Wednesday, 08 Jul 2026 | 10:01 AM

Trending :

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल:रेखा आइकॉनिक साड़ी में पहुंचीं, रितेश-जेनेलिया, जैकी श्रॉफ भी मौजूद रहे, जान्हवी के लुक की सराहना सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; एनर्जी और IT शेयर्स में बिकवाली सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; एनर्जी और IT शेयर्स में बिकवाली RPSC SI Re-Exam 2021: All Candidates Can Apply पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियां ₹11 लीटर तक मुनाफा कमा रहीं:लेकिन आम लोगों को राहत नहीं, कच्चा तेल 6 महीने के निचले स्तर पर लारेंस-गोल्डी गैंग पर FBI का पहली बार बड़ा एक्शन:अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में 50 जगह रेड, 24 अरेस्ट, ड्रग-आर्म्स बरामद
EXCLUSIVE

India A Squad Sri Lanka T20 Series

India A Squad Sri Lanka T20 Series

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा 40 सिक्स लगा चुके हैं।

15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A में चुने गए हैं। टीम का ऐलान गुरुवार को किया गया। कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे।

वैभव पहली बार देश के लिए वनडे सीरीज खेलेंगे। इससे पहले वे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया की ओर से टी-20 टूर्नामेंट खेल चुके हैं।

वैभव श्रीलंका में जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज खेलेंगे। इंडिया और श्रीलंका के अलावा इस सीरीज में अफगानिस्तान की A टीम भी खेलेगी।

वैभव IPL में अब तक दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 2025 में गुजरात के खिलाफ 36 और इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 37 बॉल में सेंचुरी लगाई हैं।

वैभव ने IPL में 440 रन बनाए, एक सेंचुरी भी शामिल

वैभव IPL में अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं। 2026 सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। उन्होंने जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 12 सिक्स और 5 चौके लगाए।

12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर

  • वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे।
  • वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने।
  • वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
  • वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं।
  • IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी।

एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट

वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।

जून में होगी वनडे ट्राई सीरीज

जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज में इंडिया-A के लिए प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु और अंशुल कम्बोज जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में शामिल हैं।

वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। इसके बाद इंडिया-A टीम श्रीलंका-A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी, जिनके लिए अलग स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा।

इंडिया-A स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान।

अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह को आराम दिया जा सकता है

IPL खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। ऐसे में सिलेक्टर टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, क्योंकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।

शुभमन गिल ही टेस्ट टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वनडे टीम में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन दूसरे विकेटकीपर को लेकर चर्चा तेज है। IPL में खराब बल्लेबाजी फॉर्म की वजह से ऋषभ पंत की जगह पर सवाल उठ रहे हैं। ईशान किशन की वापसी की संभावना बढ़ गई है।

———————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं

पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी मुकाबले के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फाल्टा में 21 मई को तीसरी बार मतदान: बंगाल के 'डायमंड हार्बर मॉडल' में खामियां | न्यूज18

May 3, 2026/
9:40 pm

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे आते ही टीएमसी और बीजेपी के बीच घमासान तेज हो गया है। रिकॉर्ड मतदान और...

People show their identity cards as they wait in a queue at a polling station to cast their votes during the Municipal Corporation elections, in Amritsar. (Source: PTI)

May 29, 2026/
11:32 am

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 11:32 IST जैसे ही डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया की जगह लेने...

Epstein Files: US Seeks Indian Victim for Compensation

February 16, 2026/
8:41 pm

वॉशिंगटन डीसी/नई दिल्ली5 दिन पहले कॉपी लिंक यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई फाइलों में खुलासा हुआ है कि...

authorimg

March 30, 2026/
12:52 pm

IVF Fertility Treatment: जब कपल्स फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के विकल्पों पर विचार करना शुरू करते हैं, तो आमतौर पर दो सवाल...

अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा:ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; साइबारी का सबसे तेज गोल, मोरक्को ग्रुप-सी के टॉप पर

June 20, 2026/
6:35 am

मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच...

शमी ने बंगाल टी-20 लीग में हैट्रिक ली:सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने राढ़ टाइगर्स को 24 रन से हराया, विशाल भाटी ने 86 रन बनाए

June 7, 2026/
8:57 am

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल टी-20 लीग सीजन 3 में हैट्रिक ली। शनिवार को ईडनगार्डन्स में सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India A Squad Sri Lanka T20 Series

India A Squad Sri Lanka T20 Series

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा 40 सिक्स लगा चुके हैं।

15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A में चुने गए हैं। टीम का ऐलान गुरुवार को किया गया। कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे।

वैभव पहली बार देश के लिए वनडे सीरीज खेलेंगे। इससे पहले वे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया की ओर से टी-20 टूर्नामेंट खेल चुके हैं।

वैभव श्रीलंका में जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज खेलेंगे। इंडिया और श्रीलंका के अलावा इस सीरीज में अफगानिस्तान की A टीम भी खेलेगी।

वैभव IPL में अब तक दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 2025 में गुजरात के खिलाफ 36 और इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 37 बॉल में सेंचुरी लगाई हैं।

वैभव ने IPL में 440 रन बनाए, एक सेंचुरी भी शामिल

वैभव IPL में अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं। 2026 सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। उन्होंने जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 12 सिक्स और 5 चौके लगाए।

12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर

  • वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे।
  • वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने।
  • वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
  • वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं।
  • IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी।

एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट

वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।

जून में होगी वनडे ट्राई सीरीज

जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज में इंडिया-A के लिए प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु और अंशुल कम्बोज जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में शामिल हैं।

वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। इसके बाद इंडिया-A टीम श्रीलंका-A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी, जिनके लिए अलग स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा।

इंडिया-A स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान।

अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह को आराम दिया जा सकता है

IPL खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। ऐसे में सिलेक्टर टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, क्योंकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।

शुभमन गिल ही टेस्ट टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वनडे टीम में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन दूसरे विकेटकीपर को लेकर चर्चा तेज है। IPL में खराब बल्लेबाजी फॉर्म की वजह से ऋषभ पंत की जगह पर सवाल उठ रहे हैं। ईशान किशन की वापसी की संभावना बढ़ गई है।

———————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं

पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रात मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ उतर सकती है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी मुकाबले के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket