Monday, 24 Aug 2026 | 01:06 AM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को ईशा समझ बैठीं असली:देखते ही शॉक होकर कहा- ओह मोदी जी, जमकर उड़ा मजाक, बाद में तस्वीरें लीं

पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को ईशा समझ बैठीं असली:देखते ही शॉक होकर कहा- ओह मोदी जी, जमकर उड़ा मजाक, बाद में तस्वीरें लीं

एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ईशा मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह एक पल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को पीएम मोदी समझ बैठीं। जिसके बाद वहां मौजूद पैपराजी और दूसरे लोग हंसने लगे। दरअसल, ईशा ब्राइट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल से हुई। उन्हें देखते ही ईशा चौंक गईं और मुस्कुराते हुए कहा, “ओह, मोदी जी! मोदी जी!” इसके बाद उन्होंने हमशक्ल से हाथ मिलाया और कैमरे की ओर देखकर कहा, “गाइज, हमारे साथ मोदी जी हैं।” विकास महांते कौन हैं? ईशा ने पीएम मोदी के जिन हमशक्ल से मुलाकात की, वह विकास महांते हैं। विकास महांते मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन, एक्टर और समाजसेवी हैं। उनकी शक्ल, दाढ़ी और बोलने का अंदाज पीएम मोदी से काफी मिलता-जुलता है, जिसकी वजह से लोग उन्हें देखते ही भ्रमित हो जाते हैं। विकास कई चुनावों के दौरान बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के प्रचार कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में चुनावी रैलियों में हिस्सा लिया है। एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वह फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में कैमियो रोल कर चुके हैं। इसके अलावा ‘मोदी काका का गांव’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘एक नया सवेरा’ जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। वहीं, ईशा मालवीय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 13 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2017 में वह मिस मध्य प्रदेश बनीं, जबकि 2019 में मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप रहीं। ईशा ने 2021 में टीवी शो ‘उड़ारियां’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस शो में जैस्मिन कौर संधू का उनका किरदार काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद वह बिग बॉस 17 में नजर आईं, जहां उनकी लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ी। ईशा कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह कई बड़े फैशन व ब्यूटी ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं।

India England 2nd T20: Vaibhav Surya Debut Buzz

India England 2nd T20: Vaibhav Surya Debut Buzz

मैनचेस्टर17 मिनट पहले कॉपी लिंक वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया से इंटरनेशनल डेब्यू के संकेत दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें अपने फोटो के साथ ‘New Chapter’ लिखा। वैभव के इस पोस्ट के बाद इंटरनेशनल डेब्यू के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उनके डेब्यू पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा। वैभव ने शुक्रवार रात यह स्टोरी पोस्ट की है। गेंदबाजी कोच बोले- टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने एक दिन पहले कहा, ‘दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हमें कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।’ वैभव को डेब्यू नहीं कराने पर पूर्व क्रिकेटर भड़के वैभव इस समय भारतीय टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हैं। आयरलैंड के खिलाफ उनके डेब्यू की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आयरलैंड में भारतीय टीम सीरीज हार गई। ओपनर अभिषेक और संजू खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इससे इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में वैभव के डेब्यू की उम्मीद फिर बढ़ गई। लेकिन, उन्हें चांस नहीं मिला। इस पर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने नाराजगी जताई थी। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली। थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें जर्सी दी। सूर्यवंशी ने पहले रघु के पैर छूकर प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। वैभव को ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत इंग्लैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम दिया गया। उनकी फैमिली को भी टीम होटल में ठहरने की अनुमति मिली। श्रीलंका के खिलाफ 11 गेंद में फिफ्टी लगाई पिछले महीने वैभव ने ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी, जो लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी है। IPL 2026 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। —————————————————– भारत के इंग्लैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार, मैनचेस्टर में आज 55% चांस भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55% तक बारिश की संभावना है। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India England 2nd T20: Vaibhav Surya Debut Buzz

India England 2nd T20: Vaibhav Surya Debut Buzz

मैनचेस्टर3 मिनट पहले कॉपी लिंक वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया से इंटरनेशनल डेब्यू के संकेत दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें अपने फोटो के साथ ‘New Chapter’ लिखा। इस पोस्ट के बाद वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उनके डेब्यू पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा। वैभव ने शुक्रवार रात को यह स्टोरी पोस्ट की है। गेंदबाजी कोच बोले- टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती एक दिन पहले भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने कहा, ‘दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।’ इससे पहले सूर्यवंशी को डेब्यू नहीं मिलने पर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने नाराजगी जताई थी। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली। थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें जर्सी दी। सूर्यवंशी ने पहले रघु के पैर छूकर प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। वैभव को ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत इंग्लैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम दिया गया। उनकी फैमिली को भी टीम होटल में ठहरने की अनुमति मिली। श्रीलंका के खिलाफ 11 गेंद में फिफ्टी लगाई पिछले महीने वैभव ने ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी, जो लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी है। IPL 2026 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। —————————————————– भारत के इंग्लैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार, मैनचेस्टर में आज 55% चांस भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55% तक बारिश की संभावना है। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gold Silver Prices Surge | Silver Rs 17,317 Up, Gold Rs 6,471 Dearer

Gold Silver Prices Surge | Silver Rs 17,317 Up, Gold Rs 6,471 Dearer

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी रही। सोना हफ्तेभर में 6,471 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 25 जून को 1.40 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.17 लाख किलो से बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17,317 रुपए बढ़ी। सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं, इसलिए निवेशकों के निचले स्तर पर खरीदारी करने से ये तेजी आई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं। खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे। सोना इस साल ₹13,145 और चांदी ₹3,438 महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 13,145 रुपए और चांदी 3,438 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.46 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हुई केंद्र सरकार ने मई-2026 में सोने-चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% की है। इसका मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। विदेशी जेवर मंगाने के लिए लाइसेंस लेना होगा इसके अलावा, सरकार ने सोने-चांदी और प्लेटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पर दिख रहा है, जिससे सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब इन कीमती धातुओं से बनी ज्वेलरी किसी भी देश से मंगाने के लिए सरकार से विशेष लाइसेंस या परमिशन लेना होगा। सरकार ने यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gold Silver Prices Surge | Silver Rs 17,317 Up, Gold Rs 6,471 Dearer

Gold Silver Prices Surge | Silver Rs 17,317 Up, Gold Rs 6,471 Dearer

नई दिल्ली27 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी रही। सोना हफ्तेभर में 6,471 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 25 जून को 1.40 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.17 लाख किलो से बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17,317 रुपए बढ़ी। सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं, इसलिए निवेशकों के निचले स्तर पर खरीदारी करने से ये तेजी आई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं। खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे। सोना इस साल ₹13,145 और चांदी ₹3,438 महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 13,145 रुपए और चांदी 3,438 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.46 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हुई केंद्र सरकार ने मई-2026 में सोने-चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% की है। इसका मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। विदेशी जेवर मंगाने के लिए लाइसेंस लेना होगा इसके अलावा, सरकार ने सोने-चांदी और प्लेटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पर दिख रहा है, जिससे सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब इन कीमती धातुओं से बनी ज्वेलरी किसी भी देश से मंगाने के लिए सरकार से विशेष लाइसेंस या परमिशन लेना होगा। सरकार ने यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Trisha Krishnan Zara Delivery Complaint | Smelly Clothes

Trisha Krishnan Zara Delivery Complaint | Smelly Clothes

17 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपैरल ब्रांड ZARA की होम डिलीवरी सर्विस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दावा किया कि लगातार तीसरी बार उन्हें ऐसे कपड़े मिले, जिनसे शरीर की बदबू आ रही थी। तृषा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रिय @zara @zaracare, एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है। अगली बार होम डिलीवरी भेजने से पहले कृपया यह सुनिश्चित करें कि कपड़ों से शरीर की बदबू न आ रही हो। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है। यह बहुत बुरा एक्सपीरियंस है। पैक करने से पहले कम से कम कपड़ों को सूंघकर देख लें।” तृषा कृष्णन की इंस्टाग्राम स्टोरी। तृषा ‘करुप्पु’ में नजर आई थीं वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन हाल ही में फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सूर्या ने अभिनय किया है। फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 309 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म में आरजे बालाजी ने विलेन की भूमिका निभाई, जबकि इंद्रंस, अनाघा माया रवि, नैट्टी सुब्रमण्यम, शिवादा, स्वासिका और सुप्रीत रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। ‘करुप्पु’ में तृषा ने प्रीति नाम की वकील का किरदार निभाया है। वहीं, अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने केक के साथ दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।” तृषा की पोस्ट। बता दें कि पिछले साल भी तृषा ने विजय के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। तृषा की पिछले साल की पोस्ट। गौरतलब है कि विजय के तलाक की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जुड़ा। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया। 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। वहीं, 4 मई को तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट के दिन तृषा विजय के घर भी पहुंची थीं। विजय और तृषा एक्टर अजीत कुमार की मां के निधन पर साथ पहुंचे थे। पिछले कुछ महीनों में तृषा और विजय को कई मौकों पर साथ देखा गया है। तृषा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं थीं। विजय और तृषा ने ‘गिल्ली’, ‘तिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण पहली बार उनके अफेयर की अफवाहें उड़ीं। हालांकि, 2008 में रिलीज हुई ‘कुरुवी’ के बाद दोनों 15 साल तक किसी फिल्म में साथ दिखाई नहीं दिए। 2023 में दोनों 15 साल बाद फिल्म ‘लियो’ में साथ नजर आए थे। ……………… ये खबर भी पढ़ें… विजय का नाम सुन शरमाईं तृषा कृष्णन:फैन ने कहा- थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है; एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट चेन्नई में शुक्रवार को थिएटर से बाहर निकलते समय एक फैन ने तृषा कृष्णन से विजय का जिक्र किया तो एक्ट्रेस ब्लश कर गईं। शुक्रवार को तृषा चेन्नई में अपनी नई रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka-Osaka Clash Next

Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka-Osaka Clash Next

Hindi News Sports Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka Osaka Clash Next 4 मिनट पहले कॉपी लिंक नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी ने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 105वीं जीत दर्ज की। विंबलडन के इतिहास में अब सिर्फ मार्टिना नवरातिलोवा 120 जीत के साथ उनसे आगे हैं। वहीं महिला वर्ग में आर्यना सबालेंका और नाओमी ओसाका चौथे दौर में आमने-सामने होंगी। जोकोविच ने चार सेट में जीता मुकाबला 39 साल के जोकोविच ने 25वीं वरीयता प्राप्त आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। उन्होंने पहले दो सेट अपने नाम किए, लेकिन रिंडरकनेच ने तीसरा सेट 6-1 से जीतकर मुकाबले में वापसी की। चौथा सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा, जहां जोकोविच ने जीत दर्ज की। आखिरी पॉइंट पर डाइव लगाकर जीता मैच करीब तीन घंटे चले मुकाबले के अंतिम पॉइंट पर रिंडरकनेच के ड्रॉप शॉट को बचाने के लिए जोकोविच ने डाइव लगाई। दोनों खिलाड़ी कोर्ट पर गिर पड़े, लेकिन जोकोविच ने पॉइंट जीत लिया। उनकी जीत के बाद सेंटर कोर्ट पर मौजूद दर्शक खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए। जोकोविच ने आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। फेडरर को लेकर किया मजाक रिकॉर्ड की बराबरी के बाद जोकोविच ने हंसते हुए कहा, ‘ मैं रोजर के साथ 106वें मैच का प्रस्ताव रखता हूं। जो जीतेगा, रिकॉर्ड उसी का होगा।’ उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कोर्ट पर इतिहास का हिस्सा बनना उनके बचपन के सपनों में शामिल था। सिनर ने भी चौथे दौर में बनाई जगह डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी को 6-4, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। पहले सेट में शुरुआती बढ़त लेने के बाद सिनर ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा। तीसरे सेट में ब्रूक्सबी ने उनकी सर्विस तोड़ी, लेकिन सिनर ने तुरंत वापसी करते हुए सीधे सेटों में मुकाबला खत्म किया। अब चौथे दौर में सिनर का सामना जापान के क्वालिफायर शिनतारो मोचिजुकी से होगा। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैंने उनके खिलाफ पहले कभी नहीं खेला है। चौथे दौर में पहुंचने वाला हर खिलाड़ी मजबूत होता है। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिकवरी और अगले मुकाबले की तैयारी पर है।” सबालेंका और ओसाका आमने-सामने महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच आक्रामक खेल देखने को मिला। सबालेंका ने पहले सेट में 111 मील प्रति घंटे की रफ्तार से ऐस लगाकर बढ़त बनाई और फिर मैच अपने नाम कर लिया। आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराया। पहली बार विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंचीं ओसाका चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने दारिया कसात्किना को सिर्फ 65 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला सबालेंका से होगा। दोनों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें चार बार सबालेंका ने जीत हासिल की है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka-Osaka Clash Next

Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka-Osaka Clash Next

Hindi News Sports Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka Osaka Clash Next 23 मिनट पहले कॉपी लिंक नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी ने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 105वीं जीत दर्ज की। विंबलडन के इतिहास में अब सिर्फ मार्टिना नवरातिलोवा 120 जीत के साथ उनसे आगे हैं। वहीं महिला वर्ग में आर्यना सबालेंका और नाओमी ओसाका चौथे दौर में आमने-सामने होंगी। जोकोविच ने चार सेट में जीता मुकाबला 39 साल के जोकोविच ने 25वीं वरीयता प्राप्त आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। उन्होंने पहले दो सेट अपने नाम किए, लेकिन रिंडरकनेच ने तीसरा सेट 6-1 से जीतकर मुकाबले में वापसी की। चौथा सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा, जहां जोकोविच ने जीत दर्ज की। आखिरी पॉइंट पर डाइव लगाकर जीता मैच करीब तीन घंटे चले मुकाबले के अंतिम पॉइंट पर रिंडरकनेच के ड्रॉप शॉट को बचाने के लिए जोकोविच ने डाइव लगाई। दोनों खिलाड़ी कोर्ट पर गिर पड़े, लेकिन जोकोविच ने पॉइंट जीत लिया। उनकी जीत के बाद सेंटर कोर्ट पर मौजूद दर्शक खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए। जोकोविच ने आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। फेडरर को लेकर किया मजाक रिकॉर्ड की बराबरी के बाद जोकोविच ने हंसते हुए कहा, ‘ मैं रोजर के साथ 106वें मैच का प्रस्ताव रखता हूं। जो जीतेगा, रिकॉर्ड उसी का होगा।’ उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कोर्ट पर इतिहास का हिस्सा बनना उनके बचपन के सपनों में शामिल था। सिनर ने भी चौथे दौर में बनाई जगह डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी को 6-4, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। पहले सेट में शुरुआती बढ़त लेने के बाद सिनर ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा। तीसरे सेट में ब्रूक्सबी ने उनकी सर्विस तोड़ी, लेकिन सिनर ने तुरंत वापसी करते हुए सीधे सेटों में मुकाबला खत्म किया। अब चौथे दौर में सिनर का सामना जापान के क्वालिफायर शिनतारो मोचिजुकी से होगा। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैंने उनके खिलाफ पहले कभी नहीं खेला है। चौथे दौर में पहुंचने वाला हर खिलाड़ी मजबूत होता है। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिकवरी और अगले मुकाबले की तैयारी पर है।” सबालेंका और ओसाका आमने-सामने महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच आक्रामक खेल देखने को मिला। सबालेंका ने पहले सेट में 111 मील प्रति घंटे की रफ्तार से ऐस लगाकर बढ़त बनाई और फिर मैच अपने नाम कर लिया। आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराया। पहली बार विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंचीं ओसाका चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने दारिया कसात्किना को सिर्फ 65 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला सबालेंका से होगा। दोनों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें चार बार सबालेंका ने जीत हासिल की है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अमीर महिलाओं को क्रेडिट कार्ड, ग्रामीणों को कैश पसंद:84% महिला कारोबारियों की पसंद डिजिटल टूल्स; लोन, निवेश के लिए भी एप का इस्तेमाल

अमीर महिलाओं को क्रेडिट कार्ड, ग्रामीणों को कैश पसंद:84% महिला कारोबारियों की पसंद डिजिटल टूल्स; लोन, निवेश के लिए भी एप का इस्तेमाल

देश में महिलाएं सिर्फ डिजिटल पेमेंट करने तक सीमित नहीं हैं। वे बिजनेस ऑपरेशन्स, लोन और निवेश के लिए भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं। डीबीएस बैंक इंडिया और डेलॉय इंडिया की स्टडी के मुताबिक, 84% महिला कारोबारियों के साथ डिजिटल पेमेंट टूल्स सबसे लोकप्रिय वित्तीय प्लेटफॉर्म बन गए हैं। इस सर्वे में देश भर की 1,342 कारोबारी, हाई नेटवर्थ यानी अमीर और ग्रामीण कामकाजी महिलाओं को शामिल किया गया। इनमें से 72% महिला कारोबारी और 77% अमीर महिलाएं यूपीआई का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, पेमेंट से आगे बढ़कर अब 38% महिलाएं लोन प्लेटफॉर्म्स और 29% निवेश के लिए ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रही हैं। शहरी क्षेत्र में यूपीआई का दबदबा है, लेकिन ग्रामीण कामकाजी महिलाओं में अभी भी 77% के साथ कैश सबसे पसंदीदा तरीका है। ग्रामीण महिलाओं में यूपीआई का इस्तेमाल 54% है। महिला कारोबारियों में 42% डेबिट कार्ड व 36% क्रेडिट कार्ड का उपयोग करती हैं। अमीर महिलाओं में यूपीआई के बाद 53% के साथ क्रेडिट कार्ड दूसरा सबसे बड़ा माध्यम है। सर्वे के मुताबिक, 65% महिलाएं कर्मचारियों के वेतन और कांट्रैक्टर पेमेंट पर खर्च करती हैं। 53% महिलाएं डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग और नए ग्राहक जोड़ने पर पैसा लगा रही हैं। इसके अलावा 37% महिलाएं सॉफ्टवेयर और तकनीकी टूल्स खरीदने पर खर्च करती हैं। डिजिटल चलन के बीच सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। करीब 62% महिला कारोबारी डेटा सिक्युरिटी को बेहद महत्वपूर्ण मानती हैं। वहीं 46% को जटिल यूजर इंटरफेस के कारण एप चलाने में दिक्कत आती है। इसके अलावा 46% महिला कारोबारियों ने डिजिटल फ्रॉड का सामना किया है। शहरी कामकाजी महिलाओं में क्रेडिट कार्ड लोकप्रिय शहरी क्षेत्र में कमाने वाली महिलाओं के बीच क्रेडिट कार्ड एक आम वित्तीय साधन बनता जा रहा है। आधी महिला कारोबारी अपने पर्सनल क्रेडिट कार्ड का अक्सर इस्तेमाल करती हैं। वे रोज या हफ्ते में कई बार इसका उपयोग करती हैं। ज्यादा कमाई करने वाली कारोबारियों में इसका इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ता है। महिला कारोबारियों और अमीर महिलाओं में से 65% ने होटल ऑफर्स, एयर माइल्स, लाउंज एक्सेस और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसे रिवॉर्ड्स को सबसे ज्यादा पसंद किया।

Urvashi Dholakias Son Kshitij Narrowly Escapes Tree Fall; Video

Urvashi Dholakias Son Kshitij Narrowly Escapes Tree Fall; Video

11 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के बेटे और एक्टर क्षितिज ढोलकिया हाल ही में एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। भारी बारिश के दौरान उनकी पार्किंग में खड़ी कार पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय क्षितिज कार के अंदर मौजूद नहीं थे और किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद क्षितिज ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए, जिनमें उनकी कार पेड़ के नीचे दबी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारी पेड़ हटाने की कोशिश करते नजर आए। क्षितिज ने बताया कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड का आभार जताते हुए लिखा कि यह घटना याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अप्रत्याशित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं क्योंकि हादसे के समय वह कार में नहीं थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो क्षितिज ढोलकिया ने एकता कपूर के चर्चित सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। एक्टिंग से पहले वह फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं और ‘हमशकल्स’ तथा ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। क्षितिज ढोलकिया और उर्वशी ढोलकिया ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, उर्वशी ढोलकिया की बात करें तो वह शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में ‘कोमोलिका’ के लिए पहचानी जाती हैं। इसके अलावा वह कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ (2012) की विनर भी रह चुकी हैं। उर्वशी ढोलकिया के दो जुड़वां बेटे हैं, जिनके नाम क्षितिज ढोलकिया और सागर ढोलकिया हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव पिछले कुछ दिनों से मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है और इसका असर बॉलीवुड और टीवी सितारों पर भी दिखा। हाल ही में बिग बॉस 19 फेम अश्नूर कौर के लग्जरी घर में बारिश का पानी घुस गया, जिससे घर के सामान को काफी नुकसान हुआ। अश्नूर ने वीडियो शेयर कर हालात दिखाए। वहीं, ट्रैफिक से बचने के लिए एक्टर रणदीप हुड्डा ने आम लोगों की तरह मास्क लगाकर मेट्रो से सफर किया था। दूसरी ओर, तमन्ना भाटिया बारिश में भीगती नजर आईं और ठंड लगने की बात कही थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…