Thursday, 08 Oct 2026 | 08:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

France President Macron Slapped By Wife Brigitte; Viral Video Controversy

पेरिस6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटेज पिछले साल का है जब मैक्रों ने उनकी पत्नी ने मुंह पकड़कर धकेल दिया था। (इनसेट- ईरानी एक्ट्रेस गोलशिफ्ते फराहानी)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजित मैक्रों एक बार फिर चर्चा में हैं। एक नई किताब में दावा किया गया है कि पिछले साल विदेश दौरे के दौरान ब्रिजित मैक्रों ने अपने पति को थप्पड़ मारा था।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह दावा फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ ने अपनी नई किताब ‘एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल’ में किया है। यह किताब बुधवार को प्रकाशित हुई।

किताब में कहा गया है कि यह विवाद ईरानी मूल की अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच कथित मैसेजस की वजह से हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों अभिनेत्री को मैसेज भेजते थे। एक मैसेज में उन्होंने कथित तौर पर लिखा था, ‘मुझे तुम बहुत खूबसूरत लगती हो।’

फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्रों और फराहानी के बीच कई महीनों तक ‘प्लेटोनिक रिलेशनशिप’ (दोस्ती वाला रिश्ता) बना रहा। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि यह रिश्ता सिर्फ भावनात्मक और निजी बातचीत तक सीमित था।

गोलशिफ्ते फराहानी का जन्म ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था। वे 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: डेड मेन टेल नो टेल्स' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

गोलशिफ्ते फराहानी का जन्म ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था। वे ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: डेड मेन टेल नो टेल्स’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

दावा- एक्ट्रेस की वजह से पति-पत्नी में विवाद बढ़ा

किताब के मुताबिक, पिछले साल मई में जब मैक्रों कपल वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे थे, तब विमान से उतरने से कुछ समय पहले ब्रिजित मैक्रों ने अपने पति के फोन में एक्ट्रेस का एक मैसेज देखा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान कैमरों में एक ऐसा वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जिसमें ब्रिजित मैक्रों अपने पति को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था और दुनिया भर में इसकी चर्चा हुई थी।

पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ ने कहा कि एक्ट्रेस के मैसेज की वजह से पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा हुआ और यही निजी विवाद बाद में सार्वजनिक हो गया। किताब में एक दोस्त के हवाले से लिखा गया है कि ब्रिजित मैक्रों को ऐसा लगा कि उनकी जगह धीरे-धीरे कम होती जा रही है।

मैक्रों और उनकी पत्नी का यह वीडियो पिछले साल वायरल हुआ था…

ब्रिजित मैक्रों ने सभी दावों को गलत बताया

हालांकि, ब्रिजित मैक्रों की टीम ने इन सभी दावों को गलत बताया है। उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि ब्रिजित कभी अपने पति का मोबाइल फोन नहीं देखतीं और किताब में कही गई बातें सच नहीं हैं।

दूसरी तरफ अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी ने भी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ किसी रिश्ते की खबरों को पहले ही खारिज कर दिया था। मार्च में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कुछ लोग प्यार की कमी की वजह से ऐसी कहानियां बना लेते हैं।

मैक्रों की टीम ने इसे आपसी मजाक बताया था

जब यह वीडियो पहली बार सामने आया था, तब राष्ट्रपति मैक्रों की टीम ने पहले कहा था कि वीडियो नकली या AI से बना हो सकता है। बाद में टीम ने कहा कि यह सिर्फ मजाक में हुआ एक हल्का-फुल्का पल था।

मैक्रों के करीबी लोगों ने बताया था कि राष्ट्रपति अक्सर आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले अपनी पत्नी के साथ मजाक करते हैं और ब्रिजित उसी तरह प्रतिक्रिया देती हैं।

खुद राष्ट्रपति मैक्रों ने भी बाद में कहा था कि दोनों उस समय सिर्फ मजाक कर रहे थे। उन्होंने लोगों से इस मामले को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर न देखने और शांत रहने की अपील की थी।

फिलहाल फ्रांस के राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस की तरफ से इस नई किताब पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

ट्रम्प ने मैक्रों और उनकी पत्नी पर तंज किया था

इस वीडियो को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी इमैनुएल मैक्रों पर उनकी पत्नी को लेकर तंज किया था। ट्रम्प ने पिछले साल कहा था कि मैक्रों अब भी जबड़े पर पड़े थप्पड़ से उबर रहे हैं। उनकी पत्नी उनके साथ बहुत खराब व्यवहार करती हैं।

ट्रम्प ने मैक्रों पर यह टिप्पणी एक प्राइवेट लंच के दौरान की थी। ट्रम्प का यह वीडियो कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल पर दिखा था, लेकिन बाद में हटा दिया गया।

ट्रम्प के मजाक के कुछ घंटों बाद मैक्रों ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था, “हमें गंभीर रहना चाहिए। एक दिन कुछ और, अगले दिन कुछ और नहीं कहना चाहिए। बेहतर है कि हर दिन बयान देने के बजाय हालात को शांत करें और स्थायी शांति पर ध्यान दें।”

फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ को जानिए

फ्लोरियन तारदिफ फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक हैं। वे राजनीति, सत्ता और फ्रांस के बड़े नेताओं से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कई सालों तक फ्रांसीसी पत्रिका ‘पेरिस मैच’ के साथ काम किया है।

वे फ्रांसीसी टीवी चैनल ‘सीन्यूज’ पर भी पॉलिटिकल एक्सपर्ट और रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। फ्लोरियन तारदिफ को फ्रांस में ऐसे पत्रकार के तौर पर जाना जाता है जो राजनीति और सत्ता से जुड़े संवेदनशील मामलों पर खुलकर लिखते हैं। उनकी रिपोर्टिंग शैली अक्सर चर्चा और विवाद दोनों का कारण बनती रही है।

फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ।

फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ।

मैक्रों से 24 साल बड़ी हैं उनकी पत्नी ब्रिगिट

साल 1992 में जब इमैनुएल मैक्रों 15 साल के थे, उनकी मुलाकात ब्रिगिट ट्रोन्यू से हुई थी। ब्रिगिट तब 39 साल की थीं और उत्तरी फ्रांस के अमिएंस में ला प्रोविडेंस हाई स्कूल में फ्रेंच और ड्रामा की टीचर थीं। इमैनुएल उस स्कूल में पढ़ते थे।

ब्रिगिट की बेटी मैक्रों की क्लासमेट थी। दोनों अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ दिखाई देते थे। ऐसे में कई लोग दोनों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड समझते थे। लेकिन मैक्रों को उनकी क्लासमेट नहीं बल्कि उसकी टीचर मां पसंद थीं।

इमैनुएल स्कूल के ड्रामा क्लब में शामिल हुए, जहां ब्रिगिट ड्रामा सिखाती थीं। दोनों ने एक साथ एक नाटक पर काम किया, जिसमें इमैनुएल ने स्क्रिप्ट लिखने में मदद की। यहीं से उनकी नजदीकी शुरू हुई।

ब्रिगिट की बेटी मैक्रों की क्लासमेट थी। दोनों अच्छे दोस्त भी थे। अब दोनों में बाप-बेटी का रिश्ता है।

पिता ने स्कूल छुड़वाया, फिर भी प्यार बरकरार रहा

इमैनुएल ने बाद में बताया कि उन्हें तब ही ब्रिगिट से प्यार हो गया था। इमैनुएल और ब्रिगिट के बीच बढ़ती नजदीकी की चर्चा स्कूल में हो गई। इमैनुएल के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने इमैनुएल को पेरिस भेज दिया ताकि वह ब्रिगिट से दूर रहें।

उन्होंने ब्रिगिट को धमकी भी दी कि जबतक उनका बेटा बालिग नहीं हो जाता, तब तक वह उनसे दूर रहे। मैक्रों ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उसी समय मैंने ठान लिया था कि मुझे सफल होना है। मैं अपने माता-पिता को साबित करना चाहता था कि मैंने अपनी टीचर से प्यार करके कोई गलती नहीं की थी।

पेरिस में पढ़ाई के दौरान इमैनुएल ने ब्रिगिट से संपर्क बनाए रखा। उन्होंने पत्र लिखे और फोन पर बात की। इमैनुएल ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने ब्रिगिट से कहा था कि मैं किसी भी हाल में उनसे शादी करूंगा।

यह तस्वीर 1993 की है। एक नाटक में अभिनय करने के बाद मैक्रों को उनकी टीचर ने चूम लिया था।

मैक्रों से मुलाकात के 14 साल बाद पति को तलाक दिया

ब्रिगिट के पति एक बैंकर आंद्रे-लुई औजिए थे। ब्रिगिट ने 2006 में अपने पति से तलाक ले लिया। इसके एक साल बाद 2007 में दोनों ने फ्रांस के तटीय शहर ले टौके में शादी की। उस वक्त इमैनुएल की उम्र 29 साल और ब्रिगिट 54 की थीं।

इमैनुएल ने अपने शादी के भाषण में ब्रिगिट के बच्चों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें स्वीकार किया। इमैनुएल ने कभी अपने बच्चों की इच्छा नहीं जताई, और वह ब्रिगिट के बच्चों और उनके पोते-पोतियों के साथ पारिवारिक जीवन जीते हैं।

शादी के बाद, ब्रिगिट ने इमैनुएल के करियर में अहम भूमिका निभाई। वह उनकी सलाहकार रही हैं और उनके राजनीतिक अभियानों में सक्रिय रहीं। ब्रिगिट ने अपनी टीचिंग जॉब छोड़ दी और फ्रांस की प्रथम महिला के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

—————-

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प के मैसेज लीक करने पर मैक्रों का जवाब:कहा- रिश्तों में सम्मान जरूरी, कुछ नेता आगे बढ़ने के बजाए पीछे जाते दिख रहे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि देशों के बीच रिश्तों में सम्मान बहुत जरूरी होता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों नेताओं के बीच हुए प्राइवेट मैसेज लीक कर दिए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
WI vs ZIM T20 World Cup LIVE Match Update; Sikandar Raza

February 23, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में आज वेस्टइंडीज और जिम्बॉब्वे के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें...

जिन घरों में शादी, उन्हें देना होगा शादी का कार्ड:भोपाल में कमर्शियल गैस को लेकर नई व्यवस्था; 2 सिलेंडर मिलेंगे

April 17, 2026/
12:10 am

भोपाल में शादी सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई...

RPSC RAS 2026 & Lecturer Exam

September 30, 2026/
9:08 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 और प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2026 के...

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी:लाहौल-स्पीति दुनिया से कटा, मनाली में लैंडस्लाइड, शिमला में मूसलाधार बारिश, आज भी ओले-तूफान का अलर्ट

March 20, 2026/
5:15 am

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मध्यम व निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। अटल...

Mohan Bhagwat Toronto Speech | India Tradition Unity In Diversity

August 31, 2026/
5:13 am

टोरंटो33 मिनट पहले कॉपी लिंक भागवत टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। RSS प्रमुख मोहन भागवत सोमवार...

RCB vs CSK Live Cricket Score, IPL 2026: Stay updated with Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Bengaluru. (Picture Credit: X/@ChennaiIPL)

April 5, 2026/
7:15 pm

आखरी अपडेट:05 अप्रैल, 2026, 19:15 IST निर्मल कुमार ने कहा कि इस चुनाव में तमिलनाडु में लड़ाई टीवीके और डीएमके...

LSG vs KKR IPL 2026

April 10, 2026/
4:30 am

कोलकाता1 घंटे पहले कॉपी लिंक लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3...

म्यांमार तक फैले साइबर गुलामी रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार:थाईलैंड के रास्ते युवाओं की तस्करी, एमपी में पहली बार एमिग्रेशन एक्ट के तहत केस

March 20, 2026/
11:14 pm

विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को जाल में फंसाकर उन्हें साइबर ठगी के अड्डों तक पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

France President Macron Slapped By Wife Brigitte; Viral Video Controversy

France President Macron Slapped By Wife Brigitte; Viral Video Controversy

पेरिस6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटेज पिछले साल का है जब मैक्रों ने उनकी पत्नी ने मुंह पकड़कर धकेल दिया था। (इनसेट- ईरानी एक्ट्रेस गोलशिफ्ते फराहानी)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजित मैक्रों एक बार फिर चर्चा में हैं। एक नई किताब में दावा किया गया है कि पिछले साल विदेश दौरे के दौरान ब्रिजित मैक्रों ने अपने पति को थप्पड़ मारा था।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह दावा फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ ने अपनी नई किताब ‘एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल’ में किया है। यह किताब बुधवार को प्रकाशित हुई।

किताब में कहा गया है कि यह विवाद ईरानी मूल की अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच कथित मैसेजस की वजह से हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों अभिनेत्री को मैसेज भेजते थे। एक मैसेज में उन्होंने कथित तौर पर लिखा था, ‘मुझे तुम बहुत खूबसूरत लगती हो।’

फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्रों और फराहानी के बीच कई महीनों तक ‘प्लेटोनिक रिलेशनशिप’ (दोस्ती वाला रिश्ता) बना रहा। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि यह रिश्ता सिर्फ भावनात्मक और निजी बातचीत तक सीमित था।

गोलशिफ्ते फराहानी का जन्म ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था। वे 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: डेड मेन टेल नो टेल्स' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

गोलशिफ्ते फराहानी का जन्म ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था। वे ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: डेड मेन टेल नो टेल्स’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

दावा- एक्ट्रेस की वजह से पति-पत्नी में विवाद बढ़ा

किताब के मुताबिक, पिछले साल मई में जब मैक्रों कपल वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे थे, तब विमान से उतरने से कुछ समय पहले ब्रिजित मैक्रों ने अपने पति के फोन में एक्ट्रेस का एक मैसेज देखा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान कैमरों में एक ऐसा वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जिसमें ब्रिजित मैक्रों अपने पति को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था और दुनिया भर में इसकी चर्चा हुई थी।

पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ ने कहा कि एक्ट्रेस के मैसेज की वजह से पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा हुआ और यही निजी विवाद बाद में सार्वजनिक हो गया। किताब में एक दोस्त के हवाले से लिखा गया है कि ब्रिजित मैक्रों को ऐसा लगा कि उनकी जगह धीरे-धीरे कम होती जा रही है।

मैक्रों और उनकी पत्नी का यह वीडियो पिछले साल वायरल हुआ था…

ब्रिजित मैक्रों ने सभी दावों को गलत बताया

हालांकि, ब्रिजित मैक्रों की टीम ने इन सभी दावों को गलत बताया है। उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि ब्रिजित कभी अपने पति का मोबाइल फोन नहीं देखतीं और किताब में कही गई बातें सच नहीं हैं।

दूसरी तरफ अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी ने भी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ किसी रिश्ते की खबरों को पहले ही खारिज कर दिया था। मार्च में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कुछ लोग प्यार की कमी की वजह से ऐसी कहानियां बना लेते हैं।

मैक्रों की टीम ने इसे आपसी मजाक बताया था

जब यह वीडियो पहली बार सामने आया था, तब राष्ट्रपति मैक्रों की टीम ने पहले कहा था कि वीडियो नकली या AI से बना हो सकता है। बाद में टीम ने कहा कि यह सिर्फ मजाक में हुआ एक हल्का-फुल्का पल था।

मैक्रों के करीबी लोगों ने बताया था कि राष्ट्रपति अक्सर आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले अपनी पत्नी के साथ मजाक करते हैं और ब्रिजित उसी तरह प्रतिक्रिया देती हैं।

खुद राष्ट्रपति मैक्रों ने भी बाद में कहा था कि दोनों उस समय सिर्फ मजाक कर रहे थे। उन्होंने लोगों से इस मामले को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर न देखने और शांत रहने की अपील की थी।

फिलहाल फ्रांस के राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस की तरफ से इस नई किताब पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

ट्रम्प ने मैक्रों और उनकी पत्नी पर तंज किया था

इस वीडियो को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी इमैनुएल मैक्रों पर उनकी पत्नी को लेकर तंज किया था। ट्रम्प ने पिछले साल कहा था कि मैक्रों अब भी जबड़े पर पड़े थप्पड़ से उबर रहे हैं। उनकी पत्नी उनके साथ बहुत खराब व्यवहार करती हैं।

ट्रम्प ने मैक्रों पर यह टिप्पणी एक प्राइवेट लंच के दौरान की थी। ट्रम्प का यह वीडियो कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल पर दिखा था, लेकिन बाद में हटा दिया गया।

ट्रम्प के मजाक के कुछ घंटों बाद मैक्रों ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था, “हमें गंभीर रहना चाहिए। एक दिन कुछ और, अगले दिन कुछ और नहीं कहना चाहिए। बेहतर है कि हर दिन बयान देने के बजाय हालात को शांत करें और स्थायी शांति पर ध्यान दें।”

फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ को जानिए

फ्लोरियन तारदिफ फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक हैं। वे राजनीति, सत्ता और फ्रांस के बड़े नेताओं से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कई सालों तक फ्रांसीसी पत्रिका ‘पेरिस मैच’ के साथ काम किया है।

वे फ्रांसीसी टीवी चैनल ‘सीन्यूज’ पर भी पॉलिटिकल एक्सपर्ट और रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। फ्लोरियन तारदिफ को फ्रांस में ऐसे पत्रकार के तौर पर जाना जाता है जो राजनीति और सत्ता से जुड़े संवेदनशील मामलों पर खुलकर लिखते हैं। उनकी रिपोर्टिंग शैली अक्सर चर्चा और विवाद दोनों का कारण बनती रही है।

फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ।

फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ।

मैक्रों से 24 साल बड़ी हैं उनकी पत्नी ब्रिगिट

साल 1992 में जब इमैनुएल मैक्रों 15 साल के थे, उनकी मुलाकात ब्रिगिट ट्रोन्यू से हुई थी। ब्रिगिट तब 39 साल की थीं और उत्तरी फ्रांस के अमिएंस में ला प्रोविडेंस हाई स्कूल में फ्रेंच और ड्रामा की टीचर थीं। इमैनुएल उस स्कूल में पढ़ते थे।

ब्रिगिट की बेटी मैक्रों की क्लासमेट थी। दोनों अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ दिखाई देते थे। ऐसे में कई लोग दोनों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड समझते थे। लेकिन मैक्रों को उनकी क्लासमेट नहीं बल्कि उसकी टीचर मां पसंद थीं।

इमैनुएल स्कूल के ड्रामा क्लब में शामिल हुए, जहां ब्रिगिट ड्रामा सिखाती थीं। दोनों ने एक साथ एक नाटक पर काम किया, जिसमें इमैनुएल ने स्क्रिप्ट लिखने में मदद की। यहीं से उनकी नजदीकी शुरू हुई।

ब्रिगिट की बेटी मैक्रों की क्लासमेट थी। दोनों अच्छे दोस्त भी थे। अब दोनों में बाप-बेटी का रिश्ता है।

ब्रिगिट की बेटी मैक्रों की क्लासमेट थी। दोनों अच्छे दोस्त भी थे। अब दोनों में बाप-बेटी का रिश्ता है।

पिता ने स्कूल छुड़वाया, फिर भी प्यार बरकरार रहा

इमैनुएल ने बाद में बताया कि उन्हें तब ही ब्रिगिट से प्यार हो गया था। इमैनुएल और ब्रिगिट के बीच बढ़ती नजदीकी की चर्चा स्कूल में हो गई। इमैनुएल के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने इमैनुएल को पेरिस भेज दिया ताकि वह ब्रिगिट से दूर रहें।

उन्होंने ब्रिगिट को धमकी भी दी कि जबतक उनका बेटा बालिग नहीं हो जाता, तब तक वह उनसे दूर रहे। मैक्रों ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उसी समय मैंने ठान लिया था कि मुझे सफल होना है। मैं अपने माता-पिता को साबित करना चाहता था कि मैंने अपनी टीचर से प्यार करके कोई गलती नहीं की थी।

पेरिस में पढ़ाई के दौरान इमैनुएल ने ब्रिगिट से संपर्क बनाए रखा। उन्होंने पत्र लिखे और फोन पर बात की। इमैनुएल ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने ब्रिगिट से कहा था कि मैं किसी भी हाल में उनसे शादी करूंगा।

यह तस्वीर 1993 की है। एक नाटक में अभिनय करने के बाद मैक्रों को उनकी टीचर ने चूम लिया था।

यह तस्वीर 1993 की है। एक नाटक में अभिनय करने के बाद मैक्रों को उनकी टीचर ने चूम लिया था।

मैक्रों से मुलाकात के 14 साल बाद पति को तलाक दिया

ब्रिगिट के पति एक बैंकर आंद्रे-लुई औजिए थे। ब्रिगिट ने 2006 में अपने पति से तलाक ले लिया। इसके एक साल बाद 2007 में दोनों ने फ्रांस के तटीय शहर ले टौके में शादी की। उस वक्त इमैनुएल की उम्र 29 साल और ब्रिगिट 54 की थीं।

इमैनुएल ने अपने शादी के भाषण में ब्रिगिट के बच्चों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें स्वीकार किया। इमैनुएल ने कभी अपने बच्चों की इच्छा नहीं जताई, और वह ब्रिगिट के बच्चों और उनके पोते-पोतियों के साथ पारिवारिक जीवन जीते हैं।

शादी के बाद, ब्रिगिट ने इमैनुएल के करियर में अहम भूमिका निभाई। वह उनकी सलाहकार रही हैं और उनके राजनीतिक अभियानों में सक्रिय रहीं। ब्रिगिट ने अपनी टीचिंग जॉब छोड़ दी और फ्रांस की प्रथम महिला के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

—————-

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प के मैसेज लीक करने पर मैक्रों का जवाब:कहा- रिश्तों में सम्मान जरूरी, कुछ नेता आगे बढ़ने के बजाए पीछे जाते दिख रहे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि देशों के बीच रिश्तों में सम्मान बहुत जरूरी होता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों नेताओं के बीच हुए प्राइवेट मैसेज लीक कर दिए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket