Friday, 30 Oct 2026 | 07:33 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Shagun Sharma in Khatron Ke Khiladi 15 | Height Fear

33 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शगुन ने अपने सबसे बड़े डर, मुंबई आने के संघर्ष, मानसिक मजबूती और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर अपनी तैयारी पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर ऊंचाई से लगता है और कई बार ऊंचाई पर जाकर वह फ्रीज तक हो जाती हैं। हालांकि अब वह इसी डर को हराना चाहती हैं।

सवाल: आपको सबसे ज्यादा किस चीज से डर लगता है?

जवाब: मुझे सबसे ज्यादा डर हाइट्स से लगता है। जब भी मैं बहुत ऊंचाई पर जाती हूं, तो मैं कांपने लगती हूं। कई बार तो फ्रीज भी हो जाती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह शो उस डर को हराने का बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है।

सवाल: उस डर को कैसे ओवरकम करेंगी?

जवाब: मैं खुद को यही समझाऊंगी कि मैं सुरक्षित हूं। वहां हार्नेस और पूरी सेफ्टी होती है। असली डर यही होता है कि कहीं गिर न जाएं या कुछ हो न जाए। अगर मैं अपने दिमाग से वो डर निकाल पाई, तो शायद अच्छा कर पाऊंगी।

शगुन ने स्टार प्लस के शो 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान' से डेब्यू किया था।

शगुन ने स्टार प्लस के शो ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान’ से डेब्यू किया था।

सवाल: जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क क्या था?

जवाब: मुंबई आकर एक्टिंग करना। मैं हिमाचल प्रदेश से हूं। पढ़ाई छोड़कर इस इंडस्ट्री में आना, जहां मैं किसी को नहीं जानती थी, मेरे परिवार का भी यहां कोई कनेक्शन नहीं था। मेरे लिए वो बहुत बड़ा रिस्क था।

सवाल: मुंबई आने के बाद सबसे बड़ा कल्चर शॉक क्या था?

जवाब: हिमाचल से मुंबई आना बहुत बड़ा कल्चर शॉक था। वहां से आने वाले लोगों को यहां की कई चीजें बहुत अलग लगती हैं, लेकिन मैंने यहां कॉलेज किया, इसलिए धीरे-धीरे मैं मुंबई की लाइफस्टाइल में कम्फर्टेबल हो गई।

सवाल: क्या असल जिंदगी के संघर्ष ‘खतरों के खिलाड़ी’ में मदद करेंगे?

जवाब: मुझे नहीं लगता कि मैं जिंदगी में कभी अकेली रही हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त हमेशा मेरे साथ रहे हैं। अगर वहां भी मुझे कोई परेशानी होगी, तो मैं उन्हें कॉल या मैसेज कर सकती हूं। उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है।

सवाल: इस बार पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ होंगे। क्या इसे लेकर एक्साइटमेंट है?

जवाब: शायद इसलिए इस बार थीम ‘डर का नया दौर’ रखी गई है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ आए हों, लेकिन मैं पहले से कोई डर अपने दिमाग में नहीं रखना चाहती। क्योंकि अगर मैं पहले से सोचूंगी, तो खुद को और ज्यादा डरा दूंगी।

सवाल: इस बार आपको सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट कौन लगता है?

जवाब: अगर मुझे टॉप कंटेंडर्स के नाम लेने हों, तो रुबीना दिलाइक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और गौरव खन्ना। मैंने रुबीना के पुराने स्टंट देखे हैं और वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। बाकी लोग भी मजबूत हैं, लेकिन उनके स्टंट मैंने ज्यादा नहीं देखे।

शगुन ने स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परिधि ‘परी’ वीरानी का भी रोल प्ले किया।

शगुन ने स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में परिधि ‘परी’ वीरानी का भी रोल प्ले किया।

सवाल: दोस्ती किसके साथ होने वाली है?

जवाब: मुझे लगता है मैं सबकी दोस्त बन जाऊंगी। मैं बहुत हैप्पी-गो-लकी इंसान हूं। मैं खुद पर भी जोक्स ले सकती हूं और दूसरों के भी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी से कोई दिक्कत होगी। शो में ओरी के साथ फन BTS बनाऊंगी और उनका सिग्नेचर पोज भी जरूर करूंगी।

सवाल: जब पहली बार शो के लिए कॉल आया, तब आपका रिएक्शन क्या था?

जवाब: मेरा पहला रिएक्शन था- ‘फाइनली!’ क्योंकि मैं सच में चाहती थी कि यह हो जाए। मैं खुद भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ करना चाहती थी। जब कॉल आया, तब तक मैंने किसी को नहीं बताया था। जब सब फाइनल हो गया, तब घर जाकर मां को बताया। वो पहले शॉक हो गईं और बोलीं- ‘तू कैसे करेगी खतरों?’ फिर थोड़ा इमोशनल भी हो गईं क्योंकि मुझे लंबे समय के लिए बाहर जाना होगा।

सवाल: मेंटली और फिजिकली खुद को कैसे तैयार कर रही हैं?

जवाब: मैं मेंटली काफी स्ट्रॉन्ग हूं, लेकिन फिजिकली जहां मुझे लगता है कि थोड़ी कमी हो सकती है, वहां मैं मेहनत कर रही हूं। मैं कैलिस्थेनिक्स कर रही हूं, जिम और स्विमिंग भी कर रही हूं। मुझे लगता है कि जहां फिजिकल स्ट्रेंथ कम होगी, वहां मैं मेंटल स्ट्रेंथ से उसे कवर कर लूंगी।

सवाल: पहाड़ों की लड़कियां काफी मजबूत मानी जाती हैं। क्या उस टैग का प्रेशर है?

जवाब: इस बार सिर्फ दो पहाड़ी लड़कियां हैं- मैं और रुबीना। लोग पहाड़ों की लड़कियों को मेहनती और मजबूत मानते हैं, तो मैं कोशिश करूंगी कि मैं उन्हें गलत साबित न करूं।

शगुन ने टेलीविजन के अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'मेरा नंबर कब आएगा' (2021) में भी काम किया है।

शगुन ने टेलीविजन के अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नंबर कब आएगा’ (2021) में भी काम किया है।

सवाल: टीवी पर आपकी एक बहुत स्ट्रॉन्ग और सीरियस इमेज है, क्या इस शो में लोग असली शगुन को देख पाएंगे?

जवाब: बिल्कुल। सोशल मीडिया के बाद लोगों के लिए इमेज तोड़ना थोड़ा आसान हो गया है, लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में लोग असली शगुन को देखेंगे। मैं असल जिंदगी में बहुत चिल इंसान हूं और खुद को भी बहुत सीरियसली नहीं लेती।

सवाल: फैंस के क्या रिएक्शन आ रहे हैं?

जवाब: मुझे जो भी डीएम आ रहे हैं, उनमें लोग यही कह रहे हैं कि ‘आप ही विनर हो।’ यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि लोग मुझ पर इतना भरोसा करते हैं। मैं भी इसी सोच के साथ जा रही हूं कि मुझे जीतना है।

सवाल: अगर शो जीत गईं, तो सबसे पहले क्या करेंगी?

जवाब: बहुत पार्टी करूंगी और कहीं घूमने जाऊंगी।

सवाल: जिंदगी की सबसे बड़ी सीख क्या रही?

जवाब: मुझे हमेशा लगता था कि मैं फिक्शन की दुनिया में बहुत कम्फर्टेबल हो गई हूं, लेकिन जिंदगी वहीं ग्रो करती है जहां आपका कम्फर्ट जोन खत्म होता है। इसलिए मैंने सोचा कि अब नॉन-फिक्शन ट्राय करना चाहिए।

सवाल: आखिर में फैंस के लिए क्या कहना चाहेंगी?

जवाब: बस यही कहना चाहूंगी कि शो जरूर देखिए। हम सब बहुत मेहनत करते हैं, सिर्फ ऑन-स्क्रीन नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी। पूरी टीम हमारी सेफ्टी का बहुत ध्यान रखती है और प्लीज, घर पर कोई स्टंट ट्राय मत कीजिए।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नई फ्लाइट के लिए शुरू हुई बुकिंग:अब सप्ताह में छह दिन बेंगलुरु की फ्लाइट 4 मई से अकासा एयर शुरू करेगी नई सेवा

April 23, 2026/
5:52 am

ग्वालियर-चंबल अंचल के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से जल्द ही अकासा एयर (अकासा...

नीमच में चार दिवसीय फाग महोत्सव शुरू:पहले दिन नीलकंठ महादेव मंदिर से निकली निशान यात्रा; तीन दिन होंगे आयोजन

February 25, 2026/
8:30 pm

नीमच शहर में बुधवार से चार दिवसीय फाग महोत्सव की शुरुआत हो गई है। महोत्सव के पहले दिन मनासा रोड...

सीएम योगी से मिले गौतम अडाणी:डेढ़ घंटे में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई, अयोध्या में परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए

April 2, 2026/
7:49 am

बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार शाम लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक...

गोंडा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा:सलमान खान को मिल रही धमकियों पर कहा- मुझे कोई धमकी नहीं मिली, मिलेगी तब जवाब दूंगी

October 23, 2026/
8:23 pm

गोंडा में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंचीं। सलमान खान के साथ काम कर रहे लोगों को मिल रही धमकियों के...

First responders and residents gather at the site of an Israeli airstrike in Beirut's Tallet al-Khayyat neighbourhood. (AFP/File)

April 12, 2026/
12:42 pm

आखरी अपडेट:12 अप्रैल, 2026, 12:42 IST कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान उन रिपोर्टों से बहुत परेशान है कि कुछ...

राजनीति

Shagun Sharma in Khatron Ke Khiladi 15 | Height Fear

Shagun Sharma in Khatron Ke Khiladi 15 | Height Fear

33 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शगुन ने अपने सबसे बड़े डर, मुंबई आने के संघर्ष, मानसिक मजबूती और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर अपनी तैयारी पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर ऊंचाई से लगता है और कई बार ऊंचाई पर जाकर वह फ्रीज तक हो जाती हैं। हालांकि अब वह इसी डर को हराना चाहती हैं।

सवाल: आपको सबसे ज्यादा किस चीज से डर लगता है?

जवाब: मुझे सबसे ज्यादा डर हाइट्स से लगता है। जब भी मैं बहुत ऊंचाई पर जाती हूं, तो मैं कांपने लगती हूं। कई बार तो फ्रीज भी हो जाती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह शो उस डर को हराने का बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है।

सवाल: उस डर को कैसे ओवरकम करेंगी?

जवाब: मैं खुद को यही समझाऊंगी कि मैं सुरक्षित हूं। वहां हार्नेस और पूरी सेफ्टी होती है। असली डर यही होता है कि कहीं गिर न जाएं या कुछ हो न जाए। अगर मैं अपने दिमाग से वो डर निकाल पाई, तो शायद अच्छा कर पाऊंगी।

शगुन ने स्टार प्लस के शो 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान' से डेब्यू किया था।

शगुन ने स्टार प्लस के शो ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान’ से डेब्यू किया था।

सवाल: जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क क्या था?

जवाब: मुंबई आकर एक्टिंग करना। मैं हिमाचल प्रदेश से हूं। पढ़ाई छोड़कर इस इंडस्ट्री में आना, जहां मैं किसी को नहीं जानती थी, मेरे परिवार का भी यहां कोई कनेक्शन नहीं था। मेरे लिए वो बहुत बड़ा रिस्क था।

सवाल: मुंबई आने के बाद सबसे बड़ा कल्चर शॉक क्या था?

जवाब: हिमाचल से मुंबई आना बहुत बड़ा कल्चर शॉक था। वहां से आने वाले लोगों को यहां की कई चीजें बहुत अलग लगती हैं, लेकिन मैंने यहां कॉलेज किया, इसलिए धीरे-धीरे मैं मुंबई की लाइफस्टाइल में कम्फर्टेबल हो गई।

सवाल: क्या असल जिंदगी के संघर्ष ‘खतरों के खिलाड़ी’ में मदद करेंगे?

जवाब: मुझे नहीं लगता कि मैं जिंदगी में कभी अकेली रही हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त हमेशा मेरे साथ रहे हैं। अगर वहां भी मुझे कोई परेशानी होगी, तो मैं उन्हें कॉल या मैसेज कर सकती हूं। उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है।

सवाल: इस बार पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ होंगे। क्या इसे लेकर एक्साइटमेंट है?

जवाब: शायद इसलिए इस बार थीम ‘डर का नया दौर’ रखी गई है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ आए हों, लेकिन मैं पहले से कोई डर अपने दिमाग में नहीं रखना चाहती। क्योंकि अगर मैं पहले से सोचूंगी, तो खुद को और ज्यादा डरा दूंगी।

सवाल: इस बार आपको सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट कौन लगता है?

जवाब: अगर मुझे टॉप कंटेंडर्स के नाम लेने हों, तो रुबीना दिलाइक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और गौरव खन्ना। मैंने रुबीना के पुराने स्टंट देखे हैं और वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। बाकी लोग भी मजबूत हैं, लेकिन उनके स्टंट मैंने ज्यादा नहीं देखे।

शगुन ने स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परिधि ‘परी’ वीरानी का भी रोल प्ले किया।

शगुन ने स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में परिधि ‘परी’ वीरानी का भी रोल प्ले किया।

सवाल: दोस्ती किसके साथ होने वाली है?

जवाब: मुझे लगता है मैं सबकी दोस्त बन जाऊंगी। मैं बहुत हैप्पी-गो-लकी इंसान हूं। मैं खुद पर भी जोक्स ले सकती हूं और दूसरों के भी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी से कोई दिक्कत होगी। शो में ओरी के साथ फन BTS बनाऊंगी और उनका सिग्नेचर पोज भी जरूर करूंगी।

सवाल: जब पहली बार शो के लिए कॉल आया, तब आपका रिएक्शन क्या था?

जवाब: मेरा पहला रिएक्शन था- ‘फाइनली!’ क्योंकि मैं सच में चाहती थी कि यह हो जाए। मैं खुद भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ करना चाहती थी। जब कॉल आया, तब तक मैंने किसी को नहीं बताया था। जब सब फाइनल हो गया, तब घर जाकर मां को बताया। वो पहले शॉक हो गईं और बोलीं- ‘तू कैसे करेगी खतरों?’ फिर थोड़ा इमोशनल भी हो गईं क्योंकि मुझे लंबे समय के लिए बाहर जाना होगा।

सवाल: मेंटली और फिजिकली खुद को कैसे तैयार कर रही हैं?

जवाब: मैं मेंटली काफी स्ट्रॉन्ग हूं, लेकिन फिजिकली जहां मुझे लगता है कि थोड़ी कमी हो सकती है, वहां मैं मेहनत कर रही हूं। मैं कैलिस्थेनिक्स कर रही हूं, जिम और स्विमिंग भी कर रही हूं। मुझे लगता है कि जहां फिजिकल स्ट्रेंथ कम होगी, वहां मैं मेंटल स्ट्रेंथ से उसे कवर कर लूंगी।

सवाल: पहाड़ों की लड़कियां काफी मजबूत मानी जाती हैं। क्या उस टैग का प्रेशर है?

जवाब: इस बार सिर्फ दो पहाड़ी लड़कियां हैं- मैं और रुबीना। लोग पहाड़ों की लड़कियों को मेहनती और मजबूत मानते हैं, तो मैं कोशिश करूंगी कि मैं उन्हें गलत साबित न करूं।

शगुन ने टेलीविजन के अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'मेरा नंबर कब आएगा' (2021) में भी काम किया है।

शगुन ने टेलीविजन के अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नंबर कब आएगा’ (2021) में भी काम किया है।

सवाल: टीवी पर आपकी एक बहुत स्ट्रॉन्ग और सीरियस इमेज है, क्या इस शो में लोग असली शगुन को देख पाएंगे?

जवाब: बिल्कुल। सोशल मीडिया के बाद लोगों के लिए इमेज तोड़ना थोड़ा आसान हो गया है, लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में लोग असली शगुन को देखेंगे। मैं असल जिंदगी में बहुत चिल इंसान हूं और खुद को भी बहुत सीरियसली नहीं लेती।

सवाल: फैंस के क्या रिएक्शन आ रहे हैं?

जवाब: मुझे जो भी डीएम आ रहे हैं, उनमें लोग यही कह रहे हैं कि ‘आप ही विनर हो।’ यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि लोग मुझ पर इतना भरोसा करते हैं। मैं भी इसी सोच के साथ जा रही हूं कि मुझे जीतना है।

सवाल: अगर शो जीत गईं, तो सबसे पहले क्या करेंगी?

जवाब: बहुत पार्टी करूंगी और कहीं घूमने जाऊंगी।

सवाल: जिंदगी की सबसे बड़ी सीख क्या रही?

जवाब: मुझे हमेशा लगता था कि मैं फिक्शन की दुनिया में बहुत कम्फर्टेबल हो गई हूं, लेकिन जिंदगी वहीं ग्रो करती है जहां आपका कम्फर्ट जोन खत्म होता है। इसलिए मैंने सोचा कि अब नॉन-फिक्शन ट्राय करना चाहिए।

सवाल: आखिर में फैंस के लिए क्या कहना चाहेंगी?

जवाब: बस यही कहना चाहूंगी कि शो जरूर देखिए। हम सब बहुत मेहनत करते हैं, सिर्फ ऑन-स्क्रीन नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी। पूरी टीम हमारी सेफ्टी का बहुत ध्यान रखती है और प्लीज, घर पर कोई स्टंट ट्राय मत कीजिए।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket