IRCTC New Portal Launch July 15: Ticket Booking Changes

नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय रेलवे 15 जुलाई को IRCTC वेबसाइट का नया बीटा वर्जन लॉन्च करने जा रहा है। इस अपडेटेड पोर्टल में ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए कैप्चा और पॉप-अप्स का ऑप्शन हटा दिया गया है। इससे ऑनलाइन टिकट बुकिंग पहले आसान हो जाएगी, साथ ही समय भी कम लगेगा। इसके अलावा, एक ही स्क्रीन पर सभी क्लास की सीटों की अवेलेबलिटी भी दिखेगी। MNIT जयपुर के छात्रों को लाइव डेमो दिया लॉन्चिंग से पहले शुक्रवार को IRCTC और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) के अधिकारियों ने जयपुर में मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) के छात्रों को इस नए बीटा वर्जन का लाइव डेमो दिखाया। रेलवे अधिकारियों ने पब्लिक रिलीज से पहले प्लेटफॉर्म के यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए छात्रों से उनका फीडबैक भी मांगा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया था भरोसा इस पूरे बदलाव का बैकग्राउंड कुछ हफ्ते पुराना है। दरअसल, MNIT जयपुर के छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उन्हें मौजूदा IRCTC वेबसाइट की कमियों और दिक्कतों के बारे में बताया था। उस समय रेल मंत्री ने छात्रों को 15 जुलाई तक पोर्टल में बदलाव करने की बात कही थी। उसी वादे को पूरा करते हुए रेलवे ने इन छात्रों को लॉन्च से पहले रिव्यू के लिए खास तौर पर बुलाया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Anil Ambani Group Assets Seized

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो प्रवर्तन निदेशालय यानी ED) ने आज यानी 11 जुलाई को रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने ग्रुप की 1,021 करोड़ रुपए की संपत्ति को प्रोविजनल तौर पर जब्त करने का नया आदेश जारी किया है। ED के मुताबिक, इस कार्रवाई के तहत रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के पास मौजूद रिलायंस पावर के इक्विटी शेयर और सासन पावर व रिलायंस पावर से मिलने वाली कुछ लोन रकम को अटैच किया गया है। इस नए आदेश के बाद मामले में अब तक जब्त की गई कुल संपत्ति का आंकड़ा 20,367 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। CBI की FIR के बाद शुरू हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ED की यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI द्वारा दर्ज की गई FIR पर आधारित है। CBI की इसी शिकायत को आधार बनाकर ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामले की जांच शुरू की थी। शेल कंपनियों के जरिए ₹15,548 करोड़ का फंड डायवर्ट किया जांच एजेंसी ने अपने बयान में बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि RHFL और RCFL द्वारा जुटाए गए 15,548 करोड़ रुपए के पब्लिक फंड को सिस्टमैटिक तरीके से डायवर्ट किया गया। इस रकम को अनिल अंबानी ग्रुप द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित की जाने वाली कई ‘शेल’ यानी फर्जी या डमी कंपनियों और ग्रुप की अन्य कंपनियों के नेटवर्क के जरिए इधर से उधर ट्रांसफर किया गया था। अनिल अंबानी ग्रुप पर कई मामलों की जांच ED वर्तमान में अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ कई मामलों की जांच कर रही है। ग्रुप के खिलाफ एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत 4 एफआईआर दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर भी 3 अलग मामलों में ग्रुप के खिलाफ जांच की जा रही है। अब तक 8 लोग गिरफ्तार, 4 चार्जशीट दाखिल हो चुकी हैं इस पूरे मामले में केंद्रीय एजेंसी अब तक कुल 4 चार्जशीट (अभियोजन शिकायतें) कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। जांच के दौरान इस घोटाले में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। ईडी ने यह भी जानकारी दी है कि मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा फेमा (FEMA) के तहत भी ग्रुप की 77.86 करोड़ रुपए की संपत्तियों को पहले ही जब्त किया जा चुका है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट क्या है? प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट का मतलब होता है कि आरोपी अब इस संपत्ति (जैसे शेयर या लोन अमाउंट) को बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकता। जब ईडी को लगता है कि कोई संपत्ति अपराध की कमाई से बनाई गई है, तो वह उसे अस्थायी रूप से 180 दिनों के लिए जब्त कर लेती है। इसे बाद में एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी से मंजूरी मिलने पर स्थायी जब्त किया जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Anil Ambani Group Assets Seized

नई दिल्ली43 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो प्रवर्तन निदेशालय यानी ED) ने आज यानी 11 जुलाई को रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने ग्रुप की 1,021 करोड़ रुपए की संपत्ति को प्रोविजनल तौर पर जब्त करने का नया आदेश जारी किया है। ED के मुताबिक, इस कार्रवाई के तहत रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के पास मौजूद रिलायंस पावर के इक्विटी शेयर और सासन पावर व रिलायंस पावर से मिलने वाली कुछ लोन रकम को अटैच किया गया है। इस नए आदेश के बाद मामले में अब तक जब्त की गई कुल संपत्ति का आंकड़ा 20,367 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। CBI की FIR के बाद शुरू हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ED की यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI द्वारा दर्ज की गई FIR पर आधारित है। CBI की इसी शिकायत को आधार बनाकर ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामले की जांच शुरू की थी। शेल कंपनियों के जरिए ₹15,548 करोड़ का फंड डायवर्ट किया जांच एजेंसी ने अपने बयान में बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि RHFL और RCFL द्वारा जुटाए गए 15,548 करोड़ रुपए के पब्लिक फंड को सिस्टमैटिक तरीके से डायवर्ट किया गया। इस रकम को अनिल अंबानी ग्रुप द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित की जाने वाली कई ‘शेल’ यानी फर्जी या डमी कंपनियों और ग्रुप की अन्य कंपनियों के नेटवर्क के जरिए इधर से उधर ट्रांसफर किया गया था। अनिल अंबानी ग्रुप पर कई मामलों की जांच ED वर्तमान में अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ कई मामलों की जांच कर रही है। ग्रुप के खिलाफ एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत 4 एफआईआर दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर भी 3 अलग मामलों में ग्रुप के खिलाफ जांच की जा रही है। अब तक 8 लोग गिरफ्तार, 4 चार्जशीट दाखिल हो चुकी हैं इस पूरे मामले में केंद्रीय एजेंसी अब तक कुल 4 चार्जशीट (अभियोजन शिकायतें) कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। जांच के दौरान इस घोटाले में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। ईडी ने यह भी जानकारी दी है कि मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा फेमा (FEMA) के तहत भी ग्रुप की 77.86 करोड़ रुपए की संपत्तियों को पहले ही जब्त किया जा चुका है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट क्या है? प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट का मतलब होता है कि आरोपी अब इस संपत्ति (जैसे शेयर या लोन अमाउंट) को बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकता। जब ईडी को लगता है कि कोई संपत्ति अपराध की कमाई से बनाई गई है, तो वह उसे अस्थायी रूप से 180 दिनों के लिए जब्त कर लेती है। इसे बाद में एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी से मंजूरी मिलने पर स्थायी जब्त किया जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
वियतनाम में भारतीय टूरिस्टों से भरी बोट पलटी:32 भारतीय सवार थे, 18 का रेस्क्यू, 14 की तलाश जारी

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट समुद्र में पलट गई। भारतीय दूतावास ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और खोज-बचाव अभियान जारी है। सोशल मीडिया पर दावा किया किया जा रहा है कि इसमें 32 भारतीय टूरिस्ट सवार थे। इनमें से 18 का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 14 की तलाश जारी है। वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में स्थित इंडियन एंबेसी ने बताया कि घटना के सही जानकारी जुटाई जा रही है। यहां यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। हादसे की तस्वीरें… भारतीय दूतावास ने बनाए कंट्रोल रूम भारतीय दूतावास ने कहा कि हादसे के बाद हनोई स्थित दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दोनों मिशन स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद दी जा रही है। दूतावास ने कहा कि हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। नाव भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक के पास स्थित होन मे रुट न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। यह द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से नाव या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं। खबर लगातर अपडेट हो रही है…
KCF Terrorist Shamsher Shera Murder-Rape Exposed By Bittu latest update

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ भारत के बाद अब ZEE5 इंटरनेशनल से भी हटा दी गई है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ अब इंटरनेशनली भी बैन हो गई है। फिल्म को ZEE5 ओवर द टॉप (OTT) के इंटरनेशनल सेक्शन से भी हटा दिया गया है। इसकी पुष्टि फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में की। . इससे पहले, भारत में 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई इस फिल्म को 5 जुलाई को ही प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का सर्टिफिकेट नहीं मिला था। उधर, सतलुज OTT से हटने के बाद छिड़े विवाद पर बहस थम नहीं रही। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आंतकी शेरा की फोटो पोस्ट की, जिसमें वह हाथ में AK-47 थामे दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने खबर की कटिंग भी पोस्ट की। इसमें गुरदासपुर जिले के बहादुरपुर गांव में 17 साल की लड़की के पहले मां-पिता की हत्या, फिर उसे बंधक बनाकर उसके साथ हुई रेप की घटना का जिक्र किया गया है। बिट्टू ने कहा- हजारों दर्दनाक किस्सों में से एक किस्सा…ये हैं खालिस्तान के शहीद। बिट्टू ने कहा- जो लोग आज इन हत्यारों और रेप करने वालों को ‘नायक’ या ‘शहीद’ बनाकर पेश करने की नापाक कोशिश कर रहे हैं, वे असल में पंजाब के उन गहरे जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं, जिन्हें पंजाब की जनता कभी भूल नहीं सकती। आतंकी शेरा हाथ में AK-47 लिए हुए। यह फोटो रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फिल्म में दावा- पंजाब में फर्जी मुठभेड़ में 25 हजार मारे दिलजीत दोसांझ की यह फिल्म पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था। यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। फिल्म हटाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने कहा था- एक इंसानियत होती है, वह इंसानियत मर गई। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि फिल्म इंटरनेट से हटा दी गई, क्योंकि फिल्म लोगों तक पहुंच चुकी है। एक बार जो चीज इंटरनेट पर आ गई, उसे हटाना आसान नहीं है। इनके सलाहकार ठीक नहीं हैं। इस फिल्म के साथ वही हुआ, जो खालड़ा जी के साथ हुआ था। उन्होंने उन लोगों से फिल्म को दूसरों के साथ शेयर करने की अपील की, जिन्होंने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया था। फिल्म हटाने पर पंजाबी कलाकारों ने गुस्सा जताया है….पढ़ें पूरी खबर बिट्टू ने पोस्ट की साल 1991 की अखबार की कटिंग बिट्टू ने शेयर की अखबार की कटिंग केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर साल 1991 की एक पुरानी अखबार की कटिंग और आतंकी शमशेर सिंह शेरा की फोटो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने 17 वर्षीय सरबजीत कौर के साथ हुई दर्दनाक घटना का जिक्र किया। अखबार की रिपोर्ट में क्या बताया गया बिट्टू द्वारा साझा की गई अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरदासपुर जिले के बहादुरपुर गांव की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 10 फरवरी 1991 को ‘खालिस्तान कमांडो फोर्स’ (KCF) से जुड़े आतंकी शमशेर सिंह शेरा और उसके साथियों ने 17 वर्षीय सरबजीत कौर के माता-पिता की हत्या कर दी। इसके बाद लड़की को कथित तौर पर बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया। शेरा फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह क्षेत्र के माजरी किशनेवाली गांव का रहने वाला बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरबजीत कौर को कई दिनों तक अलग-अलग खेतों और अज्ञात ठिकानों पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ बार-बार रेप किया गया। बाद में पंजाब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्रवाई में शमशेर शेरा को गिरफ्तार किया गया और पीड़िता को उसके कब्जे से मुक्त कराया गया। बिट्टू बोले- हजारों दर्दनाक किस्सों में से एक किस्सा इस घटना का जिक्र करते हुए रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लिखा- हजारों दर्दनाक किस्सों में से एक किस्सा…ये हैं खालिस्तान के शहीद। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि धर्म और कथित आजादी के नाम पर आतंकवाद के दौर में आम लोगों और बेटियों पर किस तरह के अत्याचार हुए थे। कल ‘कांता प्रिंसिपल बम ब्लास्ट’ का वीडियो पोस्ट किया था गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना के ‘कांता प्रिंसिपल बम ब्लास्ट’ से जुड़ी पुरानी रिपोर्ट और वीडियो साझा की थी। उनका कहना है कि आतंकवाद के दौर की इन घटनाओं को सामने लाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को उस समय की सच्चाई से अवगत कराना है। ************** बिट्टू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: सतलुज विवाद, रवनीत बिट्टू ने शेयर किया ब्लास्ट का VIDEO: बोले- आतंकियों ने बच्चों-महिलाओं पर बम फोड़े; हिम्मत है तो प्रिंसिपल कांता पर फिल्म बनाओ जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड पर पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन लगने के बाद पंजाब में आतंकवाद के दौर को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। विपक्षी पार्टियां तात्कालिक मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दादा बेअंत सिंह पर सवाल उठा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में 13-23 अगस्त तक होगा:सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में सितारे जमीन पर और सैयारा सबसे आगे

भारत के बाहर होने वाले सबसे बड़े भारतीय फिल्म महोत्सव इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 के अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन घोषित हो गए हैं। इस बार फिल्मों में ‘सितारे जमीन पर’, ‘सैयारा’ और ‘कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1’ सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। वहीं ओटीटी में ‘कोहरा सीजन-2’ को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। फेस्टिवल 13 से 23 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होगा। इस बार उद्घाटन समारोह में ऑस्कर-नामांकित फिल्म ‘लगान’ की विशेष स्क्रीनिंग भी की गई। जानते हैं किन फिल्मों को सबसे ज्यादा चयनित किया गया है। फिल्मों में इनका दबदबा – सितारे जमीन पर बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर (आमिर खान) व बेस्ट डायरेक्टर समेत कई श्रेणियों में है। – सैयारा बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर (मोहित सूरी), एक्टर (अहान पांडे) और बेस्ट एक्ट्रेस (अनीत पड्डा) की रेस में है। – कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी को अभिनेता और निर्देशक दोनों श्रेणियों में नॉमिनेशन मिला है। -‘धुरंधर’ को इस बार सीमित प्रमुख नॉमिनेशन मिले हैं। रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर की दौड़ में जरूर शामिल हैं। ओटीटी में ये आगे नेटफ्लिक्स की क्राइम-थ्रिलर ‘कोहरा: सीजन-2’ इस बार सबसे चर्चित वेब सीरीज बनकर उभरी है। इसे बेस्ट सीरीज के साथ अभिनय श्रेणियों में भी कई नॉमिनेशन मिले हैं। बारुन सोबती और मोना सिंह अपनी-अपनी कैटेगरी में दावेदार हैं। इन सीरीज को भी जगह मिली है: – फ्रीडम एट मिडनाइट: सीजन 2 – सपने Vs एवरीवन – मटका किंग इन सितारों पर नजर बेस्ट एक्टर – आमिर खान (सितारे जमीन पर) – रणवीर सिंह (धुरंधर) – ऋषभ शेट्टी (कांतारा) – दुलकर सलमान (कांथा) – अहान पांडे (सैयारा) बेस्ट एक्ट्रेस – रानी मुखर्जी (मर्दानी 3) – यामी गौतम (हक) – अनीत पड्डा (सैयारा) – कल्याणी प्रियदर्शन (लोकाह) – कीर्ति कुल्हारी (फुल प्लेट)
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार:16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप

पांड्या स्टोर फेम एक्टर रोहित चंदेल को नाबालिग से छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उन पर मारपीट करने के आरोप भी लगे। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित के खिलाफ 10 जुलाई को पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। 10 जुलाई को ही उन्हें दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल एक्टर कस्टडी में हैं। शुक्रवार को मुंबई के पूर्वी उपनगर की रहने वाली नाबालिग की शिकायत मिलने पर पंत नगर पुलिस स्टेशन ने एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 (पीछा करना) और 115(2) (चोट पहुंचाने का इरादा) भी लगाई हैं। एक्टर पर आरोप हैं कि वह नाबालिग लड़की को अपने नंबर से कॉल कर बार-बार परेशान कर रहे थे। लड़की ने उनका फोन उठाना बंद किया, तो एक्टर दूसरे नंबर से बार-बार कॉल कर परेशान करने लगे। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास जबरदस्ती रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो एक्टर ने बहस करते हुए उसे गालियां दीं और मारपीट की। कौन हैं रोहित चंदेल? रोहित चंदेल ने स्टार प्लस के फेमस शो ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना और जी टीवी के ऐतिहासिक शो ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव की भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहदा के रहने वाले रोहित अभिनय में आने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट खेला और मार्शल आर्ट्स में भी अपने जिले का रिप्रेजेंट किया। साल 2015 में रोहित एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंचे। शुरुआती दौर में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। करीब 90 ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद उन्हें पहला कमर्शियल विज्ञापन मिला। इसके बाद उन्होंने ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ से टीवी डेब्यू किया। आगे चलकर वे ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, ‘तमन्ना’ और ‘ये उन दिनों की बात है’ जैसे कई धारावाहिकों में नजर आए। साल 2022 में उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘एस्केप लाइव’ में राजकुमार का किरदार निभाया। ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ और ‘पांड्या स्टोर’ ने उन्हें घर-घर में फेमस बनाया। हाल ही में वे ‘सैराब’ और ‘चावल से चैंपियनशिप तक’ जैसी प्रोजेक्ट में नजर आए।
बिजनेस शहरों में कॉफी क्रेज; 1200+ कैफे बेंगलुरु में:कॉफी स्टार्टअप्स की नई रेस; सेलेब्स कर रहे निवेश, विदेशी ब्रांड भी भारतीय मार्केट में उतरे

भारत में अब लोग सिर्फ कॉफी नहीं, बेहतर कॉफी की तलाश कर रहे हैं। स्पेशलिटी कॉफी यानी चुनिंदा बीन्स से बनी प्रीमियम कॉफी, जिसकी पहचान उसके स्वाद, गुणवत्ता और बनाने के तरीके से होती है। इसी बदलती पसंद की वजह से पिछले 10 वर्षों में यह बाजार करीब ₹11,000 करोड़ तक पहुंच गया है। 2016 के बाद 100 से ज्यादा नए स्पेशलिटी कॉफी ब्रांड शुरू हुए हैं। स्पेशलिटी कॉफी की सबसे बड़ी ताकत मिलेनियल और जेन-जी हैं। यही वर्ग नई चीजें आजमाने, प्रीमियम उत्पादों पर खर्च करने और कैफे को सोशल स्पेस की तरह इस्तेमाल करने में सबसे आगे है। इसी वजह से अब कई सेलेब्रिटीज भी इस बिजनेस में उतर रहे हैं। विराट से दीपिका तक ये सेलेब्रिटी कॉफी स्टार्टअप्स पर लगा रहे दांव – विराट कोहली रेज कॉफी में निवेशक और ब्रांड एंबेसडर हैं। ब्रांड को तेजी से बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। – दीपिका पादुकोण ब्लू टोकई कॉफी रोस्टर्स में निवेश किया है। स्पेशलिटी कॉफी ब्रांड में बड़ा नाम है। – निखिल कामत ‘सबको’और ‘थर्ड वेव कॉफी’ जैसे भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश। – राणा दग्गुबाती हैदराबाद के कॉफी स्टार्टअप कथा कॉफी के शुरुआती निवेशकों में शामिल हैं। – रकुल प्रीत सिंह कनाडा की प्रसिद्ध कैफे ब्रांड ब्लेंज कॉफी के भारत विस्तार में साझेदारी की है। दक्षिण भारत से उत्तर की ओर बढ़ रहा बाजार बेंगलुरु – 1200 से अधिक कैफे, देश में सबसे ज्यादा यह देश का कॉफी हब है। यहां 1200 से ज्यादा कैफे मौजूद हैं, यानी हर 11 हजार लोगों पर एक कैफे, जो भारत में सबसे अधिक है। चेन्नई – प्रति व्यक्ति कॉफी की खपत में सबसे आगे यहां प्रति व्यक्ति सालाना करीब 2.4 किलोग्राम कॉफी की खपत होती है, जो देश में सबसे अधिक है। यह देश की ‘फिल्टर कॉफी कैपिटल’ भी है। दिल्ली – भविष्य का सबसे तेज बढ़ता कॉफी बाजार बन रहा यहां कॉफी बाजार 22% सालाना की दर से बढ़ रहा है, जो बड़े शहरों में सबसे अधिक है। यह भविष्य का सबसे तेज बढ़ता बाजार है। बड़ी कॉफी कंपनियों की नजर अब भारत पर -2000 के दशक में कैफे कॉफी डे, स्टारबक्स व कॉस्टा कॉफी ने भारतीयों को कैफे जाने की आदत डाली। अब नई पीढ़ी के ब्रांड्स ने स्पेशलिटी कॉफी को लोकप्रिय बनाया है। – पिछले 10 वर्षों में कम से कम 6 बड़े विदेशी कॉफी ब्रांड भारत आए हैं। कनाडा का टिम हॉर्टन्स (2022) और ग्रीस का कॉफी आइलैंड (2025) इनमें प्रमुख ब्रांड हैं। (सोर्स: ब्लू टोकाई, सेकेंडरी रिसर्च, Inc42)
Swiggy Instamart Gets 9 FSSAI Notices

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक फूड रेगुलेटर FSSAI ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को 9 नोटिस जारी किए हैं। FSSAI को शिकायत मिली थी कि प्लेटफॉर्म ने उन्हें सड़े अंडे, खराब दूध और एक्सपायरी डेट वाले पैक्ड फूड डिलीवर किया। FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण और कम्पलायंस रिपोर्ट मांगी है। यदि कंपनी तय समय में सही जवाब नहीं देती है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बच्चे का खराब खाना वापस लेकर दोबारा भेजा FSSAI ने ग्राहकों से मिली शिकायतों की डिटेल साझा करते हुए बताया कि एक बेहद गंभीर मामले में बच्चों के खाने का प्रोडक्ट बेहद खराब और असुरक्षित हालत में डिलीवर किया गया था। इस प्रोडक्ट में खराबी थी और इसे गलत तरीके से स्टोरेज करने की बात सामने आई थी । इतना ही नहीं ग्राहक द्वारा इसे वापस करने के बाद भी कथित तौर पर इसी खराब प्रोडक्ट को दोबारा सप्लाई कर दिया गया। इसके अलावा, ग्राहकों ने स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए खराब अंडे, खराब दूध और डैमेज पैकेज्ड फूड आइटम्स की डिलीवरी मिलने की भी शिकायतें की हैं। बिना वैलिड लाइसेंस के बिक रहा था सामान जांच के दौरान FSSAI ने पाया कि प्लेटफॉर्म पर वेंडर्स के ऑनबोर्डिंग और वेरिफिकेशन सिस्टम में बड़ी कमियां हैं। स्विगी इंस्टामार्ट पर कुछ ऐसे फूड बिजनेस लिस्टेड पाए गए जिनका FSSAI लाइसेंस नंबर या तो गलत था, इनवैलिड था या फिर था ही नहीं। इतना ही नहीं, कई फूड बिजनेस पार्टनर्स को उन नामों के तहत लिस्ट किया गया था जो उनके आधिकारिक FSSAI रजिस्ट्रेशन नाम से बिल्कुल अलग थे। इससे फूड प्रोडक्ट्स की ट्रेसिबिलिटी यानी वो सामान कहा आया है ये पता लगाना और उनकी क्वालिटी मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत पर गंभीर नहीं था प्लेटफॉर्म FSSAI के मुताबिक, ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने या मामले को आगे बढ़ाने के बाद भी स्विगी इंस्टामार्ट की तरफ से कोई संतोषजनक रिस्पॉन्स या सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि फूड सेफ्टी से जुड़ी इतनी गंभीर चिंता पर ध्यान देने के बजाय प्लेटफॉर्म ने केवल पैसे रिफंड करके अपना पल्ला झाड़ लिया। FSSAI ने साफ किया है कि यह नोटिस सेलर ऑनबोर्डिंग, शिकायत निवारण सिस्टम और फूड सेफ्टी कम्प्लायंस सिस्टम की कमियों को उजागर करता है। FSSAI बोली- कई और कंपनियों पर भी एक्शन फूड रेगुलेटर पिछले कुछ समय से नियमों का उल्लंघन करने वाले फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) के खिलाफ काफी सख्त है। FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को दिए गए इन 9 नोटिस की जानकारी खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके दी है। रेगुलेटर ने बताया कि ये नोटिस ग्राहकों की शिकायतों के साथ-साथ खुद संज्ञान लेकर जारी किए गए हैं। हाल ही में FSSAI ने देश की कई बड़ी एनर्जी ड्रिंक्स निर्माताओं, शराब कंपनियों, फूड ब्रांड्स और अन्य क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी नियमों की अनदेखी के लिए नोटिस भेजे हैं। अगर आपको खराब खाना मिले तो क्या करें? ग्राहक FSSAI के ‘Food Safety Connect’ ऐप या नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। केवल रिफंड लेना समाधान नहीं है, एक्सपायर्ड खाना सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है। भारत में तेजी से बढ़ रहा क्विक-कॉमर्स मार्केट भारत में क्विक-कॉमर्स मार्केट (स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट, जैप्टो) बहुत तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ‘फास्ट डिलीवरी’ के चक्कर में डार्क स्टोर्स पर क्वालिटी चेक और प्रॉपर कोल्ड स्टोरेज की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ——————————————————– ये खबर भी पढें… पाकिस्तान में पेट्रोल 13.18 और डीजल 13.80 रुपया महंगा:पेट्रोल 310.71 और हाई-स्पीड डीजल 323.30 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम में 13.18 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल में 13.80 रुपया प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपया और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 323.30 रुपया लीटर हो गई है। नई कीमतें 11 जुलाई से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
श्रेयस अय्यर की बहन को मिली थीं रेप की धमकियां:श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को KKR वाले वीडियो के बाद हुए विवाद के चलते जान से मारने और रेप की धमकियां मिली थीं। फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में श्रेष्ठा ने कहा, ‘इतना होने लगा कि मुझे डेथ थ्रेट्स आने लगे। मुझे रेप थ्रेट्स आने लगे। मुझे मेरे लुक्स को लेकर बहुत कुछ बोला गया, मेरे कैरेक्टर को लेकर बहुत कुछ बोला गया, मेरी बॉडी को लेकर बहुत कुछ बोला गया और इससे पता चलता है कि आपकी मेंटालिटी कैसी है। आप एक वीडियो को लेकर इतना कुछ कर सकते हो।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बाद मैंने इन बातों पर ध्यान देना बंद कर दिया और उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करने लगी, लेकिन फिर उन्होंने मेरे काम की जगह तक पहुंचना शुरू कर दिया। मैं दुबई में एक स्टूडियो के साथ काम करती हूं, जो मेरे लिए परिवार जैसा है। वहां रात के तीन-चार बजे फोन किए जाते थे और फोन पर गालियां दी जाती थीं।’ क्या है पूरा मामला? दरअसल, आईपीएल 2025 के दौरान श्रेयस अय्यर की टीम (पंजाब किंग्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। मैच के बाद श्रेष्ठा ने अपने भाई की टीम के सपोर्ट में दोस्तों के साथ डांस करते हुए एक रील पोस्ट की और मजाक में कहा था कि उन्होंने KKR को ‘एक पॉइंट गिफ्ट’ कर दिया है। KKR के कुछ फैंस ने इस हल्के-फुल्के मजाक को पर्सनली तौर पर ले लिया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। श्रेष्ठा सॉन्ग ‘एग्रीमेंट करले’ में नजर आई थीं श्रेष्ठा अय्यर एक इन्फ्लूएंसर, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वो फरवरी 2025 में फिल्म ‘सरकारी बच्चा’ के आइटम सॉन्ग ‘एग्रीमेंट करले’ में नजर आई थीं। इंस्टाग्राम पर भी वो कंटेंट पोस्ट करती रहती हैं। उनके कुछ पोस्ट में भाई श्रेयस भी नजर आते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें रियलिटी शो जैसे ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने भाग नहीं लिया। श्रेष्ठा अय्यर हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में नजर आईं। श्रेष्ठा इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनीं जो पहले ही हफ्ते में शो से बाहर (एलिमिनेट) हो गईं।









