Vaibhav Sooryavanshi Fight Penalty Row; BCCI Action

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका ए के खिलाड़ी को धक्का देने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर कार्रवाई की अटकलों को BCCI ने खारिज कर दिया है। 15 जून को दांबुला में खेले गए मैच के टाई होने के बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने भारत ए को हराया था। मैच खत्म होने के बाद सूर्यवंशी और कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच बहस हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी। हालांकि, आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि यह ट्राई सीरीज श्रीलंका क्रिकेट के अधिकार क्षेत्र में खेली जा रही है, इसलिए मामले पर फैसला लेने का अधिकार मैच रेफरी और अंपायरों के पास है, न कि BCCI के। 15 जून को हुए मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी (3 नंबर जर्सी)। BCCI के पास कार्रवाई का अधिकार नहीं सैकिया ने कहा, सोशल मीडिया पर बहुत सी बातें चल रही हैं कि BCCI कार्रवाई पर विचार कर रहा है। क्या आप चाहते हैं कि BCCI मैच रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल दे? BCCI कोई ऐसी अथॉरिटी नहीं है जिसे उस क्षेत्र में हस्तक्षेप करना चाहिए, जहां मैच रेफरी और अंपायर निर्णय लेने के लिए नियुक्त हैं। मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उस पर फैसला लेने का अधिकार उन्हीं के पास है। उन्होंने आगे कहा, जो भी हुआ, वह खेल का हिस्सा था और उसमें BCCI की कोई भूमिका नहीं है। अगर कुछ गलत हुआ है तो मैच रेफरी और अंपायर उसके बारे में निर्णय लेंगे। इसके लिए पूरी व्यवस्था मौजूद है। रेफरी ने एक्शन की सिफारिश की इससे पहले बुधवार को खबर आई थी कि मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने दोनों टीमों के बोर्ड को मैच रिपोर्ट भेजी है। इसमें सूर्यवंशी पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई थी। इंडिया ए के कप्तान तिलक पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाने को कहा गया है। तिलक ने मैच के समय अंपायर से बहस करते हुए मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर कराने को कहा था। रिपोर्ट में श्रीलंका ए के विशेन हलामबागे पर 50% और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी 20% जुर्माना लगाने को कहा गया है। डिकवेला पर स्लेजिंग के आरोप लगाए गए हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी के कमेंट से विवाद शुरू हुआ मेजबान टीम के खिलाड़ी विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, यह IPL नहीं है, मैच खत्म… अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी सूर्यवंशी पर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। बताया गया कि वे खिलाड़ियों के IPL प्रदर्शन को लेकर भी तंज कस रहे थे। यूथ वनडे में ICC के नियम लागू नहीं होते ए-टीम स्तर के मुकाबलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई का नियम सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग है। ऐसे मामलों में ICC की ओर से जुर्माना या सजा अपने आप लागू नहीं होती। मैच रेफरी की सिफारिशें अब BCCI और श्रीलंका क्रिकेट को भेज दी गई हैं। अब दोनों बोर्ड यह तय करेंगे कि इन प्रस्तावित जुर्मानों को मंजूरी दी जाए या नहीं और इन्हें लागू किया जाए या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। मैच रेफरी ने मैदान पर मौजूद अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर ये सिफारिशें की हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Sooryavanshi Fight Penalty Row; BCCI Action

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंका ए के खिलाड़ी को धक्का देने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर क्या एक्शन होना चाहिए इस पर फैसला लेने का हक मैच रेफरी के पास है। BCCI इसमें कोई दखल नहीं देगा। सैकिया ने कहा, ऐसी घटनाएं खेल में होती रहती हैं। इसके लिए पहले से सिस्टम है। वही सिस्टम फॉलो किया जाएगा। इसमें हमारा कोई रोल नहीं है। 15 जून को दांबुला में श्रीलंका ए ने भारत ए को ट्राई सीरीज के मैच में हराया था। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था। सुपर ओवर के बाद वैभव की श्रीलंका के खिलाड़ियों से बहस हो गई थी। इस पर वैभव ने श्रीलंका के विशेन हलामबागे को धक्का दे दिया था। 15 जून को हुए मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी (3 नंबर जर्सी)। रेफरी ने की है जुर्माने की सिफारिश धक्कामुक्की की इस घटना पर मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाशन ने वैभव और हलामबागे पर मैच फीस का 50-50% जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। वैभव की स्लेजिंग करने के लिए श्रीलंका के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर 20% और अंपायर से बहस करने के लिए भारतीय कप्तान तिलक वर्मा पर 20% जुर्माना लगाने की सिफारिश भी की गई थी। जुर्माने की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं यह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं था। लिहाजा मैच रेफरी का फैसला सीधे लागू नहीं हो सकता। रेफरी एक्शन की सिफारिश कर सकता है। रेफरी की सिफारिश को अमल में लाना है या नहीं यह फैसला दोनों टीमों के बोर्ड को करना होता है। अब जबकि BCCI ने इससे दूरी बना ली है तो जुर्माना लगेगा या नहीं यह श्रीलंका बोर्ड के ऊपर है। अगर श्रीलंका बोर्ड भी BCCI की तरह यह स्टैंड अपनाता है कि रेफरी का फैसला ही मान्य होगा तो वैभव और अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लग जाएगा। रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं देगा बोर्ड सैकिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं। ये सही नहीं है। क्या आप चाहते हैं कि BCCI मैच रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल दे? BCCI कोई ऐसी अथॉरिटी नहीं है जिसे उस क्षेत्र में हस्तक्षेप करना चाहिए, जहां मैच रेफरी और अंपायर निर्णय लेने के लिए नियुक्त हैं। मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उस पर फैसला लेने का अधिकार उन्हीं के पास है। वैभव को क्या कहा था श्रीलंकाई खिलाड़ी ने विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, यह IPL नहीं है, मैच खत्म… अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी सूर्यवंशी पर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। ———————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया:1000 से ज्यादा ड्रोन दागे, ऑयल डिपो में धमाका, एक की मौत

यूक्रेन ने गुरुवार को रूस पर युद्ध शुरू होने के बाद का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में करीब 1000 ड्रोन और चार क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया। इनमें करीब 200 ड्रोन राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। हमले में दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र के एक तेल डिपो में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मॉस्को की कपोतन्या ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला हुआ। विस्फोट के बाद ऑयल डिपो टैंक का ढक्कन कई मीटर ऊपर उछल गया और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पास के एक शॉपिंग सेंटर में भी आग लग गई। ड्रोन का मलबा गिरने से कुछ रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। कई ऊंची इमारतों को खाली कराया गया। हमले के बाद मॉस्को के हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाई गई। जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मॉस्को पर हुए हमले को पिछले हफ्ते कीव पर रूस की कार्रवाई का जवाब बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने उन ठिकानों को निशाना बनाया, जो रूस के युद्ध अभियान को सहारा दे रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अब समय आ गया है कि रूस युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाए। उन्होंने यूक्रेन की विभिन्न सैन्य और खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई की तारीफ भी की। जेलेंस्की ने कहा, “हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन अगर यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा।” हमले के समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कजान में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ शिखर बैठक में मौजूद थे। उन्होंने मॉस्को पर हुए इस बड़े हमले को लेकर अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। 2023 से रूसी राजधानी पर ड्रोन हमले बढ़े 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के ड्रोन हमले सीमित थे। 2023 में पहली बार उसके ड्रोन मॉस्को तक पहुंचे, लेकिन तब हमलों में कुछ ही ड्रोन इस्तेमाल किए जाते थे। अब यूक्रेन लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम हो गया है, जबकि रूस ने भी राजधानी के चारों ओर मजबूत एयर डिफेंस तैनात कर रखा है। इस वजह से युद्ध अब सिर्फ फ्रंटलाइन तक सीमित नहीं रहा। दोनों देश तेल डिपो, रिफाइनरी और दूसरे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। G7 देशों ने यूक्रेन को मदद देने का ऐलान किया मॉस्को पर बड़े हमले के बीच G7 देशों ने यूक्रेन के लिए सैन्य मदद बढ़ाने का ऐलान किया है। संगठन ने कहा कि यूक्रेन को ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम, इंटरसेप्टर और लंबी दूरी के हथियार दिए जाएंगे। इसके अलावा रूस के तेल और गैस कारोबार पर प्रतिबंध और सख्त किए जाएंगे। G7 देशों ने सर्दियों से पहले यूक्रेन की बिजली और ऊर्जा जरूरतों के लिए भी अतिरिक्त मदद देने का भरोसा दिया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें लगा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराना आसान होगा, लेकिन दोनों देशों के बीच गहरी दुश्मनी ने बातचीत को मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी वोलोदिमिर जेलेंस्की और व्लादिमिर पुतिन दोनों से अच्छी बातचीत हुई है और वह इस युद्ध का अंत देखना चाहते हैं।
यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया:1000 से ज्यादा ड्रोन, क्रूज मिसाइलें भी दागीं; ऑयल डिपो धमाके से तबाह, एक की मौत

यूक्रेन ने गुरुवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में करीब 1,000 ड्रोन और चार क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया। इनमें करीब 200 ड्रोन राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक हमले में दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र के एक ऑयल डिपो धमाके से तबाह हो गया, यहां मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मॉस्को की कपोतन्या ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला हुआ। विस्फोट के बाद ऑयल डिपो टैंक का ढक्कन कई मीटर ऊपर उछल गया और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पास के एक शॉपिंग सेंटर में भी आग लग गई। ड्रोन का मलबा गिरने से कुछ रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। कई ऊंची इमारतों को खाली कराया गया। हमले के बाद मॉस्को के हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाई गई। जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मॉस्को पर हुए हमले को पिछले हफ्ते कीव पर रूस की कार्रवाई का जवाब बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने उन ठिकानों को निशाना बनाया, जो रूस के युद्ध अभियान को सहारा दे रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अब समय आ गया है कि रूस युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाए। उन्होंने यूक्रेन की विभिन्न सैन्य और खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई की तारीफ भी की। जेलेंस्की ने कहा, “हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन अगर यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा।” हमले के समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कजान में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ शिखर बैठक में मौजूद थे। उन्होंने मॉस्को पर हुए इस बड़े हमले को लेकर अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। 2023 से रूसी राजधानी पर ड्रोन हमले बढ़े 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के ड्रोन हमले सीमित थे। 2023 में पहली बार उसके ड्रोन मॉस्को तक पहुंचे, लेकिन तब हमलों में कुछ ही ड्रोन इस्तेमाल किए जाते थे। अब यूक्रेन लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम हो गया है, जबकि रूस ने भी राजधानी के चारों ओर मजबूत एयर डिफेंस तैनात कर रखा है। इस वजह से युद्ध अब सिर्फ फ्रंटलाइन तक सीमित नहीं रहा। दोनों देश तेल डिपो, रिफाइनरी और दूसरे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। G7 देशों ने यूक्रेन को मदद देने का ऐलान किया मॉस्को पर बड़े हमले के बीच G7 देशों ने यूक्रेन के लिए सैन्य मदद बढ़ाने का ऐलान किया है। संगठन ने कहा कि यूक्रेन को ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम, इंटरसेप्टर और लंबी दूरी के हथियार दिए जाएंगे। इसके अलावा रूस के तेल और गैस कारोबार पर प्रतिबंध और सख्त किए जाएंगे। G7 देशों ने सर्दियों से पहले यूक्रेन की बिजली और ऊर्जा जरूरतों के लिए भी अतिरिक्त मदद देने का भरोसा दिया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें लगा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराना आसान होगा, लेकिन दोनों देशों के बीच गहरी दुश्मनी ने बातचीत को मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी वोलोदिमिर जेलेंस्की और व्लादिमिर पुतिन दोनों से अच्छी बातचीत हुई है और वह इस युद्ध का अंत देखना चाहते हैं। ———————— रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रूस ने यूक्रेन पर ओरेश्निक मिसाइल से हमला किया:यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम; जेलेंस्की बोले- रूसी पागल हो चुके हैं रूस ने पिछले महीने यूक्रेन पर कई मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया। इस हमले में कम से कम 4 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। हमलों का निशाना यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाके थे। रूस ने कहा कि यह हमला यूक्रेनी हमलों के जवाब में किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
दलबदल की अफवाहों के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद राजाभाऊ वाजे ने उद्धव ठाकरे के प्रति वफादारी की पुष्टि की

विद्रोही गुट में संभावित बदलाव की अफवाहों के बीच, शिवसेना (यूबीटी) सांसद राजाभाऊ वाजे ने अपने दलबदल की अटकलों पर विराम लगाते हुए, उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी वफादारी की दृढ़ता से पुष्टि की है। n18oc_राजनीति
खरबूजे के बीज का उपयोग: बड़े काम का है खरबूजे का बीज, घर पर बनाएं ऐसा ठंडा शरबत, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद; जानिए रेसिपी

18 जून 2026 को 15:07 IST पर अद्यतन किया गया खरबूजे के बीज की जगह इस घर पर ही शरबत बनाएं, इसे बनाना काफी आसान है। ये शरीर को गर्मी, ठंडक, हाइड्रेशन और बेहतर डॉक्स देता है। शराब के फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे, पूरी रेसिपी पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट) खरबूजे के बीज का पेय (टी) खरबूजा के बीज के फायदे (टी) गर्मियों में ठंडा करने वाला पेय (टी) प्राकृतिक ऊर्जा पेय भारत (टी) खरबूजा के बीज की रेसिपी
आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अमृत रत्न समिट के दौरान अपने बचपन और बेटी राहा पर खुल कर बात की है। आलिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और वह आईने के सामने घंटों परफॉर्मेंस दिया करती थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा भी जन्मजात परफॉर्मर है। आलिया के मुताबिक, राहा काफी ‘फिल्मी’ है, उसे डांस करना और गाने सुनना बहुत पसंद है। राहा काफी तेजी से डांस स्टेप्स सीख लेती है और वह एक लीडर की तरह चीजों को समझती है। राहा में दिखते हैं कलाकार के गुण आलिया ने बताया कि राहा अभी बहुत छोटी है, लेकिन वह अलग-अलग चीजों में अपनी रुचि दिखा रही है। वह न केवल डांस और म्यूजिक में दिलचस्पी रखती है, बल्कि स्पोर्ट्स गतिविधियों में भी काफी आगे है। आलिया ने कहा, ‘राहा अभी अपनी चीजों को ऑब्जर्व कर रही है। वह आर्ट, डांस और स्पोर्ट्स जैसी कई गतिविधियों में हाथ आजमा रही है। वह अपने तरीके से एक विचारक और लीडर है।’ अभिनेत्री ने हंसी मजाक में यह भी कहा कि अगर मैं ऐसा कहूं तो गलत नहीं होगा कि राहा का भविष्य स्टेज के लिए ही बना है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से शुरू हुई लव स्टोरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की। उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ। दिसंबर 2023 में क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार राहा के साथ सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फिल्म ‘अल्फा’ में दिखेगा नया अंदाज आलिया भट्ट जल्द ही शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। गुरुवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में बॉबी देओल विलेन के रूप में दिखाई दिए हैं। ट्रेलर के अनुसार, बॉबी का किरदार बचपन में आलिया के पात्र को किडनैप कर उसे एक किलिंग मशीन की तरह तैयार करता है। इस फिल्म में शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो की भी चर्चा जोरों पर है। आलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आएंगी। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा, चर्चा है कि आलिया ने नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के सेट को जॉइन कर लिया है और उन्होंने कुछ सीन भी शूट किए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आलिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। पूरी खबर पढ़ें
आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अमृत रत्न समिट के दौरान अपने बचपन और बेटी राहा पर खुल कर बात की है। आलिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और वह आईने के सामने घंटों परफॉर्मेंस दिया करती थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा भी जन्मजात परफॉर्मर है। आलिया के मुताबिक, राहा काफी ‘फिल्मी’ है, उसे डांस करना और गाने सुनना बहुत पसंद है। राहा काफी तेजी से डांस स्टेप्स सीख लेती है और वह एक लीडर की तरह चीजों को समझती है। राहा में दिखते हैं कलाकार के गुण आलिया ने बताया कि राहा अभी बहुत छोटी है, लेकिन वह अलग-अलग चीजों में अपनी रुचि दिखा रही है। वह न केवल डांस और म्यूजिक में दिलचस्पी रखती है, बल्कि स्पोर्ट्स गतिविधियों में भी काफी आगे है। आलिया ने कहा, ‘राहा अभी अपनी चीजों को ऑब्जर्व कर रही है। वह आर्ट, डांस और स्पोर्ट्स जैसी कई गतिविधियों में हाथ आजमा रही है। वह अपने तरीके से एक विचारक और लीडर है।’ अभिनेत्री ने हंसी मजाक में यह भी कहा कि अगर मैं ऐसा कहूं तो गलत नहीं होगा कि राहा का भविष्य स्टेज के लिए ही बना है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से शुरू हुई लव स्टोरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की। उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ। दिसंबर 2023 में क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार राहा के साथ सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फिल्म ‘अल्फा’ में दिखेगा नया अंदाज आलिया भट्ट जल्द ही शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। गुरुवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में बॉबी देओल विलेन के रूप में दिखाई दिए हैं। ट्रेलर के अनुसार, बॉबी का किरदार बचपन में आलिया के पात्र को किडनैप कर उसे एक किलिंग मशीन की तरह तैयार करता है। इस फिल्म में शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो की भी चर्चा जोरों पर है। आलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आएंगी। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा, चर्चा है कि आलिया ने नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के सेट को जॉइन कर लिया है और उन्होंने कुछ सीन भी शूट किए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आलिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। पूरी खबर पढ़ें
ईरान को सुबह धमकी दी, रात में कहा- डील साइन:ईरान से समझौते के दिन कैसे बदलता रहा ट्रम्प का मिजाज; 00 PHOTOS

अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए समझौते पर डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में साइन किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद थे। अमेरिका-ईरान की पीस डील 19 जून को स्विट्जरलैंड में होनी थी। ऐसे में किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि 2 दिन पहले ट्रम्प यह ऐतिहासिक फैसला करेंगे। ट्रम्प ने समझौते के दिन की शुरुआत ईरान को धमकी देने से शुरू की। उन्होंने G7 समिट के दौरान कहा कि अगर अगले 60 दिनों में समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका फिर से ईरान पर बम बरसाएगा। रात होते-होते ट्रम्प नरम पड़ गए और पीस डील पर साइन कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय वहां मौजूद लोगों को कुछ मिनट पहले तक इसकी जानकारी नहीं थी। ट्रम्प के ईरान को धमकी देने से लेकर पीस डील पर साइन करने से जुड़ी 12 तस्वीरें… G7 वर्किंग सेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस PM मोदी से मुलाकात, लुक की तारीफ की ट्रम्प वर्साय पैलेस की ओर रवाना हुए
ईरान को सुबह धमकी दी, रात में कहा- डील साइन:ईरान से समझौते के दिन कैसे बदलता रहा ट्रम्प का मिजाज; 12 PHOTOS

अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए समझौते पर डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में साइन किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद थे। अमेरिका-ईरान की पीस डील 19 जून को स्विट्जरलैंड में होनी थी। ऐसे में किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि 2 दिन पहले ट्रम्प यह ऐतिहासिक फैसला करेंगे। ट्रम्प ने समझौते के दिन की शुरुआत ईरान को धमकी देने से शुरू की। उन्होंने G7 समिट के दौरान कहा कि अगर अगले 60 दिनों में समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका फिर से ईरान पर बम बरसाएगा। रात होते-होते ट्रम्प नरम पड़ गए और पीस डील पर साइन कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय वहां मौजूद लोगों को कुछ मिनट पहले तक इसकी जानकारी नहीं थी। ट्रम्प के ईरान को धमकी देने से लेकर पीस डील पर साइन करने से जुड़ी 12 तस्वीरें… G7 वर्किंग सेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस PM मोदी से मुलाकात, लुक की तारीफ की ट्रम्प वर्साय पैलेस की ओर रवाना हुए ————————- पीस डील से जुड़ी ये खबरे भी पढ़ें… अमेरिका-ईरान समझौते के 14 पॉइंट की पूरी डिटेल:होर्मुज सिर्फ 60 दिन फ्री, ईरान को ₹28 लाख करोड़ हर्जाना मिलेगा, बदले में परमाणु हथियार नहीं बनाएगा अमेरिका और ईरान ने जंग खत्म करने के समझौते के मसौदे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने बुधवार देर रात डिजिटल हस्ताक्षर किए, जिसके साथ ही यह समझौता लागू हो गया। पूरी खबर पढ़ें अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले समझौता:दोनों प्रेसिडेंट ने दस्तखत किए, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MoU पर साइन किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें







