Wednesday, 04 Nov 2026 | 07:46 AM

Trending :

Joe Root 14,000 Test Runs

Joe Root 14,000 Test Runs

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 75 रन बनाकर नाबाद हैं।

लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले केवल भारत के सचिन तेंदुलकर ही टेस्ट क्रिकेट में 14,000 से ज्यादा रन बना सके थे।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक रूट 75 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि मैच में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत बनी हुई है। 463 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 182 रन बनाए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अभी 281 रन और बनाने हैं, जबकि न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की जरूरत है।

काइल जैमीसन के शुरुआती झटकों से बैकफुट पर आया इंग्लैंड 463 रन के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने मैच के शुरुआती ओवरों में ही दोहरा झटका देकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया। सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे को मैच के पहले ही ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर जीवनदान मिला, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके और केवल 11 रन बनाकर फॉरवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच थमा बैठे। इसके बाद जैमीसन ने जैकब बेथेल को अंदर आती गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा।

बेन डकेट भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और विल ओ’रूर्के की गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट मिडविकेट पर आसान कैच दे बैठे। केवल 40 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद इंग्लैंड की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई।

जो रूट और हैरी ब्रूक ने संभाली पारी, ब्रूक ने 33 गेंदों में बनाई फिफ्टी तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए। ब्रूक ने अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। चायकाल के बाद ब्रूक ने जैमीसन की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट लगाया। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने रनों की गति पर अंकुश लगाने की रणनीति अपनाई। मैट हेनरी ने अपने दूसरे स्पैल में बेहतरीन गेंदबाजी (6 ओवर में 10 रन, 1 विकेट) करते हुए इस साझेदारी को तोड़ा। हैरी ब्रूक 54 रन बनाकर हेनरी की गेंद पर स्लिप में डेरिल मिचेल को कैच दे बैठे।

अगले टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स की हो सकती है वापसी ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी के बीच अगले मैच के लिए अच्छी खबर आ रही है। नियमित कप्तान बेन स्टोक्स ट्रेंट ब्रिज में होने वाले अगले टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। स्टोक्स फिलहाल ओवल से करीब 300 मील दूर डरहम के लिए नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ घरेलू मैच खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 95 रनों की शानदार पारी खेली है। उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर इस मैच में बिखरता हुआ नजर आया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Haryana Wrestler Vinesh Phogat Doping Notice

May 6, 2026/
7:26 am

चंडीगढ़28 मिनट पहले कॉपी लिंक विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास...

G Khan Confuses Fans With Jasmin Akhtar Photo

March 12, 2026/
5:00 am

पंजाबी सॉन्ग में सिंगिंग एक्टिंग करते जी खान और जैसमीन अख्तर। पंजाबी सिंगर जी. खान ने लेडी सिंगर जैसमीन अख्तर...

गुजरात- किरायदार ने मकान मालिक से पत्नी-बेटी का रेप कराया:₹2000 किराया नहीं दे पाया तो समझौता किया, 2 आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026/
12:11 am

गुजरात के मोरबी में किरायदार ने किरया नहीं चुका पाने पर मकान मालिक को अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के...

Himachal Chief Minister Sukhvinder Sukhu Get sick | AIIMS Delhi

February 21, 2026/
4:03 pm

हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू इलाज को एम्स दिल्ली पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में बीमार...

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया:50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा

April 18, 2026/
3:25 pm

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी...

तस्वीर का विवरण

April 26, 2026/
7:48 pm

लहसुन-प्याज का प्रयोग: चिपकलिपियों को तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं है। लहसुन की कलियाँ या प्याज के टुकड़े घर के...

बॉबी देओल से पूछा गया- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है

June 23, 2026/
11:33 am

फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के तहत इसकी लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Joe Root 14,000 Test Runs

Joe Root 14,000 Test Runs

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 75 रन बनाकर नाबाद हैं।

लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले केवल भारत के सचिन तेंदुलकर ही टेस्ट क्रिकेट में 14,000 से ज्यादा रन बना सके थे।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक रूट 75 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि मैच में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत बनी हुई है। 463 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 182 रन बनाए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अभी 281 रन और बनाने हैं, जबकि न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की जरूरत है।

काइल जैमीसन के शुरुआती झटकों से बैकफुट पर आया इंग्लैंड 463 रन के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने मैच के शुरुआती ओवरों में ही दोहरा झटका देकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया। सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे को मैच के पहले ही ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर जीवनदान मिला, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके और केवल 11 रन बनाकर फॉरवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच थमा बैठे। इसके बाद जैमीसन ने जैकब बेथेल को अंदर आती गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा।

बेन डकेट भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और विल ओ’रूर्के की गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट मिडविकेट पर आसान कैच दे बैठे। केवल 40 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद इंग्लैंड की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई।

जो रूट और हैरी ब्रूक ने संभाली पारी, ब्रूक ने 33 गेंदों में बनाई फिफ्टी तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए। ब्रूक ने अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। चायकाल के बाद ब्रूक ने जैमीसन की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट लगाया। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने रनों की गति पर अंकुश लगाने की रणनीति अपनाई। मैट हेनरी ने अपने दूसरे स्पैल में बेहतरीन गेंदबाजी (6 ओवर में 10 रन, 1 विकेट) करते हुए इस साझेदारी को तोड़ा। हैरी ब्रूक 54 रन बनाकर हेनरी की गेंद पर स्लिप में डेरिल मिचेल को कैच दे बैठे।

अगले टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स की हो सकती है वापसी ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी के बीच अगले मैच के लिए अच्छी खबर आ रही है। नियमित कप्तान बेन स्टोक्स ट्रेंट ब्रिज में होने वाले अगले टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। स्टोक्स फिलहाल ओवल से करीब 300 मील दूर डरहम के लिए नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ घरेलू मैच खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 95 रनों की शानदार पारी खेली है। उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर इस मैच में बिखरता हुआ नजर आया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket