Tuesday, 24 Nov 2026 | 12:02 PM

Trending :

Singer Kaka Slams System & Media at Jantar Mantar Protest latest update

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे सिंगर काका।

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। CJP प्रोटेस्ट (कॉकरोच जनता पार्टी) के नाम से चल रहे इस आंदोलन को अब मनोरंजन जगत से भी समर्थन मिलने लगा है।

.

युवाओं की आवाज को समर्थन देने मशहूर पंजाबी सिंगर काका जंतर-मंतर पहुंचे। मंच से उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया और अपने खास अंदाज में कविता/गाना पेश किया। इसके जरिए उन्होंने मौजूदा व्यवस्था, रुपये की गिरती कीमत, चाटुकारिता और मीडिया को लेकर तीखे सवाल उठाए।

‘बग्गे-बिल्ले की बात मत करो, आज माहौल कुछ और है’

मंच पर पहुंचते ही सिंगर काका का तालियों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भीड़ ने उनके मशहूर गाने ‘बग्गे-बग्गे बिल्ले-बिल्ले…’ की फरमाइश शुरू कर दी। इस पर काका ने उन्हें रोकते हुए कहा, “कमेंट्स में बोल देना, वो आ जाएंगे। अरे बग्गे-बिल्ले की बात मत करो, आज माहौल कुछ और है।”

माहौल को देखते हुए कुछ अलग पेश करना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर पंजाबी गाने लिखते हैं, लेकिन आज के माहौल को देखते हुए कुछ अलग पेश करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पंक्तियों की मांग की गई थी और वह भी पहले से सोचकर आए थे कि इस मौके पर क्या बेहतर रहेगा।

जंतर-मंतर धरने पर पहुंचे सिंगर काका।

सिस्टम पर तंज- ‘ये बंदे बंदा खा जांदे, डकार नहीं लैंदे’: सिंगर काका ने अपनी दमदार आवाज में सत्ता और व्यवस्था पर तंज कसते हुए कुछ पंक्तियां पेश कीं, जिससे वहां मौजूद युवाओं में जोश भर गया। उन्होंने अपने अंदाज में मौजूदा हालात, चापलूसी और मीडिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने गाया-

“रोज रुपये वांगु डॉलर अगे गिर जांदी, चापलूसियां ना कहिए तां दस फिर की कहिए। तारीफ तेरी विच खबरां सारियां झूठियां लिखदा ए, ऐसे करके आपां कोई अखबार नहीं लैंदे। हाले मैं चिट्टे खाकी रंग तो बचके चल रिहा हां, एह बंदे बंदा खा जांदे, डकार नहीं लैंदे।”

मजाकिया लहजे में बोले- ‘मेरी मंजी मत कुटवा देना’

सिस्टम और मीडिया पर तंज कसने के बाद काका ने माहौल को हल्का करने के लिए मजाकिया अंदाज में आयोजकों और युवाओं से एक बात कही। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मेरी ना मंजी कुटवा दियो छेती-छेती (कहीं मेरी जल्दी से खटिया मत खड़ी करवा देना/पिटवा मत देना)। सिंगर की इस बात को सुनकर वहां मौजूद भीड़ हंस पड़ी और माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया।

आंदोलनकारियों का जोश हुआ दोगुना

मंच संभाल रहे आंदोलन के अगुआ और युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरों का समर्थन करते हुए काका ने प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। युवाओं की भारी भीड़ के बीच काका की मौजूदगी से आंदोलनकारियों में उत्साह बढ़ गया। उन्होंने मंच से युवाओं के संघर्ष और उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया।

वहीं, धरने पर बैठे छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और रोजगार को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक जंतर-मंतर से उनकी आवाज उठती रहेगी। बड़े कलाकारों के समर्थन से इस आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ज्यादा चर्चा मिल रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विप्रो को पहली तिमाही में ₹3,352 करोड़ का मुनाफा हुआ:रेवेन्यू अनुमान से कम रहा, बोर्ड ने ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया

July 16, 2026/
4:37 pm

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।...

Canada Punjabi Students Protest Against Deportation Risk

July 31, 2026/
5:25 am

अल्बर्टा के कैलगरी में सड़क पर प्रदर्शन करते हुए छात्र कनाडा में पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के आवेदन खारिज होने...

रीवा में घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, सामान लेने के बहाने पहुंचा था

April 3, 2026/
5:27 pm

रीवा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है...

वर्ल्ड अपडेट्स:POK के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की गोलीबारी से 16 की मौत

June 12, 2026/
11:11 am

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की फायरिंग में कम से कम 16...

मॉनसून स्पेशल: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये विकल्प, तुरंत हो सकते हैं फूड पॉइजनिंग के शिकार

July 1, 2026/
1:34 pm

वर्षा ऋतु का मौसम सहज राहत देता है, विषम ही बीमारियाँ भी अपने साथ लाती है। आयुर्वेद और मेडिकल मेडिकल...

Hours after the press conference, Chadha, Pathak and Mittal went to the BJP headquarters in New Delhi and joined the ruling party.

April 25, 2026/
10:12 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 10:12 IST अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती विधायकों को पाला बदलने...

झाबुआ में युवक फंदे पर लटका मिला:पत्नी और मोबाइल घर से गायब, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की राय लेने शव रतलाम भेजा

March 15, 2026/
4:13 pm

झाबुआ जिले के ग्राम छोटा बोलासा में एक युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला है। मृतक...

राजनीति

Singer Kaka Slams System & Media at Jantar Mantar Protest latest update

Singer Kaka Slams System & Media at Jantar Mantar Protest latest update

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे सिंगर काका।

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। CJP प्रोटेस्ट (कॉकरोच जनता पार्टी) के नाम से चल रहे इस आंदोलन को अब मनोरंजन जगत से भी समर्थन मिलने लगा है।

.

युवाओं की आवाज को समर्थन देने मशहूर पंजाबी सिंगर काका जंतर-मंतर पहुंचे। मंच से उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया और अपने खास अंदाज में कविता/गाना पेश किया। इसके जरिए उन्होंने मौजूदा व्यवस्था, रुपये की गिरती कीमत, चाटुकारिता और मीडिया को लेकर तीखे सवाल उठाए।

‘बग्गे-बिल्ले की बात मत करो, आज माहौल कुछ और है’

मंच पर पहुंचते ही सिंगर काका का तालियों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भीड़ ने उनके मशहूर गाने ‘बग्गे-बग्गे बिल्ले-बिल्ले…’ की फरमाइश शुरू कर दी। इस पर काका ने उन्हें रोकते हुए कहा, “कमेंट्स में बोल देना, वो आ जाएंगे। अरे बग्गे-बिल्ले की बात मत करो, आज माहौल कुछ और है।”

माहौल को देखते हुए कुछ अलग पेश करना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर पंजाबी गाने लिखते हैं, लेकिन आज के माहौल को देखते हुए कुछ अलग पेश करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पंक्तियों की मांग की गई थी और वह भी पहले से सोचकर आए थे कि इस मौके पर क्या बेहतर रहेगा।

जंतर-मंतर धरने पर पहुंचे सिंगर काका।

सिस्टम पर तंज- ‘ये बंदे बंदा खा जांदे, डकार नहीं लैंदे’: सिंगर काका ने अपनी दमदार आवाज में सत्ता और व्यवस्था पर तंज कसते हुए कुछ पंक्तियां पेश कीं, जिससे वहां मौजूद युवाओं में जोश भर गया। उन्होंने अपने अंदाज में मौजूदा हालात, चापलूसी और मीडिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने गाया-

“रोज रुपये वांगु डॉलर अगे गिर जांदी, चापलूसियां ना कहिए तां दस फिर की कहिए। तारीफ तेरी विच खबरां सारियां झूठियां लिखदा ए, ऐसे करके आपां कोई अखबार नहीं लैंदे। हाले मैं चिट्टे खाकी रंग तो बचके चल रिहा हां, एह बंदे बंदा खा जांदे, डकार नहीं लैंदे।”

मजाकिया लहजे में बोले- ‘मेरी मंजी मत कुटवा देना’

सिस्टम और मीडिया पर तंज कसने के बाद काका ने माहौल को हल्का करने के लिए मजाकिया अंदाज में आयोजकों और युवाओं से एक बात कही। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मेरी ना मंजी कुटवा दियो छेती-छेती (कहीं मेरी जल्दी से खटिया मत खड़ी करवा देना/पिटवा मत देना)। सिंगर की इस बात को सुनकर वहां मौजूद भीड़ हंस पड़ी और माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया।

आंदोलनकारियों का जोश हुआ दोगुना

मंच संभाल रहे आंदोलन के अगुआ और युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरों का समर्थन करते हुए काका ने प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। युवाओं की भारी भीड़ के बीच काका की मौजूदगी से आंदोलनकारियों में उत्साह बढ़ गया। उन्होंने मंच से युवाओं के संघर्ष और उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया।

वहीं, धरने पर बैठे छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और रोजगार को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक जंतर-मंतर से उनकी आवाज उठती रहेगी। बड़े कलाकारों के समर्थन से इस आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ज्यादा चर्चा मिल रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket