भूटान ने भारत से E20 पेट्रोल लेने से मना किया:गाड़िया खराब होने का खतरा बताया, कहा- जब तक मिल रहा; नॉर्मल पेट्रोल ही दें

भारत सरकार के E20 यानी 20% एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल के फैसले पर जहां देश में विवाद और विरोध चल रहा है, वहीं पड़ोसी देश भूटान ने भारतीय ऑयल कंपनियों (OMCs) के E20 पेट्रोल लेने से मना कर दिया है। भूटानी मीडिया ‘द भूटानीज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूटान ने भारत से अनुरोध किया है कि जब तक भारतीय बाजार में नॉर्मल पेट्रोल उपलब्ध है, तब तक उन्हें बिना मिलावट वाला पुराना पेट्रोल ही सप्लाई किया जाए। पुरानी स्टोरेज और वाटर लीकेज सबसे बड़ा कारण भूटान के अधिकारियों के मुताबिक, देश का फ्यूल स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर काफी पुराना है। वहां के पेट्रोल पंपों के फ्यूल टैंक जमीन के नीचे (अंडरग्राउंड) बने हैं, जिनमें पानी रिसने यानी सीपेज का खतरा रहता है। नॉर्मल पेट्रोल के मुकाबले एथेनॉल ब्लेंडेड E20 पेट्रोल में हाइड्रोक्सिल ग्रुप होता है, जो हवा या आसपास की नमी को बहुत तेजी से सोखता है (हाइग्रोस्कोपिक नेचर)। अगर E20 पेट्रोल को ऐसे टैंकों में रखा जाए जहां पानी का रिसाव हो, तो पेट्रोल में पानी मिल जाएगा। इस पानी को पेट्रोल से अलग करना बेहद मुश्किल होता है। इसके अलावा, टैंक में पानी होने से स्टील के टैंकों और पाइपलाइनों में जंग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे गाड़ियों के इंजन खराब हो सकते हैं। पहाड़ी रास्तों पर गाड़ियों के परफॉर्मेंस की चिंता भूटान का इलाका पूरी तरह से पहाड़ी और ऊंचा-नीचा है। ऐसी चढ़ाई वाले रास्तों पर गाड़ियों को चलने के लिए मैक्सिमम पावर यानी ज्यादा ताकत की जरूरत होती है। भूटानी अधिकारियों को डर है कि एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल पहाड़ी रास्तों पर गाड़ियों को वो परफॉर्मेंस और पावर नहीं दे पाएगा, जो नॉर्मल पेट्रोल देता है। भारत में क्यों हो रहा है E20 पेट्रोल का विरोध? भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है और इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं। हालांकि, भारत सरकार का कहना है कि एथेनॉल से माइलेज में मामूली कमी जरूर आती है, लेकिन इससे गाड़ी का पिकअप और इंजन परफॉर्मेंस बेहतर होता है। भूटान को कैसे पता चलेगा कि पेट्रोल में मिलावट है? भूटान अपनी जरूरत का पूरा ईंधन भारत से ही खरीदता है। फिलहाल भूटान भारत से महंगे और हाई-एक्सपोर्ट क्वालिटी वाले पेट्रोल-डीजल की खरीद करता है, जो भारतीय पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले फ्यूल से ज्यादा शुद्ध और महंगा होता है। अधिकारियों का कहना है कि अगर भारत गलती से E20 पेट्रोल भूटान भेज भी देता है, तो उसे आसानी से पकड़ा जा सकता है। एथेनॉल वाले पेट्रोल में जरा सा भी पानी मिलते ही उसका रंग दूधिया हो जाता है, जिससे टेस्ट के दौरान तुरंत पकड़ में आ जाएगा। एडवांस नोटिस और लीक-प्रूफ टैंक की मांग चुनौतियों को देखते हुए भूटान सरकार ने भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) से कहा है कि अगर वे भविष्य में एथेनॉल का ब्लेंडिंग प्रतिशत बढ़ाते हैं या पूरी तरह एथेनॉल पेट्रोल ही सप्लाई करने का फैसला करते हैं, तो इसकी जानकारी पहले से दी जाए। साथ ही भूटान ने भारत से लीक-प्रूफ टैंक उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।

Afghanistan Cricket Fan Grabs Gurbazs Cap

काबुल3 मिनट पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान की शपगीजा क्रिकेट लीग में एक फैन मैदान में घुसकर रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से टोपी लेकर भाग गया। उस समय गुरबाज फील्डिंग कर रहे थे। मामला शुक्रवार रात बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के मैच का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ। 38 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स सीधे गुरबाज के पास पहुंचा। गुरबाज ने उससे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन फैन उनके सिर से कैप उतारकर भाग गया। उसने बाउंड्री पर सैल्यूट कर इसका जश्न भी मनाया। एक सुरक्षाकर्मी उसके पीछे दौड़ता दिखा। 2 फोटो में देखिए… गुरबाज के सिर से टोपी उतरता फैन। फैन ने टोपी उतारकर मैदान से बाहर की ओर दौड़ लगा दी। गुरबाज की फिफ्टी, तनिवाल के साथ शतकीय साझेदारी ओपनर खालिद तनिवाल ने 22 गेंदों पर 53 रन बनाए। इसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। गुरबाज ने 30 गेंदों पर 52 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों पर 102 रन की साझेदारी की। गुरबाज को स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ड्रैगन्स ने 114 रन बनाए, मुजीब को 3 विकेट खोव्स्त में ड्रैगन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। अजीजुल्ला मियाखिल 30 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। मुजीब उर रहमान ने 3 विकेट लिए। जवाब में नाइट्स ने 10वें ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया। मुजीब उर रहमान प्लेयर ऑफ द मैच रहे। ——————————————————- इंटरनेशनल क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारत से वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, हैरी ब्रूक करेंगे कप्तानी भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब आठ महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे नवंबर 2025 में खेला था। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
अफगानिस्तानी लीग- गुरबाज के सिर से टोपी लेकर भागा फैन:सैल्यूट करके सेलिब्रेट भी किया, सुरक्षकर्मी पीछे दौड़ता रह गया; वीडियो देखिए

अफगानिस्तान की शपगीजा क्रिकेट लीग में एक फैन मैदान में घुसकर रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से टोपी लेकर भाग गया। उस समय गुरबाज फील्डिंग कर रहे थे। मामला शुक्रवार रात बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के मैच का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ। 38 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स सीधे गुरबाज के पास पहुंचा। गुरबाज ने उससे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन फैन उनके सिर से कैप उतारकर भाग गया। उसने बाउंड्री पर सैल्यूट कर इसका जश्न भी मनाया। एक सुरक्षाकर्मी उसके पीछे दौड़ता दिखा। 2 फोटो में देखिए… गुरबाज की फिफ्टी, तनिवाल के साथ शतकीय साझेदारी ओपनर खालिद तनिवाल ने 22 गेंदों पर 53 रन बनाए। इसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। गुरबाज ने 30 गेंदों पर 52 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों पर 102 रन की साझेदारी की। ड्रैगन्स ने 114 रन बनाए, मुजीब को 3 विकेट खोव्स्त में ड्रैगन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। अजीजुल्ला मियाखिल 30 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। मुजीब उर रहमान ने 3 विकेट लिए। जवाब में नाइट्स ने 10वें ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया। ——————————————————- इंटरनेशनल क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारत से वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, हैरी ब्रूक करेंगे कप्तानी भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब आठ महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे नवंबर 2025 में खेला था। पढ़ें पूरी खबर
सीनियर टीचर भर्ती में अब 886 पद घटाए:अब 9 हजार 651 पदों पर होगी; पूर्व में 10537 पदों पर होनी थी, 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर भर्ती के 886 पद घटा दिए गए है। अब यह भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। इस परीक्षा में 12 लाख तीस हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किया है। पूर्व में ये भर्ती 10537 पदों पर होनी थी। 12 से 18 जुलाई 2026 तक होने वाली ये परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। विषयवार पदों की नवीनतम संख्या के संबंध में आयोग ने शुद्धि-पत्र जारी कर दिया है। विज्ञापन की शेष शर्तें पहले की तरह ही यथावत रहेंगी। विस्तृत सूचना एवं शुद्धि-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर खंड पीठ में आज परीक्षा को स्थगित करने और फॉर्म री-ओपन करने के संबंध में दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान- आयोग सचिव ने कोर्ट में बताया कि विज्ञापन जारी करने की तिथि को प्रभावी नियमों के अनुसार भर्ती के अंतर्गत मूल पदों में अधिकतम 50 प्रतिशत तक की ही वृद्धि की जा सकती है। इससे पहले जारी शुद्धि-पत्र संख्या 10/2026-27 के जरिए पदों की संख्या बढ़ाकर 10,537 कर दी गई थी, जो कि 50 प्रतिशत से अधिक थी। इसको संशोधित करते हुए इस भर्ती के अन्तर्गत नियमानुसार 50 प्रतिशत तक की ही वृद्धि करते हुए पद भरे जाएंगे। इसके लिए शुद्धि-पत्र जारी कर पदों की संशोधित संख्या को अधिसूचित कर दिया जाएगा। शुद्धि-पत्र जारी कोर्ट में सुनवाई के बाद आयोग की ओर से शुद्धि-पत्र संख्या 11/2026-27 जारी भी कर दिया गया है, जिसके तहत 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाए गए अतिरिक्त पदों को हटाकर अब कुल पद 9,651 अधिसूचित किए गए हैं। वर्गवार वर्गीकरण जल्द जारी करेंगे इस भर्ती का मूल विज्ञापन (संख्या 07/2025-26) पिछले साल 17 जुलाई 2025 को 10 विषयों के कुल 6,500 पदों के लिए जारी किया गया था। इसके लिए 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। बाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार पदों को बढ़ाकर पहले 10,537 किया गया था, जिसे नियमानुसार पुनः संशोधित कर 9,651 किया गया है। वर्गवार वर्गीकरण जल्द जारी किया जाएगा। अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा ग्रुप A- इसमें सोशल साइंस विषय है। इसके अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी। ग्रुप B- इसमें हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। ग्रुप C- इसमें साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट है। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ग्रुप D- इसमें गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
UMANG App for EPFO Services

25 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करीब एक हफ्ते चले शेड्यूल्ड अपग्रेड के बाद अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। इस बड़े सॉफ्टवेयर और डेटाबेस अपग्रेड के बाद पोर्टल का पूरा इंटरफेस बदल गया है। इसके साथ ही EPFO ने अपनी मेंबर सर्विसेज में कई बदलाव किए हैं, जिससे PF खाताधारकों के लिए अब कुछ जरूरी काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। EPFO की वेबसाइट से एक्टिव नहीं होगा UAN इस नए अपग्रेड के बाद EPFO पोर्टल से UAN एक्टिवेशन और सीधे नया UAN जनरेट करने की सुविधा को बंद कर दिया गया है। अब इन दोनों सेवाओं को पूरी तरह से सरकार के उमंग (UMANG) एप पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा अब सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को भी अनिवार्य कर दिया गया है। EPFO का कहना है कि इस बदलाव से ऑनलाइन सर्विसेज ज्यादा सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद हो जाएंगी। पोर्टल पर क्या बदला? ये हैं 5 मुख्य बातें सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के बाद ईपीएफओ सब्सक्राइबर के लिए जो बदलाव हुए हैं, वे इस प्रकार हैं: EPFO पोर्टल के जरिए अब UAN एक्टिवेट नहीं किया जा सकेगा। वेबसाइट पर सीधे नया UAN अलॉट करने (बनाने) की सुविधा खत्म कर दी गई है। UAN एक्टिवेशन और अलॉटमेंट, दोनों ही सर्विसेज अब सिर्फ उमंग एप पर चलेंगी। इन दोनों कामों के लिए अब आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन करना जरूरी होगा। अगर आप अपना UAN भूल गए हैं, तो उसे वापस पाने (नो योर यूएएन) की प्रक्रिया को पहले से आसान बना दिया गया है। अब उमंग एप से UAN एक्टिवेट होगा अगर आप नए कर्मचारी हैं या आपका यूएएन एक्टिवेट नहीं है, तो अब आप इसे EPFO की वेबसाइट से नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको उमंग एप की मदद लेनी होगी: नया UAN नंबर जनरेट करने का तरीका भी बदला यदि किसी कर्मचारी को नया UAN नंबर जनरेट करना है, तो उन्हें भी उमंग एप का ही इस्तेमाल करना होगा। उमंग (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार का डिजिटल सर्विसेज प्लेटफॉर्म है, जहाँ ईपीएफओ समेत कई सरकारी विभागों की सेवाएं मिलती हैं। नया UAN बनाने की प्रोसेस उमंग एप खोलकर EPFO सर्विसेज में जाएं। ‘UAN Allotment and Activation’ के विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें। मांगी गई जानकारियां भरें और स्क्रीन के निर्देशों के अनुसार नया UAN जनरेट करें। पीएफ अकाउंट है लेकिन UAN नहीं, तो क्या करें? ऐसे कर्मचारी जिनका ईपीएफ खाता तो पहले से है लेकिन उन्हें अभी तक यूएएन अलॉट नहीं हुआ है, वे भी नया नंबर ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा और मेंबर डिटेल्स देनी होंगी। वेरिफिकेशन पूरा होते ही एक नया यूएएन जनरेट हो जाएगा, जो उनके मौजूदा पीएफ अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा। भूल गए हैं UAN तो पोर्टल से आसानी से मिलेगा: अगर कोई सब्सक्राइबर अपना यूएएन नंबर भूल गया है, तो अपग्रेड किए गए नए पोर्टल पर इसे ढूंढना अब आसान है। इसके लिए यूजर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा, जरूरी आईडी या एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा और मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को वेरिफाई करना होगा। इसके बाद यूएएन स्क्रीन पर आ जाएगा। डेथ क्लेम की सुविधा अभी भी पोर्टल पर रहेगी मौजूद UAN से जुड़ी सर्विसेज को उमंग एप पर शिफ्ट करने के बावजूद, ईपीएफओ ने ‘डेथ क्लेम’ (सदस्य की मृत्यु होने पर पैसे निकालना) फाइल करने की ऑनलाइन सुविधा को अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर ही बरकरार रखा है। क्लेम करने वाले नॉमिनी या लाभार्थी के पास ये चीजें होनी जरूरी हैं: आधार से लिंक मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट डिटेल्स और कैंसिल्ड चेक या पासबुक ईपीएफ सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) उम्र का प्रमाण पत्र (जहां जरूरी हो) ध्यान रखें: EPFO ने साफ किया है कि सभी दस्तावेज पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में होने चाहिए। हर फाइल का साइज 2 MB से कम होना चाहिए और फाइल के नाम में कोई ‘स्पेस’ नहीं होना चाहिए। क्यों किए गए ये बदलाव और फिलहाल क्या दिक्कत आ सकती है? EPFO के मुताबिक, डेटाबेस को मजबूत करने और सॉफ्टवेयर को मॉडर्नाइज करने के लिए यह अपग्रेडेशन किया गया है ताकि लोगों को बेहतर सर्विस मिल सके। हालांकि, संगठन ने यह भी बताया है कि शुरुआती दो हफ्तों के स्टेबलाइजेशन पीरियड (सिस्टम के सेट होने के समय) के दौरान ऑनलाइन रिक्वेस्ट और क्लेम सेटलमेंट में सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, क्योंकि अभी अतिरिक्त वेरिफिकेशन और वैलिडेशन चेक किए जा रहे हैं। सदस्यों को सलाह दी गई है कि वे पीक आवर्स (ज्यादा ट्रैफिक वाले समय) में बार-बार लॉगिन करने या एक ही रिक्वेस्ट को बार-बार सबमिट करने से बचें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
UMANG App for EPFO Services

41 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करीब एक हफ्ते चले शेड्यूल्ड अपग्रेड के बाद अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। इस बड़े सॉफ्टवेयर और डेटाबेस अपग्रेड के बाद पोर्टल का पूरा इंटरफेस बदल गया है। इसके साथ ही EPFO ने अपनी मेंबर सर्विसेज में कई बदलाव किए हैं, जिससे PF खाताधारकों के लिए अब कुछ जरूरी काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। EPFO की वेबसाइट से एक्टिव नहीं होगा UAN इस नए अपग्रेड के बाद EPFO पोर्टल से UAN एक्टिवेशन और सीधे नया UAN जनरेट करने की सुविधा को बंद कर दिया गया है। अब इन दोनों सेवाओं को पूरी तरह से सरकार के उमंग (UMANG) एप पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा अब सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को भी अनिवार्य कर दिया गया है। EPFO का कहना है कि इस बदलाव से ऑनलाइन सर्विसेज ज्यादा सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद हो जाएंगी। पोर्टल पर क्या बदला? ये हैं 5 मुख्य बातें सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के बाद ईपीएफओ सब्सक्राइबर के लिए जो बदलाव हुए हैं, वे इस प्रकार हैं: EPFO पोर्टल के जरिए अब UAN एक्टिवेट नहीं किया जा सकेगा। वेबसाइट पर सीधे नया UAN अलॉट करने (बनाने) की सुविधा खत्म कर दी गई है। UAN एक्टिवेशन और अलॉटमेंट, दोनों ही सर्विसेज अब सिर्फ उमंग एप पर चलेंगी। इन दोनों कामों के लिए अब आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन करना जरूरी होगा। अगर आप अपना UAN भूल गए हैं, तो उसे वापस पाने (नो योर यूएएन) की प्रक्रिया को पहले से आसान बना दिया गया है। अब उमंग एप से UAN एक्टिवेट होगा अगर आप नए कर्मचारी हैं या आपका यूएएन एक्टिवेट नहीं है, तो अब आप इसे EPFO की वेबसाइट से नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको उमंग एप की मदद लेनी होगी: नया UAN नंबर जनरेट करने का तरीका भी बदला यदि किसी कर्मचारी को नया UAN नंबर जनरेट करना है, तो उन्हें भी उमंग एप का ही इस्तेमाल करना होगा। उमंग (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार का डिजिटल सर्विसेज प्लेटफॉर्म है, जहाँ ईपीएफओ समेत कई सरकारी विभागों की सेवाएं मिलती हैं। नया UAN बनाने की प्रोसेस उमंग एप खोलकर EPFO सर्विसेज में जाएं। ‘UAN Allotment and Activation’ के विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें। मांगी गई जानकारियां भरें और स्क्रीन के निर्देशों के अनुसार नया UAN जनरेट करें। पीएफ अकाउंट है लेकिन UAN नहीं, तो क्या करें? ऐसे कर्मचारी जिनका ईपीएफ खाता तो पहले से है लेकिन उन्हें अभी तक यूएएन अलॉट नहीं हुआ है, वे भी नया नंबर ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा और मेंबर डिटेल्स देनी होंगी। वेरिफिकेशन पूरा होते ही एक नया यूएएन जनरेट हो जाएगा, जो उनके मौजूदा पीएफ अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा। भूल गए हैं UAN तो पोर्टल से आसानी से मिलेगा: अगर कोई सब्सक्राइबर अपना यूएएन नंबर भूल गया है, तो अपग्रेड किए गए नए पोर्टल पर इसे ढूंढना अब आसान है। इसके लिए यूजर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा, जरूरी आईडी या एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा और मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को वेरिफाई करना होगा। इसके बाद यूएएन स्क्रीन पर आ जाएगा। डेथ क्लेम की सुविधा अभी भी पोर्टल पर रहेगी मौजूद UAN से जुड़ी सर्विसेज को उमंग एप पर शिफ्ट करने के बावजूद, ईपीएफओ ने ‘डेथ क्लेम’ (सदस्य की मृत्यु होने पर पैसे निकालना) फाइल करने की ऑनलाइन सुविधा को अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर ही बरकरार रखा है। क्लेम करने वाले नॉमिनी या लाभार्थी के पास ये चीजें होनी जरूरी हैं: आधार से लिंक मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट डिटेल्स और कैंसिल्ड चेक या पासबुक ईपीएफ सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) उम्र का प्रमाण पत्र (जहां जरूरी हो) ध्यान रखें: EPFO ने साफ किया है कि सभी दस्तावेज पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में होने चाहिए। हर फाइल का साइज 2 MB से कम होना चाहिए और फाइल के नाम में कोई ‘स्पेस’ नहीं होना चाहिए। क्यों किए गए ये बदलाव और फिलहाल क्या दिक्कत आ सकती है? EPFO के मुताबिक, डेटाबेस को मजबूत करने और सॉफ्टवेयर को मॉडर्नाइज करने के लिए यह अपग्रेडेशन किया गया है ताकि लोगों को बेहतर सर्विस मिल सके। हालांकि, संगठन ने यह भी बताया है कि शुरुआती दो हफ्तों के स्टेबलाइजेशन पीरियड (सिस्टम के सेट होने के समय) के दौरान ऑनलाइन रिक्वेस्ट और क्लेम सेटलमेंट में सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, क्योंकि अभी अतिरिक्त वेरिफिकेशन और वैलिडेशन चेक किए जा रहे हैं। सदस्यों को सलाह दी गई है कि वे पीक आवर्स (ज्यादा ट्रैफिक वाले समय) में बार-बार लॉगिन करने या एक ही रिक्वेस्ट को बार-बार सबमिट करने से बचें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
स्पोर्ट्स अपडेट:अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में सुरक्षा घेरा तोड़ फैन ग्राउंड में घुसा, FIDE ने पूर्व व्लादिमीर क्रामनिक को सस्पेंड किया

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंच गया। उसने फील्डिंग कर रहे रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप उतारी और लेकर भाग गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसका पीछा किया। ड्रैगन्स 114 रन पर सिमटी बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। टीम के लिए अजीजुल्ला मियाखिल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। मिस ऐनक नाइट्स की ओर से मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। गुरबाज और तनिवाल ने दिलाई आसान जीत 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिस ऐनक नाइट्स ने 10वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। खालिद तनिवाल ने 22 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 गेंदों में 52 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 102 रन की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्रामनिक एक साल के लिए सस्पेंड शतरंज की सर्वोच्च संस्था FIDE ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। उन पर अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोडिट्स्की समेत कई खिलाड़ियों पर बिना पर्याप्त सबूत के चीटिंग के आरोप लगाने का दोष सिद्ध हुआ। अनुशासन नियमों के उल्लंघन का मामला FIDE के अनुशासन पैनल ने कहा कि क्रामनिक ने सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर कई खिलाड़ियों पर चीटिंग के आरोप लगाए, लेकिन उनके समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं किए। पैनल ने इसे महासंघ के अनुशासन और साइबर बुलिंग संबंधी नियमों का उल्लंघन माना। फैसले के खिलाफ करेंगे अपील क्रामनिक ने एसोसिएटेड प्रेस को भेजे ईमेल में कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि उन्हें भरोसा है कि यह फैसला पलट जाएगा। साथ ही कहा कि अपनी प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए वे सभी कानूनी विकल्प अपनाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को ईशा समझ बैठीं असली:देखते ही शॉक होकर कहा- ओह मोदी जी, जमकर उड़ा मजाक, बाद में तस्वीरें लीं

एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ईशा मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह एक पल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को पीएम मोदी समझ बैठीं। जिसके बाद वहां मौजूद पैपराजी और दूसरे लोग हंसने लगे। दरअसल, ईशा ब्राइट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल से हुई। उन्हें देखते ही ईशा चौंक गईं और मुस्कुराते हुए कहा, “ओह, मोदी जी! मोदी जी!” इसके बाद उन्होंने हमशक्ल से हाथ मिलाया और कैमरे की ओर देखकर कहा, “गाइज, हमारे साथ मोदी जी हैं।” विकास महांते कौन हैं? ईशा ने पीएम मोदी के जिन हमशक्ल से मुलाकात की, वह विकास महांते हैं। विकास महांते मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन, एक्टर और समाजसेवी हैं। उनकी शक्ल, दाढ़ी और बोलने का अंदाज पीएम मोदी से काफी मिलता-जुलता है, जिसकी वजह से लोग उन्हें देखते ही भ्रमित हो जाते हैं। विकास कई चुनावों के दौरान बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के प्रचार कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में चुनावी रैलियों में हिस्सा लिया है। एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वह फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में कैमियो रोल कर चुके हैं। इसके अलावा ‘मोदी काका का गांव’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘एक नया सवेरा’ जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। वहीं, ईशा मालवीय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 13 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2017 में वह मिस मध्य प्रदेश बनीं, जबकि 2019 में मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप रहीं। ईशा ने 2021 में टीवी शो ‘उड़ारियां’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस शो में जैस्मिन कौर संधू का उनका किरदार काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद वह बिग बॉस 17 में नजर आईं, जहां उनकी लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ी। ईशा कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह कई बड़े फैशन व ब्यूटी ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं।