टी का जैम होता है, जिससे वह बाहर गर्म होता है। छवि: फ्रीपिक गर्मी का मौसम पहले से शुरू हो गया है या बीच में एक बार प्रोफेशनल मैकेनिक से डीपी क्लीनिंग जरूर बिक रही है। एक अच्छी सेवा से आपका बिल 20-30% तक कम हो सकता है। छवि: फ्रीपिक अगर आपका एसी बहुत पुराना है तो उसे इन्वर्टर एसी से बदलने के बारे में बताएं। यह महंगा खर्चा ज़रूरी है, लेकिन लॉन्ग स्टार्म में आपके हजारों रुपये बचेगा। छवि: एआई (टैग्सटूट्रांसलेट)एसी कूलिंग टिप्स(टी)एसी कूलिंग टिप्स(टी)बिजली कैसे बचाएं(टी)बिजली बिल कैसे बचाएं(टी)पैसा बचाएं(टी)एसी पैसे बचाने के गुर
Uric Acid Home Remedy: यूरिक एसिड कंट्रोल करने का रामबाण उपाय, धनिया पत्ते की चटनी

Uric Acid Ke Liye Gharelu: यूरिक एसिड एक तरह का गंदा पदार्थ है, जो शरीर में प्यूरीन नाम के प्रोटीन के टूटने से बनता है. आमतौर पर लिवर इसे छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकाल देता है. लेकिन जब शरीर में इसका स्तर ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह जोड़ों में जमने लगता है. इससे गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या युवाओं में भी बढ़ रही है. पुरुषों में यूरिक एसिड का लेवल 7 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर और महिलाओं में 6 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से अधिक होना चिंता का विषय होता है. अच्छी बात ये है कि इसे घरेलू उपायों से भी कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो धनिया की चटनी आपके लिए मददगार हो सकती है. यूरिक एसिड कंट्रोल करने का घरेलू तरीका यूरिक एसिड में धनिया की चटनी के फायदेहरी धनिया में कई औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं. दरअसल, इसके सेवन से पेशाब की मात्रा बढ़ती है, जिससे यूरिक एसिड आसानी से शरीर से बाहर निकल जाता है. धनिया की चटनी बनाने की सामग्री 1 कप धनिया पत्तीआधा कप पुदीना पत्ती1 इंच अदरक1 छोटा चम्मच नींबू का रस1/4 चम्मच हींगहरी मिर्च (स्वाद अनुसार)नमक (स्वाद अनुसार) बनाने की विधिसबसे पहले धनिया और पुदीना की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें. फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस, हींग और थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें. आप इसे मिक्सर में पीस सकते हैं, लेकिन सिलबट्टे पर पीसने से इसका स्वाद और भी अच्छा होता है. खाने का सही तरीकायूरिक एसिड कम करने के लिए इस चटनी को रोज सुबह और शाम खाने के साथ लें. यह दाल, रोटी और सलाद के साथ खाने पर ज्यादा फायदेमंद होती है. नियमित सेवन से बेहतर रिजल्ट दिखता है. FAQ यूरिक एसिड को जल्दी कैसे कंट्रोल करें?ज्यादा पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, प्यूरीन वाले फूड कम करें और रोज हल्की एक्सरसाइज करें. यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?हरी सब्जियां, फल, धनिया, खीरा, टमाटर और लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स फायदेमंद होते हैं. कौन-सी चीजें यूरिक एसिड बढ़ाती हैं?रेड मीट, शराब, तला-भुना खाना, ज्यादा दालें और पैक्ड फूड यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं. क्या पानी पीने से यूरिक एसिड कम होता है?हां, ज्यादा पानी पीने से शरीर से यूरिक एसिड पेशाब के जरिए बाहर निकलने में मदद मिलती है. Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
Badvani Police Transfer | Palsud Traffic Incharge Line Attach

बड़वानी पुलिस महकमे में बुधवार देर शाम एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) पद्म विलोचल शुक्ल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 8 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही लापरवाही के चलते पलसूद और यातायात थाना प्रभार . एसपी की इस कार्रवाई में पलसूद थाना प्रभारी सुखलाल भंवर और यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल को उनके पदों से हटाकर रक्षित केंद्र (लाइन) भेज दिया गया है। उनकी जगह अब नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात थाने की कमान अब सूबेदार रजनी भार्गव को दी गई है। इन थानों में बदले गए प्रभारी जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है- अधिकारी का नाम वर्तमान/पुरानी पदस्थापना नई पदस्थापना सुखलाल भंवर (निरीक्षक) पलसूद रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) विनोद कुमार बघेल (निरीक्षक) यातायात रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) रजनी भार्गव (सूबेदार) रक्षित केंद्र यातायात (थाना प्रभारी) सौरभ बाथम (निरीक्षक) रक्षित केंद्र जुलवानिया (थाना प्रभारी) मंशाराम वगेन (निरीक्षक) पानसेमल राजपुर (थाना प्रभारी) रेवाराम चौहान (निरीक्षक) अंजड़ पानसेमल (थाना प्रभारी) नाथूसिंह रणधा (निरीक्षक) ठीकरी अंजड़ (थाना प्रभारी) रामकृष्ण लोवंशी (निरीक्षक) निवाली सिलावद (थाना प्रभारी) माधवसिंह ठाकुर (निरीक्षक) नांगलवाड़ी ठीकरी (थाना प्रभारी) रामकुमार पाटील (निरीक्षक) जुलवानिया नांगलवाड़ी (थाना प्रभारी) विक्रमसिंह बामनिया (निरीक्षक) राजपुर पलसूद (थाना प्रभारी) वीर बहादुर सिंह चौहान (SI) सिलावद निवाली (थाना प्रभारी) प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की कवायद एसपी द्वारा किए गए इस बड़े बदलाव का असर जिला मुख्यालय के यातायात थाने सहित जुलवानिया, अंजड़, राजपुर, ठीकरी, पलसूद, निवाली, सिलावद, पानसेमल और नागलवाड़ी थानों पर पड़ा है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
यूपी- मिर्जापुर में सड़क हादसा, 8 जिंदा जले:ट्रक की टक्कर से बोलेरो ट्रॉले से टकराई और आग लगी, लोग गाड़ी से निकल नहीं पाए

मिर्जापुर में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 8 लोग जिंदा जल गए। एक अन्य कार सवार और ट्रक के खलासी की दबकर मौत हो गई। जलकर मरने वाले सभी बोलेरो में सवार थे। दरअसल, मध्यप्रदेश से चना लादकर आ रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह बेकाबू हो गया। ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में जा घुसी। बोलेरो धू-धू कर जलने लगी। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ। बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा के बताए जा रहे हैं। ये लोग मैहर धाम से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हालांकि, बोलेरो में सवार लोगों की संख्या अभी तक साफ नहीं हो सकी है। बोलेरो जिगना थाना क्षेत्र के हाटा की बताई जा रही है। वहीं, हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग तेज होने से रेस्क्यू प्रभावित हुआ है। सीएम योगी ने भी इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मौके पर डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक मौजूद हैं। हादसे की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरी घटना मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात साढ़े 9 बजे बड़का मोड़ से एक ट्रक चना लादकर जा रहा था। अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। इसी बीच एक बोलेरो भी ढलान से नीचे उतर रही थी। तभी बेकाबू ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। आग लगने से बोलेरो में सवार सभी यात्री अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तेजी से बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन, तेज आग के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीओ लालगंज अमर बहादुर और लालगंज और हलिया थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने हादसे पर दुख जताया ——————- यह खबर भी पढ़ें… ऐशान्या बोलीं- आतंकवाद जब तक जिंदा, इंसाफ अधूरा, पहलगाम में जिंदगीभर का दर्द मिला; पहली एनिवर्सरी तक नहीं मना पाई पहलगाम आतंकी हमला आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल को हुआ था। आतंकियों ने नाम और मजहब पूछकर 26 लोगों की हत्या की थी। कानपुर के रहने वाले 30 साल के शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐशान्या के सामने सिर में गोली मारी गई। दो महीने पहले ही शुभम-ऐशान्या की शादी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
सागर में नर्सरी से कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों की छुट्टी:बढ़ती गर्मी को देख कलेक्टर ने जारी किया आदेश, गुरुवार से 30 अप्रैल तक रहेगी छुट्टी

सागर में लगातार गर्मी का असर बढ़ रहा है। दिन का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। जिससे स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी करने का आदेश जारी किया है। कल यानी 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 5वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। 23 से 30 जनवरी तक छुट्टी घोषित जारी आदेश के अनुसार, जिले में तापमान अधिक होने और आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना के दृष्टिगत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आई.सी.एस.ई., सी.बी.एस.ई. और अन्य मान्यता प्राप्त सभी शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 23 से 30 अप्रैल तक का अवकाश घोषित किया गया है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अध्यापन का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक यथावत रहेगा। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगे।
सिंगरौली में डकैती, बालाघाट में बैंकों की सुरक्षा पर चर्चा:पुलिस बोली- पैनिक बटन और अलार्म हमेशा चालू रहें और हथियारबंद गार्ड तैनात करें

सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई दिनदहाड़े डकैती के बाद अब पूरे प्रदेश में बैंकों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती जा रही है। बुधवार को बालाघाट पुलिस के अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और प्रतिनिधियों के साथ एक बड़ी बैठक की, ताकि सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता किया जा सके। एडीएसपी निहित उपाध्याय और सीएसपी मयंक तिवारी ने बैठक में साफ कहा कि अब बैंकों और पुलिस के बीच तालमेल पहले से बेहतर होना चाहिए। हर बैंक शाखा को अपने इलाके के थाने और बीट ऑफिसर के संपर्क में रहना होगा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी होगी। इसके लिए हर बैंक के लिए एक पुलिस नोडल अधिकारी भी तय किया जाएगा। सीसीटीवी और लाइट पर खास जोर अधिकारियों ने निर्देश दिए कि बैंक के अंदर और बाहर एक भी कोना ऐसा नहीं होना चाहिए जो सीसीटीवी की नजर से बचा हो। साथ ही, रात के समय बैंक के आसपास पर्याप्त रोशनी (लाइटिंग) रखने को कहा गया है ताकि कैमरों में सब कुछ साफ नजर आए। तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए बैंकों को कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बैंक में ट्रेंड और हथियारबंद गार्डों की तैनाती करनी होगी। पैनिक बटन और अलार्म हमेशा चालू रहने चाहिए। नकदी ले जाते समय पुलिस को जानकारी देना और तालमेल बनाना जरूरी होगा। समय-समय पर होगी मॉक ड्रिल सिर्फ आदेश ही नहीं, बल्कि जमीन पर तैयारी कैसी है, इसे परखने के लिए पुलिस और बैंक कर्मचारी मिलकर ‘मॉक ड्रिल’ (अभ्यास) भी करेंगे। साथ ही बैंक कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड और सुरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। एडीएसपी ने भरोसा दिलाया कि इन कदमों से जिले के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत हो जाएगी कि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
सीएम केयर योजना को कैबिनेट की मंजूरी:कैंसर- हार्ट के गरीब मरीजों का सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज, जानिए कैसे उठा सकेंगे फायदा

मप्र की मोहन सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में सीएम केयर योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को हार्ट और कैंसर से जुड़ी बीमारियों के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। पहले चरण में सरकार छह बड़े शहरों के मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशिएलिटी यूनिट्स स्थापित करेगी। नए अस्पतालों के लिए संस्थाओं और ट्रस्ट को न्यूनतम दर पर जमीन मिलेगी। योजना पर 5 साल में 3628 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कौन होंगे पात्र, कैसे मिलेगा फायदा? मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी और कैंसर या हार्ट बीमारी से पीड़ित मरीज इस योजना के पात्र होंगे। गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे के परिवार चिह्नित किए गए हैं। योजना का फायदा लेने के लिए सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के आठ घंटे के भीतर इलाज की मंजूरी मिलेगी। योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जिनके पास आयुष्मान कार्ड है। योजना के क्रियान्वयन के लिए विभाग एक्सपर्ट कमेटी का गठन करेगा। कमेटी के सुझावों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। योजना की विशेषताएं दो चरणों में पूरी होगी योजना अगले दो साल में अस्पतालों में परिजन आवास कैबिनेट ने प्रदेश के 19 मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में परिजन आवास बनाने की मंजूरी दी। योजना के तहत अस्पताल परिसर में सर्वसुविधा युक्त आवास बनाए जाएंगे। इसका जिम्मा गैर लाभकारी संस्थाओं को दिया जाएगा। सरकार की योजना अगले दो साल में इनका निर्माण करने की है। संस्था के साथ सरकार करेगी एमओयू योजना के लिए गैर लाभकारी संस्थाओं को प्रस्ताव देना होगा। प्रस्तावों के परीक्षण के लिए कमेटी बनेगी। स्वास्थ्य विभाग के सचिव इसके अध्यक्ष होंगे। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त, पीडब्ल्यूडी और वित्त विभाग के सचिव व मेडिकल कॉलेज के डीन सदस्य होंगे। कमेटी की सिफारिशें साधिकार समिति को भेजी जाएंगी, जिसके अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। अस्पताल परिसर की जमीन पर मरीजों के लिए आवास बनाए जाएंगे। इसकी न्यूनतम क्षमता 100 बिस्तर होगी। जिस संस्था को जमीन दी जाएगी, उसे निर्माण और रखरखाव करना होगा, जबकि जमीन का मालिकाना हक सरकार के पास रहेगा। निर्धारित दर पर शुल्क लिया जाएगा परिजन आवास के संचालन, रखरखाव, आवास, भोजन और अन्य पहलुओं की जिम्मेदारी संस्था की होगी। इसे 30 साल की लीज पर दिया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है। यहां ठहरने वाले मरीजों के परिजन से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इसका निर्धारण निगरानी समिति करेगी। दरें इस तरह तय होंगी कि संस्था को न लाभ हो न हानि।
पुदीना लहसुन रायता रेसिपी: खाने के स्वाद को दोगुना करें पुदीना-लहसुन का टेस्टी रायता, नोट करें मिनट वाली विधि

आवश्यक सामग्री: 1 कप दही, 8-10 पुदीने की सब्जियां, 2-3 लहसुन की कलियां, 1 हरी मिर्च, ½ छोटा चम्मच, साथ ही जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी काला नमक, हरा धनिया छवि: फ्रीपिक बनाने की आसान विधि: सबसे पहले दही को एक बाउल में लेकर अच्छे से फेंट लें, ताकि वह हो जाए। अब पुदीना के मसाले, लहसुन और हरी मिर्च को मसाले में प्लास्टर पेस्ट बनाइये। छवि: फ्रीपिक इस पेस्ट को दही में और गुड से मिक्स करें। अब इसमें नमक, काला नमक और इसके अलावा जीरा पाउडर डालें। ऊपर से हरा धनिया मॉड्यूल सा मिक्स करें। बस तैयार है आपका स्वादिष्ट पुदीना-लहसुन रायता। छवि: फ्रीपिक इस रायते को आप पराठे, पुलाव, बिरयानी या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। यह ठंडा और चटपटा स्वाद आपके खाने को और भी मजेदार बना देगा। छवि: फ्रीपिक यदि आपको लहसुन का अधिक स्वाद पसंद है, तो लहसुन की मात्रा बढ़ सकती है। ज्यादा ठंडक के लिए इसमें थोड़ा सा खेडा भी कद्दूकस करके दाल सकते हैं. छवि: पिक्साबे सर्व करने से पहले इसे 10-15 मिनट के लिए फ़िरोज़ में रख दें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा। यह आसान और झटपट बनने वाला रायता आपके खाने के लिए एक नया सामान है। छवि: एआई
बैतूल में 7 नाबालिग निकले युवक की हत्या के आरोपी:मां से बात करने पर बेटों ने रची साजिश, चाकुओं से गोदा, लाश सड़क किनारे फेंकी

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। जिस मामले में पहले 21 अप्रैल की रात उमेश सोमनाथ उर्फ गोलू की लाश सावंगी रोड पर संदिग्ध हालत में मिली थी, अब उसी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ा राज सामने लाया है—हत्या की वजह सिर्फ “मां से बात करना” बनी, और इस वारदात को 7 नाबालिगों ने अंजाम दिया। गौरतलब है कि शुरुआती खबर में सामने आया था कि उमेश रात में खाना खाने के बाद घर से निकला था और कुछ लोगों द्वारा उसे बुलाकर ले जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद वह सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला था, जहां उसके पेट और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बेटों ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की अब पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है, वह और भी हैरान करने वाला है। मुख्य आरोपी और उसका सगा भाई मृतक के उनकी मां से बातचीत करने से नाराज थे। उन्होंने पहले भी उमेश को घर आने-जाने और बातचीत बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन जब बात नहीं मानी गई तो उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। योजना के तहत मुख्य आरोपी उमेश को घर से बहाने से बुलाकर सावंगी रोड पर सुनसान जगह ले गया, जहां पहले से 5 अन्य नाबालिग साथी मौजूद थे। वहां दोबारा विवाद हुआ और गुस्से में आकर मुख्य आरोपी ने चाकू से उमेश के पेट और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जबकि बाकी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। वारदात के बाद सभी आरोपी उसे मौके पर ही घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई। 7 नाबालिग हिरासत में लिए गए गठित टीम ने सीसीटीवी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर महज 24 घंटे में सभी 7 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
SRKs Jawan 2 Prep | Villain Hunt After King Shoot

14 मिनट पहले कॉपी लिंक शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग पूरी करने के बाद ‘जवान’ के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। ‘जवान 2’ का शुरुआती काम पूरा हो चुका है। फिल्म की स्क्रिप्ट पिछले कई महीनों से लिखी जा रही थी, जिसे अब फाइनल कर लिया गया है। स्क्रिप्ट तैयार हुई, अब विलेन की तलाश ‘जवान 2’ का आइडिया काफी समय से पाइपलाइन में था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट अब पूरी तरह तैयार है। ‘जवान’ में विजय सेतुपति ने विलेन का दमदार रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब सीक्वल के लिए मेकर्स किसी बड़े साउथ सुपरस्टार को विलेन के तौर पर साइन करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं। डायरेक्टर एटली के साथ शाहरुख खान। एटली एक बार फिर साथ काम करेंगे इस सीक्वल के जरिए शाहरुख खान और डायरेक्टर एटली एक बार फिर साथ काम करेंगे। ‘जवान’ के साथ एटली ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2027 में शुरू हो सकती है। शाहरुख इस बार ‘जवान’ के यूनिवर्स को और भी बड़ा बनाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि फिल्म का स्केल और मास अपील पहले से कहीं ज्यादा हो। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। 1100 करोड़ कमा चुकी है ‘जवान’ साल 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में थे, जबकि दीपिका पादुकोण ने एक खास भूमिका निभाई थी। फिल्म के एक्शन और गानों ने देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल बना दिया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔







