Tuesday, 25 Aug 2026 | 11:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update

Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update

जयपुर2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। टीम को अपना आखिरी लीग मैच मुंबई के खिलाफ 24 मई को खेलना है। दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। RR ने 5 और LSG ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन के मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। इकाना स्टेडियम में खेला गया पहला मैच राजस्थान ने जीता था। ओपनिंग जोड़ी से बड़ी शुरुआत की उम्मीद राजस्थान इस सीजन में ओपनिंग के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर काफी निर्भर रही है। वैभव ने कई मौकों पर तेज शुरुआत दिलाई है, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें यशस्वी जायसवाल का साथ नहीं मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ लगातार विकेट गिरने से वे खुलकर नहीं खेल सके। कप्तान रियान पराग टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन पिछले मैचों में उन्होंने लय पकड़ी है। हालांकि, वे हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। कप्तान चाहेंगे कि टीम आखिरी 5 ओवरों में बल्लेबाजी में ज्यादा मैच्योरिटी दिखाए। वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 9.09 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं। लखनऊ बिगाड़ सकती है राजस्थान का खेल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ इस मैच में बिना दबाव के उतरेगी। टीम ने इससे पहले 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। हालांकि इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही है, लेकिन CSK के खिलाफ मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन में अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर संघर्ष करते दिखे हैं। पिछले मैच में वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 12 मैचों में 467 रन बनाए हैं। वहीं, प्रिंस यादव 12 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। बैटर्स को मदद मिलेगी सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण बैटर्स के लिए शॉट खेलना आसान रहता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत 150-160 रन के बीच है। यहां अब तक IPL के 67 मैच खेले गए हैं। इनमें 24 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 43 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। बारिश की संभावना नहीं जयपुर में मौसम बेहद गर्म और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा। इम्पैक्ट- शुभम दुबे। लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट- दिग्वेश सिंह राठी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Playoffs | RCB, SRH, GT Qualify; Chennais Knockout Chances Bleak

IPL 2026 Playoffs | RCB, SRH, GT Qualify; Chennais Knockout Chances Bleak

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के लीग स्टेज में प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली है। सोमवार को हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर 16 पॉइंट्स हासिल किए और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस नतीजे से गुजरात टाइटंस को भी फायदा मिला और टीम भी 16 पॉइंट्स के साथ नॉकआउट में पहुंच गई। अब प्लेऑफ के चौथे स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 22 मई को है। गुजरात को टॉप-2 के लिए चेन्नई को हराना होगा गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का नेट रनरेट +0.400 है। गुजरात का आखिरी मुकाबला चेन्नई है। क्वालिफायर-1 खेलने के लिए गुजरात को चेन्नई से जीतना ही होगा। हैदराबाद ने टॉप-3 में जगह पक्की की हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर 13 मैचों में 16 पॉइंट्स हासिल कर लिए। टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हैदराबाद का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु से होगा। अगर SRH यह मैच जीतती है तो टीम टॉप-2 में भी पहुंच सकती है। पंजाब और राजस्थान के लिए करो या मरो की स्थिति पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब लखनऊ और मुंबई से मैच खेलने हैं। राजस्थान को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। चेन्नई की उम्मीदें कम हुई चेन्नई को हैदराबाद से हार के बाद बड़ा झटका लगा। टीम 13 मैचों में 12 पॉइंट्स पर है और उसका नेट रनरेट भी ज्यादा बेहतर नहीं है। चेन्नई को अब गुजरात के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा, साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। कोलकाता और दिल्ली अब भी रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स 11 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। टीम को मुंबई और दिल्ली के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और बाकी नतीजों का भी इंतजार करना पड़ेगा। मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… क्लासन ऑरेंज कैप होल्डर बने हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के 13 मैचों में 555 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। साई सुदर्शन 554 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। शुभमन गिल 552 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

चेन्नई5 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 19 पारियों में टारगेट हासिल कर लिया। सोमवार को इनिंग्स ब्रेक में एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराकर फैंस को खास पल दिया। क्लासन ने सिर्फ 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने चेपॉक में अपने 1000 IPL रन बनाए। हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. क्लासन 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने IPL में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 58 पारियों में हासिल की। इस लिस्ट में टॉप पर 47 पारी के साथ साई सुदर्शन हैं। क्लासन ने IPL में 2000 रन बनाने के लिए सिर्फ 1214 गेंदें खेलीं। वह सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर 1120 बॉल के साथ आंद्रे रसल हैं। 2. चेन्नई ने 3 साल बाद चेपॉक में पहले बल्लेबाजी चुनी चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में 3 साल बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले CSK ने 14 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में पहले बैटिंग चुनी थी। 3. CSK ने पहले ओवर में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया चेन्नई ने पारी के पहले ओवर में 17 रन बनाए। यह IPL में CSK का पहले ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले टीम ने 2015 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले ओवर में 19 रन बनाए थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम का ओपनिंग रनरेट 9.08 रहा, जो इस सीजन सबसे कम है। वहीं औसत 25.84 रहा, जो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (24.33) से बेहतर है। 4. इस सीजन पावरप्ले में गायकवाड का स्ट्राइक रेट सबसे कम ऋतुराज गायकवाड का IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान स्ट्राइक रेट 124.6 रहा है। कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह इस सीजन सबसे कम स्ट्राइक रेट है। 5. गायकवाड ने चेपॉक में पूरे किए 1000 IPL रन रुतुराज गायकवाड ने चेपॉक मैदान पर IPL में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। गायकवाड ने 20 गेंदों की पारी में 71.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। IPL 2026 में 20 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट रहा। इससे पहले लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी ने RCB के खिलाफ 70.93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 6. कमिंस कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस IPL में कप्तान रहते हुए 42 विकेट ले चुके हैं। वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 7. अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 500+ रन अभिषेक शर्मा IPL में 500+ रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर 6 बार, जबकि शिखर धवन, केन विलियमसन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 8. कम्बोज ने इस सीजन 30 सिक्स दिए चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज इस सीजन 30 सिक्स दे चुके हैं। कम्बोज ने इस मामले में कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 2025 में 33 सिक्स दिए थे। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। नीतीश ने मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल डाली, जिस पर संजू क्रीज में पीछे रहकर शानदार स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर स्टैंड्स में जाकर गिरी। संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला। 2. उर्विल ने कमिंस के ओवर में लगातार दो सिक्स लगाए उर्विल पटेल ने पैट कमिंस के खिलाफ आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। पहले शॉर्ट गेंद को डीप मिडविकेट स्टैंड्स में पहुंचाया, फिर पैड्स पर मिली फुल टॉस को डीप स्क्वेयर लेग के बाहर भेज दिया। उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए। 3. आखिरी ओवर में विकेट को लेकर कन्फ्यूजन चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में विकेट को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। शुरुआत में स्कोरकार्ड में प्रफुल हिंगे को प्रशांत वीर का कैच एंड बोल्ड विकेट नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में स्कोर अपडेट हुआ और आखिरी गेंद पर प्रशांत को आउट करार दिया गया। प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए। 4. धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया चेपॉक में CSK के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए और पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद वे ड्रेसिंग रूम लौट गए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी IPL सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी। 5. संजू और क्लासन के बीच बहस हुई चेन्नई के विकेटकीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए हेनरिक क्लासन को स्टंप आउट किया। 14.3 ओवर में नूर अहमद ने ओवर द विकेट आकर गुगली डाली। क्लासन लेग साइड हटकर इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई निकल गई। क्लासन का पिछला पैर हवा में था और उसी समय संजू ने तेजी से बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में भी साफ दिखा कि क्लासन का पैर क्रीज के अंदर वापस नहीं आया था। संजू अपने स्टंपिंग को लेकर इतने आश्वस्त थे कि बेल्स उड़ाते ही उछलकर जश्न मनाने लगे। आउट होने के बाद क्लासन और संजू

Nawazuddin Siddiqui Birthday Interesting Facts; Struggle Days

Nawazuddin Siddiqui Birthday Interesting Facts; Struggle Days

मुंबई4 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब 17 साल के हुए तो उनके एक घर में टीवी आया। एक दिन नवाज की नजर पड़ोस में रहने वाली लड़की पर पड़ी। पहली नजर में ही उन्हें उस लड़की से प्यार हो गया। वो लड़की रोज टीवी देखने एक घर में जाती तो पीछे-पीछे नवाज भी वहीं जाने लगे। दोनों घंटों उस घर में बैठते और कई बार नजरें टकरातीं। एक दिन नवाजुद्दीन ने हिम्मत कर लड़की का हाथ पकड़ लिया और कहा- ‘टीवी मत देखो, मुझे देखो।’ लड़की ने जवाब दिया- ‘मैं तो टीवी ही देखूंगी।’ इस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तैश में कहा- ‘देखना, एक दिन मैं भी टीवी पर आऊंगा।’ नवाज को गुस्सा करते देख लड़की उनका हाथ झटक कर वहां से चली गई। उसने भी एक पल के लिए जरूर सोचा होगा कि एक छोटे से गांव का सांवला, आम सी शक्ल का दुबला-पतला ये लड़का हीरो बनेगा? कुछ साल बाद नवाजुद्दीन ने अपनी कही बात सच कर दिखाई। ये मुमकिन हो सका उनकी लगन, संघर्ष और काबिलियत से, जिसे नवाजुद्दीन ने साल-दर-साल निखारा। इस सफर में नवाजुद्दीन कभी वॉचमैन बने, तो कभी 100 रुपए का नुकसान होने से 19 किलोमीटर पैदल चले। कभी तीन वक्त चाय-बिस्कुल में गुजारा किया, तो कभी स्टूडियो से बेइज्जती कर निकाले गए। कभी टीवी पर वेटर बने, चोर बने, तो कभी गुंडे, लेकिन फिर हुनर की बदौलत उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए एक्टर्स में की जाने लगी। उनके कहे गए डायलॉग- ‘बाप का, दादा का, भाई का सबका बदला लेगा तेरा फैजल….’, ‘आखिर चाहिए क्या औरत को….’, ‘मैं 15 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता हूं, मौत को छू के टक से वापस आ सकता हूं…’, आज भी चाहनेवालों की जुबां पर रटे रहते हैं। वजह है उनका हुनर, कहने का सलीका और दमदार अभिनय। आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी 52 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से, जो उनकी शख्सियत को करीब से समझने का मौका देते हैं- किस्सा- 1 चीफ केमिस्ट की नौकरी छोड़ी, फिर वॉचमैन बनने के लिए मां के गहने रखे गिरवी 19 मई 1974 नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में जमींदार के घर हुआ। प्री-मैच्योर नवाज 8 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। घरवाले खेती-किसानी करते थे, लेकिन नवाजुद्दीन को पढ़ाई में दिलचस्पी थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बचपन की तस्वीर। तीन भाइयों के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी। 10 की उम्र में पिता ने अखाड़े भेजा, लेकिन बार-बार पिटाई होने पर उन्होंने इसे जारी रखने से इनकार कर दिया। शुरुआती पढ़ाई गांव से हुई और फिर पिता ने उनकी रुचि की कद्र करते हुए केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन करने के लिए उनका दाखिला हरिद्वार के कांगड़ी विश्वविद्यालय में करवा दिया। कॉलेज के दिनों में भाषण देते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी। पढ़ाई के बाद उनकी वडोदरा की केमिकल फेक्ट्री में चीफ केमिस्ट की नौकरी लग गई। नवाज अपने परिवार के इकलौते थे, जिन्होंने ग्रेजुएशन किया था। एक महीने में ही नवाज इस काम से ऊब गए और नई नौकरी की तलाश में दिल्ली निकल पड़े। एक दिन मंडी हाउस में दोस्त का प्ले देखने गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद भी एक्टिंग करने का फैसला कर लिया। उन्हें महसूस हुआ कि यही वो काम है, जिसे कर वो कभी बोर नहीं हो सकते। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेने के लिए एक प्ले ग्रुप जॉइन कर लिया। दरअसल, दाखिले के लिए स्टूडेंट के लिए 10 प्ले करना अनिवार्य होता था। प्ले के दिनों में गुजारा करना मुश्किल होने लगा। एक दिन नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन के बाहर बने सुलभ में पेशाब करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नजर सामने चिपके पैंप्लेट पर पड़ी। लिखा था, 500 सिक्योरिटी गार्ड, 300 वॉचमैन चाहिए। उस कंपनी के शाहदरा ऑफिस पहुंचे, तो कहा गया, नौकरी मिल जाएगी, लेकिन 5 हजार सिक्योरिटी डिपॉजिट देने होंगे। नवाजुद्दीन ने हामी भर दी। वो गांव गए, मां के सोने के गहने गिरवी रखकर पैसे लिए, जिसके डिपॉजिट से उन्हें नोएडा की एक खिलौने बनाने वाली कंपनी में वॉचमैन की नौकरी मिल गई। किस्सा- 2 धूप में बेहोश हुए, तो मालिक ने कहा- इस मरे हुए इंसान को किसने काम दिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी सुबह 9 बजे से 5 बजे तक वॉचमैन की नौकरी करते और शाम को सीधे मंडी हाउस पहुंचकर प्ले करते थे। डेढ़ सालों तक ये सिलसिला जारी रहा। वो जिस टॉय कंपनी में काम करते थे,वहां उन्हें कड़ी धूप में 8 घंटे खड़ा रहना पड़ता था, छांव के लिए कोई जगह ही नहीं थी, ऊपर से नवाज एकदम दुबले-पतले थे। कुछ देर में ही धूप और थकान के मारे वो गेट के कोने में बैठ जाते थे। बदकिस्मती से जैसे ही वो बैठते, वैसे ही उनके मालिक आ जाते। 5-6 बार यही हुआ। एक दिन वो धूप में खड़े-खड़े बेहोश हो गए। तभी वहां मालिक पहुंच गए। अगले दिन उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- ‘ये मरे हुए आदमी को किसने काम पर रखा। कौन लेकर आया है, हटाओ इसे।’ नवाजुद्दीन ने जब डिपॉजिट वापस मांगा, तो जवाब मिला- ‘गिरे तुम, गलती तुम्हारी, तो हम पैसे नहीं देंगे।’ और इस तरह नवाज के 5000 डूब गए। संघर्ष के दिनों में वो ईस्ट दिल्ली के शकरपुर में किराए के कमरे में रहते थे। तब स्ट्रगल कर रहे एक्टर-कॉमेडियन विजय राज उनके रूम मेट थे। कमरे का किराया 150 रुपए था, तो दोनो 75-75 रुपए देते थे। दोनों तीन वक्त चाय-बिस्कुट खाकर गुजारा करते। कुछ समय बाद उन्हें प्लेज की बदौलत नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला मिल गया। वहां रहने और खाने की भी व्यवस्था दी गई। नवाजुद्दीन के प्ले के दिनों की तस्वीरें- किस्सा- 3 100 के 200 करने के लिए चौराहे में धनिया बेची NSD से पढ़ाई पूरी कर नवाजुद्दीन 1999 में बॉम्बे आ गए। एक दिन एक दोस्त ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से कहा, ‘100 रुपए के 200 करने हैं।’ नवाजुद्दीन ने झट से कहा- ‘हां करना है, लेकिन कैसे।’ जवाब मिला- ‘धनिया बेचेंगे। चल साथ में।’ नवाज दोस्त के साथ लोकल ट्रेन से गोरेगांव से दादर गए। सब्जी मंडी से 400 की थोक में धनिया खरीदी और गड्डियां बनाकर चौराहे में खड़े हो गए। नवाज तो

अमेरिका की सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत:इनमें एक गार्ड और 2 संदिग्ध; धार्मिक नफरत से जुड़े हमले की आशंका

अमेरिका की सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत:इनमें एक गार्ड और 2 संदिग्ध; धार्मिक नफरत से जुड़े हमले की आशंका

अमेरिका के सैन डिएगो स्थित मस्जिद में सोमवार को गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध किशोर थे। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 19 साल थी। दोनों के शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी। इस मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है। हालांकि, हमले के पीछे की वजह पर फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। यह हमला इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो में हुआ। यह सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है। परिसर में एक स्कूल भी है, जहां बच्चों को अरबी भाषा, इस्लामिक स्टडीज और कुरान की शिक्षा दी जाती है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… गैर-मुस्लिमों का दौरा चल रहा था मस्जिद के इमाम ताहा हस्साने ने बताया कि सोमवार को कुछ गैर-मुस्लिम लोग इस्लाम को समझने के लिए मस्जिद के दौरे पर आए थे। यह सेंटर अलग-अलग समुदायों के बीच संवाद और मेलजोल बढ़ाने के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र सुरक्षित हैं। फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन लोगों से मस्जिद से दूर रहने को कहा गया है। एहतियात के तौर पर सेंटर को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया। मस्जिद की वेबसाइट के मुताबिक, यहां सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए धार्मिक गतिविधियां नहीं होतीं, बल्कि सामाजिक कामों में भी दूसरे समुदायों के साथ मिलकर काम किया जाता है। यहां रोज पांच वक्त की नमाज होती है। गवर्नर बोले- कैलिफोर्निया मुस्लिम समुदाय के साथ है कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने मुस्लिम समुदाय से कहा कि कैलिफोर्निया आपके साथ खड़ा है। जहां परिवार और बच्चे जुटते हैं, जहां लोग शांति से इबादत करते हैं, वहां ऐसा हमला बेहद भयावह है। कैलिफोर्निया में नफरत की कोई जगह नहीं है।” उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल और गवर्नर ऑफिस ऑफ इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रही हैं।

अमेरिका की सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत:इनमें एक गार्ड और 2 संदिग्ध; धार्मिक नफरत से जुड़े हमले की आशंका

अमेरिका की सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत:इनमें एक गार्ड और 2 संदिग्ध; धार्मिक नफरत से जुड़े हमले की आशंका

अमेरिका के सैन डिएगो स्थित मस्जिद में सोमवार को गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध किशोर थे। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 19 साल थी। दोनों के शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी। इस मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है। हालांकि, हमले के पीछे की वजह पर फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। यह हमला इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो में हुआ। यह सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है। परिसर में एक स्कूल भी है, जहां बच्चों को अरबी भाषा, इस्लामिक स्टडीज और कुरान की शिक्षा दी जाती है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… गैर-मुस्लिमों का दौरा चल रहा था मस्जिद के इमाम ताहा हस्साने ने बताया कि सोमवार को कुछ गैर-मुस्लिम लोग इस्लाम को समझने के लिए मस्जिद के दौरे पर आए थे। यह सेंटर अलग-अलग समुदायों के बीच संवाद और मेलजोल बढ़ाने के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र सुरक्षित हैं। फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन लोगों से मस्जिद से दूर रहने को कहा गया है। एहतियात के तौर पर सेंटर को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया। मस्जिद की वेबसाइट के मुताबिक, यहां सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए धार्मिक गतिविधियां नहीं होतीं, बल्कि सामाजिक कामों में भी दूसरे समुदायों के साथ मिलकर काम किया जाता है। यहां रोज पांच वक्त की नमाज होती है। गवर्नर बोले- कैलिफोर्निया मुस्लिम समुदाय के साथ है कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने मुस्लिम समुदाय से कहा कि कैलिफोर्निया आपके साथ खड़ा है। जहां परिवार और बच्चे जुटते हैं, जहां लोग शांति से इबादत करते हैं, वहां ऐसा हमला बेहद भयावह है। कैलिफोर्निया में नफरत की कोई जगह नहीं है।” उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल और गवर्नर ऑफिस ऑफ इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रही हैं। अमेरिका में गोलीबारी की पिछली बड़ी घटनाएं… 19 अप्रैल 2026- अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में एक शख्स ने 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इनमें से 7 उसके ही बच्चे थे। 16 फरवरी 2026- अमेरिका के रोड आइलैंड में दोपहर हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। 8 जनवरी 2026- अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इसी साल 8 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुईै। वह तीन बच्चों की मां थीं। 27 नवंबर 2025: अमेरिका में पिछले साल 27 नवंबर को व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स के 2 जवानों को गोली मार दी गई। इस मामले में एक अफगान शरणार्थी को हिरासत में लिया गया। FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। अमेरिका में फल और सब्जी खरीदने जैसा है बंदूक खरीदना अमेरिका में गन कल्चर का इतिहास करीब 230 साल पुराना है। 1791 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया। अमेरिका में इस कल्चर की शुरुआत तब हुई थी, जब वहां अंग्रेजों का शासन था। उस समय वहां स्थायी सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसीलिए लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, लेकिन अमेरिका का ये कानून आज भी जारी है।

दावा- इमरान खान का तख्तापलट अमेरिकी साजिश थी:पाकिस्तानी सेना ने साथ दिया; अमेरिका ने कहा था- इमरान हटे तो सब माफ हो जाएगा

दावा- इमरान खान का तख्तापलट अमेरिकी साजिश थी:पाकिस्तानी सेना ने साथ दिया; अमेरिका ने कहा था- इमरान हटे तो सब माफ हो जाएगा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार गिरने को लेकर नया दावा सामने आया है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट ड्रॉप साइट न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान की कुर्सी सिर्फ अविश्वास प्रस्ताव से नहीं गई थी। इसके पीछे अमेरिकी साजिश और पाक सेना की भूमिका थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने 24 फरवरी 2022 को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। ठीक उसी दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। अमेरिका इस यात्रा से नाराज था। वह चाहता था कि पाकिस्तान यूक्रेन युद्ध पर रूस की खुलकर आलोचना करे, लेकिन इमरान सरकार ने तटस्थ रुख अपनाया। इसके बाद 7 मार्च 2022 को वॉशिंगटन में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत असद मजीद खान और अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू के बीच बातचीत हुई। लू ने मजीद से कहा कि अगर इमरान अविश्वास प्रस्ताव में हट जाते हैं तो अमेरिका ‘सब माफ’ कर देगा। इसके 33 दिन बाद यानी 9 अप्रैल 2022 को इमरान सरकार गिर गई। वॉशिंगटन में लंच टेबल पर दिया गया था इमरान को हटाने का दबाव वॉशिंगटन के एक होटल में लू ने मजीद को लंच टेबल पर इमरान को हटाने का दबाव दिया था। लू ने यूक्रेन युद्ध पर पाक रुख पर नाराजगी जताई। उन्होंने क​हा कि पाक रूस की आलोचना नहीं कर रहा है और अमेरिका-यूरोप को यह स्वीकार नहीं है। लू ने कहा, इमरान की रूस यात्रा से अमेरिका नाराज है। बात अविश्वास प्रस्ताव तक पहुंची। लू ने संकेत दिया कि इमरान सत्ता में रहे तो पाक अकेला पड़ जाएगा। मजीद ने पत्र में लिखा कि यह संदेश वाइट हाउस की मंजूरी के बिना संभव नहीं था। इमरान के हटने के बाद पाकिस्तान की राजनीति कैसे बदली अप्रैल 2022: इमरान के हटने के अगले दिन शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बने। नवंबर 2022: सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा रिटायर हुए। उनकी जगह आसिम मुनीर नए आर्मी चीफ बने। इमरान ने आरोप लगाया था कि यह नियुक्ति नवाज शरीफ से सलाह के बाद हुई। 9 मई 2023: भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से इमरान गिरफ्तार हुए। इसके बाद पाकिस्तान में हिंसा भड़क गई। अक्टूबर 2023: नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटे। उनके खिलाफ कई मामलों में राहत मिली। 2024 चुनाव: दिसंबर 2023 में PTI का चुनाव चिन्ह बैट छीन लिया गया। उम्मीदवारों को निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। PTI समर्थित उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। इसके बावजूद PML-N और PPP ने गठबंधन सरकार बना ली। 2025 में मुनीर की ताकत और बढ़ी: रिपोर्ट के मुताबिक, संवैधानिक बदलावों के बाद आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बनाया गया। इससे सेना, रक्षा ढांचे और पाकिस्तान की परमाणु कमान पर उनकी पकड़ मजबूत हुई। इमरान के बाद अमेरिका-पाक रिश्तों में नजदीकी इमरान के सत्ता से जाने के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में गर्माहट आई। दोनों देशों के रिश्ते रणनीतिक और कारोबारी समझौतों तक पहुंच गए। पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता किया, जिसका इमरान सरकार ने विरोध किया था। पाकिस्तान में क्रिप्टो काउंसिल बनी। ट्रम्प परिवार की कंपनी LF के साथ 36 अरब डॉलर की रेमिटेंस पाइपलाइन से जुड़ा समझौता हुआ। 500 मिलियन डॉलर के दुर्लभ खनिज समझौते भी हुए। गाजा फोर्स के लिए सैनिक भेजने की पेशकश भी की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की खुलकर तारीफ की। इमरान ने पहले ही विदेशी साजिश का आरोप लगाया था इमरान खान ने सरकार गिरने के समय भी विदेशी साजिश का आरोप लगाया था। मार्च 2022 में एक रैली में उन्होंने एक कागज लहराते हुए दावा किया था कि उनकी सरकार गिराने की साजिश रची गई है। बाद में यही मामला साइफर केस बना। अब इस रिपोर्ट के बाद इमरान की पार्टी PTI ने कहा है कि साइफर वास्तविक था। पार्टी महासचिव सलमान अकरम राजा ने कहा, “अब साबित हो गया कि साइफर सच था।” इमरान खान पर अब तक 188 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वह अगस्त 2023 से जेल में हैं। अल-कादिर ट्रस्ट केस में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई है। साइफर केस में जनवरी 2024 में इमरान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। बाद में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने यह सजा रद्द कर दी थी।

दावा- इमरान खान का तख्तापलट अमेरिकी साजिश थी:पाकिस्तानी सेना ने साथ दिया; अमेरिका ने कहा था- इमरान हटे तो सब माफ हो जाएगा

दावा- इमरान खान का तख्तापलट अमेरिकी साजिश थी:पाकिस्तानी सेना ने साथ दिया; अमेरिका ने कहा था- इमरान हटे तो सब माफ हो जाएगा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार गिरने को लेकर नया दावा सामने आया है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट ड्रॉप साइट न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान की कुर्सी सिर्फ अविश्वास प्रस्ताव से नहीं गई थी। इसके पीछे अमेरिकी साजिश और पाक सेना की भूमिका थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने 24 फरवरी 2022 को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। ठीक उसी दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। अमेरिका इस यात्रा से नाराज था। वह चाहता था कि पाकिस्तान यूक्रेन युद्ध पर रूस की खुलकर आलोचना करे, लेकिन इमरान सरकार ने तटस्थ रुख अपनाया। इसके बाद 7 मार्च 2022 को वॉशिंगटन में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत असद मजीद खान और अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू के बीच बातचीत हुई। लू ने मजीद से कहा कि अगर इमरान अविश्वास प्रस्ताव में हट जाते हैं तो अमेरिका ‘सब माफ’ कर देगा। इसके 33 दिन बाद यानी 9 अप्रैल 2022 को इमरान सरकार गिर गई। वॉशिंगटन में लंच टेबल पर दिया गया था इमरान को हटाने का दबाव वॉशिंगटन के एक होटल में लू ने मजीद को लंच टेबल पर इमरान को हटाने का दबाव दिया था। लू ने यूक्रेन युद्ध पर पाक रुख पर नाराजगी जताई। उन्होंने क​हा कि पाक रूस की आलोचना नहीं कर रहा है और अमेरिका-यूरोप को यह स्वीकार नहीं है। लू ने कहा, इमरान की रूस यात्रा से अमेरिका नाराज है। बात अविश्वास प्रस्ताव तक पहुंची। लू ने संकेत दिया कि इमरान सत्ता में रहे तो पाक अकेला पड़ जाएगा। मजीद ने पत्र में लिखा कि यह संदेश वाइट हाउस की मंजूरी के बिना संभव नहीं था। इमरान के हटने के बाद पाकिस्तान की राजनीति कैसे बदली अप्रैल 2022: इमरान के हटने के अगले दिन शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बने। नवंबर 2022: सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा रिटायर हुए। उनकी जगह आसिम मुनीर नए आर्मी चीफ बने। इमरान ने आरोप लगाया था कि यह नियुक्ति नवाज शरीफ से सलाह के बाद हुई। 9 मई 2023: भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से इमरान गिरफ्तार हुए। इसके बाद पाकिस्तान में हिंसा भड़क गई। अक्टूबर 2023: नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटे। उनके खिलाफ कई मामलों में राहत मिली। 2024 चुनाव: दिसंबर 2023 में PTI का चुनाव चिन्ह बैट छीन लिया गया। उम्मीदवारों को निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। PTI समर्थित उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। इसके बावजूद PML-N और PPP ने गठबंधन सरकार बना ली। 2025 में मुनीर की ताकत और बढ़ी: रिपोर्ट के मुताबिक, संवैधानिक बदलावों के बाद आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बनाया गया। इससे सेना, रक्षा ढांचे और पाकिस्तान की परमाणु कमान पर उनकी पकड़ मजबूत हुई। इमरान के बाद अमेरिका-पाक रिश्तों में नजदीकी इमरान के सत्ता से जाने के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में गर्माहट आई। दोनों देशों के रिश्ते रणनीतिक और कारोबारी समझौतों तक पहुंच गए। पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता किया, जिसका इमरान सरकार ने विरोध किया था। पाकिस्तान में क्रिप्टो काउंसिल बनी। ट्रम्प परिवार की कंपनी LF के साथ 36 अरब डॉलर की रेमिटेंस पाइपलाइन से जुड़ा समझौता हुआ। 500 मिलियन डॉलर के दुर्लभ खनिज समझौते भी हुए। गाजा फोर्स के लिए सैनिक भेजने की पेशकश भी की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की खुलकर तारीफ की। इमरान ने पहले ही विदेशी साजिश का आरोप लगाया था इमरान खान ने सरकार गिरने के समय भी विदेशी साजिश का आरोप लगाया था। मार्च 2022 में एक रैली में उन्होंने एक कागज लहराते हुए दावा किया था कि उनकी सरकार गिराने की साजिश रची गई है। बाद में यही मामला साइफर केस बना। अब इस रिपोर्ट के बाद इमरान की पार्टी PTI ने कहा है कि साइफर वास्तविक था। पार्टी महासचिव सलमान अकरम राजा ने कहा, “अब साबित हो गया कि साइफर सच था।” इमरान खान पर अब तक 188 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वह अगस्त 2023 से जेल में हैं। अल-कादिर ट्रस्ट केस में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई है। साइफर केस में जनवरी 2024 में इमरान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। बाद में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने यह सजा रद्द कर दी थी। ———- ये खबर भी पढ़ें… कन्फर्म हुआ- इमरान की एक आंख की 85% रोशनी खत्म:कोर्ट के ऑर्डर पर हुई जांच, पूर्व PAK PM बोले- प्राइवेट इलाज की इजाजत नहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक आंख की करीब 85% रोशनी चली गई है। यह खुलासा पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation

Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation

Hindi News Business Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation | Russia Oil Purchase नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी। वहीं, पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। BPCL के चौथी तिमाही के नतीजे जारी होंगे। मोटोरोला के दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 पावर लॉन्च होंगे। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत: सरकार ने कहा- अमेरिकी प्रतिबंधों से फर्क नहीं, मई में रोजाना खरीदा 23 लाख बैरल क्रूड अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी। अमेरिकी प्रतिबंधों की छूट खत्म होने से भारत के इम्पोर्ट प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत का यह फैसला किसी देश की रियायत पर नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से व्यापारिक सूझबूझ और देश के आर्थिक हित पर आधारित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च: बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट ₹15000; पैरेंट्स के पास खर्च का पूरा कंट्रोल होगा पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इस नए फीचर में पैरेंट्स को बच्चों के खर्च पर नजर रखने, मंथली लिमिट तय करने और रीयल-टाइम ट्रैकिंग करने की पूरी सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अडाणी एंटरप्राइजेस ट्रंप प्रशासन को ₹2,300 करोड़ चुकाएगी: ईरान से गैस खरीदने के मामले में सेटलमेंट हुआ; अमेरिका में $10 बिलियन का निवेश करेंगे भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला सुलझा लिया है। इसके लिए कंपनी अमेरिकी ट्रेजरी को सेटलमेंट राशि के रूप में 275 मिलियन डॉलर (करीब 2,300 करोड़ रुपए) का भुगतान करेगी। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सोमवार को इस समझौते की आधिकारिक घोषणा की। यह मामला ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के 32 संभावित नागरिक दायित्व उल्लंघनों से जुड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 96.33 पर पहुंचा; कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर के पार मिडिल ईस्ट के तनाव का असर आज सोमवार 18 मई को शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स सुबह 1000 अंक से ज्यादा गिरकर 74,180 पर आ गया। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई है और ये 77 अंक (0.10%) की तेजी के साथ 75,315 पर बंद हुआ। निफ्टी भी फ्लैट होकर 23,650 के करीब आ गया। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. एयरटेल देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी: मार्केट कैप ₹12 लाख करोड़ के करीब पहुंचा, HDFC बैंक को पीछे छोड़ा भारती एयरटेल 18 मई को मार्केट कैप के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का शेयर ₹1,953.8 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ ही एयरटेल का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹12 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹11.8 लाख करोड़ पर आ गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. वनप्लस 15R स्मार्टफोन ₹7000 महंगा हुआ: स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर, शुरुआती कीमत ₹54,999 टेक कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15R की कीमत 7 हजार रुपए बढ़ा दी है। वनप्लस ने फोन को दिसंबर-2025 में 47,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। अब इसकी कीमत 54,999 रुपए हो गई है। वनप्लस 15R दो वैरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर, 7400mAh बैटरी और 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… सोमवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation

Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation

Hindi News Business Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation | Russia Oil Purchase नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी। वहीं, पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। BPCL के चौथी तिमाही के नतीजे जारी होंगे। मोटोरोला के दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 पावर लॉन्च होंगे। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत: सरकार ने कहा- अमेरिकी प्रतिबंधों से फर्क नहीं, मई में रोजाना खरीदा 23 लाख बैरल क्रूड अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी। अमेरिकी प्रतिबंधों की छूट खत्म होने से भारत के इम्पोर्ट प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत का यह फैसला किसी देश की रियायत पर नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से व्यापारिक सूझबूझ और देश के आर्थिक हित पर आधारित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च: बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट ₹15000; पैरेंट्स के पास खर्च का पूरा कंट्रोल होगा पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इस नए फीचर में पैरेंट्स को बच्चों के खर्च पर नजर रखने, मंथली लिमिट तय करने और रीयल-टाइम ट्रैकिंग करने की पूरी सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अडाणी एंटरप्राइजेस ट्रंप प्रशासन को ₹2,300 करोड़ चुकाएगी: ईरान से गैस खरीदने के मामले में सेटलमेंट हुआ; अमेरिका में $10 बिलियन का निवेश करेंगे भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला सुलझा लिया है। इसके लिए कंपनी अमेरिकी ट्रेजरी को सेटलमेंट राशि के रूप में 275 मिलियन डॉलर (करीब 2,300 करोड़ रुपए) का भुगतान करेगी। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सोमवार को इस समझौते की आधिकारिक घोषणा की। यह मामला ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के 32 संभावित नागरिक दायित्व उल्लंघनों से जुड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 96.33 पर पहुंचा; कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर के पार मिडिल ईस्ट के तनाव का असर आज सोमवार 18 मई को शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स सुबह 1000 अंक से ज्यादा गिरकर 74,180 पर आ गया। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई है और ये 77 अंक (0.10%) की तेजी के साथ 75,315 पर बंद हुआ। निफ्टी भी फ्लैट होकर 23,650 के करीब आ गया। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. एयरटेल देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी: मार्केट कैप ₹12 लाख करोड़ के करीब पहुंचा, HDFC बैंक को पीछे छोड़ा भारती एयरटेल 18 मई को मार्केट कैप के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का शेयर ₹1,953.8 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ ही एयरटेल का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹12 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹11.8 लाख करोड़ पर आ गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. वनप्लस 15R स्मार्टफोन ₹7000 महंगा हुआ: स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर, शुरुआती कीमत ₹54,999 टेक कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15R की कीमत 7 हजार रुपए बढ़ा दी है। वनप्लस ने फोन को दिसंबर-2025 में 47,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। अब इसकी कीमत 54,999 रुपए हो गई है। वनप्लस 15R दो वैरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर, 7400mAh बैटरी और 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… सोमवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…