Saturday, 10 Oct 2026 | 02:53 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Himanshi Khurana Statement on Asim Riaz Controversy

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने साल 2019 में टीवी शो ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था।

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के धर्म परिवर्तन और निजी विवाद को लेकर किए दावों पर सोमवार को जवाब दिया। हिमांशी ने कहा कि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। उन्होंने धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्य, सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग शेयर करने की बात कही और हिंसा के सबूत भी सामने रखने की बात कही।

हिमांशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

QuoteImage

मैंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी की बातें लोगों के साथ शेयर करते समय सम्मान और समझदारी का ध्यान रखा है। चाहे वह मेरा बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो या मेरी सेहत से जुड़ी बातें। मैंने अपनी जिंदगी के इन हिस्सों के बारे में हमेशा ईमानदारी से बात की है। मैंने कभी इन्हें किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया।

QuoteImage

उन्होंने आगे कहा,

QuoteImage

मैंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था। यह बात लोगों और मीडिया ने अपने हिसाब से बनाई, लेकिन जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब मुझे अपनी सीमा तय करनी होगी।

QuoteImage

हिमांशी बोलीं- सबूतों के साथ पूरी बात करूंगी

हिमांशी ने कहा कि अगर सबूतों की बात होगी तो वह धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा,

QuoteImage

अगर बात सबूतों की हो रही है, तो पूरी बात करते हैं। मैं धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत दिखाने के लिए तैयार हूं। इसमें सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं। उम्मीद है, आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह की बात याद होगी। मैं अपने साथ हुई हिंसा के सबूत भी सामने रख सकती हूं।

QuoteImage

हिमांशी की पोस्ट।

हिमांशी की पोस्ट।

हिमांशी ने बिना नाम लिए कहा कि वह आसिम की इमेज बचाने के लिए चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने लिखा,

अगर आप मेरी इमेज खराब करना चाहते हैं, तो अब मैं आपकी इमेज बचाने के लिए हर बात छिपाती नहीं रहूंगी। बार-बार मेरा अपमान और बेइज्जती होगी, तो मैं चुप भी नहीं रहूंगी। अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी हरकतों को छिपाया है, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी।

हिमांशी ने कहा कि विवाद के दौरान उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी और सम्मान दिखाया। उन्होंने लिखा,

QuoteImage

मैंने हमेशा अपनी इज्जत बनाए रखी और दूसरों को सम्मान दिया। बदले में मैं भी यही सम्मान चाहती हूं। अगर मुझे सम्मान नहीं मिलेगा, तो अब चुप रहने की कोई वजह नहीं है।अगर आप ‘सबूत’ की बात करना चाहते हैं, तो फिर इसे ईमानदारी से करते हैं। पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ।

QuoteImage

हिमांशी ने आगे लिखा कि अगर तुम सबूतों का खेल खेलना चाहते हो तो इसे तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ ईमानदारी से खेलते हैं।

अपने बयान के आखिर में हिमांशी ने पूछा कि जब बाकी लोग अपने अनुभवों पर खुलकर बात करते हैं तो उन्हें अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख साझा करने में परेशानी क्यों होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख के बारे में बात करती हूं, तो लोगों को परेशानी क्यों होती है। जब बाकी लोग अपने अनुभव खुलकर बताते हैं, तो मेरे अपनी कहानी बताने पर अलग नियम क्यों हैं?

हिमांशी और आसिम करीब 4 साल रिलेशनशिप में थे।

आसिम ने धर्म को विवाद में लाने पर आपत्ति जताई

आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर हिमांशी से धर्म बदलने के लिए कहने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि ध्यान खींचने के लिए निजी विवादों में धर्म को नहीं लाना चाहिए।

आसिम ने रविवार को लिखा, “मैंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। बल्कि, मैं ही तुम्हें फिटनेस की ओर लेकर गया था। मुझसे मिलने के बाद ही तुम इस शेप में आई हो, उससे पहले तुम कैसी दिखती थीं, यह सभी जानते थे।”

उन्होंने आगे लिखा, “इसलिए धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल मत करो। यह बहुत संवेदनशील विषय है। किसी निजी बात को लोगों के मन में मेरे लिए नफरत पैदा करने की वजह बनाना अपरिपक्वता है और इससे सिर्फ यह पता चलता है कि ध्यान खींचने के लिए तुम कितनी नीचे जा सकती हो।” पूरी खबर यहां पढ़ें

आसिम रियाज की पोस्ट।

आसिम रियाज की पोस्ट।

विवाद तब शुरू हुआ जब हिमांशी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान हिमांशी से पारस ने पूछा था कि आपका धर्म परिवर्तन होने वाला था?

जिस पर हिमांशी ने कहा था कि एक रात ऐसा वाकया हुआ कि मुझे बोला गया कि ये चीज तुम नहीं कर सकतीं। इसके बाद मैंने अपने मुंह से ये बात बोली कि इससे पहले मुझे चार धाम और सारे मंदिरों के दर्शन पूरे करने हैं क्योंकि फिर मैं कभी नहीं मिल पाऊंगी कि जैसे मैं अलविदा बोल रही हूं।

उन्होंने आगे कहा था कि फिर मेरे दिमाग में ऐसी उल्टी चीजें आने लगीं। मैं ऐसे सोचने लगी कि मैं आपकी प्रेयर्स पढ़ूंगी तो आपको कैसे पता कि मेरे अंदर से ऊं नम शिवाय नहीं निकल रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें

दिसंबर 2023 में हुआ था दोनों का ब्रेकअप

आसिम और हिमांशी ने करीब चार साल रिश्ते में रहने के बाद 6 दिसंबर 2023 को अलग होने का ऐलान किया था। उस समय हिमांशी ने अलग-अलग धार्मिक विश्वासों को ब्रेकअप की वजह बताया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शाहरुख खान लंदन में मना रहे हैं वेकेशन:चेहरा छिपाए गौरी, आर्यन-अबराम के साथ टहलते दिखे; स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर चुप्पी के बीच वायरल हुई थी फर्जी पोस्ट

July 25, 2026/
12:55 pm

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर फर्जी पोस्ट वायरल होने के बीच शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लंदन में वेकेशन मना रहे...

Kota Bus Accident: 3 Dead, 20+ Injured

April 16, 2026/
5:49 am

कोटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट...

विदिशा में बेतवा मैराथन आज:21 किमी दौड़ में विजेता को मिलेंगे 21 हजार रुपए; पर्यटन को बढ़ावा देने आयोजन

February 21, 2026/
12:05 am

विदिशा जिले में 21 फरवरी शनिवार को बेतवा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले के ऐतिहासिक...

Yorkshire boy Martin drives 1280 km to play cricket

May 23, 2026/
12:47 pm

द न्यूयॉर्क टाइम्स39 मिनट पहले कॉपी लिंक मार्टिन कहते हैं, ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है। खेल के लिए जुनून हो...

थॉमस और उबर कप में भारत को कठिन ड्रॉ मिला:मेंस और विमेंस टीमें पहला मैच चीन से खेलेंगी; 24 अप्रैल से 3 मई तक टूर्नामेंट होगा

March 18, 2026/
4:57 pm

थॉमस और उबर कप 2026 में भारत को कठिन ड्रॉ मिला है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को टूर्नामेंट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Himanshi Khurana Statement on Asim Riaz Controversy

Himanshi Khurana Statement on Asim Riaz Controversy

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने साल 2019 में टीवी शो ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था।

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के धर्म परिवर्तन और निजी विवाद को लेकर किए दावों पर सोमवार को जवाब दिया। हिमांशी ने कहा कि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। उन्होंने धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्य, सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग शेयर करने की बात कही और हिंसा के सबूत भी सामने रखने की बात कही।

हिमांशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

QuoteImage

मैंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी की बातें लोगों के साथ शेयर करते समय सम्मान और समझदारी का ध्यान रखा है। चाहे वह मेरा बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो या मेरी सेहत से जुड़ी बातें। मैंने अपनी जिंदगी के इन हिस्सों के बारे में हमेशा ईमानदारी से बात की है। मैंने कभी इन्हें किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया।

QuoteImage

उन्होंने आगे कहा,

QuoteImage

मैंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था। यह बात लोगों और मीडिया ने अपने हिसाब से बनाई, लेकिन जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब मुझे अपनी सीमा तय करनी होगी।

QuoteImage

हिमांशी बोलीं- सबूतों के साथ पूरी बात करूंगी

हिमांशी ने कहा कि अगर सबूतों की बात होगी तो वह धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा,

QuoteImage

अगर बात सबूतों की हो रही है, तो पूरी बात करते हैं। मैं धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत दिखाने के लिए तैयार हूं। इसमें सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं। उम्मीद है, आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह की बात याद होगी। मैं अपने साथ हुई हिंसा के सबूत भी सामने रख सकती हूं।

QuoteImage

हिमांशी की पोस्ट।

हिमांशी की पोस्ट।

हिमांशी ने बिना नाम लिए कहा कि वह आसिम की इमेज बचाने के लिए चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने लिखा,

अगर आप मेरी इमेज खराब करना चाहते हैं, तो अब मैं आपकी इमेज बचाने के लिए हर बात छिपाती नहीं रहूंगी। बार-बार मेरा अपमान और बेइज्जती होगी, तो मैं चुप भी नहीं रहूंगी। अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी हरकतों को छिपाया है, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी।

हिमांशी ने कहा कि विवाद के दौरान उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी और सम्मान दिखाया। उन्होंने लिखा,

QuoteImage

मैंने हमेशा अपनी इज्जत बनाए रखी और दूसरों को सम्मान दिया। बदले में मैं भी यही सम्मान चाहती हूं। अगर मुझे सम्मान नहीं मिलेगा, तो अब चुप रहने की कोई वजह नहीं है।अगर आप ‘सबूत’ की बात करना चाहते हैं, तो फिर इसे ईमानदारी से करते हैं। पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ।

QuoteImage

हिमांशी ने आगे लिखा कि अगर तुम सबूतों का खेल खेलना चाहते हो तो इसे तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ ईमानदारी से खेलते हैं।

अपने बयान के आखिर में हिमांशी ने पूछा कि जब बाकी लोग अपने अनुभवों पर खुलकर बात करते हैं तो उन्हें अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख साझा करने में परेशानी क्यों होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख के बारे में बात करती हूं, तो लोगों को परेशानी क्यों होती है। जब बाकी लोग अपने अनुभव खुलकर बताते हैं, तो मेरे अपनी कहानी बताने पर अलग नियम क्यों हैं?

हिमांशी और आसिम करीब 4 साल रिलेशनशिप में थे।

हिमांशी और आसिम करीब 4 साल रिलेशनशिप में थे।

आसिम ने धर्म को विवाद में लाने पर आपत्ति जताई

आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर हिमांशी से धर्म बदलने के लिए कहने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि ध्यान खींचने के लिए निजी विवादों में धर्म को नहीं लाना चाहिए।

आसिम ने रविवार को लिखा, “मैंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। बल्कि, मैं ही तुम्हें फिटनेस की ओर लेकर गया था। मुझसे मिलने के बाद ही तुम इस शेप में आई हो, उससे पहले तुम कैसी दिखती थीं, यह सभी जानते थे।”

उन्होंने आगे लिखा, “इसलिए धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल मत करो। यह बहुत संवेदनशील विषय है। किसी निजी बात को लोगों के मन में मेरे लिए नफरत पैदा करने की वजह बनाना अपरिपक्वता है और इससे सिर्फ यह पता चलता है कि ध्यान खींचने के लिए तुम कितनी नीचे जा सकती हो।” पूरी खबर यहां पढ़ें

आसिम रियाज की पोस्ट।

आसिम रियाज की पोस्ट।

विवाद तब शुरू हुआ जब हिमांशी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान हिमांशी से पारस ने पूछा था कि आपका धर्म परिवर्तन होने वाला था?

जिस पर हिमांशी ने कहा था कि एक रात ऐसा वाकया हुआ कि मुझे बोला गया कि ये चीज तुम नहीं कर सकतीं। इसके बाद मैंने अपने मुंह से ये बात बोली कि इससे पहले मुझे चार धाम और सारे मंदिरों के दर्शन पूरे करने हैं क्योंकि फिर मैं कभी नहीं मिल पाऊंगी कि जैसे मैं अलविदा बोल रही हूं।

उन्होंने आगे कहा था कि फिर मेरे दिमाग में ऐसी उल्टी चीजें आने लगीं। मैं ऐसे सोचने लगी कि मैं आपकी प्रेयर्स पढ़ूंगी तो आपको कैसे पता कि मेरे अंदर से ऊं नम शिवाय नहीं निकल रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें

दिसंबर 2023 में हुआ था दोनों का ब्रेकअप

आसिम और हिमांशी ने करीब चार साल रिश्ते में रहने के बाद 6 दिसंबर 2023 को अलग होने का ऐलान किया था। उस समय हिमांशी ने अलग-अलग धार्मिक विश्वासों को ब्रेकअप की वजह बताया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket