Monday, 08 Jun 2026 | 12:15 PM

Trending :

5 स्टार इलेक्ट्रोनिकी डेकोरेटरी में सीलिंग फैन क्यों नहीं होते? जानिए इसके पीछे का मॉडल वाला सच शादीशुदा जिंदगी पर बोले आर माधवन:मैं डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं, इसलिए पत्नी के प्रति हमेशा वफादार रहा शादीशुदा जिंदगी पर बोले आर माधवन:मैं डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं, इसलिए पत्नी के प्रति हमेशा वफादार रहा इंडिया ब्लॉक मीट लाइव अपडेट: 23 विपक्षी दल आज दिल्ली में आगे की राह पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। क्या DMK, TVK शामिल होंगे? ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज से ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श बाहर:हेड छुट्टियों पर, मार्श को टखने की चोट; ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इंग्लिस करेंगे ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज से ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श बाहर:हेड छुट्टियों पर, मार्श को टखने की चोट; ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इंग्लिस करेंगे
EXCLUSIVE

इंदौर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत:अब शहर से 25 रूट्स पर उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें

इंदौर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत:अब शहर से 25 रूट्स पर उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें

इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एलायंस एयर द्वारा शुरू की जा रही दो नई फ्लाइट सेवाओं के बाद इंदौर से कुल 25 रूट्स पर सीधी उड़ानें उपलब्ध हो जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सफर और सुविधाजनक हो जाएगा। दो नई फ्लाइट्स शुरू • इंदौर–जलगांव रूट पर 2 मई से सीधी फ्लाइट शुरू होगी। • दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट भी जोड़ी जा रही है। यह नई सेवा दिल्ली–इंदौर–जलगांव–इंदौर–दिल्ली रूट पर संचालित होगी, जिससे इंदौर और जलगांव के यात्रियों को दिल्ली के साथ बेहतर जुड़ाव मिलेगा। फ्लाइट शेड्यूल (एलायंस एयर) इंदौर → जलगांव प्रस्थान: रात 9:15 बजे आगमन: शाम 7:55 बजे (अगले दिन) जलगांव → इंदौर प्रस्थान: रात 8:00 बजे आगमन: रात 9:00 बजे दिल्ली → इंदौर प्रस्थान: शाम 4:50 बजे आगमन: शाम 6:50 बजे इंदौर → दिल्ली प्रस्थान: रात 9:25 बजे आगमन: रात 11:30 बजे एयरलाइन के अनुसार ये फ्लाइट्स सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी। टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। वर्तमान स्थिति फिलहाल इंदौर एयरपोर्ट से 23 रूट्स पर सीधी फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। यहां रोजाना लगभग 83 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है और प्रतिदिन 10,500 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी है, हालांकि फिलहाल वह अस्थायी रूप से बंद है। आगे की योजनाएं समर शेड्यूल में मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट पहले ही जोड़ दी गई है। इसके अलावा अन्य एयरलाइंस भी जल्द ही नए रूट्स पर सेवाएं शुरू कर सकती हैं। इंदौर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल-1 का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन सुरक्षा मंजूरी और CISF स्टाफ की कमी के कारण अभी वहां से फ्लाइट्स का संचालन शुरू नहीं हुआ है। उम्मीद है कि मई तक नया टर्मिनल पूरी तरह चालू हो जाएगा। यह नई फ्लाइट्स इंदौर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होंगी। अधिक जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए एलायंस एयर की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप चेक करें।

वीआईटी भोपाल में टाइफाइड के 5 नए मामले:अब तक कुल मरीज 28; 20 छात्र बुखार के साथ अस्पताल पहुंचे

वीआईटी भोपाल में टाइफाइड के 5 नए मामले:अब तक कुल मरीज 28; 20 छात्र बुखार के साथ अस्पताल पहुंचे

वीआईटी यूनिवर्सिटी भोपाल में टाइफाइड के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को 5 और छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे कुल संक्रमित छात्रों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इसी दिन 20 छात्र बुखार की शिकायत लेकर चिरायु मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सभी की ओपीडी में जांच की गई और आवश्यक दवाएं देकर वापस भेज दिया गया। पिछले 11 दिनों में करीब 270 छात्रों को बुखार की समस्या हुई, जिनका इलाज चिरायु मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में किया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अजय गोयनका के अनुसार, नए संक्रमित छात्रों का इलाज तय टाइफाइड प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। उधर, संस्थान प्रबंधन का कहना है कि पिछले 10 दिनों में 8 छात्रों को मौसमी बीमारियों के चलते भर्ती किया गया था, जिन्हें अब ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। साथ ही, गर्मी और मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं, ताकि छात्रों के स्वास्थ्य पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

हल्दी, मेंहदी, लगाकर आया दुल्हा निकला झूठा:जनसुनवाई में आई शिकायत निकली गलत, दूल्हे के घर सहित 13 घरों का अतिक्रमण टूटा, प्रशासन

हल्दी, मेंहदी, लगाकर आया दुल्हा निकला झूठा:जनसुनवाई में आई शिकायत निकली गलत, दूल्हे के घर सहित 13 घरों का अतिक्रमण टूटा, प्रशासन

जिला प्रशासन की जनसुनवाई में हलदी, मेहंदी और गले में माला पहने पहुंचे दूल्हे की शिकायत झूठी निकली। मंगलवार को जिस दुल्हें ने घर के सामने नाली की शिकायत की थी, प्रशासन जब वहां पहुंचा तो पता चला वह खुद नाले पर अतिक्रमण करना चाहता था। 25 को उसकी शादी है, जिन दंबगों के लिए उसने शिकायत की, वह भी उसके परिजन निकले। प्रशासन की टीम ने जांच के बाद बुधवार को उसके अतिक्रमण के अलावा नाले पर बने 12 से ज्यादा लोगों के अतिक्रमण हटाए। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर खुशी जताई, क्योंकि गांव में बारिश का पानी इन्हीं के कारण रूकता था। एसडीएम ने बताया कि दुल्हा खुद कुछ लोगों के कहने पर शादी और शिकायत के नाम पर नाले पर कब्जा करना चाहता था। कलेक्टर शिवम वर्मा को मंगलवार को एक दुल्हें ने शिकायत की थी। जांच के लिए एसडीएम प्रियंका चौरसिया को मौके पर टीम के साथ भेजा गया। मामला ग्राम अम्बामोलिया का था। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर रास्ते को सुगम बनाया।

हमीदिया अस्पताल में बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल:गार्ड्स पर कार्रवाई की तैयारी, अस्पताल के बरामदे में सो रहा था बुजुर्ग

हमीदिया अस्पताल में बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल:गार्ड्स पर कार्रवाई की तैयारी, अस्पताल के बरामदे में सो रहा था बुजुर्ग

हमीदिया अस्पताल में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल के गार्ड बुजुर्ग को लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग अस्पताल के एच-2 ब्लॉक के बरामदे में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल परिसर में कहीं और ठहरने की जगह नहीं मिली थी। सुबह जब गार्ड वहां पहुंचे तो उन्हें हटाने के दौरान विवाद हुआ और गार्ड्स ने लाठी से मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन गार्ड लगातार उन पर हमला करते रहे। उसी दिन आया मामला, जब रैन बसेरों की घोषणा यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी सरकारी अस्पतालों में सस्ते रैन बसेरे बनाने की घोषणा की थी। अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ठहरने में होने वाली दिक्कतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। ठहरने की कमी, बरामदों में रात गुजारने को मजबूर हमीदिया अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए पर्याप्त ठहरने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग बरामदों, सीढ़ियों या खुले स्थानों पर रात बिताने को मजबूर होते हैं। हालांकि अस्पताल परिसर में रैन बसेरा मौजूद है, लेकिन वहां गंदगी और बदबू के कारण लोग रुकना नहीं चाहते। अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन के अनुसार, बुजुर्ग नशे की हालत में थे और उन्होंने पहले एक गार्ड पर पत्थर फेंका था। इसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद दोनों गार्ड्स की ड्यूटी फिलहाल रोक दी गई है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जर्जर स्कूलों की लिस्ट मांगी, नहीं दे सके अफसर:भोपाल में हुई शिक्षा समिति की मीटिंग; कई मुद्दों पर नाराजगी जताई

जर्जर स्कूलों की लिस्ट मांगी, नहीं दे सके अफसर:भोपाल में हुई शिक्षा समिति की मीटिंग; कई मुद्दों पर नाराजगी जताई

भोपाल कलेक्टोरेट के मीटिंग हॉल में हुई शिक्षा समिति की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन हुआ। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने जिले में जर्जर स्कूलों की लिस्ट मांगी, लेकिन जिम्मेदार अफसर लिस्ट नहीं दे सके। बैठक में जर्जर स्कूलों के साथ पानी की व्यवस्था, शौचालय, फंड आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष जाट एवं समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों के विकास कार्य में कोई भी लापरवाही ना बरती जाए। जो कार्य बरसों से अधूरे पड़े हैं, उन्हें जल्द पूरा करें। भ्रमण में स्कूलों के कार्यों में गुणवत्ता कम मिली समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्कूलों में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी पाई गई। समिति अध्यक्ष जाट ने सहायक यंत्री नरेश भटकारिया को विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी एवं समय सीमा में न करने के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मीटिंग में ही संबंधित इंजीनियर को हटाने पर सभी ने सहमति बनाई। वहीं, इंजीनियर भटकारिया जर्जर स्कूलों की लिस्ट भी नहीं दे सके। खितवास के हाईस्कूल को मुद्दा भी उठा अध्यक्ष जाट ने खितवास स्थित हाईस्कूल में जिम्मेदारों की लापरवाही और विकास कार्यों में रोड़ा बनने की बात कही। जाट ने नाराजगी भी जताई कि लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाना चाहिए। जाट ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने मेंगराकलां के हाई स्कूल की जर्जर हालत देखकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था। इस बिल्डिंग की दीवारों से पानी रिसता है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि ऐसे लापरवाह ठेकेदार ने सरकार की राशि का दुरुपयोग किया है। निर्माण एजेंसी के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए सख्त कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया। वहीं, ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही। बैठक में समिति सदस्य विनय मेहर, विक्रम भलेश्वर, सदस्य प्रतिनिधि सुरेश राजपूत, विनोद राजोरिया, मिश्रीलाल मालवीय भी मौजूद थे।

अनेर नदी में डूबने से 3 सगे भाई-बहनों की मौत:घाट किनारे कपड़े और चप्पलें मिली, बड़वानी में मामा के घर आए थे

अनेर नदी में डूबने से 3 सगे भाई-बहनों की मौत:घाट किनारे कपड़े और चप्पलें मिली, बड़वानी में मामा के घर आए थे

बड़वानी जिले के सेंधवा के पास वरला तहसील के बिलवा गांव में बुधवार दोपहर मामा के घर घूमने आए तीन सगे भाई-बहनों की अनेर नदी में डूबने से जान चली गई। ये बच्चे अपनी बड़ी बहन के पास जाने का कहकर घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में नदी में नहाने चले गए और गहरे पानी में समा गए। जानकारी के मुताबिक, देवली गांव के रहने वाले पवन ब्राह्मणे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बिलवा गांव आए थे। उनकी सबसे बड़ी बेटी राधिका पहले से ही मामा के घर रह रही थी। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उनके तीन छोटे बच्चे-राधा (10), राजवीर (8) और जयवीर (6) अपनी बड़ी बहन से मिलने की बात कहकर निकले थे। नदी किनारे मिले कपड़े और चप्पल जब काफी देर तक बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। बड़ी बेटी के पास पहुंचने पर पता चला कि बच्चे वहां आए ही नहीं थे। खोजबीन के दौरान अनेर नदी के किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पलें दिखाई दीं। शक होने पर गांव वालों ने नदी में तलाश की, तो गहरे पानी में तीनों बच्चों के शव मिल गए। अस्पताल में रखाए गए शव हादसे की खबर मिलते ही वरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला और शाम साढ़े 7 बजे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। वरला थाना प्रभारी नारायण रावल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Bhojshala Survey Video Clips Court Order

Bhojshala Survey Video Clips Court Order

भोजशाला विवाद को लेकर जापी में जारी नियमित सुनवाई के बीच कोर्ट ने अहम आदेश पारित किया है। कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) को निर्देश दिए हैं कि 98 दिनों तक चले सर्वे की संपूर्ण वीडियोग्राफी 27 अप्रैल तक मुस्लिम पक्ष सहित सभी पक्षों को उपलब्ध करा . धार भोजशाला परिसर के अधिकार को लेकर सुनवाई के दूसरे सप्ताह में मुस्लिम पक्ष की ओर से कमाल मौला वेलफेयर ट्रस्ट की याचिका पर डबल बेंच सुनवाई कर रही है। बुधवार को सीनियर एडवोकेट सलमान खुर्शीद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या प्रकरण में दिए गए निर्णय के सिद्धांतों का हवाला देते हुए अपने तर्क रखे। इंदौर हाईकोर्ट में उपस्थित एडवोकेट नूर मोहम्मद शेख ने बताया कि बहस फिलहाल टाइटल विवाद, साक्ष्यों की वैधता और याचिका की सुनवाई-योग्यता जैसे कानूनी बिंदुओं पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि एएसआई रिपोर्ट की स्वीकार्यता और उसके मूल्यांकन को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सिद्धांत इस मामले में भी प्रासंगिक हैं। सर्वे प्रक्रिया पर उठाए सवाल मुस्लिम पक्ष के याचिकाकर्ता अब्दुल समद ने कहा कि उन्होंने प्रारंभ से ही सर्वे की प्रक्रिया और उसकी वैधता पर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार खुदाई के दौरान कुछ स्थानों पर ऐसी प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे संरचना को नुकसान पहुंचा और कुछ अवशेषों को एकतरफा रूप से रिकॉर्ड में शामिल करने का प्रयास किया गया। समद का आरोप है कि मुस्लिम पक्ष से जुड़े अवशेषों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि वीडियोग्राफी उपलब्ध होने से वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और अदालत के समक्ष उनकी आपत्तियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि खुदाई के दौरान हिंदू, मुस्लिम, जैन और बौद्ध सभी पक्षों से संबंधित अवशेष मिले, जिन्हें वीडियोग्राफी में दर्ज तो किया गया, लेकिन तथ्यों के रूप में समान रूप से प्रस्तुत नहीं किया गया। सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी।