Wednesday, 05 Aug 2026 | 02:20 PM

Trending :

ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया शेख हसीना 2 साल बाद आज नजर आएंगी:दिल्ली में भाषण, भारत का रोक लगाने से इनकार, बांग्लादेश बोला- पड़ोसी से रिश्ते बिगाड़ना नहीं चाहते संसदीय समिति बोली- जुकरबर्ग 3 दिन में माफी मांगे:मेटा ने पीएम मोदी का पोस्ट ब्लॉक किया था; IT मंत्रालय के साथ मेटा की मीटिंग भी पैपराजी को देख आराध्या ने हाथ जोड़कर किया नमस्ते:बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अभिषेक-ऐश्वर्या; सनी देओल और प्रीति जिंटा भी नजर आए प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान, गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान, गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे
EXCLUSIVE

women’s t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026

women's t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Women’s T20 World Cup Bangladesh Left Pakistan England Scotland Australia Netherlands Win T20 Worldcup 2026

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश विमेंस टीम ने पाकिस्तान विमेंस टीम को 23 रन से हराया।

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। दिन के सबसे बड़े उलटफेर में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया। लगातार तीसरी हार के साथ पाकिस्तान की टीम अपने दो ग्रुप मैच बाकी रहते ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई।

साउथैम्प्टन के रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही, जबकि पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सोफिया डंकली ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन ही बना सकी।

दिन के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा।

खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने संभाली पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती पांच ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए और पावरप्ले के बाद स्कोर 3 विकेट पर 24 रन था। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और सोभना मोस्तारी ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर पारी को संभाला। मोस्तारी 22 रन बनाकर आउट हुईं। अंतिम ओवरों में शोर्ना अख्तर ने 22 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली, जिससे बांग्लादेश 6 विकेट पर 123 रन तक पहुंच गया। टीम ने आखिरी चार ओवर में 43 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि नशरा संधू ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च किए।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाकिस्तान की बल्लेबाजी

124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों में 49 रन जोड़े। हालांकि साझेदारी टूटते ही पाकिस्तान की पारी बिखर गई और लगातार विकेट गिरते रहे।

गुल फिरोजा 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मुनीबा अली ने 25 रन बनाए। इनके अलावा आयशा जफर (11) और कप्तान फातिमा सना (10) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। नतीजतन पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी।

स्पिनर्स ने दिलाई बांग्लादेश को जीत

बांग्लादेश की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। संजीदा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 3-3 विकेट झटके। संजीदा ने 21 रन और नाहिदा ने 18 रन देकर यह सफलता हासिल की। इसके अलावा राबिया खान और रितु मोनी को 1-1 विकेट मिला।

————————————————

इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रन से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को, जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड को हराया था।

डंकली का अर्धशतक काफ इंजरी के कारण कप्तान नेट साइवर-ब्रंट इस मैच में नहीं खेल सकीं। उनकी जगह नंबर-3 पर उतरी सोफिया डंकली ने 37 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। एलिस कैपसी ने भी 40 रन का योगदान दिया।

केम्प-गिब्सन ने आखिरी 21 गेंदों में 61 रन बनाए

एक समय इंग्लैंड की टीम 17वें ओवर में 139 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद मैदान पर फ्रेया केम्प और डैनी गिब्सन की जोड़ी ने कमान संभाली। दोनों ने महज 21 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी कर डाली। कैथरीन ब्रायस के 18वें ओवर में केम्प ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे। इसके बाद अगले ओवर में गिब्सन ने कीर्ति गॉर्डन पर लगातार दो चौके और फिर एक 86 मीटर लंबा छक्का जड़कर स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया। महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ पांचवां मौका है जब किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। एक्लेस्टोन ने तोड़ी स्कॉटलैंड की उम्मीदें

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन सोफी एक्लेस्टोन ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कप्तान कैथरीन ब्रायस को आउट कर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल किया और इसके बाद डार्सी कार्टर को भी पवेलियन भेजा। स्कॉटलैंड की ओर से सारा ब्रायस ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए।

—————————————————

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हरा दिया। साउथैम्प्टन में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। यह टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत है।

मूनी-गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 219 रन

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 51 रन तक जॉर्जिया वॉल (17) तथा एलिस पेरी (1) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद बेथ मूनी (74) और एशले गार्डनर (58) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर पारी संभाली। अंत में जॉर्जिया वेयरहैम ने 41 रन की तेज पारी खेली, जिससे टीम 219 रन तक पहुंच गई।

नीदरलैंड की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रही

220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने 17 रन तक दोनों ओपनर गंवा दिए। इसके बाद बैबेट डी लीडे ने नाबाद 56 रन और स्टेरे कैलिस ने 43 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सकीं।

मूनी और गार्डनर ने बनाए रिकॉर्ड

बेथ मूनी ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। 42 गेंदों पर 74 रन की पारी के दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 3,636 रन पूरे किए और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर को पीछे छोड़ दिया।

एशले गार्डनर ने अपने करियर का आठवां टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया। इस पारी के दौरान उन्होंने 1,500 टी-20 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए।

डी लीडे का नौवां अर्धशतक

बैबेट डी लीडे ने 57 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाकर टी-20 इंटरनेशनल करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। उनके नाम अब इस फॉर्मेट में 1,759 रन हो गए हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bad Cholesterol के संकेत: बढ़ा हुआ ऑर्केस्ट्रा में मदद करेगा ये मसाज ड्रिंक, कोलेस्ट्रॉल की गंदगी भी होगी साफ; एक सप्ताह में कमाल का असर

February 21, 2026/
1:07 pm

ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कैसे नियंत्रित करें?: प्रतिबंधित लाइफस्टाइलस्टाइल, गलत लाइसेंस और कम टीएएलएल एक्टिविटी की वजह से बैड ब्लॉग (एलडीएल)...

RPSC SI Exam Re-Exam Sept 20

May 16, 2026/
8:18 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पुनः आयोजन 20 सितम्बर को किया जाएगा।...

खमीरी रोटी रेसिपी: घर पर असली मुगलई मिर्ची रोटी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे तंदूरी रोटी, नोट करें रेसिपी

March 26, 2026/
9:47 pm

खमीरी रोटी रेसिपी: मुगलई कैसली रोटी खाक सब्सट्रेट पर पाई जाती है। इसे अब आप आसानी से घर पर भी...

गौतम अडाणी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति:मुकेश अंबानी और मसायोशी सन को पीछे छोड़ा; नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर पहुंची

June 6, 2026/
9:30 pm

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट...

Phone Cut by Fire Brigade, Man Dies, Video Viral

March 20, 2026/
4:54 am

हादसे के वक्त स्थानीय रहवासी और दमकलकर्मी के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। हैलो, आपको ये फूटने की...

राजनीति

women’s t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026

women's t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Women’s T20 World Cup Bangladesh Left Pakistan England Scotland Australia Netherlands Win T20 Worldcup 2026

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश विमेंस टीम ने पाकिस्तान विमेंस टीम को 23 रन से हराया।

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। दिन के सबसे बड़े उलटफेर में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया। लगातार तीसरी हार के साथ पाकिस्तान की टीम अपने दो ग्रुप मैच बाकी रहते ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई।

साउथैम्प्टन के रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही, जबकि पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सोफिया डंकली ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन ही बना सकी।

दिन के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा।

खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने संभाली पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती पांच ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए और पावरप्ले के बाद स्कोर 3 विकेट पर 24 रन था। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और सोभना मोस्तारी ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर पारी को संभाला। मोस्तारी 22 रन बनाकर आउट हुईं। अंतिम ओवरों में शोर्ना अख्तर ने 22 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली, जिससे बांग्लादेश 6 विकेट पर 123 रन तक पहुंच गया। टीम ने आखिरी चार ओवर में 43 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि नशरा संधू ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च किए।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाकिस्तान की बल्लेबाजी

124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों में 49 रन जोड़े। हालांकि साझेदारी टूटते ही पाकिस्तान की पारी बिखर गई और लगातार विकेट गिरते रहे।

गुल फिरोजा 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मुनीबा अली ने 25 रन बनाए। इनके अलावा आयशा जफर (11) और कप्तान फातिमा सना (10) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। नतीजतन पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी।

स्पिनर्स ने दिलाई बांग्लादेश को जीत

बांग्लादेश की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। संजीदा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 3-3 विकेट झटके। संजीदा ने 21 रन और नाहिदा ने 18 रन देकर यह सफलता हासिल की। इसके अलावा राबिया खान और रितु मोनी को 1-1 विकेट मिला।

————————————————

इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रन से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को, जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड को हराया था।

डंकली का अर्धशतक काफ इंजरी के कारण कप्तान नेट साइवर-ब्रंट इस मैच में नहीं खेल सकीं। उनकी जगह नंबर-3 पर उतरी सोफिया डंकली ने 37 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। एलिस कैपसी ने भी 40 रन का योगदान दिया।

केम्प-गिब्सन ने आखिरी 21 गेंदों में 61 रन बनाए

एक समय इंग्लैंड की टीम 17वें ओवर में 139 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद मैदान पर फ्रेया केम्प और डैनी गिब्सन की जोड़ी ने कमान संभाली। दोनों ने महज 21 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी कर डाली। कैथरीन ब्रायस के 18वें ओवर में केम्प ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे। इसके बाद अगले ओवर में गिब्सन ने कीर्ति गॉर्डन पर लगातार दो चौके और फिर एक 86 मीटर लंबा छक्का जड़कर स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया। महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ पांचवां मौका है जब किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। एक्लेस्टोन ने तोड़ी स्कॉटलैंड की उम्मीदें

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन सोफी एक्लेस्टोन ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कप्तान कैथरीन ब्रायस को आउट कर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल किया और इसके बाद डार्सी कार्टर को भी पवेलियन भेजा। स्कॉटलैंड की ओर से सारा ब्रायस ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए।

—————————————————

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हरा दिया। साउथैम्प्टन में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। यह टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत है।

मूनी-गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 219 रन

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 51 रन तक जॉर्जिया वॉल (17) तथा एलिस पेरी (1) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद बेथ मूनी (74) और एशले गार्डनर (58) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर पारी संभाली। अंत में जॉर्जिया वेयरहैम ने 41 रन की तेज पारी खेली, जिससे टीम 219 रन तक पहुंच गई।

नीदरलैंड की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रही

220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने 17 रन तक दोनों ओपनर गंवा दिए। इसके बाद बैबेट डी लीडे ने नाबाद 56 रन और स्टेरे कैलिस ने 43 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सकीं।

मूनी और गार्डनर ने बनाए रिकॉर्ड

बेथ मूनी ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। 42 गेंदों पर 74 रन की पारी के दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 3,636 रन पूरे किए और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर को पीछे छोड़ दिया।

एशले गार्डनर ने अपने करियर का आठवां टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया। इस पारी के दौरान उन्होंने 1,500 टी-20 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए।

डी लीडे का नौवां अर्धशतक

बैबेट डी लीडे ने 57 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाकर टी-20 इंटरनेशनल करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। उनके नाम अब इस फॉर्मेट में 1,759 रन हो गए हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket