बार-बार नमकीन खाने का मन कर रहा है? शरीर दे रहा इन 7 बातों का संकेत, वक्त रहते उठाएं कदम

Last Updated:April 23, 2026, 15:18 IST Reasons Behind Salt Cravings: कई लोगों को बार-बार नमक या नमकीन चीजें खाने का मन करता है. अक्सर लोग इसे स्वाद के साथ जोड़ देते हैं, लेकिन नमक खाने की इच्छा शरीर के अंदर चल रहे असंतुलन का संकेत भी हो सकता है. यह डिहाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन, लंबे समय तक रहने वाले तनाव या एडिसन्स डिजीज जैसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है. कुछ मामलों में माइग्रेन या सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी कंडीशन भी नमकीन खाने की इच्छा बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट या शरीर में सोडियम की कमी भी इसकी वजह बन सकती है. नमक हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है, लेकिन इसकी मात्रा का संतुलन बनाए रखना उतना ही महत्वपूर्ण है. आज के समय में जहां प्रोसेस्ड फूड में पहले से ही अधिक नमक मौजूद होता है, वहीं कई लोगों को बार-बार नमकीन खाने की इच्छा भी होती है. विशेषज्ञों के अनुसार यह सिर्फ स्वाद की पसंद नहीं, बल्कि शरीर में हो रहे किसी बदलाव या स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है. अगर आपको बार-बार नमक खाने का मन करता है, तो इसके पीछे के कारणों को समझना जरूरी है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार नमक खाने की इच्छा का सबसे कॉमन कारण डिहाइड्रेशन है. जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तब इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है. ऐसे में शरीर नमक की मांग करने लगता है. इसके साथ चक्कर आना, ज्यादा प्यास लगना, थकान, सिरदर्द और पेशाब कम आना जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है. नमक की क्रेविंग होना एडिसंस डिजीज का लक्षण हो सकता है. इस बीमारी में एड्रिनल ग्लैंड्स पर्याप्त हार्मोन जैसे कॉर्टिसोल और एल्डोस्टेरोन नहीं बना पाते, जिससे शरीर में सोडियम की कमी होने लगती है. इस स्थिति में व्यक्ति को नमक की तीव्र इच्छा होती है. साथ ही कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर, वजन घटना और चक्कर आने जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google क्रोनिक स्ट्रेस यानी लंबे समय तक रहने वाला तनाव साल्ट क्रेविंग की वजह बन सकता है. रिसर्च के अनुसार जब हम तनाव में होते हैं, तो दिमाग फील गुड हार्मोन जैसे डोपामाइन रिलीज करता है, जो नमकीन चीजें खाने की इच्छा बढ़ा सकता है. यह माना जाता है कि स्ट्रेस और खाने की क्रेविंग का गहरा संबंध होता है. हालांकि इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है. बार्टर सिंड्रोम नामक रेयर किडनी डिजीज के कारण भी लोगों का नमकीन खाने का मन करता है. इस बीमारी में शरीर सोडियम को सही तरीके से रीएब्जॉर्ब नहीं कर पाता और वह यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है. इससे शरीर में सोडियम की कमी बनी रहती है और व्यक्ति को बार-बार नमक खाने की इच्छा होती है. बच्चों में यह समस्या जन्म से या बचपन में दिखाई दे सकती है. सिस्टिक फाइब्रोसिस नामक जेनेटिक डिजीज के कारण भी शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है और लोगों को साल्ट की क्रेविंग होने लगती है. इस बीमारी में शरीर पसीने के जरिए ज्यादा नमक खो देता है, जिससे सोडियम का स्तर कम हो जाता है. ऐसे लोगों की त्वचा भी नमकीन महसूस हो सकती है और उन्हें अधिक नमकीन चीजें खाने की इच्छा हो सकती है. साल्ट क्रेविंग के पीछे माइग्रेन भी हो सकता है. माइग्रेन से पीड़ित लोगों को सिरदर्द के दौरान या उससे पहले नमकीन या मीठा खाने की इच्छा हो सकती है. कुछ मामलों में नमकीन चीजें खाने से दर्द में हल्की राहत भी मिलती है. हालांकि यह हर व्यक्ति पर निर्भर करता है. कुछ दवाइयां भी शरीर में नमक की क्रेविंग बढ़ा सकती हैं. कुछ दवाएं एड्रिनल ग्लैंड्स को प्रभावित करती हैं, जिससे शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है और नमक की क्रेविंग बढ़ सकती है. अगर आप कोई दवा ले रहे हैं और अचानक नमक खाने की इच्छा बढ़ गई है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. (All Images- AI) First Published : April 23, 2026, 15:18 IST
मंदसौर में 18 दिन कम उम्र पर बाल विवाह रुकवाया:17 साल 11 माह के दूल्हे की शादी टली, टीम ने समझाइश देकर ऑब्जर्वेशन होम भेजा

मंदसौर जिले के ग्राम अरनिया मीणा में गुरुवार को बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। इस दौरान एक नाबालिग बालक का विवाह रुकवा दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच में पाया गया कि बालक की आयु लगभग 17 वर्ष 11 माह 28 दिन है, जो कानूनी रूप से निर्धारित विवाह आयु से कम है। अधिकारियों ने मौके पर विवाह की तैयारियों में जुटे बालक के परिजनों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और इसके दुष्परिणामों के बारे में समझाया। इसके बाद विवाह की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। इस कार्रवाई में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन, पैरालीगल वॉलंटियर्स और वन स्टॉप सेंटर (OSC) के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्रवाई के तहत बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उसे अस्थायी रूप से ऑब्जर्वेशन होम (OSC) में रखा गया है। अधिकारियों ने बालक और उसके माता-पिता को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें शामिल व्यक्तियों को दो वर्ष तक का कारावास या एक लाख रुपए तक का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि विवाह के लिए बालिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और बालक की 21 वर्ष होना अनिवार्य है। प्रशासन ने आमजन से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सहयोग की अपील की है, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
केसीआर की वापसी कविता के बड़े राजनीतिक कदम से मिलती है

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 15:14 IST जैसे-जैसे केसीआर सार्वजनिक पहुंच बढ़ा रहे हैं और कविता एक पार्टी लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं, तेलंगाना का राजनीतिक परिदृश्य बदलते गठबंधनों और मतदाता अनिश्चितता के साथ एक उच्च जोखिम वाले चरण में प्रवेश कर रहा है। हाल ही में जगित्याल सार्वजनिक बैठक में सरकार की कड़ी आलोचना के बाद, केसीआर अब वारंगल में एक और बड़े राजनीतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। कुछ ही हफ्तों में सार्वजनिक पहुंच की त्वरित वापसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर दिया है। साथ ही, उन रिपोर्टों पर ध्यान बढ़ रहा है कि के. कविता 25 अप्रैल को एक नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर सकती हैं, एक ऐसा कदम जो बीआरएस की गतिशीलता को प्रभावित कर सकता है। उम्मीद है कि बीआरएस मई के पहले सप्ताह में वारंगल में बड़े पैमाने पर ‘रयाथु आशीर्वाद सभा’ आयोजित करेगा, जिसमें किसानों के मुद्दों पर स्पष्ट ध्यान दिया जाएगा। के.चंद्रशेखर राव फसल के नुकसान और कृषि चुनौतियों पर चिंताओं को संबोधित करने के साथ-साथ सरकार की नीतियों पर भी निशाना साध सकते हैं। इस बैठक को कृषक समुदाय के साथ फिर से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षण के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने तेलंगाना में कई कल्याणकारी कदम उठाए हैं, जिनमें 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, सब्सिडी वाली रसोई गैस, आवास योजनाएं और महिला समूहों के लिए वित्तीय सहायता शामिल है। ये पहल कई लाभार्थियों तक पहुंची हैं। हालाँकि, बीआरएस अब अपने राजनीतिक आधार को फिर से बनाने के लिए उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जहां असंतोष अभी भी मौजूद हो सकता है, खासकर किसानों के बीच। हालांकि तेलंगाना में किसानों के बीच कुछ असंतोष है, लेकिन यह एक समान नहीं है। सरकार ने ऋण माफी और वित्तीय सहायता जैसे उपाय पेश किए हैं, लेकिन कार्यान्वयन में देरी ने चिंता पैदा कर दी है। किसान अक्सर समर्थन की प्रतीक्षा में ऋण पर निर्भर रहते हैं, जिससे उन पर वित्तीय बोझ बढ़ जाता है। इसके विपरीत, रायथु बंधु और सिंचाई परियोजनाओं जैसी पिछली योजनाओं को अभी भी बीआरएस द्वारा पिछले समर्थन के उदाहरण के रूप में उजागर किया जा रहा है। जगित्याल बैठक में भारी भीड़ के बाद, बीआरएस नेता वारंगल में भी उसी गति को दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं। के.चंद्रशेखर राव की नए सिरे से सार्वजनिक उपस्थिति को पार्टी कैडर के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच, जैसे-जैसे कांग्रेस सरकार सत्ता में ढाई साल के करीब पहुंच रही है, कुछ वर्गों ने शासन की गति और दृश्यता पर असंतोष व्यक्त करना शुरू कर दिया है। कविता के इस कदम ने इसके संभावित प्रभाव पर बहस छेड़ दी है, खासकर बीआरएस के साथ उनके पिछले जुड़ाव को देखते हुए। जबकि उन्होंने कहा कि पार्टी उनकी स्वतंत्र पहल है, राजनीतिक पर्यवेक्षक बारीकी से देख रहे हैं कि यह गठबंधन और प्रतिस्पर्धा को कैसे नया आकार देती है। ऐसी चिंताएँ हैं कि एक नया राजनीतिक प्रवेशकर्ता तेलंगाना में विपक्षी वोटों को विभाजित कर सकता है। कांग्रेस के सत्ता में होने और बीआरएस और भाजपा दोनों के खुद को विकल्प के रूप में पेश करने के साथ, एक खंडित विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी को फायदा पहुंचा सकता है। यहां तक कि वोट शेयर में एक छोटा सा बदलाव भी नतीजों को प्रभावित कर सकता है, जिससे भविष्य की चुनावी लड़ाई में एकता एक महत्वपूर्ण कारक बन जाएगी। इन घटनाक्रमों के बीच, के.चंद्रशेखर राव के जनता के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के फैसले को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। जैसे-जैसे राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी, तेलंगाना में कांग्रेस, बीआरएस, बीजेपी और एक संभावित नई पार्टी के बीच बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। जैसे-जैसे राज्य अगले चुनावों के करीब आएगा यह स्पष्ट हो जाएगा। आगे रहें, तेजी से पढ़ें News18 ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड को स्कैन करें और कभी भी, कहीं भी निर्बाध समाचार अनुभव का आनंद लें। लॉग इन करें हाल ही में जगित्याल सार्वजनिक बैठक में सरकार की कड़ी आलोचना के बाद, केसीआर अब वारंगल में एक और बड़े राजनीतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। कुछ ही हफ्तों में सार्वजनिक पहुंच की त्वरित वापसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर दिया है। साथ ही, उन रिपोर्टों पर ध्यान बढ़ रहा है कि के. कविता 25 अप्रैल को एक नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर सकती हैं, एक ऐसा कदम जो बीआरएस की गतिशीलता को प्रभावित कर सकता है। अगली फोटोगैलरी
West Bengal Tamil Nadu Election 2026 Violence PHOTO VIDEO; BJP TMC DMK AIADMK

Hindi News National West Bengal Tamil Nadu Election 2026 Violence PHOTO VIDEO; BJP TMC DMK AIADMK | Mamata Banerjee नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में पहल फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट हुई। मुर्शिदाबाद जिले में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं कुमारगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट हुई। वहीं, आसनसोल सीट से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। 1. भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं। 2. आसनसोल साउथ में भी भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला हुआ। इससे उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। घटना के समय विधायक कार में ही मौजूद थीं। 3. हुमायूं कबीर समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पथराव हुआ। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हुमायूं की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया। 4. सिलीगुड़ी में भाजपा और TMC कार्यकर्ता भिड़े सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ में बने बूथ पर वोटिंग हो रही थी। इसी दौरान बूथ के बाहर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। यहां से शंकर घोष भाजपा प्रत्याशी हैं। 5. मालदा में EVM खराब, भीड़ ने चुनाव अधिकारी को घेरा मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया। बूथ के बाहर मौजूद लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अधिकारी को भीड़ से बचाया और बूथ के अंदर भेजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
West Bengal Tamil Nadu Election 2026 Violence PHOTO VIDEO; BJP TMC DMK AIADMK

Hindi News National West Bengal Tamil Nadu Election 2026 Violence PHOTO VIDEO; BJP TMC DMK AIADMK | Mamata Banerjee नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में पहल फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट हुई। मुर्शिदाबाद जिले में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं कुमारगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट हुई। आसनसोल सीट से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमला हुआ। 1. भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं। 2. आसनसोल साउथ में भी भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला हुआ। इससे उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। घटना के समय विधायक कार में ही मौजूद थीं। 3. हुमायूं कबीर समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पथराव हुआ। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हुमायूं की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया। 4. सिलीगुड़ी में भाजपा और TMC कार्यकर्ता भिड़े सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ में बने बूथ पर वोटिंग हो रही थी। इसी दौरान बूथ के बाहर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। यहां से शंकर घोष भाजपा प्रत्याशी हैं। 5. मालदा में EVM खराब, भीड़ ने चुनाव अधिकारी को घेरा मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया। बूथ के बाहर मौजूद लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अधिकारी को भीड़ से बचाया और बूथ के अंदर भेजा। ———————————— चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बंगाल के कुमारगंज में BJP प्रत्याशी को दौड़ाकर पीटा, आसनसोल में भाजपा MLA अग्निमित्रा की कार पर हमला पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। पूरी खबर पढ़ें… मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, झाल उन्हें लग रही, बंगाल के कृष्णानगर में कहा- 4 मई को बीजेपी जीतेगी पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए। यह पिछले 50 साल में पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
फिल्म 'राका' में कम नहीं होगा दीपिका का रोल:मेकर्स ने रिप्लेसमेंट-रोल छोटा करने की खबरों को बताया गलत; प्रेग्नेंसी में शूटिंग जारी रखेंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म में दीपिका का रोल छोटा किया जा सकता है या उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है। अब फिल्म की टीम ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए स्थिति साफ कर दी है। रिप्लेसमेंट की खबरें बेबुनियाद फिल्म ‘राका’ की टीम ने एक बयान जारी कर कहा है कि दीपिका को रिप्लेस करने या उनका रोल छोटा करने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। टीम के मुताबिक, “सब कुछ तय प्लान के हिसाब से चल रहा है। दीपिका पादुकोण फिल्म ‘राका’ का एक बेहद अहम हिस्सा हैं और सेट पर पूरी एनर्जी के साथ शूटिंग चल रही है।” मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में प्रेग्नेंसी की वजह से कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। प्रेग्नेंसी के दौरान करेंगी एक्शन सीन्स इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी डायरेक्टर एटली की इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी। फिल्म में उनके कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस भी हैं, जिन्हें वे सावधानी के साथ पूरा करेंगी। बताया जा रहा है कि दीपिका और मेकर्स ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। 2027 में रिलीज होगी फिल्म फिल्म ‘राका’ का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक रिवील किया था, जिसमें वे बिना बालों (गंजा लुक) के काफी रफ और टफ अवतार में दिखे थे। यह फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। दीपिका और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था।
Jaipur Arms Smuggler Arrested | AK-47 Supply from Pakistan; Operated Spa Center

जयपुर में महिला से छेड़छाड़ करने वाला मध्यप्रदेश का आदतन अपराधी राहुल घुरैया उर्फ राज जयपुर में फरारी के दौरान न सिर्फ छिपकर रह रहा था, बल्कि अपना आपराधिक नेटवर्क भी मजबूत कर रहा था। जयपुर पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी सांगानेर और प्रतापनगर . आरोपी करीब ढाई साल से जयपुर में किराए के मकान में रहकर स्पा सेंटर में काम कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक उसकी गतिविधियों की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। उसके रहने और काम करने की व्यवस्था स्थानीय अपराधियों द्वारा कराई गई थी। जयपुर पुलिस ने 5 दिन पहले आरोपी राहुल घुरैया उर्फ राज को प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लेकर आई। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मालवीय नगर सेक्टर-9 क्षेत्र में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई। पीड़िता ने जवाहर सर्कल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन शुरुआती स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर हुई और कार्रवाई तेज की गई। जांच के दौरान आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, इसी बीच उसने मुरैना कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लेकर आई। डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियार हासिल करने की कोशिश में था और AK-47 लेने के लिए पाकिस्तान की एक वेबसाइट से संपर्क में था। वह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो भी अपलोड करता था, जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस उसके पीछे लग गई और वह जयपुर आकर छिप गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कई जगह दबिश देकर अवैध पिस्टल बरामद की है। प्रतापनगर क्षेत्र में एक आरोपी और उसके साथी “छोटा राज” से भी देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी को शरण देने के आरोप में निवाई (टोंक) निवासी शुभम अग्रवाल उर्फ सिद्धार्थ और पीपलू निवासी बाबूलाल बराला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जयपुर में स्पा सेंटर संचालित कर रहे थे और उनका भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। जांच में यह भी सामने आया है कि न तो आरोपियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया और न ही मकान मालिकों ने किरायेदार सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई। आरोपी राहुल के खिलाफ 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।
7 छक्के मारने वाले मुकुल चौधरी ने कहा- मैं वेजिटेरियन:पंत ने बच्चे को बैट गिफ्ट किया, लखनऊ में ऑस्ट्रेलियाई मिशेल मार्श बोले- कैसे हो

लखनऊ सुपर जायंट्स के बैटर मुकुल चौधरी ने लखनऊ में बताया है कि वह वेजिटेरियन हैं। मुकुल चौधरी ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 छक्के मारकर अपनी टीम को जिताया था। उन्होंने यह बात गुरुवार को होटल द ताज में LSG के लिए एक कार्यक्रम में बताई। कार्यक्रम में LSG के सभी खिलाड़ियों से लखनऊ में आने के बाद क्या सीखा या क्या देखा, इस पर एक्सपीरियंस पूछा गया। इस दौरान मुकुल चौधरी से पूछा गया कि आपने कबाब खाया या नहीं? मुकुल ने कहा- मैं वेजिटेरियन हूं, कबाब नहीं खाया। इस पर उन्हें बताया गया कि कबाब वेजिटेरियन भी मिलता है। तब मुकुल ने कहा कि वह कबाब जरूर चखेंगे। होस्ट के सवाल पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने हाथ हिलाकर देसी अंदाज में पूछा- कैसे हो? मिशेल मार्श को हिंदी में बोलते सुनकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी हंस पड़े। कार्यक्रम के दौरान पंत ने एक बच्चे को कान में टिप्स देकर उसे ऑटोग्राफ वाला बैट गिफ्ट किया। 3 तस्वीरें देखिए- मुकुल बोले- यहां फैमिली की तरह ट्रीट मिली मुकुल चौधरी ने टीम के सवाल पर कहा कि जब मैं पहली बार आया तो लगा कुछ अलग होगा, लेकिन बतौर फैमिली की तरह यहां पर ट्रीट किया गया है। यह अच्छा है। अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि हमें अपना कैरेक्टर बनाने की जरूरत होती है। हम हर विपरीत परिस्थिति के लिए तैयार रहें। टीम पर कहा कि हमें प्रैक्टिस के लिए जो भी जरूरत होती है। वह टीम की तरफ से पूरा किया जाता है। खिलाड़ियों ने गिफ्ट किया बैट कार्यक्रम में क्विज भी कराई गई। इसमें जवाब देने वाले लोगों को गिफ्ट दिया गया। ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, मिशेल मार्श और अर्जुन तेंदुलकर ने मौके पर लोगों को ऑटोग्राफ वाले बैट देकर सम्मानित किया। इस बीच म्यूजिक की धुन पर ऋषभ पंत और मिशेल मार्श गुनगुना कर हल्के डांस के स्टेप्स करते नजर आए। इस बीच ऋषभ पंत ब्लैक गॉगल्स लगाकर कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। मौके पर फैंस ने खिलाड़ियों को चीयर अप भी किया है। मिशेल मार्श, ऋषभ पंत सहित अन्य खिलाड़ियों ने मौके पर कई फैंस को ऑटो ग्राफ भी दिया है। ‘मैंने पंत को बताया- आपकी तरह विकेटकीपर हूं’ ऋषभ पंत से बैट पाने वाले सोमिल तिवारी ने दैनिक भास्कर को बताया- ऋषभ पंत ने बात की। उन्होंने पूछा आप क्या करते हो। इसपर मैंने कहा- क्रिकेट खेलते हैं। आपकी तरह ही बल्लेबाज और विकेटकीपर हूं। इसप र ऋषभ ने कहा- कीप इट अप। यह मेरे लिए अच्छा रहा है। उन्होंने साइन किया हुआ बैट दिया है। ———————— ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराया : मिशेल मार्श की फिफ्टी नहीं आई काम, फैन बोले- LSG की हार से टूट गए हैं राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। (पूरी खबर पढ़िए)
उज्जैन में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने किया चक्काजाम:हत्या का आरोप लगाया, मां बोली-फोन कर कहा था बचा लो; पुलिस कर रही जांच

उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक राजनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उसकी बॉडी बुधवार रात करीब 12 बजे पंतिपले रोड पर एक पत्थर के ढेर के पास पड़ी मिली थी। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस दिशा में जांच की मांग काे लेकर गुरुवार दोपहर नानाखेड़ा थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए। पुलिस को सड़क किनारे युवक की बाॅडी पड़ी होने की सूचना रात करीब 12:30 बजे ली थी। एफआरवी ने बॉडी और जिला अस्पताल पहुंचाई, जहां आज पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान राजनाथ उर्फ राजाराम पिता दिलीप नाथ निवासी कोलूखेड़ी के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर मामला एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों द्वारा हत्या के आरोप लगाए जाने के बाद जांच का रुख बदल गया है। पुलिस अब एक्सीडेंट और हत्या को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है। परिवार ने लगाया हत्या का आरोप परिजनों ने राजनाथ की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राजनाथ मुंडन के एक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी ससुराल लक्ष्मणखेड़ी (इंदौर रोड) गया था। वहां उसे पीटा और हत्या कर दी गई। राजनाथ की मां सांगा बाई ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे उनके फोन पर बेटे का कॉल आया था। उसने मुझे बचा लो कहा था। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। राजनाथ के परिवार में उसकी 8 माह की गर्भवती पत्नी और 2 साल का एक बेटा है। विरोध प्रदर्शन किया गुस्साए परिजन, क्षेत्रीय पार्षद और समाज के लोग नानाखेड़ा थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जब पुलिस ने भरोसा दिलाया कि हत्या के एंगल पर भी जांच की जाएगी, तब लोग सड़क से हटे और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस का कहना है नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि शुरुआती सूचना एक्सीडेंट की मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भेजा गया और पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने अब हत्या की आशंका जताई है, जिसके चलते एक्सीडेंट और हत्या दोनों एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मल्टीग्रेन आटा: बिना मसाले के ही फिट रहने का देसी रहस्य, आटे में 2 चीजें मिलाने के बाद रोटी बनेगी दवा

23 अप्रैल 2026 को 14:30 IST पर अद्यतन किया गया मल्टीग्रेन आटा: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग तेजी से तेजी से बढ़ते हुए आ रहे हैं। ऐसे में साक्षियों के रहने के लिए समुद्री जीव-जंतु नहीं, बल्कि साक्षियों के छोटे-छोटे व्यवहारों में बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, टेक्नोलॉजी से जुड़ी सही आदतें अपनाकर शरीर को सेकी फिट रखा जा सकता है। अनुसरण करना : एक्टिविटी की कमी से मोटापा और मरीज़ों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने किचन में मौजूद सार्वभौम समुद्री मील का सही तरीके से इस्तेमाल करें और अपने सामान को सामान तैयार करें। छवि: फ्रीपिक रोज सिर्फ टुकड़ों के आटे की रोटी खाते हैं, तो अब इसे मल्टीग्रेन बनाना शुरू करें। 10 किलो के आटे में 1 किलो सोयाबीन और 1 किलो बेसन का आटा तैयार कर लीजिये. शरीर को पोषण की सुविधा, रोटी स्ट्रैटेजी फ़्लोरिडा है। छवि: फ्रीपिक आटा गूंथते समय में पालक या मेथी स्टॉक जैसे लगभग 25 प्रतिशत हरियाली शामिल है। इस रोटी में वनस्पति और विटामिन की मात्रा होती है और स्वाद भी बेहतर होता है छवि: फ्रीपिक पाचन तंत्र को सही मजबूती प्रदान करने के लिए पानी पीने का बहुत महत्व है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मनाही। पानी हमेशा से आधा घंटा पहले या करीब 40 मिनट बाद ही पिएं। छवि: फ्रीपिक खाने के साथ ठंडा पेय, चाय या सिगरेट पीने से परहेज करना चाहिए। जब भूख न हो तो जबरदस्ती खाना नहीं खाना चाहिए और प्यास न लगना पर पानी भी नहीं डालना चाहिए। छवि: फ्रीपिक आयुर्वेद के अनुसार, सूरज के बाद भारी भोजन से परहेज करना चाहिए। साथ ही सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से शरीर डिटॉक्स होता है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। छवि: फ्रीपिक द्वारा प्रकाशित : कीर्ति सोनी प्रकाशित 23 अप्रैल 2026 14:30 IST पर (टैग्सटूट्रांसलेट)मल्टीग्रेन आटे के फायदे(टी)स्वस्थ रोटी युक्तियाँ(टी)आयुर्वेदिक आहार आदतें(टी)गेहूं का आटा मिश्रण युक्तियाँ(टी)स्वस्थ भोजन भारत(टी)पाचन युक्तियाँ आयुर्वेद(टी)पानी पीने का समय(टी)वजन घटाने के आहार युक्तियाँ(टी)प्राकृतिक स्वास्थ्य उपचार(टी)भारतीय रसोई स्वास्थ्य युक्तियाँ







