Tuesday, 25 Aug 2026 | 02:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Twisha Sharma Suicide Mystery; Husband Bhopal House

फराज शेख। भोपाल46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज के घर से CCTV फुटेज जब्त किया है।

भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं।

ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।”

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रिटायर्ड महिला जज गिरीबाला की बहू ट्विशा शर्मा की मंगलवार को मौत हो गई थी। वह प्रेग्नेंट थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत की बात कही थी, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से पति फरार है।

ट्विशा के आखिरी CCTV फुटेज…

CCTV फुटेज में ट्विशा शाम 7.20 बजे सीढ़ियों से ऊपर जाती दिखी।

सीढ़ियों पर पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक घुटनों के बल बैठा दिख रहा है।

ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह इन्हीं सीढ़ियों के बगल वाला गेट खोलकर जाती दिखीं।

गिरिबाला के बाद नीले रंग की शर्ट में एक युवक सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखा।

तीन युवक ट्विशा की बॉडी लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखे।

नोएडा की ट्विशा की 6 महीने पहले शादी

ट्विशा मूल रूप से यूपी के नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी वकील समर्थ शर्मा से हुई थी। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है।

ट्विशा ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। वह चार तेलुगु फिल्मों और कई विज्ञापनों में काम कर चुकी थी। दोनों की डेटिंग एप से मुलाकात हुई बाद में परिवार की सहमति से 12 दिसंबर 2025 को शादी की थी। समर्थ जिला कोर्ट में वकालत करता है, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज हैं।

मां से फोन पर बात करते छत पर गई

ट्विशा मौत से पहले घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज में वह रात के समय अकेले सीढ़ियां चढ़कर छत पर जाती दिखाई दी। 11 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से घर लौटी थी। टीवी देखते समय उसकी मां का फोन आया। बात करते हुए वह छत पर चली गई। कुछ देर बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। रात करीब साढ़े दस बजे ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ट्विशा और समर्थ की शादी की तस्वीर।

ट्विशा और समर्थ की शादी की तस्वीर।

4 चैट वायरल, इसमें दो स्क्रीनशॉट सहेली के और एक मां और एक बहन के साथ बातचीत के हैं…

ट्विशा शर्मा की उसकी सहेली, मां और बहन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है। इसमें उसने शादी, परिवार और अपने मानसिक तनाव को लेकर कई बातें लिखीं।

मां से कहा- बुरी तरह फंस गई हूं

  • ट्विशा: “इन सबको लगता है कि मैं ड्रग्स लेती हूं, इसलिए मेरा मूड खराब रहता है।”
  • ट्विशा: “एक बार भी इनके दिल में यह नहीं आता कि इनका बेटा मुझे छोड़कर बैठा है। मेरा मूड इस वजह से भी खराब हो सकता है।”
  • ट्विशा: “मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां।”
  • ट्विशा: “ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।”
  • ट्विशा: मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं।
ट्विशा की मां के साथ चैट।

ट्विशा की मां के साथ चैट।

बहन से कहा- हर चीज के लिए तैयार हूं

  • ट्विशा: “देखते हैं, ये सब कहां तक करेगा।”
  • ट्विशा: “उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा पापा।”
  • ट्विशा: “लेकिन मैं हर चीज के लिए तैयार हूं।”
  • ट्विशा: “अब आगे जो भी हो, मैं चाहती हूं उसे धैर्य और संयम के साथ संभाला जाए।”
  • ट्विशा: “कम से कम हम अपना धैर्य नहीं खोएंगे।”जवाब में परिजन ने लिखा-
  • “शांत रहो, घबराओ मत, समझदारी से व्यवहार करो, ये सभी बुनियादी बातें जरूरी हैं।”
ट्विशा की बहन के साथ चैट।

ट्विशा की बहन के साथ चैट।

सहेली से कहा- जल्दी में शादी मत करना

  • ट्विशा: “मैं घर पर बैठी हूं, इसलिए बहुत ज्यादा एंग्जायटी में हूं।”
  • ट्विशा: “मैं अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहती हूं।”
  • सहेली: “तुम्हें करना चाहिए और तुम करोगी भी।”
  • ट्विशा: “शादी परिवार बनाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इंसान खुद पर काम करना छोड़ दे। जहां भी रहो, अपने लिए आगे बढ़ते रहना चाहिए।”
  • ट्विशा: “सोच-समझकर आगे बढ़ना।”
  • ट्विशा: “फिलहाल बस यही कहूंगी।”
  • ट्विशा: “तुमसे जल्द बात करूंगी।”
  • ट्विशा: “उम्मीद है तुम ठीक हो?”
  • सहेली: “हां।”
  • ट्विशा: “शादी की जल्दी में शादी मत करना।”
  • सहेली: “मुझे अभी जल्दी शादी नहीं करनी।”
सहेली के साथ की चैट।

सहेली के साथ की चैट।

पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत खारिज

मामले में फरार पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने उसकी अग्रिम बेल खारिज कर दी। पुलिस पहले ही समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुकी है। उसकी विदेश यात्रा रोकने के लिए पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस की 6 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

सास की जमानत अर्जी में ट्विशा को बताया ड्रग एडिक्ट

इसी बीच आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए हैं। आवेदन में ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताया गया है। गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में दावा किया कि ट्विशा को नशे की लत थी।

जब उसे नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे और वह चिड़चिड़ा व्यवहार करने लगती थी। आवेदन में यह भी कहा गया कि ट्विशा का मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास इलाज चल रहा था और उसे काउंसलर काकोली राय के पास भी भेजा गया था।

ट्विशा का शव अभी भी मॉर्चुरी में रखा गया है।

‘12 घंटे लापता रही थी ट्विशा’

गिरिबाला सिंह की बेल एप्लीकेशन में दावा किया गया है कि 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा दिल्ली गई थी और करीब 12 घंटे तक लापता रही। पूछने पर उसने नहीं बताया कि वह कहां थी। ससुराल पक्ष ने कोर्ट में यह भी कहा कि ट्विशा गर्भवती थी, लेकिन बाद में उसका अबॉर्शन हो गया था। आवेदन में दहेज प्रताड़ना के आरोपों को भी गलत बताया गया है।

गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की रसीदें भी पेश की गई हैं। दावा किया गया कि ट्विशा को हर महीने जरूरत के हिसाब से 5 हजार से 50 हजार रुपए तक दिए जाते थे।

गिरिबाला सिंह ने इस तरह का ट्रांजेक्शन कोर्ट में प्रस्तुत किया है।

भाई बोला- अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर भी तनाव

मामले में एक और पहलू सामने आया है। भाई के मुताबिक, मार्च में ट्विशा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी। परिवार का दावा है कि ट्विशा उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था।

परिजन ने आरोप लगाया कि पति इस बात को लेकर भी उसे ताने देता था। कथित तौर पर यह भी कहा जाता था कि “बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए तुम उसे गिराना चाहती हो।” परिवार का कहना है कि इस तरह की बातें ट्विशा को अंदर से तोड़ रही थीं।

मायके वालों की मांग- दोबारा पोस्टमॉर्टम हो

ट्विशा के मायकेवालों ने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष हाई-प्रोफाइल है, इसलिए उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। परिवार ने नई दिल्ली के AIIMS में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने और जांच किसी बाहरी एजेंसी से कराने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में भी लापरवाही बरत रही है।

ट्विशा के परिजन ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

SIT गठित, 6 टीमें जांच में जुटीं ट्विशा आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसका नेतृत्व एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप कर रहे हैं। टीम में कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे, बाग सेवनिया थाना प्रभारी संजय सोनी समेत कुल छह अधिकारी शामिल हैं।

ट्विशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

1. रिटायर्ड जज की बहू ने लगाई फांसी, थाने में हंगामा

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में गुरुवार दोपहर में मृतक के परिजन महिला थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस से पिछले 24 घंटे में हुई कार्रवाई का हिसाब मांगा। आरोप लगाया कि रसूखदार परिवार होने की वजह से पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

2. ट्विशा के परिजन का सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला सीएम हाउस तक पहुंच गया है। ट्विशा के मायके वालों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से बात की। इसके बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- अधिकारियों ने माना कि जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर की एजेंसी की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पूरी रेसिपी: पालक से लेकर बीटरूट तक, घर पर आसानी से तैयार करें ये 4 तरह की रंग-बिरंगी फुल और कुरकुरी पूरियां

March 11, 2026/
11:36 pm

पूड़ी रेसिपी: अक्सर समुच्चय में समुच्चय या खास कारखाने पूरी तरह से निर्मित होते हैं, लेकिन रोज़ एक जैसा सिंपल...

Follow PBKS vs DC live.(AP)

May 11, 2026/
9:17 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 21:17 IST अधिकारी ने कहा कि वह “अवांछित टिप्पणियां” करने से बचेंगे और इस बात पर...

अशोकनगर में सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने किया चक्काजाम:गैस एजेंसी पर सुबह से इंतजार के बाद फूटा गुस्सा

April 18, 2026/
1:12 pm

अशोकनगर जिले के तूमैंन गांव में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को चक्का जाम कर दिया।...

विधायक बोले- सरपंच पति-पार्षद पति सुनकर बुरा लगता:सिंगरौली में नारी शक्ति सम्मेलन में कहा- मानसिकता बदलना जरूरी

April 13, 2026/
10:27 pm

सिंगरौली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विधायक रामनिवास शाह का बयान काफी चर्चा में है। उन्होंने साफ शब्दों...

तस्वीर का विवरण

July 13, 2026/
7:23 pm

शुगर होगा नियंत्रण: जापानी व्यापारियों के लिए किसी भी तरह की सजावट से कम नहीं है। लगातार 2 महीने तक...

TMC का आरोप-भवानीपुर के रिटर्निंग ऑफिसर शुवेंदु अधिकारी के नजदीकी:हटाने की मांग की; इस सीट से भाजपा नेता और CM ममता में मुकाबला

April 4, 2026/
2:13 am

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कोलकाता की भवानीपुर सीट के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Twisha Sharma Suicide Mystery; Husband Bhopal House

Twisha Sharma Suicide Mystery; Husband Bhopal House

फराज शेख। भोपाल46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज के घर से CCTV फुटेज जब्त किया है।

भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं।

ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।”

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रिटायर्ड महिला जज गिरीबाला की बहू ट्विशा शर्मा की मंगलवार को मौत हो गई थी। वह प्रेग्नेंट थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत की बात कही थी, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से पति फरार है।

ट्विशा के आखिरी CCTV फुटेज…

CCTV फुटेज में ट्विशा शाम 7.20 बजे सीढ़ियों से ऊपर जाती दिखी।

CCTV फुटेज में ट्विशा शाम 7.20 बजे सीढ़ियों से ऊपर जाती दिखी।

सीढ़ियों पर पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक घुटनों के बल बैठा दिख रहा है।

सीढ़ियों पर पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक घुटनों के बल बैठा दिख रहा है।

ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह इन्हीं सीढ़ियों के बगल वाला गेट खोलकर जाती दिखीं।

ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह इन्हीं सीढ़ियों के बगल वाला गेट खोलकर जाती दिखीं।

गिरिबाला के बाद नीले रंग की शर्ट में एक युवक सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखा।

गिरिबाला के बाद नीले रंग की शर्ट में एक युवक सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखा।

तीन युवक ट्विशा की बॉडी लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखे।

तीन युवक ट्विशा की बॉडी लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखे।

नोएडा की ट्विशा की 6 महीने पहले शादी

ट्विशा मूल रूप से यूपी के नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी वकील समर्थ शर्मा से हुई थी। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है।

ट्विशा ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। वह चार तेलुगु फिल्मों और कई विज्ञापनों में काम कर चुकी थी। दोनों की डेटिंग एप से मुलाकात हुई बाद में परिवार की सहमति से 12 दिसंबर 2025 को शादी की थी। समर्थ जिला कोर्ट में वकालत करता है, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज हैं।

मां से फोन पर बात करते छत पर गई

ट्विशा मौत से पहले घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज में वह रात के समय अकेले सीढ़ियां चढ़कर छत पर जाती दिखाई दी। 11 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से घर लौटी थी। टीवी देखते समय उसकी मां का फोन आया। बात करते हुए वह छत पर चली गई। कुछ देर बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। रात करीब साढ़े दस बजे ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ट्विशा और समर्थ की शादी की तस्वीर।

ट्विशा और समर्थ की शादी की तस्वीर।

4 चैट वायरल, इसमें दो स्क्रीनशॉट सहेली के और एक मां और एक बहन के साथ बातचीत के हैं…

ट्विशा शर्मा की उसकी सहेली, मां और बहन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है। इसमें उसने शादी, परिवार और अपने मानसिक तनाव को लेकर कई बातें लिखीं।

मां से कहा- बुरी तरह फंस गई हूं

  • ट्विशा: “इन सबको लगता है कि मैं ड्रग्स लेती हूं, इसलिए मेरा मूड खराब रहता है।”
  • ट्विशा: “एक बार भी इनके दिल में यह नहीं आता कि इनका बेटा मुझे छोड़कर बैठा है। मेरा मूड इस वजह से भी खराब हो सकता है।”
  • ट्विशा: “मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां।”
  • ट्विशा: “ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।”
  • ट्विशा: मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं।
ट्विशा की मां के साथ चैट।

ट्विशा की मां के साथ चैट।

बहन से कहा- हर चीज के लिए तैयार हूं

  • ट्विशा: “देखते हैं, ये सब कहां तक करेगा।”
  • ट्विशा: “उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा पापा।”
  • ट्विशा: “लेकिन मैं हर चीज के लिए तैयार हूं।”
  • ट्विशा: “अब आगे जो भी हो, मैं चाहती हूं उसे धैर्य और संयम के साथ संभाला जाए।”
  • ट्विशा: “कम से कम हम अपना धैर्य नहीं खोएंगे।”जवाब में परिजन ने लिखा-
  • “शांत रहो, घबराओ मत, समझदारी से व्यवहार करो, ये सभी बुनियादी बातें जरूरी हैं।”
ट्विशा की बहन के साथ चैट।

ट्विशा की बहन के साथ चैट।

सहेली से कहा- जल्दी में शादी मत करना

  • ट्विशा: “मैं घर पर बैठी हूं, इसलिए बहुत ज्यादा एंग्जायटी में हूं।”
  • ट्विशा: “मैं अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहती हूं।”
  • सहेली: “तुम्हें करना चाहिए और तुम करोगी भी।”
  • ट्विशा: “शादी परिवार बनाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इंसान खुद पर काम करना छोड़ दे। जहां भी रहो, अपने लिए आगे बढ़ते रहना चाहिए।”
  • ट्विशा: “सोच-समझकर आगे बढ़ना।”
  • ट्विशा: “फिलहाल बस यही कहूंगी।”
  • ट्विशा: “तुमसे जल्द बात करूंगी।”
  • ट्विशा: “उम्मीद है तुम ठीक हो?”
  • सहेली: “हां।”
  • ट्विशा: “शादी की जल्दी में शादी मत करना।”
  • सहेली: “मुझे अभी जल्दी शादी नहीं करनी।”
सहेली के साथ की चैट।

सहेली के साथ की चैट।

पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत खारिज

मामले में फरार पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने उसकी अग्रिम बेल खारिज कर दी। पुलिस पहले ही समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुकी है। उसकी विदेश यात्रा रोकने के लिए पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस की 6 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

सास की जमानत अर्जी में ट्विशा को बताया ड्रग एडिक्ट

इसी बीच आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए हैं। आवेदन में ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताया गया है। गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में दावा किया कि ट्विशा को नशे की लत थी।

जब उसे नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे और वह चिड़चिड़ा व्यवहार करने लगती थी। आवेदन में यह भी कहा गया कि ट्विशा का मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास इलाज चल रहा था और उसे काउंसलर काकोली राय के पास भी भेजा गया था।

ट्विशा का शव अभी भी मॉर्चुरी में रखा गया है।

ट्विशा का शव अभी भी मॉर्चुरी में रखा गया है।

‘12 घंटे लापता रही थी ट्विशा’

गिरिबाला सिंह की बेल एप्लीकेशन में दावा किया गया है कि 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा दिल्ली गई थी और करीब 12 घंटे तक लापता रही। पूछने पर उसने नहीं बताया कि वह कहां थी। ससुराल पक्ष ने कोर्ट में यह भी कहा कि ट्विशा गर्भवती थी, लेकिन बाद में उसका अबॉर्शन हो गया था। आवेदन में दहेज प्रताड़ना के आरोपों को भी गलत बताया गया है।

गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की रसीदें भी पेश की गई हैं। दावा किया गया कि ट्विशा को हर महीने जरूरत के हिसाब से 5 हजार से 50 हजार रुपए तक दिए जाते थे।

गिरिबाला सिंह ने इस तरह का ट्रांजेक्शन कोर्ट में प्रस्तुत किया है।

गिरिबाला सिंह ने इस तरह का ट्रांजेक्शन कोर्ट में प्रस्तुत किया है।

भाई बोला- अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर भी तनाव

मामले में एक और पहलू सामने आया है। भाई के मुताबिक, मार्च में ट्विशा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी। परिवार का दावा है कि ट्विशा उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था।

परिजन ने आरोप लगाया कि पति इस बात को लेकर भी उसे ताने देता था। कथित तौर पर यह भी कहा जाता था कि “बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए तुम उसे गिराना चाहती हो।” परिवार का कहना है कि इस तरह की बातें ट्विशा को अंदर से तोड़ रही थीं।

मायके वालों की मांग- दोबारा पोस्टमॉर्टम हो

ट्विशा के मायकेवालों ने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष हाई-प्रोफाइल है, इसलिए उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। परिवार ने नई दिल्ली के AIIMS में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने और जांच किसी बाहरी एजेंसी से कराने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में भी लापरवाही बरत रही है।

ट्विशा के परिजन ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

ट्विशा के परिजन ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

SIT गठित, 6 टीमें जांच में जुटीं ट्विशा आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसका नेतृत्व एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप कर रहे हैं। टीम में कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे, बाग सेवनिया थाना प्रभारी संजय सोनी समेत कुल छह अधिकारी शामिल हैं।

ट्विशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

ट्विशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

1. रिटायर्ड जज की बहू ने लगाई फांसी, थाने में हंगामा

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में गुरुवार दोपहर में मृतक के परिजन महिला थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस से पिछले 24 घंटे में हुई कार्रवाई का हिसाब मांगा। आरोप लगाया कि रसूखदार परिवार होने की वजह से पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

2. ट्विशा के परिजन का सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला सीएम हाउस तक पहुंच गया है। ट्विशा के मायके वालों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से बात की। इसके बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- अधिकारियों ने माना कि जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर की एजेंसी की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket