India Flex-Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief

Hindi News Business India Flex Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए। वहीं, भारतीय अरबपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को अमेरिका से बड़ी राहत मिल सकती है। ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग उनके खिलाफ चल रहे 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपए) के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. थोक महंगाई अप्रैल में 8.30%, एक महीने में दोगुनी: रोजाना जरूरत के सामान और गैस-बिजली के दाम बढ़े, ईरान जंग का असर अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 मई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई बढ़ने की वजह रोजाना जरूरत की चीजें और फ्यूल के दाम बढ़ना है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यह तनाव लंबा चला तो महंगाई आगे और बढ़ सकती है। इस तनाव के वजह से क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. गौतम अडाणी पर अमेरिका में दर्ज केस हट सकते हैं: ब्लूमबर्ग का दावा- ₹2500 करोड़ के धोखाधड़ी और रिश्वत केस वापस लेने की तैयारी भारतीय अरबपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को अमेरिका से बड़ी राहत मिल सकती है। ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग उनके खिलाफ चल रहे 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपए) के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह तक यह कानूनी मामला खत्म किया जा सकता है। अडाणी ग्रुप करीब डेढ़ साल से कानूनी उलझनों का सामना कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. देश में फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की लॉन्चिंग अटकी: ऑटो कंपनियां बोलीं- पहले फ्यूल मिले, तेल कंपनियों ने कहा- पहले गाड़ियां आएं सरकार देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के लिए फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां तेजी से सड़क पर उतारना चाहती है, लेकिन यह प्लान अब ‘ पहले मुर्गी आई या अंडे’ वाली उलझन में फंस गया है। ऑटोमोबाइल कंपनियां बड़े पैमाने पर तब तक हाई-एथेनॉल ब्लेंड वाली गाड़ियां बनाने को तैयार नहीं हैं, जब तक बाजार में पर्याप्त मात्रा में फ्लैक्स फ्यूल उपलब्ध न हो। वहीं, तेल कंपनियां तब तक E85 और E100 जैसे फ्यूल के स्टोरेज और सप्लाई में निवेश करने से कतरा रही हैं, जब तक सड़कों पर इन्हें चलाने वाली गाड़ियां न आ जाएं। अब सरकार दोनों पक्षों से बात कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत ने शुगर एक्सपोर्ट पर 30 सितंबर तक रोक लगाई: घरेलू सप्लाई और कीमतों को काबू में रखने के लिए फैसला, नोटिफिकेशन जारी किया केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये रोक देश में चीनी यानी शुगर की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को काबू में रखने के लिए लगाई गई है। 13 मई से लगाई गई यह रोक 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सेंसेक्स 790 अंक चढ़कर 75,399 पर बंद: निफ्टी में 277 अंक की तेजी रही, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी शेयर बाजार में 14 मई को बढ़त रही। सेंसेक्स 790 अंक (1.06%) की तेजी के साथ 75,399 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 277 अंक (1.18%) की बढ़त रही, ये 23,690 पर बंद हुआ। मेटल, बैंकिंग, हेल्थ केयर और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। वहीं IT शेयर्स में आज बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. मोटोरोला रेजर फोल्ड प्रीमियम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च: 50MP के तीन रियर कैमरे और 8.1 इंच 2K डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹1.50 लाख टेक कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर फोल्ड लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 8.1-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है। फोन 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे के साथ आया है। मोटोरोला ने इस रेजर फोल्ड को दो स्टोरेज वैरिएंट और एक स्पेशल एडिशन के साथ उतारा है। इसकी कीमत ₹1.50 लाख से शुरू होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
India Flex-Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief

Hindi News Business India Flex Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए। वहीं, भारतीय अरबपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को अमेरिका से बड़ी राहत मिल सकती है। ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग उनके खिलाफ चल रहे 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपए) के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. थोक महंगाई अप्रैल में 8.30%, एक महीने में दोगुनी: रोजाना जरूरत के सामान और गैस-बिजली के दाम बढ़े, ईरान जंग का असर अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 मई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई बढ़ने की वजह रोजाना जरूरत की चीजें और फ्यूल के दाम बढ़ना है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यह तनाव लंबा चला तो महंगाई आगे और बढ़ सकती है। इस तनाव के वजह से क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. गौतम अडाणी पर अमेरिका में दर्ज केस हट सकते हैं: ब्लूमबर्ग का दावा- ₹2500 करोड़ के धोखाधड़ी और रिश्वत केस वापस लेने की तैयारी भारतीय अरबपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को अमेरिका से बड़ी राहत मिल सकती है। ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग उनके खिलाफ चल रहे 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपए) के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह तक यह कानूनी मामला खत्म किया जा सकता है। अडाणी ग्रुप करीब डेढ़ साल से कानूनी उलझनों का सामना कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. देश में फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की लॉन्चिंग अटकी: ऑटो कंपनियां बोलीं- पहले फ्यूल मिले, तेल कंपनियों ने कहा- पहले गाड़ियां आएं सरकार देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के लिए फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां तेजी से सड़क पर उतारना चाहती है, लेकिन यह प्लान अब ‘ पहले मुर्गी आई या अंडे’ वाली उलझन में फंस गया है। ऑटोमोबाइल कंपनियां बड़े पैमाने पर तब तक हाई-एथेनॉल ब्लेंड वाली गाड़ियां बनाने को तैयार नहीं हैं, जब तक बाजार में पर्याप्त मात्रा में फ्लैक्स फ्यूल उपलब्ध न हो। वहीं, तेल कंपनियां तब तक E85 और E100 जैसे फ्यूल के स्टोरेज और सप्लाई में निवेश करने से कतरा रही हैं, जब तक सड़कों पर इन्हें चलाने वाली गाड़ियां न आ जाएं। अब सरकार दोनों पक्षों से बात कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत ने शुगर एक्सपोर्ट पर 30 सितंबर तक रोक लगाई: घरेलू सप्लाई और कीमतों को काबू में रखने के लिए फैसला, नोटिफिकेशन जारी किया केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये रोक देश में चीनी यानी शुगर की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को काबू में रखने के लिए लगाई गई है। 13 मई से लगाई गई यह रोक 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सेंसेक्स 790 अंक चढ़कर 75,399 पर बंद: निफ्टी में 277 अंक की तेजी रही, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी शेयर बाजार में 14 मई को बढ़त रही। सेंसेक्स 790 अंक (1.06%) की तेजी के साथ 75,399 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 277 अंक (1.18%) की बढ़त रही, ये 23,690 पर बंद हुआ। मेटल, बैंकिंग, हेल्थ केयर और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। वहीं IT शेयर्स में आज बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. मोटोरोला रेजर फोल्ड प्रीमियम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च: 50MP के तीन रियर कैमरे और 8.1 इंच 2K डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹1.50 लाख टेक कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर फोल्ड लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 8.1-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है। फोन 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे के साथ आया है। मोटोरोला ने इस रेजर फोल्ड को दो स्टोरेज वैरिएंट और एक स्पेशल एडिशन के साथ उतारा है। इसकी कीमत ₹1.50 लाख से शुरू होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Uber India Launches First Data Center

Hindi News Career Uber India Launches First Data Center | May 15 Current Affairs Update 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे 14 मई को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हुआ। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य दीपा दासमुंशी ने बताया कि वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे। वीडी सतीशन का पूरा नाम वडसेरी दामोदरन सतीशन है। वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं। सतीशन ने केरल हाईकोर्ट में वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1996 में कांग्रेस ने सतीशन को पारावूर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में उतारा था, लेकिन वे लेफ्ट के पी राजू से हार गए थे। सतीशन 2001 में पहली बार पारावूर से विधायक चुने गए और अब तक इसी सीट से विधायक हैं। 2021 में सतीशन केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने। 4 मई को केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन (UDF) ने कुल 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की थी। इससे पहले 2016 से 2026 तक LDF के नेता पिनाराई विजयन 2 बार केरलम के मुख्यमंत्री रहे हैं। वी डी सतीशन महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी यूनियन के चेयरमैन भी रहे। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल बढ़ा 13 मई को CBI, यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (ACC) ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी है। प्रवीण सूद अब 24 मई 2027 तक CBI डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे। मई 2025 में भी प्रवीण का कार्यकाल बढ़ाया गया था। उनका कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है। प्रवीण 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। प्रवीण 1999 में मॉरीशस सरकार में पुलिस एड्वाइजर अपॉइंट हुए थे। प्रवीण ने 2004 से 2007 तक मैसूरु के पुलिस कमिश्नर के तौर पर काम किया और 2008 से 2011 तक एडिशनल पुलिस कमिश्नर रहे। मई 2023 में प्रवीण को दो साल के लिए CBI का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, उन्होंने सुबोध कुमार जायसवाल की जगह ली थी। 2011 में सूद को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट्स पुलिस मेडल मिला था। CBI डायरेक्टर 5 साल तक पद पर रह सकता है CBI डायरेक्टर न्यूनतम 2 साल के लिए चुने जाते हैं। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन एक्ट 2003 के अनुसार, CBI डायरेक्टर का कार्यकाल एक-एक साल करके 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, ऐसे सीनियर ऑफिसर, जिनके रिटायरमेंट में सिर्फ छह महीने बाकी हों, CBI डायरेक्टर के पद पर अपॉइंट नहीं किए जा सकते। CBI डायरेक्टर की अपॉइंटमेंट कमेटी में प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) आदेश जारी करता है। CBI की स्थापना 1963 में की गई थी। ये 1941 में स्थापित ‘विशेष पुलिस प्रतिष्ठान’ (Special Police Establishment) का ही विकसित रूप है। CBI के संस्थापक और पहले चेयरमैन डी.पी. कोहली थे। प्रवीण सूद को सेवा में उत्कृष्टता के लिए 1996 में ‘चीफ एक्सिलेन्स अवॉर्ड’ मिला था। 3. आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अपॉइंट हुए 13 मई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ ने आकाश अंबानी के कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अपॉइंट होने की जानकारी दी। जियो प्लेटफॉर्म एक डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म है। ये रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। आकाश अंबानी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुका है और वे 5 साल तक इस पद पर रहेंगे। जियो प्लेटफॉर्म्स, AI-बेस्ड सर्विस जैसे JioPC और मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म JioBrain के साथ टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। आकाश अंबानी अक्टूबर 2014 से रिलायंस जियो इन्फोकॉम (RJIL) के बोर्ड का हिस्सा हैं और वे ग्रुप की डिजिटल और टेलीकॉम स्ट्रैटेजी से जुड़े रहे हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) में रिलायंस जियो इन्फोकॉम (टेलीकॉम), माई जियो, जियो सिनेमा, जियो सावन और अन्य डिजिटल एप्स शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43% हिस्सेदारी है। आकाश अंबानी जून 2022 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन बने थे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 4. Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा 14 मई को Uber ने भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करने के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की। Uber के CEO दारा खोसरोशाही ने इस पार्टनरशिप की घोषणा की। ये डेटा सेंटर 2026 के आखिर तक शुरू हो सकता है। Uber एक अमेरिकी कंपनी है, जो पर्सनल राइड और होम डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड करती है। Uber डेटा सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड-बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा प्रोसेसिंग की स्पीड बढ़ाने पर काम किया जाएगा। अडाणी ग्रुप विशाखापत्तनम में भी $15 बिलियन के निवेश से AI डेटा सेंटर बना रहा है । Uber ने इससे पहले 2024 में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सर्विस के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की थी। Uber के CEO खोसरोशाही 5 दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं। वे इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भी मिलेंगे। Uber कंपनी मार्च 2009 में बनाई गई थी। इसने भारत में अगस्त 2013 से सेवाएं शुरू की थीं। 5. इंडियन आर्मी और नेवी के बीच MoU साइन इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी ने इंटर सर्विस को-ऑपरेशन के लिए एक MoU किया। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के गठन, रेजिमेंट, प्रतिष्ठानों और जहाजों के बीच तालमेल स्थापित करना है। आर्मी की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक और नेवी की ओर से वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने ये MoU साइन किया। इस मौके पर सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्सायन भी मौजूद रहे। यह पहल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे जॉइंट ऑपरेशन के बाद की गई है। इस MoU से रेजिमेंट्स, इंस्टीट्यूशन्स और जहाजों के बीच स्थाई और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, MoU का उद्देश्य इंटर सर्विस को-ऑपरेशन को मजबूत करना और इंडियन आर्मी और नेवी के बीच
IPL 2026 Playoff Race | CSK Must Win All Matches; Mumbai Indians Beat Punjab Kings

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में 58 मैच पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस रोमांचक बना दी। हार के बाद पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम के 12 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बचे दोनों मैच जीतने होंगे। दूसरी ओर मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने पंजाब का समीकरण बिगाड़ दिया। मुंबई के 12 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं और टीम नौवें स्थान पर है। इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत जरूरी है। टीम का सामना टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी लखनऊ से होगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… मुंबई लगातार 5वां मैच हारी पंजाब किंग्स लगातार पांचवीं हार के बाद मुश्किल में पड़ गई है। टीम ने सीजन की शुरुआत 6 जीत से की थी। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अब दोनों मुकाबले जीतने होंगे। पंजाब के अगले मैच बेंगलुरु और लखनऊ से हैं। मुंबई इंडियंस ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की। टीम के अगले मुकाबले कोलकाता और राजस्थान से हैं। चेन्नई के लिए हर मैच अहम चेन्नई सुपर किंग्स आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेगी। टीम लगातार 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। चेन्नई के 11 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए CSK को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। टीम के मुकाबले लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात से हैं। अगला मैच हारने पर उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंची पंजाब की हार का फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को मिला है। टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +0.331 है। हैदराबाद को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए टीम को कम से कम एक जीत चाहिए। बेंगलुरु-गुजरात मजबूत स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है। टीमों को अब एक-एक जीत की जरूरत है। RCB का नेट रनरेट (+1.053) लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु के मुकाबले पंजाब और हैदराबाद से हैं, जबकि गुजरात को कोलकाता और चेन्नई से खेलना है। राजस्थान अब भी रेस में राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। हालांकि टीम पिछले 7 में से 5 मुकाबले हार चुकी है। राजस्थान को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे। कोलकाता और दिल्ली की राह कठिन कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे। कोलकाता के अगले मैच गुजरात, मुंबई और दिल्ली से हैं। दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति भी कमजोर है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रनरेट (-0.993) लीग में सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं पंजाब-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Race | CSK Must Win All Matches; Mumbai Indians Beat Punjab Kings

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में 58 मैच पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस रोमांचक बना दी। हार के बाद पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम के 12 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बचे दोनों मैच जीतने होंगे। दूसरी ओर मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने पंजाब का समीकरण बिगाड़ दिया। मुंबई के 12 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं और टीम नौवें स्थान पर है। इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत जरूरी है। टीम का सामना टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी लखनऊ से होगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… मुंबई लगातार 5वां मैच हारी पंजाब किंग्स लगातार पांचवीं हार के बाद मुश्किल में पड़ गई है। टीम ने सीजन की शुरुआत 6 जीत से की थी। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अब दोनों मुकाबले जीतने होंगे। पंजाब के अगले मैच बेंगलुरु और लखनऊ से हैं। मुंबई इंडियंस ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की। टीम के अगले मुकाबले कोलकाता और राजस्थान से हैं। चेन्नई के लिए हर मैच अहम चेन्नई सुपर किंग्स आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेगी। टीम लगातार 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। चेन्नई के 11 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए CSK को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। टीम के मुकाबले लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात से हैं। अगला मैच हारने पर उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंची पंजाब की हार का फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को मिला है। टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +0.331 है। हैदराबाद को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए टीम को कम से कम एक जीत चाहिए। बेंगलुरु-गुजरात मजबूत स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है। टीमों को अब एक-एक जीत की जरूरत है। RCB का नेट रनरेट (+1.053) लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु के मुकाबले पंजाब और हैदराबाद से हैं, जबकि गुजरात को कोलकाता और चेन्नई से खेलना है। राजस्थान अब भी रेस में राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। हालांकि टीम पिछले 7 में से 5 मुकाबले हार चुकी है। राजस्थान को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे। कोलकाता और दिल्ली की राह कठिन कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे। कोलकाता के अगले मैच गुजरात, मुंबई और दिल्ली से हैं। दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति भी कमजोर है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रनरेट (-0.993) लीग में सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं पंजाब-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
4 Cities Above 45°C; Banda UP, Phalodi Rajasthan Hottest

Hindi News National Maharashtra Heatwave: 4 Cities Above 45°C; Banda UP, Phalodi Rajasthan Hottest नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ17 मिनट पहले कॉपी लिंक देश का आधा से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 40°C से पार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C के ऊपर दर्ज हुआ। राजस्थान के फलोदी में तापमान 45.2°C, जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1°C रिकॉर्ड हुआ। गंगानगर में 44.8°C और जोधपुर में 44°C पारा रहा। जयपुर, बीकानेर और नागौर में दिनभर हीटवेव जैसे हालात रहने के बाद शाम में बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इधर, यूपी में बांदा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 45.2°C रहा। इसके अलावा गुजरात का भावनगर 45.2°C और मध्य प्रदेश का खंडवा 44.5°C के साथ अपने राज्य के सबसे ज्यादा गर्म शहर थे। यूपी में बुधवार को आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया। देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… जयपुर के रामबाग सर्किल पर गुजरते वाहनों को गर्मी से राहत देने के लिए शेड नेट लगाए गए। हावड़ा में तेज धूप से बचने के लिए लोगों को खुद को ढकने के बावजूद छाता लेना पड़ रहा है। MP के मंदसौर में ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए 24 घंटे कूलर चलाए जा रहे हैं। जयपुर में गुरुवार को दिन भर गर्मी के बाद रात को झमाझम बारिश हुई। अगले दो दिन मौसम का हाल 16 मई: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। 17 मई: राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की चेतावनी है। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
4 Cities Above 45°C; Banda UP, Phalodi Rajasthan Hottest

Hindi News National Maharashtra Heatwave: 4 Cities Above 45°C; Banda UP, Phalodi Rajasthan Hottest नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ50 मिनट पहले कॉपी लिंक देश का आधा से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 40°C से पार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C के ऊपर दर्ज हुआ। राजस्थान के फलोदी में तापमान 45.2°C, जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1°C रिकॉर्ड हुआ। गंगानगर में 44.8°C और जोधपुर में 44°C पारा रहा। जयपुर, बीकानेर और नागौर में दिनभर हीटवेव जैसे हालात रहने के बाद शाम में बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इधर, यूपी में बांदा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 45.2°C रहा। इसके अलावा गुजरात का भावनगर 45.2°C और मध्य प्रदेश का खंडवा 44.5°C के साथ अपने राज्य के सबसे ज्यादा गर्म शहर थे। यूपी में बुधवार को आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया। देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… जयपुर के रामबाग सर्किल पर गुजरते वाहनों को गर्मी से राहत देने के लिए शेड नेट लगाए गए। हावड़ा में तेज धूप से बचने के लिए लोगों को खुद को ढकने के बावजूद छाता लेना पड़ रहा है। MP के मंदसौर में ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए 24 घंटे कूलर चलाए जा रहे हैं। जयपुर में गुरुवार को दिन भर गर्मी के बाद रात को झमाझम बारिश हुई। अगले दो दिन मौसम का हाल 16 मई: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। 17 मई: राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की चेतावनी है। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Harsha Richhariya Stopped From Pravachan By Saints

मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि एक बार फिर चर्चा में हैं। उज्जैन के लक्ष्मीपुरा में सात दिवसीय देवी प्रवचन कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने कुछ संतों पर प्रवचन रोकने और समय कम करने की कोशिश का आरोप लगाया। . हर्षानंद ने गुरुवार को मंच से कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से उन्हें रोकने के प्रयास किए गए, लेकिन मां भगवती की कृपा से वे डटी रहीं। उन्होंने कहा, “जिस पर मां भगवती का आशीर्वाद हो, उसे कोई नहीं रोक सकता। किसी भी राक्षस में इतना सामर्थ्य नहीं कि वह धर्म के मार्ग को रोक सके।” कार्यक्रम के बाद जारी वीडियो में हर्षानंद ने आरोप दोहराते हुए कहा कि शुरुआती तीन दिन सब सामान्य रहा, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और महिलाओं की भागीदारी के बाद चौथे दिन से उनके प्रवचन का समय कम किया जाने लगा। उन्होंने दावा किया कि कुछ संत नहीं चाहते थे कि उनका प्रवचन लंबे समय तक चले। हर्षानंद ने कहा कि विरोध के बावजूद पंडाल दो बार बढ़ाना पड़ा और अंतिम दिनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थमी। उन्होंने इसे मां भगवती की इच्छा और नारी शक्ति का समर्थन बताया। साध्वी हर्षानंद ने वीडियो जारी कर संतों पर आरोप लगाए। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन से करीब 22 किमी दूर लक्ष्मीपुरा में 8 मई से 108 कुंडीय यज्ञ के दौरान हर्षानंद ने सात दिनों तक देवी प्रवचन किए। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हर्षानंद ने पंडाल में मौजूद युवतियों को लव जिहाद से सतर्क रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हर्षानंद ने 11 युवतियों को तलवारें सौंपी। तलवारबाजी, घुड़सवारी और शस्त्र प्रशिक्षण सीखने की सलाह समापन कार्यक्रम में करणी सेना की ओर से युवतियों को तलवारें भी बांटी गईं। 101 तलवारें बांटने का लक्ष्य था, लेकिन उपलब्धता कम होने से हर्षानंद ने मंच से 11 युवतियों को तलवार सौंपी। इससे पहले उन्होंने युवतियों को ‘लव जिहाद’ से सतर्क रहने, परिवार और सनातन परंपरा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। साथ ही तलवारबाजी, घुड़सवारी और शस्त्र प्रशिक्षण सीखने की सलाह दी। एक माह पहले लिया था संन्यास करीब एक माह पहले हर्षा रिछारिया ने उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज से संन्यास लिया था। संन्यास के बाद उन्होंने “स्वामी हर्षानंद गिरि” नाम अपनाया और अब आध्यात्मिक प्रवचन कर रही हैं। पिता बस कंडक्टर, मां बुटीक चलाती हैं रिछारिया का परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है। उनके पिता दिनेश बस कंडक्टर और मां किरण रिछारिया बुटीक चलाती हैं। एक भाई कपिल है जो प्राइवेट जॉब करता है। पूरा परिवार भोपाल में रहता है। अध्यात्म से पहले स्टेज एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रही हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके अच्छे फॉलोअर्स हैं। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े वीडियो बनाती हैं। ग्रेजुएट हैं और अहमदाबाद से योग स्पेशल कोर्स कर रखा है। हर्षा के इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं। वह निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या हैं।
Education Minister Meeting: NEET Exam New Date Discussion

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में युवाओं ने नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घर गुरुवार को हाईलेवल बैठक हुई। यह बैठक NEET-UG 2026 परीक्षा के रद्द होने के दो दिन बाद हुई। मीटिंग में NEET के दोबारा एग्जॉम कराने पर चर्चा हुई। नई डेट की एनाउंसमेंट अभी बाकी है। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) तथा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। NEET पेपर लीक पर देशभर में विरोध के बीच गुरुवार को अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। CBI ने मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, राजस्थान के सीकर से आरोपी मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है। शुभम ने ही यश को पेपर दिया था। नासिक पुलिस और जांच एजेंसियों ने एकआरोपी शुभम खैरनार को 12 मई को गिरफ्तार किया। NEET फर्जीवाड़ाः RJD के राष्ट्रीय सचिव, डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार NEET पेपर लीक के बाद एग्जाम कैंसिल कर दिया है। जांच सीबीआई को दी गई है। इधर, मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर दिल्ली पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो NEET अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इस मामले में सरगना और एक डॉक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल भी हैं। पुलिस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि जायसवाल पूरे नेक्सस का किंगपिन है। ये बच्चों और उनके गार्जियन को मेडिकल कॉलेज में 20-30 लाख में एडमिशन कराने का झांसा देता था। संतोश कुमार जायसवाल को लालू यादव और तेजस्वी यादव का करीबी बताया जाता है। पिछले 2 दिनों में क्या-क्या हुआ 12 मई: National Testing Agency (NTA) NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी। CBI को जांच सौंपी गई। CBI ने FIR दर्ज की। NTA परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 13 मई: CBI ने राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर पेपर राजस्थान के सीकर तक पहुंचाया गया था। जांच एजेंसी ने कोचिंग सेंटर संचालकों, स्टाफ और छात्रों से पूछताछ की। 5 लोगों को गिरफ्तार किया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। कहा- NTA पर भरोसा नहीं। यश ने सीकर पहुंचाया था पेपर CBI को पता चला है कि लीक पेपर कथित तौर पर आरोपी यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, छात्रों से पेपर तक पहुंच दिलाने के बदले 2 लाख से 5 लाख रुपए तक वसूले गए थे। सूत्रों के अनुसार, यश यादव की पहचान एक अन्य आरोपी विकास बिंवाल से थी। जांच में सामने आया है कि विकास के पिता दिनेश ने कथित तौर पर NEET-UG के प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन कर उसे PDF फाइल में बदला था। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र को पहले हाथ से लिखा और फिर स्कैन कर राजस्थान के सीकर जिले में कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच प्रसारित किया। सीकर में 3 मई की रात को थाने पहुंचे कोचिंग सेंटर के टीचर और पीजी संचालक के पास वायरल गेस पेपर (क्वेशन बैंक) था। इसमें मूल पेपर के 180 सवाल में से 150 सवाल हूबहू थे। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘गेस पेपर’ हाथ से लिखे गए। इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल सीटों में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। अभी देश में लगभग 1 लाख से अधिक MBBS और 27000 से अधिक BDS सीटें हैं। 2024 में भी हुआ था पेपर लीक, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था 2024 में भी NEET UG परीक्षा पेपर लीक के चलते कुछ सेंटर्स पर रद्द कर दी गई थी। परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी। 6 मई को NTA ने पेपर लीक की बात से इनकार किया था। इसके बाद बिहार (पटना) और झारखंड (हजारीबाग) में जांच हुई। जांच में पेपर लीक के सबूत मिले और कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था और कुछ सेंटर पर 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के अलावा, 67 छात्रों को 720/720 अंक मिलना और एक ही केंद्र से कई टॉपर्स का आना भी बड़े विवाद का कारण बना था। ……………………………. ये खबरें भी पढ़ें… NEET परीक्षा रद्द, MP का स्टूडेंट महाराष्ट्र से अरेस्ट, पीपर लीक पर अभ्यर्थी बोली- सुसाइड करने का मन कर रहा राजस्थान पुलिस ने धांधली के आरोप में महाराष्ट्र के नाशिक निवासी डॉ. शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है। अब सत्यसाई यूनिवर्सिटी से भी कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। आरोपी शुभम सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी (SSSUTMS) में आयुर्वेद चिकित्सा (BAMS) का छात्र है। पूरी खबर पढ़ें… NEET एग्जाम रद्द-बिहार में 60 लाख में हुई थी डील: सॉल्वर बैठाने की थी तैयारी, MBBS स्टूडेंट मास्टरमाइंड; जानिए पूरी कहानी बिहार में NEET परीक्षा में सॉल्वर गैंग एक्टिव थी। 60 लाख रुपए में एक सीट की डील हुई
Education Minister Meeting: NEET Exam New Date Discussion

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली में युवाओं ने नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घर गुरुवार को हाईलेवल बैठक हुई। यह बैठक NEET-UG 2026 परीक्षा के रद्द होने के दो दिन बाद हुई। मीटिंग में NEET के दोबारा एग्जॉम कराने पर चर्चा हुई। नई डेट की एनाउंसमेंट अभी बाकी है। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) तथा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। NEET पेपर लीक पर देशभर में विरोध के बीच गुरुवार को अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। CBI ने मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, राजस्थान के सीकर से आरोपी मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है। शुभम ने ही यश को पेपर दिया था। नासिक पुलिस और जांच एजेंसियों ने एकआरोपी शुभम खैरनार को 12 मई को गिरफ्तार किया। NEET फर्जीवाड़ाः RJD के राष्ट्रीय सचिव, डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार NEET पेपर लीक के बाद एग्जाम कैंसिल कर दिया है। जांच सीबीआई को दी गई है। इधर, मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर दिल्ली पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो NEET अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इस मामले में सरगना और एक डॉक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल भी हैं। पुलिस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि जायसवाल पूरे नेक्सस का किंगपिन है। ये बच्चों और उनके गार्जियन को मेडिकल कॉलेज में 20-30 लाख में एडमिशन कराने का झांसा देता था। संतोश कुमार जायसवाल को लालू यादव और तेजस्वी यादव का करीबी बताया जाता है। पिछले 2 दिनों में क्या-क्या हुआ 12 मई: National Testing Agency (NTA) NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी। CBI को जांच सौंपी गई। CBI ने FIR दर्ज की। NTA परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 13 मई: CBI ने राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर पेपर राजस्थान के सीकर तक पहुंचाया गया था। जांच एजेंसी ने कोचिंग सेंटर संचालकों, स्टाफ और छात्रों से पूछताछ की। 5 लोगों को गिरफ्तार किया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। कहा- NTA पर भरोसा नहीं। यश ने सीकर पहुंचाया था पेपर CBI को पता चला है कि लीक पेपर कथित तौर पर आरोपी यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, छात्रों से पेपर तक पहुंच दिलाने के बदले 2 लाख से 5 लाख रुपए तक वसूले गए थे। सूत्रों के अनुसार, यश यादव की पहचान एक अन्य आरोपी विकास बिंवाल से थी। जांच में सामने आया है कि विकास के पिता दिनेश ने कथित तौर पर NEET-UG के प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन कर उसे PDF फाइल में बदला था। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र को पहले हाथ से लिखा और फिर स्कैन कर राजस्थान के सीकर जिले में कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच प्रसारित किया। सीकर में 3 मई की रात को थाने पहुंचे कोचिंग सेंटर के टीचर और पीजी संचालक के पास वायरल गेस पेपर (क्वेशन बैंक) था। इसमें मूल पेपर के 180 सवाल में से 150 सवाल हूबहू थे। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘गेस पेपर’ हाथ से लिखे गए। इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल सीटों में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। अभी देश में लगभग 1 लाख से अधिक MBBS और 27000 से अधिक BDS सीटें हैं। 2024 में भी हुआ था पेपर लीक, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था 2024 में भी NEET UG परीक्षा पेपर लीक के चलते कुछ सेंटर्स पर रद्द कर दी गई थी। परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी। 6 मई को NTA ने पेपर लीक की बात से इनकार किया था। इसके बाद बिहार (पटना) और झारखंड (हजारीबाग) में जांच हुई। जांच में पेपर लीक के सबूत मिले और कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था और कुछ सेंटर पर 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के अलावा, 67 छात्रों को 720/720 अंक मिलना और एक ही केंद्र से कई टॉपर्स का आना भी बड़े विवाद का कारण बना था। ……………………………. ये खबरें भी पढ़ें… NEET परीक्षा रद्द, MP का स्टूडेंट महाराष्ट्र से अरेस्ट, पीपर लीक पर अभ्यर्थी बोली- सुसाइड करने का मन कर रहा राजस्थान पुलिस ने धांधली के आरोप में महाराष्ट्र के नाशिक निवासी डॉ. शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है। अब सत्यसाई यूनिवर्सिटी से भी कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। आरोपी शुभम सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी (SSSUTMS) में आयुर्वेद चिकित्सा (BAMS) का छात्र है। पूरी खबर पढ़ें… NEET एग्जाम रद्द-बिहार में 60 लाख में हुई थी डील: सॉल्वर बैठाने की थी तैयारी, MBBS स्टूडेंट मास्टरमाइंड; जानिए पूरी कहानी बिहार में NEET परीक्षा में सॉल्वर गैंग एक्टिव थी। 60 लाख रुपए में एक सीट की डील हुई









