Saturday, 29 Aug 2026 | 05:49 AM

Trending :

शत्रुघ्न सिन्हा ने फोटो खिंचवाते वक्त फैन को टोका:बोले- हाथ नीचे करो, फैन असहज होकर पास से हट गया, पहले भी ऐसा किया था

शत्रुघ्न सिन्हा ने फोटो खिंचवाते वक्त फैन को टोका:बोले- हाथ नीचे करो, फैन असहज होकर पास से हट गया, पहले भी ऐसा किया था

सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक फैन को उंगली नीचे करने को कहा। इसके बाद फैन एक्टर के पास से चला गया। दरअसल, यह वीडियो आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन का बताया जा रहा है। इवेंट से बाहर निकलते समय शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक फैन फोटो खिंचवाने पहुंचा। तस्वीर लेते वक्त फैन ने कैमरे की ओर विक्ट्री (V) साइन बनाया। यह देखकर शत्रुघ्न सिन्हा ने तुरंत उसका हाथ नीचे करते हुए कहा, “हाथ नीचे।” इसके बाद हंसते हुए बोले, “मेरे सामने पोज मार रहा है।” एक्टर की इस रिएक्शन से फैन कुछ पल के लिए असहज हो गया और तुरंत पीछे हट गया। इसके बाद पैपराजी तस्वीरें लेते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शत्रुघ्न सिन्हा की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “गलत बात है सर, बच्चा आपसे मिलकर बहुत खुश था।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “सेलेब्रिटी अपने फैंस की वजह से ही सेलेब्रिटी होते हैं।” एक और यूजर ने फैन का पक्ष लेते हुए कहा, “बेचारा फैन एकदम असहज हो गया, यह ठीक नहीं लगा।” एक्टर के पहले भी फैन को टोका था हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा किया है। इसी इवेंट के दौरान एक और शख्स को शत्रुघ्न सिन्हा ने हाथ नीचे करने को कहा। वहीं, इससे पहले एक यूजर फैसल राइडर को भी शत्रुघ्न सिन्हा ने हाथ नीचे करने को कहा था। इसके बाद फैसल का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसको लेकर यूजर ने शत्रुघ्न सिन्हा का धन्यवाद किया था। उन्होंने कहा था, “हाथ नीचे करिए, हाथ नीचे। ‘हाथ नीचे, हाथ नीचे’ शत्रुघ्न सिन्हा जी के मुंह से निकला और मेरी किस्मत चमक गई। मैं ट्रेंडिंग में आ गया। शत्रुघ्न सिन्हा जी का मैं जिंदगी भर एहसानमंद रहूंगा। मेरे पापा आपके बहुत बड़े फैन हैं और मैं भी आपका बहुत बड़ा फैन हूं। बचपन से आपकी मूवी देखता आ रहा हूं। जब डीवीडी और सीडी चलती थीं, तब से मैं आपकी मूवी देखता हूं। मैं किस लफ्जों में आपका शुक्रिया अदा करूं, यह नहीं जानता। बस अल्लाह से दुआ करता हूं कि अल्लाह आपको लंबी उम्र दे, सेहत दे और आपके परिवार को खुश रखे।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने फोटो खिंचवाते वक्त फैन को टोका:बोले- हाथ नीचे करो, फैन असहज होकर पास से हट गया, पहले भी ऐसा किया था

शत्रुघ्न सिन्हा ने फोटो खिंचवाते वक्त फैन को टोका:बोले- हाथ नीचे करो, फैन असहज होकर पास से हट गया, पहले भी ऐसा किया था

सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक फैन को उंगली नीचे करने को कहा। इसके बाद फैन एक्टर के पास से चला गया। दरअसल, यह वीडियो आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन का बताया जा रहा है। इवेंट से बाहर निकलते समय शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक फैन फोटो खिंचवाने पहुंचा। तस्वीर लेते वक्त फैन ने कैमरे की ओर विक्ट्री (V) साइन बनाया। यह देखकर शत्रुघ्न सिन्हा ने तुरंत उसका हाथ नीचे करते हुए कहा, “हाथ नीचे।” इसके बाद हंसते हुए बोले, “मेरे सामने पोज मार रहा है।” एक्टर की इस रिएक्शन से फैन कुछ पल के लिए असहज हो गया और तुरंत पीछे हट गया। इसके बाद पैपराजी तस्वीरें लेते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शत्रुघ्न सिन्हा की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “गलत बात है सर, बच्चा आपसे मिलकर बहुत खुश था।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “सेलेब्रिटी अपने फैंस की वजह से ही सेलेब्रिटी होते हैं।” एक और यूजर ने फैन का पक्ष लेते हुए कहा, “बेचारा फैन एकदम असहज हो गया, यह ठीक नहीं लगा।” एक्टर के पहले भी फैन को टोका था हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा किया है। इसी इवेंट के दौरान एक और शख्स को शत्रुघ्न सिन्हा ने हाथ नीचे करने को कहा। वहीं, इससे पहले एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर फैसल राइडर को भी शत्रुघ्न सिन्हा ने हाथ नीचे करने को कहा था। इसके बाद फैसल का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसको लेकर फैसल ने शत्रुघ्न सिन्हा का धन्यवाद किया था। उन्होंने कहा था, ‘हाथ नीचे करिए, हाथ नीचे। शत्रुघ्न सिन्हा जी के मुंह से निकला और मेरी किस्मत चमक गई। मैं ट्रेंडिंग में आ गया। शत्रुघ्न सिन्हा जी का मैं जिंदगी भर एहसानमंद रहूंगा। मेरे पापा आपके बहुत बड़े फैन हैं और मैं भी आपका बहुत बड़ा फैन हूं। बचपन से आपकी मूवी देखता आ रहा हूं। जब डीवीडी और सीडी चलती थीं, तब से मैं आपकी मूवी देखता हूं। मैं किस लफ्जों में आपका शुक्रिया अदा करूं, यह नहीं जानता। बस अल्लाह से दुआ करता हूं कि अल्लाह आपको लंबी उम्र दे, सेहत दे और आपके परिवार को खुश रखे।’

IDBI Bank Stake Sale | Fairfax and Emirates NBD Bid for Government Stake

IDBI Bank Stake Sale | Fairfax and Emirates NBD Bid for Government Stake

Hindi News Business IDBI Bank Stake Sale | Fairfax And Emirates NBD Bid For Government Stake मुंबई10 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत सरकार और लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया मिलकर IDBI बैंक में अपनी 60.7% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इस स्ट्रैटेजिक डिसइनवेस्टमेंट यानी विनिवेश के लिए कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और दुबई की एमिरेट्स NBD ने बोलियां लगाई हैं, जो अभी वैल्यूएशन के दौर में हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी डील अगले एक महीने के भीतर फाइनल हो सकती है। डील के रिव्यू के लिए ब्यूरोक्रेट्स की मीटिंग बैंक में हिस्सेदारी बिक्री की प्रोसेस तेजी से आगे बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को ब्यूरोक्रेट्स के एक पैनल ने एक मीटिंग की थी, जिसमें इस ट्रांजैक्शन को आगे बढ़ाने के लिए रिव्यू किया गया था। अभी कंपनियों की रिवाइज बोलियों की जांच की जा रही है। सरकार और LIC के पास है 94.72% शेयर यह प्रस्तावित ट्रांजैक्शन केंद्र सरकार के स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा है। वर्तमान शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो IDBI बैंक में भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है। वहीं सरकारी बीमा कंपनी LIC के पास बैंक के 49.24% शेयर हैं। दोनों मिलकर अपनी कुल हिस्सेदारी में से 60.7% हिस्सा बेच रहे हैं। रेस में शामिल हैं दो बड़ी विदेशी कंपनियां IDBI बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के लिए दो मुख्य दावेदार मैदान में हैं। इनमें पहला नाम भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्सा की कंपनी ‘फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स’ का है। वहीं दूसरा दावेदार दुबई का प्रमुख बैंकिंग ग्रुप एमिरेट्स NBD है। भारत के बैंकिंग सेक्टर में सबसे बड़ा विदेशी निवेश मौजूदा मार्केट प्राइज के हिसाब से इस प्रस्तावित अधिग्रहण की कुल वैल्यू लगभग 5.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। जानकारों के मुताबिक, यदि यह डील पूरी हो जाती है, तो यह भारत के बैंकिंग सेक्टर के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े विदेशी निवेशों में से एक होगा। महीने भर में पूरी हो सकती हैं प्रक्रियाएं सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि वैल्यूएशन की प्रोसेस लगातार आगे बढ़ रही है। सभी जरूरी और निर्धारित प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अगले एक महीने के भीतर हिस्सेदारी बिक्री की प्रोसेस को फाइनल किए जाने की पूरी उम्मीद है। खबर के बीच IDBI बैंक के शेयर 3% चढ़े इस विनिवेश प्रक्रिया से जुड़ी खबरों के बीच IDBI बैंक के शेयरों में आज तेजी देखी गई। बैंक का शेयर 3% की बढ़त के साथ 86.48 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ। स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट क्या होता है? जब सरकार किसी सरकारी कंपनी या बैंक में अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा (50% या उससे ज्यादा) किसी निजी या बाहरी कंपनी को बेच देती है और इसके साथ ही उस कंपनी का मैनेजमेंट कंट्रोल भी खरीदार को सौंप देती है, तो इसे रणनीतिक विनिवेश या स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट कहा जाता है। इसका उद्देश्य सरकारी कंपनियों में निजी निवेश और ‌वर्क एफिशिएंसी को बढ़ावा देना होता है। ये खबर भी पढ़ें… खाने-पीने और रोजाना जरूरत के सामान महंगे: जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा; रिटेल महंगाई भी 6 महीने से लगातार बढ़ रही जून में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई है। यह पिछले महीने 9.68% पर थी। जून में महंगाई 44 महीने में सबसे ज्यादा है। सितंबर 2022 में ये 10.70% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 जुलाई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sex Education In Indian Schools

Sex Education In Indian Schools

Hindi News Career Sex Education In Indian Schools | Supreme Court Approval & Syllabus Update कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक भारत में सेक्स एजुकेशन स्कूलों के सिलेबस में शामिल होने जा रही है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह एक कमिटी की सिफारिश के अनुसार स्कूलों/कॉलेजों में कॉम्प्रिहेंसिव सेक्स एजुकेशन शुरू करने के लिए सहमत है। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों और किशोरों को उनकी उम्र के अनुसार सही, वैज्ञानिक और सुरक्षित जानकारी देना है। इसमें शरीर में होने वाले बदलाव, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, सहमति (Consent), सुरक्षित व्यवहार और बाल यौन शोषण से सुरक्षा जैसे विषय शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच के सामने पेश होते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि सरकार ने कमिटी की रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। बाल यौन शोषण को सिलेबस में शामिल करने पर विचार 14 जुलाई 2026 को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह काम्प्रिहेंसिव सेक्स एजुकेशन को स्कूलों के सिलेबस में शामिल करने की दिशा में काम कर रही है। कोर्ट में सरकार का पक्ष और POCSO पर चिंता केंद्र सरकार की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की बेंच के सामने यह बात रखी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि कई मामलों में 16 से 18 वर्ष की उम्र के किशोर आपस में संबंध बनाकर घर छोड़ देते हैं। इसके बाद उनके माता-पिता झूठे सम्मान के नाम पर पॉक्सो कानून के तहत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज करा देते हैं। इससे बच्चों का भविष्य खराब होता है। इसी गंभीर चिंता को देखते हुए सरकार ने इस समस्या पर काम करने का फैसला किया है। 26 पैनल के सदस्यों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट आपसी सहमति से संबंध बनाने वाले किशोरों की निजता और POCSO एक्ट के पेचीदा मामलों की जांच के लिए सरकार ने विशेष पैनल बनाया था। महिला और बाल विकास मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी की अगुवाई में बने 26 सदस्यों के पैनल ने गहन विचार-विमर्श के बाद रिपोर्ट तैयार की। NCERT को सौंपी जाएगी सिलेबस की जिम्मेदारी पैनल की सिफारिशों के मुताबिक, इस नए सिलेबस को तैयार करने की जिम्मेदारी NCERT को सौंपी जाएगी। यह पूरी योजना नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के नियमों के हिसाब से ही लागू की जाएगी। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि प्राइमरी स्कूल के स्तर से ही बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से सेक्स एजुकेशनल की शिक्षा दी जाए। इसके लिए स्कूलों में एक्सपर्ट टीचर्स की नियुक्ति करने की बात भी कही गई है। अधिकांश देशों के प्राइमरी स्कूलों में दी जाती है सेक्स एजुकेशन UNESCO और WHO की रिपोर्ट के अनुसार,लगभग 85% देशों में किसी न किसी रूप में स्कूल-आधारित सेक्स से संबंधित नीति या कानून मौजूद हैं। अधिकांश देशों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को शरीर के अंगों की सही पहचान, निजी अंग और उनकी सुरक्षा, अच्छे और बुरे स्पर्श (Good Touch–Bad Touch), “ना” कहना और भरोसेमंद वयस्क से मदद मांगना, व्यक्तिगत सीमाएं, परिवार, मित्रता और सम्मान, स्वच्छता और स्वास्थ्य व ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर शोषण से बचाव जैसे विषय शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें देशभर में रोज 13 स्कूल बंद:आधे से भी ज्यादा 2,426 स्कूल मध्यप्रदेश के, हायर एजुकेशन में लड़कियों की संख्या 42.2% बढ़ी भारत की स्कूली शिक्षा पर एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (UDISE+) और AISHE की रिपोर्ट शिक्षा से जुड़े दो अलग-अलग पहलुओं को उजागर करती है। यूडाइस की रिपोर्ट के अनुसार देश में रोज 13 स्कूल बंद हुए। स्कूल बंद होने वाले राज्यों में मप्र सबसे आगे है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Shah Rukh Khan Can Extend Mannat Bungalow Floors

Shah Rukh Khan Can Extend Mannat Bungalow Floors

4 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मन्नत में दो नई मंजिलें बनाने पर रोक की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने याचिकाकर्ता संतोष दौंडकर की नीयत पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई अपने निजी घर में बदलाव या निर्माण करना चाहता है तो यह उसकी मर्जी है, कानून का मोटे तौर पर पालन किया गया है। शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला ‘मन्नत’। याचिकाकर्ता की नीयत पर उठाए सवाल सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर करने वाले मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर की नीयत पर सवाल उठाए। बेंच ने कहा कि यह एक निजी घर है। अगर इसमें रहने वाले लोग अपने हिसाब से बदलाव करना चाहते हैं, तो यह उनकी पसंद है। कोर्ट ने कहा कि कानून का मोटे तौर पर पालन किया गया है, तो किसी पड़ोसी या किसी दूसरे व्यक्ति को इसमें दखल क्यों देना चाहिए। याचिकाकर्ता के वकील शोएब आलम ने दलील दी कि मामला एक मशहूर स्टार से जुड़ा है, इसलिए इसे अलग तरह से नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि वह किसी व्यक्ति की लोकप्रियता से प्रभावित नहीं है। मन्नत में दो मंजिलें और बढ़ाने का है प्लान शाहरुख खान और गौरी खान अपने छह मंजिला बंगले के ऊपर दो और आवासीय मंजिलें बनाना चाहते हैं। गौरी खान ने बंगले के एनेक्स बिल्डिंग में दो अतिरिक्त फ्लोर जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (एमसीजेएमए) ने 3 जनवरी 2025 को मंजूरी दी थी। याचिकाकर्ता ने इसी मंजूरी को पर्यावरण नियमों और कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) के नियमों का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी। उनका कहना था कि 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है, जिसे नजरअंदाज किया गया। ‘मन्नत’के अंदर की तस्वीर। एनजीटी ने भी खारिज की थी याचिका सुप्रीम कोर्ट से पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की पुणे बेंच ने भी सितंबर 2025 में इस याचिका को खारिज कर दिया था। एनजीटी ने अपने फैसले में कहा था कि प्रोजेक्ट में पर्यावरण नियमों का पूरा पालन किया गया है और मंजूरी देने की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है। एनजीटी ने माना था कि यह निर्माण सीआरजेड-2 जोन में आता है। नियमों के तहत इस जोन में आवासीय इमारत में अतिरिक्त निर्माण की अनुमति होती है। याचिकाकर्ता ने एनजीटी के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया। मन्नत का इतिहास और शाहरुख का जुड़ाव बांदा स्थित ‘मन्नत’ सिर्फ एक बंगला नहीं, बल्कि मुंबई का एक बड़ा लैंडमार्क है। शाहरुख खान ने इसे साल 2001 में गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबाश से खरीदा था। पहले इसका नाम ‘विला विएना’ था, जिसे बाद में शाहरुख ने बदलकर ‘मन्नत’ कर दिया। इस बंगले को हेरिटेज का दर्जा भी मिला हुआ है। हर साल शाहरुख के जन्मदिन और ईद के मौके पर हजारों फैंस उनके बंगले के बाहर इकट्ठा होते हैं। शाहरुख मन्नत की बालकनी में आकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। अब इस नए फैसले के बाद मन्नत की हाइट दो मंजिल और बढ़ जाएगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

लिस्टिंग के बाद मस्क ने की लाखों करोड़ की डील:देर से समझ आई रॉकेट-एआई की कहानी; लिस्ट होने के पहले ही महीने 35% गिरे शेयर

लिस्टिंग के बाद मस्क ने की लाखों करोड़ की डील:देर से समझ आई रॉकेट-एआई की कहानी; लिस्ट होने के पहले ही महीने 35% गिरे शेयर

12 जून की वो शाम याद कीजिए, जब एलन मस्क की स्पेसएक्स पहली बार शेयर बाजार में उतरी थी। कंपनी ने शेयर का दाम 135 डॉलर तय किया था। लेकिन बाजार खुलते ही भाव 150 डॉलर तक पहुंच गया। दिन भर में यह 176 डॉलर तक चढ़ा और आखिर में 160.95 डॉलर पर बंद हुआ। यह इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बन चुका था। अगले हफ्ते तो हद ही हो गई- शेयर 225 डॉलर तक पहुंच गया। इसके साथ ही स्पेसएक्स मार्केट कैप के मामले में अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट को भी पीछे छोड़ चुकी थी। बीबीसी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट में निवेश रिसर्च कंपनी सीएफआरए के विश्लेषक कीथ स्नाइडर ने कहा है, ‘मस्क जिस भी कंपनी को छूते हैं, लोग उत्साहित हो जाते हैं। लेकिन यह पहला मौका था जब लोगों को लगा कि वे किसी ऐसी चीज में निवेश कर रहे हैं जिसे एआई प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा था।’ दरअसल, इसी साल स्पेसएक्स ने मस्क की ही एआई कंपनी एक्सएआई को खरीदा था, जिसे अब स्पेसएक्स एआई नाम दिया गया है और जो चैटबॉट ग्रोक के लिए जानी जाती है। लेकिन असलियत सामने आते ही तस्वीर बदलने लगी। स्पेसएक्स की असली कमाई तो रॉकेट बनाने, उन्हें लॉन्च करने और स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस से होती है। जैसे ही स्टारलिंक ने अमेरिका के मेम्फिस इलाके में डेटा सेंटर को लेकर स्थानीय विरोध के बीच कीमतें घटाने का ऐलान किया, उस दिन शेयर 8% तक गिर गया। 7 जुलाई को जब स्पेसएक्स को नैस्डैक-100 इंडेक्स में शामिल किया गया, तब भी पूरा इंडेक्स 1.7% गिरा, लेकिन स्पेसएक्स का शेयर 4.4% टूटा। पहले महीने के आखिर तक शेयर का भाव करीब 145 डॉलर रह गया। यानी पहले दिन के उच्चतम स्तर से 18% और अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से 35% नीचे। मतलब जिन रिटेल निवेशकों ने लिस्टिंग के शुरुआती पांच दिनों में शेयर खरीदे, वे अभी भारी घाटे पर बैठे हैं। स्नाइडर तो यहां तक कहते हैं कि यह गेमस्टॉप और वेंडीज जैसे ‘मीम स्टॉक’ की तरह व्यवहार करने लगा था, जहां सिर्फ ऑनलाइन उत्साह से कीमतें उछलती हैं। यह एक हद तक सही भी है। पिछले साल स्पेसएक्स ने 18 अरब डॉलर (1.7 लाख करोड़) की कमाई की थी और अब भी यह घाटे में चल रही है। बिना कैश चुकाए खरीदी 5.7 लाख करोड़ की कोडिंग कंपनी 16 जून को जब स्पेसएक्स का शेयर उछाल पर था, ठीक उसी दिन कंपनी ने कोड लिखने वाले एआई बॉट स्टार्टअप कर्सर को 60 अरब डॉलर (5.7 लाख करोड़) में स्पेसएक्स के शेयर चुकाकर खरीद लिया। चूंकि उस वक्त स्पेसएक्स के शेयर की कीमत आसमान पर थी, मस्क ने असल में बिना नकद खर्च किए ही यह कंपनी हासिल कर ली। विश्लेषक सैमुअल कर इसे बाजार की ऐसी समझ बताते हैं जो शायद ही किसी अन्य कंपनी के पास हो।

राम मंदिर चोरी पर दिया बयान नहीं बदलेंगे अनुपम खेर:कहा था- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने चोरी मामूली चीज

राम मंदिर चोरी पर दिया बयान नहीं बदलेंगे अनुपम खेर:कहा था- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने चोरी मामूली चीज

अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को छोटी घटना बताने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस विवाद पर अब उन्होंने वीडियो जारी कर जवाब दिया है। अनुपम खेर ने कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं और किसी भी ट्रोल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या नेता के शोर से अपना स्टैंड नहीं बदलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सच को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं क्योंकि यह उनके एजेंडे में फिट नहीं बैठता। बयान पर कायम रहने की बात कही अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम और एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लोग सच से सबसे ज्यादा तब डरते हैं जब वह उनके एजेंडे से मेल नहीं खाता। उन्होंने कुछ दिन पहले राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपनी बात रखी थी। अभिनेता ने साफ किया कि वे आज भी अपने हर शब्द पर टिके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सच से ज्यादा विवाद और शोर की जरूरत होती है, इसलिए इस पूरे मामले को घुमाकर पेश किया गया। एजेंडा चलाने वाले इकोसिस्टम पर साधा निशाना वीडियो में अभिनेता ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने अयोध्या जाकर अपने दिल की बात कही थी, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग एक खास नरेटिव को आगे बढ़ाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तय किया कि अनुपम खेर ने कुछ गलत कहा है। इसके बाद एक पूरा इकोसिस्टम उन्हें टारगेट करने, ट्रोल करने और गाली देने के लिए एक साथ आ गया। अनुपम ने कहा कि वे खुद के दम पर आगे बढ़े हैं और किसी भी चीज से डरने वाले नहीं हैं। चोरी का बचाव कर घिरे अनुपम खेर इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने राम मंदिर में 2 से 7 करोड़ रुपए की अनियमितता को मामूली बात बताया।उन्होंने इसका कनेक्शन सीधे मुगलों से जोड़ते हुए कहा कि मुगलों ने जो देश को लूटा और अत्याचार किए, उसके सामने यह चोरी बहुत छोटी चीज है। इस बयान का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर हैं। मुगलों की लूट से की राम मंदिर चोरी की तुलना इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने मंदिर में हुई चोरी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोग इसे बहुत बड़ी बात बना रहे हैं और कह रहे हैं कि मंदिर में लूट मची है। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। अनुपम खेर के मुताबिक, इतिहास में महिलाओं के साथ मंदिर रेप हुए, वे बहुत बड़ी समस्याएं थीं। अगर देश उन बड़ी दिक्कतों से उबर सकता है, तो यह चोरी बहुत छोटी चीज है। राम मंदिर पर बन रही फिल्म में कर रहे काम अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी व्यस्त हैं। वे जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे अयोध्या मंदिर के इतिहास और निर्माण पर बनने वाली एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। हालांकि, अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच फिलहाल वे अपने इस विवादित बयान और उसके बाद किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चोरी मामले में 8 लोग हो चुके गिरफ्तार राम मंदिर में चोरी का मामला सबसे पहले 7 जून 2026 को सामने आया था। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एसआईटी (SIT) टीम बनाई थी। इसके बाद 25 जून को मामले की एफआईआर (FIR) दर्ज की गई और इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

राम मंदिर चोरी पर दिया बयान नहीं बदलेंगे अनुपम खेर:कहा था- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने चोरी मामूली चीज

राम मंदिर चोरी पर दिया बयान नहीं बदलेंगे अनुपम खेर:कहा था- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने चोरी मामूली चीज

अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को छोटी घटना बताने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस विवाद पर अब उन्होंने वीडियो जारी कर जवाब दिया है। अनुपम खेर ने कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं और किसी भी ट्रोल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या नेता के शोर से अपना स्टैंड नहीं बदलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सच को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं क्योंकि यह उनके एजेंडे में फिट नहीं बैठता। बयान पर कायम रहने की बात कही अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम और एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लोग सच से सबसे ज्यादा तब डरते हैं जब वह उनके एजेंडे से मेल नहीं खाता। उन्होंने कुछ दिन पहले राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपनी बात रखी थी। अभिनेता ने साफ किया कि वे आज भी अपने हर शब्द पर टिके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सच से ज्यादा विवाद और शोर की जरूरत होती है, इसलिए इस पूरे मामले को घुमाकर पेश किया गया। एजेंडा चलाने वाले इकोसिस्टम पर साधा निशाना वीडियो में अभिनेता ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने अयोध्या जाकर अपने दिल की बात कही थी, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग एक खास नरेटिव को आगे बढ़ाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तय किया कि अनुपम खेर ने कुछ गलत कहा है। इसके बाद एक पूरा इकोसिस्टम उन्हें टारगेट करने, ट्रोल करने और गाली देने के लिए एक साथ आ गया। अनुपम ने कहा कि वे खुद के दम पर आगे बढ़े हैं और किसी भी चीज से डरने वाले नहीं हैं। चोरी का बचाव कर घिरे अनुपम खेर इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने राम मंदिर में 2 से 7 करोड़ रुपए की अनियमितता को मामूली बात बताया।उन्होंने इसका कनेक्शन सीधे मुगलों से जोड़ते हुए कहा कि मुगलों ने जो देश को लूटा और अत्याचार किए, उसके सामने यह चोरी बहुत छोटी चीज है। इस बयान का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर हैं। मुगलों की लूट से की राम मंदिर चोरी की तुलना इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने मंदिर में हुई चोरी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोग इसे बहुत बड़ी बात बना रहे हैं और कह रहे हैं कि मंदिर में लूट मची है। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। अनुपम खेर के मुताबिक, इतिहास में महिलाओं के साथ मंदिर रेप हुए, वे बहुत बड़ी समस्याएं थीं। अगर देश उन बड़ी दिक्कतों से उबर सकता है, तो यह चोरी बहुत छोटी चीज है। राम मंदिर पर बन रही फिल्म में कर रहे काम अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी व्यस्त हैं। वे जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे अयोध्या मंदिर के इतिहास और निर्माण पर बनने वाली एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। हालांकि, अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच फिलहाल वे अपने इस विवादित बयान और उसके बाद किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चोरी मामले में 8 लोग हो चुके गिरफ्तार राम मंदिर में चोरी का मामला सबसे पहले 7 जून 2026 को सामने आया था। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एसआईटी (SIT) टीम बनाई थी। इसके बाद 25 जून को मामले की एफआईआर (FIR) दर्ज की गई और इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

देश में 60 करोड़ गेमर:कैजुअल, फ्री गेम्स छोड़कर शूटर, स्ट्रैटजी जैसे गेम्स की तरफ भारतीयों का रुझान; सालाना 14.5% बढ़ रहा बाजार

देश में 60 करोड़ गेमर:कैजुअल, फ्री गेम्स छोड़कर शूटर, स्ट्रैटजी जैसे गेम्स की तरफ भारतीयों का रुझान; सालाना 14.5% बढ़ रहा बाजार

मोबाइल गेमिंग मार्केट करवट ले रहा है। ‘मिक्सी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गेमर अब कैजुअल, फ्री गेम्स छोड़कर शूटर, स्ट्रैटजी जैसे प्रतिस्पर्धी गेम्स खेल रहे हैं। इससे इन-एप खरीदारी तेजी से बढ़ रही है। रियल मनी गेमिंग यानी सट्टा आधारित गेम्स पर सख्ती के बाद गेमर का रुख गैर-सट्टा गेमिंग की तरफ मुड़ गया है। नॉन-आरएमजी गेमिंग बाजार 2025 में 10,527 करोड़ का रहा, जो इस साल 14,350 करोड़ और 2029 तक 23,000 करोड़ तक पहुंच सकता है। देश में 60 करोड़ सक्रिय गेमर हैं। मुफ्त गेम पसंद, पर पिछले 5 साल में इन-एप खरीदारी से कमाई दोगुनी से भी ज्यादा 7,656 करोड़ हुई सबसे तेज ग्रोथ – 2025 में देश में 795 करोड़ मोबाइल गेम डाउनलोड हुए, जो पूरे एशिया में सबसे ज्यादा है। गेमर भी सालभर में 9% बढ़कर 60 करोड़ हो गए। कीमत पर जोर- भारत मुनाफे के लिहाज से पीछे है। बीते साल इन-एप खरीदारी से 7,656 करोड़ कमाई हुई। इस मामले में हम एशिया में छठे स्थान पर रहे। दाम को लेकर संवेदनशीलता इसकी वजह बताई गई है। फ्री गेम्स पसंद – भारतीय गेमर ज्यादातर मुफ्त गेम्स पसंद करते हैं। विज्ञापन कमाई का बड़ा जरिया है। 2025 में इन-गेम विज्ञापन से कंपनियों को 2,871 करोड़ की कमाई हुई। खर्च बढ़ा रहे गेमर- पिछले पांच साल में मोबाइल गेमिंग आय सालाना 17 फीसदी से भी ज्यादा दर से बढ़ी है, जबकि इसी दौरान इन-एप खरीद से कमाई दोगुनी से ज्यादा हो गई। यानी गेमर अब धीरे-धीरे खर्च करना शुरू तो कर रहे हैं। तेज ग्रोथ – हर साल ढाई गुना तक बढ़ रही गेमिंग से कमाई गेम कैटेगरी आय वृद्धि एमओबीए 234% कार्ड बैटलर 92% 4X स्ट्रैटजी 77% (स्रोत: मिक्सी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स) देश का पूरा गेमिंग मार्केट इस साल 48,000 करोड़ तक 2026 – 48,000 करोड़ का बाजार (RMG मिलाकर) 2031 – 94,000 करोड़ से ऊपर जाने का अनुमान सालाना बढ़ोतरी- 14.52% गेमिंग स्टार्टअप्स -2,364 बड़ी कंपनियां गरेना/फ्री फायर, कृष्णा गेम्स/बीजीएमआई-क्राफ्टन, नजारा टेक्नोलॉजीज, ड्रीम11, गेम्सक्राफ्ट (स्रोत: मोरडोर इंटेलिजेंस, ट्रैक्सन) शूटर कैटेगरी से कमाई में 94% हिस्सेदारी 2 कंपनियों की – डाउनलोड में सिमुलेशन, आर्केड गेम्स आगे, आय में शूटर गेम्स अव्वल। – फ्री फायर मैक्स और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया मिलकर भारती गेम मार्केट में शूटर कैटेगरी की कुल कमाई में 94% हिस्सेदारी रखते हैं। – हाई-एंड शूटर एक्सपीरियंस की मांग बढ़त रही है। यानी गेमर अब सिर्फ हल्के-फुल्के गेम्स नहीं, बल्कि ज्यादा ग्राफिक्स और गहराई वाले शूटर गेम्स भी पसंद कर रहे हैं। – स्नाइपर गेम्स भारत में सबसे तेजी से बढ़ती कैटेगरी बनकर उभरे हैं। अब स्थानीय भाषा, थीम वाले गेम का बोलबाला बढ़ रहा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय गेमिंग अब भी कम कमाई वाला बाजार बना हुआ है। लेकिन बेहतर लोकलाइजेशन, भारत-केंद्रित टूर्नामेंट और बदलते उपभोक्ता व्यवहार से आगामी वर्षों में खर्च बढ़ने की उम्मीद है। लूडो किंग और क्रिकेट लीग जैसे स्थानीय गेम्स सांस्कृतिक जुड़ाव के दम पर कई ग्लोबल गेम्स को डाउनलोड में पीछे छोड़ रहे हैं। जो बताता है कि आगे स्थानीय भाषा और थीम वाले गेम्स भारतीय बाजार में बड़ी भूमिका निभाएंगे। हर ऑनलाइन गेम सट्टा नहीं होता, इनमें फर्क समझें सामान्य गेम (जैसे शूटर, स्ट्रैटजी, आर्केड) में जीत या हार खिलाड़ी के कौशल और रणनीति पर निर्भर करती है। पैसा सिर्फ गेम के अंदर हथियार, कैरेक्टर या लेवल जैसी चीजें खरीदने में खर्च होता है। ‘रियल मनी’ जीतने का कोई दावा नहीं होता। वहीं रियल मनी गेमिंग (आरएमजी) गेम्स में खिलाड़ी असली पैसा दांव पर लगाते हैं और नतीजे के आधार पर पैसे जीतते या हारते हैं। इस पर भारत में 2025 में सख्ती की गई है।

जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान:पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई

जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान:पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोमवार को एक इवेंट में पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। इवेंट के दौरान उन्होंने बुलिंग और बॉडी शेमिंग पर खुलकर अपनी राय रखी। वहीं, जरीन का वीडियो सामने आने के बाद एक्टर एजाज खान भी पैपराजी पर जमकर भड़क गए। मीडिया से बातचीत में जरीन ने कहा, ‘मेरे साथ भी बुलिंग हुई है, लेकिन किसी की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह मुझे पहले बुली कर सके या अब कर सके। पता नहीं कैसे, लेकिन मेरे अंदर हमेशा आत्मविश्वास रहा है। मेरे शरीर का आकार, मेरा वजन या मेरी बॉडी कभी मेरी पहचान पर हावी नहीं हुआ।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है। आपको अपनी ताकत किसी और को नहीं देनी चाहिए। क्योंकि अगर आपने ऐसा किया, तो लोग आपको दबाने लगेंगे और बुली करेंगे। इसलिए सबसे जरूरी बात है कि आप जैसे भी हैं, वैसे ही खुद पर पूरा भरोसा रखें। खुद को स्वीकार करें और सबसे बढ़कर, खुद से प्यार करें।’ दरअसल, हाल ही में मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट के दौरान जरीन खान पैपराजी पर भड़क गई थीं। वह मीडिया के सामने कपड़ों को डिस्प्ले कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने उनसे कहा, ‘ड्रेस ट्राई करके दिखाओ।’ यह बात सुनते ही जरीन ने सख्त लहजे में जवाब दिया, ‘फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ। मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।’ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जरीन खान के समर्थन में आए एजाज खान एक्टर एजाज खान भी जरीन के समर्थन में सामने आए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पैपराजी के एक वर्ग की जमकर क्लास लगाई। एजाज ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे पैपराजी समुदाय की इमेज खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए और सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स के लिए किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है। एजाज ने कहा कि हर महिला किसी की मां, बहन, बेटी या पत्नी होती है। उन्होंने ऐसे लोगों से जरीन खान और उन सभी महिलाओं से माफी मांगने की अपील की, जिनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है। उनका कहना था कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए किसी की गरिमा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। हाल ही में नेहा धूपिया भी दे चुकीं हिदायत इससे पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ ये एक्टर्स भी पैपराजी पर हाल ही में भड़के मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। सलमान भी पैपराजी पर भड़के थे वहीं, मई में सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे। दरअसल, वे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते समय पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए थे। हालांकि, बाद में जब सलमान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तब सभी पैपराजी ने उनसे माफी मांगी थी। सलमान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, वैसे ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और माफी मांगने लगे। सभी एक साथ, ‘सॉरी भाईजान, जोर से बोलो सॉरी’, कहते दिखे। इसके बाद सलमान ने भी उनकी माफी कबूल कर ली थी।