IMD Weather Update; MP UP rajasthan Maharashtra heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Maharashtra Heatwave Alert | Jharkhand Rain Kashmir Himachal Snowfall भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना13 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में भीषण गर्मी होने लगी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में पारा 46°C से ऊपर दर्ज किया गया। देश में सबसे गर्म उत्तर प्रदेश का बांदा रहा। यहां पारा 47.6°C दर्ज किया गया। प्रयागराज में 46.8°C, पंजाब के भटिंडा में 47°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5°C, अमरावती में 46.4°C, अकोला में 46.3°C, हरियाणा के सिरसा में 46.2°C, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 46.2°C, श्रीगंगागर में 46.1°C, बीकानेर में 46°C पारा रहा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज से 24 मई तक देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी में झुलसेगा। इस दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ इलाकों को छोड़कर लगभग आधे देश में लू का प्रकोप रहेगा। औसत तापमान 45°C तक रह सकता है। इसका कारण जो मौसम प्रणालियां पहले कई हिस्सों में अच्छी बारिश करा रही थीं, वो अब कमजोर हो गई हैं। एजेंसी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में लू का अलर्ट जारी किया है। UP में अधिकारियों के अलर्ट रहने के निर्देश मध्यप्रदेश में सोमवार को इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की गई। खजुराहो में पारा 46.8°C, उज्जैन में 45.4°C, खंडवा में 45.1°C दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 44°C रहा। तेज धूप के कारण कई जगह सड़कों का डामर पिघल गया। यूपी के सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने को कहा। सीएम ने अफसरों को फील्ड में उतरने और संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखने, राहत-बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। झारखंड में बारिश झारखंड के कई जिलों में आंधी, तेज हवा और बारिश जारी है। सोमवार को रांची और गुमला में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम में रिकॉर्ड की गई। अगले दो दिन के मौसम का हाल 20 मई: राजस्थान के 19 जिलों में, यूपी के 33 जिलों और पंजाब में हीटवेव का अलर्ट। झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। 21 मई: राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… जम्मू में गर्मी से बचने चेहरे के कपड़ों से ढंककर जाता शख्स। बीकानेर में पंखा ले जाता शख्स। अमृतसर में छाता लगाकर जाती महिला। लखनऊ में गर्मी के बीच नदी में नहाते युवक। जयपुर में बच्चों को तेज धूप से बचाने के लिए ढंककर ले जाते माता-पिता। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update; MP UP rajasthan Maharashtra heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Maharashtra Heatwave Alert | Jharkhand Rain Kashmir Himachal Snowfall भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश में भीषण गर्मी होने लगी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में पारा 46°C से ऊपर दर्ज किया गया। देश में सबसे गर्म उत्तर प्रदेश का बांदा रहा। यहां पारा 47.6°C दर्ज किया गया। प्रयागराज में 46.8°C, पंजाब के भटिंडा में 47°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5°C, अमरावती में 46.4°C, अकोला में 46.3°C, हरियाणा के सिरसा में 46.2°C, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 46.2°C, श्रीगंगागर में 46.1°C, बीकानेर में 46°C पारा रहा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज से 24 मई तक देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी में झुलसेगा। इस दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ इलाकों को छोड़कर लगभग आधे देश में लू का प्रकोप रहेगा। औसत तापमान 45°C तक रह सकता है। इसका कारण जो मौसम प्रणालियां पहले कई हिस्सों में अच्छी बारिश करा रही थीं, वो अब कमजोर हो गई हैं। एजेंसी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में लू का अलर्ट जारी किया है। UP में अधिकारियों के अलर्ट रहने के निर्देश मध्यप्रदेश में सोमवार को इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की गई। खजुराहो में पारा 46.8°C, उज्जैन में 45.4°C, खंडवा में 45.1°C दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 44°C रहा। तेज धूप के कारण कई जगह सड़कों का डामर पिघल गया। यूपी के सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने को कहा। सीएम ने अफसरों को फील्ड में उतरने और संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखने, राहत-बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। झारखंड में बारिश झारखंड के कई जिलों में आंधी, तेज हवा और बारिश जारी है। सोमवार को रांची और गुमला में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम में रिकॉर्ड की गई। अगले दो दिन के मौसम का हाल 20 मई: राजस्थान के 19 जिलों में, यूपी के 33 जिलों और पंजाब में हीटवेव का अलर्ट। झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। 21 मई: राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… जम्मू में गर्मी से बचने चेहरे के कपड़ों से ढंककर जाता शख्स। बीकानेर में पंखा ले जाता शख्स। अमृतसर में छाता लगाकर जाती महिला। लखनऊ में गर्मी के बीच नदी में नहाते युवक। जयपुर में बच्चों को तेज धूप से बचाने के लिए ढंककर ले जाते माता-पिता। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Summer Body Swelling; What Is Heat Edema ? Symptoms, Reason And Treatment

4 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक गर्मियों में कई बार हाथ-पैर में सूजन हो जाती है। ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, यह ‘हीट एडेमा’ का संकेत हो सकता है। दरअसल गर्मी बढ़ने पर शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए कई बदलाव करता है, जिनका असर ब्लड वेसल्स और फ्लूइड बैलेंस पर पड़ता है। नतीजा ये होता है कि पैरों, टखनों या हाथों में हल्की सूजन हो जाती है। यह स्थिति आमतौर पर खतरनाक नहीं होती, लेकिन ये बार-बार होना किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज हीट एडेमा की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- यह क्यों होता है? हीट एडेमा के क्या लक्षण हैं? हीट एडेमा से बचाव के क्या उपाय हैं? सवाल- हीट एडेमा क्या है? जवाब- हीट एडेमा एक मेडिकल कंडीशन है। इसमें कुछ बॉडी ऑर्गन्स (खासकर पैरों, टखनों और हाथों) में हल्की सूजन हो जाती है। इसमें आमतौर पर दर्द नहीं होता, सिर्फ हैवीनेस या स्किन में खिंचाव महसूस होता है। यह कंडीशन आमतौर पर खतरनाक नहीं होती। सवाल- हीट एडेमा क्यों होता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- हीट एडेमा मुख्य रूप से शरीर की थर्मोरेगुलेशन (बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल करने की प्रक्रिया) का साइड इफेक्ट है। जब बाहरी तापमान बढ़ता है, तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए स्किन के पास मौजूद ब्लड वेसल्स को फैलाता है। इसे ‘वेसोडाइलेशन’ कहते हैं। इससे ब्लड फ्लो स्किन की ओर बढ़ता है ताकि गर्मी बाहर निकल सके। लेकिन इसी प्रक्रिया में नसों के अंदर का प्रेशर बदल सकता है। प्रेशर बदलने से फ्लूइड की कुछ मात्रा कैपिलरी (सबसे छोटी नसें) से बाहर निकलकर आसपास के टिश्यूज में जमा होने लगती है। गुरुत्वाकर्षण (ग्रैविटी) के कारण यह फ्लूइड नीचे की ओर जाता है, इसलिए पैरों, टखनों और कभी-कभी हाथों में सूजन दिखाई देती है। अगर व्यक्ति लंबे समय तक खड़ा या बैठा रहता है, तो ब्लड सर्कुलेशन और धीमा हो जाता है। इससे टिश्यूज में फ्लूइड अधिक मात्रा में जमा होने लगता है। हीट एडेमा के सभी संभावित कारण ग्राफिक में देखिए- सवाल- हीट एडेमा के क्या संकेत हैं? जवाब- हीट एडेमा के कारण हाथ-पैर और टखनों में सूजन दिखाई देती है। सभी संकेत ग्राफिक में देखिए- सवाल- हीट एडेमा शरीर के किन हिस्सों को ज्यादा प्रभावित करता है? जवाब- यह आमतौर पर शरीर के उन हिस्सों को ज्यादा प्रभावित करता है, जहां आसानी से फ्लूइड जमा हो सकता है। सबसे ज्यादा प्रभावित हिस्से- पैर टखने टांगों का निचला हिस्सा (पिंडलियां) कभी-कभी हाथ और उंगलियां सवाल- किन लोगों में हीट एडेमा का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- जो लोग गर्म और उमस भरे माहौल में रहते हैं, उन्हें हीट एडेमा का रिस्क ज्यादा होता है। किन्हें ज्यादा रिस्क होता है, ग्राफिक में पूरी लिस्ट देखिए- सवाल- क्या हीट एडेमा अपने आप ठीक भी हो जाता है? जवाब- हां, हीट एडेमा आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है। शरीर की थर्मोरिगुलेशन प्रक्रिया तापमान संतुलित करती है। ठंडी जगह पर आराम करने से सूजन कम होती है। पैरों को ऊपर रखने से फ्लूइड का जमाव घटता है। नमक कम लेने से वाटर रिटेंशन (शरीर में पानी जमा होना) कम होता है। अगर सूजन लंबे समय तक रहे, दर्द या रेडनेस हो तो डॉक्टर से कंसल्ट करें। सवाल- क्या बार-बार हीट एडेमा होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है? जवाब- हां, अगर यह कंडीशन बार-बार बन रही है तो यह शरीर की किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है। अगर सूजन बार-बार हो या गर्मी न होने पर भी दिखे, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें। यह कार्डियोवस्कुलर प्रॉब्लम (जैसे हार्ट फेल्योर) का संकेत हो सकता है। किडनी डिजीज में शरीर एक्स्ट्रा फ्लूइड बाहर नहीं निकाल पाता, जिससे सूजन हो जाती है। लिवर डिजीज में भी फ्लूइड बैलेंस बिगड़ सकता है। हॉर्मोनल इंबैलेंस या कुछ मेडिकेशन के कारण भी ऐसा हो सकता है। सवाल- किन कंडीशंस में तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए? जवाब- हीट एडेमा नॉर्मली हल्का होता है, लेकिन कुछ कंडीशंस में तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है- सूजन अचानक ज्यादा बढ़ जाए या तेजी से फैलने लगे। सूजन के साथ तेज दर्द, रेडनेस या स्किन गर्म लगे। सांस लेने में दिक्कत हो या सीने में दबाव महसूस हो। एक ही पैर में सूजन, दर्द और रेडनेस हो। सूजन कई दिनों तक ठीक न हो या बार-बार हो। पेशाब कम आए या शरीर में भारीपन लगे। सवाल- हीट एडेमा और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) में क्या फर्क है? जवाब- हीट एडेमा और डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) दोनों में सूजन दिख सकती है, लेकिन इनके कारण, लक्षण और गंभीरता अलग होते हैं- 1. कारण हीट एडेमा: गर्मी में ब्लड वेसल्स फैलने से फ्लूइड जमा होता है। DVT: नसों के अंदर ब्लड क्लॉट बन जाते हैं। 2. सूजन का पैटर्न हीट एडेमा: आमतौर पर दोनों पैरों/टखनों में समान सूजन। DVT: अक्सर एक ही पैर में सूजन। 3. दर्द हीट एडेमा: आमतौर पर दर्द नहीं या बहुत हल्का। DVT: दर्द, जकड़न या दबाव जैसा एहसास। 4. स्किन के लक्षण हीट एडेमा: सामान्य रंग की स्किन। DVT: रेडनेस, गर्माहट और सेंसिटिविटी। 5. गंभीरता हीट एडेमा: आमतौर पर हल्का और अस्थायी। DVT: गंभीर कंडीशन में क्लॉट टूटकर फेफड़ों तक जा सकता है। सवाल- हीट एडेमा से बचाव के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए? जवाब- इसके लिए रोजमर्रा की आदतों में छोटे बदलाव काफी असरदार होते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव ज्यादा गर्मी में लंबे समय तक खड़े या बैठे न रहें, बीच-बीच में चलें। सोते समय पैरों को थोड़ी ऊंचाई पर रखें, इससे फ्लूइड नहीं जमा होता। ढीले और हल्के कपड़े पहनें, ताकि शरीर की थर्मोरेगुलेशन बेहतर रहे। रेगुलर एक्सरसाइज करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहे। बहुत ज्यादा गर्म वातावरण से बचें। डाइट में करें ये बदलाव नमक कम खाएं, यह शरीर में पानी रोकता है। पर्याप्त पानी पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। पोटेशियम से भरपूर केला, नारियल पानी और हरी सब्जियां लें। ये फ्लूइड बैलेंस में मदद करते हैं। प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड न खाएं। ……………… ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- पल्मोनरी एम्बॉलिज्म से प्रतीक यादव की मौत: जानें क्या है ये बीमारी, किसे रिस्क ज्यादा,
Nawazuddin Siddiqui Birthday Interesting Facts; Struggle Days

6 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना में जन्में नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब 17 साल के हुए तो उनके गांव के एक घर में टीवी आया। एक दिन नवाज की नजर पड़ोस में रहनेवाली लड़की पर पड़ी। पहली नजर में ही उन्हें उस लड़की से प्यार हो गया। वो लड़की रोज टीवी देखने उस घर एक घर में जाती, तो पीछे-पीछे नवाज भी वहीं जाने लगे। दोनों घंटों उस घर में बैठते और कई बार नजरें टकरातीं। एक दिन नवाजुद्दीन ने हिम्मत कर लड़की का हाथ पकड़ लिया और कहा- ‘टीवी मत देखो, मुझे देखो।’ लड़की ने जवाब दिया- ‘मैं तो टीवी ही देखूंगी।’ इस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तैश में कहा- ‘देखना, एक दिन मैं भी टीवी पर आऊंगा।’ नवाज को गुस्सा करते देख, लड़की उनका हाथ झटक कर वहां से चली गई। उसने भी एक पल के लिए जरूर सोचा होगा कि एक छोटे से गांव का सांवला, आम सी शक्ल का दुबला-पतला ये लड़का हीरो बनेगा? कुछ साल बाद नवाजुद्दीन ने अपनी कही बात सच कर दिखाई। ये मुमकिन हो सका उनकी लगन, संघर्ष और काबिलियत से, जिसे नवाजुद्दीन ने साल-दर-साल निखारा। इस सफर में नवाजुद्दीन कभी वॉचमैन बने, तो कभी 100 रुपए का नुकसान होने से 19 किलोमीटर पैदल चले। कभी तीन वक्त चाय-बिस्कुल में गुजारा किया, तो कभी स्टूडियो से बेइज्जती कर निकाले गए। कभी टीवी पर वेटर बने, चोर बने, तो कभी गुंडे, लेकिन फिर हुनर की बदौलत उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए एक्टर्स में की जाने लगी। उनके कहे गए डायलॉग- ‘बाप का, दादा का, भाई का सबका बदला लेगा तेरा फैजल….’, ‘आखिर चाहिए क्या औरत को….’, ‘मैं 15 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता हूं, मौत को छू के टक से वापस आ सकता हूं…’, आज भी चाहनेवालों की जुबां पर रटे रहते हैं। वजह है उनका हुनर, कहने का सलीका और दमदार अभिनय। आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी 52 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से, जो उनकी शख्सियत को करीब से समझने का मौका देते हैं- किस्सा- 1 चीफ केमिस्ट की नौकरी छोड़ी, फिर वॉचमैन बनने के लिए मां के गहने रखे गिरवी 19 मई 1974 नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में जमींदार के घर हुआ। प्री-मैच्योर नवाज 8 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। घरवाले खेती-किसानी करते थे, लेकिन नवाजुद्दीन को पढ़ाई में दिलचस्पी थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बचपन की तस्वीर। तीन भाइयों के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी। 10 की उम्र में पिता ने अखाड़े भेजा, लेकिन बार-बार पिटाई होने पर उन्होंने इसे जारी रखने से इनकार कर दिया। शुरुआती पढ़ाई गांव से हुई और फिर पिता ने उनकी रुचि की कद्र करते हुए केमिट्री में ग्रेजुएन करने के लिए उनका दाखिला हरिद्वार के कांगड़ी विश्वविद्यालय में करवा दिया। कॉलेज के दिनों में भाषण देते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी। पढ़ाई के बाद उनकी वडोदरा की केमिकल फेक्ट्री में चीफ केमिस्ट की नौकरी लग गई। नवाज अपने परिवार के इकलौते थे, जिन्होंने ग्रेजुशन किया था। एक महीने में ही नवाज इस काम से ऊब गए और नई नौकरी की तलाश में दिल्ली निकल पड़े। एक दिन मंडी हाउस में दोस्त का प्ले देखने गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद भी एक्टिंग करने का फैसला कर लिया। उन्हें महसूस हुआ कि यही वो काम है, जिसे कर वो कभी बोर नहीं हो सकते। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेने के लिए एक प्ले ग्रुप जॉइन कर लिया। दरअसल, दाखिले के लिए स्टूडेंट के लिए 10 प्ले करना अनिवार्य होता था। प्ले के दिनों में गुजारा करना मुश्किल होने लगा। एक दिन नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन के बाहर बने सुलभ में पेशाब करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नजर सामने चिपके पैंप्लेट पर पड़ी। लिखा था, 500 सिक्योरिटी गार्ड, 300 वॉचमैन चाहिए। उस कंपनी के शाहदरा ऑफिस पहुंचे, तो कहा गया, नौकरी मिल जाएगी, लेकिन 5 हजार सिक्योरिटी डिपॉजिट देने होंगे। नवाजुद्दीन ने हामी भर दी। वो गांव गए, मां के सोने के गहने गिरवी रखकर पैसे लिए, जिसके डिपॉजिट से उन्हें नोएडा की एक खिलौने बनाने वाली कंपनी में वॉचमैन की नौकरी मिल गई। किस्सा- 2 धूप में बेहोश हुए, तो मालिक ने कहा- इस मरे हुए इंसान को किसने काम दिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी सुबह 9 बजे से 5 बजे तक वॉचमैन की नौकरी करते और शाम को सीधे मंडी हाउस पहुंचकर प्ले करते थे। डेढ़ सालों तक ये सिलसिला जारी रहा। वो जिस टॉय कंपनी में काम करते थे,वहां उन्हें कड़ी धूप में 8 घंटे खड़ा रहना पड़ता था, छांव के लिए कोई जगह ही नहीं थी, ऊपर से नवाज एकदम दुबले-पतले थे। कुछ देर में ही धूप और थकान के मारे वो गेट के कोने में बैठ जाते थे। बदकिस्मती से जैसे ही वो बैठते, वैसे ही उनके मालिक आ जाते। 5-6 बार यही हुआ। एक दिन वो धूप में खड़े-खड़े बेहोश हो गए। तभी वहां मालिक पहुंच गए। अगले दिन उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- ‘ये मरे हुए आदमी को किसने काम पर रखा। कौन लेकर आया है, हटाओ इसे।’ नवाजुद्दीन ने जब डिपॉजिट वापस मांगा, तो जवाब मिला- ‘गिरे तुम, गलती तुम्हारी, तो हम पैसे नहीं देंगे।’ और इस तरह नवाज के 5000 डूब गए। संघर्ष के दिनों में वो ईस्ट दिल्ली के शकरपुर में किराए के कमरे में रहते थे। तब स्ट्रगल कर रहे एक्टर-कॉमेडियन विजय राज उनके रूम मेट थे। कमरे का किराया 150 रुपए था, तो दोनो 75-75 रुपए देते थे। दोनों तीन वक्त चाय-बिस्कुट खाकर गुजारा करते। कुछ समय बाद उन्हें प्लेज की बदौलत नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला मिल गया। वहां रहने और खाने की भी व्यवस्था दी गई। नवाजुद्दीन के प्ले के दिनों की तस्वीरें- किस्सा- 3 100 के 200 करने के लिए चौराहे में धनिया बेची NSD से पढ़ाई पूरी कर नवाजुद्दीन 1999 में बॉम्बे आ गए। एक दिन एक दोस्त ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से कहा, ‘100 रुपए के 200 करने हैं।’ नवाजुद्दीन ने झट से कहा- ‘हां करना है, लेकिन कैसे।’ जवाब मिला- ‘धनिया बेचेंगे। चल साथ में।’ नवाज दोस्त के साथ लोकल ट्रेन से गोरेगांव से दादर गए। सब्जी मंडी से 400 की थोक में धनिया खरीदी और गड्डियां बनाकर चौराहे में खड़े हो
Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner

Hindi News Career Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner | WHO Ebola Global Emergency 9 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने 18 मई को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री के अलावा 20 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। सतीशन के शपथ कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर शामिल हुए। ऐसा 64 साल के बाद हुआ है, जब पूरे मंत्रीमंडल को एक साथ शपथ दिलाई गई हो। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। वी डी सतीशन का पूरा नाम वडास्सेरी दामोदरन सतीशन है और वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं। 2. BCCI अब RTI के दायरे में नहीं आएगा 18 मई को केंद्रीय सूचना आयोग, यानी CIC ने कहा कि BCCI एक सार्वजनिक प्राधिकरण यानी पब्लिक अथॉरिटी नहीं है। इस फैसले का मतलब है कि BCCI अब RTI एक्ट के तहत जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है। CIC ने अपने 2018 के पुराने आदेश को उलट दिया है। सूचना आयुक्त पी. आर. रमेश ने कहा कि सरकार BCCI को न फंड देती है, न इसे नियंत्रित करती है। इसलिए यह सरकारी संस्था नहीं है। यह फैसला एक RTI अपील के बाद आया, जिसमें BCCI से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूछी गई थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत और स्वीडन की स्पेस एजेंसीज ने MoU साइन किया 17 मई को पीएम नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बैठक की। दोनों देशों की स्पेस एजेंसीज ने ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ को लेकर एक समझौता ज्ञापन, यानी MoU पर साइन किए। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और स्वीडन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SNSA के बीच ये MoU हुआ है। मिशन का उद्देश्य पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र (वीनस) के वातावरण, सतह और जियोलॉजिकल गतिविधियों का अध्ययन करना है। स्वीडन इस मिशन के लिए वीनसियन न्यूट्रल्स एनालाइजर (VNA) नामक वैज्ञानिक उपकरण तैयार करके ISRO को देगा। भारत मार्च 2028 में ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ लॉन्च करेगा। पीएम मोदी ने स्वीडिश कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’, ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ और ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ में शामिल होने का न्योता दिया। भारत और स्वीडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग के सेक्टर्स में भी पार्टनरशिप की। मोदी 8 साल बाद स्वीडन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में स्वीडन का दौरा किया था। पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन जीता 17 मई को वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन 2026 का खिताब जीता। 24 साल के सिनर ने रोम में हुए फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को हराया। इस जीत के साथ जैनिक ने सभी 9 ‘ATP मास्टर्स 1000’ खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा कर लिया है। सिनर करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले नोवाक जोकोविच ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सिनर ने 24 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया है, जबकि 2018 में 31 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया था। जैनिक सिनर ने 7 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. WHO ने इबोला वायरस को महामारी घोषित किया 17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन, यानी WHO ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस के तेजी से फैलते प्रकोप को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर के शारीरिक तरल पदार्थों जैसे खून, लार, पसीने या उल्टी के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। WHO ने सभी देशों को अलर्ट रहने और बॉर्डर पर स्क्रीनिंग करने की एड्वाइजरी जारी की है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार इबोला का ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’ मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले ‘जायरे स्ट्रेन’ के रहे हैं। इबोला वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालांकि, WHO ने कहा है कि ये वायरस कोविड-19 जितना खतरनाक नहीं है। भारत में 2014 के बाद इबोला का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दुनिया में इबोला वायरस का पहला मामला 1976 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में ही सामने आया था। पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में औसतन 25% की मौत हुई है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कंपनी खरीदेगी भारती लाइफ में 75% हिस्सेदारी 18 मई को ब्रिटिश बीमा कंपनी प्रूडेंशियल (Prudential plc) ने भारत की एक प्रमुख प्राइवेट जीवन बीमा कंपनी ‘भारती लाइफ’ में 75% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया। प्रूडेंशियल ये हिस्सेदारी भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और 360 ONE Asset Management से खरीदेगी। ये डील 3,500 करोड़ से 4,200 करोड़ रुपए तक में हो सकती है। सुनील भारती मित्तल भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं। डील के बाद, प्रूडेंशियल भारत में अपनी सर्विस का विस्तार करेगी और नई बीमा स्कीम्स लाएगी। प्रूडेंशियल (Prudential plc) एक प्रमुख ब्रिटिश मल्टीनेशनल फाइनेंस कंपनी है, जो मुख्य रूप से लाइफ इन्शोयोरेंस करती है। भारत में ये ब्रांड ‘ICICI प्रूडेंशियल’ के जरिए अपनी सेवाएं प्रदान करता है। 7. शेरपा कामी रीता ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट चढ़कर रिकॉर्ड बनाया 17 मई को नेपाल के पर्वतारोही शेरपा कामी रीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट (8,849 मीटर) पर 32वीं बार चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 56 वर्षीय कामी रीता को एवरेस्ट मैन भी कहा जाता है। इससे पहले उन्होंने 27 मई 2025 को 31वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। रीता इससे पहले K2, ल्होत्से, चो ओयू और मनास्लु सहित
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update

जयपुर11 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। टीम को अपना आखिरी लीग मैच मुंबई के खिलाफ 24 मई को खेलना है। दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। RR ने 5 और LSG ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन के मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। इकाना स्टेडियम में खेला गया पहला मैच राजस्थान ने जीता था। ओपनिंग जोड़ी से बड़ी शुरुआत की उम्मीद राजस्थान इस सीजन में ओपनिंग के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर काफी निर्भर रही है। वैभव ने कई मौकों पर तेज शुरुआत दिलाई है, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें यशस्वी जायसवाल का साथ नहीं मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ लगातार विकेट गिरने से वे खुलकर नहीं खेल सके। कप्तान रियान पराग टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन पिछले मैचों में उन्होंने लय पकड़ी है। हालांकि, वे हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। कप्तान चाहेंगे कि टीम आखिरी 5 ओवरों में बल्लेबाजी में ज्यादा मैच्योरिटी दिखाए। वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 9.09 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं। लखनऊ बिगाड़ सकती है राजस्थान का खेल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ इस मैच में बिना दबाव के उतरेगी। टीम ने इससे पहले 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। हालांकि इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही है, लेकिन CSK के खिलाफ मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन में अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर संघर्ष करते दिखे हैं। पिछले मैच में वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 12 मैचों में 467 रन बनाए हैं। वहीं, प्रिंस यादव 12 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। बैटर्स को मदद मिलेगी सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण बैटर्स के लिए शॉट खेलना आसान रहता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत 150-160 रन के बीच है। यहां अब तक IPL के 67 मैच खेले गए हैं। इनमें 24 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 43 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। बारिश की संभावना नहीं जयपुर में मौसम बेहद गर्म और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा। इम्पैक्ट- शुभम दुबे। लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट- दिग्वेश सिंह राठी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Khabar Hatke- Lady gave birth 9 babies | Groom Beard Ban in Rajasthan

माली में एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं, राजस्थान में दूल्हों के दाढ़ी रखने पर रोक लग गई है। उधर, महाराष्ट्र में एक ससुर ने अपने दामाद को 1.5 किलो चांदी से बनी चप्पल गिफ्ट की है। . ब्राजील में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया लेकिन दोनों के पिता अलग निकले। वहीं, गुजरात की सड़कों पर ऐसी साइकिल दौड़ रही है जिसे कोई इंसान नहीं बल्कि भूत चलाता है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update

जयपुर2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। टीम को अपना आखिरी लीग मैच मुंबई के खिलाफ 24 मई को खेलना है। दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। RR ने 5 और LSG ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन के मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। इकाना स्टेडियम में खेला गया पहला मैच राजस्थान ने जीता था। ओपनिंग जोड़ी से बड़ी शुरुआत की उम्मीद राजस्थान इस सीजन में ओपनिंग के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर काफी निर्भर रही है। वैभव ने कई मौकों पर तेज शुरुआत दिलाई है, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें यशस्वी जायसवाल का साथ नहीं मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ लगातार विकेट गिरने से वे खुलकर नहीं खेल सके। कप्तान रियान पराग टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन पिछले मैचों में उन्होंने लय पकड़ी है। हालांकि, वे हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। कप्तान चाहेंगे कि टीम आखिरी 5 ओवरों में बल्लेबाजी में ज्यादा मैच्योरिटी दिखाए। वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 9.09 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं। लखनऊ बिगाड़ सकती है राजस्थान का खेल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ इस मैच में बिना दबाव के उतरेगी। टीम ने इससे पहले 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। हालांकि इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही है, लेकिन CSK के खिलाफ मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन में अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर संघर्ष करते दिखे हैं। पिछले मैच में वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 12 मैचों में 467 रन बनाए हैं। वहीं, प्रिंस यादव 12 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। बैटर्स को मदद मिलेगी सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण बैटर्स के लिए शॉट खेलना आसान रहता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत 150-160 रन के बीच है। यहां अब तक IPL के 67 मैच खेले गए हैं। इनमें 24 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 43 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। बारिश की संभावना नहीं जयपुर में मौसम बेहद गर्म और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा। इम्पैक्ट- शुभम दुबे। लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट- दिग्वेश सिंह राठी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoffs | RCB, SRH, GT Qualify; Chennais Knockout Chances Bleak

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के लीग स्टेज में प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली है। सोमवार को हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर 16 पॉइंट्स हासिल किए और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस नतीजे से गुजरात टाइटंस को भी फायदा मिला और टीम भी 16 पॉइंट्स के साथ नॉकआउट में पहुंच गई। अब प्लेऑफ के चौथे स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 22 मई को है। गुजरात को टॉप-2 के लिए चेन्नई को हराना होगा गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का नेट रनरेट +0.400 है। गुजरात का आखिरी मुकाबला चेन्नई है। क्वालिफायर-1 खेलने के लिए गुजरात को चेन्नई से जीतना ही होगा। हैदराबाद ने टॉप-3 में जगह पक्की की हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर 13 मैचों में 16 पॉइंट्स हासिल कर लिए। टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हैदराबाद का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु से होगा। अगर SRH यह मैच जीतती है तो टीम टॉप-2 में भी पहुंच सकती है। पंजाब और राजस्थान के लिए करो या मरो की स्थिति पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब लखनऊ और मुंबई से मैच खेलने हैं। राजस्थान को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। चेन्नई की उम्मीदें कम हुई चेन्नई को हैदराबाद से हार के बाद बड़ा झटका लगा। टीम 13 मैचों में 12 पॉइंट्स पर है और उसका नेट रनरेट भी ज्यादा बेहतर नहीं है। चेन्नई को अब गुजरात के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा, साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। कोलकाता और दिल्ली अब भी रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स 11 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। टीम को मुंबई और दिल्ली के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और बाकी नतीजों का भी इंतजार करना पड़ेगा। मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… क्लासन ऑरेंज कैप होल्डर बने हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के 13 मैचों में 555 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। साई सुदर्शन 554 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। शुभमन गिल 552 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

चेन्नई5 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 19 पारियों में टारगेट हासिल कर लिया। सोमवार को इनिंग्स ब्रेक में एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराकर फैंस को खास पल दिया। क्लासन ने सिर्फ 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने चेपॉक में अपने 1000 IPL रन बनाए। हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. क्लासन 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने IPL में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 58 पारियों में हासिल की। इस लिस्ट में टॉप पर 47 पारी के साथ साई सुदर्शन हैं। क्लासन ने IPL में 2000 रन बनाने के लिए सिर्फ 1214 गेंदें खेलीं। वह सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर 1120 बॉल के साथ आंद्रे रसल हैं। 2. चेन्नई ने 3 साल बाद चेपॉक में पहले बल्लेबाजी चुनी चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में 3 साल बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले CSK ने 14 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में पहले बैटिंग चुनी थी। 3. CSK ने पहले ओवर में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया चेन्नई ने पारी के पहले ओवर में 17 रन बनाए। यह IPL में CSK का पहले ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले टीम ने 2015 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले ओवर में 19 रन बनाए थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम का ओपनिंग रनरेट 9.08 रहा, जो इस सीजन सबसे कम है। वहीं औसत 25.84 रहा, जो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (24.33) से बेहतर है। 4. इस सीजन पावरप्ले में गायकवाड का स्ट्राइक रेट सबसे कम ऋतुराज गायकवाड का IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान स्ट्राइक रेट 124.6 रहा है। कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह इस सीजन सबसे कम स्ट्राइक रेट है। 5. गायकवाड ने चेपॉक में पूरे किए 1000 IPL रन रुतुराज गायकवाड ने चेपॉक मैदान पर IPL में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। गायकवाड ने 20 गेंदों की पारी में 71.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। IPL 2026 में 20 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट रहा। इससे पहले लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी ने RCB के खिलाफ 70.93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 6. कमिंस कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस IPL में कप्तान रहते हुए 42 विकेट ले चुके हैं। वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 7. अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 500+ रन अभिषेक शर्मा IPL में 500+ रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर 6 बार, जबकि शिखर धवन, केन विलियमसन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 8. कम्बोज ने इस सीजन 30 सिक्स दिए चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज इस सीजन 30 सिक्स दे चुके हैं। कम्बोज ने इस मामले में कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 2025 में 33 सिक्स दिए थे। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। नीतीश ने मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल डाली, जिस पर संजू क्रीज में पीछे रहकर शानदार स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर स्टैंड्स में जाकर गिरी। संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला। 2. उर्विल ने कमिंस के ओवर में लगातार दो सिक्स लगाए उर्विल पटेल ने पैट कमिंस के खिलाफ आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। पहले शॉर्ट गेंद को डीप मिडविकेट स्टैंड्स में पहुंचाया, फिर पैड्स पर मिली फुल टॉस को डीप स्क्वेयर लेग के बाहर भेज दिया। उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए। 3. आखिरी ओवर में विकेट को लेकर कन्फ्यूजन चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में विकेट को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। शुरुआत में स्कोरकार्ड में प्रफुल हिंगे को प्रशांत वीर का कैच एंड बोल्ड विकेट नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में स्कोर अपडेट हुआ और आखिरी गेंद पर प्रशांत को आउट करार दिया गया। प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए। 4. धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया चेपॉक में CSK के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए और पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद वे ड्रेसिंग रूम लौट गए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी IPL सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी। 5. संजू और क्लासन के बीच बहस हुई चेन्नई के विकेटकीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए हेनरिक क्लासन को स्टंप आउट किया। 14.3 ओवर में नूर अहमद ने ओवर द विकेट आकर गुगली डाली। क्लासन लेग साइड हटकर इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई निकल गई। क्लासन का पिछला पैर हवा में था और उसी समय संजू ने तेजी से बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में भी साफ दिखा कि क्लासन का पैर क्रीज के अंदर वापस नहीं आया था। संजू अपने स्टंपिंग को लेकर इतने आश्वस्त थे कि बेल्स उड़ाते ही उछलकर जश्न मनाने लगे। आउट होने के बाद क्लासन और संजू









