Wednesday, 29 Jul 2026 | 05:59 PM

Trending :

सनी देओल बोले-लोग धर्म-राजनीति को जोड़ते हैं,मैं इनसे हमेशा दूर:मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं करता जो लोगों को बांटें, 'गदर' भी सिर्फ एक लव स्टोरी थी अमेरिका ने इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट पर रोक लगाई:देश की सुरक्षा को खतरा बताया; चीन बोला- बेवजह हमारी कंपनियों को निशाना बनाना गलत अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर बैन लगाया:चीन ने आलोचना की, कहा- हमारी कंपनियों को दबाने की कोशिश Fatehpur School Protest | Students Demand Clean Water and Electricity अडाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा हुआ:पहली तिमाही में रेवेन्यू 50% बढ़ा, यह ₹32,924 करोड़ पर पहुंचा थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण:5 भारतीय गिरफ्तार; पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की, ₹1.20 करोड़ की फिरौती मांगी थी
EXCLUSIVE

India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest at 47.6°C

  • Hindi News
  • National
  • India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest At 47.6°C | Heatstroke Units Ordered

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4°C तापमान का रिकॉर्ड था।

राजस्थान के जैसलमेर में भी 46.6°C तापमान दर्ज हुआ। यहां अब तक सबसे ज्यादा तापमान 18 अप्रैल 2025 में 46.3°C था। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दशक में यहां इतना तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ था।

जैसलमेर और खजुराहो के अलावा देश के कुल 6 शहरों में पारा 46°C या उससे पार रहा। इनमें बाड़मेर (46°C), वर्धा (46.5°C), अमरावती (46.6°C) और अकोला (46.3°C) शामिल हैं।

देश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

29 अप्रैल:

  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट है।
  • असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की आशंका है।

30 अप्रैल:

  • ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका है।
  • मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में बिजली और आंधी की संभावना है।
  • बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए 'मिस्ट कूलिंग सिस्टम' लगाया गया है। पानी की महीन फुहारों के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ‘मिस्ट कूलिंग सिस्टम’ लगाया गया है। पानी की महीन फुहारों के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है।

बीकानेर में गर्मी की तपती दोपहर में एक व्यक्ति मिट्टी के घड़े से पानी पी रहा है। यहां जगह-जगह प्याऊ खोले गए है।

प्रयागराज में दिन के समय ट्रांसफॉर्मर को आग लगने से बचाने के लिए कूलर लगा रहा है।

मुंबई में लोग गर्मी से बचने के लिए सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं।

प्रयागराज में राहगीर तेज धूप से बचने के लिए खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं।

नागपुर में स्कार्फ से सिर ढकी लड़कियां आइसक्रीम खाते हुए गर्मी से राहत लेती दिखीं।

दिल्ली में महिलाएं-बच्चियां तेज धूप से बचने के लिए स्कार्फ और चश्मों का सहारा ले रही हैं।।

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर एक चिड़िया जमीन से पानी पीकर गर्मी से राहत पाती दिखी।

इस साल अप्रैल में 45 बार पारा 45°C पार

बांदा का 47.6°C तापमान अप्रैल महीने के इतिहास में दर्ज देश का सबसे ज्यादा तापमान है। इस साल अप्रैल में अब तक करीब 45 बार देश के अलग-अलग स्टेशनों पर तापमान 45°C से ऊपर दर्ज हुआ है। यह 2022 के बाद सबसे ज्यादा है। उस साल 56 बार ऐसा हुआ था। मतलब ये कि इस बार अप्रैल का महीना पिछले 4 साल में सबसे गर्म रहा है।

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर खत्म होते ही मई के पहले हफ्ते से पारा फिर चढ़ेगा, जिससे लू का प्रकोप बढ़ेगा। मई में राजस्थान और यूपी के कुछ इलाकों में पारा 48-50°C के करीब पहुंच सकता है।

क्या करेंगी हीट यूनिट

केंद्र ने राज्यों से जिन हीट स्ट्रोक यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, वे अस्पताल के भीतर एक ‘इमर्जेंसी रिस्पॉन्स जोन’ की तरह काम करती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य हीटस्ट्रोक के मरीज को ‘गोल्डन आवर’ में बचाना होता है।

हीटस्ट्रोक में शरीर का तापमान 104°F (40°C) के पार चला जाता है। ये यूनिट मरीज को बर्फ के पानी से नहलाने, कूलिंग कंबल या ठंडी हवा के जरिए तुरंत शरीर का तापमान कम करती हैं।

नसों से लिक्विड देना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी। ओआरएस व ठंडे पानी की व्यवस्था करना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी करना। ओआरएस और ठंडे पानी की व्यवस्था करना।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: जैसलमेर में गर्मी का नया रिकॉर्ड, उदयपुर में जगन्नाथजी का नौका-विहार

जैसलमेर में सोमवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल माह का सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड किया गया। पारा 46.4°C पर पहुंच गया। इससे पहले 18 अप्रैल 2025 को यहां 46.3°C रहा। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दोपहर बाद हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर समेत कई शहरों आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। उदयपुर में तेज गर्मी के कारण भगवान को नौका विहार कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…

2. मध्य प्रदेश: खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 46 पार, आज 4 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को खजुराहो में पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया। यह 10 साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर का ही नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर है। मंगलवार को 4 जिलों में लू और 12 में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 1 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी भी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

March 29, 2026/
5:10 am

02:03 PM29 मार्च 2026 कॉपी लिंक दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन,...

authorimg

February 11, 2026/
2:00 pm

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत के मामले में दिल्ली...

MPL के सबसे महंगे खिलाड़ी आशुतोष शर्मा:मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा; अक्षत रघुवंशी 13.80 लाख, अनिकेत 13.20 लाख में बिके

March 31, 2026/
12:52 pm

आशुतोष शर्मा मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख...

वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

March 11, 2026/
9:05 am

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर...

दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम-पेमेंट्स-बैंक को बंद करने का आदेश दिया:RBI ने जानकारी दी, नियमों के उल्लंघन पर बैंकिंग लाइसेंस रद्द हुआ था

July 28, 2026/
4:49 pm

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लाइसेंस रद्द किए जाने के कुछ महीनों बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक...

Bangladesh vs New Zealand Live Score: Follow latest updates from Chattogram. (AP Photo)

April 29, 2026/
1:48 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 13:48 IST एग्ज़िट पोल एक विशिष्ट क्षण में मतदाता की भावना को दर्शाते हैं, लेकिन बहु-चरणीय...

पुणे में 4-वर्षीय बच्ची से रेप, पत्थर से कुचलकर हत्या:65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां मनाने आई थी बच्ची

May 2, 2026/
10:11 am

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest at 47.6°C

India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest at 47.6°C
  • Hindi News
  • National
  • India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest At 47.6°C | Heatstroke Units Ordered

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4°C तापमान का रिकॉर्ड था।

राजस्थान के जैसलमेर में भी 46.6°C तापमान दर्ज हुआ। यहां अब तक सबसे ज्यादा तापमान 18 अप्रैल 2025 में 46.3°C था। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दशक में यहां इतना तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ था।

जैसलमेर और खजुराहो के अलावा देश के कुल 6 शहरों में पारा 46°C या उससे पार रहा। इनमें बाड़मेर (46°C), वर्धा (46.5°C), अमरावती (46.6°C) और अकोला (46.3°C) शामिल हैं।

देश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

29 अप्रैल:

  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट है।
  • असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की आशंका है।

30 अप्रैल:

  • ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका है।
  • मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में बिजली और आंधी की संभावना है।
  • बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए 'मिस्ट कूलिंग सिस्टम' लगाया गया है। पानी की महीन फुहारों के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ‘मिस्ट कूलिंग सिस्टम’ लगाया गया है। पानी की महीन फुहारों के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है।

बीकानेर में गर्मी की तपती दोपहर में एक व्यक्ति मिट्टी के घड़े से पानी पी रहा है। यहां जगह-जगह प्याऊ खोले गए है।

बीकानेर में गर्मी की तपती दोपहर में एक व्यक्ति मिट्टी के घड़े से पानी पी रहा है। यहां जगह-जगह प्याऊ खोले गए है।

प्रयागराज में दिन के समय ट्रांसफॉर्मर को आग लगने से बचाने के लिए कूलर लगा रहा है।

प्रयागराज में दिन के समय ट्रांसफॉर्मर को आग लगने से बचाने के लिए कूलर लगा रहा है।

मुंबई में लोग गर्मी से बचने के लिए सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं।

मुंबई में लोग गर्मी से बचने के लिए सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं।

प्रयागराज में राहगीर तेज धूप से बचने के लिए खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं।

प्रयागराज में राहगीर तेज धूप से बचने के लिए खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं।

नागपुर में स्कार्फ से सिर ढकी लड़कियां आइसक्रीम खाते हुए गर्मी से राहत लेती दिखीं।

नागपुर में स्कार्फ से सिर ढकी लड़कियां आइसक्रीम खाते हुए गर्मी से राहत लेती दिखीं।

दिल्ली में महिलाएं-बच्चियां तेज धूप से बचने के लिए स्कार्फ और चश्मों का सहारा ले रही हैं।।

दिल्ली में महिलाएं-बच्चियां तेज धूप से बचने के लिए स्कार्फ और चश्मों का सहारा ले रही हैं।।

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर एक चिड़िया जमीन से पानी पीकर गर्मी से राहत पाती दिखी।

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर एक चिड़िया जमीन से पानी पीकर गर्मी से राहत पाती दिखी।

इस साल अप्रैल में 45 बार पारा 45°C पार

बांदा का 47.6°C तापमान अप्रैल महीने के इतिहास में दर्ज देश का सबसे ज्यादा तापमान है। इस साल अप्रैल में अब तक करीब 45 बार देश के अलग-अलग स्टेशनों पर तापमान 45°C से ऊपर दर्ज हुआ है। यह 2022 के बाद सबसे ज्यादा है। उस साल 56 बार ऐसा हुआ था। मतलब ये कि इस बार अप्रैल का महीना पिछले 4 साल में सबसे गर्म रहा है।

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर खत्म होते ही मई के पहले हफ्ते से पारा फिर चढ़ेगा, जिससे लू का प्रकोप बढ़ेगा। मई में राजस्थान और यूपी के कुछ इलाकों में पारा 48-50°C के करीब पहुंच सकता है।

क्या करेंगी हीट यूनिट

केंद्र ने राज्यों से जिन हीट स्ट्रोक यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, वे अस्पताल के भीतर एक ‘इमर्जेंसी रिस्पॉन्स जोन’ की तरह काम करती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य हीटस्ट्रोक के मरीज को ‘गोल्डन आवर’ में बचाना होता है।

हीटस्ट्रोक में शरीर का तापमान 104°F (40°C) के पार चला जाता है। ये यूनिट मरीज को बर्फ के पानी से नहलाने, कूलिंग कंबल या ठंडी हवा के जरिए तुरंत शरीर का तापमान कम करती हैं।

नसों से लिक्विड देना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी। ओआरएस व ठंडे पानी की व्यवस्था करना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी करना। ओआरएस और ठंडे पानी की व्यवस्था करना।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: जैसलमेर में गर्मी का नया रिकॉर्ड, उदयपुर में जगन्नाथजी का नौका-विहार

जैसलमेर में सोमवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल माह का सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड किया गया। पारा 46.4°C पर पहुंच गया। इससे पहले 18 अप्रैल 2025 को यहां 46.3°C रहा। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दोपहर बाद हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर समेत कई शहरों आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। उदयपुर में तेज गर्मी के कारण भगवान को नौका विहार कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…

2. मध्य प्रदेश: खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 46 पार, आज 4 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को खजुराहो में पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया। यह 10 साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर का ही नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर है। मंगलवार को 4 जिलों में लू और 12 में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 1 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी भी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket