Sunday, 27 Sep 2026 | 10:59 AM

Trending :

उज्ज्वल निकम ने बताया अजमल कसाब का दावा:बोला था- अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं, बिग बी बोले- घर आता तो गोली मार देता Bihar & MP Job Vacancy 2026 रामायण इवेंट में मीडिया ने किया साढ़े चार घंटे इंतजार:मिस्टर बीस्ट के आने में हुई देरी; रणबीर-साई पल्लवी समेत टीम पहले से मौजूद थी रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए
EXCLUSIVE

चार ड्रॉप-आउट्स ने बनाई कर्सर की पैरेंट कंपनी एनीस्फीयर:11 साल में ट्रूल ने बिना सैलरी कंपनी शुरू की; 25 में स्पेसएक्स से बड़ी डील

माइकल ट्रूल को सुर्खियों से दूर रहकर कोडिंग पसंद है। सैलरी में दिलचस्पी नहीं रही। लेकिन महज 25 साल की उम्र में उनकी कंपनी कर्सर डेवलपर टूल्स सेगमेंट की सबसे बड़ी डील के केंद्र में है। स्पेसएक्स ने इसे 60 अरब डॉलर (~5.6 लाख करोड़) में खरीदने का ऐलान किया है। न्यूयॉर्क में जन्मे ट्रूल ने 11 साल की उम्र में कोडिंग शुरू की, होरेस मैन स्कूल के बाद एमआईटी पहुंचे और 18 साल की उम्र में गूगल में लैंग्वेज मॉडल्स पर इंटर्न रहे। 2022 में डिग्री छोड़कर एमआईटी के तीन साथियों- अमन सांगर, सुलेह आसिफ और आर्विड लुनेमार्क के साथ एनीस्फीयर बनाई, जो कर्सर की पैरेंट कंपनी है। शुरुआत में कंपनी कई आइडिया पर हाथ आजमाती रही, आखिरकार एआई बेस्ड कोडिंग टूल्स पर दांव सही साबित हुआ। 2023 में लॉन्च हुआ कर्सर डेवलपर्स को कोड लिखने, एडिट और डिबग करने में मदद करता है। 2025 के आखिर तक फोर्ब्स ने इसका वैल्युएशन करीब 2.8 लाख करोड़ आंका था। ओपनएआई-एंथ्रोपिक जैसे दिग्गजों के साथ यह ‘एआई कोडिंग’ सेगमेंट का अहम खिलाड़ी बन गया। कामयाबी के बावजूद ट्रूल कम बोलने और पब्लिक से दूर रहने वाले शख्स माने जाते हैं। शुरुआती सालों में सैलरी तक नहीं ली, छोटी-चुनिंदा टीम के लिए सख्त हायरिंग नीति और हमेशा एक ‘जेनरेशनल कंपनी’ बनाने का लक्ष्य रखा। बहरहाल, मंगलवार को हुई डील के बाद एनीस्फीयर स्पेसएक्स की पूर्ण सहायक कंपनी बन जाएगी। डील तीसरी तिमाही तक पूरी हो सकती है। टेकक्रंच के मुताबिक, इससे पहले स्पेसएक्स के पास 60 अरब डॉलर में कर्सर खरीदने या 10 अरब डॉलर देकर पार्टनरशिप जारी रखने का विकल्प था। आईपीओ के कुछ दिन बाद हुई यह डील एक्सएआई को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।
बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, कर्सर ने थर्ड-पार्टी पर निर्भरता घटाने के लिए खुद की ‘कंपोजर’ मॉडल सीरीज बनाई थी, लेकिन इन्हें चलाने के लिए भारी कंप्यूटिंग पावर चाहिए। यही वजह है कि स्पेसएक्स का ‘कोलोसस’ इंफ्रास्ट्रक्चर इस डील की अहम वजह बना। ट्रूल के लिए यह टीनएज कोडर से अरबपति फाउंडर बनने तक का सफर है, और स्पेसएक्स के लिए एआई दिग्गजों से फासला घटाने की कोशिश। ट्रूल ने 18 की उम्र से ही शुरू कर दिया था एआई पर काम
2022 – एमआईटी छोड़ा, तीन साथियों के साथ खुद की कंपनी एनीस्फीयर बनाई।
2023 – कर्सर लॉन्च किया, 1 साल में ही आय 10 करोड़ डॉलर पार।
2025 – वैल्यूएशन 30 अरब डॉलर, आय 1 अरब डॉलर के पार।
2026 – 25 साल की उम्र में स्पेसएक्स के साथ 60 अरब डॉलर की बड़ी डील की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने 1-1 सीट पर बहुमत, चौधरी बाजार बोले- 'बड़ी चुनौती थी लेकिन...'

March 17, 2026/
6:28 am

हरियाणा राज्य चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है. बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के...

हनुवंतिया बैकवॉटर में भोपाल के व्यक्ति की डूबने से मौत:तेरहवीं कार्यक्रम के बाद घूमने पहुंचा था, गहरे पानी में जाने से हादसा

April 30, 2026/
10:07 pm

खंडवा जिले के हनुवंतिया बैकवॉटर में गुरुवार शाम 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान...

Samsung Galaxy S26 Series Launch

February 26, 2026/
6:15 am

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज...

गैस सिलेंडर की कमी, होटलों में भट्टियां सुलगीं:कोयला-लकड़ी के दाम बढ़े, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की मांग में उछाल

March 14, 2026/
12:58 pm

बड़वानी में गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एलपीजी की अनुपलब्धता के...

Israel Iraq Military Base Exposed; Iran War Attack

May 18, 2026/
12:50 pm

काबुल/वॉशिंगटन डीसीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक तारीख- 3 मार्च जगह- अल-नुखैब कस्बा, पश्चिमी इराक 29 साल का चरवाहा अवाद...

राजनीति

चार ड्रॉप-आउट्स ने बनाई कर्सर की पैरेंट कंपनी एनीस्फीयर:11 साल में ट्रूल ने बिना सैलरी कंपनी शुरू की; 25 में स्पेसएक्स से बड़ी डील

चार ड्रॉप-आउट्स ने बनाई कर्सर की पैरेंट कंपनी एनीस्फीयर:11 साल में ट्रूल ने बिना सैलरी कंपनी शुरू की; 25 में स्पेसएक्स से बड़ी डील

माइकल ट्रूल को सुर्खियों से दूर रहकर कोडिंग पसंद है। सैलरी में दिलचस्पी नहीं रही। लेकिन महज 25 साल की उम्र में उनकी कंपनी कर्सर डेवलपर टूल्स सेगमेंट की सबसे बड़ी डील के केंद्र में है। स्पेसएक्स ने इसे 60 अरब डॉलर (~5.6 लाख करोड़) में खरीदने का ऐलान किया है। न्यूयॉर्क में जन्मे ट्रूल ने 11 साल की उम्र में कोडिंग शुरू की, होरेस मैन स्कूल के बाद एमआईटी पहुंचे और 18 साल की उम्र में गूगल में लैंग्वेज मॉडल्स पर इंटर्न रहे। 2022 में डिग्री छोड़कर एमआईटी के तीन साथियों- अमन सांगर, सुलेह आसिफ और आर्विड लुनेमार्क के साथ एनीस्फीयर बनाई, जो कर्सर की पैरेंट कंपनी है। शुरुआत में कंपनी कई आइडिया पर हाथ आजमाती रही, आखिरकार एआई बेस्ड कोडिंग टूल्स पर दांव सही साबित हुआ। 2023 में लॉन्च हुआ कर्सर डेवलपर्स को कोड लिखने, एडिट और डिबग करने में मदद करता है। 2025 के आखिर तक फोर्ब्स ने इसका वैल्युएशन करीब 2.8 लाख करोड़ आंका था। ओपनएआई-एंथ्रोपिक जैसे दिग्गजों के साथ यह ‘एआई कोडिंग’ सेगमेंट का अहम खिलाड़ी बन गया। कामयाबी के बावजूद ट्रूल कम बोलने और पब्लिक से दूर रहने वाले शख्स माने जाते हैं। शुरुआती सालों में सैलरी तक नहीं ली, छोटी-चुनिंदा टीम के लिए सख्त हायरिंग नीति और हमेशा एक ‘जेनरेशनल कंपनी’ बनाने का लक्ष्य रखा। बहरहाल, मंगलवार को हुई डील के बाद एनीस्फीयर स्पेसएक्स की पूर्ण सहायक कंपनी बन जाएगी। डील तीसरी तिमाही तक पूरी हो सकती है। टेकक्रंच के मुताबिक, इससे पहले स्पेसएक्स के पास 60 अरब डॉलर में कर्सर खरीदने या 10 अरब डॉलर देकर पार्टनरशिप जारी रखने का विकल्प था। आईपीओ के कुछ दिन बाद हुई यह डील एक्सएआई को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।
बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, कर्सर ने थर्ड-पार्टी पर निर्भरता घटाने के लिए खुद की ‘कंपोजर’ मॉडल सीरीज बनाई थी, लेकिन इन्हें चलाने के लिए भारी कंप्यूटिंग पावर चाहिए। यही वजह है कि स्पेसएक्स का ‘कोलोसस’ इंफ्रास्ट्रक्चर इस डील की अहम वजह बना। ट्रूल के लिए यह टीनएज कोडर से अरबपति फाउंडर बनने तक का सफर है, और स्पेसएक्स के लिए एआई दिग्गजों से फासला घटाने की कोशिश। ट्रूल ने 18 की उम्र से ही शुरू कर दिया था एआई पर काम
2022 – एमआईटी छोड़ा, तीन साथियों के साथ खुद की कंपनी एनीस्फीयर बनाई।
2023 – कर्सर लॉन्च किया, 1 साल में ही आय 10 करोड़ डॉलर पार।
2025 – वैल्यूएशन 30 अरब डॉलर, आय 1 अरब डॉलर के पार।
2026 – 25 साल की उम्र में स्पेसएक्स के साथ 60 अरब डॉलर की बड़ी डील की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket