Tuesday, 30 Jun 2026 | 04:52 AM

Trending :

India Sugar Export Ban Extended Till Sept 30, 2026; Prices & Supply Control

India Sugar Export Ban Extended Till Sept 30, 2026; Prices & Supply Control

Hindi News Business India Sugar Export Ban Extended Till Sept 30, 2026; Prices & Supply Control नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये रोक देश में चीनी यानी शुगर की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को काबू में रखने के लिए लगाई गई है। 13 मई से लगाई गई यह रोक 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब ‘रिस्ट्रिक्टेड’ नहीं ‘प्रोहिबिटेड’ कैटेगरी में रहेगी चीनी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, रॉ शुगर, व्हाइट शुगर और रिफाइंड शुगर की एक्सपोर्ट पॉलिसी में बदलाव किया गया है। पहले ये ‘रिस्ट्रिक्टेड’ (प्रतिबंधित) कैटेगरी में थे, जिन्हें अब ‘प्रोहिबिटेड’ (निषेध) कैटेगरी में डाल दिया गया है। इसका मतलब है कि अब बिना सरकारी इजाजत के चीनी का निर्यात नहीं किया जा सकेगा। इन दो देशों को निर्यात जारी रहेगा भले ही सरकार ने ग्लोबल एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी है, लेकिन कुछ खास अंतरराष्ट्रीय समझौतों को इससे बाहर रखा गया है। भारत यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका को CXL और TRQ कोटा के तहत चीनी का निर्यात जारी रखेगा। इसके लिए जो प्रक्रिया पहले से तय है, उसी के अनुसार शिपमेंट भेजे जाएंगे। इसके अलावा, एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम (AAS) के तहत होने वाले शिपमेंट पर भी यह पाबंदी लागू नहीं होगी। जिन जहाजों पर लोडिंग शुरू हो चुकी है, उन्हें राहत सरकार ने उन व्यापारियों को राहत दी है जिनका माल पहले से ही पोर्ट पर है। नोटिफिकेशन के मुताबिक: जिन जहाजों में चीनी की लोडिंग नोटिफिकेशन जारी होने से पहले शुरू हो गई थी, उन्हें जाने दिया जाएगा। अगर शिपिंग बिल फाइल हो चुका है और जहाज भारतीय बंदरगाहों पर लंगर डाल चुके हैं, तो उन्हें एक्सपोर्ट की अनुमति मिलेगी। जो कंसाइनमेंट कस्टम को सौंपे जा चुके हैं और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में रजिस्टर्ड हैं, उन पर भी यह बैन फिलहाल लागू नहीं होगा। पड़ोसी देशों की फूड सिक्योरिटी के लिए मिल सकती है छूट नोटिफिकेशन में यह भी साफ किया गया है कि अगर किसी दूसरे देश की सरकार भारत से चीनी की मांग करती है और वहां फूड सिक्योरिटी (खाद्य सुरक्षा) का संकट है, तो सरकार विशेष अनुमति दे सकती है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार दूसरे देशों की जरूरतों को देखते हुए सीमित मात्रा में निर्यात को मंजूरी दे सकती है। सितंबर 2026 के बाद क्या होगा? सरकार ने फिलहाल यह रोक दो साल के लिए लगाई है। अगर 30 सितंबर 2026 तक इस बैन की अवधि को आगे नहीं बढ़ाया जाता है, तो चीनी का एक्सपोर्ट स्टेटस अपने आप दोबारा ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में चला जाएगा। सरकार का यह फैसला घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों को स्थिर रखने और त्योहारी सीजन के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए अहम माना जा रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

केरल मुख्यमंत्री घोषणा समाचार लाइव: सतीसन, वेणुगोपाल या चेन्निथला? कांग्रेस आज घोषित करेगी मुख्यमंत्री

Trump received a red carpet welcome by China at Beijing airport.

केरल मुख्यमंत्री घोषणा समाचार आज नवीनतम अपडेट लाइव: कुछ ही घंटों में, केरल को अपने अगले मुख्यमंत्री का नाम पता चलने की उम्मीद है, जिससे कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के भीतर कई दिनों का सस्पेंस, आंतरिक चर्चा और राजनीतिक बातचीत खत्म हो जाएगी। नया नेता 1956 में राज्य के गठन के बाद से केरल का शीर्ष पद संभालने वाला 13वां व्यक्ति बन जाएगा। विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के लगभग 10 दिन बाद कांग्रेस आलाकमान गुरुवार को अपने फैसले की घोषणा कर सकता है। देरी ने तीन मुख्य दावेदारों – एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के खेमे को किनारे पर रखा है। सीएलपी की बैठक आज तिरुवनंतपुरम में निर्धारित है कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक गुरुवार दोपहर तिरुवनंतपुरम में केपीसीसी मुख्यालय में होने वाली है। केपीसीसी प्रमुख सनी जोसेफ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बैठक 14 मई को दोपहर 1 बजे शुरू होगी और विधायक नेता का चुनाव करेगी। उम्मीद है कि यह सभा केरल के लिए यूडीएफ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सूत्रों ने कहा कि केरल के जिन नेताओं को कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को दिल्ली बुलाया था, उन्होंने महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की पसंद पर अपने विचार साझा किए। परामर्श के दौरान, वेणुगोपाल, सतीसन और चेन्निथला के नाम कथित तौर पर प्रमुखता से सामने आए क्योंकि आलाकमान ने विचार-विमर्श जारी रखा। यूडीएफ सत्ता में वापस आया कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 2026 के केरल विधानसभा चुनावों में 140 में से 102 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की। परिणाम ने एक दशक तक सत्ता से बाहर रहने के बाद गठबंधन की ऐतिहासिक वापसी को चिह्नित किया। इस बीच, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) विधानसभा चुनाव में केवल 35 सीटें जीतने में कामयाब रही। (टैग्सटूट्रांसलेट)केरल के मुख्यमंत्री(टी)वीडी सतीसन(टी)केसी वेणुगोपाल(टी)कांग्रेस केरल के मुख्यमंत्री(टी)कांग्रेस(टी)राहुल गांधी(टी)केरल चुनाव(टी)सोनिया गांधी(टी)केरल के मुख्यमंत्री लाइव अपडेट(टी)केरल समाचार(टी)केरल नए सीएम लाइव अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। नए नेशनल सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज हारने वाली टीम में 7 बदलाव किए हैं। सबसे चौंकाने वाला फैसला ओपनर जैक क्रॉली को बाहर करने का है। क्रॉली की जगह डरहम के एमिलियो गे को टीम में शामिल किया गया है। एमिलियो ने इस सीजन में 92 की औसत से 552 रन बनाए हैं। वहीं, ससेक्स के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन की 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड को 4 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। 3 नए प्लेयर्स को मौका मिला इंग्लिश सिलेक्टर्स ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मौका दिया है। वुड-कार्स चोटिल, रॉबिन्सन की वापसी मार्क वुड और ब्रायडन कार्स चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में ऑली रॉबिन्सन को चुना गया है। वे गस एटकिंसन और जोश टंग के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। रॉबिन्सन ने ससेक्स के लिए 6 विकेट लेकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित की है। कप्तान बेन स्टोक्स भी नई गेंद से गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। रेहान-बशीर को स्पिन की जिम्मेदारी टीम में 2 स्पिनर्स को शामिल किया गया है। इनमें रेहान अहमद और शोएब बशीर शामिल हैं। रेहान IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि बशीर डर्बीशायर के लिए खेल रहे हैं। लॉर्ड्स में इन दोनों में से एक को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रीव, ऑली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। नए नेशनल सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज हारने वाली टीम में 7 बदलाव किए हैं। सबसे चौंकाने वाला फैसला ओपनर जैक क्रॉली को बाहर करने का है। क्रॉली की जगह डरहम के एमिलियो गे को टीम में शामिल किया गया है। एमिलियो ने इस सीजन में 92 की औसत से 552 रन बनाए हैं। वहीं, ससेक्स के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन की 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड को 4 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। 3 नए प्लेयर्स को मौका मिला इंग्लिश सिलेक्टर्स ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मौका दिया है। वुड-कार्स चोटिल, रॉबिन्सन की वापसी मार्क वुड और ब्रायडन कार्स चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में ऑली रॉबिन्सन को चुना गया है। वे गस एटकिंसन और जोश टंग के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। रॉबिन्सन ने ससेक्स के लिए 6 विकेट लेकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित की है। कप्तान बेन स्टोक्स भी नई गेंद से गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। रेहान-बशीर को स्पिन की जिम्मेदारी टीम में 2 स्पिनर्स को शामिल किया गया है। इनमें रेहान अहमद और शोएब बशीर शामिल हैं। रेहान IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि बशीर डर्बीशायर के लिए खेल रहे हैं। लॉर्ड्स में इन दोनों में से एक को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रीव, ऑली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग।

सेहत का सच्चा दोस्त है ये हरा पत्ता, एक नहीं सेवन से मिलेंगे अनेकों फायदे; तेल से लेकर चटनी तक में उपयोगी

ask search icon

Last Updated:May 14, 2026, 08:33 IST Benefits of Peppermint: पिपरमेंट सिर्फ एक स्वादिष्ट हर्बल पौधा नहीं है, बल्कि यह आयुर्वेद में कई बीमारियों के लिए प्राकृतिक इलाज का काम करता है. चाहे यह पाचन की समस्या हो, सिरदर्द, तनाव, सर्दी या त्वचा की समस्या, पुदीना, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे गुणों से भरपूर होता है. पुदीने में ऐसे गुण मौजूद होते है. जिसके सेवन से आपको तुरंत ताजगी भरा महसूस होता है. पुदीने का इस्तेमाल अमूमन गर्मियों में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. पुदीना बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है, मितली को रोकता है, सांस की समस्याओं, अवसाद-थकान को दूर करने में मदद करता है. पिपरमेंट के पत्ते और तेल बहुत उपयोगी हैं. रोजमर्रा की जिंदगी में पिपरमेंट को शामिल करना हमारे स्वास्थ्य के लिए एक सरल और प्राकृतिक तरीका है. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: पिपरमेंट मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी काफी उपयोगी माना जाता है. इसकी ताजा और ठंडी खुशबू मन को शांत करने में मदद करती है. जिससे तनाव और चिंता कम महसूस होती है. विशेषज्ञों के अनुसार, पिपरमेंट में मौजूद मेंथॉल दिमाग को ताजगी देता है और मानसिक थकान दूर करने में सहायक होता है. कई लोग काम के दौरान ध्यान केंद्रित करने और ऊर्जा बढ़ाने के लिए पिपरमेंट ऑयल या इसकी खुशबू का इस्तेमाल करते है. इसकी सुगंध मूड को बेहतर बनाने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में भी मददगार मानी जाती है. अरोमाथेरेपी में भी पिपरमेंट का उपयोग मानसिक शांति के लिए किया जाता है. पिपरमेंट की चाय पीने से शरीर और मन दोनों को आराम मिल सकता है. हालांकि, अत्यधिक उपयोग से बचना चाहिए और किसी गंभीर मानसिक समस्या में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. पिपरमेंट, जिसे आम भाषा में मेंथा के नाम से जाना जाता है, एक छोटा सा हरा-पत्ता वाला पौधा है. लेकिन इसके औषधीय गुण बहुत बड़े है. यह न केवल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है, बल्कि आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों के इलाज के लिए भी महत्व दिया गया है. आज हम जानेंगे कि पिपरमेंट हमारे स्वास्थ्य के लिए क्यों फायदेमंद है और इसे रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. पाचन सुधारने में मददगार: पिपरमेंट के पत्ते स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी माने जाते है. खासकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में. वैद्य मालती देवी के अनुसार, भोजन के बाद पिपरमेंट के ताजे पत्ते चबाने या इसकी चाय पीने से पेट संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है. यह गैस, अपच और कब्ज जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद करता है. पिपरमेंट में मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं, जिससे भोजन तेजी से पचता है और पेट हल्का महसूस होता है. इसके अलावा, इसकी ताजगी भरी खुशबू मुंह की दुर्गंध दूर करने में भी सहायक होती है. नियमित और संतुलित मात्रा में पिपरमेंट का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत बनी रहती है. हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य समस्या में इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर माना जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google त्वचा और बालों के लिए लाभकारी: पिपरमेंट का तेल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा की जलन, खुजली और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, पिपरमेंट ऑयल का सही मात्रा में उपयोग करने से मुंहासे और दाने कम हो सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं. यह त्वचा को ठंडक पहुंचाकर ताजगी का एहसास भी कराता है. वहीं, बालों की जड़ों में पिपरमेंट तेल से हल्की मालिश करने से रक्तसंचार बेहतर होता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है और उनकी जड़ें मजबूत होती हैं. इससे बाल घने, चमकदार और स्वस्थ बने रहते हैं. कई लोग इसे डैंड्रफ कम करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, पिपरमेंट ऑयल को सीधे त्वचा या सिर पर लगाने के बजाय नारियल या बादाम तेल में मिलाकर लगाना बेहतर होता है. किसी एलर्जी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें. चेतावनी और सावधानियां: वैद्य मालती देवी बताती है कि पिपरमेंट स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी माना जाता है, लेकिन इसका उपयोग हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक मात्रा में पिपरमेंट या पिपरमेंट ऑयल का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है. कुछ लोगों को इसकी तेज खुशबू या तेल से त्वचा पर खुजली और जलन भी महसूस हो सकती है. खासतौर पर छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पिपरमेंट तेल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. डॉक्टर की सलाह के बिना इसका अधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा, जिन लोगों को अस्थमा या किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या है, उन्हें भी पिपरमेंट का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए. किसी भी घरेलू उपाय की तरह इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही फायदेमंद माना जाता है. यदि कोई परेशानी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सिरदर्द और माइग्रेन में राहत: पिपरमेंट का तेल सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या में काफी लाभकारी माना जाता है. वैद्य मालती देवी के अनुसार, माथे और कनपटियों पर हल्के हाथों से पिपरमेंट ऑयल लगाने से सिरदर्द में राहत मिल सकती है. इसमें मौजूद मेंथॉल ठंडक प्रदान करता है, जिससे सिर की नसों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है. इसकी ठंडी तासीर रक्तसंचार को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे दिमाग शांत महसूस करता है. कई लोग माइग्रेन के दौरान पिपरमेंट की खुशबू लेने से भी आराम महसूस करते हैं. इसके अलावा, यह मानसिक थकान और तनाव को कम करने में भी सहायक माना जाता है. हालांकि, पिपरमेंट ऑयल को सीधे त्वचा पर लगाने से पहले नारियल या बादाम तेल में मिलाकर उपयोग करना बेहतर होता है. यदि सिरदर्द लगातार बना रहे या अधिक गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य मालती देवी बताती है कि पिपरमेंट का वैज्ञानिक नाम Mentha piperita है. यह पौधा ठंडा और ताजगी भरा अनुभव देता है. इसके पत्तों में मेंथॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो

पंजाब न्यूज़: पंजाब बीजेपी ने EC से की ईवीएम की जगह मतपत्रों से वोटिंग वोटिंग के फैसले को वापस लेने की मांग, AAP पर लगाया ये आरोप

पंजाब न्यूज़: पंजाब बीजेपी ने EC से की ईवीएम की जगह मतपत्रों से वोटिंग वोटिंग के फैसले को वापस लेने की मांग, AAP पर लगाया ये आरोप

पंजाब भाजपा के एक सहयोगी ने रविवार को राज्य के कमिश्नर से मुलाकात कर आगामी स्थानीय बैसाखी में मोके की जगह मतपत्रों से मतदान के फैसले को वापस लेने की मांग की। इस दिग्गज का नेतृत्व पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया, जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, वरिष्ठ नेता विजय सांपला, सोम प्रकाश, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, राकेश रैस्टोरैंट और रिवंती जोशी शामिल थे. अंधविश्वास से बातचीत के दौरान जाखड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राज्य इलेक्ट्रोलेक्टर कमिश्नर के साथ मिलकर नागालैंड के स्थानीय निकाय चुनाव में मतपत्रों से वोटिंग के नियमों को लागू करने की योजना बनाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शॉपिंग दल ने राज पंचायत गोदामों में भी इसी तरह से इस्तेमाल किया था। जाखड़ ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सामान्य रूप से डेमोक्रेट से चुनाव का फैसला लिया जा रहा है, लेकिन रिपब्लिकन की घोषणा के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कथित तौर पर सरकार के निर्देश पर अचानक रातोरात मतपत्रों से चुनाव का फैसला ले लिया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले सभी राजनीतिक विचारधाराओं की बैठक में हमेशा से परंपरा कायम रही है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्थानीय निकाय मंत्री ने भी कहा था कि मतदान की समीक्षा की जाएगी, लेकिन “अपनी हार को भांपते” लेकिन आप सरकार ने निर्णय बदल दिया, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए चुनाव “लूटे” जा सके। पंजाब में आठ नगर निगमों सहित 105 नगर निगमों के लिए वोटिंग 26 मई को होगी, जबकि मातृ 29 मई को की जाएगी।

चेन्नई के जैमी ओवर्टन चोट के कारण इंग्लैंड लौटे:चोट के कारण IPL के बाकी मैच खेलना मुश्किल; घोष की जगह नोरोन्हा को मौका

चेन्नई के जैमी ओवर्टन चोट के कारण इंग्लैंड लौटे:चोट के कारण IPL के बाकी मैच खेलना मुश्किल; घोष की जगह नोरोन्हा को मौका

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जैमी ओवर्टन दाहिनी जांघ की चोट के कारण इंग्लैंड लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने बुधवार रात सोशल प्लेटफार्म X पर यह जानकारी दी। हालांकि, टीम ने यह साफ नहीं किया कि वे कितने समय तक बाहर रहेंगे, लेकिन IPL सीजन में बाकी के लीग मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। CSK ने यह भी बताया कि उसने चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को टीम में शामिल किया है। घोष 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में चोट लग गई थी। पैर में फ्रैक्चर के चलते उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा। घोष ने अपने इकलौते मैच में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था। CSK के 3 अन्य खिलाड़ी भी चोट से बाहर ओवर्टन और घोष के अलावा, चेन्नई के 3 अन्य खिलाड़ी भी चोट के कारण बाहर हुए हैं, इनमें खलील अहमद, आयुष म्हात्रे और नाथन एलिस जैसे नाम शामिल हैं। धोनी-जॉनसन एक भी मैच नहीं खेले टीम की सबसे बड़ी चिंता पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बनी हुई है। धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी अनफिट होने के कारण बेंच पर हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआत के तीन मैच नहीं खेल सके थे, जिससे टीम को शुरुआती हार झेलनी पड़ी थी। BCCI अवॉर्ड विजेता हैं मैकनील नोरोन्हा मैकनील नोरोन्हा हाल में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। हाल ही में BCCI के सालाना ‘नमन अवॉर्ड्स’ में उन्हें एमए चिदंबरम ट्रॉफी से नवाजा गया था। वे 2024-25 की कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। महाराजा ट्रॉफी 2025 में मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 पारियों में 253 रन बनाए और ऑफ-स्पिन से 10 विकेट भी लिए थे। पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर CSK, प्ले-ऑफ की उम्मीद बरकरार इतनी चोटों और समस्याओं के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स प्ले-ऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने के लिए चेन्नई को अपने बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। पिछले मैच के हीरो ओवरटन, 14 विकेट के साथ टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज जेमी ओवरटन इस सीजन में चेन्नई के लिए गेम चेंजर साबित हो रहे थे। वे 14 विकेट के साथ टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। 11 मई को चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में ओवरटन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे थे। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट लिए थे और चेन्नई की 5 विकेट से जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

इस पौधे की चाय का कमाल! नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल करेगी साफ, किडनी को भी रखेगी हेल्दी

authorimg

Last Updated:May 14, 2026, 08:19 IST Sidhi News: डॉ नरेंद्र पटेल ने लोकल 18 को बताया कि आयुर्वेद में पुनर्नवा का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है. यह खासतौर पर किडनी से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद मानी जाती है. इसके अलावा पीलिया, शरीर में सूजन और इंफ्लेमेटरी बीमारियों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. सीधी. मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में कई ऐसे औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जिनका उपयोग सदियों से आयुर्वेद में किया जाता रहा है. इनमें से एक खास पौधा है पुनर्नवा, जिसे आयुर्वेद में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. प्राकृतिक रूप से उगने वाला यह पौधा किडनी से जुड़ी समस्याओं में खासतौर पर लाभकारी माना जाता है. सीधी के आयुष अधिकारी डॉ नरेंद्र पटेल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पुनर्नवा एक फैलने वाली औषधीय घास है, जो मुख्य रूप से नमी वाली जगहों पर पाई जाती है. गर्मियों में यह सूख जाती है लेकिन बारिश शुरू होते ही दोबारा हरी-भरी हो जाती है. इसी वजह से इसका नाम पुनर्नवा पड़ा, जिसका अर्थ होता है फिर से नया हो जाना. डॉ पटेल ने बताया कि आयुर्वेद में पुनर्नवा का उपयोग कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है. यह खासतौर पर किडनी से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी मानी जाती है. इसके अलावा जॉन्डिस, शरीर में सूजन और इंफ्लेमेटरी बीमारियों में भी इसका उपयोग किया जाता है. पुनर्नवा शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकालने में मदद करती है. इसी कारण किडनी मरीजों में यह डायरेटिक की तरह काम करती है और सूजन कम करने में सहायक मानी जाती है. यह नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर करने में मददगार है. चाय या काढ़े के रूप में सेवनपुनर्नवा का सेवन चाय या काढ़े के रूप में किया जा सकता है. इसके जड़, पत्तियों और तने को पानी में उबालकर छानने के बाद सेवन किया जाता है. नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचा सकता है. हालांकि बच्चों में इसके उपयोग को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. एनीमिया और सूजन की समस्या में उपयोगीडॉ नरेंद्र पटेल के अनुसार, पुनर्नवा को लौह भस्म यानी आयरन के साथ मिलाकर पुनर्नवा मंडूर तैयार किया जाता है. यह आयुर्वेदिक औषधि एनीमिया और सूजन की समस्या में काफी उपयोगी मानी जाती है. यदि इसे आंवला जैसे विटामिन सी युक्त पदार्थों के साथ लिया जाए, तो शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर होता है. खास बात यह है कि एलोपैथिक आयरन दवाओं की तुलना में इससे पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ इसे गर्भावस्था में भी सुरक्षित मानते हैं. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sidhi,Madhya Pradesh

लगातार थकान को न करें नजरअंदाज, लिवर की सेहत से हो सकता है संबंध, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट!

authorimg

Tips to keep your liver healthy: आज की व्यस्त जीवनशैली में कई लोग दिनभर थकावट, कमजोरी और कम ऊर्जा महसूस करते हैं. अक्सर इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह लिवर से जुड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है. शरीर का प्राकृतिक डिटॉक्स सिस्टम है लिवर, जो कई तरह के जरूरी कार्य करता है. नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, लिवर शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है. यह शरीर को अंदर से साफ रखने के साथ ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है. जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता, तो शरीर में थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होने लगती है. लिवर क्यों है इतना जरूरी? लिवर शरीर के कई अहम कार्यों को संभालता है. यह भोजन पचाने में मदद करता है. जरूरी पोषक तत्वों को स्टोर करता है. शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखता है, लेकिन जब लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है. इसका असर पूरे शरीर पर दिखाई देता है. इन संकेतों को हल्के में न लें डॉक्टर्स के अनुसार, यदि आप सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं, थोड़ी मेहनत में सांस फूलने लगती है या दिनभर ऊर्जा की कमी बनी रहती है, तो यह लिवर में कोई शुरुआती समस्या के संकेत हो सकते हैं. स्किन, आंखों का पीला रहना, पेट में ऊपर की तरफ दर्द होना, डार्क पेशाब होना आदि लक्षण लगातार बने रहने पर लिवर फंक्शन टेस्ट करवाना फायदेमंद हो सकता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. लिवर को स्वस्थ रखने के आसान उपाय संतुलित और पौष्टिक भोजन लें हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालों को अपनी डाइट में शामिल करें. वहीं ज्यादा चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखें. भरपूर मात्रा में पानी पिएं रोजाना 8–10 गिलास पानी पीना शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को स्वस्थ बनाए रखता है. नियमित एक्सरसाइज करें हर दिन 30 से 45 मिनट तक वॉकिंग, योग या हल्का व्यायाम करने से लिवर एक्टिव रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. जंक फूड और नशे से बचें फास्ट फूड, ज्यादा तला-भुना भोजन और शराब का सेवन लिवर के लिए नुकसानदायक माना जाता है. बेहतर होगा कि इनसे दूरी बनाई जाए. अच्छी जीवनशैली अपनाएं समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है. साथ ही तनाव कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना भी लाभकारी हो सकता है.

Gold & Silver Prices Surge; Amul, Mother Dairy Milk Cost Rs 2Ltr More

Gold & Silver Prices Surge; Amul, Mother Dairy Milk Cost Rs 2Ltr More

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. अमूल दूध ₹2 लीटर महंगा हुआ: आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी ₹2 लीटर रेट बढ़ाए, नए दाम कल से लागू होंगे अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹9,345 और चांदी ₹22,853 महंगी: इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने 3 दिन पहले कहा था- सोना न खरीदें केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद 13 मई को सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। 10 ग्राम सोने का भाव ₹9,345 बढ़कर 1,60,977 रुपए और 1 किलो चांदी का भाव ₹22,853 बढ़कर 2,87,720 रुपए पर पहुंच गया है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान जंग के बीच सरकार ने ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एअर इंडिया ने 6 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल की: 23 रूट्स पर घटाई, जून से अगस्त का शेड्यूल जारी; फ्यूल महंगा होने के चलते फैसला एअर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कटौती का फैसला लिया है। एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि जून से अगस्त तक 6 इंटरनेशनल रूट्स की रद्द कर दी है। इसमें दिल्ली-शिकागो और मुंबई-न्यूयॉर्क जैसे व्यस्त रूट भी शामिल हैं। इसके अलावा 23 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या घटाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर आया: 1 डॉलर की कीमत 95.74 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा रुपया आज 13 मई को डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 95.75 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को भी रुपया 95.50 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया: तुअर दाल की MSP ₹450 बढ़ाकर ₹8450 की, धान में ₹72 का इजाफा किया केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 13 मई को यह फैसला लिया। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2441 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 72 रुपए ज्यादा है। वहीं तुअर दाल की MSP 450 रुपए बढ़ाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा: चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़ा है। यह ग्रोथ बिक्री में बढ़ोत्तरी और बेहतर मार्जिन की वजह से मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…