Monday, 29 Jun 2026 | 06:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं-मेरे और कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं:चुप नहीं रह सकती; शराब नीति घोटाला के आरोपियों पर अवमानना की कार्रवाई करूंगी

जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं-मेरे और कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं:चुप नहीं रह सकती; शराब नीति घोटाला के आरोपियों पर अवमानना की कार्रवाई करूंगी

दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि वह इस मामले से जुड़े आरोपियों और अन्य लोगों के खिलाफ अवमानना (कंटेम्प्ट) की कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि इस मामले पर शाम करीब 5.30 बजे आदेश सुनाया जाएगा। सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मा ने कहा- मेरे और कोर्ट के खिलाफ कुछ आरोपियों और अन्य लोगों ने इंटरनेट पर अपमानजनक और मानहानिकारक पोस्ट डाली हैं। मैं इस पर चुप नहीं रह सकती। कुछ लोगों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है। जस्टिस स्वर्णकांता दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सुनवाई कर रही हैं। इस मामले में ट्रायल कोर्ट से बरी होने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जज को केस से हटाने की मांग की है। केजरीवाल का आरोप है कि जस्टिस शर्मा RSS के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हो चुकी हैं। CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी दरअसल हाईकोर्ट में सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई हो रही थी जिसमें ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। ट्रायल कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 21 अन्य आरोपियों को शराब नीति मामले में डिस्चार्ज कर दिया था। 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट ने कहा था कि यह मामला न्यायिक जांच में टिक नहीं पाया और पूरी तरह कमजोर साबित हुआ। इसी आधार पर कोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 21 लोगों को राहत दी थी। हाईकोर्ट में पेश नहीं हो रहे AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने 27 अप्रैल को वीडियो जारी कर कहा था- ‘शराब नीति घोटाला मामले में मैं हाईकोर्ट में न खुद पेश होऊंगा और न ही कोई मेरी तरफ से दलीलें रखेगा। हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। केजरीवाल ने आरोप लगाया था- सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दोनों बच्चों को केस देते हैं। उनके बेटे को 2023 से 2025 के बीच करीब 5904 केस मिले। अगर जज के बच्चों का भविष्य सॉलिसिटर जनरल तय कर रहे हैं तो क्या जज साहिबा उनके खिलाफ फैसला सुना पाएंगी। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने जस्टिस स्वर्णा शर्मा की अदालत में पेश होना बंद कर दिया है। उन्होंने न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही वकील के जरिए अदालत में उपस्थित होने का फैसला किया।

सूर्यवंशी इंडिया-A के लिए खेलेंगे:ट्राई-सीरीज के लिए टीम में शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ 19 मई को भारतीय टीम का ऐलान संभव

सूर्यवंशी इंडिया-A के लिए खेलेंगे:ट्राई-सीरीज के लिए टीम में शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ 19 मई को भारतीय टीम का ऐलान संभव

15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-A में जगह मिली है। श्रीलंका में जून में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए गुरुवार को टीम का ऐलान किया गया। तिलक वर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि रियान पराग उपकप्तान होंगे। सीरीज में भारत-A के अलावा श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A की टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, भारतीय सीनियर टीम का ऐलान 19 मई को होने की संभावना है। टीम इंडिया को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। प्रियांश-प्रभसिमरन के नाम BCCI ने स्क्वॉड में प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु और अंशुल कम्बोज जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में शामिल हैं। ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A स्क्वॉड- तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। इसके बाद इंडिया-A टीम श्रीलंका-A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी, जिनके लिए अलग स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा। बुमराह को आराम दिया जा सकता है अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला IPL खत्म होने के तुरंत बाद 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। ऐसे में चयनकर्ता टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, क्योंकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। गिल ही कप्तानी करेंगे शुभमन गिल ही टेस्ट टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का नाम भी चर्चा में है। डोमेस्टिक क्रिकेट में चयनकर्ताओं को उनकी लगातार सही लाइन-लेंथ, तेज गेंदबाजी और मूवमेंट ने प्रभावित किया है। वनडे ईशान की वापसी हो सकती है वनडे टीम में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन दूसरे विकेटकीपर को लेकर चर्चा तेज है। ऋषभ पंत लंबे समय से टीम सेटअप का हिस्सा रहे हैं, लेकिन IPL में खराब बल्लेबाजी फॉर्म की वजह से उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, ईशान किशन की वापसी की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चयन बैठकों में भी उनका नाम चर्चा में रहा था। बाएं हाथ के बल्लेबाज होने और किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने की क्षमता को टीम मैनेजमेंट अहम मान रहा है। टी-20 में वापसी के बाद उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। केएल राहुल फिलहाल टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद बने हुए हैं। उनकी फॉर्म अच्छी है और अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनका अनुभव टीम के लिए अहम माना जा रहा है। जडेजा-अक्षर में से एक को मौका वनडे टीम में स्पिन ऑलराउंडर की जगह को लेकर भी बड़ी चर्चा हो सकती है। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से एक को चुना जाएगा, इस पर चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट बातचीत कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जडेजा का हालिया वनडे प्रदर्शन गेंद और बल्ले दोनों से उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। खासकर उनकी बल्लेबाजी अप्रोच को लेकर सवाल हैं, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उस बल्लेबाजी पोजिशन पर ज्यादा आक्रामकता चाहता है।

India A Squad Sri Lanka T20 Series

India A Squad Sri Lanka T20 Series

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा 40 सिक्स लगा चुके हैं। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A में चुने गए हैं। टीम का ऐलान गुरुवार को किया गया। कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। वैभव पहली बार देश के लिए वनडे सीरीज खेलेंगे। इससे पहले वे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया की ओर से टी-20 टूर्नामेंट खेल चुके हैं। वैभव श्रीलंका में जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज खेलेंगे। इंडिया और श्रीलंका के अलावा इस सीरीज में अफगानिस्तान की A टीम भी खेलेगी। वैभव IPL में अब तक दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 2025 में गुजरात के खिलाफ 36 और इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 37 बॉल में सेंचुरी लगाई हैं। वैभव ने IPL में 440 रन बनाए, एक सेंचुरी भी शामिल वैभव IPL में अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं। 2026 सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। उन्होंने जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 12 सिक्स और 5 चौके लगाए। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए। जून में होगी वनडे ट्राई सीरीज जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज में इंडिया-A के लिए प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु और अंशुल कम्बोज जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में शामिल हैं। वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। इसके बाद इंडिया-A टीम श्रीलंका-A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी, जिनके लिए अलग स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा। इंडिया-A स्क्वॉड तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह को आराम दिया जा सकता है IPL खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। ऐसे में सिलेक्टर टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, क्योंकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। शुभमन गिल ही टेस्ट टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वनडे टीम में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन दूसरे विकेटकीपर को लेकर चर्चा तेज है। IPL में खराब बल्लेबाजी फॉर्म की वजह से ऋषभ पंत की जगह पर सवाल उठ रहे हैं। ईशान किशन की वापसी की संभावना बढ़ गई है। ———————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी मुकाबले के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Skin Tips: गर्मी के कारण बार-बार करते हैं फेश वॉश, एक्सपर्ट ने बताया स्किन के लिए क्यों खतरनाक ये छोटी-सी गलती

authorimg

Last Updated:May 14, 2026, 16:41 IST Frequent Face Wash: बार-बार फेश वॉश करना आपकी स्किन को बेहतर नहीं बेकार कर सकता है. यहां आप स्किन एक्सपर्ट से दिन में 2 बार से अधिक फेश वॉश करने के नुकसान के बारे में जान सकते हैं. ख़बरें फटाफट How Often Should I Use a Face Wash: गर्मियों में पसीना, चिपचिपाहट और चेहरे पर बार-बार तेल आने की वजह से कई लोग दिन में कई बार फेस वॉश करने लगते हैं. हालांकि चेहरा साफ रखना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा फेस वॉश करना आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है. PSRI अस्पताल दिल्ली में डर्मेटोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. भावुक धीर बताते हैं कि बार-बार चेहरा धोने से त्वचा का प्राकृतिक तेल कम होने लगता है, जिससे स्किन का पीएच लेवल बिगड़ सकता है. ऐसे में यदि आप रोजाना दो बार से अधिक बार फेश वॉश कर रहे हैं, तो आपको कई तरह की स्किन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ज्यादा फेश वॉश करने के नुकसानएक्सपर्ट बताते हैं कि ज्यादा फेस वॉश के स्किन ड्राई होने लगती है. चेहरा रूखा, खिंचा हुआ और संवेदनशील महसूस हो सकता है. वहीं, कई बार त्वचा अपनी खोई हुई नमी की भरपाई के लिए और ज्यादा तेल बनाना शुरू कर देती है, जिससे चेहरा पहले से ज्यादा ऑयली दिख सकता है और मुंहासों की समस्या भी बढ़ सकती है. गर्मियों में बहुत अधिक फेस वॉश करने से स्किन बैरियर कमजोर पड़ सकता है. इसका मतलब है कि त्वचा बाहरी धूल, प्रदूषण और बैक्टीरिया से खुद को ठीक तरह से बचा नहीं पाती. इससे जलन, लालपन, खुजली या छोटे-छोटे दाने निकलने जैसी परेशानियां हो सकती हैं, खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में ये समस्या ज्यादा होती है. कितनी बार फेस वॉश करना चाहिए? एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि दिन में दो बार फेस वॉश करना काफी होता है.  एक बार सुबह और एक बार रात में सोने से कुछ घंटे पहले. अगर बहुत ज्यादा पसीना आता है या बाहर धूल-मिट्टी में रहना पड़ता है, तो चेहरे को साधारण पानी से धोना बेहतर विकल्प हो सकता है. हर बार फेस वॉश का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता. इस बात का भी रखें ध्यानअपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार हल्का माइल्ड फेस वॉश चुनना भी जरूरी है. बहुत ज्यादा तेज या केमिकल वाले उत्पाद त्वचा को और ज्यादा ड्राई और सेंंसिटिव बना सकते हैं. गर्मियों में स्किन की देखभाल का मतलब केवल बार-बार सफाई करना नहीं, बल्कि सही संतुलन बनाए रखना भी है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi

खट्टी कढ़ी रेसिपी: घर में ऐसे पक्के बच्चों वाली कढ़ी, भूल जाएंगे होटल का स्वाद; नोट करें सबसे आसान तरीका

तस्वीर का विवरण

पकौड़ों के लिए: 1 कप बेसन, 1 इलेक्ट्रोनिक कटा प्याज, 1 हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, नमक का स्वाद, तेल तलने के लिए छवि: फ्रीपिक कढ़ी के लिए: 1 कप कटा दही, 3 कप सोडा, 3 कप पानी, 1/2 छोटा सोडा, नमक बड़ा स्वाद छवि: सोशल मीडिया धन्यवाद के लिए: 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना, 2 सूखी लाल मिर्च, कैरी पत्ते, एक चुटकी हींग, 1 बड़ा चम्मच तेल या घी छवि: एआई पकौड़े बनाने की विधि: बेसन लेन में सबसे पहले एक बाउल। इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनियां और नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी, अल्ट्रा-इलेक्ट्रॉनिक बैटर तैयार करें। छवि: एआई अब हो जाएं मसाले में तेल गर्म करें और छोटी-छोटी पकौड़े की संरचना तक तल लें। पकौड़ों को श्रमिक अलग रख दें। छवि: एआई कढ़ी बनाने की आसान विधि: एक बड़े तालाब में दही और बेसन के महानुभाव से फेंट लें ताकि पेट न रहें। अब इसमें पानी, हल्दी और नमक मिलाप लें। इसके बाद गैस पर पेस्ट्री के बर्तन और उसमें मौजूद घी गर्म करें। छवि: फ्रीपिक फिर जीरा, मेथी दाना, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते का तड़का स्टूडियो। अब तैयार है दही-बेसन वाला इसमें मिक्स दाल के टुकड़े और लगातार मसाले बने रहें ताकि कढ़ी फटे नहीं. मध्यम गति पर 20 से 25 मिनट तक का समय। छवि: फ्रीपिक जब अच्छी तरह पक जाए और हल्की गाढ़ी हो जाए, तब पकौड़े डाल कर तैयार कर लीजिए. 5 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें। गरमा-गरम खट्टी कढ़ी को जीरा राइस, गेहूँ चावल या रोटी के साथ सर्व करें। छवि: एआई ऊपर से छोटी हरी धनिया दाल दे, इससे स्वाद और भी बढ़ेगा। ज्यादा कट्टापन चाहिए तो दही को थोड़ा पुराना इस्तेमाल करें। छवि: सोशल मीडिया पकौड़ों को सामान्य बनाए रखने के लिए तलने के बाद स्वादिष्ट गुनगुने पानी में 2 मिनट डाल सकते हैं। लाजवाब में लहसुनिया से बनी कढ़ी का स्वाद और भी लाजवाब है। छवि: फ्रीपिक

बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं:हार्दिक-सूर्या धर्मशाला नहीं पहुंचे, प्लेऑफ की रेस से बाहर है मुंबई

बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं:हार्दिक-सूर्या धर्मशाला नहीं पहुंचे, प्लेऑफ की रेस से बाहर है मुंबई

पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी मुकाबले के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक और सूर्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी के लिए जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, 33 साल के बुमराह को कप्तानी मिलने की संभावना ज्यादा है। वहीं, अगले सीजन के लिए हार्दिक के ट्रेड होने की चर्चाओं को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है। बुमराह 13 साल से मुंबई के साथ हैं बुमराह 2013 से यानी पिछले 13 सालों से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं और उन्हें टीम की गहरी समझ है। वे पहले भारतीय टीम की कमान भी संभाल चुके हैं। वहीं, पांच बार के विजेता कप्तान रोहित शर्मा टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन उनके दोबारा कप्तानी संभालने की उम्मीद कम ही है। सूर्या परिवार के साथ समय बिताएंगे सूर्यकुमार यादव हाल ही में पिता बने हैं और फ्रेंचाइजी ने उन्हें परिवार के साथ समय बिताने की अनुमति दी है। वहीं, हार्दिक पंड्या बैक स्पैम (कमर में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें 2 मई को चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान यह दिक्कत हुई थी। हालांकि वे रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में प्रैक्टिस करते दिखे थे, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया है। हार्दिक के ट्रेड होने की खबरें महज अफवाह सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड करने की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन क्रिकबज को टीम के सूत्रों ने बताया, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। फ्रेंचाइजी इस समय ऐसी किसी संभावना पर विचार नहीं कर रही है और हार्दिक भविष्य में भी टीम के साथ बने रहेंगे। मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स फिलहाल 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। आज की जीत पंजाब को 15 अंकों पर ले जाएगी, जिससे प्लेऑफ में उसकी स्थिति मजबूत होगी। ऐसे में चेन्नई और राजस्थान जैसी टीमों पर दबाव बढ़ेगा। हालांकि मुंबई क्वालिफाई नहीं कर सकती, लेकिन आज रात उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं:हार्दिक-सूर्या धर्मशाला नहीं पहुंचे, प्लेऑफ की रेस से बाहर है मुंबई

बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं:हार्दिक-सूर्या धर्मशाला नहीं पहुंचे, प्लेऑफ की रेस से बाहर है मुंबई

पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्ताम के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी मुकाबले के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक और सूर्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी के लिए जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, 33 साल के बुमराह को कप्तानी मिलने की संभावना ज्यादा है। वहीं, अगले सीजन के लिए हार्दिक के ट्रेड होने की चर्चाओं को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है। बुमराह 13 साल से मुंबई के साथ हैं बुमराह 2013 से यानी पिछले 13 सालों से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं और उन्हें टीम की गहरी समझ है। वे पहले भारतीय टीम की कमान भी संभाल चुके हैं। वहीं, पांच बार के विजेता कप्तान रोहित शर्मा टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन उनके दोबारा कप्तानी संभालने की उम्मीद कम ही है। सूर्या परिवार के साथ समय बिताएंगे सूर्यकुमार यादव हाल ही में पिता बने हैं और फ्रेंचाइजी ने उन्हें परिवार के साथ समय बिताने की अनुमति दी है। वहीं, हार्दिक पंड्या बैक स्पैम (कमर में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें 2 मई को चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान यह दिक्कत हुई थी। हालांकि वे रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में प्रैक्टिस करते दिखे थे, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया है। हार्दिक के ट्रेड होने की खबरें महज अफवाह सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड करने की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन क्रिकबज को टीम के सूत्रों ने बताया, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। फ्रेंचाइजी इस समय ऐसी किसी संभावना पर विचार नहीं कर रही है और हार्दिक भविष्य में भी टीम के साथ बने रहेंगे। मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स फिलहाल 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। आज की जीत पंजाब को 15 अंकों पर ले जाएगी, जिससे प्लेऑफ में उसकी स्थिति मजबूत होगी। ऐसे में चेन्नई और राजस्थान जैसी टीमों पर दबाव बढ़ेगा। हालांकि मुंबई क्वालिफाई नहीं कर सकती, लेकिन आज रात उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

France President Macron Slapped By Wife Brigitte; Viral Video Controversy

France President Macron Slapped By Wife Brigitte; Viral Video Controversy

पेरिस6 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटेज पिछले साल का है जब मैक्रों ने उनकी पत्नी ने मुंह पकड़कर धकेल दिया था। (इनसेट- ईरानी एक्ट्रेस गोलशिफ्ते फराहानी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजित मैक्रों एक बार फिर चर्चा में हैं। एक नई किताब में दावा किया गया है कि पिछले साल विदेश दौरे के दौरान ब्रिजित मैक्रों ने अपने पति को थप्पड़ मारा था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह दावा फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ ने अपनी नई किताब ‘एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल’ में किया है। यह किताब बुधवार को प्रकाशित हुई। किताब में कहा गया है कि यह विवाद ईरानी मूल की अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच कथित मैसेजस की वजह से हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों अभिनेत्री को मैसेज भेजते थे। एक मैसेज में उन्होंने कथित तौर पर लिखा था, ‘मुझे तुम बहुत खूबसूरत लगती हो।’ फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्रों और फराहानी के बीच कई महीनों तक ‘प्लेटोनिक रिलेशनशिप’ (दोस्ती वाला रिश्ता) बना रहा। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि यह रिश्ता सिर्फ भावनात्मक और निजी बातचीत तक सीमित था। गोलशिफ्ते फराहानी का जन्म ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था। वे ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: डेड मेन टेल नो टेल्स’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। दावा- एक्ट्रेस की वजह से पति-पत्नी में विवाद बढ़ा किताब के मुताबिक, पिछले साल मई में जब मैक्रों कपल वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे थे, तब विमान से उतरने से कुछ समय पहले ब्रिजित मैक्रों ने अपने पति के फोन में एक्ट्रेस का एक मैसेज देखा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कैमरों में एक ऐसा वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जिसमें ब्रिजित मैक्रों अपने पति को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था और दुनिया भर में इसकी चर्चा हुई थी। पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ ने कहा कि एक्ट्रेस के मैसेज की वजह से पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा हुआ और यही निजी विवाद बाद में सार्वजनिक हो गया। किताब में एक दोस्त के हवाले से लिखा गया है कि ब्रिजित मैक्रों को ऐसा लगा कि उनकी जगह धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मैक्रों और उनकी पत्नी का यह वीडियो पिछले साल वायरल हुआ था… ब्रिजित मैक्रों ने सभी दावों को गलत बताया हालांकि, ब्रिजित मैक्रों की टीम ने इन सभी दावों को गलत बताया है। उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि ब्रिजित कभी अपने पति का मोबाइल फोन नहीं देखतीं और किताब में कही गई बातें सच नहीं हैं। दूसरी तरफ अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी ने भी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ किसी रिश्ते की खबरों को पहले ही खारिज कर दिया था। मार्च में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कुछ लोग प्यार की कमी की वजह से ऐसी कहानियां बना लेते हैं। मैक्रों की टीम ने इसे आपसी मजाक बताया था जब यह वीडियो पहली बार सामने आया था, तब राष्ट्रपति मैक्रों की टीम ने पहले कहा था कि वीडियो नकली या AI से बना हो सकता है। बाद में टीम ने कहा कि यह सिर्फ मजाक में हुआ एक हल्का-फुल्का पल था। मैक्रों के करीबी लोगों ने बताया था कि राष्ट्रपति अक्सर आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले अपनी पत्नी के साथ मजाक करते हैं और ब्रिजित उसी तरह प्रतिक्रिया देती हैं। खुद राष्ट्रपति मैक्रों ने भी बाद में कहा था कि दोनों उस समय सिर्फ मजाक कर रहे थे। उन्होंने लोगों से इस मामले को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर न देखने और शांत रहने की अपील की थी। फिलहाल फ्रांस के राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस की तरफ से इस नई किताब पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। ट्रम्प ने मैक्रों और उनकी पत्नी पर तंज किया था इस वीडियो को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी इमैनुएल मैक्रों पर उनकी पत्नी को लेकर तंज किया था। ट्रम्प ने पिछले साल कहा था कि मैक्रों अब भी जबड़े पर पड़े थप्पड़ से उबर रहे हैं। उनकी पत्नी उनके साथ बहुत खराब व्यवहार करती हैं। ट्रम्प ने मैक्रों पर यह टिप्पणी एक प्राइवेट लंच के दौरान की थी। ट्रम्प का यह वीडियो कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल पर दिखा था, लेकिन बाद में हटा दिया गया। ट्रम्प के मजाक के कुछ घंटों बाद मैक्रों ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था, “हमें गंभीर रहना चाहिए। एक दिन कुछ और, अगले दिन कुछ और नहीं कहना चाहिए। बेहतर है कि हर दिन बयान देने के बजाय हालात को शांत करें और स्थायी शांति पर ध्यान दें।” फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ को जानिए फ्लोरियन तारदिफ फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक हैं। वे राजनीति, सत्ता और फ्रांस के बड़े नेताओं से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कई सालों तक फ्रांसीसी पत्रिका ‘पेरिस मैच’ के साथ काम किया है। वे फ्रांसीसी टीवी चैनल ‘सीन्यूज’ पर भी पॉलिटिकल एक्सपर्ट और रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। फ्लोरियन तारदिफ को फ्रांस में ऐसे पत्रकार के तौर पर जाना जाता है जो राजनीति और सत्ता से जुड़े संवेदनशील मामलों पर खुलकर लिखते हैं। उनकी रिपोर्टिंग शैली अक्सर चर्चा और विवाद दोनों का कारण बनती रही है। फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ। मैक्रों से 24 साल बड़ी हैं उनकी पत्नी ब्रिगिट साल 1992 में जब इमैनुएल मैक्रों 15 साल के थे, उनकी मुलाकात ब्रिगिट ट्रोन्यू से हुई थी। ब्रिगिट तब 39 साल की थीं और उत्तरी फ्रांस के अमिएंस में ला प्रोविडेंस हाई स्कूल में फ्रेंच और ड्रामा की टीचर थीं। इमैनुएल उस स्कूल में पढ़ते थे। ब्रिगिट की बेटी मैक्रों की क्लासमेट थी। दोनों अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ दिखाई देते थे। ऐसे में कई लोग दोनों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड समझते थे। लेकिन मैक्रों को उनकी क्लासमेट नहीं बल्कि उसकी टीचर मां पसंद थीं। इमैनुएल स्कूल के ड्रामा क्लब में शामिल हुए, जहां ब्रिगिट ड्रामा सिखाती थीं। दोनों ने एक साथ एक नाटक पर काम किया, जिसमें इमैनुएल ने स्क्रिप्ट लिखने में मदद की। यहीं से उनकी नजदीकी शुरू हुई। ब्रिगिट की बेटी मैक्रों की क्लासमेट थी। दोनों अच्छे दोस्त भी थे। अब दोनों में बाप-बेटी का रिश्ता है। पिता ने स्कूल छुड़वाया, फिर भी प्यार बरकरार रहा इमैनुएल ने बाद में बताया कि

महिलाओं पर आतंकी हमले से भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी:नाइजीरिया में आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं की हत्या की, एक्ट्रेस बोलीं- इन राक्षसों के लिए नरक में जगह

महिलाओं पर आतंकी हमले से भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी:नाइजीरिया में आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं की हत्या की, एक्ट्रेस बोलीं- इन राक्षसों के लिए नरक में जगह

साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहु के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी ने नाइजीरिया में महिलाओं पर हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस घटना में आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों के साथ काफी क्रूरता की, जिसे देखकर एक्ट्रेस ने इन हमलावरों को ‘राक्षस’ और ‘शैतान’ करार दिया है। देवोलीना ने कहा- नरक में मिलेगी खास जगह देवोलीना ने इस बर्बर घटना पर नाराजगी जताते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘एकदम राक्षस और शैतान वाली प्रवृत्ति। इन राक्षसों के लिए नरक में खास जगह है, जिसे वे स्वर्ग समझते हैं।’ एक्ट्रेस उस वीडियो पर भड़क गईं जिसमें आतंकियों ने निर्दोष परिवारों और गर्भवती महिलाओं को अपना निशाना बनाया। प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ की गई क्रूरता मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया के एक ईसाई गांव पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। जो परिवार वहां से भाग नहीं पाए, उन पर आतंकियों ने कुल्हाड़ियों से हमला किया। वीडियो में दावा किया गया है कि इन आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं को पकड़ लिया और उनके पेट पर वार किए। इतना ही नहीं, उन महिलाओं को अपने अजन्मे बच्चों को आंखों के सामने मरते हुए देखने के लिए मजबूर किया गया। 11 ईसाइयों की हत्या सीबीएन (CBN) न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला 8 मई की रात को हुआ था। हथियारबंद फुलानी आतंकवादियों ने इस ईसाई समुदाय पर हमला किया, जिसमें बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं सहित कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी गई। हमले में बंदूकों और चाकुओं का इस्तेमाल हुआ था। बंगाल चुनाव में भी रही थीं चर्चा में देवोलीना भट्टाचार्जी हाल ही में तब भी चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने मई 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बीजेपी की जीत का समर्थन किया था और ममता बनर्जी को बंगाल के लिए ‘बुरा सपना’ बताया था।

महिलाओं पर आतंकी हमले से भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी:नाइजीरिया में आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं की हत्या की, एक्ट्रेस बोलीं- इन राक्षसों के लिए नरक में जगह

महिलाओं पर आतंकी हमले से भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी:नाइजीरिया में आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं की हत्या की, एक्ट्रेस बोलीं- इन राक्षसों के लिए नरक में जगह

साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहु के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी ने नाइजीरिया में महिलाओं पर हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस घटना में आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों के साथ काफी क्रूरता की, जिसे देखकर एक्ट्रेस ने इन हमलावरों को ‘राक्षस’ और ‘शैतान’ करार दिया है। देवोलीना ने कहा- नरक में मिलेगी खास जगह देवोलीना ने इस बर्बर घटना पर नाराजगी जताते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘एकदम राक्षस और शैतान वाली प्रवृत्ति। इन राक्षसों के लिए नरक में खास जगह है, जिसे वे स्वर्ग समझते हैं।’ एक्ट्रेस उस वीडियो पर भड़क गईं जिसमें आतंकियों ने निर्दोष परिवारों और गर्भवती महिलाओं को अपना निशाना बनाया। प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ की गई क्रूरता मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया के एक ईसाई गांव पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। जो परिवार वहां से भाग नहीं पाए, उन पर आतंकियों ने कुल्हाड़ियों से हमला किया। वीडियो में दावा किया गया है कि इन आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं को पकड़ लिया और उनके पेट पर वार किए। इतना ही नहीं, उन महिलाओं को अपने अजन्मे बच्चों को आंखों के सामने मरते हुए देखने के लिए मजबूर किया गया। 11 ईसाइयों की हत्या सीबीएन (CBN) न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला 8 मई की रात को हुआ था। हथियारबंद फुलानी आतंकवादियों ने इस ईसाई समुदाय पर हमला किया, जिसमें बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं सहित कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी गई। हमले में बंदूकों और चाकुओं का इस्तेमाल हुआ था। बंगाल चुनाव में भी रही थीं चर्चा में देवोलीना भट्टाचार्जी हाल ही में तब भी चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने मई 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बीजेपी की जीत का समर्थन किया था और ममता बनर्जी को बंगाल के लिए ‘बुरा सपना’ बताया था।