Virat Kohli Rohit Sharma; ICC ODI T20 Players Ranking 2026 List Update

Hindi News Sports Virat Kohli Rohit Sharma; ICC ODI T20 Players Ranking 2026 List Update स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक तंजीद हसन ने 20 अप्रैल को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 76 रन की पारी खेली। ICC की ताजा वनडे और टी-20 प्लेयर रैंकिंग बुधवार को जारी हुई। न्यूजीलैंड के खिलाफ मीरपुर में मिली 6 विकेट की जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं, बैटिंग रैंकिंग में चार भारतीय शामिल हैं। तंजीद और हृदोय की रैंकिंग में सुधार न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने कीवी टीम को हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत में तंजीद हसन ने 76 रनों की अहम पारी खेली, जिससे उन्हें वनडे बैटिंग रैंकिंग में 14 पायदान का फायदा हुआ और वे 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तौहीद हृदोय 30 रन की नाबाद पारी के दम पर 5 स्पॉट ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजी में रिशाद और नाहिद राणा चमके गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के स्पिनर रिशाद हुसैन और पेसर नाहिद राणा को बड़ा फायदा हुआ है। मीरपुर वनडे में दोनों ने मिलकर 6 विकेट झटके थे। रिशाद 10 पायदान ऊपर चढ़कर 58वें और नाहिद राणा 32 पायदान की छलांग लगाकर 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने साल 2024 के अंत के बाद पहली बार वनडे मैच खेला और दो मैचों में 4 विकेट लेकर 39वें स्थान के साथ रैंकिंग में वापसी की है। कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल टॉप पर बरकरार न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इसके बावजूद वे वनडे बैटिंग रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। फिलहाल वनडे चार्ट्स में उनका दबदबा कायम है। T20 रैंकिंग में जॉर्ज मुन्से और मार्क वॉट को फायदा स्कॉटलैंड के नामीबिया दौरे के बाद T20 रैंकिंग में भी बदलाव हुए हैं। स्कॉटलैंड ने यह सीरीज 2-1 से जीती। सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाने वाले ओपनर जॉर्ज मुन्से 7 पायदान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाज मार्क वॉट ने दो मैचों में 3 विकेट लेकर 10 पायदान की छलांग लगाई और अब वे 47वें नंबर पर हैं। जेरार्ड इरास्मस टॉप-10 ऑलराउंडर्स में शामिल नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज की 3 पारियों में 145 रन बनाए, जिससे वे बैटिंग रैंकिंग में 24 पायदान चढ़कर 73वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर रैंकिंग में वे 5 पायदान ऊपर उठकर अब दुनिया के 10वें नंबर के ऑलराउंडर बन गए हैं। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक ने कोहली की बराबरी की:9वां टी-20 शतक लगाया, राहुल-नीतीश का कैच पकड़कर मैच पलटा, क्लासन के 100 सिक्स पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 9वां टी-20 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
भोपाल में छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:परिजन बोले-रिजल्ट बिगड़ने से दुखी थी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल के हबीबगंज इलाके में रहने वाली छात्रा ने मंगलवार रात घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में परिजनों ने रिजल्ट बिगड़ने से दुखी होकर सुसाइड करने की बात कही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस के मुताबिक मोनिका रायकवार पुत्री रामकृष्ण रायकवार (17) 6 नंबर स्टॉप शिवाजी नगर में रहती थी। पिता सरकरी नौकरी करते हैं, जबकि मां प्राइवेट जॉब करती हैं। काम पर गए थे माता-पिता माता और पिता मंगलवार को अपने-अपने काम पर गए थे। उनके घर लौटने से पहले बेटी ने घर में फांसी लगा ली थी। मां-पिता ने घर पहुंचते ही बेटी को फंदे पर देखा, हालांकि उसके जिस्म में सांसें थीं। तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मोनिका की मौत हो गई। सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच अधिकारी एएसआई यशवंत सिह ने बताया कि परिजनों ने बयानों में बताया कि दसवीं कक्षा में रिजल्ट बिगड़ने से मोनिका दुखी थी। इसी से डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है।
Europe Jet Fuel Shortage Risk

13 मिनट पहले कॉपी लिंक जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा ने मई से अक्टूबर तक 20 हजार शॉर्ट-हॉल फ्लाइट्स रद्द करने का फैसला लिया है। ईरान जंग के कारण यूरोप में जेट फ्यूल की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक इससे करीब 40 हजार टन जेट फ्यूल की बचत होगी। कंपनी ने सोमवार से रोजाना करीब 120 उड़ानें घटाई हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहने से तेल सप्लाई प्रभावित हुई और यूरोप में जेट फ्यूल सप्लाई की चिंता बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि यूरोप के पास केवल 6 हफ्तों का जेट फ्यूल बचा है। जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा ने गर्मियों के मौसम के अंत तक घाटे वाले रूट्स बंद करने का फैसला लिया है। नेटवर्क में बड़े बदलाव, घाटे वाले रूट बंद लुफ्थांसा ने मंगलवार को कहा कि वह अपने छोटे रूट के नेटवर्क में बदलाव करके गर्मियों का फ्लाइट शेड्यूल स्थिर रखेगी। कंपनी अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत में पूरी योजना जारी करेगी। कंपनी ने अपने नेटवर्क में बड़े बदलाव किए हैं। फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख से घाटे वाले रूट बंद किए जा रहे हैं, जबकि ज्यूरिख, ब्रसेल्स और वियना से उड़ानें बढ़ाई जाएंगी। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की उड़ानों से बेहतर कनेक्शन मिलेगा। गर्मियों के अंत तक लंबी दूरी की उड़ानों की क्षमता थोड़ी कम की जाएगी। 6 बड़े विमान हटाए जाएंगे, 2 बोइंग 747 सर्दियों में नहीं उड़ेंगे और 4 एयरबस A340-600 विमान अक्टूबर में हमेशा के लिए बंद कर दिए जाएंगे। खर्च कम करने के लिए कंपनी अपने सिटीलाइन बेड़े के 27 विमान भी बंद कर रही है। इसके पीछे महंगा ईंधन और कर्मचारियों से जुड़े विवाद मुख्य वजह बताए गए हैं। यूरोप में जेट फ्यूल की किल्लत ईरान जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट पर शुरुआत से तनाव बना हुआ है। इससे ईंधन और गैस सप्लाई प्रभावित हुआ है। हालांकि, यूरोप के ट्रांसपोर्ट मंत्री जेट फ्यूल की कमी से निपटने के उपायों पर चर्चा कर रहे हैं। यूरोपीय संघ (EU) वैकल्पिक अमेरिकी जेट फ्यूल और बाहर से ज्यादा फ्यूल भरने की अनुमति जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है। यूरोप की रयानएयर एयरलाइन के प्रमुख माइकल ओ लेरी ने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद रहा तो मई से सप्लाई बाधित हो सकती है। दुनिया भर की एयरलाइंस पर असर, टिकट महंगे दुनिया भर की एयरलाइंस पर इसका असर दिख रहा है। अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस ने करीब 3.5% नेटवर्क में कटौती कर 1 बिलियन डॉलर बचाने की योजना बनाई है। हांगकांग की कैथे पैसिफिक, मलेशिया की एयर एशिया X और न्यूजीलैंड की एयर न्यूजीलैंड जैसी एयरलाइंस भी रूट कम कर रही हैं। कई एयरलाइंस ने टिकट महंगे किए हैं या फ्यूल सरचार्ज लगाया है। यूरोप की ईजीजेट ने ईंधन महंगा होने से ज्यादा घाटे की चेतावनी दी है। जबकि ब्रिटिश एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक ने कहा कि कीमतें बढ़ाने के बावजूद इस साल मुनाफा मुश्किल रहेगा। जेट फ्यूल महंगाई से यात्रियों पर असर जेट फ्यूल महंगा होने का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है। एयरलाइंस की कुल लागत में फ्यूल का हिस्सा 25% से 40% तक होता है। फ्यूल कीमतें बढ़ते ही कंपनियां टिकट महंगे करती हैं या फ्लाइट्स घटाती हैं। रूट नेटवर्क में बदलाव का मतलब है कि कई डायरेक्ट फ्लाइट्स बंद हो सकती हैं। यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेनी पड़ सकती हैं, जिससे यात्रा का समय और ट्रांजिट का झंझट बढ़ेगा। —————————— ये खबर भी पढ़ें… ईरान युद्ध के कारण यूरोप में जेट फ्यूल का संकट:6 हफ्ते का स्टॉक बचा; दुनियाभर में रद्द हो सकती हैं फ्लाइट्स, हवाई सफर महंगा होगा ईरान युद्ध और होर्मुज रूट बंद होने से यूरोप और एशिया में जेट फ्यूल की भारी कमी होने वाली है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के मुताबिक, यूरोप के पास अब सिर्फ 6 हफ्ते का तेल बचा है। अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो गर्मियों की छुट्टियों के सीजन में फ्लाइट्स रद्द होंगी और टिकट के दाम बढ़ेंगे। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के डायरेक्टर फातिह बिरोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि ग्लोबल इकोनॉमी अब तक के सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। यूरोप के कुछ देशों के पास आमतौर पर कई महीनों का जेट फ्यूल स्टॉक होता है, लेकिन युद्ध की वजह से अब यह तेजी से घट रहा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Europe Jet Fuel Shortage Risk

42 मिनट पहले कॉपी लिंक जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा ने मई से अक्टूबर तक 20 हजार शॉर्ट-हॉल फ्लाइट्स रद्द करने का फैसला लिया है। ईरान जंग के कारण यूरोप में जेट फ्यूल की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक इससे करीब 40 हजार टन जेट फ्यूल की बचत होगी। कंपनी ने सोमवार से रोजाना करीब 120 उड़ानें घटाई हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहने से तेल सप्लाई प्रभावित हुई और यूरोप में जेट फ्यूल सप्लाई की चिंता बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि यूरोप के पास केवल 6 हफ्तों का जेट फ्यूल बचा है। जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा ने गर्मियों के मौसम के अंत तक घाटे वाले रूट्स बंद करने का फैसला लिया है। नेटवर्क में बड़े बदलाव, घाटे वाले रूट बंद लुफ्थांसा ने मंगलवार को कहा कि वह अपने छोटे रूट के नेटवर्क में बदलाव करके गर्मियों का फ्लाइट शेड्यूल स्थिर रखेगी। कंपनी अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत में पूरी योजना जारी करेगी। कंपनी ने अपने नेटवर्क में बड़े बदलाव किए हैं। फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख से घाटे वाले रूट बंद किए जा रहे हैं, जबकि ज्यूरिख, ब्रसेल्स और वियना से उड़ानें बढ़ाई जाएंगी। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की उड़ानों से बेहतर कनेक्शन मिलेगा। गर्मियों के अंत तक लंबी दूरी की उड़ानों की क्षमता थोड़ी कम की जाएगी। 6 बड़े विमान हटाए जाएंगे, 2 बोइंग 747 सर्दियों में नहीं उड़ेंगे और 4 एयरबस A340-600 विमान अक्टूबर में हमेशा के लिए बंद कर दिए जाएंगे। खर्च कम करने के लिए कंपनी अपने सिटीलाइन बेड़े के 27 विमान भी बंद कर रही है। इसके पीछे महंगा ईंधन और कर्मचारियों से जुड़े विवाद मुख्य वजह बताए गए हैं। यूरोप में जेट फ्यूल की किल्लत ईरान जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट पर शुरुआत से तनाव बना हुआ है। इससे ईंधन और गैस सप्लाई प्रभावित हुआ है। हालांकि, यूरोप के ट्रांसपोर्ट मंत्री जेट फ्यूल की कमी से निपटने के उपायों पर चर्चा कर रहे हैं। यूरोपीय संघ (EU) वैकल्पिक अमेरिकी जेट फ्यूल और बाहर से ज्यादा फ्यूल भरने की अनुमति जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है। यूरोप की रयानएयर एयरलाइन के प्रमुख माइकल ओ लेरी ने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद रहा तो मई से सप्लाई बाधित हो सकती है। दुनिया भर की एयरलाइंस पर असर, टिकट महंगे दुनिया भर की एयरलाइंस पर इसका असर दिख रहा है। अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस ने करीब 3.5% नेटवर्क में कटौती कर 1 बिलियन डॉलर बचाने की योजना बनाई है। हांगकांग की कैथे पैसिफिक, मलेशिया की एयर एशिया X और न्यूजीलैंड की एयर न्यूजीलैंड जैसी एयरलाइंस भी रूट कम कर रही हैं। कई एयरलाइंस ने टिकट महंगे किए हैं या फ्यूल सरचार्ज लगाया है। यूरोप की ईजीजेट ने ईंधन महंगा होने से ज्यादा घाटे की चेतावनी दी है। जबकि ब्रिटिश एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक ने कहा कि कीमतें बढ़ाने के बावजूद इस साल मुनाफा मुश्किल रहेगा। जेट फ्यूल महंगाई से यात्रियों पर असर जेट फ्यूल महंगा होने का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है। एयरलाइंस की कुल लागत में फ्यूल का हिस्सा 25% से 40% तक होता है। फ्यूल कीमतें बढ़ते ही कंपनियां टिकट महंगे करती हैं या फ्लाइट्स घटाती हैं। रूट नेटवर्क में बदलाव का मतलब है कि कई डायरेक्ट फ्लाइट्स बंद हो सकती हैं। यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेनी पड़ सकती हैं, जिससे यात्रा का समय और ट्रांजिट का झंझट बढ़ेगा। —————————— ये खबर भी पढ़ें… ईरान युद्ध के कारण यूरोप में जेट फ्यूल का संकट:6 हफ्ते का स्टॉक बचा; दुनियाभर में रद्द हो सकती हैं फ्लाइट्स, हवाई सफर महंगा होगा ईरान युद्ध और होर्मुज रूट बंद होने से यूरोप और एशिया में जेट फ्यूल की भारी कमी होने वाली है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के मुताबिक, यूरोप के पास अब सिर्फ 6 हफ्ते का तेल बचा है। अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो गर्मियों की छुट्टियों के सीजन में फ्लाइट्स रद्द होंगी और टिकट के दाम बढ़ेंगे। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के डायरेक्टर फातिह बिरोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि ग्लोबल इकोनॉमी अब तक के सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। यूरोप के कुछ देशों के पास आमतौर पर कई महीनों का जेट फ्यूल स्टॉक होता है, लेकिन युद्ध की वजह से अब यह तेजी से घट रहा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
सेहत के लिए अमृत है नई ब्याई गाय-भैंस का पहला दूध, कई बीमारियों में रामबाण इलाज, तारीफ करते नहीं थकते एक्सपर्ट! – News18 हिंदी

X सेहत के लिए अमृत है नई ब्याई गाय-भैंस का पहला दूध,कई बीमारियों में रामबाण इलाज Health Tips: सीधी पशु चिकित्सालय के उप-संचालक डॉ. जितेंद्र कुमार गुप्ता ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि गाय या भैंस के ब्याने के बाद 2 से 3 दिनों तक जो दूध निकलता है, वही खीस (Colostrum) कहलाता है. इस दूध में सामान्य दूध की तुलना में 4 से 5 गुना अधिक प्रोटीन और 10 से 15 गुना ज्यादा विटामिन ए पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, खनिज तत्व और लैक्टोफेरिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं. खीस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद एंटीबॉडी और प्रोटीन पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं और दस्त जैसी समस्याओं में भी राहत देने का काम करते हैं. यही कारण है कि इसे कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा खीस मधुमेह के मरीजों के लिए भी उपयोगी माना गया है.
डायबिटीज में फायदेमंद है पनीर डोडा, पेनक्रियाज को करता है रिपेयर, रातभर भिगोकर पिएं पानी

Last Updated:April 22, 2026, 14:20 IST Paneer Doda Diabetes Benefits: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि वैज्ञानिक खासतौर पर पनीर डोटा पर रिसर्च कर रहे हैं. रिसर्च में उन्होंने पाया की खासतौर पर इसको रात में फुला कर इसका पानी पीने से टाइप टू डायबिटीज में काफी राहत मिलती है. इसमें इंसुलिन की मात्रा कम होती है. इस वजह से इससे शरीर में सूजन से और थकान से काफी राहत मिलती है. आइये जानते हैं इसके बारे में. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कृषि वैज्ञानिक प्रशांत ने बताया कि यह शरीर के पेनक्रियाज के सेल को प्राकृतिक रूप से रिपेयर करता है. क्योंकि पेनक्रियाज से ही इंसुलिन जो है. वह बैलेंस होता है. ऐसे में खासतौर पर पेनक्रियाज में अगर कोई समस्या आती है तो इंसुलिन की मात्रा ऊपर नीचे होने लगती है. ये खासतौर पर पेनक्रियाज के हेल्थ के लिए काफी बेस्ट माना जाता है. उन्होंने बताया कि पनीर डोटा आपको रांची के जंगलों में तो खूब मिलता है. साथ ही आपको यहां के बाजार में भी मिल जाएगा. लेकिन अभी तक शुगर के मरीज इसका उतना सेवन उनता नहीं करते हैं. क्योंकि इसके बारे में इतना पता नहीं है. लोगों को ऐसे आपको एक मुट्ठी पर ही डोडा को लेना है. यह बिल्कुल चने की तरह होता है और रात भर पानी में फुला लेना है. Add News18 as Preferred Source on Google उन्होंने बताया कि सुबह में आप देखेंगे कि इसका जो पानी है. वह पूरी तरह ब्राउन हो गया है. आपको पनीर डोटा को नहीं खाना है. बल्कि, उसका पानी जो है. उसको पी लेना है. इसमें आपके शरीर में जो इन्फ्लेशन होता है. उसको ठीक करता है. इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है और ये सिर्फ पेनक्रियाज को ही नहीं बल्कि आपके चेहरे के स्किन को भी रिपेयर करता है. वह आगे बताते हैं कि ऐसे में डायबिटीज की वजह से चेहरा अगर एकदम बुझा हुआ है तो भी यह काफी फायदेमंद है. कई बार डायबिटीज की वजह से चेहरे में थोड़ा कालापन आ जाता है या स्किन ढीला हो जाता है. ऐसे में जब आपका पैंक्रियाज का सेल सही होगा, तब आप देखेंगे आपके चेहरे पर भी ग्लो आना शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि शुगर के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं. First Published : April 22, 2026, 14:20 IST
फोर्ब्स लिस्ट- इलॉन मस्क सबसे अमीर लेकिन दान में पीछे:गेट्स और बफेट दान न करते तो दूसरे और तीसरे सबसे अमीर होते

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिये से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की दोबारा गणना करते हुए उसमें उनके द्वारा किए गए दान को भी जोड़ा गया है। इसमें जानने की कोशिश की गई है कि दुनिया के सबसे उदार अरबपतियों ने कभी दान न किया होता, तो आज उनकी संपत्ति और रैंकिंग कैसी होती? इसका जवाब पाने के लिए फोर्ब्स ने ‘ट्रू नेट वर्थ’ रैंकिंग तैयार की। इसमें माना गया कि अरबपतियों ने जो शेयर दान किए, वे उनके पास ही रहते और नकद दान भी बाजार की दरों के हिसाब से निवेश होता। नई लिस्ट – वॉरेन बफेट तीसरे और मैकिंजी स्कॉट 26वें स्थान पर होतीं इलॉन मस्क फोर्ब्स की दोनों लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी संपत्ति का बेहद छोटा हिस्सा, करीब 0.06% ही वास्तविक दान किया है। बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के करीब 73.1 करोड़ शेयर दान किए हैं। अगर उन्होंने ये शेयर अपने पास रखे होते, तो उनकी संपत्ति करीब 4 गुना ज्यादा होती और वे 19वें के बजाय दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति होते। इसी तरह, वॉरेन बफेट भी 9वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच जाते। 2006 से उनके द्वारा दान किए गए शेयरों की कीमत करीब 700% बढ़ी है। मैकिंजी स्कॉट 58 स्थान चढ़कर 26वें नंबर पर पहुंच जातीं। उनके पूर्व पति जेफ बेजोस, टॉप 5 से बाहर हो जाते।
देवास में शिकायत के बाद भी कब्जा, छत डाली:जनसुनवाई में महापौर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

देवास नगर निगम की जनसुनवाई में गंगानगर कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत की कि फरवरी में अवैध अतिक्रमण की सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और कब्जाधारी ने मकान बनाकर उसकी छत भी डाल दी, जिस पर महापौर ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उठा अतिक्रमण का मामला देवास नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान गंगानगर कॉलोनी का एक गंभीर मामला सामने आया। रहवासियों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बावजूद अवैध कब्जा लगातार बढ़ता गया और अब पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई रहवासियों के अनुसार उन्होंने फरवरी माह में ही नगर निगम को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कब्जाधारी को निर्माण पूरा करने का मौका मिल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में अतिक्रमणकारी ने कच्चा निर्माण किया था। लेकिन कार्रवाई न होने के कारण धीरे-धीरे उस निर्माण को पक्के मकान में बदल दिया गया और आखिर में उसकी छत भी डाल दी गई। गार्डन और सड़क पर कब्जे का आरोप रहवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक गार्डन और सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान खड़ा कर लिया है। इससे क्षेत्र की व्यवस्था और आवाजाही दोनों प्रभावित हो रही हैं। जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आवेदन देखते ही संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि शिकायत के बावजूद मकान की छत तक कैसे डाल दी गई। मौके पर टीम को मिलती है धमकी रहवासियों ने यह भी बताया कि जब नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर जाती है, तो अतिक्रमणकारी उन्हें डरा-धमकाकर भगा देते हैं। इससे कार्रवाई प्रभावित हो रही है। महापौर ने मौके पर मौजूद संबंधित इंजीनियर से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि फरवरी में शिकायत मिलने के बाद भी अतिक्रमण क्यों नहीं रोका गया और निर्माण कैसे आगे बढ़ता रहा। जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश महापौर ने इंजीनियर को आवेदन पत्र सौंपते हुए निर्देश दिए कि मामले की तत्काल जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध कब्जे को हटाया जा सके। इस पूरे घटनाक्रम के बाद रहवासियों को उम्मीद है कि अब प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
बंगाल चुनाव 2026: वोट छोड़ रहे प्रवासी मजदूर, टीएमसी का बीजेपी से सवाल- मजदूर या मजदूर?

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में एक दिलचस्प ट्रेंड उभरकर सामने आ रहा है। बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक वोट वोट के लिए अपने घर में वापस आ रहे हैं। जमीनी सिद्धांत के अनुसार, राज्य के अलग-अलग आदर्शों से बाहर काम करने वाले श्रमिक अब मतदान में भाग लेने के लिए वापस आ रहे हैं। प्रवासी श्रमिकों के लिए बंगाल वापसी के लिए मतदान पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जैसे आंकोर से बड़ी संख्या में लोग रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। चुनाव के समय उनकी वापसी कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार की संख्या और संघ वापसी ने राजनीतिक आश्रम का ध्यान आकर्षित किया है। पहले चरण के मतदान से ठीक पहले, 16 मोटरसाइकिलों के 152 खंडों पर मतदान से पहले बड़ी संख्या में प्रवासी घर वापसी कर रहे हैं। दिल्ली, बिहार, सहित कई राज्यों से ट्रेन सिलीगुड़ी तक पहुंच रही हैं। वहां से लोग मूर्तिकला के माध्यम से उत्तर बंगाल के अलग-अलग आभूषणों में जा रहे हैं। इस मुद्दे पर दस्तावेज़ बयानबाजी भी तेजी से हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ’71 ट्रेनें आ रही हैं। प्रवासी श्रमिक उनमें सवार होकर कोलकाता पहुंच रहे हैं… सभी आ रहे हैं।’ प्रवासी श्रमिक या अन्य राज्य के राज्यवासी हैं? जहां बीजेपी इस वापसी को लेकर उत्सुक है, वहीं ताइवान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूप रॉय ने इस पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, ‘ये प्रवासी श्रमिक हैं या उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं?’ कुछ महीने पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान यही तस्वीर देखने को मिली थी. देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करने वाले श्रमिक मजदूर मजदूर वापस लौट रहे थे। मतदान समाप्त हुआ ही वे फिर रोज़गार के लिए निकल गए। अब वे पश्चिम बंगाल में भी दिख रही हैं। रेलवे का दावा है कि चुनाव से पहले प्रवासी आदिवासियों को घर लाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष सूची की व्यवस्था की है। इन रेस्तरां को ‘समर स्पेशल’ के रूप में पेश किया जा रहा है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि वे सिर्फ वोट करने आए हैं और वोट डालने के बाद फिर अपने काम पर वापस चले जाएंगे। नौकरी के अवसर के लिए मैथ्यू की सूची हालाँकि, राज्य में रोजगार के अवसरों की कमी को लेकर कई वैश्वीकरण के पात्र भी हैं। उनका कहना है कि काम के मामले में वे बाहर हैं, लेकिन वोट के समय और अपने अधिकार का इस्तेमाल करना जरूरी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो स्टेज में ऑटोमोबाइल जा रहे हैं। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 16 अलवर के 152 प्राइमरीज़ पर मतदान होगा। दूसरा चरण 29 अप्रैल को स्थापित किया गया है, जब रेस्ट 7 एडवाच के 142 नामांकन पर वोट डाला जाएगा। राज्य में कुल 294 पर्यटक और जनजातियाँ 4 मई को होंगी। स्वतंत्र और समर्थकों ने चुनाव आयोग के लिए पूरे राज्य में केंद्रीय सेनाओं के व्यापक हमले की पुष्टि की। इसके साथ ही आचार संहिता और सुरक्षा से जुड़े सख्त नियम लागू किए गए हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया मलेशियन और संयम तरीकों से पूरी तरह से हो सके। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव में ईडी की छापेमारी: बंगाल में नुसरत जहां ईडी की राय पर कौन-कौन, 24 घंटे में आंध्र प्रदेश, कोलकाता के डीसीपी लापता
Delhi IRS Officer Daughter Murder

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पुलिस के अनुसार, 22 साल की पीड़ित घटना के समय घर में अकेली थी। दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें IRS अफसर के घर पर मौजूद हैं। परिजनों को घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती अधिकारियों के अनुसार, युवती घटना के समय घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग कहां थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, युवती को उसके परिजनों ने घर के अंदर संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं। घटना को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है। 2 दिन पहले कार पार्किंग को लेकर बिजनेसमैन की हत्या हुई थी दिल्ली में दो दिन पहले सोमवार को कार पार्किंग विवाद में 34 साल के कपड़ा व्यापारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी गौरव शर्मा (42) का सौतेला बेटा भी शामिल है। गौरव और मृतक दोनों के बीच प्रीत विहार इलाके में अपने घर के बाहर टोयोटा फॉर्च्यूनर और BMW कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में एक तरफ पंकज और उनके भाई पारस नैयर और दूसरी तरफ गौरव, उसके साथी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा ने फायरिंग की। उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह उसके सहयोगियों सुनील शर्मा (41) और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। ————————— क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







