Tuesday, 22 Sep 2026 | 10:40 PM

Trending :

Vaibhav Sooryavanshi Fight Penalty Row; BCCI Action

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंका ए के खिलाड़ी को धक्का देने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर क्या एक्शन होना चाहिए इस पर फैसला लेने का हक मैच रेफरी के पास है। BCCI इसमें कोई दखल नहीं देगा। सैकिया ने कहा,

QuoteImage

ऐसी घटनाएं खेल में होती रहती हैं। इसके लिए पहले से सिस्टम है। वही सिस्टम फॉलो किया जाएगा। इसमें हमारा कोई रोल नहीं है।

QuoteImage

15 जून को दांबुला में श्रीलंका ए ने भारत ए को ट्राई सीरीज के मैच में हराया था। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था। सुपर ओवर के बाद वैभव की श्रीलंका के खिलाड़ियों से बहस हो गई थी। इस पर वैभव ने श्रीलंका के विशेन हलामबागे को धक्का दे दिया था।

15 जून को हुए मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी (3 नंबर जर्सी)।

रेफरी ने की है जुर्माने की सिफारिश

धक्कामुक्की की इस घटना पर मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाशन ने वैभव और हलामबागे पर मैच फीस का 50-50% जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। वैभव की स्लेजिंग करने के लिए श्रीलंका के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर 20% और अंपायर से बहस करने के लिए भारतीय कप्तान तिलक वर्मा पर 20% जुर्माना लगाने की सिफारिश भी की गई थी।

जुर्माने की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं

यह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं था। लिहाजा मैच रेफरी का फैसला सीधे लागू नहीं हो सकता। रेफरी एक्शन की सिफारिश कर सकता है। रेफरी की सिफारिश को अमल में लाना है या नहीं यह फैसला दोनों टीमों के बोर्ड को करना होता है।

अब जबकि BCCI ने इससे दूरी बना ली है तो जुर्माना लगेगा या नहीं यह श्रीलंका बोर्ड के ऊपर है। अगर श्रीलंका बोर्ड भी BCCI की तरह यह स्टैंड अपनाता है कि रेफरी का फैसला ही मान्य होगा तो वैभव और अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लग जाएगा।

रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं देगा बोर्ड

सैकिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं। ये सही नहीं है। क्या आप चाहते हैं कि BCCI मैच रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल दे? BCCI कोई ऐसी अथॉरिटी नहीं है जिसे उस क्षेत्र में हस्तक्षेप करना चाहिए, जहां मैच रेफरी और अंपायर निर्णय लेने के लिए नियुक्त हैं। मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उस पर फैसला लेने का अधिकार उन्हीं के पास है।

वैभव को क्या कहा था श्रीलंकाई खिलाड़ी ने

विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, यह IPL नहीं है, मैच खत्म… अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई।

हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी सूर्यवंशी पर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे।

———————-

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Pakistan vs New Zealand Live Cricket Score: PAK vs NZ T20 World Cup 2026 Match Scorecard Latest Updates Today

February 12, 2026/
4:16 pm

आखरी अपडेट:12 फरवरी, 2026, 16:16 IST भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर की गई टिप्पणी पर राहुल गांधी को आलोचना का सामना...

किचन कूलिंग टिप्स: रसोई की भीषण गर्मी से मिलेगी राहत? बिना AC-कूलर अपनाएं ये 6 देसी जुगाड़; आपका पुराना, बिल्कुल पुराना

April 17, 2026/
11:42 am

रसोई को ठंडा रखने की युक्तियाँ: भारत में गर्मी का मौसम आते ही घर का सबसे पसंदीदा हिस्सा किचन बन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vaibhav Sooryavanshi Fight Penalty Row; BCCI Action

Vaibhav Sooryavanshi Fight Penalty Row; BCCI Action

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंका ए के खिलाड़ी को धक्का देने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर क्या एक्शन होना चाहिए इस पर फैसला लेने का हक मैच रेफरी के पास है। BCCI इसमें कोई दखल नहीं देगा। सैकिया ने कहा,

QuoteImage

ऐसी घटनाएं खेल में होती रहती हैं। इसके लिए पहले से सिस्टम है। वही सिस्टम फॉलो किया जाएगा। इसमें हमारा कोई रोल नहीं है।

QuoteImage

15 जून को दांबुला में श्रीलंका ए ने भारत ए को ट्राई सीरीज के मैच में हराया था। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था। सुपर ओवर के बाद वैभव की श्रीलंका के खिलाड़ियों से बहस हो गई थी। इस पर वैभव ने श्रीलंका के विशेन हलामबागे को धक्का दे दिया था।

15 जून को हुए मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी (3 नंबर जर्सी)।

15 जून को हुए मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी (3 नंबर जर्सी)।

रेफरी ने की है जुर्माने की सिफारिश

धक्कामुक्की की इस घटना पर मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाशन ने वैभव और हलामबागे पर मैच फीस का 50-50% जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। वैभव की स्लेजिंग करने के लिए श्रीलंका के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर 20% और अंपायर से बहस करने के लिए भारतीय कप्तान तिलक वर्मा पर 20% जुर्माना लगाने की सिफारिश भी की गई थी।

जुर्माने की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं

यह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं था। लिहाजा मैच रेफरी का फैसला सीधे लागू नहीं हो सकता। रेफरी एक्शन की सिफारिश कर सकता है। रेफरी की सिफारिश को अमल में लाना है या नहीं यह फैसला दोनों टीमों के बोर्ड को करना होता है।

अब जबकि BCCI ने इससे दूरी बना ली है तो जुर्माना लगेगा या नहीं यह श्रीलंका बोर्ड के ऊपर है। अगर श्रीलंका बोर्ड भी BCCI की तरह यह स्टैंड अपनाता है कि रेफरी का फैसला ही मान्य होगा तो वैभव और अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लग जाएगा।

रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं देगा बोर्ड

सैकिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं। ये सही नहीं है। क्या आप चाहते हैं कि BCCI मैच रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल दे? BCCI कोई ऐसी अथॉरिटी नहीं है जिसे उस क्षेत्र में हस्तक्षेप करना चाहिए, जहां मैच रेफरी और अंपायर निर्णय लेने के लिए नियुक्त हैं। मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उस पर फैसला लेने का अधिकार उन्हीं के पास है।

वैभव को क्या कहा था श्रीलंकाई खिलाड़ी ने

विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, यह IPL नहीं है, मैच खत्म… अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई।

हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी सूर्यवंशी पर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे।

———————-

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket