Wednesday, 01 Jul 2026 | 05:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Naomi was criticized for withdrawing from the French Open, Naomi Osaka

Naomi was criticized for withdrawing from the French Open, Naomi Osaka

Hindi News Sports Naomi Was Criticized For Withdrawing From The French Open, Naomi Osaka न्यूयॉर्क13 मिनट पहले कॉपी लिंक मशहूर टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका।- फाइल फोटो दुनिया अक्सर कामयाबी को सिर्फ उपलब्धियों में मापती है। कितने मैच जीते, कितने रिकॉर्ड बनाए, कितनी बार लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे। लेकिन बहुत कम लोग यह समझ पाते हैं कि किसी इंसान की असली ताकत सिर्फ उसके किए हुए कामों में नहीं, बल्कि उन चीजों में भी छिपी होती है जिन्हें करने से उसने इनकार किया। दुनिया की मशहूर टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने सिर्फ जीतना नहीं सीखा, बल्कि सही समय पर ‘ना’ कहना भी सीखा और शायद यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया। जापान की ओसाका जैसे-जैसे सफल होती गईं, वैसे-वैसे उनके आसपास उम्मीदों का दायरा भी बढ़ता गया जैसे कि शानदार प्रदर्शन, मुस्कुराहट, इंटरव्यू, हर मंच पर मौजूदगी। ओसाका भी लंबे समय तक हर किसी को खुश रखने की कोशिश करती रहीं। वे बताती हैं, ‘मुझे हमेशा लगता था कि अगर मैंने किसी चीज के लिए मना किया तो लोग निराश हो जाएंगे।’ लेकिन धीरे-धीरे यह आदत बोझ बनने लगी। लगातार काम, मानसिक दबाव, खुद को हर समय साबित करने की कोशिश ने उन्हें थका दिया। बाहर से वे सफल खिलाड़ी दिखती थीं, लेकिन अंदर एक संघर्ष चल रहा था। फिर उन्होंने साल 2021 के फ्रेंच ओपन से हटने का फैसला कर लिया। यह फैसला खेल जगत के लिए चौंकाने वाला था। आलोचना भी हुई, सवाल भी उठे। लेकिन ओसाका के लिए यह सिर्फ एक फैसला नहीं था, बल्कि खुद को बचाने की शुरुआत थी। वे कहती हैं, ‘उस समय मैंने पहली बार समझा कि मुझे हर वह चीज करने की जरूरत नहीं है, जिसकी लोग मुझसे उम्मीद करते हैं। खुद को बचाना भी जरूरी होता है।’ यही वह मोड़ था, जहां ‘ना’ कहना उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया। उन्होंने महसूस किया कि हर बार दूसरों को खुश करने की कोशिश में इंसान खुद को खो देता है। कई बार इंकार करना कमजोरी नहीं, बल्कि खुद के प्रति जिम्मेदारी होती है। ओसाका ने धीरे-धीरे सीमाएं तय करनी शुरू कीं। उन्होंने उन कामों से दूरी बनानी शुरू की, जिनमें उनका मन नहीं लगता था। मानसिक शांति को प्राथमिकता देना सीखा। मां बनने के बाद उनकी सोच और मजबूत हो गई। अब उनका हर फैसला सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि बेटी के लिए भी था। ओसाका ने बताया, ‘अब जब मैं ‘ना’ कहती हूं, तो अपराधबोध नहीं होता क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं अपनी शांति और परिवार की सुरक्षा के लिए ऐसा कर रही हूं।’ 28 वर्षीय ओसाका की कहानी सिर्फ सफल खिलाड़ी की कहानी नहीं है। यह उस इंसान की कहानी है, जिसने दुनिया को समझाया कि सफलता सिर्फ हर मौके को पकड़ने से नहीं मिलती। कई बार जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए यह तय करना जरूरी होता है कि हमें क्या नहीं करना है, और शायद इसी वजह से उनका सबसे मजबूत हथियार कोई टेनिस शॉट नहीं, बल्कि सही समय पर कहा गया एक छोटा-सा ‘ना’ बन गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IPL में आज DC-RR का मैच:3 छक्के लगाते ही वैभव बन जाएंगे भारत के नए सिक्सर किंग, अबतक 11 मैचों में बनाए हैं 440 रन

IPL में आज DC-RR का मैच:3 छक्के लगाते ही वैभव बन जाएंगे भारत के नए सिक्सर किंग, अबतक 11 मैचों में बनाए हैं 440 रन

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। वैभव ने 11 मैचों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। आज वैभव भारत के नए सिक्सर किंग बन सकते हैं। 15 साल के वैभव ने अगर आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 छक्के जड़ दिए, तो वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अभिषेक शर्मा को पछाड़ देंगे वैभव यह रिकॉर्ड अभी तक अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 छक्के जड़े थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अब तक 40 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में मिचेल स्टार्क के सामने भी वह हवाई फायर करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वैभव के बाद पंजाब किंग्‍स के श्रेयस अय्यर है, जिन्होंने 2025 में 39 छक्के लगाए थे। वहीं, आरसीबी के विराट कोहली 2016 और 2024 में 38 छक्के लगा चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।

पनीर-मटन को भी टक्कर देती है तालाब में मिलने वाली ये सब्जी! डायबिटीज से लेकर एनीमिया तक में असरदार

authorimg

Last Updated:May 17, 2026, 15:08 IST Kamal Kakdi Benefits in Hindi: भारतीय रसोई में कई ऐसी सब्जियां हैं जो स्वाद के साथ-साथ शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. इन्हीं में से एक है कमल ककड़ी, जिसके आगे स्वाद और सेहत के मामले में पनीर से लेकर मटन तक फेल हैं. तालाब में खिलने वाले कमल के फूल की जड़ से तैयार होने वाली यह सब्जी न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि शरीर को अंदर से ताकतवर भी बनाती है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, इसका सही तरीके से सेवन करने पर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. Kamal Kakdi Benefits in Hindi: अभी तक आपने कई तरह की हरी और मौसमी सब्जियों का स्वाद चखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शाकाहारी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके आगे स्वाद में पनीर और मटन भी फीके पड़ जाते हैं. हम बात कर रहे हैं ‘कमल ककड़ी’ की. यह सब्जी असल में तालाबों में खिलने वाले कमल के पौधे की जड़ होती है. हल्के मीठे स्वाद और कुरकुरी बनावट वाली कमल ककड़ी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को कई तरह के रोगों से दूर रखकर अंदर से फौलादी बनाने का काम भी करती है. पोषक तत्वों की खान है यह सब्जीआयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि कमल ककड़ी को नेचुरल हेल्थ बूस्टर भी कहा जाता है. इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यह सब्जी शरीर को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और कब्ज जैसी पेट की परेशानियां दूर होती हैं. इसके अलावा यह कैंसर के संभावित खतरे को कम करने में भी असरदार मानी गई है. वजन और डायबिटीज को रखती है कंट्रोलमोटापा कम करने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए कमल ककड़ी फायदेमंद है. इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी लो होता है. इसका सीधा फायदा यह होता है कि इसे खाने के बाद शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से नहीं बढ़ता. खून की कमी और दिल की बीमारियों में वरदानएनीमिया से जूझ रहे मरीजों के लिए कमल ककड़ी किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें आयरन और कॉपर दोनों ही तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कर हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं. वहीं, इसमें मौजूद पोटैशियम दिल की सेहत का ख्याल रखता है. यह हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने और शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है. तनाव को करती है दूर, ऐसे करें इस्तेमालकमल ककड़ी न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें विटामिन बी6 पाया जाता है, जो दिमाग को शांत रखने, तनाव कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मददगार होता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के अंदरूनी हिस्सों की सूजन को कम करते हैं. रसोई में इसका उपयोग सब्जी, सूप, सलाद, अचार या कुरकुरे चिप्स के रूप में किया जा सकता है. इसे हमेशा अच्छी तरह धोकर और पकाकर ही खाना चाहिए, क्योंकि कच्ची कमल ककड़ी में बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है. साथ ही, यदि आप पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसका सेवन शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें. About the Author Seema Nath सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ballia,Uttar Pradesh Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands

Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands

Hindi News National Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands तमिलनाडु2 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं। हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। हासन ने सोशल मीडिया पर सीएम विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के विकास से जुड़े कई सपने बड़े उत्साह के साथ साझा किए। बैठक के दौरान दिखाई गई विनम्रता और स्नेह से उन्हें गर्व महसूस हुआ। साथ ही कहा कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है और उसे तमिलनाडु सरकार के सहयोग व समर्थन की जरूरत है। उन्होंने अंत में लिखा, ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे। रविवार को CM विजय से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिले। कमल हासन ने विजय के सामने रखी ये 6 डिमांड… 1. सरकारी तमिल OTT प्लेटफॉर्म शुरू हो- राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। 2. 4% एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाए- फिल्म बनाने, रिलीज करने और थिएटर चलाने का खर्च बढ़ गया है। इसलिए 4 % एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाना चाहिए। 3. एंटी-पायरेसी टीम बनाई जाए- पायरेसी रोकने के लिए तमिलनाडु पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में एक विशेष एंटी-पायरेसी टीम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पायरेसी से कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माताओं को भारी नुकसान होता है। 4. थिएटर में रोज 5 शो की अनुमति मिले- उन्होंने राज्यभर के सिनेमाघरों में सभी फिल्मों के लिए रोजाना 5 शो चलाने की अनुमति देने की मांग की। 5. OTT रिलीज से पहले 8 हफ्ते का अंतर हो- थिएटर मालिकों और वितरकों को बनाए रखने के लिए फिल्मों की OTT रिलीज से पहले कम से कम आठ सप्ताह का अंतर अनिवार्य किया जाए। 6. फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू हो- राज्य सरकार से फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू करने की भी अपील की। उनका कहना है कि इससे तमिलनाडु फिर से देश का प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र बन सकेगा और रोजगार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 2019 में हासन की पार्टी को लोकसभा चुनाव में 4% वोट मिले कमल हासन राज्यसभा सांसद हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) तमिलनाडु की एक क्षेत्रीय पार्टी है। इसकी शुरुआत उन्होंने 21 फरवरी 2018 को मदुरै में की थी। पार्टी की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर की गई थी। 2019 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करीब 4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां कोयंबटूर साउथ सीट पर उन्हें BJP की वानथी श्रीनिवासन से करीबी मुकाबले में हार मिली। कमल हासन की पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। पार्टी ने उस समय सत्तारूढ़ DMK को समर्थन देते हुए इसे समय की जरूरत बताया था। ————————————————— फिल्म से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CM थलापति विजय ने तृषा के लिए बदले नियम:एक्ट्रेस की फिल्म करप्पू के मॉर्निंग शो रखने की स्पेशल परमिशन दी, 3 सालों से था प्रतिबंध तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा के लिए फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े नियम में बदलाव किया है। विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू के लिए सुबह 9 बजे की स्क्रीनिंग रखने की स्पेशल परमिशन दी है, जबकि अब तक साउथ में इस पर प्रतिबंध था। फिल्म करप्पू के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए थलापति विजय का शुक्रिया अदा किया है। पोस्ट में लिखा गया है, स्पेशल थैंक्स हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय, करप्पू को सुबह 9 बजे की स्पेशल परमिशन देने के लिए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

सॉफ्टवेयर टूल्स से चल रही जापान की अनोखी पार्टी ‘मिराई’:हर मुश्किल का हल डेटा से, जनता से डिजिटल फीडबैक लेते हैं

सॉफ्टवेयर टूल्स से चल रही जापान की अनोखी पार्टी ‘मिराई’:हर मुश्किल का हल डेटा से, जनता से डिजिटल फीडबैक लेते हैं

जापान की राजनीति में एक अनोखी पार्टी ‘टीम फ्यूचर मिराई’ चर्चा में है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समर्थक एजेंडे और टेक्नोलॉजी आधारित राजनीति के वादे के साथ उभरी इस पार्टी का चेहरा अन्नो ताकाहिरो हैं, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर और एआई उद्यमी से पहले साइंस फिक्शन लेखक भी रहे हैं। ताकाहिरो सरकार और लोकतंत्र में भी इंजीनियरिंग सोच और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की पैरवी कर दुनिया में तकनीक-आधारित राजनीति की नई बहस को आगे बढ़ा रहे हैं। वे 2024 में टोक्यो गवर्नर चुनाव लड़कर राजनीति में आए। सोशल मीडिया और एआई के जरिए वोटरों से फीडबैक लेने के तरीके से वे चर्चा में आए। उन्होंने 2025 में ‘मिराई’ पार्टी बनाई। पार्टी ने पहले ऊपरी सदन में एक सीट, फिर इस साल निचले सदन में 11 सीटें जीतकर मौजूदगी दर्ज कराई। छोटी पार्टी होने के बावजूद मिराई शुरुआती सफल एआई समर्थक राजनीतिक पार्टियों में से एक मानी जा रही है। जब दुनियाभर में लोग डर रहे हैं कि एआई इंसानों की नौकरियां खा जाएगा, अन्नो ताकाहिरो इसे जापान की बड़ी समस्या ‘बूढ़ी होती आबादी’ के समाधान के रूप में देख रहे हैं। एआई के जरिए फीडबैक टीम मिराई में जनता की राय जानने के लिए पारंपरिक सर्वे की बजाय सोशल मीडिया और डिजिटल फीडबैक पर ज्यादा जोर रहता है। अन्नो का दावा है कि इससे जनता की आवाज पहले से ज्यादा गहराई से सुनी जा सकती है। ताइवान की मंत्री ऑड्रे टेंग से ली प्रेरणा अन्नो ताकाहिरो ने ताइवान की पूर्व डिजिटल मंत्री ऑड्रे टेंग से प्रेरणा ली है। अन्नो व्यवस्था बदलने नहीं, बल्कि तकनीक से सिस्टम को बेहतर बनाने की बात करते हैं। मिराई खुद को फैक्ट्स और डेटा आधारित राजनीति वाली पार्टी बताती है। इसी सोच के तहत उसने जापान में उपभोग कर (कंजम्प्शन टैक्स) घटाने का विरोध किया, यह कहते हुए कि इससे भविष्य का बजट प्रभावित हो सकता है। टेक फोकस: प्रत्याशियों की औसत उम्र 40 साल जनता से संवाद का तरीका: मिराई पार्टी ‘ब्रॉड लिसनिंग’ मॉडल अपनाती है। इडोबेटा, टॉकिंग मैनिफेस्टो जैसे टूल्स से एआई इंटरव्यू प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों की राय लेकर उसका विश्लेषण किया जाता है। डिजिटल लोकतंत्र है पार्टी का एजेंडा। उम्मीदवारों की औसत उम्र: 40 साल रखने पर जोर (जापान के बाकी सांसदों की औसत उम्र 55 साल है)। राजनीतिक विचारधारा: न दक्षिणपंथी और न वामपंथी, सिर्फ फैक्ट्स और तकनीक पर है पार्टी का फोकस।

Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands

Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands

Hindi News National Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands तमिलनाडु3 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं। हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। हासन ने सोशल मीडिया पर सीएम विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के विकास से जुड़े कई सपने बड़े उत्साह के साथ साझा किए। बैठक के दौरान दिखाई गई विनम्रता और स्नेह से उन्हें गर्व महसूस हुआ। साथ ही कहा कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है और उसे तमिलनाडु सरकार के सहयोग व समर्थन की जरूरत है। उन्होंने अंत में लिखा, ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे। रविवार को CM विजय से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिले। कमल हासन ने विजय के सामने रखी ये 6 डिमांड… 1. सरकारी तमिल OTT प्लेटफॉर्म शुरू हो- राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। 2. 4% एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाए- फिल्म बनाने, रिलीज करने और थिएटर चलाने का खर्च बढ़ गया है। इसलिए 4 % एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाना चाहिए। 3. एंटी-पायरेसी टीम बनाई जाए- पायरेसी रोकने के लिए तमिलनाडु पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में एक विशेष एंटी-पायरेसी टीम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पायरेसी से कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माताओं को भारी नुकसान होता है। 4. थिएटर में रोज 5 शो की अनुमति मिले- उन्होंने राज्यभर के सिनेमाघरों में सभी फिल्मों के लिए रोजाना 5 शो चलाने की अनुमति देने की मांग की। 5. OTT रिलीज से पहले 8 हफ्ते का अंतर हो- थिएटर मालिकों और वितरकों को बनाए रखने के लिए फिल्मों की OTT रिलीज से पहले कम से कम आठ सप्ताह का अंतर अनिवार्य किया जाए। 6. फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू हो- राज्य सरकार से फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू करने की भी अपील की। इससे तमिलनाडु फिर से देश का प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र बन सकेगा। 2019 में हासन की पार्टी को लोकसभा चुनाव में 4% वोट मिले कमल हासन राज्यसभा सांसद हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) तमिलनाडु की एक क्षेत्रीय पार्टी है। इसकी शुरुआत उन्होंने 21 फरवरी 2018 को मदुरै में की थी। पार्टी की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर की गई थी। 2019 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करीब 4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां कोयंबटूर साउथ सीट पर उन्हें BJP की वानथी श्रीनिवासन से करीबी मुकाबले में हार मिली। कमल हासन की पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। पार्टी ने उस समय सत्तारूढ़ DMK को समर्थन देते हुए इसे समय की जरूरत बताया था। ————————————————— फिल्म से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CM थलापति विजय ने तृषा के लिए बदले नियम:एक्ट्रेस की फिल्म करप्पू के मॉर्निंग शो रखने की स्पेशल परमिशन दी, 3 सालों से था प्रतिबंध तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा के लिए फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े नियम में बदलाव किया है। विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू के लिए सुबह 9 बजे की स्क्रीनिंग रखने की स्पेशल परमिशन दी है, जबकि अब तक साउथ में इस पर प्रतिबंध था। फिल्म करप्पू के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए थलापति विजय का शुक्रिया अदा किया है। पोस्ट में लिखा गया है, स्पेशल थैंक्स हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय, करप्पू को सुबह 9 बजे की स्पेशल परमिशन देने के लिए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

रजनीकांत बोले-विजय मुझसे 25 साल जूनियर, मैं उनसे नहीं जलता:अगर 2021 में चुनाव लड़ता तो जीत जाता; स्टालिन पुराने दोस्त, उनसे मुलाकात राजनीतिक नहीं

रजनीकांत बोले-विजय मुझसे 25 साल जूनियर, मैं उनसे नहीं जलता:अगर 2021 में चुनाव लड़ता तो जीत जाता; स्टालिन पुराने दोस्त, उनसे मुलाकात राजनीतिक नहीं

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि चुनाव नतीजों के बाद स्टालिन से उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं, बल्कि दोस्ती की वजह से थी। उन्होंने विजय से जलने की बातों को भी खारिज किया। रजनीकांत ने कहा, यह सही है कि मैं चुनाव नतीजों के बाद पूर्व सीएम स्टालिन से मिला था, लेकिन मैं राजनीति के लिए किसी भी स्तर तक गिरने वाला व्यक्ति नहीं हूं। स्टालिन पिछले 30 साल से मेरे दोस्त हैं। हमारी दोस्ती राजनीति से परे है। विजय को लेकर चल रही चर्चाओं पर रजनीकांत ने कहा, “कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं विजय से जलता हूं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वह मुझसे 25 साल जूनियर हैं।” रजनीकांत ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने 2021 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा होता, तो वे जीत जाते। दरअसल, 4 मई को तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद रजनीकांत ने डीएमके नेता स्टालिन के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे कि वे नहीं चाहते कि अभिनेता विजय मुख्यमंत्री बनें। रजनीकांत ने कहा- जनता ने DMK-AIADMK को 60 साल दिए मीडिया को संबोधित करते हुए रजनीकांत ने कहा कि हमने DMK और AIADMK के 60 साल देखे हैं। शायद एक बदलाव की जरूरत थी। मैं विजय के खिलाफ नहीं हूं। राजनीति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमें उन्हें कम से कम दो साल का समय देना चाहिए। सीएम पद की शपथ लेने के बाद विजय के 4 बड़े फैसले… 1. 200 यूनिट फ्री बिजली जो घरेलू उपभोक्ता हर दो महीने में 500 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं। उन्हें 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। विजय की पार्टी TVK ने अपने चुनावी वादों में इसे शामिल किया था। इससे करीब 2.4 करोड़ घरेलू बिजली कनेक्शन वालों को फायदा होगा। 2. हर जिले में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स तमिलनाडु के हर जिले में करीब 65 एंटी-ड्रग टास्क फोर्स (ANTF) बनाकर नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई होगी। इसकी निगरानी सीधे सीएम विजय करेंगे। 3. महिलाओं के लिए स्पेशल टास्क फोर्स ‘सिंगप्पेन स्पेशल टास्क फोर्स’ नाम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल यूनिट बनेगी। इसका काम महिला अपराध रोकना, रैपिड एक्शन और शिकायतों का जल्दी निपटारा करना है। ये TVK का चुनावी वादा था। पिछले साल की एक स्टडी के मुताबिक, 2019 से 2024 तक तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ 40% अपराध के मामले बढ़े हैं। 4. 717 शराब की दुकानें बंद होंगी शैक्षिक संस्थानों, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली 717 सरकारी शराब की दुकानें बंद होंगी। कुल 4,765 सरकारी शराब की दुकानों में से 276 धार्मिक स्थलों, 186 शैक्षणिक संस्थानों और 255 बस स्टैंड के पास हैं। AIADMK में फूट, पलानीस्वामी-षणमुगम गुट में बंटी पार्टी तमिलनाडु की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी AIADMK की अंदरूनी फूट खुलकर सामने आ गई है। एक गुट पार्टी के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी का है, जबकि दूसरा बागी गुट षणमुगम और वेलुमणि में बंट गया है। तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार के फ्लोर टेस्ट में TVK की सीटों की संख्या बढ़कर 144 हो गई। बागी खेमे से जुड़े AIADMK के 25 विधायकों ने CM विजय के पक्ष में क्रॉस-वोट किया। इसके बाद पलानीस्वामी ने षणमुगम और वेलुमणि को पार्टी में उनके पदों से हटा दिया। पलानीस्वामी ने दलबदल विरोधी कानून के तहत विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए आवेदन किया है। AIADMK के कार्यकर्ता आज सुबह से ही पलानीस्वामी के घर समर्थन देने के लिए जुटने लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए चेन्नई में पार्टी हेडक्वॉर्टर के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस तैनात कर दी गई। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास: 118 वोट चाहिए थे, 144 मिले; AIADMK के 25 बागी विधायक साथ आए, DMK का वॉकआउट तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक मौजूद थे। इनमें 144 ने TVK का समर्थन किया। TVK के पक्ष में AIADMK के 25 बागी विधायकों नें भी वोट डाला। AIADMK के 47 विधायक हैं। 22 ने TVK सरकार का विरोध किया। फ्लोर टेस्ट में 59 विधायकों वाली DMK ने वॉकआउट कर दिया। सदन मे मौजूद PMK के 4 और BJP के एक विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। पूरी खबर पढ़ें…

Punjab Kings vs RCB Dharamshala IPL 2026 Playoff Clash

Punjab Kings vs RCB Dharamshala IPL 2026 Playoff Clash

धर्मशाला में आईपीएल मुकाबले के लिए सजी पिच। धर्मशाला शहर रविवार को तीन प्रमुख आयोजनों का गवाह बना। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। इसके साथ ही, देश-विदेश से आए क्रिकेट प्रेमियों और अन्य सैलानियों के कारण शहर में पर्यटकों का भारी जमावड़ा रहा। . इन आयोजनों के बीच, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में आईपीएल 2026 का एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होगा। प्लेऑफ के दृष्टिकोण से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अच्छी फॉर्म में है और इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का लक्ष्य रखेगी। टॉस दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। पंजाब किंग्स के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की स्थिति चुनौतीपूर्ण है। टीम अपने पिछले लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे आज जीतना अनिवार्य होगा। मैदान और पिच के समीकरणों की बात करें तो आईपीएल 2026 में पहली बार धर्मशाला के इस खूबसूरत मैदान पर दोपहर का मैच खेला जा रहा है, जो टॉस के लिहाज से बेहद दिलचस्प होने वाला है। एचपीसीए स्टेडियम में इससे पहले खेले गए दोपहर के सभी 10 मैचों में चेज करने वाली टीम ने ही बाजी मारी है। पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को देखते हुए आज टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेंगे, जिससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम पर शुरुआत से ही मनोवैज्ञानिक दबाव आ जाएगा। हालांकि, यह पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगी और दर्शकों को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। यहां 200 रनों के आसपास का लक्ष्य हासिल करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बोर्ड पर 230 या उससे अधिक का स्कोर टांग देती है, तो रनचेज करने वाली टीम के लिए राह कठिन हो जाएगी।

जिम में भर-भरकर लेते हैं सप्लीमेंट या इंजेक्शन? हो जाइए सावधान! एक गलती से शरीर हो सकता है खराब

authorimg

Last Updated:May 17, 2026, 14:36 IST GYM Care Tips: बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोग अक्सर जिम में स्टेरॉयड, इंजेक्शन या भारी सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वह बॉडी दिखा सकें, लेकिन बस एक गलती उनकी जान ले सकती है. डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि शरीर पर खतरनाक स्टेरॉयड का गंभीर असर पड़ा है. एक्सपर्ट ने कहा कि किसी भी प्रकार का स्टेरॉयड या सप्लीमेंट शरीर पर सीधा असर डालता है, इसलिए इसे कभी भी बिना डॉक्टर और प्रोफेशनल ट्रेनर की सलाह के शुरू नहीं करना चाहिए. गाजियाबाद: अगर आप जिम में स्टेरॉयड, इंजेक्शन या भारी सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बीते दिनों गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सामने आए एक मामले ने फिटनेस की दुनिया के खतरनाक सच को उजागर कर दिया है. यहां जिम करने वाले एक युवक की तबीयत स्टेरॉयड और इंजेक्शन लेने के बाद इतनी बिगड़ गई कि उसके कूल्हे के नीचे का हिस्सा खराब हो गया. डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि शरीर पर खतरनाक स्टेरॉयड का गंभीर असर पड़ा है. पीड़ित युवक ने जिम संचालक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है. इस घटना ने उन युवाओं के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, जो जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में बिना जानकारी और बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड या सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं. स्टेरॉयड या सप्लीमेंट का शरीर पर सीधा असरफिटनेस एक्सपर्ट शिवानी असवाल का कहना है कि आज के समय में जिम जाने वाले कई युवा कम समय में बॉडी बनाने की होड़ में स्टेरॉयड और इंजेक्शन का सहारा लेने लगे हैं. सोशल मीडिया पर दिखने वाली फिट बॉडी और जल्दी रिजल्ट पाने की चाहत कई बार लोगों को गंभीर बीमारियों की तरफ धकेल देती है. उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का स्टेरॉयड या सप्लीमेंट शरीर पर सीधा असर डालता है, इसलिए इसे कभी भी बिना डॉक्टर और प्रोफेशनल ट्रेनर की सलाह के शुरू नहीं करना चाहिए. गलत तरीके से लिए गए सप्लीमेंट शरीर के हार्मोन बिगाड़ सकते हैं, लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और हड्डियों को कमजोर कर सकते हैं. डॉक्टर की सलाह लेकर शुरू करें सप्लीमेंटशिवानी असवाल ने बताया कि जिम शुरू करते ही स्टेरॉयड लेना सबसे बड़ी गलती होती है. सबसे पहले शरीर को नेचुरल तरीके से ट्रेन करना जरूरी है. इसके लिए नियमित वर्कआउट, सही डाइट और सही रूटीन सबसे अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है कि सिर्फ नॉनवेज खाने से ही अच्छी बॉडी बनती है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. वेजिटेरियन डाइट में भी भरपूर प्रोटीन मौजूद होता है. सोयाबीन, पनीर, टोफू, दालें और हरी सब्जियां शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. अगर सही खानपान और मेहनत के बाद भी शरीर में जरुरत महसूस हो, तभी डॉक्टर की सलाह लेकर सप्लीमेंट शुरू करना चाहिए. सप्लीमेंट का भी सही चयन जरूरीउन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बाजार में बिक रहे कई लोकल और नकली सप्लीमेंट शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसलिए कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और प्रमाणिकता की जांच जरूर करनी चाहिए. इसके अलावा हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए जरूरी नहीं कि जो सप्लीमेंट एक व्यक्ति को सूट करे वही दूसरे को भी फायदा पहुंचाए. अगर स्टेरॉयड या सप्लीमेंट लेने के बाद शरीर में दर्द, कमजोरी, हार्मोन संबंधी परेशानी, लिवर की दिक्कत या हड्डियों में दर्द महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए. एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि फिटनेस पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता. अच्छी बॉडी बनाने के लिए नियमित मेहनत, संतुलित खानपान और सही लाइफस्टाइल ही सबसे सुरक्षित और बेहतर तरीका है. About the Author आर्यन सेठ आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ghaziabad,Uttar Pradesh Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Thousands of teachers take to the streets in Spain demanding a pay raise, disrupting the education of 500,000 students.

Thousands of teachers take to the streets in Spain demanding a pay raise, disrupting the education of 500,000 students.

Hindi News International Thousands Of Teachers Take To The Streets In Spain Demanding A Pay Raise, Disrupting The Education Of 500,000 Students. मैड्रिड7 मिनट पहले कॉपी लिंक यह हड़ताल शिक्षा विभाग के उस प्रस्ताव के बाद शुरू हुई है, जिसमें उन्होंने 2029 तक हर महीने केवल 75 यूरो (करीब 7 हजार भारतीय रुपए) वेतन बढ़ाने की बात कही थी। स्पेन के वेलेंसिया प्रांत में स्कूली शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है। यहां एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर शिक्षक सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रमुख शिक्षक संगठनों के आह्वान पर चल रही इस हड़ताल में पूरे राज्य के 78 हजार शिक्षक शामिल हुए हैं। इसका असर प्री-स्कूल, प्राइमरी, सेकेंडरी और वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थानों पर पड़ा है। राज्य भर में 5 लाख से अधिक छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। यह हड़ताल शिक्षा विभाग के उस प्रस्ताव के बाद शुरू हुई है, जिसमें उन्होंने 2029 तक हर महीने केवल 75 यूरो (करीब 7 हजार भारतीय रुपए) वेतन बढ़ाने की बात कही थी। यूनियनों ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए। शिक्षकों की मांग है कि वेतन में इस प्रस्ताव से कहीं अधिक की वृद्धि की जाए, अच्छी शिक्षा के लिए कक्षाओं में छात्रों का अनुपात कम किया जाए, शिक्षकों पर से कागजी और अनावश्यक बोझ घटाया जाए, स्टाफ कटौती का फैसला तुरंत वापस लिया जाए और सभी स्कूलों में एयर कंडीशनर (एसी) की व्यवस्था की जाए। फिलहाल सरकार और यूनियनों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है, जिससे यह अभूतपूर्व शैक्षिक संकट और गहराता जा रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔