Monday, 23 Nov 2026 | 12:35 AM

Trending :

ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan for Small Biz

ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan for Small Biz
  • Hindi News
  • Business
  • ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan For Small Biz | Gold Down ₹464, LPG Demand Drops

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर ECLGS से जुड़ी रही। केंद्रीय कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इससे छोटे उद्योग ₹100 करोड़ तक और एयरलाइन कंपनी 1500 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकेंगी।

वहीं, इराक की सरकारी तेल कंपनी अपने ‘बसरा मीडियम’ क्रूड पर 33.40 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रही है। अभी इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • वीवो X300 FE और वीवो X300 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. छोटे उद्योगों को ₹100 करोड़ तक का बिना गारंटी लोन: इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम एक साल के लिए बढ़ी; एयरलाइन को ₹1500 करोड़ तक लोन

केंद्रीय कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए छोटे उद्योग (MSMEs) ₹100 करोड़ तक और एयरलाइन कंपनी 1500 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकेंगी।

यह लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा। इसके लिए सरकार नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) इस स्कीम के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 100% तक की क्रेडिट गारंटी कवर देगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोना आज ₹464 सस्ता, ₹1.48 लाख पर आया: चांदी ₹345 बढ़कर ₹2.40 लाख पर पहुंची, यह इस साल 10 हजार रुपए महंगी हुई

सोने के दाम में 5 मई (मंगलवार) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 464 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 345 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इराक दे रहा क्रूड ऑयल पर 33 डॉलर तक डिस्काउंट: जंग के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरना होगा; इराक भारत के टॉप 3 तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल

इराक की सरकारी तेल कंपनी अपने ‘बसरा मीडियम’ क्रूड पर 33.40 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रही है। अभी इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह छूट उन खरीदारों के लिए है जो मई में तेल लोड करना चाहते हैं।

हालांकि, इस सस्ते तेल को हासिल करने के लिए टैंकरों को ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ से होकर गुजरना होगा, जहां फिलहाल युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। फरवरी के अंत से शुरू हुए अमेरिका-ईरान जंग के बाद से हॉर्मुज से तेल टैंकरों का गुजरना लगभग नामुमकिन हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. बिड़ला बने वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन: सरकार ने AGR बकाया 27% कम किया; अब ₹64,046 करोड़ देना होगा

वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बोर्ड ने कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी ने 5 मई को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि वर्तमान चेयरमैन रविंद्र टक्कर ने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। रविंद्र टक्कर अब बोर्ड में केवल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका में रहेंगे।

बिड़ला की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी को सरकार से बड़ी वित्तीय राहत मिली है। हाल ही में टेलीकॉम विभाग (DoT) ने वोडाफोन-आइडिया के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाए में करीब 20,000 करोड़ रुपए की कटौती की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर करीब 8% चढ़ चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. अप्रैल में रसोई गैस की डिमांड 16% घटी: जेट फ्यूल की मांग भी कम हुई, अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग का असर

भारत में कुकिंग गैस (LPG) की मांग में अप्रैल में गिरावट आई है। अमेरिकी-इजराइल और ईरान में जारी संघर्ष और तनाव के कारण सप्लाई बाधित हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय रसोई और कमर्शियल सेक्टर पर पड़ा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में LPG की खपत 16.16% कम होकर 2.2 मिलियन टन रह गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 2.62 मिलियन टन थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. SBI के कर्मचारियों की 25-26 मई को हड़ताल: इससे 23 से 27 मई तक ठप रह सकता है काम-काज, 16 मांगों को लेकर बुलाई स्ट्राइक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारी 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए यह देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जेन अल्फा; 31% बचत कर रहे, 70% कमाई की तलाश:भारतीय किशोर अब केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि वित्तीय फैसलों और ब्रांड चयन में भी सक्रिय

April 17, 2026/
2:34 pm

देश के किशोर यानी जेन अल्फा अब सिर्फ खर्च करने वाले नहीं, फैसले लेने वाली ताकत बन रहे हैं। रुकम...

मूवी रिव्यूः भूत बंगला:भूल भुलैया जैसी उम्मीद देकर अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने किया निराश, डर-कॉमेडी में अधूरापन, कहानी और म्यूजिक भी बेअसर

April 17, 2026/
10:00 am

रेटिंग- 2.5/5 रनटाइम- 174 मिनट 57 सेकंड स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तबू, परेश रावल, राजपाल यादव डायरेक्टर- प्रियदर्शन अक्षय...

बिजनेस शहरों में कॉफी क्रेज; 1200+ कैफे बेंगलुरु में:कॉफी स्टार्टअप्स की नई रेस; सेलेब्स कर रहे निवेश, विदेशी ब्रांड भी भारतीय मार्केट में उतरे

July 11, 2026/
2:47 pm

भारत में अब लोग सिर्फ कॉफी नहीं, बेहतर कॉफी की तलाश कर रहे हैं। स्पेशलिटी कॉफी यानी चुनिंदा बीन्स से...

India vs England Live Score: Follow all the live updates from the ICC Women T20 World Cup warm-up match. (Picture Credit: ICC)

June 10, 2026/
6:57 pm

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 18:57 IST पिछले महीने के विधानसभा चुनाव के फैसले के बाद टीएमसी से अलग होने वाले...

वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

October 30, 2026/
4:30 am

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में वरुण धवन के साथ शामिल हुईं।...

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Narendra Modi Stadium Ahmedabad

April 4, 2026/
5:33 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 17:33 IST पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी फ्रांसीसी औपनिवेशिक महत्वाकांक्षा का एक उत्पाद है, जो भारतीय...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आलिया भट्ट पहुंचीं:समय रैना ने किया रोस्ट; एक्ट्रेस ने कहा- मुझे यहां आकर थोड़ा पछतावा हो रहा है

June 21, 2026/
10:03 am

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल...

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने के दावे पर बोलीं हेमा मालिनी:आज के स्टार्स की फीस का थोड़ा भी नहीं मिला, पैसों के लिए काम नहीं किया

July 8, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने 1970 और 80 के दशक में इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan for Small Biz

ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan for Small Biz
  • Hindi News
  • Business
  • ECLGS 5.0: ₹100 Cr Loan For Small Biz | Gold Down ₹464, LPG Demand Drops

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर ECLGS से जुड़ी रही। केंद्रीय कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इससे छोटे उद्योग ₹100 करोड़ तक और एयरलाइन कंपनी 1500 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकेंगी।

वहीं, इराक की सरकारी तेल कंपनी अपने ‘बसरा मीडियम’ क्रूड पर 33.40 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रही है। अभी इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • वीवो X300 FE और वीवो X300 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. छोटे उद्योगों को ₹100 करोड़ तक का बिना गारंटी लोन: इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम एक साल के लिए बढ़ी; एयरलाइन को ₹1500 करोड़ तक लोन

केंद्रीय कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए छोटे उद्योग (MSMEs) ₹100 करोड़ तक और एयरलाइन कंपनी 1500 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकेंगी।

यह लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा। इसके लिए सरकार नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) इस स्कीम के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 100% तक की क्रेडिट गारंटी कवर देगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोना आज ₹464 सस्ता, ₹1.48 लाख पर आया: चांदी ₹345 बढ़कर ₹2.40 लाख पर पहुंची, यह इस साल 10 हजार रुपए महंगी हुई

सोने के दाम में 5 मई (मंगलवार) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 464 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 345 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इराक दे रहा क्रूड ऑयल पर 33 डॉलर तक डिस्काउंट: जंग के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरना होगा; इराक भारत के टॉप 3 तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल

इराक की सरकारी तेल कंपनी अपने ‘बसरा मीडियम’ क्रूड पर 33.40 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रही है। अभी इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह छूट उन खरीदारों के लिए है जो मई में तेल लोड करना चाहते हैं।

हालांकि, इस सस्ते तेल को हासिल करने के लिए टैंकरों को ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ से होकर गुजरना होगा, जहां फिलहाल युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। फरवरी के अंत से शुरू हुए अमेरिका-ईरान जंग के बाद से हॉर्मुज से तेल टैंकरों का गुजरना लगभग नामुमकिन हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. बिड़ला बने वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन: सरकार ने AGR बकाया 27% कम किया; अब ₹64,046 करोड़ देना होगा

वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बोर्ड ने कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी ने 5 मई को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि वर्तमान चेयरमैन रविंद्र टक्कर ने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। रविंद्र टक्कर अब बोर्ड में केवल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका में रहेंगे।

बिड़ला की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी को सरकार से बड़ी वित्तीय राहत मिली है। हाल ही में टेलीकॉम विभाग (DoT) ने वोडाफोन-आइडिया के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाए में करीब 20,000 करोड़ रुपए की कटौती की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर करीब 8% चढ़ चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. अप्रैल में रसोई गैस की डिमांड 16% घटी: जेट फ्यूल की मांग भी कम हुई, अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग का असर

भारत में कुकिंग गैस (LPG) की मांग में अप्रैल में गिरावट आई है। अमेरिकी-इजराइल और ईरान में जारी संघर्ष और तनाव के कारण सप्लाई बाधित हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय रसोई और कमर्शियल सेक्टर पर पड़ा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में LPG की खपत 16.16% कम होकर 2.2 मिलियन टन रह गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 2.62 मिलियन टन थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. SBI के कर्मचारियों की 25-26 मई को हड़ताल: इससे 23 से 27 मई तक ठप रह सकता है काम-काज, 16 मांगों को लेकर बुलाई स्ट्राइक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारी 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए यह देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket