Sunday, 23 Aug 2026 | 08:40 PM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

UMANG App for EPFO Services

UMANG App for EPFO Services

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करीब एक हफ्ते चले शेड्यूल्ड अपग्रेड के बाद अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। इस बड़े सॉफ्टवेयर और डेटाबेस अपग्रेड के बाद पोर्टल का पूरा इंटरफेस बदल गया है।

इसके साथ ही EPFO ने अपनी मेंबर सर्विसेज में कई बदलाव किए हैं, जिससे PF खाताधारकों के लिए अब कुछ जरूरी काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा।

EPFO की वेबसाइट से एक्टिव नहीं होगा UAN

इस नए अपग्रेड के बाद EPFO पोर्टल से UAN एक्टिवेशन और सीधे नया UAN जनरेट करने की सुविधा को बंद कर दिया गया है। अब इन दोनों सेवाओं को पूरी तरह से सरकार के उमंग (UMANG) एप पर शिफ्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा अब सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को भी अनिवार्य कर दिया गया है। EPFO का कहना है कि इस बदलाव से ऑनलाइन सर्विसेज ज्यादा सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद हो जाएंगी।

पोर्टल पर क्या बदला? ये हैं 5 मुख्य बातें

सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के बाद ईपीएफओ सब्सक्राइबर के लिए जो बदलाव हुए हैं, वे इस प्रकार हैं:

  • EPFO पोर्टल के जरिए अब UAN एक्टिवेट नहीं किया जा सकेगा।
  • वेबसाइट पर सीधे नया UAN अलॉट करने (बनाने) की सुविधा खत्म कर दी गई है।
  • UAN एक्टिवेशन और अलॉटमेंट, दोनों ही सर्विसेज अब सिर्फ उमंग एप पर चलेंगी।
  • इन दोनों कामों के लिए अब आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन करना जरूरी होगा।
  • अगर आप अपना UAN भूल गए हैं, तो उसे वापस पाने (नो योर यूएएन) की प्रक्रिया को पहले से आसान बना दिया गया है।

अब उमंग एप से UAN एक्टिवेट होगा

अगर आप नए कर्मचारी हैं या आपका यूएएन एक्टिवेट नहीं है, तो अब आप इसे EPFO की वेबसाइट से नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको उमंग एप की मदद लेनी होगी:

नया UAN नंबर जनरेट करने का तरीका भी बदला

यदि किसी कर्मचारी को नया UAN नंबर जनरेट करना है, तो उन्हें भी उमंग एप का ही इस्तेमाल करना होगा। उमंग (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार का डिजिटल सर्विसेज प्लेटफॉर्म है, जहाँ ईपीएफओ समेत कई सरकारी विभागों की सेवाएं मिलती हैं।

नया UAN बनाने की प्रोसेस

  • उमंग एप खोलकर EPFO सर्विसेज में जाएं।
  • ‘UAN Allotment and Activation’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  • मांगी गई जानकारियां भरें और स्क्रीन के निर्देशों के अनुसार नया UAN जनरेट करें।

पीएफ अकाउंट है लेकिन UAN नहीं, तो क्या करें?

ऐसे कर्मचारी जिनका ईपीएफ खाता तो पहले से है लेकिन उन्हें अभी तक यूएएन अलॉट नहीं हुआ है, वे भी नया नंबर ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा और मेंबर डिटेल्स देनी होंगी। वेरिफिकेशन पूरा होते ही एक नया यूएएन जनरेट हो जाएगा, जो उनके मौजूदा पीएफ अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।

भूल गए हैं UAN तो पोर्टल से आसानी से मिलेगा: अगर कोई सब्सक्राइबर अपना यूएएन नंबर भूल गया है, तो अपग्रेड किए गए नए पोर्टल पर इसे ढूंढना अब आसान है। इसके लिए यूजर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा, जरूरी आईडी या एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा और मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को वेरिफाई करना होगा। इसके बाद यूएएन स्क्रीन पर आ जाएगा।

डेथ क्लेम की सुविधा अभी भी पोर्टल पर रहेगी मौजूद

UAN से जुड़ी सर्विसेज को उमंग एप पर शिफ्ट करने के बावजूद, ईपीएफओ ने ‘डेथ क्लेम’ (सदस्य की मृत्यु होने पर पैसे निकालना) फाइल करने की ऑनलाइन सुविधा को अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर ही बरकरार रखा है। क्लेम करने वाले नॉमिनी या लाभार्थी के पास ये चीजें होनी जरूरी हैं:

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स और कैंसिल्ड चेक या पासबुक
  • ईपीएफ सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट)
  • उम्र का प्रमाण पत्र (जहां जरूरी हो)

ध्यान रखें: EPFO ने साफ किया है कि सभी दस्तावेज पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में होने चाहिए। हर फाइल का साइज 2 MB से कम होना चाहिए और फाइल के नाम में कोई ‘स्पेस’ नहीं होना चाहिए।

क्यों किए गए ये बदलाव और फिलहाल क्या दिक्कत आ सकती है?

EPFO के मुताबिक, डेटाबेस को मजबूत करने और सॉफ्टवेयर को मॉडर्नाइज करने के लिए यह अपग्रेडेशन किया गया है ताकि लोगों को बेहतर सर्विस मिल सके। हालांकि, संगठन ने यह भी बताया है कि शुरुआती दो हफ्तों के स्टेबलाइजेशन पीरियड (सिस्टम के सेट होने के समय) के दौरान ऑनलाइन रिक्वेस्ट और क्लेम सेटलमेंट में सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, क्योंकि अभी अतिरिक्त वेरिफिकेशन और वैलिडेशन चेक किए जा रहे हैं। सदस्यों को सलाह दी गई है कि वे पीक आवर्स (ज्यादा ट्रैफिक वाले समय) में बार-बार लॉगिन करने या एक ही रिक्वेस्ट को बार-बार सबमिट करने से बचें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनी, तीन लड़कियां भागी:मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह में 2 नाबालिग 1 दिन पहले ही आईं थी

March 11, 2026/
8:45 am

बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह से मंगलवार रात में सो रही महिला वार्डन के साथ मारपीट कर उससे चाबी छीनकर...

authorimg

April 14, 2026/
6:20 pm

Last Updated:April 14, 2026, 18:20 IST Male Breast Cancer: अधिकांश लोगों को लगता है मर्दों में ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता...

न्यू चंडीगढ़ में IPL मैच की टिकट बिक्री शुरू:युवराज स्टैंड की सबसे सस्ती, सबसे महंगी ₹6500 की; इस सीजन का यहां आखिरी मुकाबला

April 22, 2026/
7:12 am

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 अप्रैल को पंजाब और राजस्थान की टीम...

England Player Bethall Out of IPL 2026 Due to Injury

May 23, 2026/
9:16 pm

स्पोर्ट्स डेस्क56 मिनट पहले कॉपी लिंक जैकब बेथेल बेंगलुरु के लिए सीजन 96 रन ही बना पाए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन...

राजनीति

UMANG App for EPFO Services

UMANG App for EPFO Services

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करीब एक हफ्ते चले शेड्यूल्ड अपग्रेड के बाद अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। इस बड़े सॉफ्टवेयर और डेटाबेस अपग्रेड के बाद पोर्टल का पूरा इंटरफेस बदल गया है।

इसके साथ ही EPFO ने अपनी मेंबर सर्विसेज में कई बदलाव किए हैं, जिससे PF खाताधारकों के लिए अब कुछ जरूरी काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा।

EPFO की वेबसाइट से एक्टिव नहीं होगा UAN

इस नए अपग्रेड के बाद EPFO पोर्टल से UAN एक्टिवेशन और सीधे नया UAN जनरेट करने की सुविधा को बंद कर दिया गया है। अब इन दोनों सेवाओं को पूरी तरह से सरकार के उमंग (UMANG) एप पर शिफ्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा अब सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को भी अनिवार्य कर दिया गया है। EPFO का कहना है कि इस बदलाव से ऑनलाइन सर्विसेज ज्यादा सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद हो जाएंगी।

पोर्टल पर क्या बदला? ये हैं 5 मुख्य बातें

सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के बाद ईपीएफओ सब्सक्राइबर के लिए जो बदलाव हुए हैं, वे इस प्रकार हैं:

  • EPFO पोर्टल के जरिए अब UAN एक्टिवेट नहीं किया जा सकेगा।
  • वेबसाइट पर सीधे नया UAN अलॉट करने (बनाने) की सुविधा खत्म कर दी गई है।
  • UAN एक्टिवेशन और अलॉटमेंट, दोनों ही सर्विसेज अब सिर्फ उमंग एप पर चलेंगी।
  • इन दोनों कामों के लिए अब आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन करना जरूरी होगा।
  • अगर आप अपना UAN भूल गए हैं, तो उसे वापस पाने (नो योर यूएएन) की प्रक्रिया को पहले से आसान बना दिया गया है।

अब उमंग एप से UAN एक्टिवेट होगा

अगर आप नए कर्मचारी हैं या आपका यूएएन एक्टिवेट नहीं है, तो अब आप इसे EPFO की वेबसाइट से नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको उमंग एप की मदद लेनी होगी:

नया UAN नंबर जनरेट करने का तरीका भी बदला

यदि किसी कर्मचारी को नया UAN नंबर जनरेट करना है, तो उन्हें भी उमंग एप का ही इस्तेमाल करना होगा। उमंग (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार का डिजिटल सर्विसेज प्लेटफॉर्म है, जहाँ ईपीएफओ समेत कई सरकारी विभागों की सेवाएं मिलती हैं।

नया UAN बनाने की प्रोसेस

  • उमंग एप खोलकर EPFO सर्विसेज में जाएं।
  • ‘UAN Allotment and Activation’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  • मांगी गई जानकारियां भरें और स्क्रीन के निर्देशों के अनुसार नया UAN जनरेट करें।

पीएफ अकाउंट है लेकिन UAN नहीं, तो क्या करें?

ऐसे कर्मचारी जिनका ईपीएफ खाता तो पहले से है लेकिन उन्हें अभी तक यूएएन अलॉट नहीं हुआ है, वे भी नया नंबर ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा और मेंबर डिटेल्स देनी होंगी। वेरिफिकेशन पूरा होते ही एक नया यूएएन जनरेट हो जाएगा, जो उनके मौजूदा पीएफ अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।

भूल गए हैं UAN तो पोर्टल से आसानी से मिलेगा: अगर कोई सब्सक्राइबर अपना यूएएन नंबर भूल गया है, तो अपग्रेड किए गए नए पोर्टल पर इसे ढूंढना अब आसान है। इसके लिए यूजर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा, जरूरी आईडी या एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा और मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को वेरिफाई करना होगा। इसके बाद यूएएन स्क्रीन पर आ जाएगा।

डेथ क्लेम की सुविधा अभी भी पोर्टल पर रहेगी मौजूद

UAN से जुड़ी सर्विसेज को उमंग एप पर शिफ्ट करने के बावजूद, ईपीएफओ ने ‘डेथ क्लेम’ (सदस्य की मृत्यु होने पर पैसे निकालना) फाइल करने की ऑनलाइन सुविधा को अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर ही बरकरार रखा है। क्लेम करने वाले नॉमिनी या लाभार्थी के पास ये चीजें होनी जरूरी हैं:

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स और कैंसिल्ड चेक या पासबुक
  • ईपीएफ सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट)
  • उम्र का प्रमाण पत्र (जहां जरूरी हो)

ध्यान रखें: EPFO ने साफ किया है कि सभी दस्तावेज पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में होने चाहिए। हर फाइल का साइज 2 MB से कम होना चाहिए और फाइल के नाम में कोई ‘स्पेस’ नहीं होना चाहिए।

क्यों किए गए ये बदलाव और फिलहाल क्या दिक्कत आ सकती है?

EPFO के मुताबिक, डेटाबेस को मजबूत करने और सॉफ्टवेयर को मॉडर्नाइज करने के लिए यह अपग्रेडेशन किया गया है ताकि लोगों को बेहतर सर्विस मिल सके। हालांकि, संगठन ने यह भी बताया है कि शुरुआती दो हफ्तों के स्टेबलाइजेशन पीरियड (सिस्टम के सेट होने के समय) के दौरान ऑनलाइन रिक्वेस्ट और क्लेम सेटलमेंट में सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, क्योंकि अभी अतिरिक्त वेरिफिकेशन और वैलिडेशन चेक किए जा रहे हैं। सदस्यों को सलाह दी गई है कि वे पीक आवर्स (ज्यादा ट्रैफिक वाले समय) में बार-बार लॉगिन करने या एक ही रिक्वेस्ट को बार-बार सबमिट करने से बचें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket