Tuesday, 25 Aug 2026 | 05:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन:88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन:88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का शनिवार को मैसूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। एस. जानकी ने अपने करियर में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। इनमें ज्यादातर हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में हैं। एस. जानकी को ‘बोल बेबी बोल (मेरी जंग), प्रभु मोरे अवगुण (सुर संगम), ओ मारिया (सागर), गोपाला-गोपाला (हमसे है मुकाबला) जैसे हिंदी गानों के लिए जाना जाता है। एस. जानकी को चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई राज्य-स्तरीय सम्मानों से नवाजा गया है। पद्मभूषण ठुकरा दिया था जानकी ने 1957 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला हिंदी गाना साल 1958 में आई फिल्म ‘मिस 58’ में था, जिसका संगीत जी. रामनाथन ने तैयार किया था। 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण देने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि दक्षिण भारतीय कलाकारों को अक्सर राष्ट्रीय स्तर पर देर से पहचान मिलती है और उन्हें यह सम्मान बहुत देर से दिया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि दक्षिण भारतीय कलाकारों को उनका उचित हक नहीं मिलता है। संगीत जगत की जानकी अम्मा, 60 साल गाने गाए एस. जानकी को संगीत की दुनिया में जानकी अम्मा के नाम से जाना जाता था। वे हमेशा कहती थीं कि सिंगिंग ईश्वर का दिया हुआ उपहार है। वे अपनी सफलता का श्रेय संगीतकारों और गीतकारों को भी देती थीं। उनकी और एसपी बालसुब्रह्मण्यम की जोड़ी भारतीय फिल्म संगीत की सबसे सफल जोड़ियों में मानी जाती है। दोनों ने साथ मिलकर हजारों डुएट गाए। करीब छह दशक तक एक्टिव रहने के बाद उन्होंने 2017 में स्वयं घोषणा की कि अब वे नई रिकॉर्डिंग नहीं करेंगी। उनका कहना था, ‘मैं बहुत गा चुकी हूं, अब आराम करना चाहती हूं।’ उन्होंने मैसूर में एक कार्यक्रम के साथ अपने गायन करियर को विराम दिया।

नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला:फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर; टॉप-10 में ईशा अंबानी भी शामिल

नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला:फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर; टॉप-10 में ईशा अंबानी भी शामिल

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी फॉर्च्यून इंडिया की सबसे पावरफुल टॉप-100 महिलाओं की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया हैं। यह सम्मान उन्हें लीडरशिप और समाज सेवा के लिए मिला है। उनकी लीडरशिप में फाउंडेशन ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में काम करते हुए 2.9 करोड़ बच्चों समेत देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी बदली है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में उनकी बेटी ईशा अंबानी 7वें नंबर पर रहीं।

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचीं। पहलगाम के नूर मड हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर पहुंची हैं। हालांकि, सारा अली खान या उनकी टीम ने अब तक अमरनाथ यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तस्वीरों में सारा स्थानीय गुज्जर-बकरवाल परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि नूर मड हाउस में लकड़ी की आंच पर धीरे-धीरे पका हुआ स्थानीय कश्मीरी भोजन परोसा जाता है। नूर मड हाउस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सारा अली खान का मेहमान नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात थी। उनकी सादगी, विनम्रता और अपनापन हमेशा याद रहेगा। नूर मड हाउस में उनका हमेशा स्वागत रहेगा।’ क्या अमरनाथ यात्रा पर हैं सारा? पोस्ट में लोकेशन पहलगाम, कश्मीर दी गई है। पहलगाम, अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक मार्ग का प्रमुख बेस कैंप भी है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंची हैं। हालांकि, पोस्ट में कहीं भी अमरनाथ यात्रा या बाबा बर्फानी के दर्शन का जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए फिलहाल इसे केवल अटकल ही माना जा सकता है। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई है और पहलगाम मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। सारा अली खान इससे पहले भी केदारनाथ, महाकाल मंदिर, काशी विश्वनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रही हैं। सारा जुलाई 2023 में अमरनाथ यात्रा पर गई थीं। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपनी यात्रा के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ट्रोलिंग पर सारा ने खुलकर जवाब दिया था गौरतलब है कि सारा के पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह हिंदू हैं। सारा अपने पिता का ही टाइटल यूज करती हैं। मंदिरों में जाने के लिए सारा अली खान की कट्टरपंथियों ने आलोचना की थी। मुस्लिम होने के बावजूद सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था कुछ लोगों को पसंद नहीं आती है। वहीं, अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान सारा ने विरोधियों को जवाब भी दिया था। सारा ने कहा था, ‘मैं जितनी शिद्दत से अजमेर शरीफ जाऊंगी, उतनी ही शिद्दत से गुरुद्वारा बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी और जाती रहूंगी। जिसको मुझे ट्रोल करना है, वो ट्रोल कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कहीं भी जाकर सबसे जरूरी बात ये होती है कि आपको वहां की ऊर्जा अच्छी लगनी चाहिए। मैं ऊर्जा में मान्यता रखती हूं।’

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचीं। पहलगाम के नूर मड हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर पहुंची हैं। हालांकि, सारा अली खान या उनकी टीम ने अब तक अमरनाथ यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तस्वीरों में सारा स्थानीय गुज्जर-बकरवाल परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि नूर मड हाउस में लकड़ी की आंच पर धीरे-धीरे पका हुआ स्थानीय कश्मीरी भोजन परोसा जाता है। नूर मड हाउस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सारा अली खान का मेहमान नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात थी। उनकी सादगी, विनम्रता और अपनापन हमेशा याद रहेगा। नूर मड हाउस में उनका हमेशा स्वागत रहेगा।’ क्या अमरनाथ यात्रा पर हैं सारा? पोस्ट में लोकेशन पहलगाम, कश्मीर दी गई है। पहलगाम, अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक मार्ग का प्रमुख बेस कैंप भी है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंची हैं। हालांकि, पोस्ट में कहीं भी अमरनाथ यात्रा या बाबा बर्फानी के दर्शन का जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए फिलहाल इसे केवल अटकल ही माना जा सकता है। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई है और पहलगाम मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। सारा अली खान इससे पहले भी केदारनाथ, महाकाल मंदिर, काशी विश्वनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रही हैं। सारा जुलाई 2023 में अमरनाथ यात्रा पर गई थीं। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपनी यात्रा के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ट्रोलिंग पर सारा ने खुलकर जवाब दिया था गौरतलब है कि सारा के पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह हिंदू हैं। सारा अपने पिता का ही टाइटल यूज करती हैं। मंदिरों में जाने के लिए सारा अली खान की कट्टरपंथियों ने आलोचना की थी। मुस्लिम होने के बावजूद सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था कुछ लोगों को पसंद नहीं आती है। वहीं, अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान सारा ने विरोधियों को जवाब भी दिया था। सारा ने कहा था, ‘मैं जितनी शिद्दत से अजमेर शरीफ जाऊंगी, उतनी ही शिद्दत से गुरुद्वारा बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी और जाती रहूंगी। जिसको मुझे ट्रोल करना है, वो ट्रोल कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कहीं भी जाकर सबसे जरूरी बात ये होती है कि आपको वहां की ऊर्जा अच्छी लगनी चाहिए। मैं ऊर्जा में मान्यता रखती हूं।’

Parag Agrawal Out From Twitter by Elon Musk, Returns with AI

Parag Agrawal Out From Twitter by Elon Musk, Returns with AI

22 मिनट पहले कॉपी लिंक पराग अग्रवाल इंडियन अमेरिकन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 29 नवंबर 2021 को ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने CEO पद छोड़ते समय पराग को कंपनी का अगला CEO घोषित किया था। लेकिन अक्टूबर 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया तो पराग को इस पद से हटा दिया। पराग ने शुरू की अपनी कंपनी ट्विटर छोड़ने के बाद पराग अग्रवाल ने किसी दूसरी कंपनी में नौकरी करने के बजाय अपना काम शुरू करने का फैसला किया। 2023 में पराग ने खुद की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Parallel Web Systems Inc के साथ टेक्नोलॉजी जगत में वापसी की। यह क्लाउड प्लेटफॉर्म AI सिस्टम्स को इंटरनेट पर रियल-टाइम रिसर्च करने की क्षमता देता है। पराग ने IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया है। इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में एमएस और पीएचडी की डिग्री ली। क्या काम करती है पराग की कंपनी पराग की कंपनी पैरेलल वेब सिस्टम्स ‘एआई एजेंट्स’ के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है। ये ऐसे स्वतंत्र सॉफ्टवेयर सिस्टम होते हैं, जो इंसानों की तरह खुद कई तरह के काम कर सकते हैं। आमतौर पर एआई सिर्फ पुराने फीड किए गए डेटा पर काम करते हैं, लेकिन पराग की कंपनी ऐसे टूल बना रही है जो एआई को सीधे लाइव इंटरनेट पर जाने, रियल-टाइम जानकारी निकालने और मुश्किल कामों को अंजाम देने की ताकत देते हैं। यह कंपनी कई तरह के एपीआई (API) ऑफर करती है, जिनकी मदद से एआई वेबसाइट से डेटा जुटा सकता है और ऑनलाइन कामों को अपने आप पूरा कर सकता है। गूगल के पूर्व कर्मचारी ने शुरू किया अपना रेस्टोरेंट, कमाई करोड़ों में गूगल के पूर्व कर्मचारी सलाहुद्दीन अब्दुल-काफी ने पिछले साल 4.2 करोड़ रुपये सालाना की नौकरी छोड़ कर अपना रेस्टोरेंट खोल लिया। अब अमेरिका के टेक्सास में उनका रेस्टोरेंट हलाल बार्बेक्यू (BBQ) के नाम से मशहूर हो गया है। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है। अब्दुल काफी ने गूगल से पहले माइक्रोसॉफ्ट, यूट्यूब और क्रूज में भी 14 साल तक नौकरी की थी। उनकी उम्र 35 साल है। सलाहुद्दीन ने क्यों छोड़ी नौकरी सलाहुद्दीन ने बताया कि उनका टेक इंडस्ट्री से मन भर गया था। उन्हें महसूस हुआ कि यहां काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए हो रहा है, न कि लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए। इसी वजह से उन्होंने गूगल की नौकरी छाड़ दी और एक नॉन-प्रॉफिट (NGO) संस्था से जुड़ गए। दोस्तों की तारीफ से आया रेस्टोरेंट का आइडिया सलाहुद्दीन को खाना बनाने का बहुत शौक था। नौकरी करते हुए भी वह अक्सर दोस्तों के लिए डिनर पार्टियां और बार्बेक्यू होस्ट करते थे। दोस्तों को उनका बनाया खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि ऐसा स्वाद पहले कभी नहीं चखा। दोस्ती से मिली तारीफ के चलते उनके दिमाग में रेस्टोरेंट खोलने का आइडिया आया। उन्होंने सोचा कि क्यों न टेक्सास बार्बेक्यू में कुछ नया ट्राई किया जाए। इसके बाद दिसंबर 2024 में Kafi BBQ नाम से अपना रेस्टोरेंट खोला। शुरुआत इतनी अच्छी थी कि उन्होंने 3 दिन के लिए जो खाना बनाया था, वह पहले ही दिन खत्म हो गया और उन्हें उसी रात दोबारा खाना बनाना पड़ा। रेस्टोरेंट खोलने में खर्च हुए 8.4 करोड़ इतनी बड़ी कमाई के बाद भी सलाहुद्दीन ने रेस्टोरेंट से खुद के लिए एक भी रुपया सैलरी नहीं ली है। वह अपनी पुरानी बचत से ही अपना खर्च चला रहे हैं। रेस्टोरेंट खोलने में करीब 8.4 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। इसे वह अभी तक पूरी तरह वसूल नहीं पाए हैं। सलाहुद्दीन के अनुसार उसके पेरेंट्स इराकी थे। उन्होंने बचपन में नॉन हलाल रेस्टोरेंट जो कांसास सिटी बार्बेक्यू में जो खाना खाया था, वह उनकी इंस्पिरेशन बना। इतनी अच्छी कमाई के बाद भी काफी ने इस रेस्टोरेंट में से अपनी सैलरी अभी तक नहीं निकाली है। वे कहते हैं कि उनके रेस्टोरेंट को चलाने का खर्च बहुत ज्यादा है। वे अपनी बचत से गुजारा करते हुए सारा पैसा वापस बिजनेस में ही लगा रहे हैं। रेस्टोरेंट की मार्केटिंग और अन्य कामों में भी उनका बहुत पैसा खर्च हो जाता है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें 24 साल की उम्र में बेंगलुरू में नौकरी छोड़ी:गांव में पिता से 1 लाख उधार लेकर शुरू किया स्टार्टअप, आज कंपनी का टर्नओवर ढाई करोड़ बिहार में पूर्णिया जिले में रहने वाले प्रिंस राज शुक्ला ने बेंगलुरु में अपनी नौकरी करने छोड़कर एग्रीकल्चर स्टार्टअप शुरू किया और आज उनकी स्टार्टअप से बहुत अच्छी कमाई हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

झुर्रियां हटाने के टिप्स: कम उम्र में भी अगर आपके चेहरे पर पड़ रही हैं झुर्रियां, तो आज ही हैं ये छोटी आदतें

झुर्रियां हटाने के टिप्स: कम उम्र में भी अगर आपके चेहरे पर पड़ रही हैं झुर्रियां, तो आज ही हैं ये छोटी आदतें

झुर्रियाँ हटाने के उपाय: आज- कल के समय में प्रदूषण, भाग भारी नस्लीय जीवन शैली और गलत खान-पान का सीधा असर हमारी खाल पर दिखता है। उम्र से पहले चेहरे पर आने वाली फाइन लाइन्स और जर्रियां में काफी टेंशन बढ़ जाती है। बाजार में मिलने वाले सरकारी सौंदर्य उत्पाद कई बार कैमिकल्स के कारण त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप अपने बालों को खूबसूरत दिखाने के लिए हमेशा जवां और चमकदार दिखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं उन खास टिप्स के बारे में, जो आपको बेडाग और खूबसूरत लुक पाने में मदद करते हैं। पानी पीने की आदत शरीर में पानी की कमी पर स्कार्फ स्ट्रेंथ और बेजान दिखने लगते हैं, जिससे झुर्रियां जल्दी उभरती हैं। दिन भर में 7 से 10 लीटर पानी पिएं। यह आदतन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और चेहरे पर बिकने वाली ग्लो बनाने में मदद करता है। अन्तःकरण रूखी त्वचा पर उम्र के निशान जल्दी दिखते हैं। इससे बचने के लिए सुबह संस्थान के बाद और रात को सोने से पहले महान अलैहिस्सर का कमरा। आप नारियल तो नारियल या बादाम के तेल की कुछ पत्तियों से शरीर को नरिश कर सकते हैं। ये है सॉफ्ट और शील्डेड रखने का तरीका सबसे आसान उपाय। धूप से बचाव तेज़ धूप की किरणें चमक को गहराई से नुकसान पहुंचाती हैं और इसे ठीक करती हैं। गर्मी हो या नज़ारे, घर से बाहर यात्रा से पहले सनस्क्रीन ले जाना बिल्कुल नहीं। यह केवल धूप से बचने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि समय से पहले धूप वाली त्वचा को भी शामिल किया जाता है। म रोज़ रात को रात को आतंकी हमले में शामिल होने के लिए धन्यवाद। एलोवेरा जेल का उपयोग करके यह रक्त शर्करा को बढ़ाता है और त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। सारांश हमारा खान-पान सीधे चेहरे पर दिखता है। इनमें हरी पत्तेदार सामुद्रिक और समुद्री पत्ते जैसे सेंट्रा, सेब और अनार शामिल हैं। साथ ही मूंगफली और बादाम का सेवन करें। ये पोषक तत्त्व रेशम को अंदर के शहर में युवा बनाए रखता है। उत्तर रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है। 7 से 8 घंटे की गहरी नींद, आंखों के नीचे काले घेरे और थकान नहीं। समय पीठ के बल सोने की कोशिश करें, क्योंकि करवट लेकर सोने से सोल तकिए के दबाव के कारण चेहरे पर निशान पैड हो सकता है। तनाव मुक्त लगातार चिंता करने से चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है। हमेशा खुश रहने की कोशिश करें और मेंटल पीस के लिए सुबह योगा या मेडिकल इंडस्ट्रीज़ अपनाएं। तनाव कम करने से आप लंबे समय तक जवान और ताज़ा महसूस करेंगे। यह भी पढ़ें: थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का इंतजार हुआ खत्म, रिलीज डेट (टैग्सटूट्रांसलेट)प्राकृतिक झुर्रियां हटाना(टी)त्वचा की देखभाल के टिप्स(टी)बुढ़ापा रोधी घरेलू उपचार(टी)चमकती त्वचा पाएं(टी)झुर्रियों के लिए चेहरे की मालिश(टी)त्वचा के लिए स्वस्थ आहार(टी)समय से पहले बुढ़ापा रोकना

दुनिया घूमने की आजादी काफी महंगी:सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों के नागरिक चुका रहे सबसे ज्यादा 57% तक टैक्स

दुनिया घूमने की आजादी काफी महंगी:सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों के नागरिक चुका रहे सबसे ज्यादा 57% तक टैक्स

दुनिया में बिना वीसा ज्यादा देशों की यात्रा करने की आजादी भी एक बड़ी कीमत के साथ आती है। ‘ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026’ बताता है कि दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट रखने वाले देशों के नागरिक सबसे ज्यादा टैक्स भी चुकाते हैं। रैंकिंग में पहले स्थान पर रहे स्वीडन के साथ फिनलैंड और डेनमार्क जैसे देशों में प्रभावी टैक्स 56-57% तक पहुंच जाता है। इसी टैक्स से वहां मुफ्त शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं का खर्च उठाया जाता है। इंडेक्स में शीर्ष 10 में से 9 स्थान यूरोपीय देशों के पास हैं। स्वीडन पहले, स्विट्जरलैंड दूसरे और फिनलैंड तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 में शामिल एकमात्र गैर-यूरोपीय देश सिंगापुर है। यानी दुनिया में सबसे ज्यादा यात्रा की आजादी देने वाले पासपोर्ट पर यूरोप का दबदबा है, लेकिन इसके साथ सबसे भारी टैक्स बोझ भी जुड़ा है। हालांकि पूरे यूरोप की तस्वीर एक जैसी नहीं है। स्विट्जरलैंड और नॉर्वे ऐसे अपवाद हैं, जहां बेहतर जीवन स्तर और मजबूत शासन के साथ अपेक्षाकृत कम प्रभावी टैक्स दरें हैं। खासकर स्विट्जरलैंड कम टैक्स के कारण निवेशकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एशिया की बात करें तो सिंगापुर 10वें स्थान के साथ टॉप-10 में शामिल अकेला देश है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (21वें), जापान (23वें), हॉन्गकॉन्ग और दक्षिण कोरिया का स्थान है। निवेश की आजादी के मामले में सिंगापुर दुनिया में पहले, हॉन्गकॉन्ग दूसरे और यूएई पांचवें स्थान पर है। सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय 92,270 डॉलर है, जबकि यूएई और हॉन्गकॉन्ग भी ऊंची आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। खास बात यह है कि यूएई में टैक्स का बोझ लगभग शून्य है, जबकि सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग भी कम टैक्स के साथ निवेश और संपत्ति निर्माण के लिए अनुकूल माहौल देते हैं। भारत इस इंडेक्स में 197 देशों के बीच 125वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को सिर्फ 26 देशों में वीसा-मुक्त या वीसा-ऑन-अराइवल यात्रा की सुविधा मिलती है। यानी भारत के नागरिक अपेक्षाकृत कम टैक्स देते हैं, लेकिन वैश्विक यात्रा की आजादी के मामले में अभी भी काफी पीछे हैं। स्विट्जरलैंड, नॉर्वे अपवाद…पासपोर्ट दमदार, प्रभावी टैक्स भी कम यूरोप में कम टैक्स वाले देश आमतौर पर यूरोपीय संघ से बाहर हैं। स्विट्जरलैंड और नॉर्वे इसके अपवाद हैं, जो बेहतरीन शासन और ऊंचे जीवन स्तर के साथ कम प्रभावी टैक्स दरें लगाते हैं। नॉर्वे भी ईयू का सदस्य न होने के बावजूद मजबूत पासपोर्ट में बना हुआ है। स्विट्जरलैंड पूरे यूरोप में सबसे कम टैक्स लेकर निवेशकों को आकर्षित करता है।

Salman Khan Sells Bandra Flat for ₹3.5 Cr

Salman Khan Sells Bandra Flat for ₹3.5 Cr

2 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित शिव-अस्थान हाइट्स में अपना एक अपार्टमेंट 3.50 करोड़ रुपए में बेच दिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, उन्होंने यह अपार्टमेंट साल 2015 में 2.88 करोड़ रुपए में खरीदा था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील 9 जुलाई को हुई थी। अपार्टमेंट को मुनीरा अकबरअली डंडावाला, महदियाली अकबरअली डंडावाला और जेहरा महदियाली डंडावाला ने मिलकर खरीदा था। इस ट्रांजैक्शन पर 21 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सलमान की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 स्क्वेयर फीट है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस भी हैं। इस ट्रांजैक्शन के हिसाब से, कीमत लगभग 46,000 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट कारपेट एरिया थी। पहले भी बेच चुके हैं अपार्टमेंट सलमान खान लंबे समय से बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जुलाई 2025 में भी उन्होंने बांद्रा वेस्ट के शिव-अस्थान हाइट्स में स्थित 1,318 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपए में बेचा था। वहीं 16 जून 2026 में खान परिवार को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) से बांद्रा के चिम्बई इलाके में ब्लिडिंग बनाने की मंजूरी मिली थी। ईद 2026 के मौके पर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे हजारों की भीड़ जुटी थी। जमीन सलमान की मां सलमा के नाम रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्लॉट गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नया प्लॉट सलमान की मां सलमा खान के नाम पर है। MCZMA की मीटिंग के रिकॉर्ड में बताया गया है कि यहां 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान था। यह जमीन पहले मैरी क्लोटिल्डा बैपटिस्टा के नाम थी। बाद में कई बार मालिक बदले और 2011 में खान परिवार ने इसे खरीद लिया। पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने के कारण उसे गिरा दिया गया था। अब इस प्लॉट पर ग्राउंड, स्टिल्ट और छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाई जाएगी। यह कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशन 2034 के रेगुलेशन 33(16) के तहत किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट में 1.459 FSI का इस्तेमाल होगा। BMC ने 28 अक्टूबर, 2025 को IOD (परमिशन) जारी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स करेंगे। कुल कंस्ट्रक्शन एरिया 1,014.11 स्क्वेयर मीटर होगा। म्युनिसिपल रोड से बिल्डिंग तक 6.01 मीटर चौड़ी एक्सेस रोड भी बनाई जाएगी। डॉक्यूमेंट्स में यह भी लिखा है कि कंस्ट्रक्शन के लिए कोई नया पेड़ नहीं काटा जाएगा और न ही किसी पेड़ को दूसरी जगह लगाया जाएगा। इसके बजाय, प्रोजेक्ट साइट और रिक्रिएशन एरिया के आसपास देसी पेड़ लगाए जाएंगे। खान परिवार 1974 से गैलेक्सी में रह रहा है सलमान का परिवार 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा है। गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो यह बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित 8 मंजिला बिल्डिंग है। सलमान यहां ग्राउंड फ्लोर के 1 BHK फ्लैट में रहते हैं। उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं। ईद और सलमान के जन्मदिन पर हजारों फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटते हैं और सलमान बालकनी से उनका अभिवादन करते हैं। पूरे गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो इसकी कुल मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं, सलमान के परिवार के फ्लैट्स की कुल अनुमानित वैल्यू मिलाकर लगभग 40 करोड़ रुपए है। सलमान के 1 BHK फ्लैट की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। वहीं, सलीम खान का फ्लैट काफी बड़ा और स्पेशियस है और इसकी मार्केट वैल्यू करीब 25 करोड़ रुपए है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग 2024 में दो बाइक सवार हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सलमान के माता-पिता के फ्लैट के पास की खुली बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर कर दिया गया। ……………. सलमान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर सलमान खान एक बड़े बजट की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं। सलमान फिल्म में महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे, जबकि इसे फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Salman Khan Sells Bandra Flat for ₹3.5 Cr

Salman Khan Sells Bandra Flat for ₹3.5 Cr

26 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित शिव-अस्थान हाइट्स में अपना एक अपार्टमेंट 3.50 करोड़ रुपए में बेच दिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, उन्होंने यह अपार्टमेंट साल 2015 में 2.88 करोड़ रुपए में खरीदा था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील 9 जुलाई को हुई थी। अपार्टमेंट को मुनीरा अकबरअली डंडावाला, महदियाली अकबरअली डंडावाला और जेहरा महदियाली डंडावाला ने मिलकर खरीदा था। इस ट्रांजैक्शन पर 21 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सलमान की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 स्क्वेयर फीट है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस भी हैं। इस ट्रांजैक्शन के हिसाब से, कीमत लगभग 46,000 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट कारपेट एरिया थी। पहले भी बेच चुके हैं अपार्टमेंट सलमान खान लंबे समय से बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जुलाई 2025 में भी उन्होंने बांद्रा वेस्ट के शिव-अस्थान हाइट्स में स्थित 1,318 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपए में बेचा था। वहीं 16 जून 2026 में खान परिवार को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) से बांद्रा के चिम्बई इलाके में ब्लिडिंग बनाने की मंजूरी मिली थी। ईद 2026 के मौके पर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे हजारों की भीड़ जुटी थी। जमीन सलमान की मां सलमा के नाम रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्लॉट गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नया प्लॉट सलमान की मां सलमा खान के नाम पर है। MCZMA की मीटिंग के रिकॉर्ड में बताया गया है कि यहां 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान था। यह जमीन पहले मैरी क्लोटिल्डा बैपटिस्टा के नाम थी। बाद में कई बार मालिक बदले और 2011 में खान परिवार ने इसे खरीद लिया। पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने के कारण उसे गिरा दिया गया था। अब इस प्लॉट पर ग्राउंड, स्टिल्ट और छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाई जाएगी। यह कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशन 2034 के रेगुलेशन 33(16) के तहत किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट में 1.459 FSI का इस्तेमाल होगा। BMC ने 28 अक्टूबर, 2025 को IOD (परमिशन) जारी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स करेंगे। कुल कंस्ट्रक्शन एरिया 1,014.11 स्क्वेयर मीटर होगा। म्युनिसिपल रोड से बिल्डिंग तक 6.01 मीटर चौड़ी एक्सेस रोड भी बनाई जाएगी। डॉक्यूमेंट्स में यह भी लिखा है कि कंस्ट्रक्शन के लिए कोई नया पेड़ नहीं काटा जाएगा और न ही किसी पेड़ को दूसरी जगह लगाया जाएगा। इसके बजाय, प्रोजेक्ट साइट और रिक्रिएशन एरिया के आसपास देसी पेड़ लगाए जाएंगे। खान परिवार 1974 से गैलेक्सी में रह रहा है सलमान का परिवार 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा है। गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो यह बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित 8 मंजिला बिल्डिंग है। सलमान यहां ग्राउंड फ्लोर के 1 BHK फ्लैट में रहते हैं। उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं। ईद और सलमान के जन्मदिन पर हजारों फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटते हैं और सलमान बालकनी से उनका अभिवादन करते हैं। पूरे गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो इसकी कुल मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं, सलमान के परिवार के फ्लैट्स की कुल अनुमानित वैल्यू मिलाकर लगभग 40 करोड़ रुपए है। सलमान के 1 BHK फ्लैट की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। वहीं, सलीम खान का फ्लैट काफी बड़ा और स्पेशियस है और इसकी मार्केट वैल्यू करीब 25 करोड़ रुपए है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग 2024 में दो बाइक सवार हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सलमान के माता-पिता के फ्लैट के पास की खुली बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर कर दिया गया। ……………. सलमान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर सलमान खान एक बड़े बजट की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं। सलमान फिल्म में महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे, जबकि इसे फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPS Urvashi Sengar Training Halt

IPS Urvashi Sengar Training Halt

13 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश कैडर की 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी उर्वशी सेंगर ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी ट्रेनिंग के लिए अनुमति न मिले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। दरअसल परिवीक्षा अवधि के दौरान उर्वशी गर्भवती हो गईं। आईपीएस ट्रेनिंग के मौजूदा नियमों के अनुसार, उन्हें अपने मूल बैच के साथ प्रशिक्षण छोड़ना पड़ता है और बच्चे के जन्म के बाद किसी दूसरे बैच में शामिल होना पड़ता है। प्रेग्नेंट अधिकारियों को घुड़सवारी, लंबी दूरी की दौड़ और युद्ध प्रशिक्षण जैसी शारीरिक रूप से कठिन गतिविधियों से भी छूट दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने क्या पूछा? मामले की सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा नियमों के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए। बेंच ने केंद्र से पूछा कि डिलीवरी के बाद मेडिकली फिट घोषित की गई और ट्रेनिंग लेने की इच्छुक महिला अधिकारी को अपनी परिवीक्षा अवधि पूरी करने से क्यों रोका जाना चाहिए। अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि क्या मातृत्व किसी अधिकारी की करियर प्रगति में बाधा बन जाना चाहिए, खासकर तब जब ट्रेनिंग फिर से शुरू करने में बाधा डालने वाली कोई मेडिकल प्रॉब्लम न हो। Supreme Court hears challenge to a 1993 Office Memorandum of the Ministry of Home Affairs that prevents women IPS probationers from joining training for a year after childbirth despite claiming to be medically fit. (Urvashi Sengar v. Union of India). Bench: Justices Manoj Misra… pic.twitter.com/AyFySaZOyr— Bar and Bench (@barandbench) July 10, 2026 कोर्ट ने सुनवाई बंद की सुप्रीम कोर्ट ने उर्वशी सेंगर को फिलहाल चल रही ट्रेनिंग में शामिल करने का आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि 9 हफ्ते में से तीन हफ्ते की ट्रेनिंग हो चुकी है। इससे साफ है कि आप अच्छी तरह से ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगी। हालांकि, अदालत ने केंद्र सरकार के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया कि इससे महिला IPS की सीनियरिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) महिला IPS की मूल याचिका पर मेरिट के आधार पर सुनवाई करे। 1993 के पुराने नियम को चुनौती क्यों? सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि आज के समय में ऐसे फैसले पुराने नियमों के बजाय आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और व्यक्तिगत मेडिकल फिटनेस के आधार पर होने चाहिए। 1993 का यह नियम सभी गर्भवती अधिकारियों पर बिना किसी भेदभाव के समान रूप से लागू होता है और इसमें फेज-1 और फेज-2 की ट्रेनिंग के बीच कोई अंतर नहीं किया गया है। फेज-2 में मुख्य रूप से कक्षा आधारित पढ़ाई, अकादमिक मॉड्यूल और संस्थागत प्रशिक्षण होता है, जो शारीरिक रूप से ज्यादा कठिन नहीं है। इसलिए केवल गर्भावस्था के आधार पर बाहर करना ठीक नहीं है। साल 2004 में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने महिला IAS अधिकारियों के लिए इस पुराने नियम में बदलाव कर दिया था, जिसके तहत अब IAS महिला प्रोबेशनरों को मेडिकल फिटनेस के आधार पर ट्रेनिंग पूरी करने की इजाजत मिलती है। ऐसे में IPS अधिकारियों के लिए 1993 का पुराना नियम लागू रखना समानता के सिद्धांत के खिलाफ है। पूरी खबर यहां पढ़ें 500 आवेदन के बाद भी नहीं मिली नौकरी:कंप्यूटर साइंस में फर्स्ट डिवीजन की डिग्री के साथ ग्रेजुएट, अब रैपिडो से कर रहा कमाई कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई करने के बाद जब नौकरी न मिले तो हारकर बैठ जाने के बजाय नए जॉब के अवसर तलाशने में ही समझदारी है। ये बात इस रैपिडो राइडर की कहानी से समझी जा सकती है। इसकी कहानी एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर की। इस यूजर का नाम नीरज है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…