Sunday, 20 Sep 2026 | 07:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

राहुल का कैच लेने के बाद गायकवाड ने बॉल चूमी:अकील हुसैन का मास्क सेलिब्रेशन, नूर से कैच ड्रॉप; दिल्ली-चेन्नई मैच के मोमेंट्स

राहुल का कैच लेने के बाद गायकवाड ने बॉल चूमी:अकील हुसैन का मास्क सेलिब्रेशन, नूर से कैच ड्रॉप; दिल्ली-चेन्नई मैच के मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस मैच की शुरुआत और अंत चौके के साथ हुआ। अरुण जेटली मैदान पर मैच की पहली बॉल पर पाथुम निसांका ने स्वीप करके चौका लगाया। तो कार्तिक शर्मा ने टी नटराजन की बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड बॉल को चूमते नजर आए। उन्होंने डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा को रनआउट भी किया। दिल्ली के विकेटकीपर केएल राहुल ने उर्विल पटेल को स्टंप करके पवेलियन भेज दिया। मैच के टॉप मोमेंट्स 1. निसांका ने चौके से टीम का खाता खोला पाथुम निसांका ने पहले ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाकर दिल्ली का खाता खोला। उन्होंने अकील हुसैन की फुलर लेंथ बॉल पर घुटने के बल बैठकर शानदार स्वीप खेलते हुए गेंद को डाइव लगाते फील्डर के पास से बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री तक पहुंचा दिया। 2. राहुल का कैच लेने के बाद ऋतुराज ने बॉल को चूमा छठे ओवर की पहली बॉल पर ऋतुराज गायकवाड ने अकिल हुसैन की बॉल पर केएल राहुल का कैच पकड़ा। उन्होंने कैच लेने के बाद बॉल को चूम लिया। दूसरी ओर गेंदबाज हुसैन ने राहुल के विकेट पर मास्क सेलिब्रेशन किया। ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद पर राहुल आगे बढ़कर कवर के ऊपर शॉट खेलने गए। लेकिन, गेंद पिच पर रुक गई और टाइमिंग बिगड़ गई। गेंद हवा में चली गई, जहां रुतुराज गायकवाड़ ने आसान कैच लपक लिया। राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए। 3. राणा का चौका, नूर ने अगली बॉल आउट किया 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर नीतीश राणा ने नूर अहमद की बॉल पर चौका लगाया। अगली बॉल पर नूर ने राणा को कार्तिक शर्मा के हाथों कैच कराया और पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर राणा घुटने के बल बैठकर स्वीप खेलने गए। लेकिन शॉट हवा में चला गया और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर कार्तिक शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। राणा ने निराश होकर बल्ला हवा में उछाला और पवेलियन की ओर लौट पड़े। दूसरी ओर नूर अहमद, कार्तिक शर्मा सहित चेन्नई के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए। 4. नूर अहमद से स्टब्स का कैच छूटा 11वें ओवर की पहली बॉल पर नूर अहमद से ट्रिस्टन स्टब्स का कैच ड्रॉप हो गया। गुरजपनीत सिंह की बॉल पर स्टब्स ने कवर में शॉर्ट खेला। नूर ने अपने दाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन गेंद हाथ में नहीं टिक सकी। स्टब्स ने अप के साथ जोरदार ड्राइव खेला था, जो सीधे फील्डर के पास गया। आसान मौका होने के बावजूद कैच छूट गया और स्टब्स को जीवनदान मिल गया। 5. 19वें ओवर में रिजवी को जीवनदार, ओवर्टन-गायकवाड से कैच छूटा 19वें ओवर में समीर रिजवी को जीवनदान मिला। जैमी ओवर्टन की फुल लेंथ गेंद पर रिजवी ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन बैट का टॉप एज लग गया। गेंद हवा में काफी ऊंची गई और बॉलर व मिड-ऑन के बीच गिर रही थी। ओवर्टन और रुतुराज गायकवाड़ दोनों ही कैच के लिए आए, लेकिन आपसी कन्फ्यूजन में कोई भी कैच नहीं ले पाया। 6. गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष रनआउट 20वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा रनआउट हो गए। गेंद पिच पर लगकर उछली, जिस पर गेंदआज अंशुल कम्बोज ने हल्का-सा हाथ लगाया। गेंद गायकवाड़ के पास गई, जिन्होंने मिड-ऑन से सीधे बॉलर एंड पर डायरेक्ट हिट कर दिया। रिस्की रन लेने की कोशिश में आशुतोष क्रीज से बाहर रह गए और रन आउट हो गए। 7. आशुतोष से उर्विल का कैच छूटा, अगली दो बॉल पर सिक्स चेन्नई की पारी के छठे ओवर में आशुतोष शर्मा ने उर्विल पटेल का कैच ड्रॉप कर दिया। उर्विल ने गेंद को काफी ऊंचा मारा, लेकिन दूरी नहीं मिल पाई। डीप मिडविकेट से आशुतोष बाईं ओर भागते हुए लॉन्ग-ऑन की तरफ आए और डाइव भी लगाई। वे कैच तक नहीं पहुंच सके। जीवनदान मिलने के बाद उर्विल पटेल ने एनगिडी की अगली बॉल पर बॉल लगातार दो छक्के लगा दिए। जब कैच छूटा, तब उर्विल 5 रन खेल रहे थे। 8. केएल राहुल ने उर्विल को स्टंप किया 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर विकेटकीपर केएल राहुल ने अक्षर पटेल की बॉल पर उर्विल पटेल को स्टंप कर दिया। उर्विल जल्दी आगे निकल गए, जिसे भांपकर अक्षर ने लेंथ छोटी रखी और गेंद तेजी से टर्न कराई। गेंद बैट के बाहरी किनारे को बीट कर गई। उर्विल का पैर क्रीज से बाहर था और हवा में था, तभी राहुल ने फुर्ती दिखाकर तुरंत बेल्स गिरा दीं। 9. कार्तिक के चौके से जीती चेन्नई 18वें ओवर तीसरी बॉल पर कार्तिक शर्मा ने नटराजन की गेंद पर चौका लगाया और चेन्नई को जीत दिला दी। उन्होंने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर शॉर्ट-आर्म पुल खेला, गेंद मिड-ऑन के बाईं ओर से निकलते हुए तेजी से बाउंड्री तक पहुंच गई। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer

Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer

Hindi News National Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई/कोलकाता24 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। इधर, कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर TMC के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने पीट-पीटकर भाजपा कार्यकर्ता की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। वहीं, बंगाल में भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीत ली हैं। पार्टी 9 मई को राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल का ऑब्जर्वर बनाया है। वेणुगोपाल बोले- विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि TVK प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। वेणुगोपाल ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य में किसी भी रूप में भाजपा या उसके सहयोगी सत्ता में न आएं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

हिमाचल में कैंसर मरीजों के मुफ्त इलाज पर संकट:पेमेंट अटकने से हिमकेयर और आयुष्मान योजना फेल, जनऔषधि केंद्र खाली; मरीज बाजार भरोसे

हिमाचल में कैंसर मरीजों के मुफ्त इलाज पर संकट:पेमेंट अटकने से हिमकेयर और आयुष्मान योजना फेल, जनऔषधि केंद्र खाली; मरीज बाजार भरोसे

हिमाचल प्रदेश में पांच लाख रुपए तक के मुफ्त उपचार वाली हिमकेयर और आयुष्मान योजना का मरीजों को फायदा नहीं मिल रहा है। इन दोनों स्कीमों के कार्डधारकों को दवाइयां ओपन मार्केट से महंगे दाम पर खरीदनी पड़ रही है, जिससे कैंसर मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कैंसर के स्टेट लेवल हॉस्पिटल IGMC शिमला में उपचार करवा रहे मरीजों व उनके तीमारदारों में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सरकार के जन औषधि केंद्र में सस्ती दवाइयां तो मिल रही है, लेकिन कीमोथैरेपी की महंगी दवाइयां और इंजेक्शन लंबे समय से उपलब्ध नहीं है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को कैंसर का उपचार मुश्किल हो गया है। कई लोग उधार मांग कर उपचार करवा रहे हैं। IGMC शिमला पहुंचे मरीजों की जुबानी जाने मुफ्त इलाज की हकीकत हिमकेयर-आयुष्मान योजना में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज केंद्र की आयुष्मान और राज्य की हिमकेयर योजना में कागजों में तो 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का प्रावधान है। हकीकत में सरकार द्वारा पेमेंट का भुगतान नहीं होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। अकेले IGMC शिमला 110 करोड़ रुपए की देनदारी सरकार पर है। इसी तरह, राज्य के अन्य अस्पतालों में यह देनदारी करोड़ों में पहुंच गई है। आर्थिक तंगहाली से जूझ रही राज्य सरकार समय पर हिमकेयर की पेमेंट का भुगतान नहीं कर पा रही। इसकी मार मरीजों पर पड़ रही है। कैंसर के अलावा दूसरी बीमारियों के मरीजों के भी यही हाल है। हिमकेयर की 70 करोड़, आयुष्मान की 40 करोड़ की देनदारी: डॉ. राहुल राव IGMC शिमला के सीनियर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि 70 करोड़ रुपए हिमकेयर और 40 करोड़ रुपए की आयुष्मान योजना की देनदारी है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर में तो राज्य सरकार से कुछ पेमेंट आ रही है, लेकिन आयुष्मान योजना में पांच-छह महीने से केंद्र से पेमेंट नहीं मिली। इससे कैंसर मरीजों को मुफ्त दवाइयां नहीं मिल पा रही।

weather MP up rajasthan bihar rain Maharashtra heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

weather MP up rajasthan bihar rain Maharashtra heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

Hindi News National Weather MP Up Rajasthan Bihar Rain Maharashtra Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना1 घंटे पहले कॉपी लिंक राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है। उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। राजस्थान , मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली में मंगलवार को ओले गिरे। बिहार के 22 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। सीवान में ओले गिरे। पिछले 24 घंटों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। यूपी के हमीरपुर में टीन शेड गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार को दिल्ली, मध्य प्रदेश के डिंडौरी, राजस्थान के बालोतरा में, हरियाणा के नूंह और झज्जर में, हिमाचल प्रदेश के शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश के साथ मंडी और सिरमौर में ओलावृष्टि हुई। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश जारी है। मंगलवार को 45 शहरों में तेज बारिश हुई। हमीरपुर-चित्रकूट में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान चला। राजस्थान के 5 जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश हुई, जबकि केदार घाटी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में भी तेज आंधी-बारिश से हालात प्रभावित रहे और नेशनल हाईवे-30 पर पानी भर गया। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 7 मई: असम, मेघालय और अरुणाचल में बिजली गिरने और कुछ जगह भारी बारिश का अलर्ट है। यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 8 मई: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है। देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें… दिल्ली में मंगलवार दोपहर को कई इलाकों में ओले गिरे। हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में गिरे ओले। हिमाचल प्रदेश के शिमला में कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। बिहार के वैशाली में बारिश के बाद पानी भर गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan for Small Biz

ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan for Small Biz

Hindi News Business ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan For Small Biz | Gold Down ₹464, LPG Demand Drops नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर ECLGS से जुड़ी रही। केंद्रीय कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इससे छोटे उद्योग ₹100 करोड़ तक और एयरलाइन कंपनी 1500 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकेंगी। वहीं, इराक की सरकारी तेल कंपनी अपने ‘बसरा मीडियम’ क्रूड पर 33.40 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रही है। अभी इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। वीवो X300 FE और वीवो X300 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. छोटे उद्योगों को ₹100 करोड़ तक का बिना गारंटी लोन: इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम एक साल के लिए बढ़ी; एयरलाइन को ₹1500 करोड़ तक लोन केंद्रीय कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए छोटे उद्योग (MSMEs) ₹100 करोड़ तक और एयरलाइन कंपनी 1500 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकेंगी। यह लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा। इसके लिए सरकार नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) इस स्कीम के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 100% तक की क्रेडिट गारंटी कवर देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना आज ₹464 सस्ता, ₹1.48 लाख पर आया: चांदी ₹345 बढ़कर ₹2.40 लाख पर पहुंची, यह इस साल 10 हजार रुपए महंगी हुई सोने के दाम में 5 मई (मंगलवार) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 464 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 345 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. इराक दे रहा क्रूड ऑयल पर 33 डॉलर तक डिस्काउंट: जंग के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरना होगा; इराक भारत के टॉप 3 तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल इराक की सरकारी तेल कंपनी अपने ‘बसरा मीडियम’ क्रूड पर 33.40 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रही है। अभी इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह छूट उन खरीदारों के लिए है जो मई में तेल लोड करना चाहते हैं। हालांकि, इस सस्ते तेल को हासिल करने के लिए टैंकरों को ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ से होकर गुजरना होगा, जहां फिलहाल युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। फरवरी के अंत से शुरू हुए अमेरिका-ईरान जंग के बाद से हॉर्मुज से तेल टैंकरों का गुजरना लगभग नामुमकिन हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. बिड़ला बने वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन: सरकार ने AGR बकाया 27% कम किया; अब ₹64,046 करोड़ देना होगा वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बोर्ड ने कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी ने 5 मई को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि वर्तमान चेयरमैन रविंद्र टक्कर ने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। रविंद्र टक्कर अब बोर्ड में केवल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका में रहेंगे। बिड़ला की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी को सरकार से बड़ी वित्तीय राहत मिली है। हाल ही में टेलीकॉम विभाग (DoT) ने वोडाफोन-आइडिया के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाए में करीब 20,000 करोड़ रुपए की कटौती की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर करीब 8% चढ़ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अप्रैल में रसोई गैस की डिमांड 16% घटी: जेट फ्यूल की मांग भी कम हुई, अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग का असर भारत में कुकिंग गैस (LPG) की मांग में अप्रैल में गिरावट आई है। अमेरिकी-इजराइल और ईरान में जारी संघर्ष और तनाव के कारण सप्लाई बाधित हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय रसोई और कमर्शियल सेक्टर पर पड़ा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में LPG की खपत 16.16% कम होकर 2.2 मिलियन टन रह गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 2.62 मिलियन टन थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. SBI के कर्मचारियों की 25-26 मई को हड़ताल: इससे 23 से 27 मई तक ठप रह सकता है काम-काज, 16 मांगों को लेकर बुलाई स्ट्राइक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारी 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए यह देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan for Small Biz

ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan for Small Biz

Hindi News Business ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan For Small Biz | Gold Down ₹464, LPG Demand Drops नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर ECLGS से जुड़ी रही। केंद्रीय कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इससे छोटे उद्योग ₹100 करोड़ तक और एयरलाइन कंपनी 1500 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकेंगी। वहीं, इराक की सरकारी तेल कंपनी अपने ‘बसरा मीडियम’ क्रूड पर 33.40 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रही है। अभी इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। वीवो X300 FE और वीवो X300 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. छोटे उद्योगों को ₹100 करोड़ तक का बिना गारंटी लोन: इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम एक साल के लिए बढ़ी; एयरलाइन को ₹1500 करोड़ तक लोन केंद्रीय कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए छोटे उद्योग (MSMEs) ₹100 करोड़ तक और एयरलाइन कंपनी 1500 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकेंगी। यह लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा। इसके लिए सरकार नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) इस स्कीम के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 100% तक की क्रेडिट गारंटी कवर देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना आज ₹464 सस्ता, ₹1.48 लाख पर आया: चांदी ₹345 बढ़कर ₹2.40 लाख पर पहुंची, यह इस साल 10 हजार रुपए महंगी हुई सोने के दाम में 5 मई (मंगलवार) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 464 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 345 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. इराक दे रहा क्रूड ऑयल पर 33 डॉलर तक डिस्काउंट: जंग के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरना होगा; इराक भारत के टॉप 3 तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल इराक की सरकारी तेल कंपनी अपने ‘बसरा मीडियम’ क्रूड पर 33.40 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रही है। अभी इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह छूट उन खरीदारों के लिए है जो मई में तेल लोड करना चाहते हैं। हालांकि, इस सस्ते तेल को हासिल करने के लिए टैंकरों को ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ से होकर गुजरना होगा, जहां फिलहाल युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। फरवरी के अंत से शुरू हुए अमेरिका-ईरान जंग के बाद से हॉर्मुज से तेल टैंकरों का गुजरना लगभग नामुमकिन हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. बिड़ला बने वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन: सरकार ने AGR बकाया 27% कम किया; अब ₹64,046 करोड़ देना होगा वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बोर्ड ने कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी ने 5 मई को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि वर्तमान चेयरमैन रविंद्र टक्कर ने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। रविंद्र टक्कर अब बोर्ड में केवल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका में रहेंगे। बिड़ला की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी को सरकार से बड़ी वित्तीय राहत मिली है। हाल ही में टेलीकॉम विभाग (DoT) ने वोडाफोन-आइडिया के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाए में करीब 20,000 करोड़ रुपए की कटौती की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर करीब 8% चढ़ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अप्रैल में रसोई गैस की डिमांड 16% घटी: जेट फ्यूल की मांग भी कम हुई, अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग का असर भारत में कुकिंग गैस (LPG) की मांग में अप्रैल में गिरावट आई है। अमेरिकी-इजराइल और ईरान में जारी संघर्ष और तनाव के कारण सप्लाई बाधित हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय रसोई और कमर्शियल सेक्टर पर पड़ा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में LPG की खपत 16.16% कम होकर 2.2 मिलियन टन रह गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 2.62 मिलियन टन थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. SBI के कर्मचारियों की 25-26 मई को हड़ताल: इससे 23 से 27 मई तक ठप रह सकता है काम-काज, 16 मांगों को लेकर बुलाई स्ट्राइक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारी 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए यह देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Khabar Hatke- UP Youth Arrested for Bones Theft; Crocodile Arrested; Supermodel Statue

Khabar Hatke- UP Youth Arrested for Bones Theft; Crocodile Arrested; Supermodel Statue

उत्तर प्रदेश में प्रेमिका को वश में करने के लिए युवक ने जलती हुई चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली। वहीं, साउथ अफ्रीका में एक मगरमच्छ को आदमी निगलने के शक में पकड़ कर एयरलिफ्ट लिया गया। उधर, जर्मनी की सुपरमॉडल ने खुद को संगमरमर की मूर्ति में बदल लिय . यूपी में ही एक युवक ने डीएम को 17 बार फोन कर हालचाल पूछा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, राजस्थान में एक खाली पड़े फ्लैट से 4 घंटे में 250 कैब बुक हो गईं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Sunglasses UV Protection: Summer Eye Safety Tips

Sunglasses UV Protection: Summer Eye Safety Tips

24 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक गर्मियों में घर से बाहर निकलना चैलेंजिंग होता है। लेकिन रोजमर्रा के काम से बाहर निकलना मजबूरी है। तेज धूप में बाहर निकलते समय आंखों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे जलन, धुंधलापन और लॉन्ग टर्म में आंखों से जुड़ी बीमारियों का रिस्क होता है। ऐसे में सनग्लासेस आंखों की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। सही सनग्लासेस धूप, धूल और हानिकारक UV किरणों से बचाते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि गर्मियों में सनग्लासेस पहनना क्यों जरूरी है और इसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। एक्सपर्ट: डॉ. श्रेया गुप्ता, कंसल्टेंट, ऑप्थेल्मोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- क्या गर्मियों में सनग्लासेस पहनना जरूरी है? जवाब- हां, यह आंखों को हानिकारक UV किरणों, तेज रोशनी और धूल से बचाता है। इससे जलन, ड्राईनेस और अन्य समस्याओं का रिस्क कम होता है। सवाल- अल्ट्रावायलेट किरणों का आंखों पर क्या असर पड़ता है? जवाब- सूर्य की रोशनी से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों के बाहरी और अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। नीचे दिए ग्राफिक में इसका असर देखिए- सवाल- क्या सनग्लासेस अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाते हैं? जवाब- हां, सही क्वालिटी के सनग्लासेस UV किरणों से बचाते हैं। खासतौर पर ‘UV400’ प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस आंखों को हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षित रखते हैं। सवाल- क्या सिर्फ तेज धूप में ही सनग्लासेस लगाना जरूरी है या हल्की धूप में भी लगाना चाहिए? जवाब- सनग्लासेस हल्की धूप में भी पहनना चाहिए। UV किरणें बादलों या हल्की धूप में भी मौजूद रहती हैं। इसलिए बाहर निकलते समय सनग्लासेस लगाना बेहतर है। सवाल- तेज धूप में बिना सनग्लासेस बाहर निकलने से क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- सनग्लासेस न पहनने से आंखें सीधे UV किरणों और तेज रोशनी के संपर्क में आती हैं। इससे आंखों को कई नुकसान हो सकते हैं। जैसेकि- तेज जलन और रेडनेस। पानी आना और ड्राईनेस। सिरदर्द और आंखों में थकान। नजर में धुंधलापन। लंबे समय में कॉर्निया को नुकसान। मोतियाबिंद का खतरा। धीरे-धीरे नजर में कमजोरी। लंबे समय में रेटिना डैमेज का रिस्क। सवाल- क्या सस्ते या लोकल सनग्लासेस नुकसानदायक हो सकते हैं? जवाब- हां, इनमें UV प्रोटेक्शन नहीं होता है। ये सिर्फ रोशनी कम करते हैं, जिससे आई बॉल(पुतली) फैल जाती है और हानिकारक UV किरणें आंखों में प्रवेश कर सकती हैं। इससे आंखों को डैमेज का रिस्क बढ़ जाता है। सवाल- किस तरह के सनग्लासेस गर्मियों के लिए सबसे बेहतर होते हैं? जवाब- ‘UV400’ या ‘100% UV प्रोटेक्शन’ वाले सनग्लासेस सबसे अच्छे होते हैं। ये आंखों को हानिकारक किरणों से बचाते हैं। धूप की चकाचौंध कम करने के लिए पोलराइज्ड लेंस बेहतर हैं। बेहतर विजन के लिए ग्रे, ब्राउन या हरे रंग के लेंस चुन सकते हैं। आंखों के पूरे कवरेज के लिए बड़े फ्रेम या रैपअराउंड स्टाइल बेहतर है। सवाल- सनग्लासेस आंखों को किन समस्याओं से बचाते हैं? जवाब- सनग्लासेस UV किरणों, तेज रोशनी और धूल से बचाकर कई समस्याओं से सुरक्षा देते हैं। UV सनग्लासेस के सभी फायदे ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन लोगों को गर्मियों में सनग्लासेस जरूर पहनने चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को सनग्लासेस जरूर पहनने चाहिए, क्योंकि उन्हें UV किरणें ज्यादा प्रभावित करती हैं। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए, किन्हें सनग्लासेस जरूर पहनने चाहिए- सवाल- सनग्लासेस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? जवाब- सनग्लासेस खरीदते समय सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि क्वालिटी और प्रोटेक्शन को प्राथमिकता देना चाहिए। इससे आंखों को सही सेफ्टी मिलती है। इसलिए सनग्लासेस खरीदते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखें। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या लंबे समय तक सनग्लासेस पहनने से आंखों पर कोई बुरा असर पड़ता है? जवाब- नहीं, सही क्वालिटी के सनग्लासेस से आंखों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। ये आंखों को UV किरणों, धूल और तेज रोशनी से बचाकर सुरक्षा देते हैं। हालांकि खराब क्वालिटी या बिना UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सनग्लासेस से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब सवाल- बादल होने पर भी UV किरणों का खतरा रहता है? जवाब- हां, बादलों के बावजूद UV किरणें जमीन तक पहुंचती हैं, इसलिए हमेशा आंखों की सुरक्षा जरूरी है। सवाल- क्या सुबह-शाम की धूप में भी UV किरणों का खतरा रहता है? जवाब- हां, सुबह-शाम UV तीव्रता कम होती है, लेकिन जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होता है। सवाल- क्या हरेक सनग्लास UV किरणों से प्रोटेक्ट करता है? जवाब- नहीं, केवल UV400 या 100% UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस ही सही सुरक्षा देते हैं। सवाल- क्या सनग्लासेस आंखों को ड्राईनेस और इरिटेशन से बचाते हैं? जवाब- हां, ये धूल, हवा और तेज रोशनी से बचाकर ड्राईनेस और जलन कम करते हैं। सवाल- क्या सनग्लासेस पहनने से आंखों की थकान कम होती है? जवाब- हां, ये तेज रोशनी की चुभन कम करते हैं, जिससे आंखों पर तनाव घटता है। सवाल- क्या कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को भी सनग्लासेस लगाने चाहिए? जवाब- हां, कॉन्टैक्ट लेंस पूरी तरह अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षा नहीं देते, इसलिए उन्हें भी सनग्लासेस लगाने चाहिए। ………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- गर्मियों में न खाएं ये 10 चीजें: डाइटीशियन से जानें इनके हेल्दी विकल्प, सादा और ताजा खाएं, लिक्विड डाइट पर जोर दें गर्मियों में शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। इसलिए खानपान में भी बदलाव की जरूरत होती है। लेकिन लोग स्वाद के लिए अक्सर डीप फ्राइड और स्पाइसी फूड खाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसे में फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए यह जानना जरूरी है कि गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya

Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya

Hindi News Career Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya | May 6 Current Affairs 37 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव के रिजल्ट घोषित 5 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। इसमें 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी। पश्चिम बंगाल में 293 सीट का रिजल्ट जारी हुआ और पहली बार बीजेपी को 207 सीटों के साथ बहुमत मिला। पश्चिम बंगाल में 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट के चुनाव रद्द कर दिए गए थे, जिसपर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 3 बार से सत्ता में रहीं ममता बेनर्जी की पार्टी TMC हार गई। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव हुआ था और जहां एक्टर विजय की TVK पार्टी ने 108 सीटें जीती। असम में 126 सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा ने 89 पर चुनाव लड़ा और 82 सीटें जीतीं। भाजपा लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाएगी।। केरलम में 140 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने 62 सीटें जीतीं। वहीं, पुडुचेरी में NDA की मौजूदा सरकार की वापसी हुई। पीएम मोदी ने सोमवार शाम को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 2. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत दौरे पर आए 5 मई को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बिहार के गया पहुंचे हैं। उनके साथ एक हाई लेवल डेलिगेशन भी भारत आया है। हाई लेवल डेलिगेशन में वियतनाम सरकार के कई मंत्री और सीनियर ऑफिसर शामिल हैं। वियतनामी राष्ट्रपति टू लैम पहले दिन नई दिल्ली पहुंचे हैं। टू लैम इस यात्रा के दौरान बोधगया के महाबोधि टेंपल पहुंचे। ये भारत और वियतनाम के बीच बौद्ध संबंधों को बताता है। वे इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के मुद्दों पर बात करेंगे। लैम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। गुरुवार को राष्ट्रपति टू लैम मुंबई का दौरा करेंगे। वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ये राष्ट्रपति टू लैम की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। राष्ट्रपति लैम की ये दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाने की 10वीं वर्षगांठ है। नेताओं के बीच बातचीत से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति टू लैम महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत के दो पत्रकारों को पुलित्जर पुरस्कार मिला 4 मई को पुलित्जर पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसमें भारत के दो पत्रकार आनंद आर.के और सुपर्णा शर्मा को इलस्‍ट्रेटेड रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला है। पुलित्जर पुरस्कार देश में साइबर अपराध का पर्दाफाश करने वाली एक फोटो स्टोरी की रिपोर्टिंग के लिए दिया गया है। पत्रकारों ने ये रिपोर्ट ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की थी। इस रिपोर्ट में साइबर अपराध और मानव तस्करी का खुलासा किया गया था। इसमें बताया गया था कि कैसे अपराधी भारत समेत कई देशों के लोगों को फंसाकर कैंपों में कैद कर लेते हैं और उनसे दूसरे देशों के लोगों के साथ धोखाधड़ी करवाते हैं। आनंद मुंबई के एक इलस्ट्रेटर और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। वहीं, सुपर्णा शर्मा भारत में एक फ्रीलांस खोजी पत्रकार हैं। हनोई के रिपोर्टर अनिरूद्ध घोषाल को इंटरनेशनल रिपोर्टिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिया गया है। अनिरूद्ध ने अपनी रिपोर्टिंग में अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे सर्विलांस इक्विपमेंट की जांच की थी। ये इक्विपमेंट पहले सिलिकॉन वैली में बनाए गए थे और बाद में चीन में इन्हें डेवलप किया गया था। इस रिपोर्ट सीरीज में यह भी बताया गया कि चीन और अन्य देश इन उपकरणों का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे अमेरिका में कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाता है। पुरस्कार के साथ 15,000 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है। पुलित्जर पुरस्कार मुख्य रूप से पत्रकारिता, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। पुलित्जर पुरस्कार की स्थापना 1917 में समाचार पत्र प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर की वसीयत के बाद की गई थी। ये पुरस्कार 23 अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाता है। गोबिंद बिहारी लाल 1937 में यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। पुलित्जर प्राइज वेबसाइट के मुताबिक आनंद आरके आनंद आरके मुंबई में स्थित एक चित्रकार और विजुअल आर्टिस्ट हैं। आनंद ने 2011 में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से ग्रेजुएशन किया। आनंद ने इमेज कॉमिक्स के ग्राफिक उपन्यास ‘ब्लू इन ग्रीन’ के लिए आर्टिस्ट जॉन पियर्सन के साथ बेस्ट पेंटर/मल्टीमीडिया आर्टिस्ट के लिए 2021 में आइजनर पुरस्कार जीता। आनंद ने ‘ग्रैफिटीज वॉल’ (डार्क हॉर्स कॉमिक्स), ‘रेडियो एपोकैलिप्स’ (वॉल्ट), और ‘रिसरेक्शन मैन’ (डीसी कॉमिक्स) बनाईं। इसके साथ ही आनंद ने बूम जैसे पब्लिशर्स के लिए स्टूडियोज, 2000AD, टिनी ओनियन और इमेज कॉमिक्स के कवर डिजाइन किए। आनंद ने हुंडई, द इंडियन नेवी, इमेजिनएफएक्स मैगजीन और हेवी मेटल मैगजीन के लिए भी काम किया है। पुलित्जर प्राइज वेबसाइट के मुताबिक सुपर्णा शर्मा सुपर्णा एक फ्रीलांसर पत्रकार और संपादक हैं, वे तीन दशकों से ज्यादा से इस फील्ड में है। सुपर्णा ने अपने करियर में क्राइम, नेशनल डिजास्टर और करप्शन को कवर किया है। 2023 में सुपर्णा ने अल-जजीरा के लिए की उनकी एक इंवेस्टिगेशन में उन्होंने दो सीनियर सिटीजन की मौत के साथ भारत में अरबों डॉलर की एलडर केयर कम्युनिटी के लालच और लापरवाही के सच को उजागर किया था। सुपर्णा ने देश में रेसलर चीफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा झेले गए सेक्ससुअल हैरेसमेंट पर भी रिपोर्ट की थी। सुपर्णा ने देश में कैसे कुछ खास संस्थानों के ग्रेजुएट्स ने वोटर और चुनावों में हेरफेर करने में मदद पर भी एक रिपोर्ट की थी। सुपर्णा अल जजीरा, रोलिंग स्टोन इंडिया, बीबीसी अफ्रीका, द इंडियन एक्सप्रेस और फ्रंटलाइन के लिए स्टोरी कर चुकी हैं। सुपर्णा द एशियन एज के एडिटर, द टाइम्स ऑफ

Emotional Manipulation: Relationship Stress Advice

Emotional Manipulation: Relationship Stress Advice

Hindi News Lifestyle Emotional Manipulation: Relationship Stress Advice | Psychologist Jaya Sukul Tips 41 मिनट पहले कॉपी लिंक सवाल- मैं एक सरकारी बैंक में कैशियर हूं। कुछ महीनों से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हूं। हमारे बीच सब अच्छा है, लेकिन वो अपनी जरूरतें सीधे बोलने की बजाय इशारों में कहती है। जैसे- ‘मेरे पास बाहर जाने के लिए अच्छे कपड़े नहीं हैं।’ ‘उस लड़की की वॉच कितनी अच्छी है।’ ‘उस लड़की का बैग कितना प्यारा लग रहा है।’ कई बार वो अपने फाइनेंशियल या पर्सनल स्ट्रेस भी ऐसे ही बताती है, ताकि मैं खुद मदद की पेशकश करूं। शुरू में मैंने किया भी, लेकिन अब मैं मेंटली थक गया हूं। क्या वह जानबूझकर ऐसा करती है ताकि मैं गिल्ट महसूस करूं? क्या ये इमोशनल इंफ्लुएंस है? मुझे क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा जवाब- सबसे पहले तो शुक्रिया कि आपने इतने स्पष्ट शब्दों में सवाल पूछा। इसी तरह हेल्दी रिलेशनशिप के लिए भी स्पष्ट संवाद जरूरी है। आपने लिखा कि आपकी पार्टनर हर बात इशारों में कहती है। ऐसी स्थिति में थकान महसूस होना स्वाभाविक है। चलिए आपकी सिचुएशन को समझते हैं और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन पर बात करते हैं। पार्टनर बता रहा है या पहेली बुझा रहा है? रिलेशनशिप में अपनी बात रखना हर किसी का हक है, लेकिन उसे कहने का तरीका स्पष्ट होना चाहिए। बार-बार बातों को घुमाना और खुद को ‘बेचारा’ दिखाना इमोशनल मैनिपुलेशन है। यह स्थिति धीरे-धीरे रिश्ते की सहजता को खत्म कर सकती है। ग्राफिक में दिए उदाहरणों से समझें कि ‘मैनिपुलेशन’ और ‘हेल्दी कम्युनिकेशन’ में क्या फर्क है- मैनिपुलेशन की साइकोलॉजी अगर किसी रिलेशनशिप में एक पार्टनर हर बार इशारों में बात कहता है, तो दूसरा ‘डिकोडिंग मोड’ में चला जाता है। इसे ‘डिसीजन फटीग’ भी कहते हैं, जहां व्यक्ति हर वक्त यह सोचकर तनाव में रहता है कि सामने वाले की किस बात का क्या मतलब है। आपने लिखा कि आपकी गर्लफ्रेंड अपनी डिमांड्स इसी तरह रखती है। इसके बावजूद अगर आप सभी डिमांड्स पूरी कर रहे हैं तो आपको सेल्फ-एसेसमेंट करना चाहिए। कहीं आप ‘गिल्ट ट्रिप’ के शिकार तो नहीं, अपना सेल्फ-एसेसमेंट करें रिश्तों में कभी-कभी हम वह सब भी करने लगते हैं, जो नहीं करना चाहते। इसकी वजह ‘गिल्ट’ हो सकती है। नीचे दिए एसेसमेंट टेस्ट से समझिए कि कहीं आप ‘गिल्ट ट्रिप’ में तो नहीं जा रहे हैं। कैसे करें? नीचे ग्राफिक में 7 सवाल दिए गए हैं। हर सवाल को ध्यान से पढ़ें और अपनी स्थिति के अनुसार खुद को 0 से 3 के बीच नंबर दें- 0: बिल्कुल नहीं 1: कभी-कभार 2: अक्सर 3: हमेशा/हर बार फिर स्कोर एनालिसिस करें- सभी सवालों के नंबरों को जोड़ लें और अपना टोटल स्कोर देखें। अगर स्कोर 15 से ऊपर है, तो यह ‘क्रॉनिक गिल्ट ट्रिप’ का संकेत है। इसका मतलब है कि आपको अपनी बाउंड्रीज तय करने और खुद पर काम करने की सख्त जरूरत है। अगर स्कोर 6-14 के बीच है तो सतर्क हो जाएं और सुधार करें। अगर स्कोर 1-5 के बीच है तो कोई समस्या नहीं है। प्रेम का मतलब अटकलें लगाना नहीं है आपने लिखा कि वह अपनी पर्सनल बातें शेयर करते समय भी यही तरीका फॉलो करती है। साइकोलॉजी के मुताबिक, कुछ लोग ऐसा इसलिए करते हैं, ताकि ‘ना’ की गुंजाइश खत्म हो जाए। उन्हें लगता है कि चीजें सीधे मांगने पर मना किया जा सकता है। इसलिए वे अपनी बात कहने के लिए इशारों का सहारा लेते हैं। लेकिन किसी भी रिश्ते में यह तरीका हेल्दी नहीं है। रिलेशनशिप में यह तरीका टॉक्सिक है कभी-कभी लोग अनजाने में भी इस तरह बिहेव करते हैं। ऐसा हो सकता है कि उन्होंने बचपन से इसी तरह अपनी बातें मनवाई हों। इसे ‘लर्न्ड बिहेवियर’ कहते हैं। लेकिन एडल्ट रिलेशनशिप में यह तरीका ‘टॉक्सिक’ है। आपको भी यह समझना होगा कि हेल्दी और टॉक्सिक बिहेवियर में क्या फर्क है- समझदार आदमी को क्या करना चाहिए? नीचे दिए 6 पॉइंट्स से समझें कि इस सिचुशन में क्या करना चाहिए- बाउंड्री सेट करें: अपनी आर्थिक और मानसिक सीमाओं को स्पष्ट करें। बताएं कि आप क्या कर सकते हैं और क्या आपकी क्षमता से बाहर है। खुलकर बातचीत करें: जब वह इशारों में बात करे तो बहुत ही सौम्यता से कहें, “मैं समझ नहीं पा रहा कि तुम क्या कहना चाह रही हो, क्या तुम खुलकर बताओगी?” पार्टनर को अपनी बात सीधे कहने के लिए प्रोत्साहित करें। पैसे का दिखावा न करें: रिश्ते में गिफ्ट्स से ज्यादा अहमियत समय और इमोशनल सपोर्ट को दें। शर्मिंदगी महसूस न करें: अगर आप कोई डिमांड पूरी नहीं कर पाते तो उसे अपनी असफलता न मानें। गर्लफ्रेंड को ‘क्राउन’ न समझें: उसे अपना पार्टनर मानें। एक साथी अपनी जरूरतों के लिए दूसरे पर दबाव नहीं डालता, बल्कि मिलकर समाधान निकालता है। शोशेबाजी न करें: बाहरी चमक-धमक की बजाय रिश्ते की गहराई और सच्चाई पर ध्यान दें। अंतिम सलाह कोई रिश्ता ‘माइंड रीडिंग’ से नहीं, बल्कि ‘स्पष्ट संवाद’ से सुंदर बनता है। अगर पार्टनर की बातें पहेली बन जाएं, तो उन्हें सुलझाने की बजाय खुलकर बात करें। विनम्रता से अपनी बाउंड्रीज बताएं और खुद को भी अनावश्यक गिल्ट से मुक्त रखें। ……………… ये खबर भी पढ़िए रिलेशनशिप एडवाइज- कहीं मुझे प्यार तो नहीं हो गया: हमेशा बस उसका ही ख्याल, न देखूं तो बेचैनी, ये प्यार है या सिर्फ अट्रैक्शन आप जीवन के उस पड़ाव पर हैं, जहां भावनाएं बहुत तीव्र होती हैं। इस उम्र में किसी की तरफ अट्रैक्ट होना, हर वक्त उसके बारे में सोचना, बेचैनी होना बहुत स्वाभाविक है। ये अच्छी बात है कि आप अपनी भावनाओं को लेकर अवेयर हैं और जल्दबाजी में किसी फैसले से पहले इसे समझना चाहते हैं। आगे पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…