Sunday, 22 Nov 2026 | 10:58 AM

Trending :

Trisha Krishnan Zara Delivery Complaint | Smelly Clothes

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपैरल ब्रांड ZARA की होम डिलीवरी सर्विस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दावा किया कि लगातार तीसरी बार उन्हें ऐसे कपड़े मिले, जिनसे शरीर की बदबू आ रही थी।

तृषा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रिय @zara @zaracare, एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है। अगली बार होम डिलीवरी भेजने से पहले कृपया यह सुनिश्चित करें कि कपड़ों से शरीर की बदबू न आ रही हो। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है। यह बहुत बुरा एक्सपीरियंस है। पैक करने से पहले कम से कम कपड़ों को सूंघकर देख लें।”

तृषा कृष्णन की इंस्टाग्राम स्टोरी।

तृषा कृष्णन की इंस्टाग्राम स्टोरी।

तृषा ‘करुप्पु’ में नजर आई थीं

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन हाल ही में फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सूर्या ने अभिनय किया है। फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 309 करोड़ रुपए की कमाई की।

फिल्म में आरजे बालाजी ने विलेन की भूमिका निभाई, जबकि इंद्रंस, अनाघा माया रवि, नैट्टी सुब्रमण्यम, शिवादा, स्वासिका और सुप्रीत रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।

'करुप्पु' में तृषा ने प्रीति नाम की वकील का किरदार निभाया है।

‘करुप्पु’ में तृषा ने प्रीति नाम की वकील का किरदार निभाया है।

वहीं, अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने केक के साथ दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।”

तृषा की पोस्ट।

तृषा की पोस्ट।

बता दें कि पिछले साल भी तृषा ने विजय के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

तृषा की पिछले साल की पोस्ट।

तृषा की पिछले साल की पोस्ट।

गौरतलब है कि विजय के तलाक की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जुड़ा। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया।

10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। वहीं, 4 मई को तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट के दिन तृषा विजय के घर भी पहुंची थीं।

विजय और तृषा एक्टर अजीत कुमार की मां के निधन पर साथ पहुंचे थे।

पिछले कुछ महीनों में तृषा और विजय को कई मौकों पर साथ देखा गया है।

तृषा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं थीं।

विजय और तृषा ने ‘गिल्ली’, ‘तिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण पहली बार उनके अफेयर की अफवाहें उड़ीं। हालांकि, 2008 में रिलीज हुई ‘कुरुवी’ के बाद दोनों 15 साल तक किसी फिल्म में साथ दिखाई नहीं दिए। 2023 में दोनों 15 साल बाद फिल्म ‘लियो’ में साथ नजर आए थे।

………………

ये खबर भी पढ़ें…

विजय का नाम सुन शरमाईं तृषा कृष्णन:फैन ने कहा- थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है; एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

चेन्नई में शुक्रवार को थिएटर से बाहर निकलते समय एक फैन ने तृषा कृष्णन से विजय का जिक्र किया तो एक्ट्रेस ब्लश कर गईं। शुक्रवार को तृषा चेन्नई में अपनी नई रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चेन्नई के जैमी ओवर्टन चोट के कारण इंग्लैंड लौटे:चोट के कारण IPL के बाकी मैच खेलना मुश्किल; घोष की जगह नोरोन्हा को मौका

May 14, 2026/
8:27 am

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जैमी ओवर्टन दाहिनी जांघ की चोट के कारण इंग्लैंड लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने...

जैनिक सिनर मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में:लगातार 28 सेट जीतकर बनाया रिकॉर्ड; दूसरे सेट में 2-5 से पिछड़ने के बाद की वापसी

March 25, 2026/
10:39 am

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए...

मानहानि मामले में राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष खेद व्यक्त किया | #शाम5 बजेसंक्षिप्त

June 25, 2026/
5:43 pm

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान की गई टिप्पणियों से जुड़े मानहानि मामले में मध्य प्रदेश उच्च...

MSBSHSE Maharashtra Board HSC 12th Class Result 2026 Live: Scorecards at hscresult.mahahsscboard.in.

May 2, 2026/
11:32 am

आखरी अपडेट:02 मई, 2026, 11:32 IST बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा का मतलब होगा कि कोई भी पार्टी 148 सीटों को...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-उमर खालिद को बेल मिल सकती थी:दिल्ली दंगा मामले के अपने फैसले पर आपत्ति जताई, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

May 18, 2026/
1:25 pm

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगा साजिश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को जमानत देने से इनकार...

काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात

May 11, 2026/
8:07 am

वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात 2 बजे बाथरूम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Trisha Krishnan Zara Delivery Complaint | Smelly Clothes

Trisha Krishnan Zara Delivery Complaint | Smelly Clothes

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपैरल ब्रांड ZARA की होम डिलीवरी सर्विस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दावा किया कि लगातार तीसरी बार उन्हें ऐसे कपड़े मिले, जिनसे शरीर की बदबू आ रही थी।

तृषा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रिय @zara @zaracare, एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है। अगली बार होम डिलीवरी भेजने से पहले कृपया यह सुनिश्चित करें कि कपड़ों से शरीर की बदबू न आ रही हो। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है। यह बहुत बुरा एक्सपीरियंस है। पैक करने से पहले कम से कम कपड़ों को सूंघकर देख लें।”

तृषा कृष्णन की इंस्टाग्राम स्टोरी।

तृषा कृष्णन की इंस्टाग्राम स्टोरी।

तृषा ‘करुप्पु’ में नजर आई थीं

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन हाल ही में फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सूर्या ने अभिनय किया है। फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 309 करोड़ रुपए की कमाई की।

फिल्म में आरजे बालाजी ने विलेन की भूमिका निभाई, जबकि इंद्रंस, अनाघा माया रवि, नैट्टी सुब्रमण्यम, शिवादा, स्वासिका और सुप्रीत रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।

'करुप्पु' में तृषा ने प्रीति नाम की वकील का किरदार निभाया है।

‘करुप्पु’ में तृषा ने प्रीति नाम की वकील का किरदार निभाया है।

वहीं, अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने केक के साथ दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।”

तृषा की पोस्ट।

तृषा की पोस्ट।

बता दें कि पिछले साल भी तृषा ने विजय के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

तृषा की पिछले साल की पोस्ट।

तृषा की पिछले साल की पोस्ट।

गौरतलब है कि विजय के तलाक की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जुड़ा। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया।

10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। वहीं, 4 मई को तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट के दिन तृषा विजय के घर भी पहुंची थीं।

विजय और तृषा एक्टर अजीत कुमार की मां के निधन पर साथ पहुंचे थे।

विजय और तृषा एक्टर अजीत कुमार की मां के निधन पर साथ पहुंचे थे।

पिछले कुछ महीनों में तृषा और विजय को कई मौकों पर साथ देखा गया है।

पिछले कुछ महीनों में तृषा और विजय को कई मौकों पर साथ देखा गया है।

तृषा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं थीं।

तृषा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं थीं।

विजय और तृषा ने ‘गिल्ली’, ‘तिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण पहली बार उनके अफेयर की अफवाहें उड़ीं। हालांकि, 2008 में रिलीज हुई ‘कुरुवी’ के बाद दोनों 15 साल तक किसी फिल्म में साथ दिखाई नहीं दिए। 2023 में दोनों 15 साल बाद फिल्म ‘लियो’ में साथ नजर आए थे।

………………

ये खबर भी पढ़ें…

विजय का नाम सुन शरमाईं तृषा कृष्णन:फैन ने कहा- थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है; एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

चेन्नई में शुक्रवार को थिएटर से बाहर निकलते समय एक फैन ने तृषा कृष्णन से विजय का जिक्र किया तो एक्ट्रेस ब्लश कर गईं। शुक्रवार को तृषा चेन्नई में अपनी नई रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket