IPL 2026 Mohali LIVE | SRH vs RR, Ishan Kishan, Vaibhav Suryavanshi Waiting

चंडीगढ़ पहुंचने पर राजस्थान रॉयल्स टीम का स्वागत किया गया। – फाइल फोटो न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम साढ़े 7 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें पहले ही मोहाली पहुंच चुकी हैं। मंगलवार देर शाम दोनों . प्रैक्टिस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने प्लेयर नीतीश कुमार रेड्डी और शिवांग कुमार का जन्मदिन भी मनाया। होटल में केक काटकर सभी खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों को जन्मदिन की बधाई दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इधर, मैच के चलते पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट और प्लान देख लें, ताकि कहीं जाम में न फंसना पड़े। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नीतीश कुमार रेड्डी और शिवांग कुमार का जन्मदिन मनाते हुए। आम लोगों के लिए 5 और वीआईपी की 3 पार्किंग्स मैच के चलते बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिस कारण इलाके में भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले पार्किंग और रूट प्लान की जानकारी जरूर देख लें। एडवाइजरी के मुताबिक, आम दर्शकों के लिए P4, P5, P6, P7 और P8 पार्किंग निर्धारित की गई है, जहां पहुंचने के लिए ओमैक्स राउंडअबाउट का रास्ता तय किया गया है। वीआईपी लोगों के लिए P1, P2 और P3 पार्किंग रखी गई है, जहां जाने के लिए मार्बल मार्केट लाइट से टोगन रोड का उपयोग करना होगा। P3 पार्किंग को खासतौर पर मीडिया, पीआईपी और दिव्यांग दर्शकों के लिए रिजर्व किया गया है। न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में राजस्थान की टीम प्रैक्टिस करते हुए। इस साल के दोनों मुकाबले सनराइजर्स ने जीते 2026 में दोनों टीमें 2 मैचों में आमने-सामने हुई हैं। पहला मुकाबला 13 अप्रैल को हैदराबाद में खेला गया, जिसमें सनराइजर्स ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। दूसरा मुकाबला 25 अप्रैल को जयपुर में खेला गया। इसमें राजस्थान की टीम ने होम ग्राउंड पर 228 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट रहते हासिल कर लिया था। ईशान किशन की दोनों मैचों में फिफ्टी पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने 91 और हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रन की पारी खेली थी। मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां पिछले तीनों मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। इनमें दो बार लक्ष्य चेज हुआ, जबकि एक बार स्कोर डिफेंड किया गया। दिन का तापमान 25°C से 45°C तक रह सकता है। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
मां का सपना पूरा करने मुंबई पहुंचीं मुस्कान:लोगों ने कहा- गलत काम करती होगी, फिर इंस्पेक्टर अविनाश में देखकर प्राउड फील किया

एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के भीतर एक्टिंग का सपना उनकी मां ने जगाया, जो खुद एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। शुरुआती दिनों में उन्हें संघर्ष, रिजेक्शन और लोगों के ताने झेलने पड़े, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में बिन्नी के किरदार ने उन्हें नई पहचान दी। दैनिक भास्कर से बातचीत में मुस्कान ने अपने स्ट्रगल, कास्टिंग काउच, परिवार के सपोर्ट, रणदीप हुड्डा के साथ काम करने का अनुभव और भावुक क्रिमेशन सीन से जुड़ी यादें साझा कीं। सवाल: आपकी जर्नी बहुत खूबसूरत रही है। रुड़की जैसे शहर से मुंबई तक पहुंचना आसान नहीं होता। सबसे पहले एक्टिंग का सपना कब देखा? जवाब: सच कहूं तो यह सपना मेरी मम्मी का था। वह खुद एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन उस समय लड़कियों की जल्दी शादी हो जाती थी। उनका सपना अधूरा रह गया। धीरे-धीरे वही सपना मेरे अंदर आने लगा। मम्मी मुझे बचपन से दो रिबन, काजल और लिपस्टिक लगाकर हीरोइन की तरह तैयार करती थीं। लोग कहते थे कि जिस तरह यह बच्ची को तैयार करती है, यह जरूर फिल्मों में जाएगी। सवाल: यानी कहीं न कहीं मम्मी ने आपके अंदर वह सपना डाल दिया था? जवाब: बिल्कुल। फिर मैंने म्यूजिक का छह साल का कोर्स किया। मेरी मैम कहती थीं कि तुम्हें मुंबई जाकर कोशिश करनी चाहिए। उसके बाद मम्मी-पापा ने मुझे एक-दो साल का समय दिया कि जाओ और ट्राई करो। सवाल: जब घर से सीमित समय मिला था, तब मुंबई आने के बाद पहला मौका कैसे मिला? जवाब: मैं कोविड से थोड़ा पहले मुंबई आई थी और जल्दी ही मुझे एक टीवीसी ऐड मिल गया। फिर लगा कि शायद मैं सही दिशा में जा रही हूं। कोविड के दौरान पापा ने कहा था कि अब वापस आ जाओ, क्योंकि उस समय बहुत लोग मुंबई छोड़ रहे थे। लेकिन तभी मुझे ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ मिल गई। सवाल: मुंबई में शुरुआत कैसे हुई? पहली बार कहां रुकी थीं? जवाब: शुरुआत में मैं न्यू म्हाडा में रुकी थी। रिश्तेदारों के जरिए रहने की व्यवस्था हुई। धीरे-धीरे ऑडिशन देना शुरू किया, लोगों से मिलती गई और इंडस्ट्री को समझती गई। सवाल: छोटे शहर से आने वाले लोगों के लिए मुंबई को समझना आसान नहीं होता। आपने कैसे सीखा? जवाब: ऑडिशन में जाती गई और लोगों से मिलती गई। फिर दोस्त बने। किसी ने बताया कि ऐसे ऑडिशन देना होता है और ऐसे कास्टिंग डायरेक्टर से मिलना होता है। बाद में मैं मेडिटेशन और ब्रह्माकुमारी से भी जुड़ गई। मुझे लगता है कि भगवान कृष्ण की कृपा से सब होता चला गया। सवाल: आपने म्यूजिक की पढ़ाई की। तो सपना सिंगर बनने का था या एक्ट्रेस बनने का? जवाब: शुरुआत में सपना सिंगिंग का था। मेरी आवाज की तारीफ होती थी। लेकिन धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ झुकाव बढ़ता गया। सच कहूं तो अब काफी समय से मैंने रियाज नहीं किया है। एक्टिंग में इतना बिजी हो गई हूं कि म्यूजिक थोड़ा पीछे छूट गया। लेकिन अगर आगे कभी मौका मिला, तो मैं अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में जरूर गाना चाहूंगी। सवाल: आपको कब लगा कि एक्टिंग ही करनी है? जवाब: जब मम्मी दिन में सोती थीं, तब मैं साड़ी पहनकर माधुरी दीक्षित के गानों पर डांस करती थी। शायद वहीं से सब शुरू हुआ। सवाल: पेरेंट्स क्या करते हैं और परिवार में सबसे ज्यादा सपोर्ट किसका मिला? जवाब: मेरे पापा पत्रकार हैं और मम्मी टीचर हैं। सबसे ज्यादा सपोर्ट मम्मी का मिला। पापा थोड़े स्ट्रिक्ट थे। म्यूजिक क्लास मम्मी ने उनसे छुपाकर कराई। उन्हें डर था कि मेरे सपने कहीं खत्म न हो जाएं। सवाल: मुंबई में संघर्ष कितना मुश्किल रहा? जवाब: बहुत मुश्किल था। यहां अच्छे और गलत दोनों तरह के लोग मिले। कॉम्प्रोमाइज जैसी बातें सुननी पड़ीं। लेकिन मैंने ऐसे कई प्रोजेक्ट छोड़ दिए। मुझे लगा कि गलत रास्ते से सफलता नहीं चाहिए। सवाल: उस दौरान आर्थिक स्थिति कैसे संभाली? जवाब: मैंने यहां लगभग एक साल नौकरी की। एक ऑफिस में काम करती थी। मैं घर से ज्यादा पैसे नहीं मांगती थी, क्योंकि डर था कि पापा वापस बुला लेंगे। सवाल: फिल्म इंडस्ट्री को लेकर छोटे शहरों में बहुत गलत धारणाएं होती हैं। आपके साथ भी ऐसा हुआ? जवाब: हां, बहुत हुआ। लोगों ने कहा कि मुंबई जाकर पता नहीं क्या कर रही होगी। लेकिन मैंने कभी जवाब नहीं दिया। मैंने सोचा कि एक दिन मेरा काम ही जवाब देगा। आज वही लोग टीवी पर मुझे देखकर तारीफ करते हैं। सवाल: एक्टिंग में पहला बड़ा मौका कौन सा मिला? जवाब: मैंने पहले स्टार भारत के शो ‘राधा कृष्ण’ में चित्रलेखा का रोल किया। उसका ऑडिशन दिया और भूल गई थी। रात 12:30 बजे कॉल आया कि सुबह 6 बजे शूट के लिए निकलना है। सवाल: उस शो से कितना फायदा मिला? जवाब: सीखने को बहुत मिला, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मैं टीवी सीरियल्स के लिए नहीं बनी हूं। मैं कुछ अलग करना चाहती थी। सवाल: कभी ऐसा लगा कि शायद यह इंडस्ट्री आपके लिए नहीं है? जवाब: हां। एक बड़े शो में मैं फाइनल हो गई थी, लेकिन शूट से एक रात पहले रिप्लेस कर दिया गया। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। लगा कि शायद मैं टैलेंटेड नहीं हूं। लेकिन बाद में समझ आया कि शायद भगवान ने मेरे लिए कुछ बड़ा सोच रखा था। सवाल: फिर ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में काम करने का मौका कैसे मिला? जवाब: एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कॉल किया और कहा कि एक डायरेक्टर से मिल लो। मैं उस समय इसे सीरियस नहीं ले रही थी। उन्होंने चार-पांच बार कॉल किया, तब मैं मिलने गई। वहां मेरी मुलाकात डायरेक्टर नीरज पाठक से हुई और मुझे बिन्नी का रोल मिल गया। सवाल: पहली बार इतने बड़े सेट पर पहुंचीं। कैसा अनुभव रहा? जवाब: बहुत शानदार। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं पहली बार काम कर रही हूं। नीरज पाठक सर इतने सपोर्टिव थे कि हर चीज प्यार से समझाते थे। वह किसी भी एक्टर से बेहतरीन एक्टिंग निकलवा लेते हैं। सवाल: रणदीप हुड्डा के साथ पहला सीन कैसा था? जवाब: बहुत अच्छा। उन्होंने मुझे कभी जूनियर जैसा महसूस नहीं कराया। हमारे बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता
मां का सपना पूरा करने मुंबई पहुंचीं मुस्कान:लोगों ने कहा- गलत काम करती होगी, फिर इंस्पेक्टर अविनाश में देखकर प्राउड फील किया

एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के भीतर एक्टिंग का सपना उनकी मां ने जगाया, जो खुद एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। शुरुआती दिनों में उन्हें संघर्ष, रिजेक्शन और लोगों के ताने झेलने पड़े, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में बिन्नी के किरदार ने उन्हें नई पहचान दी। दैनिक भास्कर से बातचीत में मुस्कान ने अपने स्ट्रगल, कास्टिंग काउच, परिवार के सपोर्ट, रणदीप हुड्डा के साथ काम करने का अनुभव और भावुक क्रिमेशन सीन से जुड़ी यादें साझा कीं। सवाल: आपकी जर्नी बहुत खूबसूरत रही है। रुड़की जैसे शहर से मुंबई तक पहुंचना आसान नहीं होता। सबसे पहले एक्टिंग का सपना कब देखा? जवाब: सच कहूं तो यह सपना मेरी मम्मी का था। वह खुद एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन उस समय लड़कियों की जल्दी शादी हो जाती थी। उनका सपना अधूरा रह गया। धीरे-धीरे वही सपना मेरे अंदर आने लगा। मम्मी मुझे बचपन से दो रिबन, काजल और लिपस्टिक लगाकर हीरोइन की तरह तैयार करती थीं। लोग कहते थे कि जिस तरह यह बच्ची को तैयार करती है, यह जरूर फिल्मों में जाएगी। सवाल: यानी कहीं न कहीं मम्मी ने आपके अंदर वह सपना डाल दिया था? जवाब: बिल्कुल। फिर मैंने म्यूजिक का छह साल का कोर्स किया। मेरी मैम कहती थीं कि तुम्हें मुंबई जाकर कोशिश करनी चाहिए। उसके बाद मम्मी-पापा ने मुझे एक-दो साल का समय दिया कि जाओ और ट्राई करो। सवाल: जब घर से सीमित समय मिला था, तब मुंबई आने के बाद पहला मौका कैसे मिला? जवाब: मैं कोविड से थोड़ा पहले मुंबई आई थी और जल्दी ही मुझे एक टीवीसी ऐड मिल गया। फिर लगा कि शायद मैं सही दिशा में जा रही हूं। कोविड के दौरान पापा ने कहा था कि अब वापस आ जाओ, क्योंकि उस समय बहुत लोग मुंबई छोड़ रहे थे। लेकिन तभी मुझे ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ मिल गई। सवाल: मुंबई में शुरुआत कैसे हुई? पहली बार कहां रुकी थीं? जवाब: शुरुआत में मैं न्यू म्हाडा में रुकी थी। रिश्तेदारों के जरिए रहने की व्यवस्था हुई। धीरे-धीरे ऑडिशन देना शुरू किया, लोगों से मिलती गई और इंडस्ट्री को समझती गई। सवाल: छोटे शहर से आने वाले लोगों के लिए मुंबई को समझना आसान नहीं होता। आपने कैसे सीखा? जवाब: ऑडिशन में जाती गई और लोगों से मिलती गई। फिर दोस्त बने। किसी ने बताया कि ऐसे ऑडिशन देना होता है और ऐसे कास्टिंग डायरेक्टर से मिलना होता है। बाद में मैं मेडिटेशन और ब्रह्माकुमारी से भी जुड़ गई। मुझे लगता है कि भगवान कृष्ण की कृपा से सब होता चला गया। सवाल: आपने म्यूजिक की पढ़ाई की। तो सपना सिंगर बनने का था या एक्ट्रेस बनने का? जवाब: शुरुआत में सपना सिंगिंग का था। मेरी आवाज की तारीफ होती थी। लेकिन धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ झुकाव बढ़ता गया। सच कहूं तो अब काफी समय से मैंने रियाज नहीं किया है। एक्टिंग में इतना बिजी हो गई हूं कि म्यूजिक थोड़ा पीछे छूट गया। लेकिन अगर आगे कभी मौका मिला, तो मैं अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में जरूर गाना चाहूंगी। सवाल: आपको कब लगा कि एक्टिंग ही करनी है? जवाब: जब मम्मी दिन में सोती थीं, तब मैं साड़ी पहनकर माधुरी दीक्षित के गानों पर डांस करती थी। शायद वहीं से सब शुरू हुआ। सवाल: पेरेंट्स क्या करते हैं और परिवार में सबसे ज्यादा सपोर्ट किसका मिला? जवाब: मेरे पापा पत्रकार हैं और मम्मी टीचर हैं। सबसे ज्यादा सपोर्ट मम्मी का मिला। पापा थोड़े स्ट्रिक्ट थे। म्यूजिक क्लास मम्मी ने उनसे छुपाकर कराई। उन्हें डर था कि मेरे सपने कहीं खत्म न हो जाएं। सवाल: मुंबई में संघर्ष कितना मुश्किल रहा? जवाब: बहुत मुश्किल था। यहां अच्छे और गलत दोनों तरह के लोग मिले। कॉम्प्रोमाइज जैसी बातें सुननी पड़ीं। लेकिन मैंने ऐसे कई प्रोजेक्ट छोड़ दिए। मुझे लगा कि गलत रास्ते से सफलता नहीं चाहिए। सवाल: उस दौरान आर्थिक स्थिति कैसे संभाली? जवाब: मैंने यहां लगभग एक साल नौकरी की। एक ऑफिस में काम करती थी। मैं घर से ज्यादा पैसे नहीं मांगती थी, क्योंकि डर था कि पापा वापस बुला लेंगे। सवाल: फिल्म इंडस्ट्री को लेकर छोटे शहरों में बहुत गलत धारणाएं होती हैं। आपके साथ भी ऐसा हुआ? जवाब: हां, बहुत हुआ। लोगों ने कहा कि मुंबई जाकर पता नहीं क्या कर रही होगी। लेकिन मैंने कभी जवाब नहीं दिया। मैंने सोचा कि एक दिन मेरा काम ही जवाब देगा। आज वही लोग टीवी पर मुझे देखकर तारीफ करते हैं। सवाल: एक्टिंग में पहला बड़ा मौका कौन सा मिला? जवाब: मैंने पहले स्टार भारत के शो ‘राधा कृष्ण’ में चित्रलेखा का रोल किया। उसका ऑडिशन दिया और भूल गई थी। रात 12:30 बजे कॉल आया कि सुबह 6 बजे शूट के लिए निकलना है। सवाल: उस शो से कितना फायदा मिला? जवाब: सीखने को बहुत मिला, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मैं टीवी सीरियल्स के लिए नहीं बनी हूं। मैं कुछ अलग करना चाहती थी। सवाल: कभी ऐसा लगा कि शायद यह इंडस्ट्री आपके लिए नहीं है? जवाब: हां। एक बड़े शो में मैं फाइनल हो गई थी, लेकिन शूट से एक रात पहले रिप्लेस कर दिया गया। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। लगा कि शायद मैं टैलेंटेड नहीं हूं। लेकिन बाद में समझ आया कि शायद भगवान ने मेरे लिए कुछ बड़ा सोच रखा था। सवाल: फिर ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में काम करने का मौका कैसे मिला? जवाब: एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कॉल किया और कहा कि एक डायरेक्टर से मिल लो। मैं उस समय इसे सीरियस नहीं ले रही थी। उन्होंने चार-पांच बार कॉल किया, तब मैं मिलने गई। वहां मेरी मुलाकात डायरेक्टर नीरज पाठक से हुई और मुझे बिन्नी का रोल मिल गया। सवाल: पहली बार इतने बड़े सेट पर पहुंचीं। कैसा अनुभव रहा? जवाब: बहुत शानदार। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं पहली बार काम कर रही हूं। नीरज पाठक सर इतने सपोर्टिव थे कि हर चीज प्यार से समझाते थे। वह किसी भी एक्टर से बेहतरीन एक्टिंग निकलवा लेते हैं। सवाल: रणदीप हुड्डा के साथ पहला सीन कैसा था? जवाब: बहुत अच्छा। उन्होंने मुझे कभी जूनियर जैसा महसूस नहीं कराया। हमारे बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता
ONGC Calls UP-Bihar Oil Discovery ‘News Hype’, Says India’s Real Energy Mission Is in Andaman

तेल की बढ़ती कीमतों के बीच देश में बेसिन पर तेल व गैस की खोज के लिए खुदाई चल रही है। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उत्तर प्रदेश के बलिया और बिहार के समस्तीपुर में तेल और प्राकृतिक गैस मिलने की चर्चा तेज है। स्थानीय स्तर पर इसे बड़ी ऊर्जा खोज बताया जा रहा है। . लेकिन देहरादून स्थित ONGC मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इस पूरे दावे को तकनीकी तौर पर केवल “न्यूज हाइप” बताया। अधिकारी के मुताबिक, गंगा बेसिन में अब तक ऐसा कोई रिजल्ट नहीं मिला है, जिसे बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट की श्रेणी में रखा जा सके। उनका कहना है कि असली कहानी देश के पूर्वी छोर यानी अंडमान-निकोबार के गहरे समुद्र में लिखी जा रही है, जहां भारत सरकार की सीधी निगरानी में अरबों रुपए का हाई-रिस्क एक्सप्लोरेशन मिशन चल रहा है। गंगा बेसिन में क्या मिला, ONGC इसे बड़ा क्यों नहीं मान रहा अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर 40 हजार क्यूबिक मीटर गैस फ्लो को बड़ी खोज बताया जा रहा है, जबकि ONGC का कुल रोजाना उत्पादन ही करीब 6 से 6.5 करोड़ क्यूबिक मीटर है। उसके सामने यह खोज बेहद छोटी है। उन्होंने कहा कि मीडिया में 3000 या 3500 मीटर की ड्रिलिंग को बहुत बड़ा दिखाया जा रहा है, जबकि ONGC गुजरात, राजामुंद्री और 30 साल पहले कश्मीर में भी 6000 मीटर तक ड्रिलिंग कर चुकी है। देश में हाइड्रोकार्बन खोज के लिए ONGC ने बेसिन को तीन कैटेगरी में बांटा हुआ है। जिसमें अभी गंगा बेसिन को तीसरी श्रेणी में रखा गया है। अधिकारी के मुताबिक, जब तक ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ हाइड्रोकार्बन्स’ किसी खोज को प्रमाणित नहीं करता, तब तक छोटे गैस पॉकेट मिलने का कोई बड़ा कमर्शियल महत्व नहीं माना जाता। अंडमान में भारत का सबसे बड़ा तेल-गैस मिशन अधिकारी के मुताबिक, दुनिया में हाल के वर्षों में जितने बड़े तेल और गैस भंडार मिले हैं, उनमें ज्यादातर गहरे समुद्र में मिले हैं। भारत भी अब अंडमान-निकोबार क्षेत्र में उसी मॉडल पर बड़ा मिशन चला रहा है। यहां एक कुआं खोदने की लागत ₹1100 से ₹1200 करोड़ तक पहुंच रही है। ड्रिलिंग रिग का प्रतिदिन किराया ही करीब ₹5 करोड़ है। समुद्र में पहले 500 से 1000 मीटर तक केवल पानी की गहराई होती है। इसके बाद समुद्र तल के नीचे करीब 7000 फीट तक पाइपलाइन ले जाकर ड्रिलिंग करनी पड़ती है। मौसम खराब होने पर खतरा और खर्च दोनों कई गुना बढ़ जाते हैं। यह इलाका भारतीय मुख्य भूमि से इतना दूर है कि हेलीकॉप्टर भी सीधे वहां तक नहीं पहुंच सकते। ONGC ने इसके लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की है। लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा सहायता के लिए इंडियन नेवी और एयरफोर्स की मदद भी ली जा रही है। 3 प्वॉइंट्स में जानिए अंडमान में अब तक क्या मिला केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से 9.20 नॉटिकल मील यानी करीब 17 किलोमीटर दूर “श्री विजयपुरम-2” कुएं में प्राकृतिक गैस मिली है। यह खोज 295 मीटर गहरे समुद्र में और 2650 मीटर की टारगेट गहराई पर की गई। शुरुआती परीक्षण में 2212 से 2250 मीटर के बीच गैस फ्लेयरिंग के साथ प्राकृतिक गैस मिलने की पुष्टि हुई। गैस के नमूनों को जहाज के जरिए काकीनाडा लाया गया, जहां जांच में इसमें 87% मीथेन पाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को “नेशनल डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन” की घोषणा की थी, जिसे ‘समुद्र मंथन’ नाम दिया गया है। भारत इतना बड़ा जोखिम क्यों उठा रहा भारत इस समय अपनी जरूरत का 90% से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। प्राकृतिक गैस का इंपोर्ट भी करीब 60% तक पहुंच चुका है। इसी वजह से देश घरेलू खोज पर बड़ा दांव लगा रहा है। हालांकि तेल और गैस की खोज को इंडस्ट्री में “बिग गैंबलिंग” कहा जाता है, क्योंकि हजारों करोड़ खर्च होने के बाद भी रिजल्ट की गारंटी नहीं होती। अधिकारी के मुताबिक, ₹10,000 करोड़ तक डूबने के डर से कई बड़ी निजी कंपनियां नए ब्लॉक्स की बिडिंग से पीछे हट चुकी हैं। अब बड़े स्तर पर खोज का दारोमदार ONGC पर ही है। अधिकारी ने उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिकी कंपनी एक्सॉन मोबिल ने दक्षिण अमेरिकी देश गयाना के समुद्री क्षेत्र में 58 बार असफल होने के बाद बड़ा तेल भंडार खोजा था। उस खोज ने छोटे से देश की पूरी अर्थव्यवस्था बदल दी। भारत भी अंडमान क्षेत्र में इसी उम्मीद के साथ बड़ा निवेश कर रहा है, क्योंकि भौगोलिक रूप से यह इलाका इंडोनेशिया के बड़े तेल और गैस भंडारों के करीब माना जाता है। विदेशों में ONGC की चुनौती भी कम नहीं अधिकारी के मुताबिक ONGC विदेश लिमिटेड दुनिया के करीब 17 देशों में तेल और गैस ब्लॉक संभाल रही है, लेकिन युद्ध, प्रतिबंध और कूटनीतिक हालात के कारण भारत को इन निवेशों का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा। साल 2021 में ONGC ने ईरान में दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड्स में से एक की खोज की थी, लेकिन कूटनीतिक परिस्थितियों के कारण भारत को वहां डेवलपमेंट राइट्स नहीं मिले। रूस के तेल ब्लॉक्स में भारत की बड़ी हिस्सेदारी है, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से वहां से सीधे तेल लाना आसान नहीं होता। कंपनी वहां होने वाले मुनाफे को स्थानीय मार्केट में एडजस्ट करती है। वहीं सूडान, सीरिया और इराक जैसे देशों में युद्ध और आंतरिक अस्थिरता के कारण ONGC के कई प्रोजेक्ट प्रभावित हैं। मोजाम्बिक में करीब 2 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹16 हजार करोड़ का निवेश भी अस्थिर इलाके में फंसा हुआ है। बॉम्बे हाई अब भी भारत की सबसे बड़ी ताकत ONGC का देश में कुल घरेलू उत्पादन करीब 3.5 लाख बैरल प्रतिदिन है। इसमें अकेले बॉम्बे हाई और उसके आसपास के नीलम और बसीन सैटेलाइट फील्ड्स से 2.22 लाख बैरल उत्पादन होता है। जमीन पर उत्पादन के मामले में गुजरात के अहमदाबाद और महेसाणा ब्लॉक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के ‘हट्टा फील्ड’ से भी कुछ मात्रा में गैस उत्पादन हो रहा है, लेकिन उसका स्तर अभी सीमित है। सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम क्यों नहीं करती जब अधिकारी से पूछा गया कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स
Diesel Price Hike Halts 19 Lakh Trucks

Hindi News Business Diesel Price Hike Halts 19 Lakh Trucks | Indian Stock Market Overtaken By Taipei नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर CNG से जुड़ी रही। ईरान जंग के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चौथी बार बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज मंगलवार 26 मई को CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। वहीं डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। हालात ये है कि देशभर में मौजूद 95 लाख ट्रकों में से करीब 20% यानी 19 लाख ट्रक सड़कों से हट गए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में गिरावट तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. CNG ₹2 तक महंगी, दिल्ली में कीमत ₹83.09 किलो: इस महीने चौथी बार दाम बढ़े, अब तक ₹6 इजाफा ईरान जंग के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चौथी बार बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज मंगलवार 26 मई को CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। दिल्ली-NCR सहित कई शहरों में ये दाम बढ़ाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. दावा- डीजल महंगा होने से 19 लाख ट्रक बंद: माल भाड़ा 15% तक बढ़ा, खाने-पीने का सामान महंगा हो सकता है डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। हालात ये है कि देशभर में मौजूद 95 लाख ट्रकों में से करीब 20% यानी 19 लाख ट्रक सड़कों से हट गए हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों पर धोखाधड़ी का केस: फर्जी दस्तावेजों से ₹150 करोड़ का लोन लिया, फिर पैसे दूसरी कंपनियों में भेजे अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के तत्कालीन निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग ने यह मामला कफ परेड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। आरोपियों पर बैंक से 150 करोड़ रुपए का लोन लेकर उसे दूसरे कामों में ट्रांसफर करने और डिफॉल्ट करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टाटा संस की मीटिंग में फ्यूचर स्ट्रेटेजी पर चर्चा हुई: नोएल टाटा और चंद्रशेखरन समेत सभी 6 बोर्ड मेंबर्स पहुंचे, IPO पर भी बातचीत मुंबई के बॉम्बे हाउस में आज यानी 26 मई को टाटा संस की एक बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल बोर्ड मीटिंग हुई। ANI के अनुसार रतन टाटा के निधन के बाद हुई इस पहली बड़ी बैठक में समूह के नए कॉर्पोरेट गवर्नेंस ब्लूप्रिंट और फ्यूचर स्ट्रेटेजी पर डिटेल में चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. भारतीय शेयर बाजार को ताइवान ने पीछे छोड़ा: AI और चिप सेक्टर में तेजी से मार्केट कैप ₹415 लाख करोड़ पार, भारत की वैल्यू ₹413 लाख करोड़ ताइवान ने शेयर बाजार की वैल्यू (मार्केट कैप) के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर कंपनी ‘ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी’ (TSMC) के शेयरों में आई भारी तेजी ने ताइवान को यह बढ़त दिलाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. सैम ऑल्टमैन बोले- AI से नौकरी जाने का खतरा नहीं: रोजगार में इंसानी हिस्सा बदलना नामुमकिन; शुरुआती डर गलत साबित हुआ ओपन-AI के CEO सैम ऑल्टमैन ने मंगलवार को सिडनी में कहा कि AI की तेज ग्रोथ और इस्तेमाल से दुनिया में जॉब्स एपोकैलिप्स यानी नौकरियों का संकट नहीं आएगा। उन्होंने माना कि तकनीक ने उतने व्हाइट कॉलर जॉब्स खत्म नहीं किए हैं, जितने का उन्हें पहले डर था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Diesel Price Hike Halts 19 Lakh Trucks

Hindi News Business Diesel Price Hike Halts 19 Lakh Trucks | Indian Stock Market Overtaken By Taipei नई दिल्ली47 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर CNG से जुड़ी रही। ईरान जंग के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चौथी बार बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज मंगलवार 26 मई को CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। वहीं डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। हालात ये है कि देशभर में मौजूद 95 लाख ट्रकों में से करीब 20% यानी 19 लाख ट्रक सड़कों से हट गए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में गिरावट तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. CNG ₹2 तक महंगी, दिल्ली में कीमत ₹83.09 किलो: इस महीने चौथी बार दाम बढ़े, अब तक ₹6 इजाफा ईरान जंग के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चौथी बार बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज मंगलवार 26 मई को CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। दिल्ली-NCR सहित कई शहरों में ये दाम बढ़ाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. दावा- डीजल महंगा होने से 19 लाख ट्रक बंद: माल भाड़ा 15% तक बढ़ा, खाने-पीने का सामान महंगा हो सकता है डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। हालात ये है कि देशभर में मौजूद 95 लाख ट्रकों में से करीब 20% यानी 19 लाख ट्रक सड़कों से हट गए हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों पर धोखाधड़ी का केस: फर्जी दस्तावेजों से ₹150 करोड़ का लोन लिया, फिर पैसे दूसरी कंपनियों में भेजे अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के तत्कालीन निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग ने यह मामला कफ परेड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। आरोपियों पर बैंक से 150 करोड़ रुपए का लोन लेकर उसे दूसरे कामों में ट्रांसफर करने और डिफॉल्ट करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टाटा संस की मीटिंग में फ्यूचर स्ट्रेटेजी पर चर्चा हुई: नोएल टाटा और चंद्रशेखरन समेत सभी 6 बोर्ड मेंबर्स पहुंचे, IPO पर भी बातचीत मुंबई के बॉम्बे हाउस में आज यानी 26 मई को टाटा संस की एक बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल बोर्ड मीटिंग हुई। ANI के अनुसार रतन टाटा के निधन के बाद हुई इस पहली बड़ी बैठक में समूह के नए कॉर्पोरेट गवर्नेंस ब्लूप्रिंट और फ्यूचर स्ट्रेटेजी पर डिटेल में चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. भारतीय शेयर बाजार को ताइवान ने पीछे छोड़ा: AI और चिप सेक्टर में तेजी से मार्केट कैप ₹415 लाख करोड़ पार, भारत की वैल्यू ₹413 लाख करोड़ ताइवान ने शेयर बाजार की वैल्यू (मार्केट कैप) के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर कंपनी ‘ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी’ (TSMC) के शेयरों में आई भारी तेजी ने ताइवान को यह बढ़त दिलाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. सैम ऑल्टमैन बोले- AI से नौकरी जाने का खतरा नहीं: रोजगार में इंसानी हिस्सा बदलना नामुमकिन; शुरुआती डर गलत साबित हुआ ओपन-AI के CEO सैम ऑल्टमैन ने मंगलवार को सिडनी में कहा कि AI की तेज ग्रोथ और इस्तेमाल से दुनिया में जॉब्स एपोकैलिप्स यानी नौकरियों का संकट नहीं आएगा। उन्होंने माना कि तकनीक ने उतने व्हाइट कॉलर जॉब्स खत्म नहीं किए हैं, जितने का उन्हें पहले डर था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
India 6th in World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer

Hindi News Career India 6th In World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क पर MoU साइन किया 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म हुई। बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हुए। अमेरिका की ओर से मार्को रूबियो, जापान से तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेनी वोंग मौजूद रहे। भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ सप्लाई सिक्योरिटी के लिए एक MoU साइन किया। ये MoU भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने में मदद करेगा। क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क शुरू करने को मंजूरी दी। इसके साथ ही खनन, प्रोसेसिंग, रीसाइक्लिंग और सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए मिलकर निवेश और सहयोग करने पर मंजूरी दी। क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक में एनर्जी सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए भी पहल की है, जिसके तहत फ्यूल सिक्योरिटी फोरम और रीजनल एनर्जी सिक्योरिटी को आगे बढ़ाया जाएगा। हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री निगरानी बढ़ाने के लिए क्वाड देश सैटेलाइट डेटा साझा करेंगे, जिससे तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और आपदा राहत में मदद मिलेगी। क्वाड देशों ने फिजी में ‘पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर’ प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला भी किया है, जिसके तहत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही क्वाड देशों ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े संकट पर भी बात की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बना 25 मई को ब्लूमबर्ग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को पीछे छोड़ ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बन गया है। ताइवान का कुल मार्केट कैप 4.95 ट्रिलियन हुआ, जबकि भारत का मार्केट कैप 4.92 ट्रिलियन है। ताइवान के शेयर मार्केट में आए इस उछाल का मुख्य कारण ताइवानी सेमीकंडक्टर और एआई (AI) इंडस्ट्री की बढ़ती मांग है। ताइवान के मार्केट में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह चिप निर्माता कंपनी Taiwan Semiconductor Manufacturing Company यानी TSMC रही है। कंपनी के शेयर इस साल करीब 49 प्रतिशत बढ़े हैं। भारत अब ग्लोबल शेयर मार्केट रैंकिंग में छठे नंबर पर आ गया है। दुनिया के सबसे बड़े शेयर मार्केट अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के हैं। शेयर मार्केट रैंकिंग के मामले में ताइवान भारत से आगे है, लेकिन अर्थव्यवस्था के आकार में भारत अब भी काफी बड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमान के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था करीब 4.15 ट्रिलियन डॉलर की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। वहीं, ताइवान का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी, GDP करीब 977 अरब डॉलर है। 3. भारत और कनाडा ने ‘CEPA 2030’ लक्ष्य तय किया 25 मई को भारत और कनाडा ने साल 2026 के आखिर तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) पूरा करने का लक्ष्य तय किया। कनाडा के पीएम मार्क कॉर्नी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बीच ओटावा में हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, CEPA का उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को $50 बिलियन (लगभग 4 लाख करोड़ रुपए) तक करना है। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने इस समझौते को दोनों देशों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताया है। ये MoU सर्विस, इंवेस्टमेंट और ह्यूमन रिसोर्स से संबंधित है। इसके साथ ही दोनों देश एनर्जी, एग्रीकल्चर और हायर एजुकेशन जैसे सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। इस MoU से भारतीय निर्यातकों को कनाडा के बाजार में बेहतर पहुंच मिल सकेगी। ये CEPA भारत की ‘एक्ट वेस्ट’ और कनाडा की ‘इंडो-पैसिफिक’ रणनीति का हिस्सा है। इस MoU के पूरा होने पर फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल और IT प्रोफेशनल्स को फायदा मिलेगा। भारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता की अगली बैठक जुलाई 2026 में ओटावा में आयोजित की जाएगी। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. नीलम मीणा चीफ इलेक्शन ऑफिसर अपॉइंट हुईं 26 मई को 1998 बैच की IAS नीलम मीणा ने पश्चिम बंगाल की नई चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) का पद संभाला। IAS नीलम की नियुक्ति पूर्व CEO मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद की गई है। नीलम हुगली जिले की मजिस्ट्रेट भी रह चुकी हैं। साथ ही सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (SJDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहीं। नीलम पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा और पर्यावरण विभाग में वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं। इसके साथ ही नीलम चाय बोर्ड और ग्रामीण विकास मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं। फरवरी 2024 में नीलम पश्चिम बंगाल के कंज्यूमर डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी बनाई गई थीं और अब तक वे इस पद पर थीं। इससे साथ ही नीलम कई सारे डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, डिप्टी चेयरमैन, प्राइवेट सेक्रेटरी, जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत कई पदों पर काम कर चुकी हैं। नीलम कई डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी चेयरमैन रह चुकी हैं। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर FWICE ने बैन लगाया 25 मई को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बैन लगाया। ये बैन अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से लगाया गया है। एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने की शिकायत FWICE में की थी। फरहान ने अपनी शिकायत में कहा कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो गया था, इसके बाद रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। इससे फिल्म मेकर्स को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। FWICE के मुताबिक, फेडरेशन के अध्यक्ष वीएन तिवारी नेरणवीर से इस मामले में तीन बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रिस्पोंस नहीं दिया। इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (उनके साथ काम न करने का निर्देश) जारी कर दिया है। फरहान ने साल 2023 में फिल्म डॉन-3 की घोषणा एक्टर रणवीर सिंह के साथ की थी। 2006 में आई शाहरुख स्टारर डॉन और 2011 में आई डॉन-2 के बाद ये इस फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म थी। फेडरेशन
Surya to Break Gayles Record? Hyderabad vs Rajasthan IPL Eliminator Today

न्यू चंडीगढ़8 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बेंगलुरु की ओर से 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं। 2 खास बातें… राजस्थान की टीम हैदराबाद को पिछले 6 मैच से नहीं हरा पाई है। टीम को पिछली जीत 2 अप्रैल 2023 को हैदराबाद में मिली थी। तब राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया था। हैदराबाद ने 2024 सीजन में राजस्थान को क्वालिफायर-2 हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम कोलकाता से फाइनल हार गई थी। हैदराबाद ने 23 में से 14 मैच जीते, 9 हारे हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद का प्रदर्शन राजस्थान से बेहतर है। दोनों के बीच 23 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 14 हैदराबाद और 9 मैच राजस्थान ने जीते हैं। वैभव राजस्थान के टॉप स्कोरर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। वे 14 मैच में 583 रन बना चुके हैं। इनमें 3 फिफ्टी शामिल हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टॉप विकेट टेकर हैं। वे 14 मैच में 21 विकेट ले चुके हैं। आर्चर ने इस सीजन 8.76 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। क्लासन के पास ऑरेंज कैप पाने का मौका हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे 14 मैच में 606 रन बना चुके हैं। 32 रन बनाते ही वे ऑरेंज कैप हासिल कर लेंगे। ईशान किशन (569 रन) और अभिषेक शर्मा (563 रन) भी सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टॉप पर हैं। वे 19 विकेट ले चुके हैं। मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां पिछले तीनों मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। इनमें दो बार लक्ष्य चेज हुआ, जबकि एक बार स्कोर डिफेंड किया गया। दिन का तापमान 25°C से 45°C तक रह सकता है। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड। राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajat Patidar Powers Bengaluru to IPL 2026 Final; Hits 200 Sixes

धर्मशाला25 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे सीजन IPL फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 में टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड और यादगार मोमेंट्स देखने को मिले। कप्तान रजत पाटीदार ने इस जीत के साथ एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। वह लगातार दो IPL फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले पांचवें कप्तान बने। पाटीदार ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया और सबसे तेज 200 सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। पाटीदार की नाबाद 93 रन की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। बेंगलुरु-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. बेंगलुरु सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बेंगलुरु ने IPL फाइनल में पांचवी बार जगह बनाई। टीम 2009, 2011, 2016, 2025 और 2026 में फाइनल में पहुंची। वह सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम है। चेन्नई रिकॉर्ड 10 फाइनल के साथ नंबर एक पर है। वहीं मुंबई 6 फाइनल के साथ दूसरे पायदान पर है। 2. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में 92 रन से जीत दर्ज की। यह IPL प्लेऑफ में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2008 में दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 105 रन से जीत हासिल की थी। 3. पाटीदार लगातार दो IPL फाइनल खेलने वाले पांचवें कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बनाई। बतौर कप्तान पाटीदार लगातार दो या उससे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाले पांचवे कप्तान बन गए। धोनी ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए 2010, 2011, 2012, 2013 में लगातार 4 साल तक फाइनल खेले थे। इसके बाद उन्होंने 2018 और 2019 में भी लगातार चेन्नई को फाइनल में पहुंचाया। वहीं रोहित शर्मा 2019 और 2020 में मुंबई को फाइनल में पहुंचाया था। 4. रजत सबसे तेज 200 टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय पाटीदार ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर लिए। वे यह मुकाम सबसे तेजी से हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने 125 पारियों में 200 सिक्स लगाए थे। 5. पाटीदार ने वॉर्नर की बराबरी की पाटीदार ने कप्तान के तौर पर नाबाद 93 रन की पारी खेलकर डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में अब दोनों संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। 6. रजत ने प्लेऑफ की एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाए पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 9 छक्के जड़कर IPL प्लेऑफ इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली पारी खेली। इस लिस्ट में शुभमन गिल 10 सिक्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 7. पाटीदार IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 93 रन की पारी में 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही उनके IPL प्लेऑफ में 24 छक्के हो गए हैं। वे प्लेऑफ मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सुरेश रैना 40 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं धोनी 28 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 8. पाटीदार ने प्लेऑफ में बतौर कप्तान तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया पाटीदार ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। पहले नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। दूसरे नंबर पर धोनी हैं, 2012 में धोनी ने मुंबई के खिलाफ 20 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था। 9. बेंगलुरु ने चौथी बार 250+ स्कोर बनाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी बार टी-20 में 250+ स्कोर बनाया। टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत और सनराइजर्स हैदराबाद उससे आगे हैं। 10. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 254/5 का स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के ही तीन साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। गुजरात ने 2023 में मुंबई के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 233/3 का स्कोर बनाया था। 11. RCB प्लेऑफ के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम बनी बेंगलुरु ने मैच में कुल 38 बाउंड्री लगाई। यह IPL प्लेऑफ में किसी टीम द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चेन्नई का रिकॉर्ड तोड़ी, जिन्होंने 2012 में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 33 बाउंड्री लगाई थी। 12. RCB ने IPL का अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ मंगलवार को 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। ये IPL में बेंगलुरु का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ लीग का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने बेंगलुरु के मैदान पर 263/5 स्कोर किए थे। 13. बेंगलुरु ने प्लेऑफ का चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 76/1 का स्कोर बनाया। यह IPL प्लेऑफ में पहले 6 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 100/2 का स्कोर बनाया था। 14. IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे मंहगा ओवर कुलवंत खेजरोलिया ने बेंगलुरु की पारी के 15वें ओवर में 28 रन दिए। ये IPL प्लेऑफ में दूसरा सबसे महंगा ओवर है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के परविंदर अवाना पहले नंबर पर हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 2014 के क्वालीफायर में पंजाब की ओर से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में 33 रन दिए थे। 15. रबाडा एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन 18वीं बार पावरप्ले में विकेट चटकाया। उन्होंने धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर को आउट किया। इसी के साथ वे IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने
Surya to Break Gayles Record? Hyderabad vs Rajasthan IPL Eliminator Today

न्यू चंडीगढ़20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बेंगलुरु की ओर से 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं। 2 खास बातें… राजस्थान की टीम हैदराबाद को पिछले 6 मैच से नहीं हरा पाई है। टीम को पिछली जीत 2 अप्रैल 2023 को हैदराबाद में मिली थी। तब राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया था। हैदराबाद ने 2024 सीजन में राजस्थान को क्वालिफायर-2 हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम कोलकाता से फाइनल हार गई थी। हैदराबाद ने 23 में से 14 मैच जीते, 9 हारे हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद का प्रदर्शन राजस्थान से बेहतर है। दोनों के बीच 23 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 14 हैदराबाद और 9 मैच राजस्थान ने जीते हैं। वैभव राजस्थान के टॉप स्कोरर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। वे 14 मैच में 583 रन बना चुके हैं। इनमें 3 फिफ्टी शामिल हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टॉप विकेट टेकर हैं। वे 14 मैच में 21 विकेट ले चुके हैं। आर्चर ने इस सीजन 8.76 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। क्लासन के पास ऑरेंज कैप पाने का मौका हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे 14 मैच में 606 रन बना चुके हैं। 32 रन बनाते ही वे ऑरेंज कैप हासिल कर लेंगे। ईशान किशन (569 रन) और अभिषेक शर्मा (563 रन) भी सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टॉप पर हैं। वे 19 विकेट ले चुके हैं। मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां पिछले तीनों मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। इनमें दो बार लक्ष्य चेज हुआ, जबकि एक बार स्कोर डिफेंड किया गया। दिन का तापमान 25°C से 45°C तक रह सकता है। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड। राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









