कांस से आलिया भट्ट का चौथा लुक सामने आया:आइस-ब्लू गाउन में दिखा ‘सिंड्रेला’ अवतार, यूलिया वंतूर भी रेड कार्पेट पर नजर आईं

आलिया भट्ट बुधवार शाम को कांस फिल्म फेस्टिवल में आइस ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं। फिल्म ‘ए वूमेन्स लाइफ’ (La Vie D’Une Femme) के प्रीमियर के दौरान उनका ‘सिंड्रेला’ अवतार देखने को मिला। रेड कार्पेट पर आने से कुछ घंटे पहले, आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोरियल पेरिस को टैग करते हुए अपने लुक की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 मई से शुरू हुआ है। फेस्टिवल 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में जारी रहेगा। कांस से आलिया के अब तक 4 लुक सामने आ चुके हैं। देखें आलिया का चौथा लुक देखें आलिया का तीसरा लुक देखें आलिया का दूसरा लुक देखें आलिया का पहला लुक यूलिया वंतूर ने कांस रेड कार्पेट पर वॉक किया एक्ट्रेस यूलिया वंतूर बुधवार को अपनी शॉर्ट फिल्म इकोज ऑफ अस को प्रमोट करने के लिए कांस के रेड कार्पेट पर वॉक किया। उन्होंने डिजाइनर तमारा राल्फ का डिजाइन किया हुआ आइस-ब्लू टरकॉइज गाउन पहना था। यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो रील शेयर करते हुए इस अनुभव को “मैजिक इवनिंग” बताया। इस मौके पर उनके साथ एक्टर दीपक तिजोरी और डायरेक्टर जो राजन भी मौजूद थे। फिल्म का दूसरा टीजर कांस में मार्चे डू फिल्म और बाद में फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। तारा सुतारिया करेंगी कांस के रेड कार्पेट पर डेब्यू आलिया भट्ट और यूलिया वंतूर के अलावा भारत से उर्वशी रौतेला, ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहसास चन्ना कांस के रेड कार्पेट पर पहुंचेंगी। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दौरे पर पड़ा असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जनता से कम-से-कम ट्रेवल करने और कम तेल-ईंधन इस्तेमाल करने की अपील की है। यही वजह रही कि महाराष्ट्र का सांस्कृतिक विभाग अब कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि पीएम मोदी की अपील के बाद विभाग का प्रतिनिधिमंडल अब कांस नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग में वाहनों का इस्तेमाल कम किया जाएगा और जरूरी बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। कांस 2026 में छाएगा भारत का रीजनल सिनेमा कांस में इंडो-अमेरिकन फिल्म बॉम्बे स्टोरीज की स्क्रीनिंग भी कांस में होगी। ये फिल्म मंटो के उपन्यास पर बनी है, जो 1930 के दशक की बॉम्बे में रहने वालीं सेक्स वर्कर्स की कहानी दिखाती है। फिल्म को राहत शाह काजमी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय कांस में मौजूद रहेंगी। इसके क्लासिकल सेगमेंट में 40 साल पुरानी मलयाली फिल्म अम्मा अरियन की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी। रीजनल सिनेमा की ये फिल्में भी कांस पहुंचीं- पंजाबी सिनेमा- पॉपुलर सिंगर और एक्टर एमी विर्क की फिल्म चारदीकला की स्क्रीनिंग कांस में होनी है। इसकी स्क्रीनिंग के लिए एमी विर्क कांस में डेब्यू करेंगे। उनके साथ को-स्टार रूपी गिल भी कांस में पहुंचेंगी। मलयाली सिनेमा- मलयाली फिल्ममेकर चिदंबरम की फिल्म बालनः द बॉय की स्क्रीनिंग कांस में होनी है। गुजराती सिनेमा- एक्ट्रेस मानसी पारेख इस साल प्रोड्यूसर पार्थिव गोहिल के साथ कांस में शामिल होने वाली हैं। गुजराती फिल्म लालोः कृष्णा सदा सहायते की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी। मराठी सिनेमा- मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर अशोक सराफ, निवेदिता सराफ, एक्ट्रेस प्राजक्ता माली और प्रोड्यूसर केदार जोशी कांस का हिस्सा बनेंगे। पायल कपाड़िया ज्यूरी बनीं, आशुतोष गोवारिकर ऑफिशियल डेलिगेट्स लगान बना चुके आशुतोष गोवारिकर इस साल भारत के ऑफिशियल डेलिगेट बनकर कांस का हिस्सा बने हैं। 2021 और 2024 में कांस के दो अवॉर्ड ग्रैंड प्री और गोल्डन आई अवॉर्ड जीत चुकीं पायल कपाड़िया इस साल ज्यूरी बनकर कांस में शामिल हो रही हैं। वो क्रिटिक्स वीक कैटेगरी की ज्यूरी रहेंगी। कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सेरेमनी के आखिरी दिन मिलेगा पाम डि’ओर पाम डिओर, कांस का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। यह पुरस्कार फेस्टिवल की मुख्य प्रतियोगिता में चुनी गई सर्वश्रेष्ठ फिल्म को दिया जाता है। इसे कांस का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। इस साल 12-23 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 23 मई को पाम डि’ओर अवॉर्ड दिया जाएगा। कांस के इतिहास में भारत की उपलब्धियां- 80 साल पहले भारत को मिला पहला पाम डि’ओर, आज भी रिकॉर्ड कायम कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय फिल्म नीचा नगर थी। चेतन आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म संयोग से कभी भारत में रिलीज ही नहीं हुई। इसका प्रसारण सिर्फ दूरदर्शन में ही किया गया था। अमीर-गरीब की जिंदगी दर्शाने वाली इस फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल का सर्वश्रेष्ठ पाम डि’ओर अवॉर्ड मिला था। नीचा नगर ये अवॉर्ड जीतने वाली भारत की इकलौती फिल्म है। इसके अलावा दो बीघा जमीन (1954), बूट पॉलिश, पाथेर पांचाली, सलाम बॉम्बे, लंच बॉक्स जैसी करीब 21 फिल्मों को कांस फिल्म फेस्टिवल में अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। जबकि अब तक भारत को कुल 38 नॉमिनेशन मिल चुके हैं। नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्मों में राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म आवारा भी शामिल है। जब कांस के रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचे सेलेब्स कांस रेड कार्पेट पर सेलेब्स के इन लुक्स का उड़ा मजाक एक नजर कांस के बेहतरीन इतिहास पर- हिटलर की तानाशाही के खिलाफ शुरू हुआ कांस 1938 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की गई थी, लेकिन उस समय जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर और इटली के तानाशाह मुसोलिनी अपने पसंदीदा लोगों को अवॉर्ड बांट देते थे। इनकी तानाशाही से परेशान होकर कई ज्यूरी मेंबर ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल छोड़ दिया और एक फ्री फेस्टिवल शुरू करने का फैसला किया, जिसकी लोकेशन कांस, पेरिस तय हुई। फ्रेंच सरकार ने उसके दस्तावेजों पर साइन कर उसे ऑफिशियल कांस
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में चीन के गुप्त ‘पुलिस स्टेशन’ का खुलासा: न्यूयॉर्क निवासी दोषी करार

न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक लू जियानवांग को चीन सरकार की ओर से कथित गुप्त पुलिस स्टेशन चलाने का दोषी ठहराया है। यह स्टेशन मैनहटन के चाइनाटाउन इलाके में संचालित हो रहा था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 64 वर्षीय लू जियानवांग, जिसे हैरी लू के नाम से भी जाना जाता है, चीन के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय के लिए काम कर रहा था। जूरी ने उसे चीन सरकार के अवैध एजेंट के तौर पर काम करने और जांच में बाधा डालने के आरोप में दोषी माना है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह कथित पुलिस स्टेशन 2022 की शुरुआत में शुरू किया गया था। यह एक रामेन स्टॉल के ऊपर पूरे फ्लोर में चल रहा था। FBI जांच शुरू होने के बाद 2022 के अंत में इसे बंद कर दिया गया। प्रॉसिक्यूटर्स ने बताया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद लू और उसके सह-आरोपी चेन जिनपिंग ने चीन के अधिकारियों के साथ हुए टेक्स्ट मैसेज डिलीट कर दिए थे। FBI के असिस्टेंट डायरेक्टर जेम्स सी बार्नाकल जूनियर ने कहा कि इस स्टेशन का इस्तेमाल चीन विरोधी लोगों और लोकतंत्र समर्थकों को टारगेट करने के लिए किया गया। मामले के दूसरे आरोपी चेन जिनपिंग ने दिसंबर 2024 में चीन के एजेंट के तौर पर साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया था। फिलहाल उसकी सजा तय होना बाकी है। मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि दुनिया के 53 देशों में चीन के ऐसे 100 से ज्यादा कथित आउटपोस्ट मौजूद हैं। आरोप है कि इनके जरिए विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिकों और लोकतंत्र समर्थकों की निगरानी की जाती है। हालांकि, चीन इन आरोपों से इनकार करता रहा है। चीन का कहना है कि ये केवल ‘सर्विस स्टेशन’ हैं, जहां विदेशों में रहने वाले नागरिकों को प्रशासनिक मदद दी जाती है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फिलीपींस सीनेट में गोलीबारी: ICC वॉरंट से बचने के लिए अंदर छिपे सीनेटर डेला रोजा फिलीपींस की सीनेट बिल्डिंग में बुधवार रात गोलीबारी हुई। यहां ICC के गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा पिछले दो दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अंदर मौजूद हैं। सरकार ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ हथियारबंद लोगों ने सीनेट की दूसरी मंजिल में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद चेतावनी के तौर पर फायरिंग की गई। फिलीपींस के गृह सचिव जॉनविक रेमुला ने बताया कि सार्जेंट-एट-आर्म्स ऑफिस के एक सदस्य ने पहले चेतावनी के तौर पर गोली चलाई। इसके बाद संदिग्ध लोग पीछे हटे और हवा में गोलियां चलाते हुए वहां से निकल गए। 64 वर्षीय डेला रोजा सोमवार से सीनेट परिसर में मौजूद हैं। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने उन पर पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे के साथ मिलकर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है। ICC का आरोप है कि 2016 से 2018 के बीच ड्रग्स विरोधी अभियान में हजारों लोगों की हत्या हुई। कोर्ट ने सोमवार को डेला रोजा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की पुष्टि की थी। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि डेला रोजा को गिरफ्तार करने के लिए किसी सरकारी एजेंसी को सीनेट नहीं भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया जारी है। डेला रोजा पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे के करीबी सहयोगी रहे हैं। डुटर्टे सरकार के दौरान ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति डुटर्टे को मार्च 2025 में गिरफ्तार कर द हेग भेजा गया था, जहां वे ICC की हिरासत में हैं। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।
NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update

Hindi News National NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update | NTA CBI Probe पुणे/गुरुग्राम/जयपुर5 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान से हिरासत में लिए दोनों भाईयों को सीबीआई दिल्ली लेकर गई है। अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। NEET पेपर लीक मामले में तीन राज्यों से अब तक 7 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें महाराष्ट्र से 3, राजस्थान से 3 और हरियाणा का 1 युवक शामिल है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला और अहिल्यानगर का युवक शामिल है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम मनीषा वाघमारे है, जो ब्यूटीशियन है। अहिल्यानगर से धनंजय निवृत्ति लोखंडे (26) को पकड़ा है। 12 मई को नासिक से शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया जा चुका है। CBI तीनों से पूछताछ कर रही है। राजस्थान से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें सीकर का कंसल्टेंसी संचालक राकेश मंडवरिया और लीक पेपर खरीदकर बेचने वाले दो भाई दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल शामिल हैं। राजस्थान SOG के मुताबिक, राजस्थान में करीब एक हजार कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। SOG ने हरियाणा के गुरुग्राम से BAMS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट यश यादव को हिरासत में लिया। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों बिवाल भाइयों का कहना है कि इस केस में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। 13 मई: FAIMA सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NEET UG 2026 परीक्षा रद्द मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। FAIMA ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली से अब भरोसा उठ चुका है। इसलिए मौजूदा गवर्निंग बॉडी का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। दरअसल, NTA ने 12 मई को पेपर लीक के बाद NEET परीक्षा रद्द कर दी थी। NTA ने माना कि गड़बड़ी हुई है। एग्जाम 3 मई को हुआ था, जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। राजस्थान- मास्टरमाइंड भाइयों के पास लग्जरी कारें-फार्महाउस, बोले- बड़े लोगों को बचाया जा रहा नीट-2026 पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ (जयपुर) के दो भाइयों मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल को पकड़ा गया है। राजस्थान एसोजी आरोपी भाइयों के बैकग्राउंड की जांच कर रही है। आरोपियों का कहना है कि इस केस में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… गुरुग्राम से BAMS स्टूडेंट पकड़ा NEET (UG) पेपर लीक मामले में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने गुरुग्राम से एक BAMS स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक फर्रुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव का रहने वाला यश है। पुलिस टीम को शक है कि यश पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा है। पूरी खबर पढें… NTA डीजी अभिषेक सिंह ने गड़बड़ी मानी NTA डीजी अभिषेक सिंह ने मंगलवार (12 मई) को कहा कि इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा। केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज की। NTA ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। वहीं, दिल्ली में मीडिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मामले में सवाल पूछा तो वे बिना कुछ बोले निकल गए थे। यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक हुए हैं और 48 बार दोबारा परीक्षाएं हुईं। इस नाकामी की जिम्मेदार BJP सरकार है। केरलम से सीकर पहुंचा क्वेश्चन बैंक, टाइमलाइन से समझें NEET का पेपर ‘क्वेश्चन बैंक’के जरिए लीक किया गया। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। ये सभी हाथ से लिखे गए और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही थी। जांच एजेंसी पता लगा रही हैं कि आखिर यह पेपर लीक कहां से हुआ। हालांकि, इसका खुलासा राजस्थान के सीकर से हुआ। 1 मई: केरलम से राजस्थान भेजा क्वेश्चन बैंक केरलम के कॉलेज में MBBS कर रहे चूरू के एक लड़के ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर में अपने दोस्त को भेजा। 2 मई: राजस्थान में पेपर शेयर हुआ दोस्त ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर के एक पीजी संचालक को दिया। उसने पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स को ‘क्वेश्चन बैंक’ शेयर कर दिया। इसी तरह दूसरे स्टूडेंट्स और करियर काउंसलर्स तक पहुंचा। इसी तरह बंटता चला गया। 3 मई: पीजी संचालक ने पुलिस में शिकायत की परीक्षा होने के बाद सीकर के एक पीजी संचालक ने उद्योग नगर थाने और एनटीए को यह शिकायत दी थी कि एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ बड़ी संख्या में छात्रों को मिला है। 6-7 मई: पेपर से जुड़ी ऑनलाइन चैट वायरल आंसर-की और परीक्षा से जुड़ी चर्चाएं ऑनलाइन सामने आने के बाद छात्रों और कोचिंग सेंटर्स में एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ को लेकर चर्चा शुरू हुई, जो कथित तौर पर असली परीक्षा से काफी मिलता-जुलता था। 7 मई: NTA ने गड़बड़ी की बात कही NTA ने पुष्टि की कि उसे परीक्षा के 4 दिन बाद यानी 7 मई को कथित गड़बड़ियों से जुड़े इनपुट मिले थे। एजेंसी ने बताया कि यह मामला राजस्थान और उत्तराखंड से सामने आया। 8 मई: NTA ने जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी। 12 मई: 13 लोग अरेस्ट राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कहा कि उसने नीट पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है। 12 मई तक सीकर और आसपास के इलाकों से 13 लोगों को अरेस्ट किया। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘क्वेश्चन बैंक’ हाथ से लिखे गए हैं और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। ‘क्वेश्चन बैंक’ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। इसमें से 150 सवाल हूबहू NEET के पेपर में आए। पेपर में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और प्रत्येक सवाल 4 अंक का होता है। यानी 720 में से 600 नंबर के सवाल सीधे ‘क्वेश्चन बैंक’ से आए। एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी विशेष क्वेश्चन बैंक से परीक्षा में कुछ सवाल हूबहू आने की संभावना रहती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्न आने की संभावना आमतौर पर नहीं होती। कितने छात्रों को ‘क्वेश्चन बैंक’ मिला,
NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update

Hindi News National NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update | NTA CBI Probe पुणे/गुरुग्राम/जयपुर3 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान से हिरासत में लिए दोनों भाईयों को सीबीआई दिल्ली लेकर गई है। अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। NEET पेपर लीक मामले में तीन राज्यों से अब तक 7 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें महाराष्ट्र से 3, राजस्थान से 3 और हरियाणा का 1 युवक शामिल है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला और अहिल्यानगर का युवक शामिल है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम मनीषा वाघमारे है, जो ब्यूटीशियन है। अहिल्यानगर से धनंजय निवृत्ति लोखंडे (26) को पकड़ा है। 12 मई को नासिक से शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया जा चुका है। CBI तीनों से पूछताछ कर रही है। राजस्थान से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें सीकर का कंसल्टेंसी संचालक राकेश मंडवरिया और लीक पेपर खरीदकर बेचने वाले दो भाई दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल शामिल हैं। राजस्थान SOG के मुताबिक, राजस्थान में करीब एक हजार कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। SOG ने हरियाणा के गुरुग्राम से BAMS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट यश यादव को हिरासत में लिया। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों बिवाल भाइयों का कहना है कि इस केस में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। 13 मई: FAIMA सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NEET UG 2026 परीक्षा रद्द मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। FAIMA ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली से अब भरोसा उठ चुका है। इसलिए मौजूदा गवर्निंग बॉडी का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। दरअसल, NTA ने 12 मई को पेपर लीक के बाद NEET परीक्षा रद्द कर दी थी। NTA ने माना कि गड़बड़ी हुई है। एग्जाम 3 मई को हुआ था, जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। राजस्थान- मास्टरमाइंड भाइयों के पास लग्जरी कारें-फार्महाउस, बोले- बड़े लोगों को बचाया जा रहा नीट-2026 पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ (जयपुर) के दो भाइयों मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल को पकड़ा गया है। राजस्थान एसोजी आरोपी भाइयों के बैकग्राउंड की जांच कर रही है। आरोपियों का कहना है कि इस केस में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… गुरुग्राम से BAMS स्टूडेंट पकड़ा NEET (UG) पेपर लीक मामले में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने गुरुग्राम से एक BAMS स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक फर्रुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव का रहने वाला यश है। पुलिस टीम को शक है कि यश पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा है। पूरी खबर पढें… NTA डीजी अभिषेक सिंह ने गड़बड़ी मानी NTA डीजी अभिषेक सिंह ने मंगलवार (12 मई) को कहा कि इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा। केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज की। NTA ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। वहीं, दिल्ली में मीडिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मामले में सवाल पूछा तो वे बिना कुछ बोले निकल गए थे। यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक हुए हैं और 48 बार दोबारा परीक्षाएं हुईं। इस नाकामी की जिम्मेदार BJP सरकार है। केरलम से सीकर पहुंचा क्वेश्चन बैंक, टाइमलाइन से समझें NEET का पेपर ‘क्वेश्चन बैंक’के जरिए लीक किया गया। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। ये सभी हाथ से लिखे गए और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही थी। जांच एजेंसी पता लगा रही हैं कि आखिर यह पेपर लीक कहां से हुआ। हालांकि, इसका खुलासा राजस्थान के सीकर से हुआ। 1 मई: केरलम से राजस्थान भेजा क्वेश्चन बैंक केरलम के कॉलेज में MBBS कर रहे चूरू के एक लड़के ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर में अपने दोस्त को भेजा। 2 मई: राजस्थान में पेपर शेयर हुआ दोस्त ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर के एक पीजी संचालक को दिया। उसने पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स को ‘क्वेश्चन बैंक’ शेयर कर दिया। इसी तरह दूसरे स्टूडेंट्स और करियर काउंसलर्स तक पहुंचा। इसी तरह बंटता चला गया। 3 मई: पीजी संचालक ने पुलिस में शिकायत की परीक्षा होने के बाद सीकर के एक पीजी संचालक ने उद्योग नगर थाने और एनटीए को यह शिकायत दी थी कि एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ बड़ी संख्या में छात्रों को मिला है। 6-7 मई: पेपर से जुड़ी ऑनलाइन चैट वायरल आंसर-की और परीक्षा से जुड़ी चर्चाएं ऑनलाइन सामने आने के बाद छात्रों और कोचिंग सेंटर्स में एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ को लेकर चर्चा शुरू हुई, जो कथित तौर पर असली परीक्षा से काफी मिलता-जुलता था। 7 मई: NTA ने गड़बड़ी की बात कही NTA ने पुष्टि की कि उसे परीक्षा के 4 दिन बाद यानी 7 मई को कथित गड़बड़ियों से जुड़े इनपुट मिले थे। एजेंसी ने बताया कि यह मामला राजस्थान और उत्तराखंड से सामने आया। 8 मई: NTA ने जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी। 12 मई: 13 लोग अरेस्ट राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कहा कि उसने नीट पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है। 12 मई तक सीकर और आसपास के इलाकों से 13 लोगों को अरेस्ट किया। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘क्वेश्चन बैंक’ हाथ से लिखे गए हैं और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। ‘क्वेश्चन बैंक’ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। इसमें से 150 सवाल हूबहू NEET के पेपर में आए। पेपर में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और प्रत्येक सवाल 4 अंक का होता है। यानी 720 में से 600 नंबर के सवाल सीधे ‘क्वेश्चन बैंक’ से आए। एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी विशेष क्वेश्चन बैंक से परीक्षा में कुछ सवाल हूबहू आने की संभावना रहती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्न आने की संभावना आमतौर पर नहीं होती। कितने छात्रों को ‘क्वेश्चन बैंक’ मिला,
हरियाणा बीजेपी: बंगाल और असम के बाद यहां बीजेपी की बम्पर जीत, पीएम मोदी ने किया शानदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को हरियाणा नगर के प्रमुखों को चुनाव में शानदार जीत दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के विकास और सुशासन गठबंधन में जनता के अटल विश्वास को तोड़ना है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हरियाणा के नगर निकायों में भाजपा की शानदार जीत के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत बड़ा योगदान है!” ”. उन्होंने कहा, ”इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-राजग सरकार विकास और सुशासन के गठबंधन पर विश्वास जता रही है।” यह विजय राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार पर हरियाणा के लोगों की मान्यता का भी प्रतीक है। यह भी पढ़ें – पीएम मोदी WFH मॉडल: ‘वर्क फ्रॉम होम’, मोदी ने आखिर क्यों कहा ऐसा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला?” href=’https://www.abplive.com/news/india/work-from-home-model-to-save-petrol-diesel-pm-modi-urges-people-covid-lockdown-3127977′ target=”_self”>पीएम मोदी WFH मॉडल: ‘वर्क फ्रॉम होम’, मोदी ने आखिर क्यों कहा ऐसा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला? मोदी ने कहा, ”इस अवसर पर पार्टी के सभी सहयोगियों का दिल से स्वागत है, मैं चाहता हूं कि बीजेपी इस जीत में अहम भूमिका निभाए।” उकलाना को भाजपा ने मुक्त कर अन्य सभी नगर निकायों में शानदार जीत दर्ज की। उकलाना में 23 साल के एक छात्र ने नगर समिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भंडारी सिंह के गढ़ माने जाने वाले सांपला में नगरपालिका समिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के लिए सांपला में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। हालाँकि, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और आम आदमी पार्टी (आप) ने कुछ वार्ड में चुनावी लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें एक भी सीट नहीं मिली। म्युनिसिपल चुनाव में, भाजपा ने वोट पर विकास का मुद्दा रखा, जबकि कांग्रेस ने स्वतंत्रता, जल और आय पर जोर दिया। भाजपा खेमे में समर्थक का मनोबल था और पार्टी के समाजवादी और नेताओं ने समर्थक का समर्थन किया था। मुख्यमंत्री प्रमुख सिंह सैनी ने नगर निगम में भाजपा के शानदार प्रदर्शन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सदस्यों और कार्यक्रमों पर अपनी सहमति जताई है। पॉलीकैंसी ने कांग्रेस पर ज़ोर दिया कि जनता ने उन्हें एक बार फिर से मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस हमेशा झूठ का सहारा लेती है, लोग यह समझते हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ”असली चेहरा बेनकाब हो गया है।” भाजपा की जीत पर सांसद ने कहा, ”लोगों को अब डेयरी पर भरोसा नहीं है।” वह बकाया हैं”. मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमारी सरकार विश्वसनीयता और सहयोगियों के साथ काम कर रही है और लोगों से जुड़े वादों को पूरा कर रही है।” इक्विटी के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी के मेयर पद के लिए बीजेपी के श्यामलाल बैसाख (71) ने कांग्रेस के दावेदार और महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को 36,252 वोटों से हराया। मायोय मेयर पद के लिए बीजेपी के राजीव जैन (61) ने कांग्रेस के उम्मीदवार कमल को 23,247 से हराया। अंबाला में बीजेपी की अक्षिता पॉलीन (32) ने कांग्रेस की प्रतियोगी कुल उम्मीदवार कौर को 21,358 से हराया। वर्तमान में दिवालियापन, बांसुरी और डेयरी के तीन नगर निगमों में कट्टर महानायक भाजपा से हैं। सांपला नगर समिति में भाजपा के दिग्गजों ने 687 मोटरसाइकिलों को हराया। धारूहेड़ा में बीजेपी के सत्यनारायण नायक अजय जांगड़ा ने दावेदार बाबू लाल के खिलाफ 6,236 से जीत हासिल की. हालांकि, उकलाना में भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल प्रतियोगी रीमा सोनी 2,806 वोटों से हार गईं। जब निकिता ने प्रचार करने वाले भाजपा के शीर्ष नेताओं से इस बारे में पूछा तो सोनी ने कहा, ”मुझे उकलाना की जनता का समर्थन मिला था.” मैं उन्हें विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं।” सोनी ने कहा, ”मैं एक साधारण परिवार से आता हूं, और मैं उन सभी लोगों के प्रति संपर्क करना चाहता हूं जिनका मैंने समर्थन किया है।” चुनाव लड़ने से पहले, ग्रेजुएट सोनी वैली वैली की तैयारी कर रही थी। इस बीच किशोर नगर परिषद में भाजपा की पुतिना पिप्पल ने कांग्रेस की निहारिका को 21,445 से हराया। अंबाला में भाजपा ने 16 वार्ड वाली पार्टी बनाई, तीन वार्ड कांग्रेस के लिए रवाना हुए, जबकि एक वार्ड में पार्टी की जीत हुई। युवा भाजपा ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने पांच वार्डों में जीत दर्ज की। कुछ वार्ड में तो कांग्रेस पार्टी के दिग्गजों से भी पीछे रह गए। समर्थक नगर निगम में भाजपा ने 17 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने केवल एक वार्ड में जीत हासिल की थी। भाजपा के श्यामलाल बैसाम ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने पार्टी पर विश्वास जताने के लिए लाॅकडाउन की सदस्यता ले ली। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में कांग्रेस के प्रति स्पष्ट रूप से स्पष्टता का संकेत है। यह भी पढ़ें: संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत दुनिया को नहीं देगा चीनी, शुगर एक्सपोर्ट पर लगाया बैन
HPV Vaccination in Alwar | HPV Vaccination Drive in Alwar & Khairthal

Last Updated:May 14, 2026, 09:27 IST Alwar News: अलवर और खैरथल-तिजारा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है. यहाँ 14 से 15 साल की बालिकाओं को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है. सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और बांझपन जैसी बातें केवल अफवाह हैं. ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए दूसरा सबसे बड़ा खतरा है, जिससे बचने के लिए समय पर टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अनिवार्य है. ख़बरें फटाफट Alwar News: महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए राजस्थान के अलवर और खैरथल-तिजारा जिलों में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है. स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य बालिकाओं को समय पर वैक्सीन लगाकर भविष्य में होने वाले कैंसर के जोखिम को शून्य करना है. अलवर जिले में 25 हजार और खैरथल-तिजारा में 11 हजार बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. खैरथल-तिजारा में अब तक 3500 बालिकाओं को यह सुरक्षा कवच दिया जा चुका है. खैरथल-तिजारा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि सरकार ने फिलहाल 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की बालिकाओं के लिए निःशुल्क टीकाकरण का मानदंड तय किया है. हालांकि, चिकित्सकीय आधार पर यह वैक्सीन 9 वर्ष की आयु के बाद कभी भी ली जा सकती है. डॉक्टर के अनुसार, विवाह से पहले यह वैक्सीन सबसे अधिक प्रभावी साबित होती है. जो महिलाएं शादीशुदा हैं, वे भी 35 से 40 वर्ष की आयु तक यह टीका लगवा सकती हैं, लेकिन कम उम्र में इसका प्रभाव सबसे बेहतर रहता है. भ्रांतियों पर लगाम: बांझपन की खबरें महज अफवाहवैक्सीन को लेकर समाज में फैल रही भ्रांतियों पर डॉ. अरविंद गेट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि इस टीके से बांझपन या प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है. डॉ. गेट ने कहा, “यह टीका वर्षों से निजी अस्पतालों में 4 से 5 हजार रुपये में लग रहा था, जिसे अब सरकार मुफ्त उपलब्ध करा रही है. अभिभावक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें.” कैंसर से बचाव का एकमात्र प्रभावी तरीकामहिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी है. इसका मुख्य कारण ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ है. यदि समय पर वैक्सीन न ली जाए, तो भविष्य में कीमोथेरेपी और जटिल ऑपरेशनों का सामना करना पड़ सकता है. विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि कैंसर से बचने के लिए सक्रिय जीवनशैली भी जरूरी है. अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, महिलाओं को सप्ताह में कम से कम 150 से 180 मिनट शारीरिक व्यायाम करना चाहिए और संतुलित आहार लेना चाहिए ताकि मोटापा और अन्य बीमारियों से बचा जा सके. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Alwar,Alwar,Rajasthan
प्रेग्नेंसी में भीषण गर्मी से हो न जाएं ये समस्याएं, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें खास ध्यान

गर्भावस्था हर महिला के जीवन का बेहद खास दौर होता है. इस दौरान मां और शिशु दोनों की सेहत का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में बढ़ती गर्मी और लू गर्भवती महिलाओं के लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है. ऐसे में थोड़ी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाकर इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है. गर्मी में क्यों बढ़ जाता है खतरा? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान शरीर का तापमान सामान्य से अधिक संवेदनशील हो जाता है. तेज धूप, अधिक पसीना और पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसका असर मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों पर पड़ सकता है. हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें गर्मियों में सूती, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर होता है. इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पसीना जल्दी सूख जाता है, जिससे असहजता कम होती है. शरीर को रखें हाइड्रेट गर्भवती महिलाओं को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थ शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी नहीं होने देते. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. दोपहर की तेज धूप से बचें दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप और लू का असर सबसे ज्यादा होता है. इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी, सनग्लासेस और स्कार्फ का इस्तेमाल जरूर करें. संतुलित और हल्का भोजन करें गर्मी के मौसम में ताजे फल, हरी सब्जियां, दही और हल्का घर का बना खाना खाना फायदेमंद होता है. ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन से दूरी बनाकर रखें. शरीर में दिखने वाले संकेतों को नजरअंदाज न करें अगर चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, अत्यधिक थकान, बेचैनी या पेट में दर्द जैसी समस्याएं महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. समय रहते इलाज करवाना बेहद जरूरी है. पर्याप्त आराम है जरूरी विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भवती महिला को पर्याप्त आराम मिलना चाहिए. परिवार के लोगों को भी उनकी देखभाल में सहयोग करना चाहिए. साथ ही नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह का पालन करना इस मौसम में और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है. थोड़ी सावधानी से रहें सुरक्षित गर्मी के मौसम में सही खान-पान, पर्याप्त पानी और जरूरी सावधानियां अपनाकर गर्भवती महिलाएं खुद और अपने होने वाले शिशु को सुरक्षित रख सकती हैं.
Sensex Surges 300 Points, Nifty Gains 150; Banking & Pharma Stocks Shine

Hindi News Business Stock Market LIVE: Sensex Surges 300 Points, Nifty Gains 150; Banking & Pharma Stocks Shine मुंबई5 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 14 मई को बढ़त है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की बढ़त है, ये 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में तेजी मिलाजुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7853 -27 -0.01% निक्केई (जापान) 63449 +177 +0.28% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26436 +48 +0.42% कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 49693 -67 -0.14% नैस्डैक 26402 +314 +1.20% S&P 500 7444 +43 +0.58% कल विदेशी निवेशकों ने 4,703 करोड़ रुपए के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 5,869 26,547 53,841 FII/FPI -4,703 -19,211 -55,352 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 74,609 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 33 अंक की तेजी है, ये 23,413 के स्तर पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Sensex Surges 300 Points, Nifty Gains 150; Banking & Pharma Stocks Shine

Hindi News Business Stock Market LIVE: Sensex Surges 300 Points, Nifty Gains 150; Banking & Pharma Stocks Shine मुंबई18 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 14 मई को बढ़त है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की बढ़त है, ये 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में तेजी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7877 +34 +0.28% निक्केई (जापान) 63449 +177 +0.28% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26436 +48 +0.42% कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 49693 -67 -0.14% नैस्डैक 26402 +314 +1.20% S&P 500 7444 +43 +0.58% कल विदेशी निवेशकों ने 4,703 करोड़ रुपए के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 5,869 26,547 53,841 FII/FPI -4,703 -19,211 -55,352 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 74,609 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 33 अंक की तेजी है, ये 23,413 के स्तर पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
एनर्जी ड्रिंक नहीं, ये है बघेलखंड का असली ‘पावर पैक’ नाश्ता, दिनभर नहीं लगती थकान! – News18 हिंदी

X ये है बघेलखंड का असली ‘पावर पैक’ नाश्ता, दिनभर नहीं लगती थकान! Summer Food: बघेलखंड क्षेत्र के आदिवासी इलाकों में सुबह का नाश्ता शहरों की तुलना में बिल्कुल अलग और देसी होता है. यहां के ग्रामीण आज भी पारंपरिक खानपान को अपनाए हुए हैं, जो सस्ता होने के साथ-साथ शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देता है. खासकर गर्मी के समय में खेतों में मेहनत करने वाले लोगों के लिए यह नाश्ता किसी प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं माना जाता. हम बात कर रहे हैं गेहूं के दलिया और छाछ (मट्ठा) के मिश्रण की, जो आज भी गांवों में सुबह की शुरुआत का अहम हिस्सा है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. आरपी परौहा का कहना है कि दलिया और मट्ठा का यह मिश्रण शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और लू से भी बचाव करता है. इसके अलावा यह वजन नियंत्रित रखने, पाचन सुधारने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है. आज भले ही बाजार में तरह-तरह के एनर्जी ड्रिंक्स मौजूद हों, लेकिन गांवों का यह देसी पेय स्वास्थ्य के लिहाज से कहीं अधिक भरोसेमंद और असरदार साबित हो रहा है.








