चंडीगढ़ में किन्नरों ने युवती को पीटा,VIDEO:क्लब के बाहर रोड पर गिरा जमकर लात-घूंसे मारे; भीड़ जमा थी लेकिन किसी ने नहीं बचाया

चंडीगढ़ में क्लब के बाहर किन्नरों ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। इसका VIDEO सामने आया है। इसमें किन्नर एक युवती को घसीटते हैं और फिर नीचे गिराकर मारपीट करते हुए नजर आते हैं। वह युवती को जमकर लात-घूंसे मार रहे हैं। इस दौरान वहां कुछ युवक भी खड़े हैं लेकिन किन्नरों की वजह से कोई बीच-बचाव नहीं करता। हालांकि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर झूठे दावे के साथ शेयर किया गया है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के मशहूर क्लब के बाहर शराब के नशे में धुत लड़कियों के बीच फाइट हो रही है। दैनिक भास्कर की टीम सच्चाई जानने सेक्टर 26 पहुंची तो पता चला कि यह लड़ाई किन्नरों ने की थी। यह वीडियो 2 दिन पुराना है। मौके से यह पता चला कि जिस लड़की के साथ मारपीट की गई, वह नशे में थी। उसने किन्नरों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिस वजह से उन्होंने युवती पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। किन्नरों की युवती से मारपीट के PHOTOS.. जानिए, 32 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में दिख रहा है कि 5-6 किन्नर एक युवती से झगड़ रहे हैं। इस दौरान एक युवक उन्हें छुड़ाने की कोशिश करता है लेकिन किन्नरों को देख वह पीछे हट जाता है। इसके बाद किन्नर युवती को नीचे गिरा देते हैं। फिर एक किन्नर गाड़ी का सहारा लेकर लड़की को नीचे गिरा लातें मारने लगती है। इस दौरान वह गालियां भी निकालती हुई सुनाई देती हैं। एक लड़की चिल्लाते हुए कहती है कि छोड़ दे लेकिन मारपीट पर उतारू किन्नर किसी की बात नहीं सुनते। जहां पर झगड़ा हो रहा है, नीचे पानी भी जमा है लेकिन किन्रर और युवती झगड़ते हुए उसी में गिरती-उठती रहती हैं। शॉर्ट ड्रेस पहनी एक किन्नर ज्यादा ही एग्रेसिव नजर आती है और वह लगातार मारपीट करती रहती है। इसके कुछ देर बाद माहौल शांत होता है तो एक लड़का किन्नर को पकड़ने की कोशिश करता है तो वह उस पर भड़कते हुए धक्कामुक्की करते नजर आती है। इसके बाद वह चिल्लाते हुए वहां से जाने लगती है। जहां लड़कियों की लड़ाई हुई, भास्कर उस जगह पर पहुंचा लड़कियों की लड़ाई को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि ये उनकी लोकेशन का नहीं लग रहा। हालांकि दैनिक भास्कर सेक्टर 26 में उस जगह पहुंचा, जहां पर झगड़ा हुआ था। वहां पर क्लब भी मिला और वह जनरेटर भी, जो लड़कियों की लड़ाई के दौरान दिख रहा है। इसके अलावा झगड़ा करते हुए लड़कियां जिस पानी में गिरीं थी, वह भी उसी तरह वहां भरा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि यह मामला शुक्रवार रात का है। लड़कियों की फाइट रात 2 बजे हुई थी। यह भी पता चला कि पहले लड़कियों की लड़ाई क्लब के भीतर हुई थी। जिसके बाद वह झगड़ा करते हुए बाहर आ गईं। इस दौरान वहां एक कर्मचारी का बनाया वीडियो भी सामने आया है। जानिए, इनके बीच झगड़ा क्यों हुआ दैनिक भास्कर को मौके पर जाकर पता चला कि देयोरा क्लब के अंदर एक युवती का किसी दूसरी युवती से झगड़ा हुआ था। इस दौरान क्लब में मौजूद बाउंसर ने उसे तुरंत क्लब से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवती बाहर आ गई और बगल में ही स्थित सांते क्लब के बाहर आई। वहां क्लब से 3 ट्रांसजेंडर यानी किन्नर निकल रहीं थी। उन्हें देखकर युवती ने अपशब्द कह दिए। जिस पर तीनों किन्नर भड़क गए और उन्होंने युवती की पिटाई कर दी। पुलिस बोली- जांच कर रहे इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस थाना सेक्टर 26 के SHO राम रतन ने कहा कि इस तरह का वीडियो उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की जांच कर रहे हैं कि ये झगड़ा कहां हुआ, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final to Gamba Osaka

Hindi News Sports Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final To Gamba Osaka | Ronaldos Team Fails To Score रियाद4 मिनट पहले कॉपी लिंक दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासिर एशियाई चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हार गई। जापान के क्लब गाम्बा ओसाका ने उसे 1-0 से हराया। मैच में ज्यादा समय गेंद पर पोजिशन और कई मौके मिलने के बावजूद रोनाल्डो और उनके साथी एक भी गोल नहीं कर सके। दिसंबर 2022 में अल नासिर से जुड़े रोनाल्डो के पास हाफटाइम से पहले बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका क्लोज-रेंज हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया। फाइनल हराने के बाद निराश अल नासिर। विक्ट्री सेलिब्रेशन के 2 फोटो देखिए फाइनल जीतने के बाद गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए। जीत सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी। डेनिज हैमट ने दागा इकलौता गोल मैच का इकलौता गोल फर्स्ट हाफ में गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट ने किया। उन्होंने 30वें मिनट में डी-एरिया के अंदर से लो-शॉट मारकर गेंद नेट के निचले कोने में पहुंचाई। लंबी VAR जांच के बाद गोल को सही माना गया। गोल सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट। हाफटाइम पर चोटिल होकर बाहर हुए मैच विनर हैमट ने कहा, ‘मैं गोल करके टीम की मदद करने से बेहद खुश हूँ। दूसरी छमाही में बेंच पर बैठकर मैच देखना काफी तनावपूर्ण था, लेकिन मुझे अपने साथियों पर गर्व है जिन्होंने शानदार डिफेंस किया। अब जश्न मनाने का समय है।’ ट्रॉफी के साथ गाम्बा ओसाका के फॉरवर्ड डेनिज हैमट। जोआओ फेलिक्स भी मौका चूके चेल्सी से पिछले साल जुलाई में अल नासिर से जुड़े जोआओ फेलिक्स ने मैच खत्म होने से 13 मिनट पहले बॉक्स के बाहर से दमदार लो-शॉट लिया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर लौट आई। यहां अल नासिर की किस्मत ने साथ नहीं दिया। मैच के बाद जोआओ फेलिक्स भी निराश नजर आए। नासिर ने हफ्ते सऊदी प्रो-लीग जीतने का मौका गंवाया यह हफ्ता अल नासिर के फैंस के लिए निराशाजनक रहा। 5 दिन पहले टीम 2019 के बाद पहली बार सऊदी प्रो लीग जीतने के करीब थी, लेकिन इंजरी टाइम में गोल खाने से खिताब का फैसला आखिरी मैच-डे तक पहुंच गया। हालांकि, अल नासिर के पास अभी भी सऊदी प्रो लीग जीतने का मौका है। टीम अंक तालिका में अल-हिलाल से 2 अंक आगे है। गुरुवार को दमाक के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। —————————————————— खेल की खबर भी पढ़िए… सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन के फाइनल में:मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में हराया बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final to Gamba Osaka

Hindi News Sports Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final To Gamba Osaka | Ronaldos Team Fails To Score रियाद36 मिनट पहले कॉपी लिंक दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासिर एशियाई चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हार गई। जापान के क्लब गाम्बा ओसाका ने उसे 1-0 से हराया। मैच में ज्यादा समय गेंद पर पोजिशन और कई मौके मिलने के बावजूद रोनाल्डो और उनके साथी एक भी गोल नहीं कर सके। दिसंबर 2022 में अल नासिर से जुड़े रोनाल्डो के पास हाफटाइम से पहले बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका क्लोज-रेंज हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया। फाइनल हराने के बाद निराश अल नासिर। विक्ट्री सेलिब्रेशन के 2 फोटो देखिए फाइनल जीतने के बाद गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए। जीत सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी। डेनिज हैमट ने दागा इकलौता गोल मैच का इकलौता गोल फर्स्ट हाफ में गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट ने किया। उन्होंने 30वें मिनट में डी-एरिया के अंदर से लो-शॉट मारकर गेंद नेट के निचले कोने में पहुंचाई। लंबी VAR जांच के बाद गोल को सही माना गया। गोल सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट। हाफटाइम पर चोटिल होकर बाहर हुए मैच विनर हैमट ने कहा, ‘मैं गोल करके टीम की मदद करने से बेहद खुश हूँ। दूसरी छमाही में बेंच पर बैठकर मैच देखना काफी तनावपूर्ण था, लेकिन मुझे अपने साथियों पर गर्व है जिन्होंने शानदार डिफेंस किया। अब जश्न मनाने का समय है।’ ट्रॉफी के साथ गाम्बा ओसाका के फॉरवर्ड डेनिज हैमट। जोआओ फेलिक्स भी मौका चूके चेल्सी से पिछले साल जुलाई में अल नासिर से जुड़े जोआओ फेलिक्स ने मैच खत्म होने से 13 मिनट पहले बॉक्स के बाहर से दमदार लो-शॉट लिया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर लौट आई। यहां अल नासिर की किस्मत ने साथ नहीं दिया। मैच के बाद जोआओ फेलिक्स भी निराश नजर आए। नासिर ने हफ्ते सऊदी प्रो-लीग जीतने का मौका गंवाया यह हफ्ता अल नासिर के फैंस के लिए निराशाजनक रहा। 5 दिन पहले टीम 2019 के बाद पहली बार सऊदी प्रो लीग जीतने के करीब थी, लेकिन इंजरी टाइम में गोल खाने से खिताब का फैसला आखिरी मैच-डे तक पहुंच गया। हालांकि, अल नासिर के पास अभी भी सऊदी प्रो लीग जीतने का मौका है। टीम अंक तालिका में अल-हिलाल से 2 अंक आगे है। गुरुवार को दमाक के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। —————————————————— खेल की खबर भी पढ़िए… सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन के फाइनल में:मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में हराया बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
महिलाओं के लिए किसी अमृत से कम नहीं शतावरी, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे – News18 हिंदी

X महिलाओं के लिए किसी अमृत से कम नहीं शतावरी, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे Shatavari Ke Fayde: शतावरी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसकी मदद से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है. खासतौर पर महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में यह काफी प्रभावी जड़ी-बूटी है. मध्य प्रदेश के रीवा में आयुर्वेद अस्पताल के डीन डॉक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शतावरी महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी हो सकती है. इसका वैज्ञानिक नाम एस्पेरेगस रेसिमोसस है. आयुर्वेद के मुताबिक, शतावरी का इस्तेमाल 100 से अधिक बीमारियों को दूर करने में प्रभावी माना जाता है. जड़ी-बूटी के अलावा इसका इस्तेमाल भारत के कई क्षेत्रों में सब्जी के रूप में भी किया जाता है. आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के लिए शतावरी काफी फायदेमंद होता है. इसके इस्तेमाल से यौन रोगों से लेकर प्रेग्नेंसी से जुड़ी परेशानी को दूर किया जा सकता है. इसके अलावा महिलाओं के लिए शतावरी के कई अन्य फायदे हो सकते हैं. शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव की वजह से इन दिनों महिलाओं का वजन काफी ज्यादा बढ़ रहा है. ऐसे में शतावरी का इस्तेमाल महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
लू और डिहाइड्रेशन से बचने के आयुर्वेदिक उपाय | Rajasthan Heatwave Ayurvedic Tips

Home Remedies for Dehydration: राजस्थान में गर्मी अब धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है. मई का महीना आते ही मरुधरा के ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. आसमान से बरसती आग, तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं (लू) के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस मौसम में लोगों को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), अत्यधिक कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी-दस्त और बदन टूटने जैसी शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर ग्रामीण इलाकों में खेतों और खुले आसमान के नीचे काम करने वाले मजदूर व किसान लू की चपेट में सबसे जल्दी आ रहे हैं. ऐसे में राजाबेटी राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय की प्रसिद्ध आयुर्वेद डॉ. गुरप्रीत लोगों को विशेष सावधानी बरतने और अचूक घरेलू उपाय अपनाने की सलाह दे रही हैं. डॉ. गुरप्रीत ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी का स्तर गिरना सबसे बड़ी और गंभीर समस्या बन जाती है. कई बार लोग लू की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन शुरुआत में वे इसके लक्षणों को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, लू लगने पर मरीज को तेज बुखार आना, पूरे शरीर में असहनीय दर्द और जकड़न होना, बार-बार तेज प्यास लगना, जीभ और होंठ सूखना, उल्टी-दस्त होना और चक्कर आकर गिरना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. अगर इन लक्षणों को देखकर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाए, तो यह स्थिति गंभीर और जानलेवा भी हो सकती है. रसोई में छिपा है लू का इलाज: छाछ, नींबू पानी और गिलोय का चमत्कारी असरडॉ. गुरप्रीत बताती हैं कि हमारे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसी कई घरेलू चीजें आसानी से उपलब्ध हैं, जिनका सही उपयोग करके लू और हीट स्ट्रोक से सौ फीसदी बचाव किया जा सकता है: मसाला छाछ: गर्मियों में अमृत मानी जाने वाली छाछ में पुदीना, काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती. नींबू पानी व तुलसी का पानी: एक गिलास ठंडे पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स और एनर्जी मिलती है. इसके अलावा, तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी को दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीने से शरीर को अंदरूनी ठंडक मिलती है. गिलोय की डंडी का पानी: घर में गिलोय उपलब्ध हो तो उसकी एक डंडी को पानी में अच्छी तरह उबालकर उसका सेवन करें. इस पानी को चाय या दूध में मिलाकर भी पिया जा सकता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ लू से बचाता है. पुदीना, गुलकंद और गोंद कतीरा हैं गर्मियों के ‘सुपरफूड’डॉ. गुरप्रीत के अनुसार, पुदीना और हरा धनिया गर्मियों में पेट को ठंडा रखने में सबसे मददगार होते हैं, इसलिए इन्हें अपनी दैनिक डाइट या चटनी के रूप में जरूर शामिल करना चाहिए. वहीं, रात को सोते समय गुलकंद को ठंडे दूध के साथ खाने से शरीर की आंतरिक गर्मी शांत होती है, जो छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद है. यदि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर है, तो उन्हें रात में हल्दी वाला दूध देना चाहिए. इसके साथ ही ‘गोंद कतीरा’ को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे मिश्री व ताजे दही के साथ खाएं, इससे शरीर का तापमान तुरंत गिरता है और लू का असर खत्म हो जाता है. इस मौसम में बेल का शरबत और बेल का जूस पीना भी पेट के लिए रामबाण माना जाता है. उल्टी-दस्त होने पर इलायची का पानी और डॉक्टर की विशेष हिदायतअगर किसी व्यक्ति को लू लग चुकी है और उसके उल्टी-दस्त बंद नहीं हो रहे हैं, तो एक गिलास पानी में दो से तीन छोटी इलायची डालकर अच्छी तरह उबाल लें. इस पानी को छानकर मरीज को थोड़ा-थोड़ा करके पिलाएं, इससे पेट को तुरंत राहत मिलती है. डॉ. गुरप्रीत ने अंत में सख्त हिदायत दी कि दोपहर के समय धूप में बाहर निकलते समय अपने सिर और चेहरे को सूती तौलिये या सूती कपड़े से अच्छी तरह ढककर ही निकलें. इस मौसम में सिंथेटिक, भारी या नायलॉन के कपड़े पहनने से पूरी तरह बचें और केवल ढीले सूती कपड़े पहनें. यदि इन तमाम घरेलू उपायों के बाद भी मरीज को आराम न मिले, तो बिना देरी किए तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि हीट स्ट्रोक किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है.
आस्ट्रेलिया में पंजाबियों को डराने वाला संगठन बैन:न्यू नाजी संगठन करता था नस्लीय टिप्पणियां; सिखों की कृपाण का विरोधी

ऑस्ट्रेलियाई में रह रहे पंजाबी समुदाय को वहां की सरकार ने बड़ी राहत दी है। गृह मंत्री टोनी बर्क ने पंजाबी कम्युनिटी सहित सभी भारतीय लोगों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने और रैलियां निकाल डराने वाले न्यू नाजी संगठन को हमेशा के लिए बैन कर दिया है। गृह मंत्री टोनी बर्क ने प्रतिबंध की घोषणा करते हुए साफ किया है कि अब इस संगठन से जुड़ने, इसका प्रचार करने या इसकी गतिविधियों में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति को 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। सरकार के इस कड़े फैसले का ऑस्ट्रेलिया में रह रहे पंजाबी समुदाय ने स्वागत किया है और इसे समाज में शांति और भाईचारे की जीत बताया है। यह संगठन पिछले कुछ सालों से एडोल्फ हिटलर की नाजी विचारधारा का प्रचार कर रहा था और देश में रह रहे गैर-श्वेत प्रवासियों को निशाना बना रहा था। खासकर मेलबर्न और सिडनी जैसे बड़े शहरों में इस ग्रुप के लीडर थॉमस सेवेल ने प्रवासियों के खिलाफ कई रैलियां निकाली थीं। यह ग्रुप सोशल मीडिया और जमीन पर लगातार ऑस्ट्रेलियाई समाज को बांटने और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक माहौल तैयार करने की कोशिशों में जुटा था, जिसके बाद सरकार ने नए सख्त नफरत-विरोधी कानूनों के तहत इसे गैर-कानूनी और नफरत फैलाने वाला समूह घोषित कर दिया है। जानें पंजाबी समुदाय को कब-कब किया टारगेट… जानें क्या है संगठन और क्यों लगा बैन…
NEET 2026 Paper Leak: Sawai Madhopur College Link

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)- 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार विकास बिंवाल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। . कॉलेज टेस्ट में कई बार वह एब्सेंट रहा और जिन टेस्ट में उसकी मौजूदगी रही, उसमें भी वह सिर्फ 30 फीसदी अंक ही ला सका। इसके कारण वह अधिकांश टेस्ट में फेल था। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विकास पढ़ाई में कमजोर छात्र था। वह 12वीं में सेकेंड डिवीजन से पास हुआ था, लेकिन 2025 के NEET में उसका सिलेक्शन 85.11% पर्सेंटेज के साथ हुआ। इसके कारण सीबीआई ने 2025 में हुए NEET पेपर को भी जांच के दायरे में लिया है। दैनिक भास्कर की टीम सवाई माधोपुर के मेडिकल कॉलेज पहुंची और NEET-2026 पेपर लीक के बाद घेरे में आए आरोपी मांगीलाल बिंवाल के बेटे विकास बिंवाल के रिकॉर्ड को खंगाला। पढ़िए यह रिपोर्ट… तस्वीर सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज की है, जहां विकास बिंवाल MBBS फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। क्लास और प्रैक्टिकल से दूर भागता था NEET-2026 का पेपर लीक के तार सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए हैं। पेपर लीक सरगना मांगीलाल बिंवाल के बेटे विकास बिंवाल से सीबीआई पूछताछ कर रही है। सवाई माधोपुर के मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीपी मीणा ने बताया- विकास बिंवाल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक विकास की अटेंडेंस नहीं के बराबर रही है। वह फरवरी में केवल आठ दिन उपस्थित रहा। उसने 19 थ्योरी की क्लासेज में से केवल 6 क्लास अटेंड की, जबकि प्रैक्टिकल की 9 क्लासेज में से 2 क्लासेज ही अटेंड की। मार्च में 22 थ्योरी की क्लासेज में से केवल 4 क्लास अटेंड की। प्रैक्टिकल की 7 क्लासेज में से एक क्लास ही अटेंड की थी। विकास ने अप्रैल में 17 थ्योरी की क्लासेज में से केवल 5 क्लास अटेंड की, जबकि अप्रैल में प्रैक्टिकल की एक भी क्लास अटेंड नहीं की। NEET होने के बाद वह लगातार कॉलेज में उपस्थित रहा। 11 मई से बिना सूचना के अनुपस्थित है। कॉलेज के टेस्ट में आए सिर्फ 30 प्रतिशत अंक विकास के कॉलेज रिकॉर्ड के अनुसार- कॉलेज का जो भी टेस्ट विकास ने दिया, उसमें उसके सिर्फ 30 फीसदी ही अंक आए। इतने कम मार्क्स के स्टूडेंट को टेस्ट में फेल मानते हैं। हकीकत में वह मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई में औसत से भी कम नंबर लाने वाला स्टूडेंट रहा है। जांच में सामने आया कि विकास के 10वीं में 63 प्रतिशत और 12वीं में 55 प्रतिशत अंक थे। नीट-2024 में उसे 720 में से केवल 270 नंबर मिले थे। सीकर की कोचिंग में दिए गए 46 टेस्ट में उसका औसत नंबर 384 रहा। इसके बाद भी नीट-2025 में उसने 85.11 फीसदी अंक हासिल कर सवाई माधोपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पा लिया। साथी बोले- विकास को सच्चाई सामने आने का डर था विकास के साथ क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का कहना है- विकास कॉलेज में एडमिशन के बाद से ही गुमसुम रहने लगा। शायद विकास को सच्चाई सामने आने का डर था, इसलिए वो रिजर्व नेचर का हो गया था। इसके कारण वह कॉलेज से अधिकांश समय गायब रहता था। वह क्लास और हॉस्टल में भी दूसरों से ज्यादा बात नहीं करता था। इसके कारण लोग रिजर्व मानने भी लगे थे। कुछ स्टूडेंट्स का यह भी कहना है कि ग्रुप डिस्कशन में आमतौर पर लॉजिक्स पर बात होती थी, वो विकास के क्लियर नहीं थे। इस कारण भी वह दूसरों से बात करने से दूरी बनाने लगा था। हालांकि अब पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है और कॉलेज से भी विकास के पूरे एजुकेशनल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में NEET-2025 की परीक्षा में भी धांधली होने की आशंका है। इसके कारण सीबीआई ने इस परीक्षा से जुड़े पूरे डेटा की पड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि NEET-2026 का लीक पेपर राजस्थान में मास्टरमाइंड भाइयों मांगीलाल और दिनेश ने ही बांटा था। इनमें मांगीलाल के बेटा विकास को भी गिरफ्तार किया गया है। एक ही परिवार के 5 सदस्यों का मेडिकल कॉलेज में सिलेक्शन CBI जांच में सामने आया है कि मांगीलाल बिंवाल, उसके भाई दिनेश बिंवाल और दिवंगत बड़े भाई घनश्याम के परिवार के सात सदस्य पिछले दो वर्षों में NEET में शामिल हुए थे। इनमें से पांच सदस्यों का मेडिकल कॉलेजों में सिलेक्शन हुआ। मांगीलाल के बेटे विकास बिंवाल को सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज मिला, बेटी प्रगति का चयन दौसा मेडिकल कॉलेज में हुआ। दिनेश बिंवाल की बेटी गुंजन को वाराणसी मेडिकल कॉलेज अलॉट हुआ। घनश्याम की बेटी पलक को SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर और दूसरी बेटी सानिया को मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिला। दिनेश बिंवाल और मांगीलाल बिंवाल को जयपुर के जमवारामगढ़ स्थित उनके फार्म हाउस से 9 मई को पकड़ा गया था। परिवार के अन्य सदस्यों का रिकॉर्ड भी जांच के घेरे में प्रगति बिंवाल के 10वीं में 69 प्रतिशत और 12वीं में 91 प्रतिशत अंक थे। NEET-2024 में उसे 332 अंक मिले थे, जबकि कोचिंग टेस्ट में उसका औसत करीब 302 अंक रहा। इसके बाद उसने NEET-2025 में 89.08 प्रतिशत अंक हासिल कर दौसा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले लिया। गुंजन के 10वीं में 86 प्रतिशत और 12वीं में 70 प्रतिशत अंक थे। NEET-2024 में उसे 355 अंक मिले थे और कोचिंग टेस्ट में उसका औसत 320 से 342 अंक के बीच रहा। NEET-2025 में 92.53 प्रतिशत स्कोर कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में जगह बना ली। सानिया के 10वीं में 63 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक थे। NEET-2024 में उसे 360 अंक मिले थे और कोचिंग टेस्ट में उसका औसत 341 से 361 अंक के बीच रहा। बाद में उसने NEET-2025 में 94.07 प्रतिशत स्कोर कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया। पलक के 10वीं में 93 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक थे। NEET-2024 में उसे 512 अंक मिले थे और कोचिंग टेस्ट में उसका औसत 515 से 550 अंक के बीच रहा। बाद में उसने NEET-2025 में 98.61 परसेंटाइल हासिल कर जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया। ……………………………………….. नीट पेपर लीक से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… NEET पेपरलीक के मास्टरमाइंड लग्जरी लाइफ के शौकीन:परिवार बोला-वे प्रॉपर्टी
2 साल पहले, विजय की फिल्म का नंबर प्लेट पर ‘CM 2026’ था। आज, यह भारतीय राजनीति में सबसे वायरल क्लिप है | चेन्नई-समाचार समाचार

आखरी अपडेट:17 मई, 2026, 10:00 IST 2024 में एक तमिल फिल्म ने चुपचाप एक कार पर ‘सीएम 2026’ लगा दिया। 2026 में तमिलनाडु ने इसे साकार कर दिखाया. संयोग से यह सिनेमाई कभी महसूस नहीं हुआ। प्रशंसक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की अप्रकाशित फिल्म ‘जन नायकन’ का शीर्षक कार्ड भी प्रसारित कर रहे हैं, जिस पर लिखा है ‘मुख्यमंत्री थलपति विजय’। तमिलनाडु में एक नया मुख्यमंत्री है – और इंटरनेट पर दो साल पहले की रसीदें हैं। जैसे ही अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय कार्यालय में आसीन हुए, प्रशंसक और राजनीतिक पर्यवेक्षक उनकी फिल्मोग्राफी में उन संकेतों को तलाशने में व्यस्त हो गए, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे हमेशा स्पष्ट दृष्टि से छिपे रहते थे। नतीजा? एक वायरल उन्माद जिसने न केवल तमिलनाडु, बल्कि पूरे भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। ‘टीएन 07 सीएम 2026’ – वह नंबर प्लेट जिसने इंटरनेट तोड़ दिया अब वायरल हो रहे वीडियो में विजय को अपनी 2024 की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) में कार चलाते हुए दिखाया गया है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर TN 07 CM 2026 है – जहां ‘TN’ का मतलब तमिलनाडु, ‘CM’ का मतलब मुख्यमंत्री और ‘2026’ चुनावी साल है। संयोग? भविष्यवाणी? एक बहुत ही आत्मविश्वासी प्रोडक्शन डिजाइनर? इंटरनेट निर्णय नहीं ले सकता – और यही वह चीज़ है जो इसे विस्फोटित कर रही है। इंस्टाग्राम टिप्पणियाँ अचंभित से लेकर संदेहपूर्ण तक होती हैं। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “यह कोई चमत्कार नहीं है – अच्छी तरह से योजना बनाई गई और सफलतापूर्वक क्रियान्वित की गई।” अन्य लोगों ने अंकज्योतिष को डिकोड किया: “शपथ ग्रहण की तारीख भी: 10+5+2026 = 1+5+2+2+6 = 16 = 1+6 = 7।” कुछ ने “संपादित तस्वीर” या बस “एआई 😂😂😂” चिल्लाया। GOAT की सह-कलाकार प्रेमगी अमरेन ने इस दृश्य से एक मीम पोस्ट करते हुए ईंधन डाला: “हाय, यह मैं कार में हमारे सीएम के बगल में बैठी हूं” – इससे पहले क्लिप को कैप्शन के साथ साझा किया गया था, “कार नंबर जांचें।” क्या बकरी ही एकमात्र सुराग था? पार्टी के गठन से पहले, विजय की फिल्मों में उनकी राजनीतिक योजनाओं के बारे में सूक्ष्म संकेत – ईस्टर अंडे – शामिल होने लगे, जिनमें GOAT सबसे उल्लेखनीय था। प्रशंसक उनकी अब तक रिलीज़ न हुई अंतिम फिल्म जन नायकन का शीर्षक कार्ड भी प्रसारित कर रहे हैं, जिस पर लिखा है, “तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय” – जिससे पूरे दक्षिण भारत में थिएटर समारोह शुरू हो गया है, जैसे ही कार्ड स्क्रीन पर चमकता है, दर्शक सीटियां बजाते हैं और कंफ़ेद्दी बजाते हैं। हालाँकि, रिपोर्टों में कहा गया है कि वायरल “मुख्यमंत्री” शीर्षक कार्ड वास्तव में एक एआई-जनित प्रशंसक रचना है, न कि निर्माताओं की ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति। और जहां तक उम्मीद है कि वास्तविक फिल्म को आधिकारिक सीएम अपग्रेड मिलेगा? कॉलीवुड के करीबी लोगों की रिपोर्ट के अनुसार, वास्तविक फिल्म में विजय का शीर्षक उपसर्ग “इलायथलपति” रहेगा – और जन नायकन की अंतिम प्रति में कोई रचनात्मक परिवर्तन नहीं किया गया है। ऐसा लगता है कि जो शख्स मुख्यमंत्री बना, वह अब भी बड़े पर्दे पर थलापति के रूप में याद किया जाना चाहता है। मेरे पति के लिए यह एक अच्छा विकल्प है எத்தனை பேருக்கு உள்ளது?RT adinga nanba💥👊 pic.twitter.com/BxR0hNY7kL – लियो 🦁 (@Othayarukitta) 3 मई 2026 ‘अप्पादी पोडु’ एक बार फिर अपने चरम पर है 2004 की फिल्म घिल्ली के रिलीज़ होने के दो दशक से अधिक समय बाद, ट्रैक “अप्पादी पोडु” – जिसमें विजय और तृषा कृष्णन अपने पहले ऑन-स्क्रीन सहयोग में हैं – सोशल मीडिया फ़ीड में फिर से बाढ़ आ रही है। गाने की वापसी सिर्फ पुरानी यादों की याद नहीं है: यह विजय के अभिनय से राजनीतिक क्षेत्र में संक्रमण के एक पूर्ण-चक्र के क्षण को चिह्नित करता है। समय? विजय का शपथ ग्रहण तृषा के जन्मदिन के साथ हुआ, और उनके शपथ भाषण के दौरान तृषा के भावनात्मक रूप से भावुक होने के वीडियो लगभग तुरंत वायरल हो गए, जिससे इस जोड़ी के बारे में लंबे समय से चल रहे प्रशंसक सिद्धांतों को बढ़ावा मिला। विधानसभा के दृश्य जिसने इंटरनेट को पिघला दिया तमिलनाडु विधानसभा के अंदर इसकी पटकथा खुद ही लिखी जाती रही. विजय और नवनिर्वाचित विधायक सबरीनाथन – जो विजय के लंबे समय से ड्राइवर रहे राजेंद्रन के बेटे हैं – के बीच एक संक्षिप्त बातचीत शपथ ग्रहण समारोह के सबसे साझा क्षणों में से एक बन गई। आधिकारिक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से पहले, सबरीनाथन विजय की ओर मुड़े और पूछा, “अन्ना, क्या मैं हस्ताक्षर करूँ?” विजय ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. सबरीनाथन की उम्मीदवारी की घोषणा करते समय, विजय ने कहा था: “मेरा ड्राइवर राजेंद्रन 15 साल से मेरे साथ है। अब, उसका बेटा सबरीनाथन मेरे साथ राजनीति में शामिल होगा” – एक ऐसा क्षण जिसने तालियों की गड़गड़ाहट से पहले भीड़ को शांत कर दिया। फिर आईं एमआर पल्लवी. बारहवीं कक्षा तक शिक्षित आठ महीने की गर्भवती गृहिणी, पल्लवी ने चेन्नई के थिरु वी का नगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की – डीएमके उम्मीदवार को 22,000 से अधिक वोटों से हराया – और विधायक के रूप में शपथ लेने के लिए विधानसभा में गर्भवती दिख रही थीं। चैंबर में उनकी उपस्थिति ने सोशल मीडिया पर खड़े होकर सराहना की, कई लोगों ने उनके प्रवेश की तुलना दिल्ली में 2013 की आम आदमी पार्टी की लहर से की। और मंत्रालय? इन वायरल चेहरों में से, एस कीर्तन – शिवकाशी से पहली बार विधायक बने 29 वर्षीय – विजय के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के मंत्रियों में से एक बने, जिन्होंने 10 मई, 2026 को शपथ ली। हालांकि पल्लवी और सबरीनाथन को प्रशंसकों ने जश्न मनाया, लेकिन उन्हें पहली कैबिनेट सूची में शामिल नहीं किया गया। हालाँकि, उनकी कहानियों ने किसी भी अभियान पोस्टर की तुलना में टीवीके के ब्रांड के लिए अधिक काम किया है – यह सबूत है कि विजय युग में, राजनीति और सिनेमा अभी भी, असंदिग्ध रूप से, एक ही शो हैं। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना समाचार शहर चेन्नई-समाचार 2 साल पहले, विजय की फिल्म का नंबर प्लेट पर ‘CM 2026’ था। आज यह भारतीय राजनीति में सबसे
लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज, पथराव:कोर्ट के बाहर चैंबर पर बुलडोजर चलता देख भड़के; पुलिस ने खदेड़ा

लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर रविवार दोपहर हंगामा हो गया। बुलडोजर से चैंबर तोड़े जाने के विरोध में वकील भड़क गए। कई वकील बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। पुलिस अफसरों ने हटाने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया। बहस बढ़ी तो पुलिस ने वकीलों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान भीड़ में भागते हुए कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी भी पत्थर उठाते नजर आए। दरअसल, हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट के बाहर अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया था। नगर निगम ने 240 अवैध निर्माण चिह्नित किए। इसमें ज्यादातर वकीलों के चैंबर और दुकानें हैं। रविवार सुबह 9 बजे नगर निगम की टीम 10 बुलडोजर लेकर 300 पुलिसवालों के साथ पहुंच गई। तब से कार्रवाई चल रही है। बीच-बीच में विरोध के चलते कार्रवाई रुक जा रही है। नगर निगम की टीम चैंबर में लगीं चटाइयां और कुर्सियां को गाड़ियों में भरकर ले गई। कार्रवाई के दौरान ही एक वकील ने चैंबर बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने बगल का चैंबर तोड़कर उसे बाहर निकाला। एक अन्य वकील पुलिस के सामने हाथ जोड़कर चैंबर न तोड़ने की गुहार लगाता रहा। उसने कहा- 36 साल से मेरा यही चैंबर है। यह अवैध नहीं है। अगर मेरे चैंबर पर बुलडोजर चला तो मैं जिंदा नहीं रहूंगा। फिलहाल, मौके पर तनावपूर्ण स्थिति है। 4 एसीपी, पीएसी और 10 थानों की फोर्स मौके पर तैनात है। बवाल की तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में पूरा मामला जान लीजिए बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Mouni Roy & Suraj Nambiar Instagram Follow Back Update

1 मिनट पहले कॉपी लिंक मौनी और सूरज ने शादी के तुरंत बाद फरवरी 2022 में साथ मिलकर ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का एक एजुकेशनल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरों के बीच दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। पहले नोटिस किया गया था कि मौनी और सूरज इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे थे। हालांकि, अब दोनों फिर से एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में दिखाई दे रहे हैं। मौनी ने अपनी शादी की तस्वीरें और सूरज के साथ पुराने पोस्ट भी अकाउंट से नहीं हटाए हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब भी शादी और पुराने पलों की कई तस्वीरें मौजूद हैं। वहीं, सूरज के प्रोफाइल पर मौनी से जुड़ी सिर्फ एक तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें उनका चेहरा नजर नहीं आता। इंस्टाग्राम पर मौनी और सूरज एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। गुरुवार को अलग होने की घोषणा की थी गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट जारी कर बताया था कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, हमें दुख है कि मीडिया के कुछ लोगों ने हमारी निजी जिंदगी में बेवजह और जरूरत से ज्यादा दखल दिया है। हम यह कहना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और इस समय को शांति और समझदारी के साथ निजी तौर पर संभाल रहे हैं। हमारी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी कहानियां और गलत बातें फैलाई गई हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखातीं। काफी सोच-विचार के बाद हमने आपसी सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। नोट में आगे कहा गया था, इस समय हम इस दौर को शांति और निजी तरीके से संभालने पर ध्यान दे रहे हैं। हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को हमेशा संभालकर रखने की कोशिश करेंगे। हम आप सभी की समझ, हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने और इस समय में मिले लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं। मौनी और सूरज 2018 में दुबई में हुई थी पहली मुलाकात मौनी रॉय और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के रिश्ते की शुरुआत 2018 में हुई थी। दोनों पहली बार दुबई में मिले थे और करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 27 जनवरी 2022 को उन्होंने गोवा में शादी की थी। मौनी और सूरज की शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








