Wednesday, 28 Oct 2026 | 09:39 PM

Trending :

नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की IIT रोपड़ ने बिना थीसिस वाला PhD प्रोग्राम लॉन्च किया:अब अपना स्टार्टअप मॉडल दिखाकर सीधे ले सकेंगे डिग्री Katrina Kaif Statement on Body Shaming प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत
EXCLUSIVE

Arman Malik vs Salman Khan Controversy

Arman Malik vs Salman Khan Controversy

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ दिनों पहले सिंगिंग से ब्रेक लेने वाले अरमान मलिक ने हाल ही में सलमान खान और उनके प्रोडक्शन के खिलाफ कई पोस्ट किए। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें प्रोडक्शन की हालिया पोस्ट में फिल्म हीरो के गाने में क्रेडिट नहीं दिया गया। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर ये कहते हुए ट्रोल किया जाने लगा कि जिन सलमान ने उन्हें करियर में सपोर्ट किया, वह उन्हीं सलमान की आलोचना कर रहे हैं। अब इस विवाद पर सिंगर अमाल मलिक भी भाई के सपोर्ट में उतरे हैं।

भाई अमाल के सपोर्ट में उतरे अरमान मलिक

ऐसी ही एक पोस्ट के जवाब में अरमान ने लिखा, “कृपया पहले कोई ओरिजिनल गाना बनाइए, उसे लिखिए या गाइए। फिर देखिए कि जहां आपका नाम होना चाहिए, वहां उसे आसानी से छोड़ दिया जाए।”

उन्होंने कहा, “मैं जानना चाहूंगा कि तब आपको कैसा लगेगा। कृतज्ञता की बात मत कीजिए। मैं अपनी शुरुआत के लिए हमेशा आभारी रहा हूं। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि जहां पहुंचा हूं, वहां तक पहुंचना कितना मुश्किल रहा है। अगर हम अपने हक के लिए नहीं लड़ेंगे, तो कोई और नहीं लड़ेगा।”

भाई और गीतकार के क्रेडिट के लिए बोले अरमान

एक फैन ने अरमान से ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देने को कहा। इस पर उन्होंने साफ किया कि उनका जवाब भाई और गीतकार को सही क्रेडिट दिलाने के लिए था।

अरमान ने कहा, “मैं सच में सिर्फ अपने भाई और गीतकार के क्रेडिट को लेकर चिंतित था। उनके बिना यह गाना कुछ भी नहीं है। मेरा क्रेडिट तो छोड़ ही दीजिए। मैंने उम्मीद करना बंद कर दिया है। मेरे लिए आप लोग ही काफी हैं।”

जानिए क्या है पूरा विवाद?

11 सितंबर को साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो की रिलीज के 11 साल पूरे हुए। इस मौके पर सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई। इस फिल्म के गानों का कंपोजिशन अमाल मलिक ने किया था, लेकिन पोस्ट में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया था।

क्रेडिट ने मिलने पर अमाल मलिक ने नाराजगी जताई और लिखा, “सलमान खान फिल्म्स का पेज संभालने वाले व्यक्ति में संगीतकार और गीतकार को छोड़ने की इतनी हिम्मत कैसे हुई? यह अच्छा नहीं लगता।”

उन्होंने कहा कि गाना संगीतकार और गीतकार की मेहनत, खून-पसीने और दर्द से बनता है। ऐसे गाने का जश्न मनाते समय उसके क्रिएटर्स का सम्मान और जिक्र होना चाहिए।

अमाल ने आगे लिखा, “बुनियादी बातें सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए। मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दीजिए, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।”

प्रोडक्शन ने पोस्ट एडिट कर जोड़ा अमाल का नाम

अमाल की पोस्ट सामने आने के बाद सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट एडिट की और इसमें अमाल मलिक का नाम जोड़ा।

इंस्टाग्राम पोस्ट एडिट कर क्रेडिट जोड़ा गया है, हालांकि X पर अब भी क्रेडिट नहीं दिया गया है।

सलमान खान ने दिया था अमाल को ब्रेक

अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। साथ ही सलमान ने अरमान मलिक के म्यूजिक एल्बम लॉन्च में पहुंचकर उनका सपोर्ट किया था।

बुक लॉन्च में मलिक परिवार के साथ सलमान। बाएं से दाहिने अमाल मलिक, सलमान खान, डब्बू मलिक, अरमान मलिक।

इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था।

बयानों से चर्चा में हैं अमाल मलिक, इंडस्ट्री पर लगाए आरोप

ब्रेक का फैसला अमाल के पिछले कुछ महीनों में किए गए कई भावनात्मक पोस्ट के बाद आया है। इन पोस्ट में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के बारे में बात की थी।

मई में उन्होंने फिल्म और म्यूजिक बिजनेस के कुछ प्रभावशाली लोगों पर उन्हें किनारे करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि पिछले कई सालों में उन्हें करीब पांच दर्जन प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया।

बॉलीवुड में काम जारी रखने की अपनी कोशिशों के बारे में अमाल ने कहा था, “मैं पिछले 8 साल से पूरी ईमानदारी और काम की कुछ सम्मानजनक शर्तों के साथ अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं, लेकिन दुख की बात है कि इस जगह पर यह काम नहीं करता।”

उन्होंने आगे कहा, “इस जगह और इसके काम करने के तरीके के बारे में सच छिपाने में मेरी असमर्थता उन्हें और परेशान करती है। इसकी वजह से मुझे और मेरे परिवार को बेकार की धमकियां मिलती हैं। कुछ बहुत ताकतवर लोगों का समूह है, जो नहीं चाहता कि मैं उनकी फिल्मों या किसी भी फिल्म का हिस्सा बनूं। यह सिर्फ लेबल्स की बात नहीं है, अब मामला इससे आगे बढ़ चुका है। यह अहंकारी लोगों का मिला-जुला सिंडिकेट है।”

ग्रुपिज्म और इंडस्ट्री पॉलिटिक्स पर भी बोले

अमाल ने दावा किया था कि इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स और ग्रुपिज्म की वजह से फिल्मों में उनका संगीत कम सुनाई देता है।

ब्रेक का ऐलान करने से सिर्फ दो दिन पहले अमाल ने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर उनके और उनके काम के खिलाफ सोशल मीडिया पर नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था।

कुछ समय पहले ही अमाल मलिक कंपोजर तनिष्क बागची से विवाद होने से भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘करीब 10 साल तक मैंने अपने गुस्से को दबाकर रखा, लेकिन आज एक दशक बाद मुझे खुलकर सामने आना पड़ा, क्योंकि यहां कोई भी सही बात के लिए खड़ा नहीं होता और न ही इंडस्ट्री के गलत लोगों को बेनकाब करता है। यहां किसी में सच को सच कहने की हिम्मत नहीं है, लेकिन किसी न किसी को यह करना ही था। मैं उसके गलत कामों और अनैतिक हरकतों पर बहुत समय से चुप था।’

पारिवारिक विवाद से भी चर्चा में रहे अमाल मलिक

अमाल मलिक ने बीते साल परिवार को डिप्रेशन का जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे रिश्ते खत्म कर लिए थे। सोशल मीडिया पोस्ट पर परिवार से रिश्ता तोड़ने का ऐलान करते हुए अमाल ने लिखा था, मैं अब ऐसी स्टेज पर आ गया हूं, जहां मैं दर्द नहीं छिपा सकता। सालों से मुझे ऐसा महसूस करवाया गया है कि मैं कमतर हूं, जबकि मैं लोगों को सेफ जिंदगी देने के लिए दिन रात मेहनत करता हूं। मैंने अपने हर सपने को तोड़ दिया और जाना की लोग मुझसे बुरा व्यवहार करते हैं और पूछते हैं कि मैंने क्या किया है।’

आगे उन्होंने लिखा था, ‘मुझसे मेरी शांति छीन ली गई है, मुझे इमोशनली निचोड़ लिया गया है, शायद आर्थिक रूप से भी, लेकिन मैं इससे ज्यादा परेशान नहीं हूं। जिस चीज से सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है वो ये कि मैं क्लीनिकली डिप्रेशन में हूं, क्योंकि ये सब हो रहा है। हां, मेरे एक्शन के लिए मैं खुद को ही दोषी मान सकता हूं, लेकिन मेरे आत्मसम्मान को कई बार उन प्रिय लोगों के कामों ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मेरी आत्मा के टुकड़े चुरा लिए हैं।’

बिग बॉस से किया कमबैक, अंकल अनु मलिक पर दिए विवादित बयान

रिकवरी के बीच अमाल मलिक ने रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हिस्सा लिया। शो में उन्होंने अंकल अनु मलिक पर पिता डब्बू मलिक का करियर खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक से काम छीन लिया और उनका करियर बर्बाद किया। अमाल ने दावा किया कि अगर इंडस्ट्री में उनके पिता को काम मिलता था, तो अनु मलिक प्रोड्यूसर्स से कम फीस लेकर वो काम करने के लिए राजी हो जाते थे।

अमाल ने बिग बॉस 19 में अनु मलिक की पत्नी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते उनके परिवार को तवज्जो नहीं दी जाती थी। एक बार वह सड़क में भीग रहे थे, लेकिन आंटी ने उन्हें देख कार के शीशे चढ़ा लिए।

अमाल का बयान विवादों में आने के बाद उनके पिता डब्बू मलिक ने इस पर सफाई दी और माफी मांगी। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में डब्बू मलिक ने कहा, ‘मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो पिन पॉइंट करके किसी पर इल्जाम लगाऊं कि इनकी वजह से मैं बना नहीं। शायद मेरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव में ऐसी बातें डिनर टेबल पर या जिंदगी में हुई होंगी, जिन्हें बच्चों (अमाल, अरमान) ने सुना होगा।’

‘उसने (अमाल ने) 12-15 साल की उम्र में क्या सुना, क्या देखा, क्या झेला और हमारी क्या बातें हुई और वो उसके दिल में घर कर गई और आज प्रोसेस हो रही हैं। अब बिग बॉस में जाकर उसको मैं बोल तो नहीं सकता कि रुक जा, अरे तुम क्या बोल रहे हो, लेकिन अगर यह चीज किसी को भी हर्ट कर रही है और कोई भी शब्द या कोई भी बात गलत लग रही है तो उसके लिए मैं माफी चाहता हूं। क्योंकि मुझे किसी से कोई प्रॉब्लम नहीं है।’

अनु मलिक के मीटू विवाद पर दिया अटपटा बयान

सिद्धार्थ कानन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या अनु मलिक पर आरोप लगने पर आपको शर्मिंदगी हुई। इस पर अमाल ने कहा, ‘जाहिर तौर पर। बहुत। जैसे मेरे उनसे रिश्ते होने चाहिए थे, वैसे नहीं थे, तो मैं उस आदमी को नहीं जानता। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा किया या नहीं, लेकिन जाहिर है कि सोना हैं, श्वेता पंडित हैं, कई लोगों ने अपनी आवाजें उठाई हैं, तो इसमें कुछ तो सच्चाई होगी। वर्ना लोग ऐसे ही आकर ये क्यों कहते।’

अमाल मलिक ने ये भी बताया है कि उनके पिता डब्बू मलिक का भी यही मानना था कि अनु मलिक पर लगे आरोप सही हैं। अमाल ने बताया कि उनके पिता ने कहा था- ‘बिना आग के धुआं नहीं होता। 4-5 लोग आकर किसी के बारे में कुछ नहीं कह सकते।’

बताते चलें कि अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक और अनु मलिक भाई हैं। बीते कुछ सालों से दोनों परिवारों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि’:टाइटल बदलने पर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया बोले- फैसला अचानक नहीं, लंबे समय से चल रही थी चर्चा

March 16, 2026/
3:46 pm

सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम अब बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’...

बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी में किसको क्वेश्चन का अनुमान, सर्वे के नतीजे वाले

March 26, 2026/
6:41 am

वोटवाइब-सीएनएन-न्यूज18 प्री पोल सर्वे: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है।...

Bangladesh PM Tariq Rahman India Visit

August 15, 2026/
3:09 pm

ढाका1 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान की फाइल फोटो। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 21 अगस्त को...

बेल्जियम PM बोले- भारत ने हमें पहले ही चेताया था:यूरोप बूढ़ा हो चुका है, अमेरिका और चीन के भरोसे रहने से नुकसान पहुंचा

September 4, 2026/
6:51 pm

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा है कि यूरोप को दूसरे देशों पर जरूरत से ज्यादा व्यापारिक निर्भरता...

Reuse T Shirts: होली पर रंगी पुरानी टी-शर्ट को नहीं बनाएं, स्मार्ट स्टूडेंट से ऐसे करें रीयूज़

March 5, 2026/
6:29 pm

पुरानी टी-शर्ट का पुन: उपयोग करें: आजकल सस्तेनेबल लिविंग का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में पुराने एनीमेल को-इस्तेमाल करना...

आज IPL में ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी रहेंगे आमने-सामने:SRH-RR के बीच मुकाबला, वैभव के पास ऑरेंज कैप, ईशान की टीम ने जीता सिर्फ एक मैच

April 13, 2026/
9:34 am

IPL में आज बिहार के ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने होंगे। आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR)...

खंडवा में मजदूर दिवस पर MR संगठन का प्रदर्शन:बोलें- केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानून खत्म किए, चार नए लेबर कोड में परिवर्तित किया

May 1, 2026/
4:11 pm

1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (MR) खंडवा के सदस्यों ने अपनी...

authorimg

February 24, 2026/
8:48 pm

Last Updated:February 24, 2026, 20:48 IST बेलपत्र भोलेनाथ का प्रिय है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि बेलपत्र हमारे...

राजनीति

Arman Malik vs Salman Khan Controversy

Arman Malik vs Salman Khan Controversy

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ दिनों पहले सिंगिंग से ब्रेक लेने वाले अरमान मलिक ने हाल ही में सलमान खान और उनके प्रोडक्शन के खिलाफ कई पोस्ट किए। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें प्रोडक्शन की हालिया पोस्ट में फिल्म हीरो के गाने में क्रेडिट नहीं दिया गया। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर ये कहते हुए ट्रोल किया जाने लगा कि जिन सलमान ने उन्हें करियर में सपोर्ट किया, वह उन्हीं सलमान की आलोचना कर रहे हैं। अब इस विवाद पर सिंगर अमाल मलिक भी भाई के सपोर्ट में उतरे हैं।

भाई अमाल के सपोर्ट में उतरे अरमान मलिक

ऐसी ही एक पोस्ट के जवाब में अरमान ने लिखा, “कृपया पहले कोई ओरिजिनल गाना बनाइए, उसे लिखिए या गाइए। फिर देखिए कि जहां आपका नाम होना चाहिए, वहां उसे आसानी से छोड़ दिया जाए।”

उन्होंने कहा, “मैं जानना चाहूंगा कि तब आपको कैसा लगेगा। कृतज्ञता की बात मत कीजिए। मैं अपनी शुरुआत के लिए हमेशा आभारी रहा हूं। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि जहां पहुंचा हूं, वहां तक पहुंचना कितना मुश्किल रहा है। अगर हम अपने हक के लिए नहीं लड़ेंगे, तो कोई और नहीं लड़ेगा।”

भाई और गीतकार के क्रेडिट के लिए बोले अरमान

एक फैन ने अरमान से ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देने को कहा। इस पर उन्होंने साफ किया कि उनका जवाब भाई और गीतकार को सही क्रेडिट दिलाने के लिए था।

अरमान ने कहा, “मैं सच में सिर्फ अपने भाई और गीतकार के क्रेडिट को लेकर चिंतित था। उनके बिना यह गाना कुछ भी नहीं है। मेरा क्रेडिट तो छोड़ ही दीजिए। मैंने उम्मीद करना बंद कर दिया है। मेरे लिए आप लोग ही काफी हैं।”

जानिए क्या है पूरा विवाद?

11 सितंबर को साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो की रिलीज के 11 साल पूरे हुए। इस मौके पर सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई। इस फिल्म के गानों का कंपोजिशन अमाल मलिक ने किया था, लेकिन पोस्ट में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया था।

क्रेडिट ने मिलने पर अमाल मलिक ने नाराजगी जताई और लिखा, “सलमान खान फिल्म्स का पेज संभालने वाले व्यक्ति में संगीतकार और गीतकार को छोड़ने की इतनी हिम्मत कैसे हुई? यह अच्छा नहीं लगता।”

उन्होंने कहा कि गाना संगीतकार और गीतकार की मेहनत, खून-पसीने और दर्द से बनता है। ऐसे गाने का जश्न मनाते समय उसके क्रिएटर्स का सम्मान और जिक्र होना चाहिए।

अमाल ने आगे लिखा, “बुनियादी बातें सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए। मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दीजिए, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।”

प्रोडक्शन ने पोस्ट एडिट कर जोड़ा अमाल का नाम

अमाल की पोस्ट सामने आने के बाद सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट एडिट की और इसमें अमाल मलिक का नाम जोड़ा।

इंस्टाग्राम पोस्ट एडिट कर क्रेडिट जोड़ा गया है, हालांकि X पर अब भी क्रेडिट नहीं दिया गया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट एडिट कर क्रेडिट जोड़ा गया है, हालांकि X पर अब भी क्रेडिट नहीं दिया गया है।

सलमान खान ने दिया था अमाल को ब्रेक

अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। साथ ही सलमान ने अरमान मलिक के म्यूजिक एल्बम लॉन्च में पहुंचकर उनका सपोर्ट किया था।

बुक लॉन्च में मलिक परिवार के साथ सलमान। बाएं से दाहिने अमाल मलिक, सलमान खान, डब्बू मलिक, अरमान मलिक।

बुक लॉन्च में मलिक परिवार के साथ सलमान। बाएं से दाहिने अमाल मलिक, सलमान खान, डब्बू मलिक, अरमान मलिक।

इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था।

बयानों से चर्चा में हैं अमाल मलिक, इंडस्ट्री पर लगाए आरोप

ब्रेक का फैसला अमाल के पिछले कुछ महीनों में किए गए कई भावनात्मक पोस्ट के बाद आया है। इन पोस्ट में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के बारे में बात की थी।

मई में उन्होंने फिल्म और म्यूजिक बिजनेस के कुछ प्रभावशाली लोगों पर उन्हें किनारे करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि पिछले कई सालों में उन्हें करीब पांच दर्जन प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया।

बॉलीवुड में काम जारी रखने की अपनी कोशिशों के बारे में अमाल ने कहा था, “मैं पिछले 8 साल से पूरी ईमानदारी और काम की कुछ सम्मानजनक शर्तों के साथ अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं, लेकिन दुख की बात है कि इस जगह पर यह काम नहीं करता।”

उन्होंने आगे कहा, “इस जगह और इसके काम करने के तरीके के बारे में सच छिपाने में मेरी असमर्थता उन्हें और परेशान करती है। इसकी वजह से मुझे और मेरे परिवार को बेकार की धमकियां मिलती हैं। कुछ बहुत ताकतवर लोगों का समूह है, जो नहीं चाहता कि मैं उनकी फिल्मों या किसी भी फिल्म का हिस्सा बनूं। यह सिर्फ लेबल्स की बात नहीं है, अब मामला इससे आगे बढ़ चुका है। यह अहंकारी लोगों का मिला-जुला सिंडिकेट है।”

ग्रुपिज्म और इंडस्ट्री पॉलिटिक्स पर भी बोले

अमाल ने दावा किया था कि इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स और ग्रुपिज्म की वजह से फिल्मों में उनका संगीत कम सुनाई देता है।

ब्रेक का ऐलान करने से सिर्फ दो दिन पहले अमाल ने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर उनके और उनके काम के खिलाफ सोशल मीडिया पर नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था।

कुछ समय पहले ही अमाल मलिक कंपोजर तनिष्क बागची से विवाद होने से भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘करीब 10 साल तक मैंने अपने गुस्से को दबाकर रखा, लेकिन आज एक दशक बाद मुझे खुलकर सामने आना पड़ा, क्योंकि यहां कोई भी सही बात के लिए खड़ा नहीं होता और न ही इंडस्ट्री के गलत लोगों को बेनकाब करता है। यहां किसी में सच को सच कहने की हिम्मत नहीं है, लेकिन किसी न किसी को यह करना ही था। मैं उसके गलत कामों और अनैतिक हरकतों पर बहुत समय से चुप था।’

पारिवारिक विवाद से भी चर्चा में रहे अमाल मलिक

अमाल मलिक ने बीते साल परिवार को डिप्रेशन का जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे रिश्ते खत्म कर लिए थे। सोशल मीडिया पोस्ट पर परिवार से रिश्ता तोड़ने का ऐलान करते हुए अमाल ने लिखा था, मैं अब ऐसी स्टेज पर आ गया हूं, जहां मैं दर्द नहीं छिपा सकता। सालों से मुझे ऐसा महसूस करवाया गया है कि मैं कमतर हूं, जबकि मैं लोगों को सेफ जिंदगी देने के लिए दिन रात मेहनत करता हूं। मैंने अपने हर सपने को तोड़ दिया और जाना की लोग मुझसे बुरा व्यवहार करते हैं और पूछते हैं कि मैंने क्या किया है।’

आगे उन्होंने लिखा था, ‘मुझसे मेरी शांति छीन ली गई है, मुझे इमोशनली निचोड़ लिया गया है, शायद आर्थिक रूप से भी, लेकिन मैं इससे ज्यादा परेशान नहीं हूं। जिस चीज से सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है वो ये कि मैं क्लीनिकली डिप्रेशन में हूं, क्योंकि ये सब हो रहा है। हां, मेरे एक्शन के लिए मैं खुद को ही दोषी मान सकता हूं, लेकिन मेरे आत्मसम्मान को कई बार उन प्रिय लोगों के कामों ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मेरी आत्मा के टुकड़े चुरा लिए हैं।’

बिग बॉस से किया कमबैक, अंकल अनु मलिक पर दिए विवादित बयान

रिकवरी के बीच अमाल मलिक ने रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हिस्सा लिया। शो में उन्होंने अंकल अनु मलिक पर पिता डब्बू मलिक का करियर खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक से काम छीन लिया और उनका करियर बर्बाद किया। अमाल ने दावा किया कि अगर इंडस्ट्री में उनके पिता को काम मिलता था, तो अनु मलिक प्रोड्यूसर्स से कम फीस लेकर वो काम करने के लिए राजी हो जाते थे।

अमाल ने बिग बॉस 19 में अनु मलिक की पत्नी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते उनके परिवार को तवज्जो नहीं दी जाती थी। एक बार वह सड़क में भीग रहे थे, लेकिन आंटी ने उन्हें देख कार के शीशे चढ़ा लिए।

अमाल का बयान विवादों में आने के बाद उनके पिता डब्बू मलिक ने इस पर सफाई दी और माफी मांगी। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में डब्बू मलिक ने कहा, ‘मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो पिन पॉइंट करके किसी पर इल्जाम लगाऊं कि इनकी वजह से मैं बना नहीं। शायद मेरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव में ऐसी बातें डिनर टेबल पर या जिंदगी में हुई होंगी, जिन्हें बच्चों (अमाल, अरमान) ने सुना होगा।’

‘उसने (अमाल ने) 12-15 साल की उम्र में क्या सुना, क्या देखा, क्या झेला और हमारी क्या बातें हुई और वो उसके दिल में घर कर गई और आज प्रोसेस हो रही हैं। अब बिग बॉस में जाकर उसको मैं बोल तो नहीं सकता कि रुक जा, अरे तुम क्या बोल रहे हो, लेकिन अगर यह चीज किसी को भी हर्ट कर रही है और कोई भी शब्द या कोई भी बात गलत लग रही है तो उसके लिए मैं माफी चाहता हूं। क्योंकि मुझे किसी से कोई प्रॉब्लम नहीं है।’

अनु मलिक के मीटू विवाद पर दिया अटपटा बयान

सिद्धार्थ कानन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या अनु मलिक पर आरोप लगने पर आपको शर्मिंदगी हुई। इस पर अमाल ने कहा, ‘जाहिर तौर पर। बहुत। जैसे मेरे उनसे रिश्ते होने चाहिए थे, वैसे नहीं थे, तो मैं उस आदमी को नहीं जानता। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा किया या नहीं, लेकिन जाहिर है कि सोना हैं, श्वेता पंडित हैं, कई लोगों ने अपनी आवाजें उठाई हैं, तो इसमें कुछ तो सच्चाई होगी। वर्ना लोग ऐसे ही आकर ये क्यों कहते।’

अमाल मलिक ने ये भी बताया है कि उनके पिता डब्बू मलिक का भी यही मानना था कि अनु मलिक पर लगे आरोप सही हैं। अमाल ने बताया कि उनके पिता ने कहा था- ‘बिना आग के धुआं नहीं होता। 4-5 लोग आकर किसी के बारे में कुछ नहीं कह सकते।’

बताते चलें कि अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक और अनु मलिक भाई हैं। बीते कुछ सालों से दोनों परिवारों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket