RBI 60 Posts Recruitment | IAF 47 Openings

13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 60 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। साथ में कोल इंडिया में 34 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 27 अप्रैल 2026 को जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitment.ssb.gov.in या ssb.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस : स्पोर्ट्स अचीवमेंट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट मेडिकल फिटनेस टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. RBI में 60 पदों का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 1 लाख 40 हजार तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ग्रेड बी के 60 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। 29 अप्रैल से आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ग्रेड बी ऑफिसर (DR) सामान्य 40 ग्रेड बी ऑफिसर-(DR) डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DPER) 10 ग्रेड बी ऑफिसर (DR) डिपार्टमेंट ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (DISM) 10 कुल पदों की संख्या 60 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू फीस : एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी : 100 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 850 रुपए स्टाफ : नि:शुल्क सैलरी : 1,20,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड ईमेल आईडी मोबाइल नंबर 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, मास्टर्स की मार्कशीट कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC, ST, OBC, EWS) एग्जाम शेड्यूल : पद का नाम एग्जाम डेट ग्रेड बी (DR)- DEPR (पेपर-I और पेपर-II)/DISM (Paper-I) 14 जून 2026 फेज-II ऑनलाइन एग्जामिनेशन ग्रेड-बी (DR) सामान्य 25 जुलाई 2026 फेज-II ऑनलाइन/रिटन एग्जामिनेशन ग्रेड बी (DR)-DEPR (पेपर-I और II)/DISM (पेपर-II और III) 26 जुलाई 2026 सिलेबस : फेज – 1 : जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग फेज – 2 : इकोनॉमिक एंड सोशल इश्यू, इंग्लिश – डिस्क्रिप्टिव, फायनेंस एंड मैनेजमेंट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद “Careers” / “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें। “RBI Lateral Recruitment 2025 – Experts” से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. कोल इंडिया में 34 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन कोल इंडिया लिमिटेड ने इंटर्न के 34 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी पदों की संख्या PMIS-2026-33020 7 PMIS-2026-32977 8 PMIS-2026- 33035 5 PMIS-2026- 33028 7 PMIS-2026- 33000 7 इंटर्नशिप डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी इंटर्नशिप टाइप क्वालिफिकेशन PMIS-2026-33020 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026-32977 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33035 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33028 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33000 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं, आईटीआई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री। सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या मास्टर डिग्री होल्डर्स एलिजिबल नहीं होंगे। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन PMIS नियमों के अनुसार फाइनल लिस्ट तैयारी की जाएगी। ऐसे करें आवेदन : PMIS Portal at pminternship.mca.gov.in पर जाएं। “Login/Register” पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें। एप्लिकेशन सब्मिट करें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 30 अप्रैल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1679 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या फॉरेस्ट गार्ड 728 फील्ड गार्ड 169 जेल वार्डर 757 असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट 25 कुल पदों की संख्या 1679 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 38 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। सैलरी : फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर : 19,500 – 62,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट : 36,200 – 1,14,800 रुपए प्रतिमाह फीस : अनारक्षित : 500 रुपए आरक्षित वर्ग : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन्स टोटल मार्क्स जनरल साइंस सभी सब्जेक्ट के लिए 100 सभी सब्जेक्ट के लिए 100 जनरल हिंदी जनरल इंग्लिश जनरल मैथमेटिक्स जनरल साइंस एग्जाम से संबंधित अन्य डिटेल्स : एग्जाम टाइप ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट क्वेश्चन नंबर 100 टोटल मार्क्स 100 ड्यूरेशन 2 घंटे मिडियम हिंदी, इंग्लिश क्वेश्चन टाइप ऑब्जेक्टिव निगेटिव मार्किंग 0.25 मार्क्स ऐसे करें आवेदन : MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें आज की सरकारी नौकरी:यूपी में
मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में जमकर थिरके दो विधायक:कांग्रेस MLA ने अफसरों को दी नसीहत, बोले- बेरोजगार युवती से करो शादी

डिंडोरी में मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम ने अधिकारियों को सुधरने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी बनने के बाद वे बेरोजगार युवती से विवाह करें, ताकि उनका जीवन भी संवर सके। विधायक ने बताया कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को यह प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने विरोध की आशंका के चलते मना कर दिया था। मरकाम ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह संबंध और परंपराओं की जानकारी भी दी। भाजपा विधायक ने जताई नारजगी शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच से कार्यक्रम की तैयारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक कन्या विवाह की शुरुआत डिंडोरी से हुई थी और अब यह वृहद रूप ले चुका है। पहले यह पूरे रीति-रिवाज और विधि-विधान से होता था, लेकिन अब यह केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। उन्होंने साउंड से नगाड़ा बजाने और विवाह सामग्री की गुणवत्ता पर भी आपत्ति जताई। विधायक ने जिला प्रशासन से दुल्हनों के राशन कार्ड में नाम जोड़ने, जी राम जी योजना और उज्ज्वला गैस कनेक्शन की व्यवस्था करने का आग्रह किया। तस्वीरें देखिए… 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे इस समारोह में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। वर पक्ष को कुर्ता-पायजामा, गमछा और मौरे जैसे उपहार दिए गए, जबकि कन्या पक्ष को दुल्हन ड्रेस, मुकुट और चुनरी सहित आवश्यक सामग्री भेंट की गई। बस स्टैंड से डीजे के साथ बारात निकली, जिसमें शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे दूल्हों के साथ नाचते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से, तो वहीं कई जोड़ों का विवाह आदिवासी परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया। ये रहे मौजूद इस विवाह समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नपा अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला पंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे, हीरा परस्ते, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
अक्षय कुमार का हील्स पहनकर 'लाल परी' गाने पर डांस:महिलाओं को किया सलाम, बोले- इसे कैसे पहन लेती हो आप; मुझे तो बहुत डर लगा

अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का सोमवार रात ग्रैंड फिनाले हुआ। इस आखिरी एपिसोड में अक्षय कुमार ने हाई हील्स पहनकर डांस किया। शो में जैकलीन के साथ भूमि पेडनेकर और फराह खान भी मौजूद थीं। शो की मेहमान जैकलीन फर्नांडिस के कहने पर अक्षय ने लाल पारी गाने पर डांस करते दिखाई दिए। टास्क में दी हील्स पहनने की चुनौती शो के दौरान जैकलीन और भूमि ने शिकायत की कि अक्षय सेट पर उनके साथ डरावने प्रैंक (मजाक) करते हैं। इसका बदला लेने के लिए जैकलीन ने अक्षय को एक टास्क दिया। उन्होंने अक्षय को हील्स पहनकर 1 मिनट तक डांस करने को कहा। जैकलीन ने शर्त रखी कि अगर अक्षय बीच में रुके, तो उन्हें उनके अकाउंट में 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने होंगे। पहले तो अक्षय डरे और बोले, “पागल है क्या, मोच आ जाएगी। मैंने लाइफ में कभी ऐसा नहीं किया है।” हील्स टूटने पर अक्षय बोले- महिलाओं को सलाम फराह खान के कहने पर अक्षय आखिरकार हील्स पहनने को तैयार हो गए। उन्होंने अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के गाने ‘लाल परी’ पर हील्स पहनकर जबरदस्त डांस किया। अक्षय को हील्स में घूमते देखकर फराह और भूमि भी उनके साथ शामिल हो गईं। टास्क पूरा होने के बाद फराह खान ने अक्षय को सलाम किया। डांस के दौरान हील्स टूट गई, जिस पर अक्षय ने हंसते हुए कहा, “सारी औरतों को सलाम है, कैसे पहनती हो आप लोग ये? मुझे तो बहुत डर लग रहा था।” अब ‘वेलकम टू द जंगल’ की तैयारी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ ने भारत में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। अब उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार का हील्स पहनकर 'लाल परी' गाने पर डांस:महिलाओं को किया सलाम, बोले- इसे कैसे पहन लेती हो आप; मुझे तो बहुत डर लगा

अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का सोमवार रात ग्रैंड फिनाले हुआ। इस आखिरी एपिसोड में अक्षय कुमार ने हाई हील्स पहनकर डांस किया। शो में जैकलीन के साथ भूमि पेडनेकर और फराह खान भी मौजूद थीं। शो की मेहमान जैकलीन फर्नांडिस के कहने पर अक्षय ने लाल पारी गाने पर डांस करते दिखाई दिए। टास्क में दी हील्स पहनने की चुनौती शो के दौरान जैकलीन और भूमि ने शिकायत की कि अक्षय सेट पर उनके साथ डरावने प्रैंक (मजाक) करते हैं। इसका बदला लेने के लिए जैकलीन ने अक्षय को एक टास्क दिया। उन्होंने अक्षय को हील्स पहनकर 1 मिनट तक डांस करने को कहा। जैकलीन ने शर्त रखी कि अगर अक्षय बीच में रुके, तो उन्हें उनके अकाउंट में 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने होंगे। पहले तो अक्षय डरे और बोले, “पागल है क्या, मोच आ जाएगी। मैंने लाइफ में कभी ऐसा नहीं किया है।” हील्स टूटने पर अक्षय बोले- महिलाओं को सलाम फराह खान के कहने पर अक्षय आखिरकार हील्स पहनने को तैयार हो गए। उन्होंने अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के गाने ‘लाल परी’ पर हील्स पहनकर जबरदस्त डांस किया। अक्षय को हील्स में घूमते देखकर फराह और भूमि भी उनके साथ शामिल हो गईं। टास्क पूरा होने के बाद फराह खान ने अक्षय को सलाम किया। डांस के दौरान हील्स टूट गई, जिस पर अक्षय ने हंसते हुए कहा, “सारी औरतों को सलाम है, कैसे पहनती हो आप लोग ये? मुझे तो बहुत डर लग रहा था।” अब ‘वेलकम टू द जंगल’ की तैयारी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ ने भारत में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। अब उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
छतरपुर में बंदर के हमले से रिक्शा पलटा:9 साल की बच्ची का पैर फ्रैक्चर; ऑपरेशन के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती

छतरपुर जिले में मंगलवार को एक बंदर के अचानक हमले से बैटरी ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में 9 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका पैर फ्रैक्चर हो गया। बच्ची का जिला अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है और उसे ट्रॉमा वार्ड में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, राम अवतार अहिरवार का परिवार सटई थाना क्षेत्र के भैरा गांव से काबर गांव शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी के बाद परिवार बैटरी ऑटो रिक्शा से वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में जंगल क्षेत्र से गुजरते समय अचानक एक बंदर पेड़ से कूदकर ऑटो पर आ गिरा। बंदर से ड्राइवरा का बिगड़ा था संतुलन घायल की मां भारती बताती है कि बंदर के ऑटो के अगले हिस्से पर गिरने से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो में सवार 9 वर्षीय श्रद्धा अहिरवार वाहन के नीचे दब गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बच्ची को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। हादसे में उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर भी कई चोटें आईं। गंभीर हालत में जिला अस्पातल रेफर घटना के तुरंत बाद बच्ची को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर पैर में रॉड डाली है। फिलहाल बच्ची को ट्रॉमा वार्ड में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
शिवसेना ने कहा- नो-एंट्री के बावजूद वाहन घुस रहे:सीधी में जाम से लोग-दुकानदार परेशान, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

शहर में ट्रैफिक जाम की बढ़ती समस्या को लेकर शिवसेना ने मंगलवार को नगर पालिका को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मांग की है कि सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण और नो-एंट्री के नियमों को तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण इतना बढ़ गया है कि रास्ते संकरे हो गए हैं। ऊपर से नो-एंट्री होने के बाद भी भारी ट्रक और गाड़ियां शहर के अंदर घुस रही हैं। इससे न केवल जाम लग रहा है, बल्कि हादसों का डर भी बना रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रहा है, जबकि हकीकत में नियम ताक पर रखे जा रहे हैं। लोग और कारोबारी परेशान ट्रैफिक जाम की इस मुसीबत का सबसे बुरा असर स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। लोग समय पर अपने काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि सड़कों पर भीड़भाड़ की वजह से ग्राहक उनकी दुकानों तक नहीं आ पा रहे, जिससे धंधे पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन से की ये मांगें सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए खास अभियान चलाया जाए। नो-एंट्री के नियमों का कड़ाई से पालन हो। भारी वाहनों के निकलने के लिए अलग रास्ता तय किया जाए। ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाई जाए ताकि निगरानी बेहतर हो सके। कार्रवाई का मिला आश्वासन नगर पालिका सीधी की प्रभारी सीएमओ प्रिया पाठक ने ज्ञापन लेने के बाद भरोसा दिलाया है कि इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू होगी ताकि शहर के लोगों को जाम से निजात मिल सके।
लू से लेकर अपच तक…भीषण गर्मी में आम पना क्यों वरदान? 99% लोग नहीं जानते ये बात

Last Updated:April 28, 2026, 19:17 IST Aam Panna Benefits : शाहजहांपुर में पारा 45 डिग्री को पार कर चुका है. सड़कों पर सन्नाटा है और अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. खुद को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे में ये तरीका वरदान बन सकता है. कच्चे आम को भूनकर या उबालकर बनाया गया यह पेय शरीर के भीतर की गर्मी को सोख लेता है. घर से निकलने से पहले और वापस आने पर एक गिलास जरूर पिएं. लोकल 18 से शाहजहांपुर की डॉ. विद्या गुप्ता बताती हैं कि यह पसीने के जरिए निकलने वाले जरूरी खनिजों की भरपाई तुरंत कर देता है. सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि यह पोषक तत्वों का खजाना भी है. शाहजहांपुर. अप्रैल महीने में सूरज की तपिश अब जानलेवा होने लगी है. पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है और गर्म हवाओं के थपेड़े यानी ‘लू’ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सड़कों पर सन्नाटा है और अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती है. लू और गर्मी से बचने का एक ऐसा देसी रामबाण इलाज है, जो सदियों से भारतीयों की पहली पसंद रहा है. हम बात कर रहे हैं ‘आम के पना’ की. यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है बल्कि लू के सीधे वार से भी बचाता है. क्या-क्या इसमें शाहजहांपुर की गृह विज्ञान एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता बताती हैं कि भीषण गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है. लू लगने पर शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की भारी कमी हो जाती है. आम का पना विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. कच्चे आम को भूनकर या उबालकर बनाया गया यह पेय शरीर के भीतर की गर्मी को सोख लेता है. इसमें मौजूद काला नमक और जीरा पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं. ऐसे में घर से निकलने से पहले और वापस आने पर एक गिलास आम पना जरूर पिएं. यह बाजार के ठंडे ड्रिंक्स से कहीं ज्यादा सुरक्षित और असरदार प्राकृतिक विकल्प है. पेट जलन छूमंतर डॉ. विद्या कहती हैं कि आम का पना भीषण गर्मी और लू से बचने का सबसे प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है. जब बाहर का तापमान बहुत अधिक होता है, तो शरीर अपनी प्राकृतिक ठंडक खोने लगता है. कच्चे आम में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर के आंतरिक तापमान को स्थिर रखने में मदद करते हैं. यह पसीने के जरिए निकलने वाले जरूरी खनिजों की भरपाई तुरंत कर देता है. रोजाना इसका सेवन करने से लू लगने का खतरा लगभग खत्म हो जाता है. गर्मियों में अक्सर हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. आम पना में पेक्टिन पाया जाता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों को दूर करने में मदद करता है. इसमें मिलाया जाने वाला पुदीना और भुना जीरा पेट की जलन को शांत करता है. यह एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. भारी भोजन के बाद इसका सेवन भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है. इन मरीजों के लिए दवा समान डॉ. विद्या के मुताबिक, आम पना सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि यह पोषक तत्वों का खजाना भी है. इसमें विटामिन-C प्रचुर मात्रा में होता है, जो स्कर्वी जैसे रोगों से बचाता है और त्वचा में चमक लाता है. यह विटामिन-A और आयरन का भी अच्छा स्रोत है. यह शरीर में सोडियम और पोटेशियम के स्तर को संतुलित रखता है. एनीमिया के मरीजों के लिए भी यह एक बेहतरीन स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक साबित होता है. बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर और प्रिजर्वेटिव्स अधिक होते हैं, जबकि आम पना पूरी तरह प्राकृतिक है. यह शरीर को तत्काल ऊर्जा देता है और थकान को दूर भगाता है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम नसों को आराम देते हैं जिससे मानसिक तनाव कम होता है. चिलचिलाती धूप में एक गिलास ठंडा आम पना पीने से जो ताजगी मिलती है, वह किसी भी अन्य ड्रिंक से बेहतर है. About the Author Priyanshu Gupta प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Shahjahanpur,Uttar Pradesh First Published : April 28, 2026, 19:17 IST
राष्ट्रपति को शिमला के लोक भवन में रात्रिभोज:कल अटल टनल जाएंगी मुर्मू, पर्यटकों के रोहतांग जाने पर रोक; हथियार नहीं ले जा सकेंगे साथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आज शिमला स्थित लोक भवन में रात्रिभोज रखा गया है। राष्ट्रपति कुछ देर में रिट्रीट छराबड़ा से लोक भवन पहुंचेंगी और रात में डिनर के बाद वापस रिट्रीट लौटेंगी। राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कैबिनेट मंत्री और उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे। छराबड़ा से शिमला के लिए राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान शहर में कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। अटल टनल में 300 पुलिस जवान तैनात द्रौपदी मुर्मू कल अटल टनल रोहतांग जा रही हैं। इसे देखते हुए रोहतांग व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में 300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए आज ही पर्यटकों के अटल टनल जाने पर रोक लगा दी गई है। कल भी पर्यटकों के रोहतांग जाने की इजाजत नहीं होगी। मनाली में विशेष निषेधाज्ञा लागू डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के आदेशानुसार मनाली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में विशेष निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। आदेशों के अनुसार, 28 और 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग के साथ-साथ साउथ पोर्टल से सासे हेलीपैड तक, मनाली शहर और इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी गांवों में किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेयास्त्र (बारूद/गनपाउडर) के प्रयोग से चलने वाला हथियार, गोला-बारूद ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के उन जवानों पर लागू नहीं होगा, जो आधिकारिक ड्यूटी पर तैनात हैं। राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित ड्यूटी के लिए विशेष रूप से अधिकृत व्यक्ति भी इस दायरे से बाहर रहेंगे। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी और एक मई को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
नर्सिंग छात्राओं को सभी जिलों का मिलेगा विकल्प:स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक; डिप्टी सीएम बोले- भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएं

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि सभी भर्ती प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण की जाएं, ताकि आम जनता को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने लंबित प्रस्तावों, मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों और नई स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नर्सिंग छात्राओं की नियुक्ति में सभी जिलों का विकल्प देने पर भी जोर दिया गया। समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने बुधनी, दमोह और छतरपुर मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए। साथ ही आउटसोर्स पदों पर भर्ती के लिए सभी जिलों में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। नर्सिंग कॉलेजों में 59 राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए। नर्सिंग छात्राओं को सभी जिलों का विकल्प उप मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कॉलेजों की उत्तीर्ण छात्राओं की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी जिलों का विकल्प उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे छात्राओं को अपनी पसंद के स्थान पर सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। बैठक में सागर में कैंसर अस्पताल और सिंगरौली में अस्पताल उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों की समीक्षा की गई। साथ ही एयर एम्बुलेंस संचालन, शव वाहन व्यवस्था, विशेषज्ञों की सीधी भर्ती और 16 जिला अस्पतालों में नए पद सृजित करने के प्रस्तावों को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। रीवा-सतना के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई उप मुख्यमंत्री ने रीवा और सतना मेडिकल कॉलेज के भ्रमण के दौरान सामने आए मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। रीवा में आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान और मैहर जिला अस्पताल के लिए भूमि चिन्हांकन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
Vinesh Phogat Returns to Wrestling

Hindi News Sports Vinesh Phogat Returns To Wrestling | Gonda Open Ranking Tournament स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक विनेश पेरिस ओलिंपिक के बाद पहली बार टूर्नामेंट खेलेंगी। विनेश फोगाट 20 महीने बाद किसी रेसलिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। उन्होंने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। विनेश ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि विनेश ने पहले आरोप लगाया था कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक रहा है। विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘आज सुबह मेरा रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया। कल लिंक बंद होने की वजह से मैं रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाई थी। सबके सपोर्ट के लिए शुक्रिया।’ रजिस्ट्रेशन में देरी पर WFI ने सफाई दी विनेश के रजिस्ट्रेशन में हुई देरी पर WFI ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आई थी। इसकी वजह से सिर्फ विनेश नहीं, बल्कि कई पहलवानों का रजिस्ट्रेशन अटका हुआ था। बाद में लिंक खुलने पर एंट्री सबमिट हुई है। फेडरेशन ने कहा कि विनेश का रजिस्ट्रेशन सोमवार रात 10:29 बजे पूरा हो गया था, जबकि विनेश ने अपनी पोस्ट में मंगलवार सुबह इसका जिक्र किया है। पेरिस ओलिंपिक के बाद संन्यास लिया था पेरिस ओलिंपिक 2024 में विनेश ने 50 किलोग्राम फ्री-स्टाइल कुश्ती में हिस्सा लिया था। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन मुकाबले से पहले उनका वजन लगभग 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसके बाद ओलिंपिक नियमों के तहत उन्हें टूर्नामेंट से डिसक्वालिफाई कर दिया गया। इससे दुखी होकर विनेश ने 8 अगस्त को संन्यास लेने की घोषणा की थी। हालांकि दिसंबर 2024 में उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया। विनेश को फाइनल से पहले ओवरवेट की वजह से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। एशियन गेम्स और 2028 ओलंपिक पर निगाहें विनेश 57 किलो कैटेगरी में 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। अब उनका लक्ष्य आने वाले एशियन गेम्स और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक पर है। विनेश हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक भी चुनी गई हैं। —————————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… थॉमस कप क्वार्टर फाइनल में भारत:ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया, विमेंस टीम का ग्रुप स्टेज में खत्म हुआ अभियान भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








